Home Blog Page 345

Shocking Crime | Maharashtra News | Chandrapur Crime News – सुसर की 3 साल पहले हुई मौत का दामाद ने क‍िया सनसनीखेज खुलासा, ऐसा क्‍या बताया खुद और पत्‍न


Last Updated:

Crime Latest News: महाराष्ट्र के चंद्रपुर में एक पुलिसकर्मी की 3 साल पुरानी मौत का राज अब खुला है. चक्कर आने से हुई मौत दरअसल जहर देकर की गई हत्या निकली, जिसमें बेटी, दामाद समेत कई लोग गिरफ्तार किए गए हैं.

Zoom

पुलिसकर्मी की मौत जिसे तीन साल पहले सामान्य घटना माना गया था अब हत्या साबित हुई है.

मुंबई. महाराष्ट्र के चंद्रपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है.यहां एक पुलिसकर्मी की मौत जिसे तीन साल पहले सामान्य घटना माना गया था अब हत्या साबित हुई है. इस केस में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या का आरोप खुद मृतक की बेटी पर लगा है.

मृतक पुलिसकर्मी जयंत बाल्लावार की 25 अप्रैल 2023 को ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई थी. उस समय बताया गया था कि उन्हें चक्कर आया और उसी कारण उनकी जान चली गई. मौत के कारणों को लेकर उस वक्त कोई स्पष्ट निष्कर्ष नहीं निकल पाया था और मामला धीरे-धीरे ठंडे बस्ते में चला गया लेकिन तीन साल बाद एक चौंकाने वाला मोड़ आया जिसने इस केस को पूरी तरह बदल दिया.

दामाद के खुलासे ने पलटा मामला
करीब तीन दिन पहले मृतक के दामाद आशीष शेडमाके ने पुलिस के सामने ऐसा खुलासा किया, जिसने सभी को हैरान कर दिया है. उसने कबूल किया कि उसकी पत्नी यानी मृतक की बेटी ने ही अपने पिता को जहर देकर मार डाला था. आशीष के मुताबिक जयंत बाल्लावार को मिल्कशेक में जहर मिलाकर दिया गया और यह पूरी साजिश पहले से रची गई थी.

प्रेम संबंध बना वजह
जांच में सामने आया कि इस हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद और प्रेम संबंध बड़ी वजह थे.बताया गया है कि आर्या बाल्लावार (मृतक की बेटी) और आशीष के बीच प्रेम संबंध थे. पिता इस रिश्ते का विरोध कर रहे थे और इसी वजह से दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची.आर्या ने कथित तौर पर अपने ममेरे भाई चैतन्य गेडाम से करीब 5,000 रुपये में जहर खरीदा था.

मिल्कशेक में मिलाया जहर
पुलिस जांच के अनुसार,आरोपी ने बेहद सुनियोजित तरीके से हत्या को अंजाम दिया. मिल्कशेक में जहर मिलाया गया और जयंत बाल्लावार को यह पिलाया गया. कुछ समय बाद उनकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई चूंकि घटना उस समय सामान्य लग रही थी, इसलिए किसी को हत्या का शक नहीं हुआ.

शादी के बाद बिगड़े रिश्ते
हत्या के बाद आर्या और आशीष ने शादी कर ली. लेकिन शादी के बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गए. आशीष को पुलिस ट्रेनिंग के दौरान अनुशासनहीनता के कारण नौकरी से निकाल दिया गया. आर्या का ससुराल न जाना भी विवाद की वजह बना. इन सब कारणों से नाराज होकर आशीष ने आखिरकार पुलिस के सामने सच्चाई उजागर कर दी.

पुलिस की कार्रवाई
मामले का खुलासा होते ही महाराष्‍ट्र पुल‍िस ने तेजी से कार्रवाई की.आर्या बाल्लावार (बेटी), आशीष शेडमाके (दामाद) और चैतन्य गेडाम (जहर सप्लाई) और एक अन्य आरोपी सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है और अन्य संभावित पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है.



Source link

Maharashtra News: चोरी के शक में बाप बना हैवान, 2 बेटियों को रात भर लटकाकर पीटा, एक की जान गई


Maharashtra

oi-Smita Mugdha

Maharashtra News: महाराष्ट्र के सांगली जिले के आटपाडी तहसील के बनपुरी गांव से एक बेहद दर्दनाक और मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने चोरी के शक में अपनी ही दो मासूम बेटियों को अमानवीय यातनाएं दीं, जिसके चलते एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी पिता को अरेस्ट कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पिता ने बुधवार शाम करीब 5 बजे अपनी 10 वर्षीय बेटी ऋतुजा (जिसे सानिका भी कहा जाता था) और 11 वर्षीय अनुजा के हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद उसने दोनों को घर के अंदर लोहे के एंगल से उल्टा लटका दिया। आरोप है कि दोनों बच्चियां पूरी रात दर्द से तड़पती रहीं और पानी के लिए चीखती रहीं, लेकिन माता-पिता ने उनकी एक नहीं सुनी।

Maharashtra News

Maharashtra News: बच्चों को पीटकर माता-पिता सोते रहे घर में

हैरानी की बात यह है कि जहां बच्चियां पूरी रात यातना सहती रहीं, वहीं उनके माता-पिता उसी घर में आराम से सोते रहे। रातभर की असहनीय पीड़ा के चलते छोटी बेटी ऋतुजा की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि माता-पिता अपनी मृत बेटी के नीचे ही सोते रहे, जिससे इस घटना की क्रूरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

