Home Blog Page 331

Assam election: रैली में जमकर नाचे CM हिमंत, BJP और कांग्रेस कितनी सीटें जीतेगी? कर दी भविष्‍यवाणी, Video


India

oi-Bhavna Pandey

Assam election 2026: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने 31 मार्च (मंगलवार) को राहा विधानसभा क्षेत्र के नागांव में चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंचे। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा चुनाव प्रचार रैली में मौजूद भाजपा उम्मीदवारों और नेताओं के साथ चुनावी गीत पर थिरकते नजर आए मंच पर सीएम को डांस करते देख भाजपा कार्यकर्ता भी जोश में आ गए और झूमते नजर आए।

असम में कितनी सीटें जीतेगी भाजपा और कांग्रेस?

वहीं इस चुनावी रैली में असम सीएम सरमा ने ने व्यक्त किया कि भाजपा और उसके सहयोगी 96-100 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत प्राप्त करेंगे। सरमा ने मीडिया को बताया कि कांग्रेस को 15-20 सीटें मिलेंगी, जबकि यूडीएफ को 5-6, राइजर दल को 1-2 और एजेपी को 0-1 सीट मिल सकती है।

Assam election 2026

सरमा ने जोरहाट लोकसभा विधायक से विदेशी ठिकानों से संबंधित अपनी संपत्ति का ब्योरा चुनाव आयोग को प्रस्तुत करने की गुजारिश की। उन्होंने आरोप लगाया, “गोगोई ने अपनी पत्नी की पाकिस्तान से कमाई और पड़ोसी देश में उनके बैंकिंग रिकॉर्ड घोषित नहीं किए हैं।”

समान नागरिक संहिता को लेकर सीएम सरमा ने किया बड़ा वादा

सरमा ने अपनी सरकार के अगले कार्यकाल के लिए महत्वपूर्ण विधायी प्रतिबद्धताओं की भी पुष्टि की। उन्होंने कहा, “सत्ता में लौटने पर, हम 90 दिनों के भीतर समान नागरिक संहिता पेश करेंगे, जो असम के आदिवासी और विविध जातीय समुदायों के हितों की सख्ती से रक्षा करेगा। हम लव जिहाद और लैंड जिहाद को दंडित करने के लिए कठोर कानूनों को संस्थागत बनाने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं।”

#WATCH | Assam CM Himanta Biswa Sarma, along with other BJP candidates and leaders, grooves to an election song during campaigning in Nagaon under the Raha assembly constituency pic.twitter.com/nUo1qQdBJS

— ANI (@ANI) March 31, 2026 “>

अवैध प्रवासियों के निष्‍कासन को लेकर क्‍या बोले सरमा?

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि असम (विदेशियों का बहिष्कार) अधिनियम, 1950 को कड़ाई से लागू किया जाएगा ताकि अवैध प्रवासियों को तेजी से हटाया जा सके। सरमा ने जोर देकर कहा, “हम असम के जिला आयुक्तों को अवैध प्रवासी निष्कासन अधिनियम, 1950 को निष्पादित करने का अधिकार देना चाहते हैं, जिससे जिला कलेक्टरों और मजिस्ट्रेटों को 24 घंटे के भीतर विदेशी नागरिक को निर्वासित करने का वैधानिक अधिकार मिलेगा।”





Source link

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: PBKS vs GT आज के मैच का टॉस कौन जीता



Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच आज का आईपीएल मुकाबला खेला जा रहा है, पंजाब अपने घरेलू फैन्स के सामने खेल रही है



Source link

Kerala Elections 2026: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने भरी हुंकार, ‘विकसित केरल’ विजन के साथ फूंका चुनावी बिगुल


India

oi-Smita Mugdha

Kerala Elections 2026: केरल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य में अपनी रणनीति को धार देते हुए ‘डेवलप्ड केरल रोडमैप’ जारी किया। यह रोडमैप पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने जारी किया। तिरुवनंतपुरम में आयोजित कार्यक्रम में रोडमैप लॉन्च करने के साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब बदलाव होगा। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता अब नए विकल्प को मौका देगी।

इस दौरान उनके साथ राज्य भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर भी मौजूद रहे। 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी को पहली बार केरल में सफलता मिली थी और पार्टी एक सीट जीतने में कामयाब रही। केरल और तमिलनाडु जैसे दक्षिण भारतीय राज्यों में बीजेपी का संगठन और जनाधार मजबूत हुआ है, लेकिन अब तक बड़ी चुनावी सफलता नहीं मिली है।

