Home Blog Page 334

Gold Silver Price Today: पश्चिम एशिया तनाव के बीच सोना-चांदी में उछाल, कीमतों में तीन फीसदी से ज्यादा की तेजी


Sone Chandi ka Aaj ka Rate: वैश्विक बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई है। इस तेजी को पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीदों का समर्थन मिला। इसके बावजूद, सोना इस महीने 17 साल की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज करने की राह पर है। इसकी बड़ी वजह बढ़ती ऊर्जा कीमतें हैं, जिन्होंने महंगाई को बढ़ाया है और इस साल अमेरिकी ब्याज दरों में कटौती की संभावनाओं को कमजोर कर दिया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में क्या स्थिति?

आज सोना और चांदी दोनों ही हरे निशान में कारोबार करते नजर आए। दोनों धातुओं में 3% से अधिक की तेजी दर्ज की गई। कॉमेक्स पर सोना करीब 1.25% बढ़कर 4,618 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि पिछले सत्र में इसमें 0.4% की बढ़त देखी गई थी। वहीं, एशियाई कारोबार के दौरान कॉमेक्स चांदी 3.7% उछलकर 73.2 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

उछाल का क्या है कारण?

कीमतों में इस उछाल के पीछे कई अहम वजहें हैं। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ने महंगाई को लेकर चिंता बढ़ा दी है, जिससे बाजार में यह धारणा मजबूत हुई है कि फेडरल रिजर्व भविष्य में दरों में कटौती के बजाय उन्हें ऊंचा रख सकता है या बढ़ा भी सकता है। हालांकि, फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कहा कि मौजूदा स्थिति में केंद्रीय बैंक की नीति इंतजार और निगरानी की है और दीर्घकालिक महंगाई की उम्मीदें अब भी नियंत्रण में हैं।

इसके अलावा, बाजार में डिप बाइंग का ट्रेंड भी देखने को मिल रहा है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, मिडिल ईस्ट संघर्ष शुरू होने के बाद आई गिरावट का फायदा उठाते हुए निवेशक सोने में खरीदारी कर रहे हैं, जिससे कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है।



Source link

सुपरटेक मामला: काम न करने पर आईबीबीआई का बड़ा एक्शन, हितेश गोयल दो साल के लिए सस्पेंड


सुपरटेक मामले में एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, सुपरटेक लिमिटेड और नोबिलिटी एस्टेट्स के दिवाला समाधान प्रक्रिया में लापरवाही बरतने पर रेगुलेटर भारतीय दिवाला और शोधन अक्षमता बोर्ड (आईबीबीआई) ने दिवालियापन विशेषज्ञ हितेश गोयल का रजिस्ट्रेशन दो साल के लिए निलंबित कर दिया है। गोयल पर समय पर मीटिंग न करने और अहम जानकारियां छिपाने का आरोप है। वहीं दूसरी ओर, सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी कंपनी एनबीसीसी को सुपरटेक के 16 प्रोजेक्ट्स को जल्द पूरा करने का आदेश देकर हजारों घर खरीदारों को बड़ी राहत दी है।

क्या है पूरा मामला?

आईबीबीआई की अनुशासन समिति की ओर से 30 मार्च को जारी किए गए एक आदेश में कहा गया कि हितेश गोयल ‘दिवाला और दिवालियापन संहिता’ (आईबीसी) और उससे जुड़े नियमों के तहत अपनी ज़िम्मेदारियों को निभाने में पूरी तरह विफल रहे।

गौरतलब है कि सुपरटेक लिमिटेड को मार्च 2022 में दिवाला प्रक्रिया के दायरे में लाया गया था। शुरुआत में गोयल को अंतरिम समाधान पेशेवर बनाया गया। हालांकि, बाद में उन्हें मुख्य समाधान पेशेवर के तौर पर कन्फर्म कर दिया गया था। इसके बाद नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल ने निर्देश दिया था कि दिवाला प्रक्रिया सिर्फ ‘इको विलेज 2’ प्रोजेक्ट तक ही सीमित रखी जाए, जबकि बाकी चल रहे प्रोजेक्ट्स अंतरिम समाधान पेशेवर आईआरपी की देखरेख में ही चलते रहेंगे।

यह भी पढ़ें: ‘ईरान में हो चुका सत्ता परिवर्तन’: पीट हेगसेथ बोले- समझौता करो वरना बड़े हमले होंगे, नाटो पर फैसला जल्द

