IPL 2026 CSK vs PBKS: आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में शुक्रवार यान 3 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) अपने घरेलू मैदान एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में पंजाब किंग्स (PBKS) की मेजबानी करेगी। चेन्नई के लिए यह इस सीजन का पहला घरेलू मैच है। जहां वह अपनी पहली जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी। मुकाबला केवल दो टीमों का नहीं, बल्कि खिलाड़ियों के बीच चलने वाली जंग का भी है, जो मैच का नतीजा तय करती हैं।
संजू सैमसन बनाम मार्को जेनसन (IPL 2026 CSK vs PBKS)
चेन्नई के लिए अपना डेब्यू कर रहे संजू सैमसन पिछले मैच में सस्ते में आउट हो गए थे। अब उनके सामने पंजाब के लंबे कद के तेज गेंदबाज मार्को जेनसन की चुनौती होगी। टी-20 क्रिकेट में ये दोनों 8 बार आमने-सामने हुए हैं, जिसमें जेनसन ने 2 बार सैमसन को पवेलियन भेजा है। सैमसन का स्ट्राइक रेट जेनसन के खिलाफ 138.88 का है। जेनसन की अंदर आती गेंदें और अतिरिक्त उछाल सैमसन के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं।
ऋतुराज गायकवाड़ बनाम अर्शदीप सिंह
सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के लिए शुरुआत हमेशा अहम होती है, लेकिन पंजाब के अर्शदीप सिंह उनके लिए ‘काल’ साबित होते रहे हैं। अर्शदीप ने 7 टी-20 मुलाकातों में 3 बार गायकवाड़ को आउट किया है। गायकवाड़ अब तक अर्शदीप की गेंदों पर एक भी छक्का नहीं जड़ पाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट गिरकर 123.91 रह जाता है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के खिलाफ गायकवाड़ की यह कमजोरी चेन्नई की चिंता बढ़ा सकती है।
श्रेयस अय्यर बनाम खलील अहमद
चेन्नई के गेंदबाज खलील अहमद अपनी स्विंग और गति से टॉप ऑर्डर को ध्वस्त करने की क्षमता रखते हैं। उनके सामने होंगे पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर जो पहले मैच में बड़ा स्कोर नहीं कर सके थे। अय्यर अक्सर शॉर्ट पिच गेंदों पर असहज दिखते हैं। खलील ने 8 टी-20 पारियों में 3 बार अय्यर का विकेट चटकाया है। इस प्रतिद्वंद्विता में अय्यर का स्ट्राइक रेट 132 का है। खलील की गति और दिशा आज अय्यर की कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों का कड़ा इम्तिहान लेगी।
English summary
IPL 2026 CSK vs PBKS Key player matchups Sanju Samson vs Marco Jansen Shreyas Iyer vs Khaleel Ahmed
वैश्विक ऊर्जा बाजार में पश्चिम एशिया संकट के कारण भारी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। ईरान की आरे से फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी के बीच स्थित महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य को लगभग ब्लॉक कर दिए जाने से वैश्विक तेल और गैस की कीमतों में तेज उछाल आया है। इस रास्ते से दुनिया के कुल कच्चे तेल और एलएनजी व्यापार का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा गुजरता है।
चूंकि भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए बड़े पैमाने पर पश्चिम एशिया पर निर्भर रहा है, इसलिए इस संकट का सीधा असर भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर पड़ रहा है। इस चुनौतीपूर्ण समय में रूस ने एक रणनीतिक कदम उठाते हुए भारत को कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बढ़ाने की पेशकश की है।
उच्च स्तरीय बैठकें और ऊर्जा सुरक्षा पर जोर
रूस के प्रथम उप प्रधान मंत्री डेनिस मंटुरोव ने नई दिल्ली के अपने दौरे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। इसके अलावा, उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ भी ऊर्जा सहयोग पर विस्तृत चर्चा की।
रूस की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में द्विपक्षीय तेल और गैस क्षेत्र के सहयोग पर विशेष ध्यान दिया गया है। डेनिस मंटुरोव ने स्पष्ट किया कि रूसी कंपनियों के पास भारतीय बाजार के लिए तेल और एलएनजी की आपूर्ति को स्थिर और निरंतर रूप से बढ़ाने की पूरी क्षमता मौजूद है।
भारत-रूस व्यापार और सेक्टोरल इम्पैक्ट
विदेश मंत्री एस जयशंकर और डेनिस मंटुरोव की सह-अध्यक्षता में भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की बैठक में व्यापार, निवेश और औद्योगिक सहयोग को बढ़ाने पर भी मंथन किया गया। इस बैठक के प्रमुख बिंदु इस प्रकार हैं:
उर्वरक आपूर्ति: मंटुरोव ने बताया कि 2025 के अंत तक रूस ने भारत को उर्वरकों की आपूर्ति में 40 प्रतिशत का इजाफा किया है और वह भारत की भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए भी पूरी तरह तैयार है।