Kerala Elections 2026

Kerala Elections 2026: निवेश और इन्फ्रास्ट्रक्चर पर बीजेपी का जोर

इस मौके पर बीजेपी नेताओं ने दावा किया कि उनका यह रोडमैप केरल को विकास की नई दिशा देने वाला दस्तावेज है। इसमें इन्फ्रास्ट्रक्चर के विस्तार, रोजगार सृजन, निवेश को बढ़ावा देने और पर्यटन क्षेत्र के विकास पर विशेष जोर दिया गया है। पार्टी का कहना है कि केरल में अब तक पारंपरिक राजनीति के कारण विकास की गति धीमी रही है, जिसे बदलने के लिए यह विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया गया है।

BJP अध्यक्ष केरल में कर रहे लगातार प्रचार

बीजेपी प्रेसिडेंट नितिन नबीन ने कहा कि बीजेपी का लक्ष्य केरल को एक ‘डेवलप्ड स्टेट’ बनाना है, जहां युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलें और उद्योगों को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्य में अब तक की सरकारों ने केवल वादे किए, लेकिन जमीनी स्तर पर विकास नहीं हुआ। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि बीजेपी के इस रोडमैप में आम लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखा गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी का फोकस टेक्नोलॉजी, स्टार्टअप इकोसिस्टम और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर रहेगा, जिससे केरल को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाया जा सके।

केरल में बीजेपी लगातार अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है। इस रोडमैप के जरिए पार्टी विकास के मुद्दे को केंद्र में लाकर मतदाताओं को आकर्षित करना चाहती है। अब देखना होगा कि बीजेपी का यह ‘डेवलप्ड केरल’ विजन आगामी चुनावों में कितना असर डालता है और क्या पार्टी राज्य की पारंपरिक राजनीति में कोई बड़ा बदलाव ला पाती है।



Source link

विधायक टी. राजा बोले- MP में नहीं बनेगी भगवाधारी सरकार: जबलपुर में कहा- तेजी से बढ़ा धर्मांतरण, यूपी की तर्ज पर काम करें मोहन भैया – Jabalpur News


राजा ने कहा- धर्मांतरण पर ध्यान नहीं दिया गया तो आदिवासी और हिंदू समाज खत्म हो जाएगा।

तेलंगाना की गोशामहल सीट से विधायक टी राजा ने कहा है कि मध्य प्रदेश में तेजी से धर्मांतरण बढ़ रहा है। अगर इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो धीरे-धीरे आदिवासी और हिंदू समाज खत्म हो जाएगा। हमारे मुख्यमंत्री जी को इस पर विचार करना चाहिए कि क्या भगवाधारी सरकार

.

राजा ने कहा- हिंदू समाज के लोगों ने मिलकर भगवा सरकार को जिताया है। फिर भी धर्मांतरण नहीं रोक पा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में अगर कोई हमारी बहन-बेटी को आंख उठाकर भी देखता है, तो सख्त कार्रवाई होती है। आज हम सबको मिलकर मोहन भैया से निवेदन करना है कि हर बहन-बेटी की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने यह बात जबलपुर में मंगलवार को कही, जहां वे हिंदू सेवा परिषद की गदा यात्रा में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने नौदरा ब्रिज चौराहे पर सभा को संबोधित करते हुए कहा- आज जो यह गदा यात्रा निकाली जा रही है, उसका सिर्फ एक उद्देश्य है कि हम सभी को हनुमानजी जैसा बनना चाहिए। घर में घुसकर मारने की आज जरूरत आन पड़ी है। हम सबको मिलकर उसी राह पर चलना है।

आने वाला समय युद्ध का होगा और हमें अपने ही देश, अपने ही प्रदेश में रह रहे लोगों से लड़ना होगा। अगर आज हमने युद्ध की तैयारी नहीं की, तो आने वाले समय में हमारी पीढ़ी गुलाम हो जाएगी।

गोशामहल से विधायक टी. राजा ने कहा- आज घर में घुसकर मारने की जरूरत आन पड़ी है।

धर्मांतरण पर कानून, फिर भी तेजी से फैल रहा

विधायक टी. राजा ने कहा- मध्य प्रदेश में धर्मांतरण को लेकर कानून बना हुआ है। अगर हमारे आदिवासी भाइयों, माताओं-बहनों का कोई धर्मांतरण करवाता है तो उसे सख्त से सख्त सजा दिलवाई जाएगी। इसका प्रावधान भी है, लेकिन आज भी प्रदेश में अनेक हिंदुओं का धर्मांतरण किया जा रहा है।

कुछ दिन पहले धर्मांतरण को रोकने के लिए एक चर्च में हिंदू सेवा परिषद के कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की थी। इसके बाद कार्यकर्ताओं को डराया-धमकाया गया। हिंदू सेवा परिषद जो काम कर रही है, उससे वह आपके वोट बैंक को मजबूत कर रही है।

