Home Blog Page 347

सरकार बोली- देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा: डर का माहौल न बनाएं; PM ने कहा था- जंग की चुनौती कोरोना जैसी, तैयार रहना होगा




केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कहा कि पश्चिम एशिया संकट की वजह से देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा। सरकार के 3 बड़े मंत्री निर्मला सीतारमण, किरेन रिजिजू और हरदीप पुरी ने बयान जारी किए। कहा कि ये सिर्फ अफवाहें हैं। रिजिजू ने कहा है कि हालात काबू में हैं। पीएम मोदी खुद स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी कहा कि डर का माहौल न बनाएं। सरकार का लॉकडाउन लगाने का कोई इरादा नहीं है। दरअसल, लॉकडाउन की अफवाहें प्रधानमंत्री मोदी के चार दिन पहले संसद में दिए गए बयान के बाद शुरू हुई थीं। उन्होंने कहा था कि इस युद्ध के कारण दुनिया में जो कठिन हालात बने हैं, उनका प्रभाव लंबे समय तक बने रहने की आशंका है। हम कोरोना के समय भी एकजुटता से ऐसी चुनौतियों का सामना कर चुके हैं। प्रधानमंत्री आज शाम सभी मुख्यमंत्रियों से बात भी करने वाले हैं। सरकार के 3 मंत्रियों ने लॉकडाउन की खबरों को नकारा… रिजिजू बोले- ये पूरी तरह से अफवाह, पैनिक मत हो संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा- ये सब कौन अफवाह उड़ा रहा है। पीएम ने साफ तौर पर कहा था कि पैनिक नहीं होना है। जमाखोरियों को चेतावनी दी है। राज्य सरकारों से कहा है कि कोई भी होर्डिंग न करे। भारत सरकार के कंट्रोल में पूरी स्थिति है। आम लोगों को तकलीफ न हो इसके लिए टॉप लेवल से लेकर नीचे लेवल तक यहां तक कि पीएम खुद मॉनीटर कर रहे हैं। हरदीप पुरी बोले- बेवजह डर का माहौल बनाना गैर-जिम्मेदाराना पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि लॉकडाउन को लेकर फैल रही अफवाहें पूरी तरह गलत हैं। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि सरकार के स्तर पर ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। ऐसे समय में जरूरी है कि हम सभी शांत, जिम्मेदार और एकजुट रहें। इस तरह की स्थिति में अफवाह फैलाना और बेवजह डर का माहौल बनाना गैर-जिम्मेदाराना है। सीतारमण बोलीं- मेरा भरोसा, कोई लॉकडाउन नहीं लगेगा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मुझे हैरानी है कि कुछ नेता कह रहे हैं कि लॉकडाउन होगा और फ्यूल की कमी होगी। ये बेबुनियाद बातें हैं। राजनीतिक डोमेन में बैठे लोगों की तरफ से ऐसी बातें चिंता की बात हैं। कोविड के दौरान जैसा लॉकडाउन हमने देखा, वैसा कोई लॉकडाउन नहीं होगा। मैं लोगों को भरोसा दिलाना चाहती हूं कि कोविड के दौरान जैसा लॉकडाउन हमने देखा, वैसा कोई लॉकडाउन नहीं होगा। कोविड जैसे हालात पर विपक्ष के 2 बयान



Source link

Noida: कल खुलेगा एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट! PM के लिए सुरक्षा का अभेद्य किला! कब टेकऑफ होगी फ्लाइट?


Uttar Pradesh

oi-Sohit Kumar

PM Modi to inaugurate Phase I of Noida International Airport: देश का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) अब पूरी तरह तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार, 28 मार्च 2026 को सुबह करीब 11:30 बजे इस भव्य एयरपोर्ट के फर्स्ट फेज का उद्घाटन करेंगे। यह हवाई अड्डा दिल्ली-एनसीआर के लिए एक बड़ा गेम-चेंजर साबित होने वाला है, जो आईजीआई (IGI) एयरपोर्ट के दबाव को कम करेगा और उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में नई जान फूंकेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को देखते हुए जेवर को एक सुरक्षित किले में तब्दील कर दिया गया है। लोगों के मन में सवाल है कि आखिर सुरक्षा कितनी कड़ी है? बता दें कि हेलीपैड से लेकर मुख्य उद्घाटन स्थल तक सुरक्षा व्यवस्था को चार मजबूत परतों (Layers) में बांटा गया है।

PM Narendra Modi Noida Visit

आखिर कैसी है PM की 4 लेयर वाली सुरक्षा?

