Home Blog Page 309

शाह बोले- असम में UCC लाएंगे, इससे आदिवासी बाहर रहेंगे: ममता ने कहा- वोटर लिस्ट में घुसपैठिए तो मोदी कैसे जीते, पहले वे इस्तीफा दें


  • Hindi News
  • National
  • Assembly Election 2026 West Bengal Tamilnadu Kerala Puducherry Assam Poll

नई दिल्ली/तिरुवनंतपुरम/गुवाहाटी/कोलकाता/चेन्नई2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गृह मंत्री अमित शाह ने असम के गोलपाड़ा में चुनावी सभा में कहा कि राज्य में UCC लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके बाद कोई चार शादी नहीं कर सकेगा। UCC में कांग्रेस आदिवासियों को डराती है कि आप पर भी UCC लगेगी लेकिन आदिवासियों को इससे बाहर रखा जाएगा।

वहीं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि अगर वोटर लिस्ट में घुसपैठियों के नाम थे, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले भी उनके वोट से जीत चुके हैं। ऐसे में पहले उन्हें इस्तीफा देना चाहिए।

ममता ने दक्षिण दिनाजपुर में चुनावी रैली के दौरान कहा कि बंगाल में अधिकारियों के तबादले इस तरह किए गए, जिससे बाहरी लोगों का राज्य में आना आसान हो सके।

मालदा में दो दिन पहले न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने की घटना पर ममता बनर्जी ने AIMIM और ISF को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कांग्रेस और भाजपा पर उकसाने का आरोप लगाया।

पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पुडुचेरी में रोड शो किया।

पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पुडुचेरी में रोड शो किया।

चुनाव से जुड़े अपडेट्स

  • तमिलनाडु में भाजपा और कांग्रेस ने अपने 27-27 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। भाजपा ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को अविनाशी (SC) सीट से टिकट दिया है। हालांकि इस लिस्ट में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई का नाम नहीं है।
  • जेपी नड्डा केरलम के दौरे पर हैं। यहां वे पद्मनाभस्वामी मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद एक रोड शो में शामिल होंगे।
  • पश्चिम बंगाल में मतगणना के बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 500 कंपनियां केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की तैनात रहेंगी।
  • DMK नेता कनिमोझी ने कहा कि AIADMK और भाजपा में AIADMK चीफ एडप्पडी के पलानीस्वामी का हाल नीतीश कुमार जैसा हो सकता है। लोकतंत्र के लिए AIADMK राज्य में विपक्ष में तो रहे।

पांचों राज्यों में चुनाव के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

अपडेट्स

04:16 PM3 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

चुनाव आयोग ने बंगाल के खंडघोष की जॉइंट BDO को सस्पेंड किया

hegdvvbiaez9cc 1775232993

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के खंडघोष की जॉइंट BDO ज्योत्सना खातून को सस्पेंड कर दिया है और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की है।

04:12 PM3 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

CM स्टालिन की गाड़ी की चुनावी टीम ने जांच की

comp 22 3 1775233038

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके. स्टालिन की गाड़ी की जांच चुनाव आयोग की फ्लाइंग स्क्वाड टीम ने की। यह जांच पलायमकोट्टई रोड के वागाईकुलम इलाके में हुई। उस समय स्टालिन थूथुकुडी एयरपोर्ट से तिरुनेलवेली में जनसभा में शामिल होने जा रहे थे।

12:48 PM3 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

सुवेंदु अधिकारी बोले- टीएमसी चुनाव में गड़बड़ी की कोशिश कर रही

भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि टीएमसी चुनाव में गड़बड़ी करने की कोशिश कर रही है। मोदी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल से ‘जंगल राज’ खत्म कर दिया जाएगा।

11:30 AM3 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

अन्नामलाई बोले- पार्टी ने प्रचार का काम दिया है, पूरा करूंगा

BJP नेता के अन्नामलाई ने केरल के कन्नूर में कहा- इस चुनाव में, मेरा रोल पूरे तमिलनाडु में कैंडिडेट्स के लिए प्रचार करना है। पार्टी ने मुझे पुडुचेरी और केरल में प्रचार की जिम्मेदारी दी है। इसके बाद मुझे पूरे तमिलनाडु में सभी BJP और NDA कैंडिडेट्स के लिए प्रचार करना है। पार्टी ने मुझे यही ज़िम्मेदारी दी है। मैं वह जिम्मेदारी पूरी करूंगा।

11:15 AM3 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी ने पुडुचेरी में रोड शो किया

comp 4 3 1775215416

पीएम मोदी ने पुडुचेरी में अजंता सिग्नल से अन्ना स्क्वॉयर तक 2 किमी लंबा रोड शो किया। वे यहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

11:03 AM3 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस ने तमिलनाडु में 27 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की

कांग्रेस ने तमिलनाडु में 27 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। श्रीपेरंबदूर विधानसभा सीट से कांग्रेस PCC चीफ के.सेल्वापेरुंथगई और कृष्णगिरी से पूर्व MP डॉ. ए चेल्ला कुमार चुनाव लड़ेंगे।

10:25 AM3 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

शाह बोले- असम में UCC लाएंगे

गृह मंत्री अमित शाह ने असम के गोलपाड़ा में कहा कि असम के युवा कहते हैं कि घुसपैठियों की संख्या बहुत बढ़ गई है। इतनी सारी आबादी बढ़ती है रोके कैसे। उनसे कहना चाहता हूं हम असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लाएंगे। अब कोई चार शादी नहीं कर पाएगा। UCC में कांग्रेस आदिवासियों को डराती है कि आप पर भी UCC लगेगी लेकिन आदिवासियों को UCC से बाहर रखा जाएगा। UCC किसके लिए लगाना है हमें मालूम है।

शाह ने कहा कि कांग्रेस ने कभी किसी आदिवासी महिला को देश का राष्ट्रपति नहीं बनाया, लेकिन मोदी ने इसे बदल दिया और द्रौपदी मुर्मू देश की पहली नागरिक बन गईं। उन्होंने कहा- आदिवासियों के विकास के लिए PM और असम CM ने एक रोडमैप तैयार किया है। इसे आगे बढ़ाने और लागू करने के लिए BJP को वोट दें।

मेघालय के पास गारो हिल्स में हाल ही में हुई हिंसा पर शाह ने कहा कि घुसपैठियों ने आदिवासी महिलाओं से शादी करके गारो काउंसिल में सत्ता हथियाने की कोशिश की, और इसी वजह से यह झगड़ा हुआ। गृह मंत्री ने कहा कि BJP ने असम में शांति बहाल की, लेकिन अगर 9 अप्रैल के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कोई भी सीट जीतती है तो नॉर्थ-ईस्ट में फिर से अस्थिरता आएगी।

09:50 AM3 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

असम: BJP अध्यक्ष नितिन नवीन बोले- 9 अप्रैल को कमल खिलेगा, फिर BJP की सरकार बनेगी

असम के नॉर्थ कामरूप में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यहां का माहौल देखकर लगता है कि लोगों ने मन बना लिया है।

उन्होंने कहा कि 9 अप्रैल को लोग कमल को जिताकर एक बार फिर नरेंद्र मोदी और हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे।

09:30 AM3 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

तमिलनाडु: BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले- अन्नामलाई के नाम पर हाईकमान का फैसला

तमिलनाडु भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने 27 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। अन्नामलाई का नाम सूची में नहीं होने पर उन्होंने कहा कि यह हाईकमान का फैसला है।

09:17 AM3 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

असम: योगी आदित्यनाथ बोले- NDA ने विकास और सुरक्षा दी, कांग्रेस ने अराजकता और घुसपैठ बढ़ाई

असम के बारपेटा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली NDA सरकार भारत की संस्कृति, परंपरा और विरासत को आगे बढ़ाने के साथ सुरक्षा और सुशासन सुनिश्चित कर रही है।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार बिना भेदभाव के गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। 10 साल में असम के विकास के लिए काम किया है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इसके विपरीत कांग्रेस ने अपने 60 साल के शासन में असम में अराजकता, दंगे और घुसपैठ को बढ़ावा दिया, जिससे राज्य की सुरक्षा प्रभावित हुई।