इन गंभीर चूकों के चलते गिरी गाज

जांच में यह पाया गया कि हितेश गोयल ने ‘इको विलेज 2’ प्रोजेक्ट से जुड़े ‘इन्फॉर्मेशन मेमोरेंडम’ में बुनियादी जानकारियां छिपाईं। पेंडिंग और पूरे हो चुके टावरों या फ्लैटों की सही स्थिति, जो फ्लैट बिके नहीं हैं, उनका ब्योरा, फ्लैटों पर लोगों के रहने से जुड़ी जानकारियां और जरूरी सर्टिफिकेट्स जैसे जानकारी छिपाई गई। इसके अलावा गोयल ने निर्धारित समय सीमा के भीतर  ‘क्रेडिटर्स की समिति’ (सीओसी) की पहली बैठक तक नहीं बुलाई। साथ ही, मेमोरेंडम और सीआईआरपी फॉर्म-3 दाखिल करने में भी देरी की। कुछ ऐसे ही गंभीर नियमों के उल्लंघन ‘नोबिलिटी एस्टेट्स’ के मामले में भी पाए गए। इसी के चलते आईबीबीआई के अधिकारी भूषण कुमार सिन्हा और जयंती प्रसाद ने गोयल के रजिस्ट्रेशन को तत्काल प्रभाव से 2 साल के लिए सस्पेंड करने का आदेश सुना दिया।

सुप्रीम कोर्ट से घर खरीदारों को मिली बड़ी उम्मीद

एक तरफ जहां कागजी प्रक्रियाओं में इतनी बड़ी लापरवाही चल रही थी, वहीं दूसरी तरफ अपने सपनों के घर के लिए करीब दो दशकों से इंतजार कर रहे हजारों बेबस घर खरीदारों के लिए राहत की खबर भी आई। इसी साल फरवरी में सुप्रीम कोर्ट ने एनसीएलएटी के आदेश को बरकरार रखा था। इस आदेश में सरकारी कंपनी एनबीसीसी (एनबीसीसी) को कर्ज में डूबी सुपरटेक लिमिटेड के 16 अटके हुए हाउसिंग प्रोजेक्ट्स को तेजी से पूरा करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सबसे बड़ी बात यह है कि सुप्रीम कोर्ट ने देश की सभी अदालतों और ट्रिब्यूनलों पर इस बात की पाबंदी लगा दी है कि वे ऐसा कोई भी आदेश पारित न करें जिससे एनबीसीसी के निर्माण कार्य में किसी भी तरह की रुकावट आए।



Source link

Dubai Gold Rate Today: दुबई में सोना हुआ सस्ता,10 ग्राम सोने पर ₹9100 की बचत, देखें 31 मार्च का रेट लिस्ट


Business

oi-Sumit Jha

Dubai Gold Rate Today: आज 31 मार्च को सोने और चांदी की कीमतों ने बाजार में हलचल मचा दी है। अगर आप गहने खरीदने या निवेश करने का प्लान बना रहे हैं, तो दुबई और भारत के रेट्स में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। दुबई हमेशा से ही भारतीयों के लिए गोल्ड शॉपिंग का पसंदीदा अड्डा रहा है, क्योंकि वहां टैक्स कम होने की वजह से दाम काफी किफायती होते हैं।

चलिए समझते हैं कि आज अगर आप दुबई से सोना लाते हैं तो कितनी बचत होगी और भारत में चांदी के दाम किस दिशा में जा रहे हैं।

Dubai Gold Rate Today

Dubai Gold Rate 31 march: दुबई में सोने का क्या है भाव?

आज दुबई में 24 कैरेट सोने की कीमत د.إ541.25 प्रति ग्राम है। अगर इसे भारतीय मुद्रा में बदलें (1 AED ≈ ₹25.70), तो यह लगभग ₹13,910 प्रति ग्राम बैठता है। वहीं 22 कैरेट के लिए आपको د.إ501.25 (लगभग ₹12,882) खर्च करने होंगे। दुबई के रेट्स अंतरराष्ट्रीय बाजार और तेल की कीमतों से प्रभावित होते हैं, लेकिन वहां मेकिंग चार्ज और टैक्स कम होने से खरीदारों को सीधा फायदा मिलता है।

