Home Blog Page 307

Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर


Business

oi-Pallavi Kumari

Silver Rate Today 03 April 2026: गुड फ्राइडे के मौके पर सर्राफा बाजार से बड़ी खबर सामने आई है। चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है, जिसने निवेशकों को चौंका दिया है। 3 अप्रैल 2026 को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 4.48% टूटकर ₹10,901 की गिरावट के साथ ₹2,32,600 प्रति किलो तक आ गया। वहीं अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक स्पॉट मार्केट में चांदी ₹9,000 गिरकर ₹2,37,000 प्रति किलो रह गई।

अगर पिछले कुछ दिनों का ट्रेंड देखें तो गिरावट और भी बड़ी नजर आती है। 25 मार्च को जो चांदी ₹2.40 लाख प्रति किलो थी, वह अब ₹2.28 लाख के करीब पहुंच चुकी है। इस साल जनवरी में चांदी ₹4.20 लाख प्रति किलो के ऑल टाइम हाई तक गई थी, लेकिन अब वहां से तेजी से फिसल चुकी है।

Silver Rate Today 03 April 2026

Silver Rate In India: भारत के 27 बड़े शहरों में चांदी के ताजा रेट

शहर 10 ग्राम (₹) 100 ग्राम (₹) 1 किलो (₹)
दिल्ली 2,500 25,000 2,50,000
मुंबई 2,500 25,000 2,50,000
कोलकाता 2,500 25,000 2,50,000
चेन्नई 2,550 25,500 2,55,000
पटना 2,500 25,000 2,50,000
लखनऊ 2,500 25,000 2,50,000
मेरठ 2,500 25,000 2,50,000
कानपुर 2,500 25,000 2,50,000
अयोध्या 2,500 25,000 2,50,000
गाजियाबाद 2,500 25,000 2,50,000
नोएडा 2,500 25,000 2,50,000
गुरुग्राम 2,500 25,000 2,50,000
चंडीगढ़ 2,500 25,000 2,50,000
जयपुर 2,500 25,000 2,50,000
लुधियाना 2,500 25,000 2,50,000
गुवाहाटी 2,500 25,000 2,50,000
इंदौर 2,500 25,000 2,50,000
अहमदाबाद 2,500 25,000 2,50,000
वडोदरा 2,500 25,000 2,50,000
सूरत 2,500 25,000 2,50,000
नागपुर 2,500 25,000 2,50,000
पुणे 2,500 25,000 2,50,000
नासिक 2,500 25,000 2,50,000
बैंगलोर 2,500 25,000 2,50,000
भुवनेश्वर 2,550 25,500 2,55,000
केरल 2,550 25,500 2,55,000
हैदराबाद 2,550 25,500 2,55,000

चांदी का बड़ा क्रैश: ₹3.86 लाख से ₹2.28 लाख तक

चांदी में सोने की तुलना में ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है।

  • 31 दिसंबर 2025: ₹2.30 लाख प्रति किलो
  • 29 जनवरी 2026 (ऑल टाइम हाई): ₹3.86 लाख
  • अब कीमत: करीब ₹2.28 लाख

यानी सिर्फ 63 दिनों में ₹1.58 लाख की भारी गिरावट

युद्ध और डॉलर का असर, क्यों टूटी चांदी?

अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने कमोडिटी बाजार को हिला दिया है। कच्चे तेल में उछाल और डॉलर की मजबूती के चलते कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत गिरकर $69.57 प्रति औंस पर आ गई है। निवेशक अब सुरक्षित विकल्पों की ओर शिफ्ट हो रहे हैं, जिससे सिल्वर की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

कैसे तय होते हैं सोना-चांदी के दाम?

भारत में सोने और चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार के रेट, डॉलर-रुपया विनिमय दर, आयात शुल्क, जीएसटी और स्थानीय मांग-सप्लाई पर निर्भर करती हैं। इसके अलावा वैश्विक राजनीतिक घटनाएं, जैसे युद्ध या आर्थिक संकट, भी कीमतों को सीधे प्रभावित करती हैं। यही वजह है कि ऐसे हालात में अचानक बड़ी गिरावट या तेजी देखने को मिलती है।



Source link

दतिया विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता खत्म: देर रात सचिवालय पहुंचे प्रमुख सचिव, आदेश जारी किया; कांग्रेस बोली- यह नियम के खिलाफ – Bhopal News


पीसीसी चीफ जीतू पटवारी रात में ही विधानसभा सचिवालय पहुंचे और आपत्ति दर्ज कराई।

विधानसभा सचिवालय ने दतिया विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म करने का आदेश जारी कर दिया है। गुरुवार देर रात करीब साढ़े दस बजे प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा विधानसभा पहुंचे। इसके बाद सचिवालय खोलकर भारती की सीट रिक्त घोषित करने का पत्र चुनाव आयोग को भेजने

.

शर्मा आदेश टाइप करा रहे थे, इसी बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा और दूसरे नेता भी विधानसभा पहुंच गए। दोनों नेता सीधे प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा के चैंबर में पहुंचे और पूछा कि इतनी रात में विधानसभा क्यों खोली गई?

