Home Blog Page 316

भोजशाला मामले में 6 अप्रैल से रोज सुनवाई: सभी याचिकाओं पर एक साथ दलीलें सुनेगा हाईकोर्ट, ASI की सर्वे रिपोर्ट पर आपत्तियां रखेगा मुस्लिम पक्ष – Indore News


इंदौर/धार4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भोजशाला को लेकर ASI की सर्वे रिपोर्ट पर अदालत में आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं।

धार के भोजशाला विवाद मामले में 6 अप्रैल से रोज सुनवाई होगी। हाईकोर्ट के जस्टिस विजय कुमार शुक्ला और जस्टिस आलोक अवस्थी की बेंच सोमवार दोपहर ढाई बजे से सभी याचिकाओं को एक साथ सुनेगी।

गुरुवार को हुई सुनवाई में अदालत ने स्पष्ट किया है कि पहले याचिकाकर्ताओं के तर्क सुने जाएंगे, फिर आपत्ति लगाने वालों को दलील रखने का अवसर दिया जाएगा।

सुनवाई के दौरान हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस की ओर से वकील विष्णु शंकर जैन, विनय जोशी मौजूद रहे जबकि मौलाना कमालुद्दीन वेलफेयर सोसायटी की ओर से एडवोकेट सलमान खुर्शीद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा था- हाईकोर्ट ही करेगा अंतिम फैसला

इससे पहले बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने भोजशाला विवाद में अहम आदेश देते हुए स्पष्ट किया था कि मामले का अंतिम निर्णय अब हाईकोर्ट ही करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की सर्वे रिपोर्ट, वीडियोग्राफी और पक्षकारों की आपत्तियों पर हाईकोर्ट अंतिम सुनवाई में विचार करेगा। सभी मुद्दे हाईकोर्ट के समक्ष खुले रहेंगे और वहीं तय किए जाएंगे।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा था- ASI द्वारा तैयार की गई सर्वे रिपोर्ट सभी पक्षों को उपलब्ध करा दी गई है। कई पक्षों ने इस पर अपनी आपत्तियां भी दर्ज कराई हैं। ASI द्वारा की गई साइट की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी से जुड़े बिंदुओं को भी हाईकोर्ट गंभीरता से देखेगा। यदि वीडियोग्राफी के आधार पर कोई नई आपत्तियां उठती हैं, तो उन पर भी सुनवाई के दौरान विचार किया जाएगा।

इसके अलावा शीर्ष कोर्ट ने पहले दिए गए निर्देश को बरकरार रखते हुए कहा था कि भोजशाला परिसर के स्वरूप में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। साथ ही, 7 अप्रैल 2003 को ASI द्वारा जारी आदेश का पालन जारी रहेगा।

et9ur4 1775121614

हाईकोर्ट में पेश की जा चुकी ASI की सर्वेक्षण रिपोर्ट

मध्य प्रदेश में धार स्थित भोजशाला को लेकर पुरातात्विक सर्वेक्षण रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश की जा चुकी है। रिपोर्ट में परिसर के ऐतिहासिक स्वरूप, स्थापत्य और शिलालेखों से जुड़े कई बड़े खुलासे सामने आए हैं। विशेष रूप से 10वीं से 13वीं शताब्दी के दौरान राजा भोज और राजा अर्जुन वर्मन द्वारा कराए गए निर्माण और सांस्कृतिक कार्यों के सबूत मिले हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, पूरे परिसर में कुल 106 स्तंभ मिले हैं, जिन पर अलग-अलग प्रकार की नक्काशी और डिजाइन हैं। इसके अलावा 32 शिलालेख भी हैं। इन शिलालेखों में राजा भोज के समय लिखित और अर्जुन वर्मन के राजगुरु मदन द्वारा रचित ‘पारिजलमंजरी नाटिका’ और ‘विजयश्री’ नाटक के पहले दो अंकों का उल्लेख है। अलग-अलग पत्थरों पर ऐसी कई रचनाएं और नाट्यांश लिखे हैं।

परिसर से मिले कुछ शिलालेखों में 14वीं शताब्दी के दौरान मालवा में मुसलमानों के आने और मुस्लिम शासन की स्थापना का जिक्र भी है। बता दें कि 1389 ईस्वी में दिलावर खान, जिसका मूल नाम हुसैन था, को दिल्ली से मालवा प्रांत का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। बाद में दिलावर खान ने धार में स्वतंत्रता की घोषणा की। इसे अपनी राजधानी बनाया और 1401 ईस्वी में शाही उपाधि धारण कर स्वतंत्र रूप से राज्य चलाया।

रिपोर्ट में दर्ज इन तथ्यों को लेकर ऐतिहासिक और कानूनी परिप्रेक्ष्य में आगे बहस की संभावना जताई जा रही है।