India Gold rate today: भारत में सोने के रेट और बड़ा अंतर

भारत में आज 24 कैरेट सोना ₹14,826 प्रति ग्राम पर बिक रहा है। अगर आप दुबई और भारत के रेट की तुलना करें, तो 24 कैरेट पर प्रति ग्राम लगभग ₹916 का सीधा अंतर है। यानी अगर आप 10 ग्राम (एक तोला) सोना दुबई से लेते हैं, तो आप करीब ₹9,160 तक बचा सकते हैं। भारत में इंपोर्ट ड्यूटी और जीएसटी की वजह से कीमतें दुबई के मुकाबले हमेशा ज्यादा रहती हैं, जो मध्यम वर्ग की जेब पर असर डालती हैं।

Silver price in India: चांदी की चमक और भारतीय बाजार

भारत में आज चांदी ₹245 प्रति ग्राम और ₹2,45,000 प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई है। चांदी की कीमतें न केवल आभूषणों बल्कि औद्योगिक मांग (Industrial Demand) पर भी निर्भर करती हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डॉलर की मजबूती और वैश्विक अस्थिरता का असर चांदी पर साफ दिख रहा है। हालांकि यह सोने के मुकाबले सस्ती है, लेकिन पिछले कुछ समय में चांदी ने निवेश के मामले में सोने से भी तेज रिटर्न देने की कोशिश की है।

बचत का गणित: कहां से खरीदना बेहतर?

अगर आप भारी मात्रा में आभूषण लेना चाहते हैं, तो दुबई का विकल्प बचत के लिहाज से शानदार है। हालांकि, वहां से सोना लाते समय कस्टम ड्यूटी के नियमों का ध्यान रखना जरूरी है। भारत में खरीदारी करना उन लोगों के लिए आसान है जो छोटे निवेश या हॉलमार्क वाली शुद्धता पर तुरंत भरोसा चाहते हैं। कुल मिलाकर, 30 मार्च का बाजार संकेत दे रहा है कि कीमती धातुओं में निवेश अभी भी एक सुरक्षित और मुनाफे वाला सौदा बना हुआ है।



Source link

हिमाचल विधानसभा में गूंजेगा एपल इम्पोर्ट ड्यूटी का मामला: 3 लाख परिवारों की रोजी पर संकट, केंद्र ने अमेरिका-न्यूजीलैंड-EU के लिए शुल्क घटाया – Shimla News




हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ मानी जाने वाली सेब इंडस्ट्री पर इम्पोर्ट ड्यूटी घटाने से मंडरा रहे संकट का मुद्दा आज विधानसभा में उठेगा। ठियोग से विधायक कुलदीप सिंह राठौर सेब पर इम्पोर्ट ड्यूटी में की गई कटौती का मामला सदन में उठाने जा रहे हैं। यह मामला प्रदेश की 5500 करोड़ रुपए की सेब आर्थिकी और लगभग 3 लाख बागवान परिवारों की आजीविका से सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है। दरअसल, केंद्र सरकार ने अमेरिका और न्यूजीलैंड के सेब पर इम्पोर्ट ड्यूटी 50 प्रतिशत से घटाकर 25 प्रतिशत और यूरोपीय यूनियन (EU) के लिए 20 प्रतिशत कर दी है। इम्पोर्ट ड्यूटी कम होने से अब विदेशी सेब सस्ते दामों पर भारतीय बाजार में उपलब्ध होगा। इससे हिमाचल के साथ साथ जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड के सेब उद्योग पर भी संकट खड़ा हो गया है। हिमाचल का प्रीमियम सेब बुरी तरह होगा प्रभावित कुलदीप राठौर ने बताया कि वाशिंगटन एपल के भारतीय बाजार में आने से हिमाचल का प्रीमियम सेब बुरी तरह प्रभावित होगा। इससे न केवल प्रीमियम सेब के दाम गिरेंगे, बल्कि कोल्ड स्टोर में रखे सेब पर भी इसका सीधा असर पड़ेगा। अभी अमेरिका-न्यूजीलैंड और EU के लिए इम्पोर्ट ड्यूटी घटाई गई गई है। अब इनकी आड़ में दूसरे देश भी इम्पोर्ट ड्यूटी कम करने का दबाव डालेंगे। मोदी ने किया था इम्पोर्ट ड्यूटी 100% का वादा राठौर ने बताया कि प्रधानमंत्री बनने से पहले नरेंद्र मोदी ने सेब पर इम्पोर्ट ड्यूटी 100 फीसदी करने का भरोसा दिया था। हकीकत में इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ाने के बजाय कम की जा रही है। इससे सेब बागवानों की चिंताएं बढ़ती जा रही है। उन्होंने बताया कि सदन में यह मामला उठाकर केंद्र सरकार से इम्पोर्ट ड्यूटी घटाने के फैसले का विरोध जताएंगे और यह फैसला वापस लेने की मांग की जाएगी। हिमाचल के बागवान सचिवालय का घेराव कर चुके बता दें कि हिमाचल के बागवान इस फैसले के खिलाफ दो महीने पहले सचिवालय के बाहर प्रदर्शन कर चुके हैं। बागवानों का आरोप है कि केंद्र सरकार आयात शुल्क बढ़ाने के बजाय चरणबद्ध तरीके से अलग-अलग देशों के लिए इसे कम कर रही है, जिससे उनकी आजीविका पर संकट गहराता जा रहा है। इस वजह से बागवान ज्यादा चिंतित बागवानों की चिंता की एक बड़ी वजह उत्पादन लागत और उत्पादकता में अंतर भी है। हिमाचल में प्रति हेक्टेयर 7 से 8 मीट्रिक टन सेब उत्पादन होता है, जबकि अमेरिका, न्यूजीलैंड और चीन जैसे देशों में यह 60 से 70 मीट्रिक टन तक पहुंच जाता है। वहीं, हिमाचल में भौगोलिक परिस्थितियों के कारण प्रति किलो सेब उत्पादन की लागत करीब 27 रुपए आती है। ऐसे में बागवानों को लाभ तभी मिल पाता है, जब उनका सेब कम से कम 50 से 100 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिके। अन्य देश भी भारत पर आयात शुल्क कम करने का बनाएंगे दबाव विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका, न्यूजीलैंड और EU को दी गई रियायतों के बाद अब अन्य देश भी भारत पर आयात शुल्क कम करने का दबाव बना सकते हैं। इससे भारतीय बाजार में विदेशी सेब की हिस्सेदारी बढ़ेगी और स्थानीय उत्पादकों के लिए प्रतिस्पर्धा और कठिन हो जाएगी।