प्रमुख सचिव शर्मा बिना जवाब दिए वहां से निकल गए। देर रात आदेश जारी कर दिया गया। उधर, कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भारती की सदस्यता खत्म करने के लिए यह कदम भाजपा के इशारे पर उठाया गया। यह नियमों के खिलाफ है।

गुरुवार देर रात विधानसभा के प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा ने ये आदेश जारी किया।

राजेंद्र भारती को राहत नहीं मिली तो होंगे उप चुनाव

कोर्ट ने कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को 60 दिन का समय अपील के लिए दिया है। अगर इस दौरान सीनियर कोर्ट से भारती को राहत नहीं मिलती है तो दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना तय है। विधानसभा सचिवालय द्वारा दतिया की विधानसभा सीट खाली किए जाने का निर्णय चुनाव आयोग और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय को भी भेजा गया है।

अब इस मामले में चुनाव आयोग तय करेगा कि अपील के समय खत्म होने के बाद एमपी में चुनाव कार्यक्रम घोषित करना है या उसके पहले ही चुनाव की तैयारी के निर्देश देने हैं। नियमानुसार सीट रिक्त होने के 6 महीने के भीतर उपचुनाव कराए जाने का प्रावधान है।

पटवारी ने लिखा- पूरी ताकत से लड़ेगी कांग्रेस

पटवारी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म करने के लिए बीजेपी के इशारे पर रात को विधानसभा सचिवालय खोला गया। डॉ. मोहन यादव सरकार की हठधर्मिता एवं अलोकतांत्रिक रवैये पर जब मैंने और वरिष्ठ नेता पीसी शर्मा ने आपत्ति उठाई तो पूरा तंत्र निरुत्तर हो गया।

स्वतंत्र संवैधानिक संस्था के रूप में कार्यरत विधानसभा सचिवालय के कर्मचारियों और अधिकारियों का यह रवैया अस्वीकार्य है। हम भाजपा की इस राजनीतिक गुंडागर्दी और विधानसभा सचिवालय के दुरुपयोग की कड़ी निंदा करते हैं। कांग्रेस राजनीतिक दुर्भावना की इस लड़ाई को पूरी ताकत से लड़ेगी। बीजेपी लोकतंत्र विरोधी है।

सचिवालय खुलने की सूचना मिलते ही पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, दूसरे कांग्रेसी नेताओं के साथ विधानसभा पहुंच गए।

सचिवालय खुलने की सूचना मिलते ही पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, दूसरे कांग्रेसी नेताओं के साथ विधानसभा पहुंच गए।

दिल्ली से लौटे प्रमुख सचिव, रात में प्रक्रिया पूरी की

दिल्ली की MP-MLA कोर्ट ने विधायक राजेंद्र भारती को 27 साल पुराने एफडी हेराफेरी मामले में गुरुवार सुबह 11 बजे 3 साल की सजा सुनाई। कोर्ट का आदेश आने के बाद विधानसभा सचिवालय ने संकेत दिए थे कि भारती को कोर्ट ने अपील करने का समय दिया है इसलिए जल्दबाजी नहीं की जाएगी। लेकिन रात में पूरा सीन बदल गया।

विधानसभा के प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा गुरुवार को दिन में दिल्ली में थे। वहां लोकसभा की एक बैठक में शामिल हुए थे। इसके बाद वे शाम को भोपाल आए और विधानसभा पहुंच गए।

कांग्रेस नेताओं ने प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा से सवाल किए लेकिन वे बिना जवाब दिए ही विधानसभा से चले गए।

कांग्रेस नेताओं ने प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा से सवाल किए लेकिन वे बिना जवाब दिए ही विधानसभा से चले गए।

27 साल पुराने मामले में मिली सजा

दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को 27 साल पुराने एफडी हेराफेरी मामले में दोषी करार दिया गया है। दिल्ली की MP-MLA कोर्ट ने गुरुवार सुबह 11 बजे भारती को सजा सुनाने की प्रक्रिया शुरू की और दोपहर 12:41 बजे 3 साल की सजा का फैसला सार्वजनिक हुआ। हालांकि, कोर्ट ने अपील के लिए 60 दिन की मोहलत देते हुए सजा निलंबित रखी है। सहआरोपी बैंक क्लर्क रघुवीर प्रजापति को भी दोषी ठहराया गया है।

कोर्ट ने भारती को आपराधिक साजिश (धारा 120B) और धोखाधड़ी व जालसाजी (धारा 420, 467, 468, 471) में दोषी माना। उन्हें दो धाराओं में 3-3 साल और एक धारा में 2 साल की सजा सुनाई है।

फर्जी दस्तावेजों से FD का ब्याज निकाला

घटनाक्रम की शुरुआत 1998 में तब हुई, जब श्याम सुंदर संस्थान की अध्यक्ष और राजेंद्र भारती की मां सावित्री श्याम ने दतिया सहकारी ग्रामीण विकास बैंक में 10 लाख रुपए की एफडी की थी। साल 1998 से 2001 के बीच राजेंद्र भारती उसी बैंक के संचालक मंडल के अध्यक्ष थे। वे श्याम सुंदर संस्थान के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी के सदस्य भी थे।

भारती ने क्लर्क रघुवीर प्रजापति के साथ मिलकर बैंक के रिकॉर्ड में हेरफर की और एफडी की अवधि 3 साल से बढ़ाकर 15 साल कर दी। इसके बाद सालाना 13.5% की दर से ब्याज के 1,35,000 रुपए साल 1999 से 2011 के बीच निकाले गए।

बीजेपी नेता ने किया मामले को उजागर

3 मार्च 2011 को बैंक अध्यक्ष बने भाजपा नेता पप्पू पुजारी मामले को सामने लाए। सहकारिता विभाग के तत्कालीन संयुक्त पंजीयक अभय खरे ने जांच की, जिसमें एफडी पर ऑडिट आपत्ति दर्ज हुई। 2012 में भारती ने बैंक से एफडी की राशि मांगी, लेकिन ऑडिट आपत्ति के चलते भुगतान से इनकार किया गया। भुगतान न मिलने पर भारती उपभोक्ता फोरम पहुंचे, जहां से राहत नहीं मिली।

राज्य उपभोक्ता फोरम से राहत मिलने के बाद मामला राष्ट्रीय उपभोक्ता फोरम और फिर सुप्रीम कोर्ट तक गया, जहां से भी राहत नहीं मिली। इसके बाद 2015 में तत्कालीन कलेक्टर प्रकाशचंद्र जांगड़े ने आपराधिक मामला दर्ज कराने की पहल की। कोर्ट के आदेश पर आईपीसी की अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज हुआ।