सुबह जब दादा ने बच्चियों को नीचे उतारा, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। ऋतुजा की मौत हो चुकी थी, जबकि अनुजा बेहोश पाई गई। उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं, मृत बच्ची को डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

पुलिस को बेटी ने दिया बयान, पिता अरेस्ट

होश में आने के बाद अनुजा ने डॉक्टरों को बताया कि उनके पिता ने ही उन्हें बांधकर उल्टा लटकाया और मारपीट की। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इस बात की पुष्टि हुई है कि बच्ची के हाथ-पैर बंधे हुए थे। पुलिस ने आरोपी पिता नाना हैबत यमगर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पड़ोसी के घर हुई चोरी के शक में गुस्से में आकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।



Source link

अब डर नहीं, सफर होगा शानदार! 2026 के ये देश सोलो महिला ट्रैवलर के लिए बने हॉट और फेवरेट


Solo Female Travel: आज की दुनिया में अकेले यात्रा करना अब कोई अजीब बात नहीं रही, खासकर महिलाओं के लिए. पहले जहां लोग “अकेले क्यों जा रही हो?” जैसे सवाल पूछते थे, अब वही लोग इंस्टाग्राम पर सोलो ट्रैवल की तस्वीरें लाइक कर रहे हैं. 2026 में यह ट्रेंड और तेज हो गया है. दिलचस्प बात यह है कि सिर्फ युवा ही नहीं, बल्कि 50 साल से ज्यादा उम्र की महिलाएं भी अब बिना किसी साथी के दुनिया घूमने निकल रही हैं. फिर भी, एक सच ये भी है कि सुरक्षा को लेकर चिंता अब भी सबसे बड़ी वजह है जो कई महिलाओं को रोकती है. रात में अकेले चलना, नई जगह पर भरोसा करना, ये सब बातें दिमाग में आती हैं. लेकिन हाल ही के डेटा और ट्रैवलर्स के अनुभव बताते हैं कि दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहां महिलाएं खुद को बेहद सुरक्षित और सहज महसूस करती हैं.

सोलो ट्रैवल में महिलाओं का बढ़ता दबदबा
पिछले कुछ सालों में “सोलो महिला ट्रैवल” सर्च करीब 30% तक बढ़ा है. ट्रैवल इंडस्ट्री भी इसे मान रही है कि महिलाएं अब इस सेक्टर की सबसे तेजी से बढ़ती कैटेगरी हैं, लेकिन दिलचस्प बात ये है कि ज्यादातर महिलाएं डर के कारण नहीं रुकना चाहतीं, बल्कि सही जानकारी और सही जगह चुनकर आगे बढ़ना चाहती हैं.

1. कोस्टा रिका: जहां दोस्त बनाना आसान है
-कोस्टा रिका आज सोलो महिला ट्रैवलर्स के लिए सबसे पसंदीदा जगहों में शामिल हो चुका है. यहां का माहौल इतना फ्रेंडली है कि आप अकेले होकर भी अकेले नहीं महसूस करतीं.

-यहां के बीच टाउन जैसे सांता टेरेसा और नोसारा में आपको सर्फिंग, योगा और कैफे कल्चर का शानदार मिक्स मिलेगा. आप चाहें तो बस बीच पर टहलते-टहलते भी नए लोगों से मिल सकती हैं.

-कई ट्रैवल एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि यहां शुरुआत में कोई एक्टिविटी बुक कर लें, जैसे सर्फिंग क्लास या गाइडेड हाइक. इससे कनेक्शन बनाना आसान हो जाता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

2. एस्टोनिया: सुरक्षित और शांत यूरोपीय अनुभव
-अगर आप यूरोप का अनुभव लेना चाहती हैं लेकिन भीड़-भाड़ से दूर रहना चाहती हैं, तो एस्टोनिया शानदार ऑप्शन है.

-टालिन का ओल्ड टाउन किसी फेयरी टेल जैसा लगता है-पत्थरों वाली गलियां, छोटी दुकानें और शांत माहौल. यहां अकेले घूमते हुए डर कम और सुकून ज्यादा महसूस होता है.

-इसके अलावा, यहां के नेचर पार्क और समुद्र के किनारे के ट्रेक आपको एक अलग ही शांति देते हैं, जो सोलो ट्रैवल का असली मजा है.

3. वियतनाम: कम बजट में शानदार अनुभव
-वियतनाम उन देशों में है जहां आप कम बजट में भी रिच ट्रैवल एक्सपीरियंस ले सकती हैं.

-यहां की सबसे खास बात है लोगों की गर्मजोशी. चाहे आप किसी कैफे में बैठी हों या स्ट्रीट फूड खा रही हों, बातचीत अपने आप शुरू हो जाती है.

-सोलो ट्रैवलर्स के लिए यहां छोटे-छोटे ग्रुप टूर भी होते हैं-कुकिंग क्लास, बाइक टूर, या ट्रेकिंग. ये न सिर्फ सुरक्षित होते हैं, बल्कि नए दोस्त बनाने का मौका भी देते हैं.

4. उरुग्वे: साउथ अमेरिका का शांत कोना
-अगर आप साउथ अमेरिका एक्सप्लोर करना चाहती हैं, तो उरुग्वे एक अंडररेटेड लेकिन शानदार जगह है.

-यहां का माहौल बेहद शांत और लोगों का व्यवहार काफी स्वागतपूर्ण है. कोलोनिया डेल सैक्रामेंटो की गलियां और समुद्र किनारे का नजारा सोलो ट्रैवल को और खास बना देता है.