Source link

लखनऊ में एअर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग: 36 हजार फीट ऊंचाई पर पायलट को धुआं महसूस हुआ; पैसेंजरों ने मास्क लगाए – Lucknow News




लखनऊ में एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सोमवार शाम फ्लाइट पश्चिम बंगाल के बागडोगरा से दिल्ली जा रही थी। सूत्रों के मुताबिक, फ्लाइट यूपी के अंबेडकरनगर के ऊपर थी, तभी पायलट के केबिन में धुआं महसूस हुआ। उस समय विमान 36 हजार फीट की ऊंचाई पर था। पायलट ने धुआं महसूस होते ही लखनऊ एयर ट्रैफिक कंट्रोल को मेडे कॉल किया। मेडे कॉल के बाद यात्रियों को ऑक्सीजन मास्क उपलब्ध करा दिए गए। लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति लेकर विमान को शाम 5:17 बजे सुरक्षित लैंड कराया। तब से फ्लाइट लखनऊ के टर्मिनल-3 पर खड़ी है। फ्लाइट में 148 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे। सभी सुरक्षित हैं। कई यात्रियों को दूसरी फ्लाइट्स से दिल्ली भेज दिया गया, जबकि कुछ को होटल में ठहराया गया है। सिक्योरिटी और टेक्निकल टीमें फ्लाइट में जांच कर रही हैं। शुरुआती जांच में धुएं या आग का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। ‘मेडे कॉल’ के साथ ही ऑक्सीजन मास्क खुल गए सूत्रों के अनुसार, पायलटों को केबिन के एवियोनिक पैनलों (कॉकपिट के इलेक्ट्रिक पैनल) से धुआं निकलने की आशंका हुई। पायलट ने ‘मेडे कॉल’ किया। इसके साथ ही फ्लाइट में लगे ऑक्सीजन मास्क अपने आप खुल गए। केबिन क्रू ने यात्रियों को मास्क इस्तेमाल करने का तरीका बताया, जिसके बाद यात्रियों ने मास्क लगा लिए। यात्री कर रहे कंपनी से शिकायत
फ्लाइट में सवार कई यात्री सोशल मीडिया पर कंपनी से शिकायत कर रहे हैं। हेमरॉन माइकल नाम के एक यात्री ने लिखा- मैं बागडोगरा से दिल्ली जा रही फ्लाइट IX-1523 में यात्रा कर रहा था। तकनीकी समस्या के कारण विमान को लखनऊ में उतार दिया गया। पिछले ढाई घंटे से कोई संशोधित टिकट नहीं दिया गया है। मुझे सुबह 6:30 बजे तक दिल्ली पहुंचना था, लेकिन अब 7:23 बज चुके हैं। अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है।” मेडे कॉल क्या होता है, जानिए
MAYDAY शब्द फ्रेंच शब्द ‘m’aider’ से लिया गया है। इसका मतलब है ‘help me’ यानी ‘मुझे बचाओ’। MAYDAY कॉल आमतौर पर रेडियो के माध्यम से ATC या आसपास के अन्य विमानों को भेजा जाता है। इस सिग्नल का उपयोग तत्काल सहायता प्राप्त करने के लिए किया जाता है, ताकि इमरजेंसी से निपटा जा सके और समय पर मदद मिल सके। अब भास्कर के सबसे बड़े सर्वे में हिस्सा लीजिए… यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए…