नए व्यापारिक अवसर: विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच व्यापार, उद्योग और कनेक्टिविटी के साथ-साथ तकनीक, इनोवेशन और क्रिटिकल मिनरल्स जैसे नए क्षेत्रों पर भी व्यापक चर्चा हुई।
नागरिक परमाणु ऊर्जा: मंटुरोव ने जोर देकर कहा कि रूस भारत के साथ नागरिक परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग को गहरा करने की महत्वपूर्ण संभावनाएं देखता है।
इस दौरे में दोनों पक्षों ने पिछले साल दिसंबर में आयोजित 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के परिणामों की भी समीक्षा की। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों ने एक मजबूत आर्थिक साझेदारी बनाने के लिए पांच साल का रोडमैप तैयार किया था, जिसका लक्ष्य 2030 तक वार्षिक द्विपक्षीय व्यापार को 100 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाना है। पश्चिम एशिया में चल रहे मौजूदा संघर्ष के बीच, रूस द्वारा ऊर्जा आपूर्ति की यह पेशकश भारत के लिए अपनी अर्थव्यवस्था को वैश्विक झटकों से बचाने और घरेलू आपूर्ति श्रृंखलाओं को सुरक्षित रखने की दिशा में एक अहम रणनीतिक राहत साबित होगी।
Yuvraj Singh Apology to MS Dhoni Kapil Dev: भारतीय क्रिकेट के ‘सिक्सर किंग’ युवराज सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार अपने एक भावुक माफी के लिए चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर एक पॉडकास्ट का टीज़र तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवराज सिंह पूर्व कप्तान एमएस धोनी और कपिल देव से माफी मांगते नजर आ रहे हैं। आइए जानतें हैं आखिर युवराज को अपने ही पिता के व्यवहार के लिए इन दिग्गजों के सामने हाथ क्यों जोड़ने पड़े?
दरअसल, यह पूरा मामला युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह के विवादास्पद बयानों से जुड़ा है। योगराज सिंह पिछले कई सालों से एमएस धोनी और कपिल देव के खिलाफ जहर उगल रहे हैं। उन्होंने धोनी पर युवराज का करियर बर्बाद करने और उन्हें कप्तानी न मिलने देने के आरोप लगाए थे। वहीं, कपिल देव को लेकर उन्होंने यहां तक कह दिया था कि वह उन्हें ‘गोली मारना’ चाहते थे क्योंकि कपिल ने उन्हें टीम से बाहर किया था।
स्पोर्ट्स तक पर पॉडकास्ट के दौरान जब युवराज से इन कड़वे इंटरव्यूज के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा- ‘मैंने पापा से कहा था कि ये ठीक नहीं है।’ युवराज की यह माफी उनके पिता द्वारा महान खिलाड़ियों के प्रति किए गए अपमानजनक व्यवहार की भरपाई के तौर पर देखी जा रही है।
योगराज सिंह के बयानों ने युवराज को किया शर्मिंदा
योगराज सिंह अपनी बेबाकी और विवादित दावों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया था कि 1980 के दशक में जब कपिल देव ने उन्हें हरियाणा की टीम से बाहर किया, तो वह इतने गुस्से में थे कि अपनी पिस्टल लेकर कपिल के घर पहुंच गए थे। उन्होंने कहा था, ‘मैं उनके सिर में गोली मारना चाहता था, लेकिन उनकी मां सामने खड़ी थीं, इसलिए मैंने ऐसा नहीं किया।’
यही नहीं, एमएस धोनी को लेकर भी योगराज अक्सर कहते रहे हैं कि धोनी ने भारतीय क्रिकेट को बर्बाद किया और खिलाड़ियों के साथ बुरा व्यवहार किया। युवराज ने हमेशा इन बयानों से दूरी बनाई है और अब सार्वजनिक रूप से माफी मांगकर यह साफ कर दिया है कि वह अपने पिता के विचारों से सहमत नहीं हैं।
धोनी और युवराज: मैदान की दोस्ती और बाहर का विवाद
मैदान पर धोनी और युवराज की जोड़ी ने भारत को 2007 और 2011 का विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि, युवराज को कभी लंबे समय तक कप्तानी करने का मौका नहीं मिला, जिसका मलाल उनके पिता को हमेशा रहा। लेकिन युवराज ने इस पॉडकास्ट में यह संकेत दिया है कि पेशेवर रिश्तों और व्यक्तिगत गरिमा के बीच एक लकीर होनी चाहिए, जिसे उनके पिता ने पार किया।
युवराज सिंह का क्रिकेट करियर
युवराज सिंह भारतीय क्रिकेट के उन चंद सितारों में से हैं जिन्होंने अपनी धाकड़ बल्लेबाजी और उपयोगी स्पिन गेंदबाजी से टीम इंडिया को दो विश्व कप जिताने में मुख्य भूमिका निभाई। उन्होंने 304 वनडे मैचों में 36.56 की औसत से 8,701 रन बनाए, जिसमें 14 शतक और 52 अर्धशतक शामिल हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय में भी उनका जलवा बरकरार रहा, जहां उन्होंने 58 मैचों में 136.39 के स्ट्राइक रेट से 1,177 रन जोड़े। युवराज केवल बल्ले से ही नहीं बल्कि गेंद से भी उतने ही खतरनाक थे, उन्होंने वनडे में 111 विकेट और टी20 में 28 विकेट चटकाए, जिससे वे सीमित ओवरों के क्रिकेट में एक अनिवार्य ऑलराउंडर बन गए।
युवराज सिंह ने अपने करियर में कितने चौके-छक्के लगाए?