आज जितने भी गदाधारी हैं, चुनाव के समय जब ये बैलेट मशीन में बटन दबाने जाएंगे, तो उन्हें सिर्फ एक ही सिंबल दिखाई देता है और वह है भगवे का। आज नेताओं को सोचने की जरूरत है कि उन कार्यकर्ताओं को न दबाएं, जो उनकी कुर्सी को मजबूत करने का काम करते हैं।

टी. राजा जबलपुर में गदा यात्रा में शामिल हुए। सभा को संबोधित भी किया।

टी. राजा जबलपुर में गदा यात्रा में शामिल हुए। सभा को संबोधित भी किया।

कानून पारित कर कागजों में रख देती है सरकार

राजा ने कहा- लव जिहाद को लेकर मध्य प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कानून बनाया है, लेकिन इसके बाद भी हमारे यहां की इंटरनेशनल बेसबॉल खिलाड़ी बहन ने आत्महत्या कर ली, क्योंकि एक व्यक्ति ने हिंदू नाम बदलकर उसे ट्रैप किया था। धर्म बदलने की कोशिश की। उसकी फोटो रख ली थी लेकिन हमारी बहन ने इज्जत की खातिर जान दे दी। सरकार सिर्फ कानून पारित कर कागजों में रख देती है।

पश्विम बंगाल में धंधा करने गए असदुद्दीन ओवैसी

विधायक टी. राजा ने AIMIM के ओवैसी ब्रदर्स पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा- असदुद्दीन ओवैसी पश्चिम बंगाल में चुनाव लड़ने नहीं, बल्कि धंधा करने गए हैं। विपक्षी पार्टियों को ब्लैकमेल करते हैं कि चुनाव में उनके वोट काटेंगे, नहीं तो पैसे दो। छोटे और बड़े ओवैसी दोनों का एक ही काम है। देश में अगर मुसलमानों का सबसे बड़ा कोई दुश्मन है, तो वे ओवैसी हैं न कि बीजेपी।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बौखला गई हैं। बंगाल में भी भगवा लहराएगा। ममता बनर्जी ने बांग्लादेशियों को पनाह दे रखी है, जिनके वोट एसआईआर से कटेंगे और उन्हें वहां से जाना पड़ेगा।

updated 1774963707

बयान पर आप अपनी राय यहां दे सकते हैं…

ये खबर भी पढ़ें…

तेलंगाना BJP विधायक टी राजा ने पार्टी छोड़ी

unnamed1751298351 1774964004

तेलंगाना के भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने सोमवार को पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। गोशामहल विधायक टी राजा ने पूर्व एमएलसी रामचंदर राव को तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष बनाने की खबरों पर कड़ी नाराजगी जताते हुए भाजपा की प्राथमिक सदस्यता छोड़ दी। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Who is William Walsh? पीटर एल्बर्स के बाद नियुक्‍त किए गए Indigo के नए CEO, कितनी होगी सैलरी?


Business

oi-Bhavna Pandey

Who is William Walsh? मंगलवार को देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने एक बड़ा ऐलान किया। कंपनी ने इंटरनेशनल एविएशन इंडस्ट्री के दिग्गज विलियम वॉल्श को अपना नया CEO नियुक्त करने का फैसला किया है। ये फैसला इंडिगो के लिए एक नए दौर की शुरुआत माना जा रहा है।

बता दें IndiGo के पूर्व CEO पीटर एल्बर्स ने मार्च 2026 में अपने पद से इस्तीफा दिया था। आधिकारिक तौर पर उन्होंने व्यक्तिगत कारण बताया, लेकिन यह कदम दिसंबर 2025 में बड़े ऑपरेशनल संकट और नियामक दबाव से जुड़ा था।

Who is William Walsh

याद रहे दिसंबर 2025 में इंडिगो को लगभग 4,200-4,500 उड़ानों के रद्द होने जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ा, जिससे हजारों यात्री प्रभावित हुए। इसके बाद भारतीय विमानन नियामक DGCA ने वरिष्ठ अधिकारियों को जवाबदेही के लिए नोटिस जारी किया। इन सभी परिस्थितियों के प्रभाव में एल्बर्स ने CEO पद छोड़ने का निर्णय लिया।

Who is William Walsh? कौन हैं विलियम वॉल्श

विलियम वॉल्श फिलहाल इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) के महानिदेशक हैं और उनका कार्यकाल 31 जुलाई 2026 तक चलेगा। इसके बाद वे अगस्त 2026 की शुरुआत में इंडिगो की कमान संभाल सकते हैं।
उनके पास aviation सेक्टर का लंबा और दमदार अनुभव है। वे पहले ब्रिटिश एयरवेज और इंटरनेशनल एयरलाइंस ग्रुप (IAG) जैसे बड़े संगठनों के CEO रह चुके हैं।

इंडिगो के लिए क्यों खास है ये नियुक्ति?