-यहां आप बिना किसी जल्दबाजी के घूम सकती हैं-साइकिल लेकर शहर एक्सप्लोर करना एक बेहतरीन अनुभव होता है.

5. नॉर्वे: प्रकृति और सुरक्षा का परफेक्ट कॉम्बिनेशन
-नॉर्वे उन देशों में है जहां सुरक्षा का स्तर बहुत ऊंचा है. यहां महिलाएं रात में भी बाहर घूमते हुए खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं.

-लेकिन सिर्फ सुरक्षा ही नहीं, यहां की प्राकृतिक खूबसूरती भी लाजवाब है-नॉर्दर्न लाइट्स, बर्फीले पहाड़ और शांत गांव.

-अगर आप सोलो ट्रैवल में थोड़ा एडवेंचर चाहती हैं, तो नॉर्वे आपको निराश नहीं करेगा.

सोलो ट्रैवल के लिए जरूरी टिप्स

प्लानिंग जरूरी है
-पहले से होटल और ट्रांसपोर्ट की जानकारी रखें.
-लोकल लोगों से जुड़ें
-होमस्टे या ग्रुप एक्टिविटी चुनें.
-सेफ्टी ऐप्स और कॉन्टैक्ट रखें
-फोन में जरूरी नंबर सेव रखें.

2026 में सोलो महिला ट्रैवल सिर्फ एक ट्रेंड नहीं, बल्कि एक नई सोच बन चुका है. सही जानकारी, सही प्लानिंग और सही डेस्टिनेशन के साथ महिलाएं अब दुनिया को अपने तरीके से एक्सप्लोर कर रही हैं.



Source link

Jewar Noida Airport: 3900 मीटर लंबे रनवे पर कब से उड़ेंगी Flights, कहां-कहां जा सकेंगे? क्या होगा रूट?


Uttar Pradesh

oi-Ankur Sharma

Jewar Noida Airport: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च को जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण (फेज‑1) का उद्घाटन करेंगे, इस एयरपोर्ट को लेकर सबके मन में यही सवाल चल रहे हैं कि यहां से कौन-कौन सी फ्लाइट उड़ेंगी, कब से टिकट बुकिंग शुरू होगी और उनका रूट क्या होगा, तो चलिए विस्तार से जानते हैं इन सारे सवालों का जवाब।

Jewar Noida Airport

Jewar Noida Airport Ticket Booking: नोएडा एयरपोर्ट पर कब से शुरू होगी टिकट बुकिंग

आपको बता दें कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से टिकट की बुकिंग अप्रैल या मई 2026 से शुरू होने के आसार हैं क्योंकि नियम के मुताबिक किसी भी एयरपोर्ट को हवाई सेवा शुरू करने के लिए सबसे पहले एयरोड्रम लाइसेंस चाहिए होता है और इसके 45 दिनों के बाद फ्लाइट सर्विस शुरू होती है। इस एयरपोर्ट को 11 मार्च को एयरोड्रम लाइसेंस मिला था, ऐसे में उम्मीद है कि अप्रैल महीने के आखिरी हफ्ते में यहां से हवाई सेवाएं शुरू हो सकती हैं।

Noida Airport से तीन इंटरनेशनल प्लाइट्स

शुरुआत में जेवर एयरपोर्ट से कुल 30 उड़ानें शुरू की जाएगी, जिनमें 3 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें होंगी, जो ज्यूरिख, सिंगापुर और दुबई के लिए होंगी। इसके अलावा 25 डोमेस्टिक फ्लाइटस् होंगी जिसमें से कुछ कनेक्टिंग फ्लाइट भी होगी।

Noida Airport News Hindi: कौन सी एयरलाइंस के फ्लाइट उड़ेंगे?

  • इंडिगो घरेलू उड़ानों के लिए।
  • अकासा एयर भी डोमेस्टिक फ्लाइट्स के लिए।
  • एयर इंडिया एक्सप्रेस इंडरनेशनल उड़ानों के लिए।

Noida Airport Flight News:किन शहरों से हो सकती है कनेक्टिविटी?

  • मुंबई
  • बेंगलुरु
  • हैदराबाद
  • कोलकाता
  • पुणे
  • लखनऊ
  • अहमदाबाद
  • चेन्नई
  • गोवा
  • जयपुर

आपको बता दें कि ये भारत का सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट है जो कि पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर बनाया गया है। फेज-1 पर करीब 1.2 करोड़ यात्री आ सकते हैं, जो कि इस भव्यता को बखूबी बयां कर रहे हैं। इसका रनवे 3900 मीटर लंबा है ये पूरी तरह से इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (ILS) और एडवांस्ड एयरफील्ड लाइटिंग से ढंका हुआ है, जहां से 24 घंटे के लिए हवाई यात्राएं संभव होंगी।

सड़कों से भी है Noida Airport की बढ़िया कनेक्टिविटी

नोएडा एयरपोर्ट यमुना एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे, दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के अलावा यमुना प्राधिकरण की 60 व 130 मीटर चौड़ी सड़क से जुड़ा है। इसलिए यहां आने के लिए आराम से लोगों को वाहनों की सुविधा मिल जाएगी तो वहीं जेवर एयरपोर्ट को दिल्ली से वाराणसी तक प्रस्तावित हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन से भी जोड़ा जाना है, इसके जुड़ने के बाद नोएडा एयरपोर्ट हाईस्पीड ट्रेन से सीधे जुड़ने वाला पहला इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन जाएगा।