09:00 AM3 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

असम: हेलिकॉप्टर में तकनीकी दिक्कत से गोलकगंज रैली में नहीं पहुंच सके अमित शाह

असम के धुबरी जिले के गोलकगंज में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की चुनावी रैली शुक्रवार को रद्द हो गई। पार्टी सूत्रों के अनुसार, हेलिकॉप्टर में तकनीकी दिक्कत के कारण वह वहां नहीं पहुंच सके।

08:53 AM3 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

असम: असमिया भाषा को शास्त्रीय दर्जा मिला, हजारों एकड़ जमीन अतिक्रमण से मुक्त हुई

असम के गोलपाड़ा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से असमिया भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा मिला है। राज्य में बड़े पैमाने पर जमीन पर अवैध कब्जे थे, जिन्हें मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने पिछले पांच साल में हजारों एकड़ जमीन खाली कराई है।

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 8 हजार से ज्यादा आदिवासी कलाकारों की पारंपरिक चाय जनजाति नृत्य प्रस्तुतियां भी देखी हैं।

08:47 AM3 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

विजय के चुनावी हलफनामों में गड़बड़ी, पेरंबूर और तिरुची ईस्ट में अलग-अलग जानकारी दी

तमिल ऐक्टर और TVK प्रमुख विजय के चुनावी हलफनामों में अंतर सामने आया है, जिससे कानूनी और राजनीतिक सवाल खड़े हो सकते हैं।

पेरंबूर और तिरुची ईस्ट सीटों के लिए दाखिल दो हलफनामों में जानकारी अलग-अलग पाई गई है। इससे विधानसभा चुनाव से पहले मामले पर कानूनी और राजनीतिक जांच की संभावना जताई जा रही है।

08:42 AM3 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

असम: कांग्रेस ने राज्य को घुसपैठियों का हब बनाया, क्षेत्र को अशांत रखा

असम के गोलपाड़ा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने क्षेत्र को अशांत बनाए रखा और असम के युवाओं की मौत का राजनीतिक लाभ उठाया। असम को घुसपैठियों का हब बना दिया।

उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है, तो घुसपैठिए आदिवासी इलाकों तक पहुंच जाएंगे।

08:37 AM3 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

असम: अमित शाह बोले- सभी घुसपैठियों की पहचान कर ली है, एक-एक को हटाएंगे

असम के गोलपाड़ा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार दो बार बन चुकी है और सभी घुसपैठियों की पहचान कर ली गई है।

उन्होंने कहा कि समय कम था, लेकिन अगर उन्हें पांच साल और दिए गए तो चिन्हित घुसपैठियों को एक-एक कर हटाया जाएगा।

08:20 AM3 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

तमिलनाडु: भाजपा ने 27 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 27 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। पार्टी ने डॉ. तमिलिसाई साउंडराजन को मायलापुर सीट से उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा, वनाथी श्रीनिवासन को कोयंबटूर (नॉर्थ) और डॉ. एल. मुरुगन को अविनाशी (SC) सीट से टिकट दिया है।

08:18 AM3 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

असम: अमित शाह बोले- कांग्रेस ने आदिवासियों के लिए काम नहीं किया, मोदी सरकार ने बजट बढ़ाया

असम के गोलपाड़ा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी चुनाव लड़ने आती है, लेकिन उसने आदिवासी समुदाय के कल्याण के लिए कभी काम नहीं किया।

उन्होंने कहा कि 75 साल तक कांग्रेस ने किसी आदिवासी महिला को राष्ट्रपति नहीं बनाया, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाया। कि मोदी सरकार ने आदिवासी कल्याण के बजट में भी बड़ा इजाफा किया।

उन्होंने कहा कि आजादी से 2013 तक आदिवासी विकास के लिए 25 हजार करोड़ रुपए का बजट था, जिसे बढ़ाकर 1.38 लाख करोड़ रुपए कर दिया गया।

08:15 AM3 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

बंगाल: मतगणना के बाद भी 500 CAPF कंपनियां तैनात रहेंगी, EVM सुरक्षा के लिए 200 कंपनियां अलग

भारत निर्वाचन आयोग ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में मतगणना के बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 500 कंपनियां केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की तैनात रहेंगी। अगले आदेश तक ड्यूटी पर रहेंगी।

इसके अलावा, EVM, स्ट्रॉन्ग रूम और काउंटिंग सेंटर की सुरक्षा के लिए 200 CAPF कंपनियां अलग से तैनात की जाएंगी, जो मतगणना पूरी होने तक राज्य में बनी रहेंगी।

08:09 AM3 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

बंगाल: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शुभंकर सरकार बोले- असली वोटर ही मतदान में रहें, फर्जी रुकें

पश्चिम बंगाल के सेरामपुर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने कहा कि उनकी बात राज्य के लोगों के हित में है, किसी राजनीतिक दल के लिए नहीं।

उन्होंने कहा कि चुनाव ही लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है और इसमें केवल वास्तविक मतदाताओं की भागीदारी होनी चाहिए। उन्होंने फर्जी मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया से दूर रखने की बात कही।

07:51 AM3 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

केरल: स्मृति ईरानी बोलीं- UDF-LDF भ्रष्टाचार के केंद्र बने

केरल के तिरुवनंतपुरम में भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने विधानसभा चुनाव से पहले प्रचार करते हुए कहा कि UDF और LDF दोनों ही भ्रष्टाचार के केंद्र बन गए हैं।

स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि देश राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं लेता, इसलिए उनके आरोपों का कोई मतलब नहीं है।

उन्होंने कहा कि लोग विकास और नीतियों के आधार पर नेताओं का आकलन करते हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी नीतियों और प्रशासनिक क्षमता से नेतृत्व को साबित किया है। कांग्रेस के पक्षपात के आरोप बेबुनियाद हैं और जनता पहले ही इसका जवाब दे चुकी है।

07:34 AM3 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

केरल में शशि थरूर बोले- जनता बदलाव चाहती है, माहौल UDF के पक्ष में

केरल के मलप्पुरम में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि राज्य में लोग एलडीएफ सरकार से थक चुके हैं। वे बदलाव चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि जमीनी मुद्दे यही हैं कि लोग एलडीएफ सरकार से परेशान हैं। वे बदलाव देखना चाहते हैं। हम उसी दिशा में काम कर रहे हैं। मेरा मानना है कि माहौल बदलाव के पक्ष में है और यूडीएफ के समर्थन में है।

07:18 AM3 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

केरल: कन्नूर में NDA उम्मीदवार के लिए अन्नामलाई का प्रचार

केरल विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के. अन्नामलाई ने कन्नूर में एनडीए उम्मीदवार सी. रघुनाथ के समर्थन में प्रचार किया।

07:09 AM3 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

असम: बारपेटा में योगी आदित्यनाथ की रैली से पहले समर्थकों की भीड़

असम के बारपेटा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली से पहले एक समर्थक ने कहा कि राज्य में 126 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को इस बार 80–90 सीटें मिलने की उम्मीद है।

06:08 AM3 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

असम CM का सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विपक्षी कैंडिडेट की मां पर निशाना

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने गुरुवार को असम जातीय परिषद (एजेपी) की कैंडिडेट कुंकी चौधरी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनकी मां ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के समर्थन में पोस्ट किए थे, जिससे ‘सनातनी’ लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची।

सरमा ने दावा किया कि चौधरी की मां ने बीफ के सेवन से संबंधित पोस्ट साझा किए थे और कुछ वर्गों के लिए आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर गोमांस खाते हुए तस्वीरें पोस्ट की थीं और एक ऐसी टिप्पणी की थी, जो उनके अनुसार, सनातन धर्म को चुनौती देती है।

सरमा ने यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर शरजील इमाम और उमर खालिद जैसे व्यक्तियों के लिए समर्थन व्यक्त किया था, जो दोनों अतीत में विवादों के केंद्र में रहे हैं।

04:39 AM3 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

भाजपा उम्मीदवार ने चाय पे चर्चा की, लोगों से मिले

खड़गपुर सदर विधानसभा सीट से BJP उम्मीदवार दिलीप घोष ने अपने एरिया में ‘चाय पे चर्चा’ प्रोग्राम किया। इस दौरान उन्होंने गोलबाजार इलाके के व्यापारियों और लोगों से बातचीत की। दिलीप ने कहा कि मैं यहां अक्सर आता हूं। यहां लोगों को बहुत सारी दिक्कतें हैं। TMC पार्टी कुछ नहीं करती। जब BJP सत्ता में आएगी, तो ये सारी दिक्कतें हल हो जाएंगी।