तस्वीरों में समझिए, भोजशाला परिसर में क्या-क्या मिला

पूरे परिसर में ऐसे कुल 106 पिलर खड़े हैं। सभी अलग-अलग स्थानों पर हैं और अलग-अलग दिशाओं में हैं।

पूरे परिसर में ऐसे कुल 106 पिलर खड़े हैं। सभी अलग-अलग स्थानों पर हैं और अलग-अलग दिशाओं में हैं।

पुरातत्व विभाग ने इन 106 पिलर्स की वास्तविक डिजाइन की ड्रॉइंग भी कोर्ट में पेश की है।

पुरातत्व विभाग ने इन 106 पिलर्स की वास्तविक डिजाइन की ड्रॉइंग भी कोर्ट में पेश की है।

updated 1772129927
3 1772128474
4 1772128503

परिसर में 56 अरबी और फारसी शिलालेख भी मिले

नागपुर के शिलालेख विज्ञान विभाग के एक पुरातत्वविद् ने भोजशाला परिसर की कमाल मौला मस्जिद और कमाल मौला मकबरे में मिले 56 अरबी और फारसी शिलालेखों का अध्ययन किया। इनमें 43 स्याही से लिखे शिलालेख हैं, जिनमें यहां आने वाले लोगों का विवरण है।

कुछ शिलालेखों में इस्लामी मत, प्रार्थना और ईश्वर के गुणों जैसे धार्मिक ग्रंथों के अंश भी हैं जबकि कुछ में फारसी कविता के दोहे और व्यक्तियों के नाम हैं। अरबी और फारसी शिलालेख मालवा के मुस्लिम इतिहास को समझने में सहायक हैं, जो यहां मुसलमानों के आने और धार को राजधानी बनाकर मालवा में शासन की स्थापना के बारे में बताते हैं।

5 1772128520

शिलालेखों पर लिखीं कुरान की आयतें

एएसआई की रिपोर्ट के मुताबिक, कमाल मौला मकबरे के परिसर के अंदर शिलालेख मिले हैं। इन पर कुरान की आयतें लिखी हैं, जो ईश्वर के गुणों और एकेश्वरवाद पर आधारित हैं। ये शिलालेख दो प्रकार के हैं।

31771857731 1772106784

अलाउद्दीन महमूद शाह ने बनवाई थी कुछ संरचना

ASI की रिपोर्ट के मुताबिक, यहां मिला एपी-48 शिलालेख मालवा के सुल्तान महमूद शाह प्रथम का है, जिसे इतिहास में अलाउद्दीन महमूद शाह के नाम से भी जाना जाता है। जिसने हिजरी 861 (1456-57 ईस्वी) में मकबरे के परिसर में गैलरी, आंगन, द्वार का गुंबद, पत्थर की जाली, कोठरियां, कुआं, आंतरिक भाग में एक ऊंचा चबूतरा, मठ, प्रवेश कक्ष, कंगूरे आदि जैसी संरचनाएं बनवाई थीं।

इस शिलालेख को हिजरी 866 (1461-62 ईस्वी) में हबी अल-हाफिज अश-शिराजी अल-मुर्शिदी द्वारा बनवाया गया था। शिलालेख AP-01 कमाल मौला मस्जिद के केंद्रीय मेहराब के आसपास से मिला है। शिलालेख AP-02 उपदेश मंच के ऊपर स्थित है, जबकि शिलालेख AP-03 दक्षिणी दीवार पर मिला है।

ये तीनों कुरान के शिलालेख हैं, जो इस संरचना को इस्लामी पहचान देते हैं। शिलालेख AP-02 कुरान के अध्याय 51 की आयत 55 का आंशिक भाग है। इसे पता चलता है कि यह संरचना इस्लाम धर्म के प्रचार, सांस्कृतिक मूल्यों और शिष्टाचार के संवर्धन और व्यापारिक केंद्र के रूप में काम करती रही है।

ये खबर भी पढ़ें…

भोजशाला पर अलाउद्दीन खिलजी के हमले के 700 साल

cover bhoj dhar 2 117690149851771854782 1772106756

भोजशाला का इतिहास करीब 990 साल पुराना है। 1034 ई. में राजा भोज ने इसका निर्माण कराया था और यहां मां वाग्देवी की प्रतिमा स्थापित की थी। 200 सालों से ज्यादा समय तक भोजशाला का वैभव कायम रहा, लेकिन 1305 ई में मोहम्मद खिलजी ने भोजशाला पर आक्रमण कर इसे नेस्तनाबूत करने की कोशिश की। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

RBI: एयरपोर्ट पर यात्रियों को बड़ी राहत, अब डिपार्चर एरिया में भी रुपए की अदला-बदली की अनुमति


भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने गुरुवार को बड़ा फैसला लेते हुए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों के प्रस्थान क्षेत्र में विदेशी मुद्रा काउंटरों पर भारतीय रुपये के आदान-प्रदान की अनुमति दे दी है।

आरबीआई के अनुसार, अब निवासी और गैर-निवासी दोनों ही यात्री इमिग्रेशन या कस्टम जांच के बाद ड्यूटी-फ्री या सिक्योरिटी होल्ड एरिया में स्थित फॉरेक्स काउंटरों पर भारतीय मुद्रा का बदल सकेंगे। पहले इन काउंटरों को केवल गैर-निवासियों से भारतीय रुपये खरीदने और उन्हें विदेशी मुद्रा बेचने की ही अनुमति थी।

आरबीआई ने एक परिपत्र में कहा, समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया है कि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों के डिपार्चर हॉल में स्थापित विदेशी मुद्रा काउंटरों पर अब निवासी (गैर-निवासियों के साथ) भारतीय रुपये के नोटों का आदान-प्रदान कर सकेंगे। केंद्रीय बैंक ने बताया कि इस फैसले के अनुरूप ‘मनी चेंजिंग एक्टिविटीज’ से जुड़े मास्टर निर्देशों में संशोधन किया जा रहा है।

खबर अपडेट की जा रही है………

 



Source link

LPG Price Delhi Today: रसोई के बजट पर राहत! दिल्ली में घरेलू LPG की कीमतों में स्थिरता, कितना है आज का रेट?


Delhi

oi-Puja Yadav

LPG Price Delhi Today: मिडिल ईस्ट (पश्चिम एशिया) में गहराते युद्ध और ऊर्जा संकट के बीच भारतीय रसोई के लिए एक ‘मिली-जुली’ खबर आई है। जहां एक तरफ कमर्शियल गैस और हवाई ईंधन की कीमतों ने आसमान छू लिया है, वहीं देश की राजधानी नई दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमतों में इस महीने कोई बदलाव नहीं किया गया है।

दिल्ली में घरेलू सिलेंडर की कीमत फिलहाल ₹913.00 पर टिकी हुई है। हालांकि, यह शांति ‘तूफान के पहले की खामोश’ जैसी नजर आ रही है, क्योंकि पिछले एक साल का रिकॉर्ड देखें तो आम आदमी की रसोई पर महंगाई का बोझ लगातार बढ़ा है।

lpg-price-delhi-today-2-april

तेल विपणन कंपनियों (OMCs) द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में घरेलू सिलेंडर की कीमत ₹913.00 पर स्थिर बनी हुई है।

LPG Price Trend: बीते 12 महीनों का लेखा-जोखा: धीरे-धीरे बढ़ी महंगाई

भले ही इस महीने दाम नहीं बढ़े हैं, लेकिन अगर हम पिछले एक साल के रुझान (Trend) पर नज़र डालें, तो रसोई का बजट धीरे-धीरे बिगड़ा है। मई 2025 से अप्रैल 2026 के बीच घरेलू गैस की कीमतों में कुल ₹60 की शुद्ध बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

  • मार्च 2026 (सबसे बड़ा झटका): पिछले एक साल की सबसे बड़ी वृद्धि इसी महीने देखी गई, जब एक साथ ₹60.00 का इजाफा किया गया।
  • अप्रैल 2026: फिलहाल कीमतें ₹913 पर स्थिर हैं, जो राहत की बात है।

कमर्शियल सिलेंडर और घरेलू गैस के बीच का अंतर

कल यानी 1 अप्रैल को कमर्शियल गैस सिलेंडर (19 किलो) की कीमतों में ₹195.50 की भारी वृद्धि की गई थी, जिससे दिल्ली में इसकी कीमत ₹2,078 के पार पहुंच गई है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि घरेलू गैस के दाम भी बढ़ सकते हैं। हालांकि, सरकार ने आम आदमी को राहत देते हुए घरेलू सिलेंडर की कीमतों को फिलहाल हाथ नहीं लगाया है।

LPG Gas को लेकर क्यों बनी हुई है चिंता?

विशेषज्ञों का मानना है कि मिडिल ईस्ट (पश्चिम एशिया) में ‘स्ट्रैट ऑफ होर्मुज’ के बंद होने और ऊर्जा संकट के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें अस्थिर हैं। भारत अपनी जरूरत की 90% एलपीजी आयात करता है।

ऐसे में मार्च में हुई ₹60 की बढ़ोतरी के बाद, अप्रैल में कीमतों का स्थिर रहना एक ‘कामचलाऊ राहत’ मानी जा रही है। अगर वैश्विक तनाव कम नहीं हुआ, तो आने वाले महीनों में घरेलू गैस पर भी दबाव बढ़ सकता है।



Source link

Rupee Rebound: आरबीआई के कड़े कदमों से रुपये ने पकड़ी रफ्तार, डॉलर के मुकाबले 93.19 पर पहुंचा