इंडिगो के चेयरमैन विक्रम सिंह मेहता के मुताबिक, वॉल्श एक बेहतरीन ग्लोबल लीडर हैं, जो बड़े स्तर पर एयरलाइन ऑपरेशन संभालने में माहिर हैं। उनका अनुभव इंडिगो को तेजी से बदलते और प्रतिस्पर्धी इंटरनेशनल मार्केट में मजबूत बनाएगा।

IndiGo के नए CEO के सामने क्‍या होंगी बड़ी चुनौतियां

नए CEO के तौर पर वॉल्श की जिम्मेदारी सिर्फ रोजमर्रा के काम तक सीमित नहीं होगी। वे कंपनी की पूरी रणनीति तय करेंगे, जिसमें ऑपरेशन को और बेहतर बनाना, इंटरनेशनल नेटवर्क का विस्तार करना, कमर्शियल स्ट्रेटजी को मजबूत करने के अलावा कस्‍टर्म के अनुभव को और बेहतर बनाना है।

क्यों अहम है ये बदलाव?

यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब भारत का एविएशन मार्केट दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में वॉल्श का अनुभव इंडिगो को ग्लोबल लेवल पर और मजबूत पहचान दिलाने में मदद कर सकता है। इंडिगो के मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल भाटिया ने वॉल्श का स्वागत करते हुए कहा कि कंपनी अब ग्रोथ के नए फेज में जा रही है और ऐसे समय में वॉल्श जैसा अनुभवी लीडर मिलना बेहद अहम है।

वॉल्श ने क्या कहा?

अपनी नई भूमिका को लेकर वॉल्श ने कहा कि वे इंडिगो की मजबूत नींव और उसके विजन से काफी प्रभावित हैं। उन्होंने खास तौर पर कंपनी के कर्मचारियों की तारीफ की और कहा कि वे मिलकर इंडिगो को नई ऊंचाइयों तक ले जाना चाहते हैं।

IndiGo के नए CEO की कितनी होगी सैलरी?

हालांकि अभी तक इंडिगो के नए CEO विलियम वॉल्श की सैलरी का कोई आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन पूर्व IndiGo CEO Pieter Elbers की कुल बेलिस सैलरी और बोनस और इंसेंटिव की बात करें तो FY25 में लगभग ₹42.9 करोड़ आंकी गई थी। पुराने कंपनी दस्तावेजों के अनुसार, FY20 में CEO की बेस सैलरी लगभग ₹11.4 करोड़ थी। यह सैलरी भारतीय एविएशन इंडस्ट्री में सबसे ऊँची में से एक मानी जाती है। IndiGo CEO Salary: इस्‍तीफा देने वाले Pieter Elbers को कितनी मिलती थी सैलरी? Net Worth उड़ा देगी होश



Source link

Khamenei Successor: अहमद वाहिदी कौन? वो ईरानी जनरल, जो ट्रंप और नेतन्याहू के लिए बने काल


International

oi-Sumit Jha

Khamenei Successor Ahmad Vahidi: ईरान और इजराइल-अमेरिका के बीच चल रहे भीषण युद्ध ने मध्य पूर्व की तस्वीर बदल दी है। सर्वोच्च नेता अली खामेनेई और सीनियर मिलिट्री कमांडरों की मौत के बाद ईरान के सत्ता गलियारों में भारी उथल-पुथल मची है।

इस संकट के बीच अहमद वाहिदी एक ऐसे पावरफुल चेहरे के रूप में उभरे हैं, जिन्होंने पूरी कमान अपने हाथों में ले ली है। वह न केवल IRGC के नए चीफ हैं, बल्कि ईरान की आक्रामक नीति के मुख्य रणनीतिकार भी बन चुके हैं। वाहिदी का उदय ट्रंप और नेतन्याहू के लिए एक नई और बड़ी चुनौती माना जा रहा है।

Khamenei Successor Ahmad Vahidi

Ahmad Vahidi IRGC Chief: कौन हैं अहमद वाहिदी?