पीएम मोदी की सुरक्षा में 7,000 पुलिसकर्मियों की विशाल फौज के साथ SPG के जांबाज कमांडो पहली लेयर में तैनात रहेंगे। सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए 10 बाहरी जिलों से 10 IPS अधिकारियों को विशेष रूप से बुलाया गया है। 300 से अधिक हाई-टेक सीसीटीवी कैमरों के जरिए चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जाएगी ताकि सुरक्षा में कोई चूक न हो।

जेवर एयरपोर्ट के डिजाइन का क्या है ‘वाराणसी कनेक्शन’?

जेवर एयरपोर्ट का डिजाइन इसे दुनिया के अन्य हवाई अड्डों से अलग बनाता है। क्या आप जानते हैं कि इसके टर्मिनल का बाहरी हिस्सा वाराणसी और हरिद्वार के प्रसिद्ध घाटों से प्रेरित है? यहां की सीढ़ियां और लहरदार छत यात्रियों को बहते पानी का अहसास कराएंगी। अंदरूनी हिस्से में ‘हवेली’ जैसी खुली आंगन संस्कृति और जालीदार दीवारें भारतीय वास्तुकला की भव्यता को दर्शाती हैं। यह देश का पहला ‘नेट-जीरो’ एनर्जी एयरपोर्ट भी है, जो अपनी 25% ऊर्जा सौर शक्ति से खुद पैदा करेगा।

क्या उद्घाटन के दिन ही उड़ेगी पहली फ्लाइट?

सबसे बड़ा सवाल यह है कि आम जनता इस एयरपोर्ट से कब उड़ान भर पाएगी? हालांकि पीएम मोदी 28 मार्च को इसका उद्घाटन करेंगे, लेकिन कमर्शियल उड़ानें उसी दिन शुरू नहीं होंगी। डीजीसीए के नियमों और औपचारिकताओं के कारण पहली घरेलू उड़ान अप्रैल के अंत या मई 2026 तक शुरू होने की उम्मीद है। इंडिगो (IndiGo) यहां से सेवाएं शुरू करने वाली पहली एयरलाइन होगी। लक्ष्य इतना बड़ा है कि 2050 तक यहां 6 रनवे होंगे और यह दुनिया का चौथा सबसे बड़ा एयरपोर्ट बन जाएगा।

बदल जाएगी आपकी यात्रा की परिभाषा

जेवर एयरपोर्ट सिर्फ उड़ानों के लिए नहीं, बल्कि कनेक्टिविटी के महाजाल के लिए जाना जाएगा। क्या आपने कभी सोचा है कि एयरपोर्ट पहुंचने के लिए आपके पास कितने विकल्प होंगे? यमुना एक्सप्रेसवे के अलावा, यहां से नोएडा फिल्म सिटी के लिए भारत की पहली 14.5 किमी लंबी पॉड टैक्सी चलेगी। इतना ही नहीं, भविष्य में यहां दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन का स्टॉप और मेट्रो एक्सटेंशन भी प्रस्तावित है।

यूपी सरकार का अनुमान है कि यह प्रोजेक्ट राज्य की अर्थव्यवस्था में 1 लाख करोड़ रुपये का योगदान देगा, जो नोएडा और गाजियाबाद जैसे शहरों की किस्मत बदल देगा।



Source link

Uttar Pradesh LPG Cylinder Price Today List: गैस सिलेंडर Lucknow में कितना महंगा? 39 जिलों में कितना है रेट?