भारतीय रुपये ने ऐतिहासिक निचले स्तर से शानदार वापसी करते हुए गुरुवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 151 पैसे की मजबूत रिकवरी दर्ज की है। यह उछाल मुख्य रूप से भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से ‘ऑनशोर फॉरवर्ड डिलीवरी मार्केट’ में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन को सीमित करने के त्वरित कदम का नतीजा है। हालांकि, भू-राजनीतिक तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के कारण मुद्रा बाजार पर अब भी दबाव बना हुआ है।

सोमवार को 95 का चिंताजनक स्तर पार कर गया था रुपया

इंटरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में गुरुवार को रुपया 94.62 के स्तर पर खुला और जल्द ही 1.6 प्रतिशत (151 पैसे) की तेज बढ़त के साथ 93.19 के स्तर पर पहुंच गया। गौरतलब है कि इससे पहले शुक्रवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 94.84 के ऐतिहासिक निचले स्तर पर बंद हुआ था और सोमवार को इसने 95 का चिंताजनक स्तर भी पार कर लिया था। 

रुपये की इस भारी गिरावट को रोकने के लिए आरबीआई को सीधा हस्तक्षेप करना पड़ा। केंद्रीय बैंक ने 27 मार्च, 2026 को जारी एक सर्कुलर के माध्यम से बैंकों के लिए भारतीय रुपये पर ‘नेट ओपन पोजिशन’ की सीमा 10 करोड़ डॉलर तय कर दी है और बैंकों को 10 अप्रैल तक इस नियम का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

क्रूड में उबाल और शेयर बाजार धड़ाम

रुपये को मिले इस नीतिगत सहारे के बावजूद मैक्रो-इकोनॉमिक चुनौतियां बरकरार हैं:


  • ग्लोबल मार्केट: डॉलर इंडेक्स 0.32 प्रतिशत बढ़कर 99.77 पर कारोबार कर रहा है, जो दुनिया की अन्य मुद्राओं पर दबाव डाल रहा है।

  • कच्चा तेल: वैश्विक तेल बेंचमार्क ‘ब्रेंट क्रूड’ वायदा बाजार में 4.84 प्रतिशत के बड़े उछाल के साथ 106.06 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। 

  • शेयर बाजार: गुरुवार के शुरुआती कारोबार में घरेलू बाजारों में हाहाकार मचा। सेंसेक्स 1,312.91 अंक (1.80%) लुढ़ककर 71,821.41 पर और निफ्टी 410.45 अंक (1.81%) गिरकर 22,383.40 पर आ गया।

  • विदेशी निकासी: एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 8,331.15 करोड़ रुपये के शेयरों की भारी शुद्ध बिकवाली की है।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने इस स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कहा, “कच्चे तेल की ऊंची कीमत, बढ़ता व्यापार घाटा, घटते रेमिटेंस की आशंका और लगातार FPI बिकवाली एक साथ मिलकर रुपये पर भारी दबाव डाल रहे हैं”।  28 फरवरी, 2026 को पश्चिम एशिया युद्ध शुरू होने के बाद से रुपये में 4 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आ चुकी है और मार्च 2026 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष में मुद्रा डॉलर के मुकाबले लगभग 10 प्रतिशत कमजोर हुई है।



जीएसटी कलेक्शन में तेजी


विदेशी मोर्चे पर चुनौतियों के बीच घरेलू अर्थव्यवस्था से एक बड़ी राहत की खबर है। बुधवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार, आयात और घरेलू बिक्री में तेजी के दम पर मार्च में जीएसटी राजस्व लगभग 9 प्रतिशत बढ़ा है। टैक्स कलेक्शन 2 लाख करोड़ रुपये के स्तर को पार कर गया है, जो 2025-26 के वित्तीय वर्ष में तीसरी सबसे बड़ी मासिक वसूली है। 



अब आगे क्या?


रिजर्व बैंक की ओर से उठाए गए कदमों से गिरता रुपया फिलहाल थम गया है। लेकिन रिकॉर्ड महंगाई और कच्चे तेल की कीमतें जो 106 डॉलर का स्तर पार कर चुका है, से भारत का आयात बिल बढ़ना तय है। ऐसे में आने वाले समय में रुपये की स्थिरता बहुत हद तक पश्चिम एशिया के तनाव और विदेशी निवेशकों (एफपीआई) की वापसी पर निर्भर करेगी।





Source link

अंधविश्वास का खौफनाक चेहरा! बेटे के इलाज के लिए मां ने दी 13 साल की बेटी की बलि, मां और तांत्रिक समेत तीन गिरफ्तार