अहमद वाहिदी ईरान की उस ‘ओल्ड गार्ड’ पीढ़ी से आते हैं, जिसने 1979 की क्रांति की नींव रखी थी। वह IRGC (इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स) के संस्थापक सदस्यों में से हैं और इसकी विदेशी इकाई ‘कुद्स फोर्स’ के पहले कमांडरों में गिने जाते हैं। वाहिदी केवल एक सैन्य अधिकारी नहीं, बल्कि अनुभवी राजनेता भी रहे हैं, जिन्होंने रक्षा मंत्री और गृह मंत्री जैसे अहम पदों पर काम किया है।

Iran Vs Israel War: अमेरिका और इजराइल के लिए बड़ा खतरा

वाहिदी का नाम इजराइल और पश्चिमी देशों की ‘हिट लिस्ट’ में दशकों से है। 1994 में अर्जेंटीना के एक यहूदी केंद्र पर हुए बम धमाके (AMIA हमले) में कथित भूमिका के लिए वह इंटरपोल की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल हैं। 90 के दशक में ईरान के विदेशी ऑपरेशनों के पीछे उन्हीं का दिमाग माना जाता था। ट्रंप और नेतन्याहू के लिए वह एक ऐसे दुश्मन हैं, जो समझौते के बजाय सीधे टकराव में यकीन रखते हैं।

ये भी पढे़ं: Iran Israel War: ‘भारत युद्ध रुकवा सकता है’, खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप

Middle East Conflict Update Hindi: कमान संभालते ही आक्रामक तेवर

मेजर-जनरल मोहम्मद पाकपुर की मौत के बाद वाहिदी को IRGC का नया कमांडर-इन-चीफ बनाया गया है। पद संभालते ही उन्होंने साफ कर दिया है कि वह पीछे हटने वाले नहीं हैं। जहां राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान युद्ध के आर्थिक नुकसान को देखते हुए नरमी बरतने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं वाहिदी ने खाड़ी देशों और इजराइल पर हमलों को और तेज करने का रुख अपनाया है।

ये भी पढ़ें: Khamenei Threat to Trump: मोजतबा खामेनेई का ट्रंप को अल्टीमेटम, कहा- ‘दुश्मन को मटियामेट कर देंगे’

सत्ता का नया केंद्र: ‘सुपर पावर’ वाहिदी

खामेनेई की मौत के बाद ईरान में नेतृत्व का खालीपन भरने के लिए वाहिदी ने सेना पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह राष्ट्रपति मसूद की बातों को नजरअंदाज कर सीधे सैन्य फैसले ले रहे हैं। वह ईरान के ‘आधुनिक सैन्य सिद्धांत’ के रचयिता हैं और उनका लक्ष्य इस युद्ध को तब तक खींचना है, जब तक दुश्मन थक न जाए। आज वह ईरान के सबसे ताकतवर और अड़ियल नेता बन चुके हैं।



Source link

रिटायरमेंट के सवाल पर मोहम्मद शमी का दो-टूक जवाब, अजित अगरकर की चयन समिति को दिया कड़ा संदेश


Cricket

oi-Naveen Sharma

Mohammed Shami: भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इन दिनों अपनी फॉर्म और फिटनेस से ज्यादा अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में शुभंकर मिश्रा शो में शिरकत करते हुए शमी ने अपने रिटायरमेंट की खबरों पर ऐसी बात कही है, जो सीधे सिलेक्टर्स के कानों तक पहुंचेगी।

रिटायरमेंट के सवाल पर शमी ने दो-टूक अंदाज में कहा, “जिस दिन मुझे आलस आने लगेगा या मैं बोर महसूस करूंगा, उसी दिन क्रिकेट छोड़ दूंगा। लेकिन फिलहाल न तो मैं बोर हुआ हूं और न ही थका हूं। मैं खेल का आनंद ले रहा हूं और नतीजे भी सकारात्मक मिल रहे हैं।” शमी का मानना है कि रिटायरमेंट के बारे में सोचना इंसान को मानसिक रूप से कमजोर बनाता है।

mohammed shami

नजरअंदाज किए जाने पर भी नहीं डिगे हौसले

हैरानी की बात यह है कि 2025-26 के घरेलू सीजन में बंगाल के लिए 67 विकेट चटकाने के बावजूद शमी को दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज और यहां तक कि टी20 वर्ल्ड कप के लिए भी नहीं चुना गया। इतनी शानदार फिटनेस और लय के बाद भी सिलेक्शन न होना किसी को भी निराश कर सकता है, लेकिन शमी का एटीट्यूड रॉक सॉलिड है।

अब लखनऊ (LSG) के लिए दिखाएंगे दम

आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के साथ उनका सफर कुछ खास नहीं रहा था, जिसके बाद फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया। लेकिन अब लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) ने उन पर भरोसा जताया है। शमी ने कहा, “लखनऊ ने मुझ पर भरोसा किया है, तो मैं अपना 100 प्रतिशत दूंगा। मैं अपनी किस्मत नहीं बदल सकता, लेकिन अपनी मेहनत और एटीट्यूड से टीम की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा।”