Uttar Pradesh

oi-Divyansh Rastogi

Uttar Pradesh LPG Cylinder Price Today, Aaj Ka Gas Ka Bhav Kya Hai, 27 March: अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान जंग और वैश्विक तेल संकट की खबरों के बीच उत्तर प्रदेश में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में मार्च 2026 में ₹60 की बढ़ोतरी हुई है। अब लखनऊ में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत ₹950.50 हो गई है, जबकि पिछले महीने यह ₹890.50 थी। वाणिज्यिक (19 किलोग्राम) सिलेंडर की कीमत भी ₹144 बढ़कर ₹2,007.00 पहुंच गई है।

यह बढ़ोतरी वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों और अंतरराष्ट्रीय बाजार के उतार-चढ़ाव के कारण हुई है। भारत सरकार की तेल विपणन कंपनियां (इंडेन, भारत गैस और एचपी गैस) हर महीने कीमतों की समीक्षा करती हैं। आइए जानते आपके शहर में सिलेंडर का सही भाव क्या?

Uttar Pradesh LPG Cylinder Price Today

Uttar Pradesh LPG Cylinder Price Today: उत्तर प्रदेश में LPG सिलेंडर की ताजा कीमतें (27 मार्च 2026)

नीचे दी गई सूची में प्रमुख शहरों/जिलों के घरेलू (14.2 kg) और वाणिज्यिक (19 kg) सिलेंडर के भाव दिए गए हैं (सभी में +₹60 घरेलू और +₹144 वाणिज्यिक की बढ़ोतरी):-

क्रम शहर (City) घरेलू LPG (₹) वाणिज्यिक LPG (₹)
1 आगरा (Agra) 925.50 1,939.00
2 अलीगढ़ 931.00 1,944.00
3 अम्बेडकर नगर 993.00 2,109.50
4 अमेठी 967.00 2,043.00
5 अमरोहा 942.50 1,953.00
6 औरैया 948.50 1,940.00
7 आजमगढ़ 985.00 2,084.00
8 बागपत 910.50 1,884.50
9 बहराइच 970.50 2,039.50
10 बलिया 993.00 2,100.00
11 बलरामपुर 992.00 2,092.50
12 बांदा 944.50 1,938.00
13 बाराबंकी 950.00 2,007.00
14 बरेली 931.00 1,946.00
15 बस्ती 976.00 2,066.50
16 भदोही 976.50 2,067.00
17 बिजनौर 934.00 1,942.00
18 बुलंदशहर 929.00 1,917.00
19 गाजियाबाद (Ghaziabad LPG Rate) 910.50 1,884.50
20 गाजीपुर 976.00 2,073.50
21 गोंडा 967.50 2,035.00
22 गोरखपुर 975.00 2,068.50
23 हमीरपुर 946.50 1,937.00
24 हापुर 919.00 1,909.00
25 हरदोई 948.00 1,978.50
26 झांसी 947.00 2,008.00
27 कानपुर शहरी 928.00 1,906.50
28 कानपुर ग्रामीण 930.50 1,914.00
29 लखनऊ (Lucknow LPG Rate Today) 950.50 2,007.00
30 मथुरा 922.00 1,931.50
31 मेरठ 910.50 1,886.50
32 मिर्जापुर 987.00 2,083.00
33 मुरादाबाद 933.50 1,941.50
34 मुजफ्फरनगर 928.00 1,915.00
35 नोएडा 910.50 1,884.50
36 प्रयागराज (Prayagraj LPG Rate) 965.50 2,037.00
37 रायबरेली 954.00 2,013.00
38 सहारनपुर 928.00 1,914.50
39 वाराणसी (Varanasi LPG Rate Today) 976.50 2,067.00

(नोट: कीमतें स्थानीय वितरक और शुद्धता के आधार पर थोड़ी भिन्न हो सकती हैं। पूर्ण सूची के लिए अपने नजदीकी इंडेन/एचपी/भारत गैस डिस्ट्रीब्यूटर से संपर्क करें।)

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana: सब्सिडी और उज्ज्वला योजना से क्या लाभ?

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (Pradhyan Mantri Ujjwala Yaojna) के लाभार्थियों को प्रति 14.2 kg सिलेंडर पर ₹300 की लक्षित सब्सिडी मिल रही है (वित्तीय वर्ष में अधिकतम 9 रिफिल तक)। यह राशि सीधे बैंक खाते में DBT के जरिए ट्रांसफर होती है। सब्सिडी छोड़ने वाले उपभोक्ताओं को पूर्ण बाजार दर चुकानी पड़ती है।

LPG क्या है और क्यों जरूरी?