: झारखंड के हजारीबाग जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहाँ एक मां ने अपने बीमार बेटे को ठीक करने के अंधविश्वास में अपनी ही नाबालिग बेटी की बलि दे दी। पुलिस ने इस मामले में किशोरी की 35 वर्षीय मां, एक महिला तांत्रिक और एक अन्य सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन और हजारीबाग के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) अंजनी झा ने देर रात एक संवाददाता सम्मेलन में इन गिरफ्तारियों की घोषणा की।
पुलिस ने बताया कि उन्होंने लड़की की मां रेशमी देवी, 55 वर्षीय शांति देवी (जो एक तांत्रिक है) और 40 वर्षीय भीम राम को गिरफ्तार किया है, ये सभी एक ही गांव के रहने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें: Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जन्मोत्सव पर चमकेगी किस्मत, इस Shubh Muhurat में करें पूजा, जानें क्या है Puja Vidhi

अंजनी अंजन ने बताया कि रेशमी देवी अक्सर अपने सबसे छोटे बेटे के इलाज के लिए अपने गांव में एक तांत्रिक (जादू-टोना करने वाले) के पास जाती थीं। उसका बेटा किसी मानसिक और शारीरिक बीमारी से पीड़ित है।
उन्होंने बताया, ‘‘तांत्रिक ने उसकी मां से कहा कि बेटे को सभी बीमारियों से ठीक करने के लिए उन्हें एक कुंवारी लड़की की बलि देनी होगी।’’
अधिकारी ने बताया कि 24 मार्च को अष्टमी की रात को जब पूरा गांव उत्सव के जश्न में डूबा हुआ था और मंगला जुलूस (राम नवमी की शोभायात्रा) देख रहा था, तब शांति देवी के घर में लड़की की अपनी मां और भीम राम ने कथित तौर पर उसका गला घोंटकर हत्या कर दी।

इसे भी पढ़ें: Bihar Politics | मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी Z+ सुरक्षा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

पुलिस का दावा है कि तांत्रिक ने लड़की के गुप्तांगों में लकड़ी की छड़ी डाली, जबकि भीम राम ने अनुष्ठान के लिए खून निकालने के लिए उसके सिर पर प्रहार किया।
लड़की की हत्या करने के बाद उन्होंने उसके शव को एक बगीचे में दफना दिया।
अंजन ने बताया कि तीनों ने बलात्कार होने का दावा करके जांचकर्ताओं को गुमराह करने की कोशिश की, जो पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट में साबित नहीं हुआ।
उन्होंने बताया कि भीम राम पर अपनी एक रिश्तेदार और एक अन्य व्यक्ति की हत्या के आरोप भी हैं।

झारखंड उच्च न्यायालय ने सोमवार को हजारीबाग के बिष्णुगढ़ में लड़की से कथित बलात्कार और हत्या का स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य प्रशासन और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी किया।
न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद और न्यायमूर्ति संजय प्रसाद की खंडपीठ ने मीडिया रिपोर्टों के आधार पर इस घटना का संज्ञान लिया।
इससे पहले, लड़की की मां ने आरोप लगाया था कि उसकी बेटी का अपहरण कर लिया गया था और उसका शव 25 मार्च को गांव के एक खेत में मिला था।
विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हत्या के विरोध में सोमवार को हजारीबाग में 12 घंटे का बंद आहूत किया।



Source link

KKR vs SRH: ईडन गार्डन्स की पिच पर बैटर्स की मौज या बॉलर्स का खौफ? मैच से पहले वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन


Cricket

oi-Sohit Kumar

KKR vs SRH: IPL 2026 का छठा मुकाबला आज क्रिकेट के ‘मक्का’ कहे जाने वाले ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) अपने घर में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को चुनौती देने के लिए तैयार है। दोनों ही टीमें अपना पिछला मैच हार चुकी हैं, ऐसे में जीत की पटरी पर लौटने के लिए यह ‘होम रन’ केकेआर के लिए बेहद अहम है।

मैच निर्धारित समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस के लिए दोनों कप्तान 30 मिनट पहले यानि 7:00 बजे मैदान पर आएंगे। ईडन गार्डन्स की पिच पारंपरिक रूप से टी20 में रनों की बारिश के लिए जानी जाती है।

abhishek sharma and travis head

KKR vs SRH Pitch Report: ईडन गार्डन्स की पिच रिपोर्ट

ईडन गार्डन्स की पिच पर अच्छा उछाल और कैरी मिलता है, जिससे गेंद बल्ले पर सही तरीके से आती है। हालांकि, इस साल के ताजा आंकड़ों को देखें तो पिच थोड़ी ‘ड्राई’ नजर आ रही है। इसका मतलब है कि पहली पारी में तो जमकर रन बरसेंगे, लेकिन दूसरी पारी में स्पिनर्स मैच का रुख पलट सकते हैं। हाल ही में यहां दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच हुए मैच में 169 रनों का लक्ष्य 13 ओवरों में ही हासिल कर लिया गया था, जो बताता है कि बाउंड्री छोटी होने के कारण गेंदबाजों के लिए यहां कोई जगह नहीं है।

KKR vs SRH Weather Report: क्या खलल डालेगी बारिश

कोलकाता के फैंस के लिए अच्छी खबर है। गुरुवार शाम को मौसम बिल्कुल साफ रहने का अनुमान है। तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। हालांकि, 80% ह्यूमिडिटी (Humidity) खिलाड़ियों के लिए चुनौती बन सकती है, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। दर्शकों को पूरे 40 ओवर का रोमांच देखने को मिलेगा।

केकेआर के लिए क्या है सबसे बड़ी चिंता?