टेस्ट क्रिकेट में भी युवराज ने 40 मैचों में 33.93 की औसत से 1,900 रन बनाए और 3 शतक जड़े। आईपीएल (IPL) में उन्होंने 132 मैच खेलते हुए 2,750 रन बनाए और 36 विकेट अपने नाम किए। चंडीगढ़ में जन्मे इस 6 फीट 2 इंच लंबे बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपने करियर में 908 वनडे चौके और 155 छक्के लगाए, जो उनकी आक्रामक खेल शैली को दर्शाते हैं। क्षेत्ररक्षण में मुस्तैदी और दबाव की स्थिति में मैच पलटने की उनकी क्षमता ने उन्हें भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे प्रभावशाली ‘मैच-विनर्स’ की श्रेणी में खड़ा कर दिया है।
केंद्र सरकार ने एयरलाइंस को फ्लाइट में 60% सीटें बिना अतिरिक्त शुल्क के चुनने देने वाले निर्देश को अस्थायी रूप से रोक दिया है। न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि यह नियम 20 अप्रैल से लागू होना था, लेकिन अब इसे अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 15 दिन पहले 18 मार्च को कहा था कि डीजीसीए को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी फ्लाइट में सीट चयन के लिए न्यूनतम 60% सीटें बिना चार्ज उपलब्ध कराई जाएं। इसका उद्देश्य यात्रियों को सीट चुनने में समान अवसर देना बताया गया था। मंत्रालय के अनुसार, इस मुद्दे की समीक्षा के दौरान फेडरेशन ऑफ इंडियन एयरलाइंस की ओर से आपत्तियां भेजी गईं। इनमें ऑपरेशनल असर, किराए पर प्रभाव और मौजूदा डिरेगुलेटेड टैरिफ व्यवस्था से तालमेल जैसे मुद्दे उठाए गए। मंत्रालय ने कहा कि व्यापक जांच पूरी होने तक 60% सीटें मुफ्त देने का प्रावधान लागू नहीं किया जाएगा। मौजूदा नियम 20% सीटों पर ही लागू होता है मौजूदा नियमों में पैसेंजर्स के लिए 20% सीटें ही बिना एक्स्ट्रा चार्ज दिए बुक की जा सकती हैं, जबकि बाकी सीटों के लिए भुगतान करना पड़ता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी एयरलाइंस पंसद की सीटें चुनने पर 500 से 3000 रुपए तक एक्स्ट्रा चार्ज करती हैं। ‘प्रेफर्ड सीट’ के नाम पर एक्स्ट्रा चार्ज नहीं ले सकेंगी एयरलाइंस अक्सर देखा जाता है कि टिकट बुकिंग के बाद जब यात्री वेब चेक-इन करते हैं, तो उन्हें फ्री सीट के नाम पर केवल 20% ऑप्शन ही मिलते हैं। बाकी सीटों के लिए कंपनियां ‘प्रेफर्ड सीट’ के नाम पर भारी वसूली करती हैं। DGCA के 15 दिन पुराने आदेश में कहा था कि हर फ्लाइट में 60% सीटें ऐसी होनी चाहिए, जिन्हें यात्री बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के चुन सकें। हालांकि अभी यह लागू नहीं होगा। केंद्रीय मंत्री बोले- भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा घरेलू एविएशन मार्केट सिविल एविएशन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा घरेलू एविएशन मार्केट बन गया है। भारतीय एयरपोर्ट अब हर दिन 5 लाख से ज्यादा यात्रियों को संभाल रहे हैं। उड़ान योजना से भारत में हवाई यात्रा अब सिर्फ अमीर लोगों का अधिकार न रहकर, सभी के लिए सुलभ बन गई है। देश में हवाई यात्रा को और भी आसान बनाने के लिए लगातार कोशिशें जारी हैं, जैसे उड़ान यात्री कैफे, जहां किफायती खाना मिलता है, फ्लाईब्रेरी में किताबें मुफ्त पढ़ने मिलती हैं और टर्मिनल पर फ्री वाई-फाई। —————- ये खबर भी पढ़ें… एयर टिकट बुकिंग 48 घंटे में कैंसिल की तो फुल-रिफंड: फ्लाइट से 7 दिन पहले बुकिंग जरूरी, DGCA के नए नियम; जानें बदलाव नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने गुरुवार को हवाई यात्रा के टिकट रिफंड और कैंसिल करने से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। नए नियमों के मुताबिक, अब टिकट बुक करने के 48 घंटे के भीतर कैंसिल या बदलाव करने पर एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लगेगा, यानी टिकट का पूरा अमाउंट रिफंड किया जाएगा। यह फैसला यात्रियों की बढ़ती शिकायतों और हाल ही में इंडिगो की उड़ानों में हुई दिक्कतों के बाद लिया गया है। पूरी खबर पढ़ें…