एमपी-एमएलए कोर्ट के गठन के बाद मामला ग्वालियर पहुंचा और अक्टूबर 2025 में इसे दिल्ली एमपी-एमएलए कोर्ट ट्रांसफर किया गया।

table55 1775117143

ये खबर भी पढ़ें…

फर्जीवाड़े में फंसे विधायक, कोर्ट ने भेजा जेल

दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की फाइल तस्वीर ।

दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की फाइल तस्वीर ।

मध्य प्रदेश के दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को दिल्ली MP-MLA कोर्ट ने फर्जी एफडी मामले में दोषी करार दिया है। न्यायालय ने उन्हें IPC की धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत दोषी ठहराया। कोर्ट ने राजेंद्र भारती को तिहाड़ जेल भेज दिया है। हालांकि, उन्हें अपील करने के लिए 60 दिन का समय दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

INS तारागिरी नेवी में शामिल हुआ: यह ब्रह्मोस और एयर डिफेंस सिस्टम से लैस; राजनाथ बोले- सेना की ताकत बढ़ेगी




INS तारागिरी शुक्रवार को विशाखापत्तनम में इंडियन नेवी में शामिल हुआ। डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह इस सेरेमनी में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि जब भी कोई संकट आता है, चाहे वह रेस्क्यू ऑपरेशन हो या मानवीय सहायता देना हो। हमारी नेवी हमेशा सबसे आगे रहती है। INS तारागिरी की कमीशनिंग से हमारी नेवी की ताकत और बढ़ेगी। तारागिरी को मझगांव डॉक शिप बिल्डिंग लिमिटेड ने प्रोजेक्ट 17-ए के तहत तैयार किया है। वॉरशिप में ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल, एमएफस्टार(रडार), मीडियम रेंज सर्फेस टु एयर मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम लगा हुआ है। इसके अलावा यह 76 मिमी गन, 30 मिमी और 12.7 मिमी क्लोज-इन वेपन सिस्टम के साथ एंटी सबमरीन रॉकेट और टॉरपीडो से भी लैस है। वहीं भारत की स्वदेशी न्यूक्लियर सबमरीन ‘अरिदमन’ को भी नेवी में शामिल किया गया। यह नीलगिरि-क्लास का चौथा युद्धपोत है भारत की नीलगिरी क्लास (Project 17A) में कुल 7 स्टील्थ फ्रिगेट बनाए जा रहे हैं। तारागिरी इस क्लास का चौथा युद्धपोत है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, प्रोजेक्ट 17-ए युद्धपोत को आगे आने वाली समुद्री चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। ‘तारागिरी’ उसी नाम के पुराने युद्धपोत का एडवांस्ड वर्जन है, जिसने 1980 से 2013 तक नौसेना में 33 सालों तक सेवा दी थी। नई ‘तारागिरी’ हाईटेक स्टेल्थ तकनीक, बेहतर मारक क्षमता, अत्याधुनिक ऑटोमेशन और मजबूत सर्वाइवेबिलिटी से लैस है। इस युद्धपोत को वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो ने तैयार किया है। प्रोजेक्ट 17-ए के युद्धपोत में पिछली पी-17 (शिवालिक) क्लास की तुलना में अधिक आधुनिक हथियार और सेंसर सिस्टम लगाए गए हैं। 2026 तक नौसेना को सौंपे जाएंगे 3 युद्धपोत पिछले 11 महीनों में नौसेना को यह प्रोजेक्ट 17-ए का चौथा जहाज मिला है। पहले दो जहाजों के अनुभव के कारण ‘तारागिरी’ का निर्माण समय घटाकर 81 महीने कर दिया गया, जबकि शुरुआती जहाज ‘नीलगिरि’ में 93 महीने लगे थे। प्रोजेक्ट के बाकी तीन जहाज 2026 के अगस्त तक चरणबद्ध तरीके से नौसेना को सौंपे जाएंगे। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस परियोजना में 75 प्रतिशत स्वदेशी हिस्सेदारी है और इसमें 200 से अधिक एमएसएमई जुड़े हैं। भारत की मिलेगी तीसरी परमाणु सबमरीन कार्यक्रम खत्म होने के कुछ समय बाद राजनाथ सिंह ने एक सोशल मीडिय प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि- यह सिर्फ एक शब्द नहीं, बल्कि शक्ति का प्रतीक है- अरिदमन!’ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रक्षा मंत्री भारत की तीसरी स्वदेशी परमाणु पनडुब्बी आईएनएस अरिदमन को नौसेना में शामिल करने के संकेत दिए हैं। आईएनएस अरिदमन भारत की तीसरी ऐसी पनडुब्बी है जो परमाणु ऊर्जा से चलती है और परमाणु मिसाइलों को दागने में सक्षम है। इससे पहले आईएनएस अरिहंत (2016) और आईएनएस अरिघात (अगस्त 2024) को पहले ही नौसेना में शामिल किया जा चुका है। —————– ये खबर भी पढ़ें… जंग के चलते तेजस के इंजन की सप्लाई रुकी, अमेरिकी कंपनी को डिलीवरी देनी है मिडिल-ईस्ट में चल रहे युद्ध के कारण भारत के बहुप्रतीक्षित लड़ाकू विमान तेजस के इंजन की सप्लाई रुक गई है। इन विमानों के इंजन सप्लाई करने वाली अमेरिकी कंपनी जनरल इलेक्ट्रिक (जीई) ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को कह दिया है कि अभी सप्लाई नहीं दे पाएंगे। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट


Business

oi-Pallavi Kumari

Gold Rate Today 3 April 2026: गुड फ्राइडे के मौके पर सर्राफा बाजार से बड़ी खबर सामने आई है। 3 अप्रैल 2026 को सोने की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई है, जिसने निवेशकों और खरीदारों दोनों को चौंका दिया है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,49,110 प्रति 10 ग्राम तक फिसल गया है, जबकि एक दिन पहले यह करीब ₹1,51,500 पर था। यानी सिर्फ एक दिन में करीब ₹3,500 की गिरावट और हफ्ते के भीतर ₹4,245 तक की बड़ी टूट देखने को मिली है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक, वैश्विक दबाव और डॉलर की मजबूती ने सोने-चांदी पर असर डाला है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना $4,591.52 प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने कच्चे तेल की कीमतों को ऊपर धकेला है, जिससे निवेशकों का रुख बदल रहा है और गोल्ड पर दबाव बढ़ा है।