द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (LPG) मुख्य रूप से प्रोपेन और ब्यूटेन का मिश्रण है। यह रसोई में खाना पकाने के लिए सबसे सुविधाजनक, स्वच्छ और सुरक्षित ईंधन है। वैश्विक कच्चे तेल की कीमत, डॉलर-रुपया विनिमय दर और अंतरराष्ट्रीय घटनाएं इसकी कीमत को प्रभावित करती हैं।

टिप: कीमत बढ़ने के बावजूद घरेलू उपभोक्ता सब्सिडी का फायदा ले सकते हैं। बुकिंग के लिए mLPG ऐप, MyLPG वेबसाइट या WhatsApp/SMS सुविधा का इस्तेमाल करें। सुरक्षा के लिए सिलेंडर हमेशा अप्रूvd कनेक्शन पर ही रिफिल करवाएं। अगर आपके जिले का नाम सूची में नहीं है या नवीनतम अपडेट चाहिए, तो कमेंट में बताएं। कीमतें हर महीने बदल सकती हैं, इसलिए खरीदने से पहले कन्फर्म कर लें।

(इनपुट- Goodreturns डेटा बेस)



Source link

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में खामेनेई की तस्वीर लेकर प्रदर्शन: बीजेपी-कांग्रेस विधायकों में भी विवाद; राहुल को पप्पू कहने पर हाथापाई




जम्मू-कश्मीर विधानसभा में शुक्रवार को ईरानी सुप्रीम लीडर खोमेनेई की मौत को लेकर प्रदर्शन हुआ। नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता खोमेनेई की तस्वीर लेकर सदन के अंदर गए। वहां समर्थन में नारेबाजी की। इन्होंने खोमेनेई के पोस्टर भी लहराए। इस बीच सदन में कांग्रेस और बीजेपी नेताओं के बीच धक्का-मुक्की का भी वीडियो सामने आया। हालांकि, ये विवाद भाजपा नेताओं के राहुल पर कमेंट को लेकर था। दरअसल कांग्रेस विधायक इरफान हाफिज PM मोदी के खिलाफ नारे लगा रहे थे। जवाब में भाजपा विधायक युदवीर सेठी ने कहा, राहुल गांधी पप्पू हैं। जिसके बाद दोनों नेताओं में हाथापाई होने लगी। साथी मेंबर्स ने बीच-बचाव किया। असेंबली की कार्यवाही थोड़ी देर के लिए स्थगित कर दी गई। नेशनल कांफ्रेंस विधायक बोले- हम ईरान के साथ खड़े हैं नेशनल कांफ्रेंस के विधायक तनवीर सादिक ने कहा, हम ईरान के साथ खड़े हैं। पूरी नेशनल कॉन्फ्रेंस और JK की पूरी सरकार उनके साथ खड़ी है। जैसे CM उमर अब्दुल्ला ने पिछली बार सिविल सोसाइटी में अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या की निंदा की थी। वैसे ही, आज हम सब यहां खड़े हैं। हम समझते हैं कि जिस तरह से अयातुल्ला अली खामेनेई को मारा गया। किसी भी देश को दूसरे देश पर हमला करने का कोई हक नहीं है। मुझे लगता है कि इस देश के टॉप लीडरशिप को इसकी निंदा करनी चाहिए। आज, हम ईरान के लोगों का सपोर्ट कर रहे हैं। खबर अपडेट की जा रही है…



Source link

Manipur में सुरक्षाबलों और कूकी समुदाय के बीच मुठभेड़, फायरिंग से गिरफ्तारी तक कैसे सुलगा मामला?


India

oi-Puja Yadav

Manipur Violence Update: मणिपुर के चुराचांदपुर और बिष्णुपुर जिलों में पिछले 48 घंटों से तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। शुक्रवार को रक्षा अधिकारियों ने जानकारी दी कि सुरक्षाबलों ने संदिग्ध कुकी उग्रवादियों के साथ हुई मुठभेड़ के बाद भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और 4 किलोग्राम वजन का एक शक्तिशाली आईईडी (IED) बरामद किया है।

यह कार्रवाई बिष्णुपुर जिले के फौगाकचाओ अवांग लीकाई में सुरक्षाबलों पर हुए हमले के जवाब में किए गए तलाशी अभियान के दौरान हुई।

manipur-violence-update-churachandpur-ied-recovered

फिलहाल, एहतियात के तौर पर कुकी-ज़ो काउंसिल के अध्यक्ष हेनलियानथांग थांगलेट के आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Churachandpur में कैसे हुई मुठभेड़?