Auto LPG Price Hike: ईरान, इज़राइल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव ने भारत और दुनिया भर में LPG की सप्लाई को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं तो वहीं बैंगुलुरु में आम आदमी को एक और करारा झटका लगा है क्योंकि यहां पर ऑटो एलपीजी महंगी हो गई है। सरकारी तेल विपणन कंपनियों (IOCL) ने Auto LPG की कीमतों में ₹11.78 प्रति लीटर की भारी वृद्धि की है, जिसके बाद अब शहर में इसकी कीमत ₹89.52 प्रति लीटर हो गई है।
क्यों बढ़ें Auto LPG के दाम?
यह वृद्धि मुख्य रूप से वैश्विक कारणों से प्रेरित है। पश्चिम एशिया (Middle East) में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसी स्थितियों के कारण वैश्विक तेल आपूर्ति श्रृंखला बाधित हुई है। इसके परिणामस्वरूप अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतों में उछाल आया है, जिसका सीधा असर अब बेंगलुरु की सड़कों पर दिख रहा है।
‘ऑटो LPG फ़िलिंग स्टेशन ड्राइवरों को लूट रहे’
कई ऑटो ड्राइवरों ने शिकायत की कि कई प्राइवेट ऑटो LPG स्टेशन, कमी का फ़ायदा उठाकर, 106 रुपये प्रति लीटर तक चार्ज कर रहे हैं। आदर्श ऑटो ड्राइवर्स यूनियन के जनरल सेक्रेटरी, सी. संपत ने कहा कि ‘ऑटो LPG फ़िलिंग स्टेशन ड्राइवरों को लूट रहे , जहां IOCL की तय ऑटो LPG क़ीमत अब 89.52 रुपये है, वहीं बेंगलुरु में कई प्राइवेट फ़्यूल स्टेशन 106 रुपये प्रति लीटर तक चार्ज कर रहे हैं।’
ऑटो चालकों और यात्रियों पर प्रभाव
आर्थिक बोझ: ऑटो चालकों का कहना है कि पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे उनके व्यवसाय के लिए यह एक बड़ा झटका है। कई चालकों के अनुसार, अब उन्हें ईंधन पर प्रतिदिन ₹450 से ₹550 तक खर्च करने पड़ रहे हैं, जिससे उनकी दैनिक बचत न के बराबर रह गई है।
लंबी कतारें और किल्लत: शहर में केवल सरकारी पंपों पर ही ₹89.52 की दर मिल रही है, जबकि कई निजी स्टेशनों पर कीमतें ₹100 से ₹105 के पार पहुंच गई हैं। कम कीमत वाले पंपों पर ऑटो की 1-2 किलोमीटर लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जिससे चालकों का 4-5 घंटे का कीमती समय बर्बाद हो रहा है तो वहीं भारी खर्च और कम कमाई के कारण कई चालकों ने अपने ऑटो चलाने बंद कर दिए हैं।
किराए में मनमानी: ऑटो की कमी और ईंधन की बढ़ती लागत के कारण यात्री ऐप-आधारित सेवाओं (Uber/Ola) पर लंबे वेटिंग टाइम और ऑटो चालकों द्वारा “अतिरिक्त टिप” या अधिक किराए की मांग से परेशान हैं।
उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था की रीढ़ मानी जाने वाली चारधाम यात्रा पर इस बार वैश्विक तनाव और युद्ध के हालात का गहरा साया मंडरा रहा है। यात्रा शुरू होने से पहले ही बुकिंग में आई गिरावट ने पर्यटन कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले साल यात्रा के शुरुआती 26 दिनों में ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी और पंजीकरण का आंकड़ा 17 लाख के पार पहुंच गया था। इस साल स्थिति उलट है; अब तक केवल 11,07,841 श्रद्धालुओं ने ही पंजीकरण कराया है। 