Source link

कौशांबी में पिकअप ट्रेलर में घुसी, 8 की मौत: मरने वालों में 5 महिलाएं और 3 बच्चे; प्रयागराज से मुंडन कराकर लौट रहे थे – Kaushambi News




कौशांबी में श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप ट्रेलर से टकरा गई। इसमें 8 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 5 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। 29 लोग घायल हैं। सभी प्रयागराज से मुंडन कराकर अपने घर फतेहपुर जा रहे थे। हादसा इतना भीषण था कि घायल पिकअप से उछलकर सड़क पर जा गिरे। काफी देर तक जमीन पर पड़े तड़पते रहे। मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को फोन किया, साथ ही खुद भी घायलों को संभाला। पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। दो लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्रयागराज रेफर किया गया है। 27 घायलों का इलाज जिला अस्पताल और CHC में चल रहा है। हादसा शुक्रवार शाम करीब 4 बजे नेशनल हाईवे पर डोरमा के पास हुआ। सीएम योगी ने मृतकों के घरवालों को 2-2 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। साथ ही घायलों को 50-50 हजार रुपए दिए जाएंगे। डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने भी हादसे पर दुख जताया है। हादसे के बाद की 4 तस्वीरें… जानिए कैसे हुआ हादसा फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के कुरोली गांव निवासी राजन के 2 साल के बेटे शुभम का शुक्रवार को मुंडन संस्कार था। इसके लिए परिवार ने किराए पर पिकअप बुक की। करीब 37 लोग पिकअप से प्रयागराज के संगम पहुंचे। मुंडन के बाद सभी घर लौट रहे थे। रास्ते में डोरमा पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे एक ट्राला खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पीछे से ट्राला में जा घुसी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि पिकअप ड्राइवर को झपकी लगने से हादसा हुआ। आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े
हादसे के बाद घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल भेजने के लिए 8 एम्बुलेंस लगाई गईं। अस्पताल ले जाते समय 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य का इलाज जारी है। हादसे के चलते कुछ देर तक हाईवे पर जाम भी लगा रहा। मृतकों में सुखरानिया (65) पत्नी मुन्ना निवासी बारा, दरसनिया (68) पत्नी बाबूलाल निवासी कुरोली, राजकुमारी (35) पत्नी रामखेलावन निवासी कुरोली, कल्लो (22) निवासी कुरोली, गुड़िया (27) पत्नी मुकेश निवासी कुरोली, ध्रुव (7) पुत्र मोहन निवासी गज्जा का डेरा, मयंक (10) पुत्र मुकेश निवासी कुरोली और अनुज (8) पुत्र लखन निवासी बारा शामिल हैं। CMO संजय कुमार ने बताया कि सैनी थाना के पास अजुवा मोड़ पर हादसा हुआ। जैसे ही हमें इसकी सूचना मिली, मैंने तुरंत 108 एम्बुलेंस के मैनेजर को फोन किया। इसके बाद 7-8 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। हमारे सिराथू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में कुल 37 मरीज लाए गए। घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया
8 एम्बुलेंस से गंभीर घायल मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। सिराथू CHC में अभी 14 लोगों का इलाज चल रहा है, जबकि जिला अस्पताल में 13 लोग भर्ती थे। 2 लोगों की हालत गंभीर थी, जिन्हें प्रयागराज के लिए रेफर किया गया है। बाद में 4 लोगों की हालत बिगड़ती देख उन्हें भी प्रयागराज रेफर किया गया। जिस बच्चे का मुंडन था उसे भी चोट आई बच्चे की मां शिमला ने बताया कि हम लोग बच्चे का मुंडन कराने गए थे। हम लोग पीछे बैठे थे। अचानक आगे से धक्का लगा। पता नहीं चला हादसा कैसे हुआ। इसके बाद सभी लोग सड़क पर गिर गए, मेरे बच्चे को भी चोट आई है। बच्चे की बुआ ने बताया कि हम लोग 30-35 लोग थे। भाभी के बच्चे का मुंडन था वहीं से लौट रहे थे। पता नहीं चला हादसा कैसे हुआ। आईजी अजय कुमार मिश्रा ने बताया, घटनास्थल का निरीक्षण किया है। शुरुआती जांच में यही तथ्य सामने आया है कि ट्रक हाईवे पर खड़ा था और पिकअप पीछे से आकर उससे भिड़ गई। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही ट्रक चालक और क्लीनर की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) भी निकलवाई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। —————————– यह खबर भी पढ़ें…. सीतापुर में डॉक्टर ने रिवॉल्वर से गोली मारकर जान दी:बुलेट सिर के आर-पार, लाश देख पत्नी बेसुध; बेटा एयरफोर्स में है सीतापुर में एक सीनियर डॉक्टर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज सुनकर पत्नी दौड़कर मौके पर पहुंची। देखा पति खून से लथपथ बेड पर औंधे मुंह पड़े थे। गोली उनकी कनपटी को चीरती हुई दूसरी ओर से निकल गई थी। पास में रिवॉल्वर पड़ा था। नजारा देखकर पत्नी चीख पड़ी। चिल्लाकर पड़ोसियों को बुलाया। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

महाराष्ट्र का 10वीं फेल ढोंगी बाबा: पूजा के नाम पर मर्सिडीज और 6 करोड़ ऐंठे, लड़कियां सप्लाई करने का भी आरोप