Source link

Weather Delhi NCR: दिल्ली-एनसीआर में आज और कल कैसा रहेगा मौसम? IMD ने बारिश को लेकर फिर जारी किया अलर्ट


Delhi

oi-Sohit Kumar

Weather Delhi NCR: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बदलाव का सिलसिला जारी है। 31 मार्च, 2026 को दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहने का अनुमान है। दोपहर या शाम के समय शहर के अलग-अलग इलाकों में हल्की बूंदाबांदी या बहुत हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है।

दिल्ली में कल यानी 1 अप्रैल को मौसम आज के मुकाबले थोड़ा साफ रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कल बारिश की कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है, जिससे दिन के समय धूप खिली रह सकती है और गर्मी का अहसास थोड़ा बढ़ सकता है।

Delhi NCR Weather Today

Delhi-NCR Rainfall Prediction: 3 अप्रैल को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

दिल्ली-एनसीआर के निवासियों को 3 अप्रैल को एक बार फिर बारिश का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 2 अप्रैल को मौसम शुष्क रहने के बाद 3 अप्रैल को फिर से बादल छाने लगेंगे। इस दौरान दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम सहित पूरे एनसीआर में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना (Likely) है। यह बारिश का दौर धूल और गर्मी से थोड़ी राहत दिला सकता है।

District-Wise Weather Update: दिल्ली और एनसीआर के अलग-अलग इलाकों का हाल

दिल्ली के विभिन्न जिलों और एनसीआर के शहरों के लिए मौसम का मिजाज कुछ इस तरह रहने वाला है:

नई दिल्ली और मध्य दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
इन इलाकों में आज यानी 31 मार्च को दोपहर या शाम के वक्त हल्की बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि 1 और 2 अप्रैल को मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा।

उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
यहां भी आज बादल छाए रहेंगे और हल्की फुहारें पड़ सकती हैं। 3 अप्रैल को यहां फिर से बारिश की वापसी के संकेत हैं।

नोएडा और गाजियाबाद के मौसम का हाल?
उत्तर प्रदेश से सटे इन शहरों में आज हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। अगले दो दिन मौसम साफ रहने के बाद 3 अप्रैल को यहां भी बादलों की आवाजाही बढ़ेगी।

गुरुग्राम और फरीदाबाद के मौसम की जानकारी
हरियाणा के इन इलाकों में आज हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। 3 अप्रैल को इन क्षेत्रों में भी हल्की बारिश होने की 25-50% तक संभावना (Likely) जताई गई है।



Source link

Vaibhav Sooryavanshi: आखिर किससे डर गए वैभव सूर्यवंशी? होटल में जल्दी सोने पर हुए मजबूर! खुद बताई असली वजह


Cricket

oi-Sohit Kumar

Vaibhav Sooryavanshi: राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के युवा वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के पहले ही मैच में महफिल लूट ली। वैभव ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ महज 15 गेंदों में अर्धशतक जड़कर राजस्थान को 8 विकेट से धमाकेदार जीत दिलाई। दिलचस्प बात यह है कि तीन दिन पहले ही वैभव का 15वां जन्मदिन था, लेकिन वह मैदान के बाहर जश्न मनाने के मामले में ‘क्लीन बोल्ड’ हो गए थे।

मैच के बाद वैभव ने अपनी पारी और जन्मदिन से जुड़ा एक मजेदार खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वह अपने जन्मदिन पर केक काटने की रस्म का हिस्सा ही नहीं बन पाए थे। इसके पीछे की वजह काफी फनी थी।

आखिर किस से डर गए वैभव सूर्यवंशी?