केकेआर के लिए सबसे बड़ी चिंता उनकी गेंदबाजी की गहराई है। हर्षित राणा और आकाश दीप चोट के कारण बाहर हैं, वहीं मथीशा पथिराना को अभी तक एनओसी नहीं मिली है। 25.2 करोड़ के खिलाड़ी कैमरन ग्रीन केवल बल्लेबाज के तौर पर खेल रहे हैं। दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद के पास हेनरिक क्लासेन जैसा ‘स्पिन किलर’ है, जिनका वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन के खिलाफ स्ट्राइक रेट शानदार है।

KKR vs SRH Head to head: हेड टू हेड रिकॉर्ड

हेड-टू-हेड की बात करें तो केकेआर का पलड़ा भारी है। SRH के खिलाफ KKR का रिकॉर्ड 20-10 का है। ईडन में भी कोलकाता ने हैदराबाद के खिलाफ 11 में से 8 मैच जीते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

केकेआर की संभावित प्लेइंग: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी, कार्तिक त्यागी।

एसआरएच की संभावित प्लेइंग: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, डेविड पेन/जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा।



Source link

Customs Duty: वित्त मंत्रालय ने 30 जून तक प्रमुख पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर कस्टम ड्यूटी में दी छूट, जानिए मायने


पश्चिम एशिया में चल रहे मौजूदा भू-राजनीतिक संकट के बीच भारत सरकार ने घरेलू उद्योगों और आम जनता को बड़ी राहत दी है। वित्त मंत्रालय ने प्रमुख पेट्रोकेमिकल उत्पादों के आयात पर कस्टम ड्यूटी (सीमा शुल्क) में छूट देने का एलान किया है। मंत्रालय के अनुसार, यह रियायत 30 जून तक लागू रहेगी। इस कदम का मकसद पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष प्रभावित होने वाली आपूर्ति शृंखला को दुरुस्त करने के लिए प्रमुख सेक्टर्स को कच्चे माल की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

पश्चिम एशिया तनाव और कच्चे तेल में उबाल

28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए सैन्य हमलों और उसके बाद ईरान की जवाबी कार्रवाई से पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है। इस युद्ध के कारण महत्वपूर्ण शिपिंग मार्ग बाधित हुए हैं, जिससे भारत में उर्वरक (फर्टिलाइजर), कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस के आयात को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। गौरतलब है कि भारत उर्वरक और पेट्रोलियम का एक प्रमुख आयातक देश है। इस युद्ध के शुरू होने के बाद से वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में लगभग 50 प्रतिशत का भारी उछाल आ चुका है। 

उद्योगों के लिए रणनीतिक राहत

वित्त मंत्रालय के बयान के अनुसार, कस्टम ड्यूटी में छूट का मुख्य उद्देश्य घरेलू उद्योग के लिए महत्वपूर्ण पेट्रोकेमिकल इनपुट की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करना और डाउनस्ट्रीम (आश्रित) क्षेत्रों पर लागत का दबाव कम करना है। 

सरकार ने जिन प्रमुख उत्पादों को कस्टम ड्यूटी से मुक्त किया है, उनमें मेथेनॉल, निर्जल अमोनिया, टोल्यूनि , स्टाइरीन, डाइक्लोरोमेथेन, विनाइल क्लोराइड मोनोमर और अनसैचुरेटेड पॉलिएस्टर रेजिन जैसी वस्तुएं शामिल हैं। इस फैसले से निम्नलिखित सेक्टर्स को सीधा फायदा होगा:


  • प्लास्टिक्स और पैकेजिंग: कच्चे माल की लागत घटने से इस सेक्टर में उत्पादन सस्ता होगा।

  • टेक्सटाइल्स: कपड़ा उद्योग और मैन्युफैक्चरिंग सेगमेंट्स को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में टिके रहने में मदद मिलेगी।