नासिक/मुंबई39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

स्वयंभू ‘बाबा’ अशोक खरात के खिलाफ 9वीं एफआईआर दर्ज कराई गई है।

महाराष्ट्र के नासिक में गिरफ्तार स्वयंभू ‘बाबा’ अशोक खरात को लेकर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। गुरुवार को पुणे के एक बड़े लॉजिस्टिक्स कारोबारी राजेंद्र जसूद ने खरात के खिलाफ नौवीं एफआईआर दर्ज कराई। खरात पर राजेंद्र से विदेश में बिजनेस सफल कराने और ‘अवतार पूजा’ के नाम पर करीब 6 करोड़ रुपए ठगने का आरोप है।

जांच एजेंसियों को आशंका है कि यह मामला केवल ठगी तक सीमित नहीं, बल्कि रसूखदार लोगों से जुड़े अन्य एंगल की भी जांच की जा रही है, जिसमें लड़कियां सप्लाई करने से जुड़े आरोपों की भी पड़ताल हो रही है। खरात ने पीड़ित व्यापारी को डराया था कि अगर पूजा नहीं की तो नाग देवता काट लेंगे और उसकी मौत हो जाएगी। इसी खौफ में उसने व्यापारी से 90 लाख रु. की मर्सिडीज कार और फार्महाउस के इंटीरियर के लिए करोड़ों रुपए वसूल लिए।

खरात ने कारोबारी को झांसा दिया था कि उसे अवतार पूजा के लिए 21 अलग-अलग कोनों से ऊर्जा बटोरनी होगी। इसके लिए उसने म्यांमार, ग्रीनलैंड और अमेरिका तक यात्राएं कराईं।

विधायक की पत्नी भी खरात की ‘खास भक्त’

खरात के ‘ब्रह्मसदन’ और ईशान्येश्वर मंदिर में आम लोगों के साथ-साथ सत्ता से जुड़े लोग भी पहुंचते थे। एक विधायक की पत्नी भी उसकी प्रमुख भक्तों में शामिल बताई जा रही हैं। वह न केवल नियमित रूप से पूजा के लिए आती थीं, बल्कि ट्रस्ट की गतिविधियों में भी सक्रिय थीं। कई पूर्व मंत्रियों और अधिकारियों के साथ खरात की तस्वीरें अब जांच के दायरे में हैं।

गणित में 28 नंबर वाला सिखा रहा था ‘अंकशास्त्र’

जांच में खरात की 1983 की असली मार्कशीट मिली है, जिसने उसके दावों की पोल खोल दी। खरात खुद को ‘डॉक्टर ऑफ कॉस्मोलॉजी’ और अंकशास्त्र का विशेषज्ञ बताता था, लेकिन वह 10वीं की परीक्षा में फेल हो चुका था। उसे गणित में महज 28 अंक मिले थे पर वह ‘न्यूमेरोलॉजी’ और ‘ग्रह दोष’ के नाम पर अमीर लोगों को प्रभावित करता था।

झूमर की लाइट बंद होते ही ‘शुद्धिकरण’ का खेल शुरू

स्टाफ समझता था कोड लैंग्वेज… अंदर कब नहीं जाना है

एसआईटी प्रमुख तेजस्वी सातपुते की जांच में एक ‘कोड लैंग्वेज’ का पता चला है। केबिन के बाहर एक झूमर लगा था। जब खरात किसी महिला को ‘शुद्धिकरण’ के लिए बुलाता, तो झूमर की लाइट बंद कर देता था। स्टाफ समझ जाता था कि अंदर यौन शोषण चल रहा है और किसी को प्रवेश नहीं करना है।

वीडियो वायरल करने वालों पर एक्शन

इस मामले में पीड़ित महिलाओं की पहचान उजागर करने वाले अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर फैलाने के आरोप में राहुल शिंदे और योगेश अधव को गिरफ्तार किया गया है।

—————————————–

ये खबर भी पढ़ें:

महाराष्ट्र- गिरफ्तार बाबा पर 5 नरबलि की आशंका:महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था, 10 साल में 1500 करोड़ का साम्राज्य बनाया

db temp cover marathi 2026 03 19t18064264417739237 1774479940

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को ‘कैप्टन’ और ‘कॉस्मोलॉजी एक्सपर्ट’ बताने वाला अशोक खरात यौन शोषण, ब्लैकमेलिंग और ठगी के आरोपों में जांच के दायरे में है। जांच में उसके नेटवर्क, संपत्तियों और हाई-प्रोफाइल कनेक्शन सामने आए हैं। पुलिस को 5 नरबलि के संकेत मिले हैं, जिनकी पुष्टि के लिए फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Balen Shah Rap Song: वो गाना जिसने बालेन शाह को बना दिया नेपाल का PM, आखिर क्या था उस संगीत में?


International

oi-Sumit Jha

Balen Shah Rap Song: नेपाल की राजनीति में आज एक नए युग का सूत्रपात हो चुका है। काठमांडू की सड़कों से शुरू हुआ ‘Gen-Z विद्रोह’ अब सत्ता के शिखर तक पहुंच गया है। मशहूर रैपर से जननायक बने बालेन शाह ने भारी बहुमत के साथ प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रच दिया है।

उनकी पार्टी, राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) की यह जीत केवल एक चुनावी परिणाम नहीं, बल्कि दशकों पुरानी व्यवस्था के खिलाफ युवाओं का सामूहिक गर्जन है। बालेन का सफर संगीत की लय से संसद की दहलीज तक का है, जहाँ उनके तीखे बोलों ने सत्ता की चूलें हिला दी थीं। विशेषकर उनके कालजयी रैप ‘बलिदान’ ने नेपाली युवाओं की कुंठा को क्रांति में बदल दिया। आज बालेन शाह केवल एक नेता नहीं, बल्कि दक्षिण एशिया में ‘बदलाव की राजनीति’ का सबसे जीवंत प्रतीक बन चुके हैं।