जानकारी के अनुसार, यह घटना बुधवार, 25 मार्च की देर रात करीब 11:40 बजे की है, जब संदिग्ध कूकी उग्रवादियों ने बिष्णुपुर जिले के फौगाकचाओ अवांग लैकाई स्थित सुरक्षा बलों के कैंप को निशाना बनाकर गोलीबारी की। उग्रवादी चुराचांदपुर जिले के फौलजंग/गोथोल और आसपास के इलाकों से फायरिंग कर रहे थे। कुछ गोलियां सुरक्षा बलों के कैंप के पास गिरीं, जिसके बाद जवानों ने जवाबी कार्रवाई की। करीब 30 मिनट तक दोनों ओर से गोलीबारी चली, हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

सर्च ऑपरेशन में क्या-क्या मिला?

मुठभेड़ के बाद गुरुवार को संयुक्त सुरक्षा बलों ने चुराचांदपुर के एस नाबिल, लोइलामकोट और आसपास के पहाड़ी इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान सुरक्षा बलों को 4 किलो का IED, एक प्लास्टिक एक्सप्लोसिव (PEK) बार, चार अन्य विस्फोटक, दो सिंगल बैरल राइफल और 12 बोर के कारतूस बरामद हुए। अधिकारियों का मानना है कि इन हथियारों का इस्तेमाल बड़े हमले के लिए किया जा सकता था।

इसी दिन चुराचांदपुर में एक अन्य घटना भी सामने आई जहां गुस्साई भीड़ ने सुरक्षा बलों के इस्तेमाल में आने वाली एक टाटा विंगर गाड़ी में तोड़फोड़ की और उसे आग के हवाले कर दिया। यह घटना तुइबोंग बाजार में हुई जहां प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच टकराव भी हुआ। इस दौरान कई सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए और सुरक्षा बलों के कई वाहनों को नुकसान पहुंचा।

KNF का सक्रिय उग्रवादी गिरफ्तार, पिस्तौल बरामद

इस मामले में पुलिस ने अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि 27 अन्य को हिरासत में लिया गया है। सभी पर हिंसा, तोड़फोड़ और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप हैं। इसी दौरान पुलिस ने कुकी नेशनल फ्रंट (KNF) के एक सक्रिय कैडर को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान के. सालबुंग गांव निवासी 34 वर्षीय जम्तिनलेन हाओकिप के रूप में हुई है । उसके पास से एक 9mm पिस्तौल और मैगजीन बरामद की गई है।

घटना के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें एक प्रदर्शनकारी तुइबोंग में सुरक्षाबलों पर पिस्तौल तानकर चिल्लाता हुआ दिख रहा है। पुलिस ने पुष्टि की है कि वीडियो में दिख रहे व्यक्ति को सुरक्षाबलों ने पकड़ लिया है। उसी वीडियो में बाद में उसे सुरक्षा बलों द्वारा पकड़ा जाता हुआ भी देखा जा सकता है।

क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

इन घटनाओं के बाद चुराचांदपुर जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। खासतौर पर कूकी-जो काउंसिल के चेयरमैन के आवास के बाहर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। मणिपुर में लगातार बढ़ती हिंसा और उग्रवादी गतिविधियों के बीच सुरक्षा बलों की यह कार्रवाई बड़ी सफलता मानी जा रही है। हालांकि, हालात अभी भी संवेदनशील बने हुए हैं और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।



Source link

Uttar Pradesh Silver Rate: रामनवमी पर Ayodhya में जबरदस्त लुढ़की चांदी? UP के इन 9 शहरों में ₹10,000 की गिरावट


Business

oi-Divyansh Rastogi

Uttar Pradesh Silver Rate Today

, Aaj Ka Chandi Ka Bhav, 27 March 2026: रामनवमी के पावन अवसर पर अयोध्या में भगवान राम की भक्ति और उत्सव का माहौल है। प्रदेशभर में अलग-अलग तरह के कार्यक्रमों की गूंज है। इसी बीच, आम आदमी को मिली पेट्रोल-डीजल व LPG गैस के दामों में मार के बीच, सराफा बाजार में कुछ राहत मिलती नजर आ रही है।