03:37 AM3 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी आज शाम पुडुचेरी में रोड शो करेंगे

03:23 AM3 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

पश्चिम बंगाल: चुनाव आयोग ने 8वीं सप्लीमेंट्री लिस्ट जारी की

चुनाव आयोग ने गुरुवार को ही SIR की 8वीं सप्लीमेंट्री लिस्ट जारी कर दी है। आयोग ने बताया कि उसने पश्चिम बंगाल में विचाराधीन लगभग 52 लाख मामलों का निपटारा कर दिया है। EC ने उम्मीद जताई कि कलकत्ता हाईकोर्ट के निर्देश पर यह प्रक्रिया अगले 4 दिन में पूरी हो जाएगी।

02:56 AM3 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

भाजपा नेता बोले- हार का डर टीएमसी को परेशान कर रहा है

भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा, हार का डर साफ तौर पर TMC को परेशान कर रहा है और इसी वजह से, वे अलग-अलग जगहों पर हिंसा कर रहे हैं। ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहां चुनाव आयोग के अधिकारियों को घेर लिया गया और काले झंडे दिखाए गए। टीएमसी बल, धमकी और गुंडागर्दी के जरिए चुनाव जीतने की कोशिश कर रही है।

02:46 AM3 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

भाजपा नेता बोले- ममता क्यों सोच रहीं कि सब उनके हिसाब से चलेगा

भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा, अब एडमिनिस्ट्रेशन इलेक्शन कमीशन के कंट्रोल में आ गया है। तो ममता बनर्जी क्यों सोच रही हैं कि सब कुछ उनके हिसाब से चलेगा? सब कुछ कमीशन के अधिकार के हिसाब से चलेगा।

02:43 AM3 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

देश के 5 राज्यों में चुनाव, 4 मई को एकसाथ रिजल्ट

51773575817 11774039684 1774826302



Source link

Delhi Aaj Kya Khula Kya Bandh: गुड फ्राइडे पर बैंक-स्कूलों की छुट्टी, दिल्ली में क्या खुला क्या बंद?


Delhi

oi-Kumari Sunidhi Raj

Delhi Aaj Kya Khula Kya Bandh: आज शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026 को दिल्ली में ‘गुड फ्राइडे’ के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश है। राजधानी के निवासियों के लिए यह एक लंबा वीकेंड लेकर आया है, क्योंकि शुक्रवार की छुट्टी के बाद शनिवार और रविवार का अवकाश भी जुड़ा हुआ है। इस विशेष दिन पर दिल्ली में स्कूल, कॉलेज, बैंक और सरकारी कार्यालय पूरी तरह बंद रहेंगे।

हालांकि, आम जनता की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो और बस सेवाएं नियमित समय के अनुसार ही चलेंगी। बाजारों में भी रौनक बनी रहने की उम्मीद है, क्योंकि शॉपिंग मॉल्स और सिनेमा हॉल सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे। यदि आप आज बैंक संबंधी कार्य या बच्चों के स्कूल जाने की योजना बना रहे थे, तो अपनी लिस्ट अपडेट कर लें, क्योंकि आज शहर के प्रमुख संस्थान अवकाश मोड पर हैं।

Delhi Aaj Kya Khula Kya Bandh

दिल्ली में आज क्या खुला है और क्या बंद?

बैंक और सरकारी दफ्तर (बंद)
आज गुड फ्राइडे के कारण दिल्ली के सभी सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंक बंद हैं। यह एक गजेटेड हॉलीडे है, इसलिए बैंक की शाखाओं में किसी भी प्रकार का लेनदेन नहीं होगा। हालांकि, ATM, UPI और नेट बैंकिंग सेवाएं 24×7 चालू रहेंगी। इसके अलावा, केंद्र और दिल्ली राज्य सरकार के सभी दफ्तर भी आज बंद रहेंगे।

स्कूल और कॉलेज (बंद)
दिल्ली के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल, साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) और जेएनयू (JNU) जैसे शिक्षण संस्थान आज बंद हैं। गुड फ्राइडे के बाद शनिवार और रविवार होने के कारण छात्रों को तीन दिनों की लंबी छुट्टी मिल गई है।

शेयर बाजार (बंद)
निवेशकों के लिए भी आज छुट्टी का दिन है। भारतीय शेयर बाजार (NSE और BSE) गुड फ्राइडे के उपलक्ष्य में व्यापार के लिए बंद रहेंगे। कमोडिटी और डेरिवेटिव्स मार्केट में भी आज कोई कामकाज नहीं होगा।

दिल्ली मेट्रो और परिवहन (खुला)
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने स्पष्ट किया है कि मेट्रो सेवाएं आज अपने निर्धारित समय पर ही चलेंगी। मेट्रो की फ्रीक्वेंसी में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। इसी तरह DTC और क्लस्टर बसें भी सड़कों पर सामान्य रूप से दौड़ती नजर आएंगी।

प्रमुख बाजार और मॉल्स (खुला)
दिल्ली के प्रसिद्ध बाजार जैसे लाजपत नगर, सरोजनी नगर और कनॉट प्लेस में अधिकांश दुकानें खुली रहेंगी। चूंकि यह एक लंबा वीकेंड है, इसलिए दिल्ली के बड़े शॉपिंग मॉल्स, फूड कोर्ट और सिनेमा हॉल में भारी भीड़ रहने की संभावना है।

अस्पताल और जरूरी सेवाएं (खुला)
अस्पतालों में इमरजेंसी वार्ड और ट्रॉमा सेंटर 24 घंटे खुले रहेंगे। एम्स और सफदरजंग जैसे बड़े अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं सीमित हो सकती हैं, लेकिन स्वास्थ्य संबंधी आपातकालीन सेवाएं पूरी तरह बहाल रहेंगी।

नोट: शाम के समय इंडिया गेट, कर्तव्य पथ और बड़े पार्कों में भीड़ बढ़ सकती है, इसलिए घर से निकलने से पहले ट्रैफिक अपडेट जरूर चेक कर लें।

ये भी पढ़ें: LPG Price Delhi Today: रसोई के बजट पर राहत! दिल्ली में घरेलू LPG की कीमतों में स्थिरता, कितना है आज का रेट?



Source link

मोतिहारी में जहरीली शराब से 5 की मौत: 6 की आंख की रोशनी गई; 7 गंभीर; हत्या का केस दर्ज, SHO सस्पेंड-चौकीदार गिरफ्तार – Motihari (East Champaran) News