Gold Rate Today 3 April 2026

Gold Rate India: भारत के 20 बड़े शहरों में गोल्ड रेट (₹ प्रति 10 ग्राम)

शहर 24 कैरेट (₹) 22 कैरेट (₹) 18 कैरेट (₹)
दिल्ली 1,49,110 1,36,690 1,11,350
मुंबई 1,48,960 1,36,540 1,11,200
कोलकाता 1,48,960 1,36,540 1,11,200
चेन्नई 1,49,990 1,37,490 1,12,000
बेंगलुरु 1,48,960 1,36,540 1,11,200
हैदराबाद 1,48,960 1,36,540 1,11,200
पुणे 1,48,960 1,36,540 1,11,200
अहमदाबाद 1,49,010 1,36,590 1,11,250
जयपुर 1,49,110 1,36,690 1,11,350
लखनऊ 1,49,110 1,36,690 1,11,350
भोपाल 1,49,010 1,36,590 1,11,250
चंडीगढ़ 1,49,110 1,36,690 1,11,350
पटना 1,49,110 1,36,690 1,11,350
नोएडा 1,49,110 1,36,690 1,11,350
गुरुग्राम 1,49,110 1,36,690 1,11,350
सूरत 1,49,010 1,36,590 1,11,250
इंदौर 1,49,010 1,36,590 1,11,250
नागपुर 1,48,960 1,36,540 1,11,200
कोच्चि 1,49,990 1,37,490 1,12,000
भुवनेश्वर 1,48,960 1,36,540 1,11,200

Gold Rate Today: फिर चमका सोना, 4,000 महंगा, दिल्ली-लखनऊ से पटना तक अब ये है 22 से 18 कैरेट का ताजा भाव

चांदी भी फिसली (Silver Rate India)

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। 3 अप्रैल को चांदी ₹2,49,900 प्रति किलो पर आ गई है। इससे पहले इसमें करीब ₹9,000 की गिरावट दर्ज की गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी $69.57 प्रति औंस पर बनी हुई है। गौरतलब है कि जनवरी 2026 में चांदी ₹4 लाख प्रति किलो तक पहुंच गई थी, जो अब काफी नीचे आ चुकी है।

सोने-चांदी के दाम कैसे तय होते हैं?

भारत में सोने और चांदी की कीमतें कई फैक्टर्स से प्रभावित होती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भाव, डॉलर-रुपया विनिमय दर, आयात शुल्क, टैक्स, और घरेलू मांग-सप्लाई इसका सीधा असर डालते हैं। इसके अलावा वैश्विक राजनीतिक तनाव, जैसे मध्य-पूर्व में चल रहे संघर्ष, निवेशकों के रुख को बदल देते हैं जिससे कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है।



Source link

Chennai Weather: बल्लेबाज या गेंदबाज, चेपॉक की लाल मिट्टी किसका देगी साथ? बीच मैच में मौसम लेगा यू-टर्न!


Cricket

oi-Sohit Kumar

CSK vs PBKS Pitch Weather Report: राजस्थान रॉयल्स के हाथों 8 विकेट की करारी शिकस्त झेलने के बाद अब पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) वापसी की फिराक में है। शुक्रवार यानि आज उनका सामना पिछले साल की रनर-अप पंजाब किंग्स (PBKS) से होगा। मैच निर्धारित समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा, टॉस के लिए दोनों कप्तान 30 मिनट पहले यानि 7:00 मैदान पर आएंगे। एक्शन से पहले चेन्नई के पिच और वेदर रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

चेन्नई अपने होम ग्राउंड पर खेल रही है, ऐसे में उन्हें अपनी चिर-परिचित परिस्थितियों का फायदा मिलने की उम्मीद है, हालांकि टीम को कम से कम दो हफ्तों तक एमएस धोनी की कमी खलेगी। दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस को धूल चटाकर पंजाब के हौसले सातवें आसमान पर हैं।

Chennai Super Kings

धोनी अभी बाहर हैं, लेकिन टीम के लिए अच्छी खबर ‘बेबी एबी’ यानी डेवाल्ड ब्रेविस को लेकर आ सकती है। हालांकि कप्तान गायकवाड़ ने उनके खेलने पर सस्पेंस रखा है, पर नेट्स में उनकी बल्लेबाजी देख फैंस की उम्मीदें जाग गई हैं। ऋतुराज गायकवाड़ के लिए पावरप्ले में लेफ्ट-आर्म पेसर्स मुसीबत रहे हैं (औसत 23)। वहीं, संजू सैमसन का बल्ला अर्शदीप सिंह के खिलाफ जमकर बोलता है।

दूसरी ओर श्रेयस अय्यर की चोट को लेकर उठ रहे सवालों पर असिस्टेंट कोच ब्रैड हैडिन ने विराम लगा दिया है। अय्यर पूरी तरह फिट हैं और प्रैक्टिस में लंबे छक्के जड़ रहे हैं। अगर सैमसन पावरप्ले के बाद टिक जाते हैं, तो पंजाब को युजवेंद्र चहल को मोर्चे पर लगाना होगा। चहल ने सैमसन को अब तक 5 बार आउट किया है।

CSK vs PBKS Pitch Report: कैसा रहेगा चेपॉक की पिच का मिजाज?

चेपॉक की पिच आमतौर पर स्पिनर्स के लिए मददगार होती है और यहां औसत स्कोर 159 के करीब रहता है। हालांकि, हालिया वर्ल्ड कप के ट्रेंड को देखें तो विकेट बल्लेबाजी के लिए भी अनुकूल हो सकता है। मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को अच्छा बाउंस और मूवमेंट मिल सकता है, लेकिन 8वें से 10वें ओवर के बाद पिच काफी धीमी हो जाती है और स्पिनर्स हावी होने लगते हैं। IPL 2026 के मौजूदा ट्रेंड को देखें तो टॉस जीतने वाली टीमें गेंदबाजी चुनना पसंद कर रही हैं। चेपॉक की बड़ी बाउंड्रीज और धीमेपन की वजह से यहां 165-170 का स्कोर चुनौतीपूर्ण माना जाता है।

CSK vs PBKS, Chennai Weather: चेन्नई में कैसा रहेगा आज का मौसम?