19 अप्रैल से शुरू होने वाली यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन में आई यह गिरावट पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए खतरे की घंटी मानी जा रही है। बुकिंग लेने से क्यों कतरा रहे ऑपरेटर्स? अधिकांश ट्रैवल ऑपरेटर्स ने फिलहाल एडवांस बुकिंग लेने से साफ इनकार कर दिया है। पर्यटन व्यवसायी दीपक बिष्ट के अनुसार, “वैश्विक स्तर पर युद्ध के हालात को देखते हुए ईंधन (डीजल-पेट्रोल) की कीमतों में अचानक उछाल की आशंका बनी हुई है। यदि हम आज के रेट पर बुकिंग ले लेते हैं और यात्रा शुरू होने तक ईंधन महंगा हो जाता है, तो हमें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।” होटल व्यवसाय पर भी असर होटल संचालकों का कहना है कि जैसे ही कपाट खुलने की तिथि घोषित हुई थी, बुकिंग में तेजी आई थी। लेकिन, ईरान-अमेरिका युद्ध की खबरों के चलते वे बुकिंग भी अब ‘होल्ड’ पर चली गई हैं और नई बुकिंग मिलनी लगभग बंद हो गई है। गौरतलब है कि 2025 में भी भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव का असर चारधाम यात्रा पर पड़ा था, और अब इस साल ईरान-अमेरिका के बीच जारी संघर्ष ने यात्रा शुरू होने से पहले ही संकट के बादल खड़े कर दिए हैं।
Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar
नई दिल्ली3 मिनट पहले
कॉपी लिंक
हैदराबाद में एक पब पर छापेमारी के दौरान आंध्र प्रदेश के एक वरिष्ठ IAS अधिकारी का बेटा समेत कुल सात लोगों को नशीले पदार्थों के सेवन के आरोप में पकड़ा गया। तेलंगाना की EAGLE फोर्स ने गाचीबौली पुलिस के साथ मिलकर कोंडापुर से सभी को पकड़ा।
पब इंटरनेशनल डीजे “Black Coffee” मौजूद था। छापे के दौरान बिना कार्यक्रम रोके जांच की गई और संदिग्ध लोगों की पहचान कर ड्रग टेस्ट किया गया, जिसमें सात लोग पॉजिटिव पाए गए। पुलिस ने सभी के खिलाफ NDPS एक्ट, 1985 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
दिल्ली में पकड़ी गई नकली टूथपेस्ट बनाने वाली फैक्ट्री, 130 किलो पेस्ट बरामद
दिल्ली पुलिस ने खानजावला में नकली टूथपेस्ट बनाने वाली एक फैक्ट्री पर छांपेमारी की और उसके मालिक हरी ओम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महावीर विहार के एक गोदाम पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में नकली टूथपेस्ट, खाली ट्यूब, पैकिंग सामग्री, मशीनें और कच्चा माल बरामद किया।
जांच में पता चला कि यह फैक्ट्री बिना लाइसेंस और जरूरी दस्तावेजों के चल रही थी। पुलिस ने करीब 1800 भरे हुए नकली ट्यूब, 10,000 से ज्यादा खाली ट्यूब और लगभग 130 किलो पेस्ट जब्त किया, जिसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
दिल्ली पुलिस ने एक शख्स को 75 सिलेंडर्स के साथ गिरफ्तार किया
दिल्ली पुलिस ने बावना इलाके में एलपीजी सिलेंडर की जमाखोरी और कालाबाजारी करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है। अनिल नाम के 50 वर्षीय इस शख्स के पास से 75 सिलेंडर्स जब्त किए गए हैं। इनमें 27 सिलेंडर्स भरे हुए थे, जबकि, 48 सिलेंडर्स खाली थे। सिलेंडर्स में घरेलू और कॉमर्शियल दोनों शामिल हैं।
पुलिस को बावना इलाके में एलपीजी सिलेंडरों के अवैध भंडारण की गुप्त सूचना मिली थी। इसी के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी सिलेंडरों के लिए लाइसेंस, परमिट, स्टॉक रजिस्टर या मालिकाना सर्टिफिकेट कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सका।
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने गांदरबल मुठभेड़ की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए
जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गांदरबल जिले में हुई मुठभेड़ की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए। इस एनकाउंटर में सुरक्षा बलों ने एक कथित आतंकवादी को मार गिराया था। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती सहित कई नेताओं ने इस मुठभेड़ पर सवाल उठाए थे।