बिहार में एकबार फिर जहरीली शराब से मौत हुई है। मोतिहारी में 5 लोगों की जान चली गई, जबकि 15 की हालत गंभीर है। इनमें से 6 की आंखों की रोशनी चली गई है। सभी का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। बीमार लोगों में से 2 की हालत नाजुक बनी हुई है। मामला रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बालगंगा गांव से शुरू हुआ और अब आसपास के इलाकों में फैल गया है। रघुनाथपुर थाना के बालगंगा के संपत साह ने दोपहर 1 बजे मुजफ्फरपुर के SKMCH में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इससे पहले सुबह परीक्षण मांझी (46), और हीरालाल भगत की मौत हो गई। जबकि पहली मौत कल सुबह और दूसरी कल गुरुवार रात को हुई। शराबकांड पर एसपी ने कार्रवाई की है। तुरकौलिया SHO उमाशंकर मांझी को सस्पेंड किया गया है, जबकि चौकीदार भरत राय को गिरफ्तार कर लिया है। तुरकौलिया और रघुनाथपुर थाने में मामले को लेकर हत्या का केस दर्ज कराया गया है। ये केस मृतक प्रमोद यादव और हीरालाल भगत के परिवार की शिकायत पर हुआ है। सिलसिलेवार तरीके से जानिए शराबबंदी वाले बिहार में लोगों ने कहां शराब पी और कैसे मौतों का सिलसिला शुरू हुआ….. शराब कांड से जुड़ी कुछ तस्वीरें…. गुरुवार रात दूसरी मौत के बाद खुलासा मिली जानकारी के अनुसार, दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में बुधवार शाम लोगों ने शराब पी, जिसके बाद तबीयत बिगड़नी शुरू हई। पुलिस के अनुसार, गुरुवार सुबह तुरकौलिया थाना क्षेत्र के पुलवा घाट निवासी चंदू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों ने बिना किसी को सूचना दिए जल्दबाजी में उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। शराब से मौत का खुलासा तब हुआ जब रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बालगंगा निवासी लोहा ठाकुर की तबीयत बिगड़ी और उनकी आंखों की रोशनी कम होने लगी। परिजन उन्हें इलाज के लिए मदन राज नर्सिंग होम ले गए, जहां लोहा ठाकुर ने बताया कि उन्होंने शराब पी थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन हरकत में आए। शराब पीने वाले लोगों की पहचान कर उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा जाने लगा। इसी दौरान तुरकौलिया थाना क्षेत्र के शंकर सरैया पंचायत के परसौना गांव निवासी प्रमोद यादव, जो पहले से बीमार थे, की इलाज के दौरान मौत हो गई। अब जानिए क्या कहते हैं पीड़ित और परिजन लक्ष्मीपुर गदरिया के रहने वाले राजेंद्र कुमार ने कल गुरुवार को शराब पी थी। उनका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। भास्कर से बातचीत में उन्होंने बताया, ‘शराब पीने के तुंरत बाद कुछ नहीं हुआ। घर आया, करीब आधे घंटे बाद देखने में तकलीफ होने लगी। कुछ भी साफ नहीं दिख रहा था, सब हरा-हरा नजर आता है। मैंने ध्यान नहीं दिया और पानी पीकर सो गया। सुबह-सुबह उल्टी हुई, और बेचैनी बढ़ गई।’ इलाजरत लोहा ठाकुर ने कहा, ‘सभी लोग बालगंगा में ही स्प्रिट पी थी। उसके साथ अन्य लोग भी थे। घर आने पर तबीयत बिगड़ी।’ इलाजरत लड्डू साह की बेटी गौरी कुमारी के अनुसार, ‘उसके पिता मोतिहारी में ठेला चलाते हैं। बुधवार दोपहर 3 बजे वे घर आए। कुछ ही देर बाद बुखार और उल्टी होने लगी।’ मृतक चंदू के चाचा हरेंद्र सिंह ने बताया, ‘बुधवार रात दो बजे चंदू को तेज पेट दर्द और उल्टी हुई। दवा दिया गया। लगा कि ठीक हो गया, लेकिन कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। मौत के बाद आनन-फानन में परिजनों ने उसका गुरुवार सुबह दाह-संस्कार कर दिया।’ अस्पताल में भर्ती रमेश यादव के बेटे एसपी लाल कुमार ने बताया, कल रात हम लोग घर पर नहीं थे। पापा शाम में घूमने निकले थे, वहीं उन्होंने शराब पी ली। आज सुबह जब हम वापस आए तो पापा की तबीयत बिगड़ती हुई दिखी। पूछने पर बताया कि झिंगू बैठा के यहां शराब पी थी। इसके बाद हम उन्हें हॉस्पिटल ले आए। 15 बीमार, 3 की हालत की नाजुक जहरीली शराब से बीमार लोगों में लोहा ठाकुर, लड्डू साह, राहुल कुमार, रविंद्र यादव (35), दिनेश यादव (28), उमेश राम और बालगंगा निवासी संपत साह (30) समेत 15 लोग शामिल हैं। इनमें से तीन की स्थिति गंभीर बनी हुई है और इनका इलाज जारी है। 6 से 7 लोगों के आंखों की रोशनी चली गई है। सदर अस्तपाल में 8 भर्ती सदर अस्पताल के डॉ अनूप गौतम ने कहा, ‘रात से अभी तक 8-9 लोग इलाज के लिए अस्पताल आ चुके हैं। आज सुबह यहां एक मरीज की मौत हुई है। 2 को मैंने रेफर किया है। बीमार में से 2 की आंख की रोशनी में कमी आ गई है। मैंने दवा ली है, अगर कंट्रोल नहीं हुआ तो उन्हें भी रेफर करेंगे। जिसने भी शराब पी है, और तबीयत बिगड़ी है, मैं उनसे कहूंगा कि डरे नहीं और आकर इलाज कराए।’ परिजनों ने दर्ज कराया हत्या का केस मृतक प्रमोद यादव के परिजनों ने तुरकौलिया थाना में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। कांड के मुख्य साजिशकर्ता नागा राय को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं परसौना का चौकीदार भरत राय को निलंबित किया गया । सदर SDPO के नेतृत्व में मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया गया है। साइबर DSP और DIU प्रभारी टीम में शामिल हैं। एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर अलग-अलग टीमों का गठन कर शराब तस्करों के खिलाफ छापेमारी की जा रही है। नागा राय के अलावे छह और संदिग्ध तस्करों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि जहरीली शराब कहां से आई और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। तेजस्वी बोले- बिहार में शराबबंदी फेल मोतिहारी शराबकांड पर तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, ‘4 लोगों की मौत, 6 लोगों की आंखों की रोशनी चले जाना और कई लोगों की हालत गंभीर होना अत्यंत दुखद है। यह बिल्कुल भी पहली बार नहीं है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार शराबबंदी लागू होने के बाद से अब तक बिहार में जहरीली शराब से 1300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। यह तो केवल सरकारी आंकड़ा है, हकीकत में यह संख्या इससे कहीं अधिक है। इतना ही नहीं, कई दर्जन लोग अपनी आंखों की रोशनी भी खो चुके हैं। शराबबंदी कानून का मूल उद्देश्य अब पूरी तरह भटक चुका है। यह कानून सत्ताधारी भाजपा-जदयू के कुछ नेताओं, भ्रष्ट अधिकारियों और उनके संरक्षण में पल रहे शराब माफियाओं और भ्रष्ट तंत्र के लिए कमाई का कमाऊ पूत बन गया है।’ बिहार में 2016 से शराबबंदी लागू है अप्रैल 2016 में नीतीश सरकार ने बिहार में शराबबंदी कर दी। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं के खिलाफ हिंसा को कम करना, स्वास्थ्य और सामाजिक व्यवस्था ठीक करना था। यह पॉलिसी बिहार प्रोहिबिशन एंड एक्साइज एक्ट, 2016 पर आधारित है, जो शराब के उत्पादन, बिक्री और सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाती है। अब जानिए देसी शराब से क्यों होती है मौत देसी शराब में अमोनियम नाइट्रेट (यूरिया) और ऑक्सीटोसिन मिलाने से मेथेनॉल (मिथाइल एल्कोहल) बन जाता है। यही बाद में मौत का कारण बनता है। मेथेनॉल की अधिकता से शराब टॉक्सिक बन जाती है। इसके बाद मेथेनॉल जब शरीर में मेटाबोलाइज होता है तो वो फार्मेल्डिहाइड बनाता है और बाद में फॉर्मिक एसिड बन जाता है, जो कि जहर है। इसके शरीर में जाते ही ब्रेन और आंख सबसे पहले प्रभावित होती हैं। इसके बाद बॉडी के दूसरे ऑर्गन काम करना बंद कर देते हैं और व्यक्ति की मौत हो जाती है। मेथेनॉल की कितनी मात्रा खतरनाक होती है 15 से 500 ML तक की मात्रा लेने पर व्यक्ति की मौत हो जाती है। ऑक्सीटोसिन से नपुंसकता और नर्वस सिस्टम से जुड़ी बीमारियों का खतरा रहता है। आंखों की रोशनी भी जा सकती है।



Source link

पश्चिम बंगाल में मालदा हिंसा का मुख्य आरोपी अरेस्ट: एयरपोर्ट से पकड़ाया, भागने की फिराक में था; अब तक 35 गिरफ्तारी, NIA जांच शुरू


कोलकाता11 घंटे पहलेलेखक: एजेंसी इनपुट्स के साथ शुभम बोस

  • कॉपी लिंक

यह विजुअल मुख्य आरोपी मोफक्करुल इस्लाम के भाषण देने का है। पुलिस के मुताबिक इसके बाद लोग भड़क गए और बीडीओ ऑफिस का घेराव कर लिया।