शुक्रवार, 3 अप्रैल को चेन्नई का मौसम खिलाड़ियों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। दिन के समय अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा, लेकिन उमस के कारण इसका महसूस होने वाला तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और खिली हुई धूप निकलेगी, बारिश की संभावना नहीं के बराबर है, इसलिए मैच में खलल पड़ने की कोई गुंजाइश नहीं है।



Source link

सीमा हैदर ने बेटे का नाम ‘भारत’ रखा: सिर पर लोटा रखकर कुआं पूजन किया; बोलीं- हिंदू होने पर गर्व – Noida (Gautambudh Nagar) News


नोएडा6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने अपने बेटे का नाम ‘भारत’ रखा है। गुरुवार को नोएडा के रबूपुरा स्थित घर पर बेटे का नामकरण हुआ। नामकरण संस्कार के पहले सीमा ने जागरण कराया। इसके बाद कुंआ पूजन किया। डीजे की धुन पर नाचती-गाती मोहल्ले की महिलाएं पूजा के लिए निकलीं। घर पर भी संगीत समारोह का आयोजन किया गया।

पूजा के बाद घर वापस आते वक्त सीमा ने मीडिया से बात की। सीमा हैदर ने कहा-

QuoteImage

मेरे बेटे का नामकरण था। घर में जागरण भी कराया। हिंदू धर्म में जब घर में बेटा होता है तो नामकरण किया जाता है। बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं। बहुत खुशी का पल है। यह दूसरा कुआं पूजन है, इससे पहले जब मीरा हुई थी, तब कराया था। हिंदू धर्म बहुत खूबसूरत है। उन्हें हिंदू होने पर गर्व है।

QuoteImage

सीमा हैदर ने कहा-

QuoteImage

मैं क्रिकेट मैच में भारत को सपोर्ट करती हूं। भारत जब मैच जीतता है तो मुझे खुशी होती है। मैच के दौरान भगवान से प्रार्थना करती हूं कि भारत की ही जीत हो। भारत के लोग बहुत ही अच्छे हैं। वापस पाकिस्तान नहीं जाना चाहती। हर कास्ट के लोग रबूपुरा में रहते हैं। मुझे प्यार करते हैं, सम्मान देते हैं। मुझे अपनी बहू मानते हैं।

QuoteImage

दरअसल, गुरुवार को सीमा हैदर के छठवें बच्चे का नामकरण संस्कार हुआ। उन्होंने 18 फरवरी 2026 को नोएडा के एक अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था। इससे पहले एक बेटी को भी जन्म दिया था। सीमा के पाकिस्तानी पूर्व पति से चार बच्चे है। जबकि भारतीय पति सचिन मीणा से 2 बच्चे हैं। सीमा, पाकिस्तान छोड़कर चार साल पहले अपने प्रेमी सचिन के पास आ गई थी।

बच्चे के नामकरण संस्कार के दौरान घर में जश्न मनाती सीमा हैदर और उसके परिजन।

बच्चे के नामकरण संस्कार के दौरान घर में जश्न मनाती सीमा हैदर और उसके परिजन।

पंडित जी ने नाम निकाला तो ‘भ’ अक्षर से आया सीमा हैदर ने कहा- पंडित जी ने जब नाम निकाला तो ‘भ’ अक्षर से आया। हम लोगों ने बहुत देर तक सोच विचार किया। उसका बाद नाम ‘भारत’ रखा। भारत से सुंदर नाम कोई हो ही नहीं सकता है। पाकिस्तान से भारत आकर मैं बहुत खुश हूं। यहां आकर बहुत अच्छा लगता है। मुझे कभी पाकिस्तान छोड़ने का पछतावा नहीं होता है।

ये तस्वीर सीमा हैदर और पति सचिन मीणा की हैं। उनके 6 बच्चे हैं। जिसमें से 4 बच्चे पाकिस्तानी पति से हैं।

ये तस्वीर सीमा हैदर और पति सचिन मीणा की हैं। उनके 6 बच्चे हैं। जिसमें से 4 बच्चे पाकिस्तानी पति से हैं।

यूट्यूब चैनल पर सीमा के 2 मिलियन फॉलोअर-

सीमा अपने पति सचिन के साथ वीडियो बनाती हैं। उसके चैनल पर 2 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं।

सीमा अपने पति सचिन के साथ वीडियो बनाती हैं। उसके चैनल पर 2 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं।

सीमा हैदर साल- 2023 से नोएडा के रबूपुरा में सचिन मीणा के साथ रह रही हैं। दोनों की कहानी पहले भी काफी चर्चा में रह चुकी है। यह दंपती सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहता है। इनके यूट्यूब चैनल को 2 मिलियन से अधिक लोग देखते हैं। बड़ी संख्या में लोग इन्हें फॉलो करते हैं।

सीमा हैदर की यह तस्वीर कुआं पूजन के बाद की है। यह रस्म बच्चे के नामकरण से पहले की जाती है।

सीमा हैदर की यह तस्वीर कुआं पूजन के बाद की है। यह रस्म बच्चे के नामकरण से पहले की जाती है।

पबजी गेम से प्यार, नेपाल के रास्ते भारत आई पाकिस्तान में सीमा हैदर और गुलाम हैदर का निकाह 2014 में हुआ था। 2019 में गुलाम हैदर, सीमा और चार बच्चों को कराची में छोड़कर दुबई चला गया। इस दौरान 2019 में ही पबजी खेलते-खेलते सीमा की नोएडा के रबूपुरा निवासी सचिन मीणा से ऑनलाइन मुलाकात हुई।