वैभव ने कहा, ‘मैंने असल में बाहर (होटल में) कुछ नहीं किया – वहां केक कटिंग होनी थी, लेकिन चेहरे पर केक न लगे इस डर से मैं जल्दी सोने चला गया था।’

vaibhav-sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी ने पावरप्ले में मचाया गदर

चेन्नई को महज 127 रनों पर समेटने के बाद राजस्थान ने लक्ष्य को 12.1 ओवर में ही हासिल कर लिया। अपनी बल्लेबाजी एप्रोच पर वैभव ने कहा, ‘आज का प्लान सिर्फ पावरप्ले में अच्छी तरह से अमल करने का था- शुरुआत में विकेट थोड़ा चिपचिपा महसूस हुआ, लेकिन जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती गई, यह बल्ले पर अच्छी तरह आने लगी।

डिफेंस के बारे में क्या बोले वैभव सूर्यवंशी?

उन्होंने आगे कहा, ‘मैं डिफेंस के बारे में सोचता जरूर हूं, लेकिन आज हमारा प्लान पावरप्ले में खेल को कंट्रोल करने का था क्योंकि छोटे लक्ष्य का पीछा करते समय वह फेज बहुत महत्वपूर्ण होता है – अगर गेंदबाजी टीम वहां अच्छा करती है, तो खेल उनकी तरफ झुक सकता है, लेकिन हमारा पावरप्ले बहुत अच्छा रहा।’

कोचों और जायसवाल का साथ

अपनी अटैकिंग बल्लेबाजी पर बात करते हुए वैभव ने बताया, ‘कोचों ने विशेष रूप से यह नहीं कहा कि गेंदबाज मुझ पर हमला करेंगे- बाकी सब पहले से ही ऐसा कह रहे थे- लेकिन उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि वे मेरा समर्थन करते हैं और मुझे अपने नेचुरल गेम पर टिके रहना चाहिए और स्थिति के अनुसार खेलना चाहिए।’

सलामी जोड़ीदार यशस्वी जायसवाल की मदद पर उन्होंने कहा, ‘मेरा ओपनिंग पार्टनर हर गेंद के बाद मुझसे बातचीत करता रहता है – वह मुझे बताता है कि कब सिंगल लेना है, मुझे स्ट्राइक देता रहता है, और अगर गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आ रही है तो मुझे अपने शॉट खेलते रहने के लिए प्रोत्साहित करता है।’

कप्तान रियान पराग ने युवा खिलाड़ी को लेकर क्या कहा?

राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने भी इस युवा खिलाड़ी की जमकर तारीफ की। पराग ने कहा, ‘मैं वैभव से कहता हूं कि तुम 14 मैच खेलो, खेल और मीडिया में क्या चल रहा है इससे तुम्हें परेशान नहीं होना चाहिए। मैं कोचों से कहता हूं कि उसे लंबे समय तक खेलने दें। हम नेट्स में उसे खेलते देख दंग रह गए थे।’

चेन्नई सुपर किंग्स को मिली करारी शिकस्त

आईपीएल 2026 के रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी है। गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की टीम 19.4 ओवर में महज 127 रनों पर ढेर हो गई। राजस्थान के गेंदबाजों के सामने चेन्नई का कोई भी बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल सका। 128 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने विस्फोटक शुरुआत की और महज 12.1 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। राजस्थान की ओर से नांद्रे बर्गर को उनकी घातक गेंदबाजी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।



Source link

Gold Rate Today: फिर चमका सोना, 4,000 महंगा, दिल्ली-लखनऊ से पटना तक अब ये है 22 से 18 कैरेट का ताजा भाव


Business

oi-Pallavi Kumari

Gold Rate Today 31 March 2026: फाइनेंशियल ईयर 2026 के आखिरी दिन यानी 31 मार्च को सोने और चांदी की चाल एकदम अलग नजर आई। जहां सोने ने तेजी पकड़ ली, वहीं चांदी हल्की नरमी के साथ फिसल गई। एक दिन की स्थिरता के बाद लगातार दूसरे दिन सोने की कीमत में बढ़त दर्ज की गई है, जिससे बाजार में एक बार फिर हलचल बढ़ गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक, 30 मार्च को सोने में बड़ा उछाल आया था, जहां 10 ग्राम 24 कैरेट सोना करीब ₹4,000 बढ़कर ₹1.47 लाख तक पहुंच गया।