दरअसल, चांदी के बाजार में आज गिरावट दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार और रुपये के उतार-चढ़ाव के प्रभाव से उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में चांदी की कीमतों में ₹10 प्रति ग्राम की कमी आई है। निवेशक और जौहरी दोनों ही इस ट्रेंड पर नजर रखे हुए हैं। आज उत्तर प्रदेश में चांदी का औसत भाव ₹240 प्रति ग्राम और ₹2,40,000 प्रति किलोग्राम है, जो कल के मुकाबले ₹10 प्रति ग्राम (या ₹10,000 प्रति किलो) की गिरावट दर्शाता है। आइए जानते हैं शहर-वार चांदी की ताजा कीमतें ?

Ram Navami Uttar Pradesh Silver Rate Today: शहर-वार चांदी की ताजा कीमतें (27 मार्च 2026)

नोएडा (Noida Chandi Ka Bhav)

  • चांदी प्रति ग्राम: ₹240 (गिरावट ₹10)
  • चांदी प्रति किलो: ₹2,40,000 (गिरावट ₹10,000)
  • आज नोएडा में चांदी की कीमत ₹240 प्रति ग्राम और ₹2,40,000 प्रति किलोग्राम है।

आगरा (Agra Silver Rate Today)

  • चांदी प्रति ग्राम: ₹240 (गिरावट ₹10)
  • चांदी प्रति किलो: ₹2,40,000 (गिरावट ₹10,000)
  • आज आगरा में चांदी की कीमत ₹240 प्रति ग्राम और ₹2,40,000 प्रति किलोग्राम है। आगरा अपनी ऐतिहासिक विरासत और पर्यटन के लिए प्रसिद्ध है। यहां की बड़ी आबादी और आसपास के इलाकों की मांग चांदी जैसे कीमती धातुओं के बाजार को प्रभावित करती रहती है।

अयोध्या (Ayodhya Silver Rate Today)

  • चांदी प्रति ग्राम: ₹240 (गिरावट ₹10)
  • चांदी प्रति किलो: ₹2,40,000 (गिरावट ₹10,000)
  • आज अयोध्या में चांदी की कीमत ₹240 प्रति ग्राम और ₹2,40,000 प्रति किलोग्राम है। रामनवमी के मौके पर भक्तों की भारी भीड़ के बावजूद चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली है। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण और बुनियादी ढांचे के विकास से पर्यटन बढ़ा है, जिससे कीमती धातुओं की मांग में लंबे समय में इजाफा होने की उम्मीद है।

गाजियाबाद (Ghaziabad Silver Rate)

  • चांदी प्रति ग्राम: ₹240 (गिरावट ₹10)
  • चांदी प्रति किलो: ₹2,40,000 (गिरावट ₹10,000)
  • आज गाजियाबाद में चांदी की कीमत ₹240 प्रति ग्राम और ₹2,40,000 प्रति किलोग्राम है। यहां चांदी के बाजार में सिक्के, बार और आभूषणों के विकल्प काफी लोकप्रिय हैं।

गोरखपुर (Gorakhpur Chandi Ka Bhav)

  • चांदी प्रति ग्राम: ₹240 (गिरावट ₹10)
  • चांदी प्रति किलो: ₹2,40,000 (गिरावट ₹10,000)
  • आज गोरखपुर में चांदी की कीमत ₹240 प्रति ग्राम और ₹2,40,000 प्रति किलोग्राम है।

मेरठ (Meerut Silver Rate)

  • चांदी प्रति ग्राम: ₹240 (गिरावट ₹10)
  • चांदी प्रति किलो: ₹2,40,000 (गिरावट ₹10,000)
  • आज मेरठ में चांदी की कीमत ₹240 प्रति ग्राम और ₹2,40,000 प्रति किलोग्राम है।

बरेली (Bareilly Silver Rate)

  • चांदी प्रति ग्राम: ₹240 (गिरावट ₹10)
  • चांदी प्रति किलो: ₹2,40,000 (गिरावट ₹10,000)
  • आज बरेली में चांदी की कीमत ₹240 प्रति ग्राम और ₹2,40,000 प्रति किलोग्राम है।