10 मार्च 2023 को नेपाल में सीमा और सचिन की आमने-सामने मुलाकात हुई। वहीं पर उन्होंने एक मंदिर में धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दावा किया। नेपाल से सीमा पाकिस्तान चली गई। सचिन नोएडा आ गया।

13 मई को सीमा फिर से पाकिस्तान से दुबई होते हुए नेपाल आ गई। नेपाल से बस पकड़कर नोएडा के रबूपुरा पहुंचीं। 1 जुलाई को सचिन-सीमा बुलंदशहर में वकील से मिले और सीमा की भारतीय पहचान बनवाने के लिए आवेदन करने को कहा। वकील ने सीमा के पाकिस्तानी होने की जानकारी पुलिस को दी।

यह तस्वीर सीमा हैदर की है। इसमें वह पीला लहंगा, लाल चुनरी पहने नजर आ रही हैं।

यह तस्वीर सीमा हैदर की है। इसमें वह पीला लहंगा, लाल चुनरी पहने नजर आ रही हैं।

हरियाणा से हिरासत में लिए गए थे सचिन-सीमा इसके बाद दोनों घर से फरार हो गए। 3 जुलाई को सीमा-सचिन को हरियाणा के बल्लभगढ़ से हिरासत में लिया गया। 4 जुलाई, 2023 को पुलिस ने सचिन के पिता नेत्रपाल को गिरफ्तार कर लिया। 8 जुलाई को तीनों को कोर्ट से जमानत मिली।

17 और 18 जुलाई को एटीएस ने सीमा-सचिन से पूछताछ की। 21 जुलाई 2023 को सीमा और सचिन की शादी के फोटो और वीडियो सामने आए।

सीमा ने राष्ट्रपति को भेजी याचिका में ये फोटो लगाई थी। इसमें सीमा और सचिन एक-दूसरे को वरमाला पहनाते दिख रहे हैं। एक फोटो में सीमा सचिन के पैर छूते दिख रही हैं।

सीमा ने राष्ट्रपति को भेजी याचिका में ये फोटो लगाई थी। इसमें सीमा और सचिन एक-दूसरे को वरमाला पहनाते दिख रहे हैं। एक फोटो में सीमा सचिन के पैर छूते दिख रही हैं।

नागरिकता के लिए राष्ट्रपति से लगाई थी गुहार 21 जुलाई 2023 को सीमा ने भारतीय नागरिकता के लिए राष्ट्रपति के यहां पर याचिका लगाई थी। 23 जुलाई को सचिन के फुफेरे भाई से बुलंदशहर में हुई पूछताछ के बाद अहमदगढ़ के दो युवकों को हिरासत में लिया गया था, जिन्हें बाद में गिरफ्तार किया गया।

30 जुलाई 2023 को सीमा ने एक वीडियो जारी किया। इसमें गुहार लगाई कि उसके पास खाने-पीने के पैसे तक नहीं हैं। इसके बाद 2 अगस्त को मेरठ के फिल्म डायरेक्टर अमित जानी ने सीमा-सचिन पर फिल्म ‘कराची टु नोएडा’ बनाने का ऐलान किया, जिसका प्रोमो शॉट शूट किया गया था। हालांकि, अभी तक फिल्म बन नहीं पाई है।

सीमा हैदर पर एक फिल्म बन रही है, जिसका नाम 'कराची टु नोएडा' है। ये तस्वीर फिल्म के प्रोमो की है।

सीमा हैदर पर एक फिल्म बन रही है, जिसका नाम ‘कराची टु नोएडा’ है। ये तस्वीर फिल्म के प्रोमो की है।

31765093973 1771343358

—————————

अब भास्कर के सबसे बड़े सर्वे में हिस्सा लीजिए…

survey vidhayak 2026 23 1774881919

यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए…

खबरें और भी हैं…



Source link

Good Friday 2026: ‘सभी का है तू, सभी तेरे’,अपनों को भेजें स्पेशल मैसेज, दिन बनाएं यादगार



Good Friday 2026: आज गुड फ्राईडे है, इस पवित्र अवसर पर हम अपने प्रियजनों के साथ शांति और प्रेरणा साझा करें और अपने जीवन को बेहतर रूप देने की कोशिश करें।



Source link

ट्रंप की टैरिफ नीति का असर: व्हाइट हाउस का दावा- समझौते के बाद व्यापार घाटा हुआ कम; भारत को लेकर आंकड़े क्या?


अमेरिका ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ‘अमेरिका फर्स्ट’ टैरिफ नीति के एक साल पूरे होने पर बड़ा दावा किया है। व्हाइट हाउस के अनुसार, इस नीति के तहत किए गए नए व्यापार समझौतों ने वैश्विक व्यापार संतुलन को बदल दिया है और अमेरिकी अर्थव्यवस्था को अधिक मजबूत, प्रतिस्पर्धी और सुरक्षित बनाया है।  

एक साल में कितने व्यापार समझौते हुए?

व्हाइट हाउस प्रवक्ता कुश देसाई ने कहा कि ‘लिबरेशन डे’ के एक साल में 20 से अधिक नए व्यापार समझौते हुए, ट्रिलियन डॉलर के निवेश आए, दवाओं की कीमतें घटीं और वस्तु व्यापार घाटा कम हुआ। उनका कहना है कि यह बदलाव अभी शुरुआत है और आने वाले समय में इसके और बड़े परिणाम देखने को मिलेंगे।

वस्तु व्यापार घाटे में आई कितनी कमी?

आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 के बीच अमेरिका का वस्तु व्यापार घाटा सालाना आधार पर 24 प्रतिशत तक घटा है। यह भी दावा किया गया कि इस अवधि में हर महीने घाटा साल-दर-साल कम हुआ।

चीन के साथ अमेरिका का व्यापार

चीन के साथ अमेरिका का व्यापार घाटा पिछले एक साल में 32 प्रतिशत और अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 के बीच 46 प्रतिशत तक घटा है। पहली बार साल 2000 के बाद चीन अमेरिका का सबसे बड़ा घाटा वाला व्यापारिक साझेदार नहीं रहा। यूरोपीय संघ के साथ भी घाटा लगभग 40 प्रतिशत घटा है, जबकि स्विट्जरलैंड के साथ अमेरिका ने 2012 के बाद पहली बार सरप्लस दर्ज किया है।

विदेशी उत्पादकों का बोझ पड़ने का दावा

व्हाइट हाउस ने यह भी कहा कि टैरिफ का बोझ विदेशी उत्पादकों पर पड़ा है। बैंक ऑफ इंग्लैंड के अध्ययन का हवाला देते हुए बताया गया कि अमेरिकी बाजार में प्रतिस्पर्धा बनाए रखने के लिए निर्यातकों ने अपने उत्पादों की कीमतें घटाईं।

सरकार के मुताबिक, यूरोपीय संघ, जापान, भारत, वियतनाम और अर्जेंटीना जैसे प्रमुख साझेदारों के साथ 20 से ज्यादा समझौते हुए हैं, जो वैश्विक जीडीपी के आधे से ज्यादा हिस्से को कवर करते हैं। इन समझौतों से कृषि, ऊर्जा और औद्योगिक उत्पादों के लिए नए बाजार खुले हैं।

उद्योग क्षेत्र में भी सुधार का दावा किया गया है। एपल, टोयोटा, माइक्रोन और फाइजर जैसी कंपनियों के निवेश से अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिला है। 2025 में कोर कैपिटल गुड्स की शिपमेंट रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची, जबकि 2026 की शुरुआत में दो साल बाद पहली बार मैन्युफैक्चरिंग गतिविधि में विस्तार दर्ज हुआ।

अमेरिका ने 2025 में कच्चे स्टील उत्पादन में जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक बनने का भी दावा किया है। मजदूरों की आय में भी बढ़ोतरी हुई है प्राइवेट सेक्टर में औसतन 1,400 डॉलर से ज्यादा की वास्तविक वेतन वृद्धि दर्ज की गई।

हालांकि, भारत के साथ व्यापार में तस्वीर थोड़ी अलग है। पिछले 12 महीनों में अमेरिका का भारत के साथ वस्तु व्यापार घाटा 54.91 अरब डॉलर रहा, जिससे भारत अमेरिका के प्रमुख घाटा साझेदारों में शामिल है। फरवरी 2026 में ही अमेरिका को भारत के साथ करीब 3.5 अरब डॉलर का घाटा हुआ।

इस अवधि में भारत से अमेरिका को 101.97 अरब डॉलर के सामान का आयात हुआ, जिसमें फार्मास्युटिकल, इंजीनियरिंग और अन्य उत्पाद शामिल हैं। इन आयातों पर अमेरिका ने 12.34 अरब डॉलर की कस्टम ड्यूटी वसूली, जबकि औसत टैरिफ दर 12.12 प्रतिशत रही।

फरवरी 2026 के मासिक आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका का कुल व्यापार घाटा बढ़कर 57.35 अरब डॉलर हो गया, जो जनवरी से 2.67 अरब डॉलर ज्यादा है, हालांकि यह 12 महीने के औसत से 11 प्रतिशत कम है।

इस महीने कुल निर्यात 314.8 अरब डॉलर रहा, जबकि आयात 372.1 अरब डॉलर तक पहुंच गया। वस्तु व्यापार में 84.60 अरब डॉलर का घाटा रहा, जबकि सेवाओं में 27.26 अरब डॉलर का सरप्लस दर्ज किया गया।

आयात में तेज वृद्धि के पीछे कंप्यूटर, सेमीकंडक्टर, कच्चा तेल और दवाओं की मांग रही, जबकि निर्यात में औद्योगिक सामग्री, प्राकृतिक गैस और सोने की शिपमेंट बढ़ी।



Source link

Tata Trusts: मेहली मिस्त्री ने बाई हीराबाई ट्रस्ट में वेणु व विजय की नियुक्ति को दी चुनौती, जानिए सबकुछ


टाटा समूह से जुड़े ट्रस्ट्स के प्रशासनिक ढांचे में एक बार फिर बड़ा विवाद सामने आया है। टाटा समूह के तीन प्रमुख ट्रस्टों के पूर्व ट्रस्टी मेहली मिस्त्री ने ‘बाई हीराबाई जमशेदजी टाटा नवसारी चैरिटेबल इंस्टीट्यूशन’ में वेणु श्रीनिवासन और विजय सिंह की बतौर ट्रस्टी नियुक्ति और उनके निरंतर प्रतिनिधित्व पर औपचारिक रूप से कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। शुक्रवार को मिस्त्री ने महाराष्ट्र चैरिटी कमिश्नर के समक्ष एक आवेदन देकर कहा है ये दोनों व्यक्ति ट्रस्टी बनने के योग्य नहीं हैं और इनकी नियुक्ति 1923 की ट्रस्ट डीड का साफ-साफ उल्लंघन है।

नियुक्ति पर सवाल और ट्रस्ट डीड के नियम

टीवीएस मोटर के एमेरिटस चेयरमैन वेणु श्रीनिवासन और पूर्व आईएएस अधिकारी विजय सिंह वर्तमान में इस ट्रस्ट में उपाध्यक्ष की भूमिका में हैं। मेहली मिस्त्री का तर्क है कि डीड के क्लॉज 6 और 18 के अनुसार, कोई भी अयोग्य ट्रस्टी ‘मृत माना जाना चाहिए’। मिस्त्री का मुख्य दावा यह है कि श्रीनिवासन और सिंह पारसी जोरास्ट्रियन धर्म के अनुयायी नहीं हैं और उनका मुंबई में कोई स्थायी निवास नहीं है। ट्रस्ट डीड के अनुसार ये दोनों ही योग्यताएं ट्रस्टी बनने के लिए अनिवार्य हैं, और ऐसा न होने पर वे स्वतः ही अयोग्य माने जाएंगे।