सोशल मीडिया की एक पोस्ट में शुक्रवार को सिन्हा ने कहा- मैंने अरहामा, गांदरबल घटना की पूरी और निष्पक्ष मजिस्ट्रेट जांच का आदेश दिया है। जांच घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जाएगी।
मणिपुर में सुरक्षा बलों ने कई जिलों से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक जब्त किए
मणिपुर में सुरक्षा बलों ने सशस्त्र समूहों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत कई जिलों से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक जब्त किए हैं।
सुरक्षा बलों से मिली जानकारी के मुताबिक, बिष्णुपुर जिले में चलाए गए अभियान में उपोकपी खुनौ मामंग लेइकाई लोकटक झील क्षेत्र से एक 0.32 पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस, एक हाई-विस्फोटक हैंड ग्रेनेड, एक सिंगल-बैरल वाली बंदूक, एक खाली कारतूस और पांच 12-बोर कारतूस जब्त किए गए।
इसके अलावा चुराचंदपुर के डम्पी रिज में सुरक्षा बलों ने एक मोडीफाइड एके-47 राइफल, दो 12-बोर राइफलें, मैगजीन सहित दो 9 मिमी पिस्तौल, चार मोर्टार, 80 से ज्यादा जिंदा कारतूस, दो बुलेटप्रूफ जैकेट, वॉकी-टॉकी और 1 किलोग्राम विस्फोटक जब्त किया है।
दिल्ली में ₹10 करोड़ की कोकीन के साथ नाइजीरियन गिरफ्तार, 1 किलो ड्रग बरामद
दिल्ली पुलिस ने 1 किलो से ज्यादा कोकीन के साथ एक नाइजीरियन नागरिक को गिरफ्तार किया है। जब्त कोकीन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10 करोड़ रुपए बताई गई है।
पुलिस के मुताबिक, 30 मार्च को मेहरौली में छापेमारी कर 35 वर्षीय नाइजीरियन नागरिक जॉन चिबुइके को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। वह साउथ और साउथ-ईस्ट दिल्ली में कोकीन की सप्लाई करता था। आरोपी के खिलाफ 2022 में भी NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस अब उसके पूरे नेटवर्क और सप्लाई चेन की जांच कर रही है।
इससे पहले मार्च में ही पहाड़गंज के चुना मंडी इलाके से पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से 34.17 ग्राम स्मैक (हेरोइन) और 6 हजार रुपए नकद बरामद हुए थे।
जम्मू-कश्मीर में NHM मेडिकल स्टाफ की सैलरी में कटौती, 72 घंटे की हड़ताल शुरू की
जम्मू-कश्मीर के डोडा में नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) के तहत काम करने वाले मेडिकल स्टाफ ने राज्य सरकार पर सैलरी में कटौती का आरोप लगाया। स्टॉफ का कहना है कि उनकी महीने की सैलरी से 2.5 दिन की सैलरी काट दी गई। इसके विरोध में सब डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल गंडोह के बाहर 72 घंटे की हड़ताल शुरू की गई।
केरल के तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट ने 5 घंटे उड़ानें रोकीं, रनवे से गुजरता है पैंकुनी अरट्टू जुलूस
केरल के तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान सेवाएं लगभग 5 घंटे के लिए रोक दी गईं, ताकि यहां बने श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर के पवित्र ‘पैंकुनी अरट्टू’ जुलूस को रास्ता दिया जा सके। उड़ान सेवाएं शाम लगभग 4:45 बजे रोकी गईं और जुलूस के मंदिर लौटने के बाद रात 9 बजे फिर से शुरू हो गईं।
दशकों से, हवाई अड्डा हर साल दो बार अपना कामकाज रोकता है और उड़ानों का समय बदलता है, ताकि मंदिर का यह सदियों पुराना और साल में दो बार होने वाला पारंपरिक जुलूस रनवे से होकर गुजर सके। मंदिर से लेकर हवाई अड्डे के टरमैक (रनवे क्षेत्र) से होते हुए शंकुमुखम समुद्र तट तक यह जुलूस निकला।
BJP अध्यक्ष ने UP कार्यक्रम में मोदी के खिलाफ मान की टिप्पणियों पर चुप्पी साधने के लिए संजीव बालियान को तलब किया