लखनऊ (Lucknow Silver Rate)

  • चांदी प्रति ग्राम: ₹240 (गिरावट ₹10)
  • चांदी प्रति किलो: ₹2,40,000 (गिरावट ₹10,000)
  • आज लखनऊ में चांदी की कीमत ₹240 प्रति ग्राम और ₹2,40,000 प्रति किलोग्राम है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चांदी के आभूषणों की परंपरा गहरी है। रियल-टाइम अपडेट्स की वजह से निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ रही है।

वाराणसी (Varanasi Chandi Ka Bhav)

  • चांदी प्रति ग्राम: ₹240 (गिरावट ₹10)
  • चांदी प्रति किलो: ₹2,40,000 (गिरावट ₹10,000)
  • आज वाराणसी में चांदी की कीमत ₹240 प्रति ग्राम और ₹2,40,000 प्रति किलोग्राम है। गंगा तट पर बसा यह पवित्र शहर लाखों तीर्थयात्रियों को आकर्षित करता है। यहां हिंदू परंपराओं में चांदी की सांस्कृतिक अहमियत के कारण इसकी मांग हमेशा बनी रहती है।

नोट: यह भाव Goodreturns के डेटा बेस के हावले से हैं। भाव हर वक्त बदलते हैं। चांदी की कीमतें स्थानीय ज्वेलर्स, शुद्धता (999 फाइन) और बाजार की मांग-आपूर्ति पर निर्भर करती हैं। खरीद-बिक्री से पहले स्थानीय विक्रेता से पुष्टि कर लें। अंतरराष्ट्रीय ट्रेंड, डॉलर की मजबूती और औद्योगिक मांग भावों को प्रभावित करती है।

रामनवमी के शुभ अवसर पर अगर आप चांदी में निवेश या आभूषण खरीदने की सोच रहे हैं, तो गिरावट वाले इस मौके को ध्यान में रखें। बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है, इसलिए अपडेट्स फॉलो करते रहें।



Source link

Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के रेट में उठापटक जारी, निवेशक हैरान, मुंबई में क्या है ताजा भाव?


Business

oi-Ankur Sharma

Mumbai Gold Silver Rate Today: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच सोने की कीमतों में उठा-पटक जारी है, राम नवमी के मौके पर भी गोल्ड रेट में बदलाव देखा जा रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के भाव में सुबह तक 0.25% की वृद्धि देखी गई है, जिसके बाद सोने का रेट बढ़कर 139837 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।

तो वहीं गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,44,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है , ऐसे में आइए जानते हैं कि मुंबई में सोने का भाव क्य़ा है?

Mumbai Gold Silver Rate Today

Gold Rate Today in Hindi: आज का सोने का भाव इस प्रकार है (IBJA के मुताबिक सुबह का रेट )

  • सोना 24 कैरेट: 146205 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट: 133924 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट: 109654 रुपये प्रति 10 ग्राम

Mumbai Gold Silver Rate Today: मुंबई में क्या है सोने का रेट?

  • मुंबई में सोना 24 कैरेट: ₹144550 प्रति 10 ग्राम
  • मुंबई में सोना 22 कैरेट: ₹132500 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • मुंबई में सोना 18 कैरेट: ₹108410 प्रति 10 ग्राम

(लोकल ज्वैलर्स के दामों में थोड़ा अंतर संभव है)

Silver Rate Today 26 March 2026 :चांदी का भाव आज का

चांदी की कीमतों में भी बदलाव जारी है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव आज सुबह तक 0.31% लुढ़का है जिसके बाद इसका रेट 2,19,200 रुपये किलो हो गई। ऐसे में जानते हैं मुंबई में चांदी का भाव क्या है?