शमी की जगह बनना मुश्किल

एक्सपर्ट्स की मानें, तो शमी की जगह फ़िलहाल तो टीम इंडिया में बनती दिख नहीं रही है। टेस्ट क्रिकेट में भी टीम इंडिया के पास कई गेंदबाज मौजूद हैं। सफेद गेंद से उनका पत्ता लगभग कट गया है। देखना होगा कि वह वापसी के लिए कब तक प्रयास करेंगे।



Source link

कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच


Entertainment

oi-Purnima Acharya

Sonu Nigam: सोनू निगम हिंदी सिनेमा के उन चुनिंदा सिंगर्स में से हैं जिनकी आवाज ने पीढ़ियों को जोड़ा है। ‘कल हो ना हो’, ‘वीर-जारा’, ‘कभी खुशी कभी गम’ और ‘बॉर्डर’ जैसी फिल्मों के गानों से उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और इसी का एक खास उदाहरण इन दिनों सोशल मीडिया पर फिर वायरल हो रहा है।

2004 कराची कॉन्सर्ट का वीडियो हुआ वायरल
सोनू निगम ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पुराना वीडियो शेयर किया है, जो साल 2004 में कराची में हुए उनके कॉन्सर्ट का है। ये वीडियो उनके एक फैन द्वारा शेयर किया गया था जिसे सिंगर ने दोबारा पोस्ट किया है। ये क्लिप एक डॉक्यूमेंट्री का हिस्सा है जिसमें उस दिन की घटनाओं को विस्तार से दिखाया गया है।

Sonu Nigam

कॉन्सर्ट से पहले हुआ था बड़ा धमाका

आपको बता दें कि सोनू निगम के इस वीडियो को उसका बैकग्राउंड खास बनाता है। दरअसल 10 अप्रैल 2004 को कराची में उस कॉन्सर्ट के दिन ही वेन्यू के पास बम धमाके हुए थे,जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया था। डॉक्यूमेंट्री में सुबह से लेकर धमाके के बाद तक की पूरी कहानी दिखाई गई है और इसी के बीच सोनू निगम का स्टेज पर आना इसे और भावुक बना देता है।

स्टेज पर सोनू निगम का दिल छू लेने वाला मैसेज

कॉन्सर्ट शुरू करने से पहले सोनू निगम ने जो कहा था, उसने वहां मौजूद हर शख्स का दिल जीत लिया था। उन्होंने कहा था- भारत और पाकिस्तान के लोग बदकिस्मत रहे हैं कि इतने सालों से एक-दूसरे के प्यार से दूर रहे। दुआ कीजिए कि ये मोहब्बत हमेशा बढ़ती रहे। उनका ये मैसेज सिर्फ संगीत नहीं बल्कि दोनों देशों के बीच रिश्तों की गर्मजोशी का प्रतीक बन गया था।

जब एक पाकिस्तानी ने बचाई थी सोनू निगम की जान

-इस पूरे घटनाक्रम में एक बेहद भावुक पहलू भी सामने आया था। सोनू निगम ने बताया था कि उस दिन एक आयोजक ने उनकी जान बचाई थी। डॉक्यूमेंट्री में आयोजक ने खुलासा किया था कि आज भी हर साल 10 अप्रैल को दोनों के बीच मैसेज का आदान-प्रदान होता है।

-सोनू निगम ने कहा था- हम दोनों भाई हैं। मौत के मुंह से साथ निकले थे। मुझ पर हमला पाकिस्तान में हुआ था लेकिन मुझे बचाने वाला भी एक पाकिस्तानी ही था। ये पूरा किस्सा सिर्फ एक कॉन्सर्ट की कहानी नहीं है बल्कि ये दिखाता है कि संगीत और इंसानियत की कोई सरहद नहीं होती है।

‘कला और प्यार कैसे लोगों को जोड़ सकते हैं’

सोनू निगम का ये वीडियो आज फिर लोगों को याद दिला रहा है कि मुश्किल हालात में भी कला और प्यार कैसे लोगों को जोड़ सकते हैं। लोगों के लिए ये वीडियो एक मिसाल के तौर पर काम कर रहा है।



Source link

समोसे के बिल पर झगड़ा, गुस्‍से में उंगली दांतों से काटकर कर दी शरीर से अलग, मुंबई के मलाड़ में संग्राम


Last Updated:

मुंबई के मलाड पूर्व के सहारा वडापाव केंद्र पर एक मामूली बिल विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. समोसा-कटलेट खाने के बाद ऑनलाइन पेमेंट की पुष्टि मांगने पर ग्राहक लक्ष्मीधर इतना भड़क गया कि उसने दुकानदार रंजीत सिंह की अंगुली दांतों से काटकर अलग कर दी. आरोपी ने दूसरी उंगलियों को भी बुरी तरह जख्मी कर दिया. दिंडोशी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घायल का इलाज जारी है.