कानूनी पक्ष और कड़ी कार्रवाई की मांग

मिस्त्री ने महाराष्ट्र चैरिटी कमिश्नर से इस मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए विस्तृत जांच शुरू करने की मांग की है। उन्होंने यह भी अनुरोध किया है कि सभी ट्रस्टियों को अपनी धर्म और निवास संबंधी पात्रता की पुष्टि करने वाले हलफनामे जमा करने का निर्देश दिया जाए। मिस्त्री का आरोप है कि इन अयोग्य व्यक्तियों की नियुक्ति धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात है, जो भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2024 और महाराष्ट्र सार्वजनिक ट्रस्ट अधिनियम, 1950 के तहत कुप्रबंधन के दायरे में आता है। उनका कहना है कि ट्रस्टी के रूप में इनके द्वारा की गई कोई भी कार्रवाई कानूनी रूप से शून्य है।

मेहली मिस्त्री का रुख और पूर्व विवाद

मिस्त्री ने अपने आवेदन में स्पष्ट किया है कि इस शिकायत का उद्देश्य ट्रस्ट में अपनी बहाली या वापसी कराना नहीं है। इस पूरे मामले के अन्य प्रमुख बिंदु इस प्रकार हैं:


  • पारदर्शिता और विरासत की रक्षा: मिस्त्री के अनुसार, उनका एकमात्र उद्देश्य ट्रस्ट के कथित अवैध कामकाज को उजागर करना तथा रतन टाटा व संस्थापकों के मूल्यों को पारसी समुदाय के कल्याण के लिए सुरक्षित रखना है।

  • शांतिपूर्ण निकास की पृष्ठभूमि: इससे पहले, अक्टूबर 2024 में टाटा ट्रस्ट्स के बोर्ड ने मिस्त्री को आजीवन ट्रस्टी के रूप में फिर से नियुक्त करने का प्रस्ताव पारित किया था, लेकिन तीन ट्रस्टियों के विरोध के कारण यह नियुक्ति मंजूर नहीं हो सकी। विवाद को तूल देने के बजाय मिस्त्री ने दिवंगत रतन टाटा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए 4 नवंबर 2025 को ट्रस्ट से सम्मानजनक विदाई ले ली थी। 

  • पूर्व की आपत्तियां: फरवरी 2026 में, टाटा एजुकेशन एंड डेवलपमेंट ट्रस्ट (टीईडीटी) में रहते हुए भी मिस्त्री ने ट्रस्ट्स में ‘उपाध्यक्ष’ के पद को समाप्त करने के प्रस्ताव पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि ट्रस्ट डीड में ऐसे किसी पद का कोई प्रावधान नहीं है।

बाई हीराबाई ट्रस्ट (BHJTNCI) की स्थापना 1923 में हुई थी और यह शिक्षा व स्वास्थ्य सेवा के जरिए गुजरात के नवसारी में पारसी समुदाय के कल्याण का कार्य करता है। वर्तमान में इस ट्रस्ट के छह ट्रस्टी हैं, जिनमें चेयरमैन नोएल एन टाटा और शिकायत में उल्लिखित दोनों उपाध्यक्ष शामिल हैं। कॉरपोरेट और कानूनी विश्लेषकों की नजरें अब महाराष्ट्र चैरिटी कमिश्नर के फैसले पर टिकी हैं। यदि इस मामले में जांच के आदेश दिए जाते हैं, तो टाटा ट्रस्ट्स के शीर्ष स्तर पर बड़े प्रशासनिक बदलाव और कड़े अनुपालन नियम लागू होने की संभावना है।





Source link

Business Updates: रियल एस्टेट में विदेशी निवेश 75 फीसदी घटा; 6 अप्रैल से गाड़ियों के दाम बढ़ाएगी महिंद्रा



बिजनेस अपडेट्स
– फोटो : amarujala.com

पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण आपूर्ति शृंखला में आई रुकावटों और बढ़ती कीमतों के चलते चालू वित्त वर्ष में भारत में रिफाइंड सूरजमुखी तेल की बिक्री में 10 फीसदी घट सकती है। क्रिसिल रेटिंग्स ने कहा, दोहरी चुनौतियों के कारण मांग पर असर पड़ेगा। उपभोक्ता राइस ब्रान और सोयाबीन तेल जैसे सस्ते विकल्पों का रुख कर सकते हैं। 


Trending Videos

हल्की बढ़त के साथ बंद हुए अमेरिकी शेयर बाजार

अमेरिका के शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बाद आखिरकार हल्की बढ़त के साथ बंद हुए और पूरे हफ्ते में मुनाफे के साथ खत्म हुए। यह ईरान युद्ध शुरू होने के बाद पहला ऐसा हफ्ता रहा जब बाजार ने बढ़त दर्ज की। हालांकि दिन की शुरुआत में बाजार में गिरावट देखी गई थी, लेकिन बाद में स्थिति संभल गई। इस बीच कच्चे तेल की कीमतें लगातार ऊंची बनी हुई हैं। अमेरिकी कच्चा तेल 111 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। इसकी बड़ी वजह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान है, जिसमें उन्होंने कहा कि अमेरिका ईरान पर हमले जारी रखेगा। इससे युद्ध जल्द खत्म होने की उम्मीद कम हो गई है और बाजार पर दबाव बना हुआ है। टेस्ला के शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट आई, क्योंकि कंपनी की बिक्री उम्मीद से कम रही। वहीं कुछ टेक कंपनियों के शेयरों में तेजी आई, जिससे बाजार को सहारा मिला।

तेल की कीमत बढ़ने से महंगाई का खतरा बढ़ गया है। अमेरिका में पेट्रोल की कीमतें भी तेजी से बढ़ी हैं, जिससे आम लोगों का खर्च बढ़ रहा है। इसके अलावा हवाई यात्रा और सामान ढुलाई भी महंगी हो सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर युद्ध लंबा चलता है, तो इसका असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है और ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद भी कम हो जाएगी।



Source link