  • फार्मा और केमिकल्स: दवा उद्योग और रसायन क्षेत्र को सप्लाई में स्थिरता मिलेगी।

  • ऑटो कंपोनेंट्स: ऑटोमोबाइल कलपुर्जे बनाने वाले उद्योगों को बड़ी राहत मिलेगी।

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती

वित्त मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि उत्पादन लागत घटने का फायदा अंतिम उत्पादों का इस्तेमाल करने वाले आम उपभोक्ताओं को भी मिलेगा। इसके अलावा, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के असर से आम जनता को बचाने के लिए सरकार ने पिछले सप्ताह ही पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में 10 रुपये प्रति लीटर की बड़ी कटौती की थी। इस कटौती के बाद वर्तमान में पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क मात्र 3 रुपये प्रति लीटर रह गया है, जबकि डीजल पर उत्पाद शुल्क को घटाकर शून्य कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर, देश में ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के लिए सरकार ने डीजल पर 21.50 रुपये प्रति लीटर और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) पर 29.50 रुपये प्रति लीटर का निर्यात शुल्क भी लगा दिया है।


 



Source link

Silver Rate Today: चांदी बनी रॉकेट, 9000 रुपये हुई महंगी, दिल्ली से मुंबई तक मचा भूचाल, कहां पहुंचा रेट?


Business

oi-Ankur Sharma

Silver Rate Today, 2 April 2026: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं, गुरुवार को चांदी के भाव रॉकेट बन गए हैं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में चांदी की कीमत 9000 रुपये बढ़ गई है, जिसके बाद इसका रेट 2,46,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है, जिसके बाद सर्राफा बाजार में भूचाल आ गया है।

जबकि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी .16% गिरकर 2,43,123 रुपये किलो हो गई है तो वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक आज चांदी की कीमत बढ़कर 2,55,000 रुपये किलो हो हई है जिससे निवेशक खुश हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि चांदी का भाव देश के टॉप शहरों में क्या है?

Silver Rate Today 2 April 2026

दिल्ली में आज चांदी का रेट

  • प्रति 10 ग्राम कीमत: ₹2,550
  • प्रति 100 ग्राम कीमत: ₹25,500
  • प्रति किलोग्राम कीमत: ₹2,55,000

मुंबई में आज चांदी का रेट

  • प्रति 10 ग्राम कीमत: ₹2,550
  • प्रति 100 ग्राम कीमत: ₹25,500
  • प्रति किलोग्राम कीमत: ₹2,55,000

कोलकाता में आज चांदी का रेट

  • प्रति 10 ग्राम कीमत: ₹2,550
  • प्रति 100 ग्राम कीमत: ₹25,500
  • प्रति किलोग्राम कीमत: ₹2,55,000

चेन्नई में आज चांदी का रेट

  • प्रति 10 ग्राम कीमत: ₹2,550
  • प्रति 100 ग्राम कीमत: ₹25,500
  • प्रति किलोग्राम कीमत: ₹2,55,000

पटना में आज चांदी का रेट

  • प्रति 10 ग्राम कीमत: ₹2,550
  • प्रति 100 ग्राम कीमत: ₹25,500
  • प्रति किलोग्राम कीमत: ₹2,55,000

लखनऊ में आज चांदी का रेट

  • प्रति 10 ग्राम कीमत: ₹2,550
  • प्रति 100 ग्राम कीमत: ₹25,500
  • प्रति किलोग्राम कीमत: ₹2,55,000

गुरुग्राम में आज चांदी का रेट

  • प्रति 10 ग्राम कीमत: ₹2,550
  • प्रति 100 ग्राम कीमत: ₹25,500
  • प्रति किलोग्राम कीमत: ₹2,55,000

चंडीगढ़ में आज चांदी का रेट

  • प्रति 10 ग्राम कीमत: ₹2,550
  • प्रति 100 ग्राम कीमत: ₹25,500
  • प्रति किलोग्राम कीमत: ₹2,55,000

जयपुर में आज चांदी का रेट

  • प्रति 10 ग्राम कीमत: ₹2,550
  • प्रति 100 ग्राम कीमत: ₹25,500
  • प्रति किलोग्राम कीमत: ₹2,55,000

अहमदाबाद में आज चांदी का रेट

  • प्रति 10 ग्राम कीमत: ₹2,550
  • प्रति 100 ग्राम कीमत: ₹25,500
  • प्रति किलोग्राम कीमत: ₹2,55,000

कैसे तय होते हैं सोना-चांदी के भाव?