Zoom

मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है. (File Photo)

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के मलाड इलाके से एक ऐसी सनसनीखेज घटना सामने आई है जिसे सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं. महज चंद रुपयों के बिल को लेकर हुए विवाद में एक ग्राहक इतना हैवान बन गया कि उसने दुकानदार की अंगुली को अपने दांतों से काटकर शरीर से अलग कर दिया. यह खौफनाक मंजर मलाड पूर्व के सहारा वडापाव केंद्र पर देखने को मिला.

क्या है पूरा मामला?
घटना सोमवार शाम करीब 8:30 बजे की है जब मलाड पूर्व के शिवाजी चौक स्थित सहारा वडापाव की दुकान पर लक्ष्मीधर मंगल मलिक नाम का एक शख्स समोसा-कटलेट खाने पहुंचा था. जानकारी के अनुसार, खाने के बाद ग्राहक ने ऑनलाइन भुगतान तो कर दिया लेकिन विवाद तब शुरू हुआ जब दुकानदार के बेटे आर्यन ने पेमेंट की पुष्टि मांगी. आर्यन ने बस इतना पूछा था कि पैसे खाते में आए या नहीं लेकिन इस साधारण सी बात पर आरोपी लक्ष्मीधर आगबबूला हो गया. वह गाली-गलौज पर उतर आया और शोर मचाने लगा.

बीच-बचाव करने आए पिता पर जानलेवा हमला
दुकान के मालिक रंजीत हरिवंश सिंह ने जब देखा कि मामला बिगड़ रहा है तो वे अपने बेटे के बचाव में आगे आए. उन्होंने ग्राहक को शांत रहने और वहां से चले जाने को कहा. लेकिन रंजीत की नसीहत ने आरोपी के गुस्से में घी का काम किया. आरोपी ने आव देखा न ताव और रंजीत पर झपट पड़ा. देखते ही देखते हाथापाई शुरू हो गई. इसी बीच आरोपी ने रंजीत के दाहिने हाथ की बीच वाली अंगुली (Middle Finger) को अपने मुंह में दबाया और इतनी जोर से काटा कि अंगुली का अगला हिस्सा कटकर जमीन पर गिर गया. हैवानियत यहीं नहीं रुकी, उसने रंजीत के बाएं हाथ की भी दो उंगलियों को बुरी तरह चबा डाला, जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

पुलिस कार्रवाई और अस्पताल में भर्ती
दुकान के कर्मचारियों और रंजीत के बेटे ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को काबू में किया और पुलिस को सूचना दी. खून से लथपथ रंजीत को तुरंत परेल स्थित केईएम (KEM) अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी उंगलियों को बचाने की कोशिश कर रही है. दिंडोशी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी लक्ष्मीधर मंगल मलिक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी रोष है कि कैसे एक मामूली बात पर कोई व्यक्ति इतना हिंसक हो सकता है.

About the Author

authorimg

Sandeep Gupta

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें



Source link

VIDEO: एक दमदार शॉट और कुछ सेकंड में थम गईं सांसें! LIVE मैच में बैडमिंटन खिलाड़ी की मौत


Sports

oi-Sohit Kumar

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जिसने खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है। पस्तोर गली के रहने वाले 58 साल के सुधीर गुप्ता महोबा जिला स्टेडियम में हर रोज की तरह बैडमिंटन खेलने गए थे। सुधीर जब अपने दोस्तों के साथ बैडमिंटन खेल रहे थे तभी अचानक उनके कदम लड़खड़ाने लगे। इससे पहले कि वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

इस दौरान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिख रहा है कि सुधीर खेल के दौरान काफी एक्टिव थे। उन्होंने एक के बाद दमदार शॉट खेले, लेकिन आखिरी शॉट के महज 13 सेकंड बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। उनके कदम लड़खड़ाए जिसके बाद उनका हाथ सीने की तरफ गया और देखते ही देखते मात्र 5 सेकंड के भीतर वह जमीन पर अचेत होकर गिर पड़े।

badminton player sudhir gupta death

CCTV में कैद हुआ मंजर

इस पूरी घटना का स्टेडियम के CCTV कैमरे में कैद एक-एक पल अब रोंगटे खड़े कर रहा है।

खेलने से गिरने तक का घटनाक्रम:

  • 1. शुरुआत: विजुअल्स में 00:00 सेकंड पर सुधीर गुप्ता (सफेद शर्ट) कोर्ट के बाईं ओर खड़े हैं, वह काफी एक्टिव और खेल के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रहे हैं। दाईं ओर का डिजिटल कैलेंडर 30 मार्च 2026 की तारीख दिखा रहा है।
  • 2. एक्शन में खिलाड़ी: अगले ही पल, 00:01 सेकंड पर वह नेट के पास पहुंचकर एक शॉट खेलते हैं। उनका बैलेंस और फुर्ती बिल्कुल सामान्य है।
  • 3. लड़खड़ाते कदम: एक दमदार शॉट खेलने के बाद, वह कोर्ट के पीछे की तरफ लौट रहे हैं, लेकिन तभी अचानक दूसरा शॉट खेलने के लगभग 00:13 सेकंड बाद उनके कदमों का संतुलन बिगड़ जाता है। वह अनियंत्रित होकर कोर्ट के कोने की तरफ बढ़ते हैं।
  • 4. पल भर में सब खत्म: इसके ठीक बाद वह पूरी तरह अचेत हो जाते हैं। दाईं ओर लगे एक अन्य कैमरे के विजुअल्स में भी उन्हें गिरते हुए साफ देखा जा सकता है।
  • 5. स्टेडियम में हड़कंप: लगभग 00:25 सेकंड के बाद स्टेडियम में अचानक हड़कंप मच जाता है। साथी खिलाड़ी और कोर्ट के पास मौजूद अन्य लोग तुरंत उनकी ओर दौड़ पड़ते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि देखते ही देखते चार-पांच लोग उन्हें घेर लेते हैं और उन्हें उठाने की कोशिश करते हैं।

    इन मौतों की जिम्मेदारी कौन लेगा ?

    इन मौतों के लिए कोई जवाबदेह है.

    लोग हँसते, खेलते, नाचते गाते मर रहे हैं.

    अब बैडमिंटन खेलते हुए ये मौत देखिये

    यूपी के महोबा में सुधीर गुप्ता बैडमिंटन खेल रहे थे, तभी अचानक गिर पड़े और मौत हो गई. pic.twitter.com/B4MCEv1Y3n

    — Priya singh (@priyarajputlive) March 30, 2026 “>


अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत

उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यूपी तक की रिपोर्ट के अनुसार, डॉक्टरों का प्रारंभिक अनुमान है कि यह सडन कार्डियक अरेस्ट या साइलेंट हार्ट अटैक का मामला है, जिसमें व्यक्ति को संभलने या मदद मांगने का मौका तक नहीं मिलता। यह भयावह दृश्य खेल के मैदान पर भी जिंदगी की अनिश्चितता को उजागर करता है और शारीरिक श्रम के दौरान दिल की सेहत के प्रति सतर्क रहने की चेतावनी देता है।

इस घटना के बाद सुधीर गुप्ता के परिवार में कोहराम मच गया है। हंसते-खेलते इंसान की इस तरह अचानक मौत से पूरा मोहल्ला और साथी खिलाड़ी सदमे में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो अब लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर रहा है कि खेल के मैदान पर भी जिंदगी कितनी अनिश्चित हो सकती है। यह मामला एक बार फिर बढ़ते हार्ट अटैक के मामलों और शारीरिक गतिविधियों के दौरान दिल की सेहत के प्रति सतर्क रहने की चेतावनी दे रहा है।

क्या कोरोना वैक्सीन है हार्ट अटैक की वजह?

महोबा की इस घटना के बाद कुछ लोग सोशल मीडिया पर सुधीर गुप्ता की मौत को कोरोना वैक्सीन से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, केंद्र सरकार और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय पहले ही ऐसे सभी दावों को पूरी तरह बेबुनियाद बता चुका है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि युवाओं या फिट दिखने वाले लोगों में बढ़ रहे हार्ट अटैक के मामलों और कोरोना वैक्सीन के बीच किसी भी तरह का कोई वैज्ञानिक कनेक्शन नहीं पाया गया है। ICMR (भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद) द्वारा की गई विस्तृत स्टडीज में भी इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है कि वैक्सीन के कारण दिल के दौरे का खतरा बढ़ा है।

ICMR और AIIMS की स्टडी में क्या हुआ खुलासा?

हार्ट अटैक और वैक्सीन के कथित संबंध को लेकर ICMR ने मई से अगस्त 2023 के बीच देश के 19 राज्यों के 47 अस्पतालों में एक व्यापक रिसर्च की थी। इस स्टडी में उन लोगों के डेटा का विश्लेषण किया गया जो पूरी तरह स्वस्थ थे, लेकिन 2021 से 2023 के बीच उनकी अचानक मौत हो गई। रिसर्च के नतीजों में यह साफ हो गया कि कोरोना की वैक्सीन से युवाओं में हार्ट अटैक का कोई खतरा नहीं बढ़ा है और न ही वैक्सीन से इस समस्या का कोई सीधा संबंध है।





Source link