Balen Shah Rap Song

Nepal Election 2026: ‘बलिदान’ गाना: सत्ता परिवर्तन की नींव

बालेन शाह का सत्ता के शिखर तक पहुँचना महज़ एक राजनैतिक संयोग नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक विस्फोट है जिसकी गूँज उनके 6 साल पुराने ट्रैक ‘बलिदान’ में साफ़ सुनाई देती है। जहां पारंपरिक नेता वादों की पोटली लेकर आए, वहीं बालेन अपना माइक लेकर व्यवस्था के सामने खड़े हो गए।

इस गाने ने नेपाली युवाओं के लिए वही काम किया जो किसी क्रांति के लिए मशाल करती है। 12 मिलियन से अधिक बार देखे गए इस गाने ने ‘Gen-Z’ और ‘Millennials’ को यह एहसास कराया कि उनकी हताशा और गुस्सा जायज है। बालेन ने अपने रैप के जरिए भ्रष्टाचार और जड़ता को जिस बेबाकी से ललकारा, उसने उन्हें एक गायक से ऊपर उठाकर एक ‘मसीहा’ की छवि दे दी। ‘बलिदान’ सिर्फ एक धुन नहीं थी; यह नेपाल की पुरानी राजनीति के अंत का वह घोषणापत्र था, जिसने आज उन्हें देश की कमान सौंपने का आधार तैयार किया।

Nepal Political News 2026: भ्रष्टाचार और सिस्टम पर सीधा प्रहार

इस गाने की लोकप्रियता का मुख्य कारण इसके तीखे बोल थे। बालेन ने अपने रैप के जरिए भ्रष्टाचार, गरीबी और राजनीतिक अन्याय पर सीधा हमला किया। गाने के बोल जैसे, “नेता देश लूट रहे हैं और कानून को खिलौना बना दिया गया है” जनता के दिलों में उतर गए। 2020 के आसपास रिलीज हुए इस ट्रैक ने युवाओं को यह अहसास कराया कि बालेन सिर्फ एक कलाकार नहीं, बल्कि उनकी समस्याओं को समझने वाला एक जमीन से जुड़ा हुआ नेता है।

ये भी पढे़ं: Balen Shah Love Story: GenZ के ‘मसीहा’ रैपर बालेन शाह की पत्नी कौन? क्या कोई मॉडल? कैसे परवान चढ़ा इश्क?

Balen Shah Success Story Hindi: आंदोलन का एंथम: ‘नेपाल हसेको’

2025 के हिंसक विद्रोह के दौरान बालेन का एक और गाना ‘नेपाल हसेको’ (नेपाल मुस्कुरा रहा है) पूरे देश का एंथम बन गया। इस गाने ने करीब 10 मिलियन से ज्यादा लोगों को प्रभावित किया और बिखरे हुए युवाओं को एक मंच पर लाने का काम किया। इस गीत ने संदेश दिया कि पुराने दौर की राजनीति को उखाड़ फेंकना जरूरी है ताकि नेपाल फिर से खुशहाल हो सके। इसी जुड़ाव ने ‘नेफॉप’ कलाकार को एक सक्रिय राजनेता में बदल दिया।

ये भी पढे़ं: Balen Shah: कौन हैं बालेन शाह, 35 की उम्र में बनने वाले हैं नेपाल के नए PM! क्या है धर्म? पत्नी क्या करती है?

Nepal Election Results: यूट्यूब बैटल से राजनीति के अखाड़े तक

बालेन शाह की पहचान 2013 में यूट्यूब बैटल रैप सीरीज ‘रॉ बार्ज’ से शुरू हुई थी। अंडरग्राउंड हिप-हॉप कम्युनिटी से निकलकर उन्होंने ‘सैवेज’ और ‘आम नेपाली बुवा’ जैसे गानों के जरिए आम आदमी की आवाज बुलंद की। एक स्वतंत्र मेयर के रूप में काठमांडू में उनके ठोस कामकाज और उनके प्रभावशाली संगीत ने उन्हें पारंपरिक राजनेताओं से मीलों आगे खड़ा कर दिया, जो आज उन्हें प्रधानमंत्री की कुर्सी के बेहद करीब ले आया है।

ये भी पढे़ं: Nepal Election Result 2026: Gen Z आंधी में उड़ी पुरानी पार्टियां, बालेन शाह-रवि लामिछाने को मिला युवाओं का साथ

युवाओं की उम्मीद और नया विजन

नेपाल के मौजूदा रुझान साफ करते हैं कि जनता अब पुराने वादों से ऊब चुकी है। ‘जेन-जी’ मतदाताओं के लिए बालेन शाह एक ऐसी उम्मीद हैं, जो उनकी भाषा में बात करता है और आधुनिक विजन रखता है। संगीत के जरिए शुरू हुआ उनका यह सफर अब नेपाल के इतिहास में एक नया अध्याय लिखने जा रहा है। बालेन का प्रधानमंत्री बनना दुनिया भर के लिए एक मिसाल होगा कि कैसे कला और आक्रोश मिलकर लोकतंत्र को नई दिशा दे सकते हैं।



Source link

IPL 2026 से पहले Virat Kohli को मिला नया ‘ब्रह्मास्त्र’! रहस्यमयी VIDEO में बदली दिखी ‘किंग’ की पहचान