BJP प्रमुख नितिन नबीन ने पूर्व सांसद संजीव बालियान से, उत्तर प्रदेश में हाल ही में हुए एक कार्यक्रम के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणियों पर उनकी चुप्पी को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है।
मान ने कथित तौर पर मोदी की विभिन्न मुद्दों पर आलोचना की, जिसमें महंगाई भी शामिल थी। उन्होंने टिप्पणी की कि जहां सरकार भारत को विश्वगुरु बनाने की बात करती है, वहीं मोदी ने देश को विश्वचेला बना दिया है।
यह आरोप लगाया गया था कि बालियान उस कार्यक्रम में मौजूद थे, उन्होंने कोई आपत्ति नहीं जताई। सूत्रों ने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री की टिप्पणियों पर नवीन ने भाजपा नेता से स्पष्टीकरण मांगा है।
Afghanistan Army Surgical Strike: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। डूरंड लाइन पर विवाद के बीच अफगान सेना ने खोस्त-खुर्रम बॉर्डर पार कर पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर बड़ा हमला बोल दिया है। इस कार्रवाई को ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ के तौर पर देखा जा रहा है, जिसमें अफगान बलों ने न केवल सीमा लांघी, बल्कि पाकिस्तानी सेना के अड्डों और सैन्य वाहनों को आग के हवाले कर दिया।
सोशल मीडिया पर जारी विजुअल्स में रॉकेट लॉन्चर (RL) और भारी मशीन गन से की जा रही लगातार फायरिंग साफ देखी जा सकती है।
गुलाम खान इलाके में भीषण झड़प
खोस्त के गुलाम खान क्षेत्र में शुरू हुई यह लड़ाई अब डूरंड लाइन के बड़े हिस्से में फैल गई है। रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी सैन्य शासन द्वारा गुलाम इलाके में की गई गोलाबारी के जवाब में अफगान बलों ने मोर्चा खोला। इस क्लैश में हल्के और भारी, दोनों तरह के हथियारों का इस्तेमाल किया जा रहा है। अफगान सेना आर्टिलरी और टैंकों के जरिए लगातार पाकिस्तानी पोस्टों को निशाना बना रही है, जिसमें कई चौकियां पूरी तरह जमींदोज हो चुकी हैं।
कितना हुआ नुकसान?
देर रात तक चली इस सैन्य कार्रवाई में पाकिस्तान को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। सूत्रों के मुताबिक, रात करीब साढ़े 12 बजे तक चली मुठभेड़ में पाकिस्तान के 3 सैनिकों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 12 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। खुर्रम इलाके में अफगान सेना की आक्रामकता इतनी अधिक थी कि पाकिस्तानी सेना के पास संभलने का मौका नहीं था।
🚨🔴After shelling by the Pakistani military regime in the Ghulam area of Khost, a clash erupted along the Durand Line between Afghan forces & Pakistani military regime pic.twitter.com/G55pgANyli
यह ताजा तनाव फरवरी में पाकिस्तान द्वारा किए गए हवाई हमलों के बाद से चरम पर है। हाल ही में 3 मार्च को पाकिस्तान ने कुनार प्रांत के असदाबाद में गोलीबारी की थी, जिसमें महिलाओं और बच्चों समेत 16 लोग घायल हुए थे और एक की मौत हो गई थी। पाकिस्तान लगातार आरोप लगाता रहा है कि तालिबान सरकार टीटीपी (TTP) जैसे उग्रवादियों को पनाह दे रही है, जबकि अफगानिस्तान ने इसे पाकिस्तान की आंतरिक समस्या बताकर पल्ला झाड़ लिया है। फिलहाल सीमा पर युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं।
CCTV कैमरे में 2 संदिग्ध भागते हुए कैद हुए हैं। BJP ऑफिस में CRPF जवान तैनात। लुधियाना में बीजेपी का प्रदर्शन।
चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित पंजाब BJP के हेडक्वार्टर के बाहर हुए ब्लास्ट मामले में पंजाब पुलिस ने 2 संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी गिरफ्तारी रोपड़ से हुई है।
.