अगर पूरे साल का ट्रेंड देखें तो सोना निवेशकों के लिए जबरदस्त रिटर्न देने वाला साबित हुआ है। साल की शुरुआत में जहां सोना ₹1.33 लाख प्रति 10 ग्राम था, वहीं अब यह ₹1.47 लाख के आसपास पहुंच गया है। यानी इस साल अब तक सोना करीब ₹23,000 महंगा हो चुका है।

Gold Rate Today 31 March 2026

सोने के उलट चांदी की चाल थोड़ी कमजोर रही। दो दिन की स्थिरता के बाद दिल्ली में चांदी ₹100 सस्ती होकर ₹2,44,900 प्रति किलोग्राम पर आ गई है। मुंबई और कोलकाता में भी यही भाव देखने को मिला, जबकि चेन्नई में चांदी सबसे महंगी ₹2,55,100 प्रति किलो पर बनी हुई है।

Silver Rate In India: देश के प्रमुख शहरों में गोल्ड रेट (31 मार्च 2026)

शहर 24 कैरेट (10 ग्राम) 22 कैरेट (10 ग्राम) 18 कैरेट (10 ग्राम)
दिल्ली ₹1,48,420 ₹1,36,060 ₹1,11,350
मुंबई ₹1,48,270 ₹1,35,910 ₹1,11,200
कोलकाता ₹1,48,270 ₹1,35,910 ₹1,11,200
चेन्नई ₹1,50,230 ₹1,36,040 ₹1,37,710
बेंगलुरु ₹1,48,270 ₹1,35,910 ₹1,11,200
हैदराबाद ₹1,48,270 ₹1,35,910 ₹1,11,200
लखनऊ ₹1,48,420 ₹1,36,060 ₹1,11,350
पटना ₹1,48,320 ₹1,35,960 ₹1,11,250
जयपुर ₹1,48,420 ₹1,36,060 ₹1,11,350
अहमदाबाद ₹1,48,320 ₹1,35,960 ₹1,11,250
पुणे ₹1,48,270 ₹1,35,910 ₹1,11,200
नागपुर ₹1,48,270 ₹1,35,910 ₹1,11,200
इंदौर ₹1,48,320 ₹1,35,960 ₹1,11,250
सूरत ₹1,48,320 ₹1,35,960 ₹1,11,250
चंडीगढ़ ₹1,48,420 ₹1,36,060 ₹1,11,350
गुरुग्राम ₹1,48,420 ₹1,36,060 ₹1,11,350
नोएडा ₹1,48,420 ₹1,36,060 ₹1,11,350
गाजियाबाद ₹1,48,420 ₹1,36,060 ₹1,11,350
भुवनेश्वर ₹1,50,230 ₹1,36,040 ₹1,37,710
कटक ₹1,50,230 ₹1,36,040 ₹1,37,710

Gold Rate Today: सोना इस हफ्ते 4000 रुपये हुआ सस्ता, दिल्ली से पटना तक ये है 22K और 18K गोल्ड का रेट

कैसे तय होते हैं सोना-चांदी के भाव?

भारत में सोने और चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, आयात शुल्क, जीएसटी और घरेलू मांग-सप्लाई जैसे कई फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं। IBJA रोजाना बेस रेट जारी करता है, जिसके ऊपर स्थानीय टैक्स और ज्वैलर्स का मार्जिन जोड़कर फाइनल रेट तय होता है। इसके अलावा वैश्विक आर्थिक स्थिति और भू-राजनीतिक तनाव भी कीमतों को प्रभावित करते हैं।



Source link

क्या आपने कभी किसी डिश का म्यूजियम देखा है? वियतनाम का फो म्यूजियम बना नया ट्रैवल हॉटस्पॉट


Vietnam Pho Museum: आप खाने के शौकीन हैं और नई-नई डिशेज़ ट्राय करना पसंद करते हैं, तो वियतनाम से आई ये खबर आपको जरूर एक्साइट करेगी. सोचिए, एक ऐसा म्यूजियम जहां किसी ऐतिहासिक घटना या कला नहीं, बल्कि एक डिश की कहानी दिखाई जाती हो. जी हां, वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी में खुला पो म्यूजियम कुछ ऐसा ही अनुभव देता है. फो, जो एक साधारण नूडल सूप लगता है, दरअसल वियतनामी संस्कृति का अहम हिस्सा है. अब इस डिश की पूरी कहानी, उसका इतिहास और बनाने की कला एक ही छत के नीचे देखने को मिलती है. यही वजह है कि ये म्यूजियम आजकल टूरिस्ट्स के बीच तेजी से पॉपुलर हो रहा है और सोशल मीडिया पर भी खूब ट्रेंड कर रहा है.