Cricket

oi-Sohit Kumar

Virat Kohli Tattoo Meaning: IPL 2026 का काउंटडाउन अब खत्म हो चुका है और कल (28 मार्च) बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच सीजन का पहला महामुकाबला होगा, तो सबकी नजरें सिर्फ एक शख्स पर टिकी होंगी। मैदान पर उतरने से चंद घंटे पहले ‘किंग’ कोहली ने सोशल मीडिया पर सुनामी ला दी है।

कल के मैच की रणनीति के बीच विराट एक बिल्कुल नए ‘अवतार’ में नजर आने वाले हैं, जिसका रहस्य उनके शरीर पर उकेरे गए एक नए टैटू में छिपा है। आइए जानतें हैं विराट कोहली के इस नए टैटू के पीछे की क्या कहानी है, जिसने मैदान पर उतरने से पहले ही हलचल मचा दी है।

Virat Kohli New Tattoo

यह खबर महज एक टैटू की नहीं, बल्कि विराट कोहली के उस परिवर्तन की है जिसने इंटरनेट पर सनसनी फैला दी है। ‘Aliens Tattoo India’ ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें विराट के बाएं हाथ पर एक ‘फुल स्लीव’ टैटू नजर आ रहा है।

विराट कोहली के टैटू का क्या अर्थ है?

यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया है। टैटू बनाने वाली कंपनी के मुताबिक, यह कोई सामान्य डिजाइन नहीं है, बल्कि यह विराट कोहली के अब तक के जीवन और उनके संघर्षपूर्ण सफर का प्रतिबिंब है।

अधूरे निशानों को मिला नया जीवन

कोहली का बायां हाथ पहले कोई कोरा कागज नहीं था; वहां पहले से ही पुराने टैटू और अधूरे निशान मौजूद थे। लेकिन इस बार, पुराने निशानों को नया अर्थ देते हुए और बिखरे हुए टुकड़ों को जोड़कर एक ‘कोहेसिव स्लीव’ (एकजुट कलाकृति) तैयार की गई है। यह उनके अनुशासन, अटूट विश्वास और उस बदलाव को दर्शाता है जो उन्होंने पिछले कुछ सालों में अपने भीतर महसूस किया है।

IPL 2026 का पहला मुकाबला (RCB vs SRH) कब और कहां खेला जाएगा?
यह रोमांचक मुकाबला शनिवार, 28 मार्च 2026 को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। टॉस शाम 7:00 बजे होगा और पहली गेंद 7:30 बजे फेंकी जाएगी।

RCB और SRH के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड क्या है?
आंकड़ों की बात करें तो SRH का पलड़ा थोड़ा भारी है। दोनों के बीच हुए मुकाबलों में हैदराबाद ने 13 और बेंगलुरु ने 11 बार जीत दर्ज की है, जबकि 2 मैच बेनतीजा रहे हैं।

इस मैच को लाइव कहां देख सकते हैं?
टीवी पर आप इसे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीमिंग के लिए JioHotstar ऐप और वेबसाइट का उपयोग किया जा सकता है।

RCB और SRH के कप्तान कौन हैं?
इस सीजन में नए नेतृत्व के साथ टीमें उतरेंगी। रजत पाटीदार RCB की कप्तानी संभालेंगे, वहीं ईशान किशन सनराइजर्स हैदराबाद की कमान संभालते नजर आएंगे।



Source link

Bihar Board 10th Result 2026: कल जारी होंगे नतीजे? कब और कहां से डाउनलोड हो सकेगा मैट्रिक का मार्कशीट?


Career

oi-Kumari Sunidhi Raj

Bihar Board 10th Result: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा आयोजित मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 के नतीजों का इंतजार कर रहे लाखों परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स और सूत्रों के अनुसार, बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 28 मार्च 2026 को घोषित किया जा सकता है।

माना जा रहा है कि बोर्ड आज यानी 27 मार्च को रिजल्ट की आधिकारिक तारीख और समय की घोषणा कर सकता है। इस साल करीब 16 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने मैट्रिक की परीक्षा दी है, जो अब बेसब्री से अपने स्कोरकार्ड का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नतीजों की घोषणा करेंगे, जिसमें टॉपर्स की सूची और पास प्रतिशत भी साझा किया जाएगा।

Bihar Board 10th Result 2026

Bihar Board 10th Result: कब और कहां देखें अपना रिजल्ट?

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। भारी ट्रैफिक को देखते हुए बोर्ड एक से अधिक लिंक एक्टिव करता है:

  • biharboardonline.bihar.gov.in
  • results.biharboardonline.com
  • secondary.biharboardonline.com

ये भी पढ़ें: Rajasthan Board Result: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट का काउंटडाउन शुरू, एक ही दिन आएगा तीनों स्ट्रीम का परिणाम?