आरोपियों की पहचान अमन सिंह उर्फ भोलू और गुरतेज सिंह के रूप में हुई है। ये दोनों रूपनगर जिले के थाना सिटी मोरिंडा के अंतर्गत गांव रत्तनगढ़ के रहने वाले हैं।
पंजाब पुलिस की CIA टीम ने इन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मोहाली पुलिस के एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) के एक अधिकारी ने कहा है कि अभी ऑपरेशन चल रहा है। इसलिए, ज्यादा डिटेल नहीं दी जा सकती है। जो गिरफ्तारियां हुई हैं वह सबूत के आधार पर की गई हैं। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
इससे पहले आज इस मामले में सूत्रों से पता चला था कि हमले में GHD2P हैंड ग्रेनेड का इस्तेमाल किया गया था। यह ग्रेनेड पाकिस्तान में बनाया जाता है। विस्फोट के बाद यह करीब 5 से 10 मीटर के दायरे में बेहद घातक साबित हो सकता है। वहीं, इसके टुकड़े 20 से 25 मीटर तक फैल सकते हैं, जिससे आसपास मौजूद लोगों के गंभीर रूप से घायल होने का खतरा रहता है।
हमले के बाद 2 नए वीडियो भी सामने आए। हमले से कुछ मिनट पहले वीडियो में BJP ऑफिस के पास स्थित एक अन्य दफ्तर के बाहर 2 संदिग्ध खड़े दिखाई दे रहे हैं। वहीं, दूसरे वीडियो में हमले के बाद दोनों संदिग्ध सड़क के दूसरी ओर भागते हुए कैद हुए हैं।
पंजाब BJP ऑफिस के पास वाले ऑफिस के बाहर खड़े हमलावर।
बुधवार शाम को ब्लास्ट हुआ, शीशे टूटे
बुधवार शाम को पंजाब बीजेपी के मुख्यालय के बाहर ब्लास्ट हुआ था। इससे मौके पर खड़ी कई कारों के शीशे टूट गए और आसपास की दीवार पर छर्रों के निशान बन गए। घटना के 2 वीडियो वायरल हुए, जिसमें से एक में व्यक्ति ग्रेनेड बम फेंकता दिखा। जबकि, दूसरे वीडियो में बाइक पर जाते दो लोग दिखे, जिन्हें हमलवार बताया गया।
वहीं, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी वायरल हुई, जिसमें इस हमले की जिम्मेदारी खालिस्तानी संगठन ने ली। अब तक पुलिस ने इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की है। चंडीगढ़ की SSP कंवरदीप कौर ने कहा था कि क्रूड जैसी चीज फेंकी गई है। चंडीगढ़ पुलिस और सीएफएसएल की टीम ने बीजेपी ऑफिस के बाहर जांच की।
30 फुट दूरी से फेंका गया ग्रेनेड
BJP मुख्यालय के बाहर करीब 30 फुट दूरी से ग्रेनेड फेंका गया था। दीवार की ऊंचाई लगभग 3 फुट है, जबकि उसके ऊपर करीब 2 फुट ऊंची एल्यूमीनियम ग्रिल लगी हुई है। जिस जगह ग्रेनेड गिरा, वहां से बीजेपी दफ्तर के मुख्य द्वार की दूरी करीब 25 फीट बताई जा रही है।
मुख्य द्वार के पास सुरक्षा कर्मियों के लिए केबिन बना हुआ है, जहां केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के दो जवान राउंड द क्लॉक तैनात रहते हैं। वहीं मुख्य गेट पर चंडीगढ़ पुलिस के कर्मचारी भी मौजूद रहते हैं। हालांकि जिस स्थान पर ग्रेनेड गिरा, वहां अकसर आने वाले लोग अपनी गाड़ियां पार्क करते हैं और घटना के समय भी वहां वाहन खड़े थे।
हाईकोर्ट को उड़ाने की धमकी मिली
उधर, पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट को चौथी बार बम से उड़ने की धमकी ईमेल के जरिए मिली है। लेकिन इस बार ईमेल पुलिस हेडक्वार्टर में आई है। बताया जा हा है कि इससे पहले जो तीन ईमेल आई है, वह हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार की सरकारी ईमेल पर आई है। सुरक्षा एजेंसियों ने हाईकोर्ट की जांच की।
2 संदिग्ध युवकों और ब्लास्ट के बाद के PHOTOS…
ग्रेनेड की पिन निकालता हमलावर। बाइक पर फरार होते हमलावर और मौके पर जांच करती टीम।
भाजपा ऑफिस के बाहर खड़ी इस स्कूटी के पास ब्लास्ट हुआ था। इससे दीवार पर छर्रे जैसे निशान (रेड सर्कल में) बन गए।
BJP ऑफिस के बाहर जांच करती चंडीगढ़ पुलिस और CFSL की टीम।