पश्चिम बंगाल के मालदा में SIR से जुड़े न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने के मामले में मुख्य आरोपी समेत 35 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के 48 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी मोफक्करुल इस्लाम को बागडोगरा एयरपोर्ट से पकड़ा। वह बेंगलुरु भागने की फिराक में था।

इस्लाम कलकत्ता हाईकोर्ट में वकील है। वह 2011 में AIMIM का उम्मीदवार रह चुका है। मोफक्करुल पर आरोप है कि मालदा के सुजापुर में 1 अप्रैल को SIR में नाम कटने के विरोध प्रदर्शन में भड़काऊ भाषण दिया।

इससे लोग भड़क गए और हजारों लोगों ने कलियाचक के BDO ऑफिस को घेर लिया। दो गेट बंद कर दिए गए, जिससे 7 न्यायिक अधिकारी 9 घंटे ऑफिस के अंदर बंधक रहे। देर रात 1 बजे सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर भारी सुरक्षाबल की मौजूदगी में अफसरों को बाहर निकाला गया था।

उधर, सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद इलेक्शन कमीशन ने इस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दी है। एक टीम मालदा पहुंच चुकी है।

मालदा में जांंच करने पहुंचे NIA के अधिकारियों की तस्वीर।

मालदा में जांंच करने पहुंचे NIA के अधिकारियों की तस्वीर।

आरोपियों की गिरफ्तारी की 2 तस्वीरें…

पश्चिम बंगाल पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी मोफक्करुल इस्लाम (ब्लैक जैकेट) और उसके साथी एकरामुल बागनी को अरेस्ट किया है।

पश्चिम बंगाल पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी मोफक्करुल इस्लाम (ब्लैक जैकेट) और उसके साथी एकरामुल बागनी को अरेस्ट किया है।

गुरुवार को मालदा घटना से जुड़ी करीब 18 आरोपियों को अरेस्ट किया गया था। अब तक कुल 35 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।

गुरुवार को मालदा घटना से जुड़ी करीब 18 आरोपियों को अरेस्ट किया गया था। अब तक कुल 35 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।

मालदा मामले के 4 बड़े अपडेट्स

  • मालदा बंधक मामले की जांच NIA की डीआईजी सोनिया सिंह कर रही हैं। वह सुबह करीब 10 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचीं, जिसके बाद सीधे मालदा के लिए रवाना हो गईं।
  • वह कलियाचक थाने भी जा सकती हैं और घटनास्थल का दौरा करने की संभावना है। वहां से सैंपल इकट्ठा किए जा सकते हैं। इसके अलावा, 7 न्यायिक अधिकारियों से भी पूछताछ की जा सकती है।
  • प्रारंभिक जांच के बाद ही NIA इस मामले में केस दर्ज करेगी। इसके बाद गिरफ्तार आरोपियों को NIA अपनी हिरासत में ले सकती है।
  • EC ने पश्चिम बंगाल में सुरक्षा को लेकर सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPFs) की 500 कंपनियां तैनात करने का आदेश दिया।

मालदा हिंसा, 2 दिन का घटनाक्रम…

1 अप्रैल: दोपहर में प्रदर्शन, शाम को अधिकारी बंधक बनाए गए

एक अप्रैल को प्रदर्शनकारियों ने 7 न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाया था। जब उन्हें पुलिस ने बाहर निकाला तो रास्ता रोकने की कोशिश की गई।

एक अप्रैल को प्रदर्शनकारियों ने 7 न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाया था। जब उन्हें पुलिस ने बाहर निकाला तो रास्ता रोकने की कोशिश की गई।

मालदा में विरोध प्रदर्शन दिन में पहले कालियाचक 2 ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिस के बाहर शुरू हुआ था। जो देर रात तक जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने शुरू में न्यायिक अधिकारियों से मिलने की मांग की थी। अंदर जाने की परमिशन न मिलने पर, उन्होंने शाम करीब 4 बजे प्रदर्शन शुरू कर दिया और परिसर का घेराव कर लिया। अधिकारियों को 9 घंटे से ज्यादा समय तक बंधक बनाकर रखा गया था।

इस मामले में पुलिस ने गुरुवार को 18 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक चुनावी उम्मीदवार भी शामिल है। इंडियन सेक्युलर फ्रंट (ISF) के उम्मीदवार मौलाना शाहजहां अली और 16 लोगों को गिरफ्तार कर जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

2 अप्रैल: कई जिलों में विरोध, सड़कें जाम कीं, आगजनी हुई

2 अप्रैल को प्रदर्शनकारियों ने नेशनल हाईवे-12 जाम किया। टायरों में आग लगा दी।

2 अप्रैल को प्रदर्शनकारियों ने नेशनल हाईवे-12 जाम किया। टायरों में आग लगा दी।

कलियाचक की घटना के बाद मालदा में 2 अप्रैल को भी विरोध प्रदर्शन हुआ। गुरुवार को नारायणपुर में BSF कैंप के सामने भीड़ इकठ्ठा हो गई। लोगों ने नेशनल हाईवे-12 को जाम कर दिया। सड़क पर टायरों में आग लगा दी गई।

मालदा, जलपाईगुड़ी, कूच बिहार और पुरबा बर्धमान में प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाए, सड़कें जाम कीं और मौन जुलूस निकाले; इन जगहों पर 23 अप्रैल को मतदान होना है।

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, CJI बोले- हमें पता है उपद्रवी कौन

सुप्रीम कोर्ट ने इस पर एक्शन लिया और घटना को न्याय प्रशासन में बाधा डालने का एक ‘दुस्साहसी और जानबूझकर किया गया प्रयास’ बताया। CJI सूर्यकांत की बेंच ने इस बात पर चिंता जताई कि पहले से पता होने के बावजूद, राज्य के अधिकारी समय पर सुरक्षा मुहैया कराने में विफल रहे, जिसके कारण अधिकारियों को घंटों तक बिना खाना-पानी के रहना पड़ा।

यह घटना सोची-समझी और भड़काऊ लगती है। हमें पता है उपद्रवी कौन हैं, इनका मकसद न्यायिक अधिकारियों का मनोबल गिराना और चुनावी प्रक्रिया को बाधित करना है। पूरी खबर पढ़ें…

6 21775112928 1775179212

—————-

ये खबर भी पढ़ें…

शाह बोले- 15 दिन बंगाल में रहूंगा: ममता को घर में हराना है, TMC को खाड़ी में फेंक दो

comp 1 31775118227 1775194327

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल के भवानीपुर में रोड शो किया। उन्होंने कहा- मैं अगले 15 दिन बंगाल में रहने वाला हूं। TMC को जड़ से उखाड़ फेंकने और उसे बंगाल की खाड़ी में फेंकने के लिए हर किसी को बिना किसी डर के वोट देना चाहिए। कोई भी गुंडा बंगाल के मतदाताओं को नहीं रोक सकता। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Aaj Ka Mausam: सावधान! आने वाला है आंधी-तूफान, UP-MP समेत 9 राज्यों में Rain Alert


India

oi-Ankur Sharma

Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है, कहीं हल्की बारिश तो कहीं आंधी-तूफान का अलर्ट जारी है। उत्तर-पश्चिम भारत में एक साथ दो शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहे हैं, जिसके चलते कई राज्यों में धूल भरी आंधी, कड़कती बिजली और तेज बारिश की आशंका है। पहला मजबूत पश्चिमी विक्षोभ 3 -4 अप्रैल को सक्रिय होगा, जबकि दूसरा 7 अप्रैल को असर दिखाएगा।

इन मौसमी गतिविधियों के कारण उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की संभावना काफी बढ़ गई है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 3- 4 अप्रैल को मौसम अचानक करवट ले सकता है।

Aaj Ka Mausam

इन दिनों 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा देखने को मिल सकती है, इसी दौरान ओले गिरने की भी संभावना है। 7 और 8 अप्रैल को इन क्षेत्रों में फिर से हल्की से मध्यम बारिश के साथ 40-50 किमी/घंटा की तेज हवाएं चल सकती हैं।

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली में Orange Alert जारी

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 3-4 अप्रैल को मौसम अचानक खराब हो सकता है। इन दिनों 50 से 70 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज आंधी देखने को मिल सकती है। इसी दौरान ओले गिरने की संभावना भी है। 7- 8 अप्रैल को इन इलाकों में फिर से हल्की से मध्यम बारिश और 40-50 किमी/घंटा की तेज हवाएं चल सकती हैं।