फो से म्यूजियम तक का सफर
वियतनाम की पहचान बन चुका फो सिर्फ एक डिश नहीं, बल्कि वहां की लाइफस्टाइल का हिस्सा है. सड़क किनारे छोटे स्टॉल से लेकर बड़े रेस्टोरेंट तक, हर जगह इसकी खुशबू महसूस की जा सकती है. इसी लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए पो म्यूजियम बनाया गया है. यह म्यूजियम बेन थेन वार्ड में स्थित है और पूरी तरह फो को समर्पित है. यहां आने वाले लोग न सिर्फ इस डिश का स्वाद लेते हैं, बल्कि इसकी कहानी को भी करीब से समझते हैं. खाने के जरिए किसी देश की संस्कृति को समझने का ये तरीका आज के टूरिज्म ट्रेंड में काफी पसंद किया जा रहा है.

कैसा है म्यूजियम का अनुभव
करीब 800 वर्ग मीटर में फैला ये तीन मंजिला म्यूजियम अपने आप में खास है. इसे वियतनाम का पहला प्राइवेट क्यूलिनरी म्यूजियम माना जा रहा है. जैसे ही आप अंदर जाते हैं, आपको ऐसा लगता है कि आप एक डिश की दुनिया में एंट्री कर चुके हैं.

क्या-क्या मिलेगा अंदर
म्यूजियम में अलग-अलग सेक्शन बनाए गए हैं-एग्जिबिशन एरिया, शो किचन, सिनेमा रूम और सॉवेनियर शॉप. हर सेक्शन फो के अलग पहलू को दिखाता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

गाइडेड टूर का मजा
यहां का 60 से 70 मिनट का गाइडेड टूर सबसे बड़ा आकर्षण है. इसमें आपको बताया जाता है कि कैसे फो वियतनाम के तीन अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग स्टाइल में विकसित हुआ. दीवारों पर लगे विजुअल्स, पुराने दस्तावेज़ और किचन टूल्स देखकर ये समझ आता है कि इस डिश ने समय के साथ कैसे बदलाव देखे.

शो किचन और इंटरएक्टिव एक्टिविटी
म्यूजियम का शो किचन खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो खाना बनाना सीखना चाहते हैं. यहां आप लाइव देख सकते हैं कि एक परफेक्ट बाउल फो कैसे तैयार किया जाता है.

बच्चों और फैमिली के लिए भी खास
दूसरे फ्लोर पर बच्चों के लिए गेम एरिया और सिनेमा रूम है, जहां फो की कहानी को मजेदार तरीके से दिखाया जाता है. यानी ये सिर्फ फूड लवर्स के लिए ही नहीं, बल्कि फैमिली टूर के लिए भी एक बढ़िया जगह बन चुका है.

आखिर में मिलता है असली स्वाद
अब जब बात फो की हो और टेस्टिंग न हो, ऐसा कैसे हो सकता है. हर टूर के आखिर में विजिटर्स को एक बाउल ताजा फो और एक लोकल डेजर्ट सर्व किया जाता है. यही वो पल होता है, जब लोग सिर्फ देखने से आगे बढ़कर इस अनुभव को महसूस करते हैं. कई टूरिस्ट्स का कहना है कि म्यूजियम देखने के बाद फो का स्वाद और भी खास लगने लगता है, क्योंकि अब वो सिर्फ एक डिश नहीं, बल्कि एक कहानी बन चुका होता है.

टिकट और प्लानिंग
अगर आप यहां जाने का प्लान बना रहे हैं, तो टिकट की कीमत करीब 750,000 VND (वयस्क) और 500,000 VND (बच्चों) रखी गई है. टिकट ऑनलाइन भी बुक किए जा सकते हैं, जिससे आपको लंबी लाइन से बचने में मदद मिलती है.

क्यों बन रहा है नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट
आज के दौर में लोग सिर्फ घूमने नहीं, बल्कि एक्सपीरियंस लेने के लिए ट्रैवल करते हैं. यही वजह है कि ऐसे थीम बेस्ड म्यूजियम तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं. पो म्यूजियम भी उसी ट्रेंड का हिस्सा है, जहां खाना, संस्कृति और एंटरटेनमेंट एक साथ मिलते हैं, अगर आप भी वियतनाम घूमने का सोच रहे हैं, तो इस जगह को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें. यहां आपको सिर्फ एक डिश नहीं, बल्कि एक देश की पहचान समझने का मौका मिलेगा.



Source link