Bihar Board: रिजल्ट चेक करने के आसान स्टेप्स

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘BSEB Matric Result 2026’ के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल कोड (Roll Code) और रोल नंबर (Roll Number) दर्ज करें।
  • कैप्चा कोड भरकर ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट ले लें।

Bihar Board: टॉपर्स के लिए इनामों की बौछार

बिहार सरकार ने इस साल मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार राशि और स्कॉलरशिप में बड़ा इजाफा किया है।

रैंक पुरस्कार राशि अन्य लाभ
प्रथम स्थान ₹2,00,000 (2 लाख) लैपटॉप, मेडल और सर्टिफिकेट
द्वितीय स्थान ₹1,50,000 (1.5 लाख) लैपटॉप, मेडल और सर्टिफिकेट
तृतीय स्थान ₹1,00,000 (1 लाख) लैपटॉप, मेडल और सर्टिफिकेट
4थी से 10वीं रैंक ₹20,000 लैपटॉप और मेडल

इसके अलावा, टॉप 10 में आने वाले छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए ₹2,000 प्रति माह की छात्रवृत्ति भी दी जाएगी।

परीक्षा और मूल्यांकन से जुड़ी जरूरी बातें

बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षाएं 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। इंटरमीडिएट (12वीं) का रिजल्ट बोर्ड पहले ही 23 मार्च 2026 को जारी कर चुका है, जिसमें कुल पास प्रतिशत 85.19% रहा था। इंटर के नतीजों के बाद अब बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट भी रिकॉर्ड समय में जारी करने की तैयारी में है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शिक्षा मंत्री और बोर्ड के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।

नोट: छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट से जुड़ी आधिकारिक जानकारी के लिए केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट या उनके सोशल मीडिया हैंडल (X/Twitter) पर ही भरोसा करें।

With AI Inputs



Source link

Arjun Reddy फेम एक्टर राहुल रामकृष्णा पर टूटा दुखों का पहाड़, ‘पैराक्वाट’ ने ले ली भाई जान, जानें कैसे हुई मौत


Entertainment

oi-Purnima Acharya

Arjun Reddy Actor Rahul Ramakrishna Brother Death: तेलुगू सिनेमा (Telugu Cinema) के फेमस एक्टर राहुल रामकृष्णा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल राहुल रामकृष्णा के परिवार पर दुखों का बड़ा पहाड़ टूट पड़ा है। खबर है कि एक्टर राहुल रामकृष्णा के भाई की दर्दनाक मौत हो गई है।

एक्टर राहुल रामकृष्णा के भाई की हुई मौत
राहुल रामकृष्णा ने सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि उनके भाई की मौत बेहद खतरनाक कीटनाशक पैराक्वाट के कारण हो गई है। इस खबर के सामने आने के बाद से आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक हैरान हो गए हैं।

Arjun Reddy Actor Rahul Ramakrishna

क्या होता है पैराक्वाट? जानलेवा कीटनाशक से कैसे गई जान?

-पैराक्वाट एक बेहद जहरीला कीटनाशक (Herbicide) है, जिसका इस्तेमाल खेती में खरपतवार खत्म करने के लिए किया जाता है। ये इतना खतरनाक होता है कि शरीर में जाने पर गंभीर अंग क्षति कर सकता है। कई मामलों में मौत तक हो जाती है। इसके संपर्क में आना भी जोखिम भरा होता है।

-हालांकि एक्टर राहुल रामकृष्णा ने ये नहीं बताया कि उनके भाई इसके संपर्क में कैसे आए लेकिन उन्होंने ये स्पष्ट तौर पर कहा है कि इस जहर ने उनके भाई की जान ले ली है।

एक्टर ने PM मोदी से लगाई जहर को बैन करने की गुहार

-इस दुखद घटना के बाद राहुल रामकृष्णा ने एक्स हैंडल पर एक इमोशनल पोस्ट यर किया है। उन्होंने देश के पीएम नरेंद्र मोदी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को टैग करते हुए लिखा है- मैंने अपने भाई को पैराक्वाट जहर के कारण खो दिया है।

-ये बेहद घातक है और इसका दुरुपयोग भी हो रहा है। ये बाजार में आसानी से उपलब्ध है जो कि चौंकाने वाला है। कृपया इस पर जल्द प्रतिबंध लगाएं और लोगों की जान बचाएं।

Honourable Sirs @TelanganaCMO @PMOIndia,
Lost my brother today to Paraquat poisoning. It’s terrifyingly lethal and widely misused for self-destruction. Shocked by how easily it is available everywhere. Doctors are overwhelmed by the amount of cases.Please ban it ASAP-save lives🙏🏽

— Rahul Ramakrishna (@eyrahul) March 26, 2026 “>

फैंस और यूजर्स ने जताई संवेदना

इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने राहुल रामकृष्णा के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। कई फैंस ने उन्हें हिम्मत बनाए रखने की सलाह दी है। कुछ यूजर्स ने अपने निजी अनुभव भी शेयर किए है,जहां उन्होंने भी इस जहर से अपनों को खोया है। ये घटना अब एक बड़े सार्वजनिक मुद्दे के रूप में भी चर्चा में आ रही है।

कौन हैं राहुल रामकृष्णा?

राहुल रामकृष्णा तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर, राइटर और पूर्व पत्रकार हैं। उन्होंने फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’, ‘भारत अने नेनु’, ‘गीता गोविंदम’ और ‘ची ला सो’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शॉर्ट फिल्म Sainma से की थी।

खतरनाक केमिकल्स की उपलब्धता पर रोक लगनी चाहिए?

इस दुखद घटना ने न सिर्फ एक्टर राहुल रामकृष्णा के परिवार को दर्द दिया है बल्कि समाज के लिए भी एक बड़ा सवाल खड़ा किया है कि क्या इतने खतरनाक केमिकल्स की आसान उपलब्धता पर रोक लगनी चाहिए? अब देखना होगा कि सरकार इस मुद्दे पर क्या कदम उठाती है और क्या पैराक्वाट जैसे जहरीले कीटनाशकों पर सख्त नियम लागू किए जाते हैं।





Source link