UP Weather Today : 7 अप्रैल तक बारिश की आशंका

उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 7 अप्रैल तक बारिश की आशंका है। आगरा, अलीगढ़, अंबेडकर नगर, अमेठी, अमरोहा, औरैया, अयोध्या, आज़मगढ़, बागपत, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, भदोही में बारिश के लिए Orange Alert जारी है।

Weather Forecast Today: उत्तराखंड -हिमाचल में ओले गिर सकते हैं

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 3 से 6 अप्रैल के बीच मौसम काफी सक्रिय रहने वाला है। इस अवधि में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और 40-50 किमी/घंटा की तेज हवाएं चलने का अनुमान है। 3 और 4 अप्रैल को इन राज्यों में 50-70 किमी/घंटा की तेज आंधी का भी खतरा है। 4 अप्रैल को उत्तराखंड और 3-4 अप्रैल को हिमाचल में ओले गिर सकते हैं।

North East Weather:बारिश और बर्फबारी जारी

अरुणाचल प्रदेश में 4-5 अप्रैल को बिजली गिरने का खतरा है, जबकि 6- 8 अप्रैल के बीच यहां भारी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। असम और मेघालय में 6 अप्रैल तक लगातार बारिश के साथ आंधी और बिजली का असर देखने को मिलेगा। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 4 अप्रैल के बीच हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।



Source link

700 एकड़ में फैला है यह ऐतिहासिक किला, इतिहास, वीरता और भव्यता का है संगम


Last Updated:

Rajasthan Historical Chittorgarh Fort: राजस्थान का ऐतिहासिक चित्तौड़गढ़ किला अपनी भव्यता और वीरता की कहानियों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है. यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल यह किला 700 एकड़ में फैला है और अरावली की पहाड़ियों पर स्थित है. कभी मेवाड़ की राजधानी रहे इस किले में हर साल लाखों पर्यटक आते हैं. यहां महल, मंदिर और विजय स्तंभ आकर्षण का केंद्र हैं. किला सुबह 9 से शाम 6 बजे तक खुला रहता है. गाइड, लाइट एंड साउंड शो और संग्रहालय जैसी सुविधाएं पर्यटकों के अनुभव को और बेहतर बनाती हैं.

अगर आप भी राजस्थान के गौरव को देखना चाहते तो आप को चित्तौड़गढ़ किले को जरूर देखना चाहिए. यह राजस्थान का ऐतिहासिक किला आज भी अपनी भव्यता और गौरवशाली इतिहास के लिए दुनियाभर में जाना जाता है. साल 2013 में यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर स्थल का दर्जा दिया था. कंबोडिया में आयोजित विश्व धरोहर समिति के 37वें सत्र में राजस्थान के अन्य पहाड़ी किलों के साथ इसे यह सम्मान मिला था. इसके बाद से यहां पर्यटकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है.

टूरिस्ट पॉइंट

करीब 700 एकड़ में फैला यह भव्य किला 180 मीटर ऊंची पहाड़ी पर स्थित है और दूर से ही अपनी विशालता का प्रभाव छोड़ता है. इतिहासकारों के अनुसार इसका निर्माण 7वीं शताब्दी में चित्रांगद मौर्य ने करवाया था. अरावली की पहाड़ियों पर बसे इस दुर्ग का ऐतिहासिक और सामरिक महत्व बेहद खास रहा है. इसकी मजबूत दीवारें, प्राचीन संरचनाएं और ऊंचाई इसे दुश्मनों से सुरक्षा प्रदान करती थीं. आज भी यह किला राजस्थान की समृद्ध विरासत और गौरवशाली इतिहास का जीवंत प्रतीक बना हुआ है.

टूरिस्ट पॉइंट

चित्तौड़गढ़ किला कभी मेवाड़ की राजधानी रहा और राजपूत शासकों की शक्ति, संस्कृति और स्वाभिमान का प्रमुख केंद्र माना जाता था. इस किले की हर दीवार, दरवाजा और प्राचीर वीरता, बलिदान और गौरवशाली इतिहास की कहानियां सुनाते हैं. यहां हुए युद्ध और जौहर की घटनाएं आज भी इतिहास में अमिट हैं. यही कारण है कि यह किला केवल एक पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि राजपूताना आन-बान-शान और भावनात्मक विरासत का प्रतीक बन चुका है, जो आज भी लोगों को प्रेरित करता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

टूरिस्ट पॉइंट

चित्तौड़गढ़ किला राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल है, जहां हर साल देश-विदेश से लाखों पर्यटक घूमने पहुंचते हैं. इसकी भव्यता, ऐतिहासिक महत्व और वास्तुकला लोगों को खास आकर्षित करती है. छुट्टियों और पर्यटन सीजन में यहां पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ जाती है. यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल होने के कारण इसकी पहचान वैश्विक स्तर पर और मजबूत हुई है. यही वजह है कि यह किला इतिहास, संस्कृति और विरासत को करीब से देखने वालों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.

टूरिस्ट पॉइंट

पर्यटकों के लिए चित्तौड़गढ़ किला सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहता है. इसकी विशालता के कारण इसे पूरी तरह घूमने में आमतौर पर 2 से 4 घंटे का समय लग जाता है. किले के भीतर मौजूद महल, मंदिर, विजय स्तंभ और प्राचीर उस ऐतिहासिक दौर की झलक दिखाते हैं, जब राजपूत शौर्य अपने चरम पर था. यहां घूमते हुए पर्यटक न केवल स्थापत्य कला को देखते हैं, बल्कि इतिहास को करीब से महसूस भी कर पाते हैं, जो इस किले को और खास बनाता है.

tourist places

किले में आने वाले पर्यटकों के लिए कई सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. शाम के समय लाइट एंड साउंड शो के जरिए किले का इतिहास रोचक तरीके से बताया जाता है. इसके अलावा गाइड की सुविधा भी मौजूद है, जिससे पर्यटक किले के इतिहास को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं. किले के अंदर छोटे-छोटे फूड स्टॉल पर पानी और हल्के स्नैक्स उपलब्ध रहते हैं. साथ ही पार्किंग और वाहन से किले के अंदर घूमने की सुविधा भी है. किले के भीतर स्थित फतेह प्रकाश महल संग्रहालय में ऐतिहासिक वस्तुएं भी देखी जा सकती हैं. यहां फोटोग्राफी की अनुमति भी है, जिससे पर्यटक अपनी यादों को कैमरे में कैद कर सकते हैं.

टूरिस्ट पॉइंट

चित्तौड़गढ़ पहुंचना भी काफी आसान है. हवाई मार्ग से आने वाले पर्यटकों के लिए नजदीकी एयरपोर्ट महाराणा प्रताप एयरपोर्ट (उदयपुर) है, जो यहां से लगभग 90 किलोमीटर दूर स्थित है. रेल मार्ग से चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन देश के कई बड़े शहरों से जुड़ा हुआ है. वहीं, सड़क मार्ग से भी बस और टैक्सी आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं. स्टेशन से किला करीब 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.



Source link

कौन चला रहा दाऊद गिरोह?: ISI ने उत्तराधिकार विवाद सुलझाकर बचाया आतंकी फंडिंग नेटवर्क, जानिए डी-कंपनी का सच


फिल्म धुरंधर: द रिवेंज के कारण अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम एक बार फिर सुर्खियों में है। इस फिल्म में 1993 के धमाकों के आरोपी दाऊद को बिस्तर पर पड़े हुए एक बीमार व्यक्ति के रूप में दिखाया गया है। यह उसकी उन पुरानी तस्वीरों के बिल्कुल विपरीत है जिनमें वह एक युवा के रूप में नजर आता था। दाऊद के इसी गिरते स्वास्थ्य के कारण उसके सिंडिकेट के भीतर उत्तराधिकार को लेकर गहरा विवाद पैदा हो गया था। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए दाऊद का गिरोह एक बहुत बड़ी संपत्ति है, क्योंकि वह नशीले पदार्थों और जाली मुद्रा के नेटवर्क को नियंत्रित करता है। यही कारण है कि आईएसआई को सिंडिकेट को दो हिस्सों में बंटने से रोकने के लिए इसमें हस्तक्षेप करना पड़ा।

क्या दाऊद के गिरोह में चल रहा उत्तराधिकार का संघर्ष?