अंतरराष्ट्रीय बाजार (COMEX) के रेट, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, आयात शुल्क, टैक्स और घरेलू मांग-सप्लाई सोना-चांदी के भाव तय करते हैं। इसके अलावा इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) रोजाना बेस प्राइस जारी करता है, जिस पर स्थानीय टैक्स और ज्वैलर्स का मार्जिन जुड़कर फाइनल रेट बनता है।

डिस्क्लेमर: बताए गए विचार और सुझाव सिर्फ़ अलग-अलग एनालिस्ट या एंटिटी के हैं, वनइंडिया हिंदी किसी भी तरह के कोई निवेश सलाह नहीं देता है देता हैं और ना ही सिक्योरिटीज़ की खरीद या बिक्री के लिए कहता है। सारी जानकारी सिर्फ़ जानकारी देने और एजुकेशनल मकसद के लिए दी गई है और कोई भी निवेश का फ़ैसला लेने से पहले लाइसेंस वाले फ़ाइनेंशियल एडवाइज़र से इसे अलग से वेरिफ़ाई कर लेना चाहिए।



Source link

The Bonus Market Update: सेंसेक्स 1300 अंक से अधिक गिरा, निफ्टी 22250 से नीचे; बैंक और फार्मा शेयर फिसले


भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को बुरी तरह धराशायी हो गए। सेंसेक्स लगभग 1300 अंकों से अधिक गिर गया और निफ्टी बुधवार की बढ़त के बाद 22,250 से नीचे आ गया। निवेशकों ने अन्य कारणों के साथ-साथ ईरान-अमेरिका युद्ध में ट्रंप की टिप्पणियों पर रिएक्शन दिया, जिससे बेंचमार्क पिटते दिखे। सुबह 9.39 बजे सेंसेक्स 1,394.38 (-1.90%) अंक टूटकर 71,739.94 पर जबकि निफ्टी -407.75 (-1.80%) अंक फिसलकर 22,271.65 पर आ गया।


Trending Videos



Source link

नीतीश से मिले तेजस्वी के बागी विधायक: इस्तीफे के बाद भी CM को Z+ सिक्योरिटी, नोटिफिकेशन में लिखा- रिजाइन देकर राज्यसभा की सदस्यता लेंगे – Patna News




बिहार में बहुत जल्द बड़ा सियासी उलटफेर होने वाला है। सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं और 18 तारीख तक बिहार में नई सरकार का गठन होगा। इन चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला हुआ है। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार को Z प्लस कैटेगरी की सिक्योरिटी मिलेगी। बिहार सरकार के गृह विभाग ने इसे लेकर अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना में नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे भी का जिक्र है। लेटर में लिखा गया है, बिहार विधान परिषद के सदस्य और मुख्यमंत्री बिहार के पद से त्याग-पत्र देकर राज्यसभा सदस्य की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इन सबके बीच तेजस्वी के बागी विधायक फैसल रहमान ने गुरुवार को सीएम हाउस में नीतीश कुमार से मुलाकात की। बता दें कि 16 मार्च को हुए राज्यसभा चुनाव में ढाका विधायक फैसल रहमान वोट देने नहीं पहुंचे थे। जानिए बिहार की सियासत से जुड़ी हर हलचल… गृह विभाग के लेटर में इस्तीफे का जिक्र गृह विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, नीतीश कुमार को बिहार स्पेशल सिक्योरिटी एक्ट-2000 के तहत सुरक्षा का योग्य माना गया है। ये कानून विशिष्ट व्यक्तियों को उनकी संवेदनशीलता के आधार पर सुरक्षा कवर प्रदान करने का अधिकार देता है। विभाग ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल और वर्तमान राजनीतिक स्थिति की समीक्षा के बाद सुरक्षा को लेकर ये कदम उठाया गया है। पुलिस महानिदेशक के नाम लिखे गए पत्र में कहा गया, “बिहार स्पेशल सिक्योरिटी एक्ट- 2000 के तहत नीतीश कुमार को सुरक्षा दी जाएगी। नीतीश मौजूदा वक्त में राज्य सभा के लिए निर्वाचित हुए हैं और आने वाले वक्त में बिहार विधान परिषद की सदस्यता और मुख्यमंत्री पद से त्याग-पत्र देकर राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।” 14 अप्रैल के बाद बिहार में नई सरकार! नीतीश कुमार के इस्तीफे की चर्चा के साथ ही बिहार की सियासत 21 साल बाद नए सीएम को लेकर बातें शुरू हो गई हैं। खबर है कि 14 अप्रैल के बाद बिहार में नई सरकार बनेगी और पहली बार बीजेपी का सीएम होगा। BJP और JDU के नेता ऑफ कैमरा इस बात को स्वीकार करते हैं कि बिहार का अगला CM BJP का होगा। पिछले 10 वर्षों से बिहार में सत्ता हासिल करने की जुगत में लगी BJP इसमें सफल हो गई है। लेकिन, दोनों इस बात को स्वीकार करते हैं कि BJP चाहे जिसे नेता चुने, नीतीश कुमार की सहमति उस चेहरे पर जरूर होनी चाहिए। 1990 से लेकर 2005 तक लालू यादव परिवार का बिहार की सियासत पर दबदबा रहा। 2005 से लेकर अब तक नीतीश कुमार लगातार (मई 2014- फरवरी 2015 छोड़कर) CM बने रहे। बिहार की सियासत से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….



Source link