आईएएनएस ने अपनी एक रिपोर्ट में खुफिया ब्यूरो के अधिकारियों के हवाले से बताया है कि 70 वर्षीय दाऊद पिछले कई वर्षों से बीमार है और गंभीर मधुमेह व हृदय रोग से पीड़ित है। स्वास्थ्य कारणों से दाऊद मुख्य रूप से घर के अंदर ही रहता है और सदस्यों के साथ उसकी बातचीत न के बराबर होती है, जिसके कारण वह व्यवसाय की देखरेख करने में असमर्थ है। आईएसआई और सिंडिकेट ने इन स्वास्थ्य समस्याओं को लंबे समय तक छिपा कर रखा ताकि गिरोह के सदस्यों का मनोबल न गिरे। 

चूंकि दाऊद रोजाना के कामकाज से बाहर है, इसलिए उत्तराधिकार की लड़ाई उसके बेहद करीबी सहयोगी छोटा शकील और परिवार के सदस्यों के बीच छिड़ गई थी। दाऊद के परिवार में उसका भाई, बेटा, पत्नी और दामाद शामिल हैं, जो चाहते थे कि सिंडिकेट का प्रमुख उनके बीच से ही कोई हो। दूसरी ओर, उन्हें इस बात की भी चिंता थी कि एक टूटा हुआ सिंडिकेट कभी उस तरह काम नहीं कर पाता जैसे वह आज कर रहा है। 

आईएसआई और दाऊद के गिरोह का क्या कनेक्शन?

आईएसआई यह अच्छी तरह से जानती थी कि सिंडिकेट में बंटवारा उसके लिए नुकसानदायक होगा। जब दाऊद ने भारत से भागकर पाकिस्तान में शरण ली थी, तब उसे पाकिस्तानी एजेंसियों के साथ एक सौदा करना पड़ा था। इस सौदे के तहत तय हुआ था कि दाऊद नशीले पदार्थों के व्यापार और जाली भारतीय मुद्रा से होने वाली अपनी आय का 40 प्रतिशत हिस्सा आईएसआई को देगा। यह व्यवस्था आज भी जारी है और आईएसआई इन निधियों का पूरा उपयोग भारतीय धरती पर हमला करने वाले अपने आतंकी संगठनों को चलाने के लिए करती है। सिंडिकेट के टूटने का सीधा अर्थ था कि आईएसआई को यह भारी फंड मिलना बंद हो जाता।

दाऊद के गिरोह को आईएसआई किस रूप में ढाल रही?

आईएसआई ने उत्तराधिकार के मुद्दे को सुलझाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया और गिरोह को एक कॉरपोरेट फर्म की तर्ज पर पुनर्गठित कर दिया। इस पुनर्गठन में प्रमुख लोगों को व्यक्तिगत भूमिकाएं सौंपी गई हैं:


  • भारत में कौन देख रहा डी-कंपनी का काम?: कहा जाता है कि छोटा शकील सिंडिकेट का सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी है, क्योंकि वह अकेले ही भारत में ऑपरेशंस की देखरेख करता है। भारत के सभी सिंडिकेट सदस्य उसे अपना बॉस मानते हैं, इसलिए शकील को खोने का मतलब भारतीय बाजार को खोना था। इसे देखते हुए कॉरपोरेट ढांचे में शकील को भारत में डी-कंपनी के संचालन का प्रमुख बनाया गया है।

  • विदेशी कारोबार: दाऊद के भाई अनीस इब्राहीम को गिरोह के विदेशी कारोबार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

  • वित्तीय प्रबंधन: दाऊद के दामाद जुनैद मियांदाद जो अपनी व्यावसायिक सूझबूझ के लिए जाने जाते हैं, को गिरोह का वित्त विभाग संभालने का जिम्मा दिया गया है।

दाऊद की पत्नी महजबीन अपने बेटे मोईन को साम्राज्य का प्रमुख बनाना चाहती थी, लेकिन उसे काफी नरम माना जाता है और उसका ध्यान धार्मिक कार्यों पर अधिक रहता है। इस उत्तराधिकार योजना पर बातचीत के दौरान भारत और दुनिया के अन्य हिस्सों के कई सहयोगियों से परामर्श किया गया था। सभी का मानना था कि गिरोह का कोई एक बॉस नहीं होना चाहिए, क्योंकि इससे अहम का टकराव हो सकता है और ऑपरेशंस प्रभावित हो सकते हैं। यह तय किया गया है कि दाऊद की मृत्यु के बाद भी सिंडिकेट उसी तरीके से काम करेगा जैसा आईएसआई ने तय किया है। 

आईएसआई के लिए दाऊद का गिरोह कितना जरूरी?

आईएसआई के लिए दाऊद आज भी फंड जुटाने वाली सबसे बड़ी मशीन बना हुआ है। इसी पैसे का उपयोग इंडियन मुजाहिदीन, लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों को चलाने के लिए किया जाता है। इसके बदले में आईएसआई सिंडिकेट को सुरक्षा और नशीले पदार्थों को ले जाने की अनुमति देती है, और साथ ही लॉजिस्टिक्स (रसद) एवं तस्करी के मार्गों को सुरक्षित रखने में मदद करती है। इस नई रणनीति से आईएसआई ने न केवल दाऊद सिंडिकेट को बिखरने से बचाया है, बल्कि अपने नापाक इरादों के लिए फंडिंग की लगातार आपूर्ति भी सुनिश्चित कर ली है।





Source link

LPG Crisis: इंडियन ऑयल बोली देश में एलपीजी की कोई कमी नहीं, हर रोज 28 लाख सिलिंडर की हो रही डिलिवरी


वैश्विक ऊर्जा बाजार में भू-राजनीतिक तनाव के बीच भी देश में रसोई गैस (LPG) की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य और पर्याप्त बनी हुई है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि घरेलू उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

रोजाना कितने सिलिंडरों की हो रही डिलिवरी?

कंपनी के अनुसार, फिलहाल रोजाना करीब 28 लाख एलपीजी सिलिंडर की डिलिवरी की जा रही है, जो हालिया वैश्विक तनाव से पहले के सामान्य स्तर के बराबर है। इंडियन ऑयल ने बताया कि एलपीजी आपूर्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है ताकि देशभर में किसी भी तरह की कमी न हो।

डिजिटल माध्यम से कितनी हो रही बुकिंग?

कंपनी ने उपभोक्ताओं को एसएमएस और आईवीआरएस जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए बुकिंग करने के लिए प्रोत्साहित किया है। वर्तमान में लगभग 87% बुकिंग डिजिटल माध्यम से हो रही हैं। साथ ही, डिलीवरी की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए डीएसी ओटीपी (डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड) प्रणाली लागू की गई है।

कालाबाजारी और जमाखोरी के खिलाफ हो रही कार्रवाई 

इंडियन ऑयल ने यह भी बताया कि कुछ एलपीजी वितरकों द्वारा कालाबाजारी और जमाखोरी जैसी शिकायतें सामने आई हैं। इसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए अब तक 7,500 से अधिक निरीक्षण किए गए हैं, जिनमें 141 वितरकों पर कार्रवाई हुई है और पांच को निलंबित किया गया है।

कंपनी ने अन्य तेल विपणन कंपनियों और राज्य सरकारों के साथ मिलकर अभियान चलाया है, जिसके तहत करीब 68,000 छापे मारे गए। इस दौरान 855 एफआईआर दर्ज की गईं और 48,000 से अधिक सिलेंडर जब्त किए गए।

कंपनी ने उपभोक्ताओं से की क्या अपील?

इंडियन ऑयल ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराकर बुकिंग या स्टॉक न करें। कंपनी ने भरोसा दिलाया कि देश में एलपीजी की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह सुचारू बनी रहेगी।







Source link

शिमला में तूफान-बारिश, लाहौल स्पीति में बर्फबारी: रात 11 बजे तक ओलावृष्टि की चेतावनी, 24 घंटे में 4.6॰C गिरा तापमान, 9 अप्रैल तक बरसेंगे बादल – Shimla News




हिमाचल की राजधानी शिमला में तेज तूफान के साथ हल्की बारिश हो रही है। राज्य के अन्य भागों में भी बूंदाबांदी और लाहौल स्पीति के ऊंचे पहाड़ों पर बर्फ के फाहे गिर रहे हैं।मौसम विभाग (IMD) ने ताजा बुलेटिन जारी कर रात 11 बजे तक चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और शिमला जिला में ओलावृष्टि के साथ तेज तूफान का ऑरेंट अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में येलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है। वहीं धर्मशाला में आज शाम पांच बजे तक सबसे ज्यादा 8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। शिमला में 3 मिमी, कांगड़ा में 4 मिमी और मनाली में 1 मिमी बारिश हुई। बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के औसत अधिकतम अधिकतम तापमान में 4.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरा है। मंडी का अधिकतम तापमान बीते 24 घंटे में 7.4 डिग्री नीचे गिरने के बाद 23.5 डिग्री, भुंतर का 7.2 डिग्री कम होने के बाद 21.4, सुंदरनगर का 7.1 डिग्री कम होने के बाद 23.7, मनाली का 6.4 डिग्री लुढ़कने के बाद 15.2 डिग्री, शिमला का अधिकतम तापमान 3.0 डिग्री कम होने के बाद 20.4 डिग्री सेल्सियस रह गया है। अगले छह दिन के दौरान तापमान में और ज्यादा गिरावट आएगी। आज रात और कल इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट IMD ने चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिला में आज रात और कल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि किन्नौर और लाहौल स्पीति को छोड़कर अन्य सभी जिलों में येलो अलर्ट दिया गया है। इस दौरान निचले व मध्यम ऊंचाई वाले भागों में तेज बारिश और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान है। लाहौल स्पीति, किन्नौर और कुल्लू जिला के अधिक ऊंचे पहाड़ों पर हिमपात होने के आसार है। कई क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान चल सकता है। 9 अप्रैल तक बरसेंगे बादल मौसम विभाग के अनुसार- पहाड़ों पर नौ अप्रैल तक निरंतर मौसम खराब रहेगा। पांच से सात अप्रैल तक कोई चेतावनी तो नहीं दी गई, लेकिन मौसम पूरे प्रदेश में खराब रहेगा और बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। आठ अप्रैल को वेस्टर्न डिस्टरबेंस और स्ट्रांग होगा। इसे देखते हुए फिर से तेज बारिश-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। नौ अप्रैल को भी पूरे प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा। प्रदेशवासियों को सतर्क रहने की एडवाइजरी मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क और अधिक ऊंचे क्षेत्रों की यात्रा टालने की सलाह दी है। विशेषकर अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल क्षेत्र में हिमस्खलन के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने पर्यटन गतिविधियों पर रोक लगा दी है। डीसी लाहौल स्पीति किरण भडाना ने बताया कि सुरंग के आसपास की पहाड़ियां, चंद्रा नदी पुल क्षेत्र और ढलानें हिमस्खलन व मलबा गिरने के लिए अत्यधिक संवेदनशील हैं। इसे देखते हुए इन क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियां रोकी गई है। चिंता में किसान-बागवान बदले मौसम से राज्य के किसान बागवान परेशान है। प्रदेश में इन दिनों सेब की फ्लावरिंग चल रही है। ऐसे में मौसम का साफ रहने जरूरी है, लेकिन बीते डेढ़ सप्ताह से मौसम खराब बना हुआ है। कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि किसानों-बागवानों की फसलों को कहर बनकर टूट रही है। इस वजह से किसानों-बागवानों की चिंताएं बढ़ती जा रही है।



Source link

आज का मेष राशिफल 3 अप्रैल 2026: ऊर्जा से भरा दिन, रिश्तों में मधुरता लेकिन रखें सावधानी


Astrology

-P Chakrapani Upadhyay

Aaj Ka Mesh Rashifal: आज मेष राशि के जातकों के लिए ऊर्जा से भरा दिन रहने वाला है, लेकिन इस ऊर्जा को सही दिशा देना ज़रूरी होगा। जल्दबाजी में लिए गए फैसले बाद में परेशानी दे सकते हैं, इसलिए हर कदम सोच-समझकर उठाएं। कार्यक्षेत्र में नए अवसर दस्तक दे सकते हैं, वहीं पारिवारिक मोर्चे पर कुछ महत्वपूर्ण चर्चाएं संभव हैं।

Aaj Ka Mesh Rashifal 3 April 2026

सामान्य भविष्यफल: आज का दिन आपके लिए उत्साह और नई संभावनाओं से भरा रहेगा। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पूरी लगन से काम करेंगे, लेकिन अति-उत्साह में कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचें। किसी भी काम को शुरू करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर विचार करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। सामाजिक मेलजोल बढ़ेगा और आप नए लोगों से जुड़ सकते हैं, जो भविष्य में आपके लिए सहायक साबित होंगे। शाम का समय परिवार के साथ बिताने से मन को शांति मिलेगी।

स्वास्थ्य: आपकी ऊर्जा का स्तर आज काफी अच्छा रहेगा, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप अपनी सेहत को नज़रअंदाज़ करें। काम के बीच में छोटे ब्रेक लेना और पर्याप्त पानी पीना ज़रूरी है। बाहर के खाने से बचें और घर का बना पौष्टिक भोजन करें। मानसिक शांति के लिए कुछ देर ध्यान या हल्की कसरत करना फायदेमंद रहेगा।

करियर/वित्त: करियर के मोर्चे पर आज आपको कुछ नए और रोमांचक प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं। आपकी नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी और सहकर्मी आपके विचारों से प्रभावित होंगे। हालांकि, वित्तीय मामलों में थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। किसी भी बड़े निवेश से पहले विशेषज्ञों की सलाह लेना उचित रहेगा। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें।

प्रेम: प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन मिला-जुला रह सकता है। पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत करने से गलतफहमियां दूर होंगी। अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में संकोच न करें। सिंगल जातकों के लिए किसी नए व्यक्ति से मुलाकात की संभावना है, लेकिन रिश्ते को आगे बढ़ाने में जल्दबाजी न करें। धैर्य और समझदारी से काम लें।

शुभ अंक: 9

शुभ रंग: लाल

मंत्र: ॐ हनुमते नमः

पूजनीय देवता: भगवान हनुमान

ग्रहों का प्रभाव:

आज मंगल ग्रह की स्थिति आपको ऊर्जा और साहस प्रदान कर रही है, जिससे आप अपने कार्यों को पूरे जोश के साथ पूरा कर पाएंगे। हालांकि, मंगल का यह प्रभाव आपको थोड़ा आक्रामक भी बना सकता है, इसलिए अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा।

बुध ग्रह का प्रभाव आपकी संवाद शैली को बेहतर बनाएगा, जिससे आप अपनी बात को प्रभावी ढंग से रख पाएंगे। यह करियर और व्यक्तिगत संबंधों दोनों में आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। नए विचारों को साझा करने का यह अच्छा समय है।

शुक्र ग्रह की चाल आपके प्रेम संबंधों और वित्तीय स्थिति पर सकारात्मक असर डाल सकती है। यह आपको रिश्तों में मधुरता लाने और कुछ छोटे-मोटे वित्तीय लाभ दिलाने में मदद करेगा, लेकिन बड़े फैसलों में सावधानी बरतें।

युवा जातकों के लिए सलाह:

  • अपने करियर लक्ष्यों को लेकर स्पष्ट रहें और उन्हें प्राप्त करने के लिए छोटे-छोटे कदम उठाएं।
  • नए कौशल सीखने में निवेश करें; ऑनलाइन कोर्स या वर्कशॉप आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं।
  • अपने दोस्तों और सहकर्मियों के साथ मजबूत नेटवर्क बनाएं, यह भविष्य में आपके काम आएगा।
  • वित्तीय अनुशासन बनाए रखें; छोटी बचत की आदत डालें और अनावश्यक खर्चों से बचें।
  • अपनी मानसिक सेहत का ध्यान रखें; पढ़ाई या काम के दबाव के बीच खुद को आराम देने का समय निकालें।

यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है और व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार इसमें भिन्नता संभव है।

आपका दिन शुभ हो और आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करें!



Source link