मुंबई में आज चांदी का रेट

  • प्रति 10 ग्राम कीमत: ₹2,500
  • प्रति 100 ग्राम कीमत: ₹25,000
  • प्रति किलोग्राम कीमत: ₹2,50,000

(शहर, ज्वेलर और GST/मेकिंग चार्ज के कारण रेट थोड़ा अलग हो सकता है)

डिस्क्लेमर: बताए गए विचार और सुझाव सिर्फ़ अलग-अलग एनालिस्ट या एंटिटी के हैं, वनइंडिया हिंदी किसी भी तरह के कोई निवेश सलाह नहीं देता है देता हैं और ना ही सिक्योरिटीज़ की खरीद या बिक्री के लिए कहता है। सारी जानकारी सिर्फ़ जानकारी देने और एजुकेशनल मकसद के लिए दी गई है और कोई भी निवेश का फ़ैसला लेने से पहले लाइसेंस वाले फ़ाइनेंशियल एडवाइज़र से इसे अलग से वेरिफ़ाई कर लेना चाहिए।



Source link

Uttar Pradesh Gold Rate: पेट्रोल-डीजल किल्लत के बीच राम नवमी पर सोना बना सहारा? UP के 10 शहरों में क्या रेट?


Business

oi-Divyansh Rastogi

Uttar Pradesh Aaj Ka Sone Ka Bhav, 27 March Ram Navami Gold Rate Today: उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों ने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा रखा है। पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें लग गईं, लेकिन सरकार और तेल कंपनियों ने साफ कर दिया कि कोई कमी नहीं है। इस अनिश्चितता के माहौल में निवेशक और आम लोग सोने की ओर रुख कर रहे हैं।

27 मार्च को राम नवमी के शुभ अवसर पर भी सोने की मांग बनी रही, लेकिन आज उत्तर प्रदेश के सभी प्रमुख शहरों में सोने के भाव थोड़े नरम पड़े। 24K, 22K और 18K सोने में ₹1 प्रति ग्राम की मामूली गिरावट दर्ज की गई। आइए शहरवार जानें कहां क्या रेट?

Uttar Pradesh Gold Rate Today

शहर-वार सोने के भाव और खास बातें (UP Citywise List Gold Rate)

आगरा (Agra Gold Rate Today)

  • 24K: ₹14,469
  • 22K: ₹13,264
  • 18K: ₹10,855
  • पिछले दशकों में 22K-24K सोने ने शानदार रिटर्न दिया। निवेशक इसे अभी भी आकर्षक विकल्प मानते हैं।
  • 24K: ₹14,469
  • 22K: ₹13,264
  • 18K: ₹10,855
  • राम जन्मभूमि की नगरी। राम नवमी पर तीर्थयात्री बढ़े हैं, जिससे सोने की डिमांड में उछाल आया। पर्यटक और स्थानीय दोनों सोना पसंद करते हैं।

बरेली (Bareilly Sone Ka Bhav)

  • 24K: ₹14,469
  • 22K: ₹13,264
  • 18K: ₹10,855
  • गन्ने के खेतों वाला जीवंत शहर। यूपी के सबसे बड़े सोने के बाजारों में से एक। त्योहार और शादी सीजन में यहां की दरें पूरे क्षेत्र का मानक तय करती हैं।

गाजियाबाद (Ghaziabad Sone Ka Bhav)

  • 24K: ₹14,469
  • 22K: ₹13,264
  • 18K: ₹10,855
  • NCR का हिस्सा। अंतरराष्ट्रीय भावों का सीधा असर। वैश्विक बाजार बढ़ने पर यहां के जौहरी तुरंत रेट अपडेट कर देते हैं।

गोरखपुर (Gorakhpur Sone Ka Bhav)

  • 24K: ₹14,469
  • 22K: ₹13,264
  • 18K: ₹10,855
  • राप्ती नदी किनारे बसा मंदिरों का शहर। गोरखनाथ मठ की वजह से दशकों पुरानी सोने की परंपरा। 9-10 लाख आबादी वाला यह शहर त्योहारों में सोने का बड़ा बाजार बन जाता है।

कानपुर (Kanpur Gold Rate Today)

  • 24K: ₹14,469
  • 22K: ₹13,264
  • 18K: ₹10,855
  • बढ़ती महंगाई के खिलाफ सोना यहां सबसे मजबूत बचाव है। 22K में निवेश करने वालों को पिछले दशकों में अच्छा रिटर्न मिला।

लखनऊ (Lucknow Gold Rate Today)

  • 24K: ₹14,469
  • 22K: ₹13,264
  • 18K: ₹10,855
  • सोने की समृद्ध परंपरा वाला शहर। मांग लगातार बढ़ रही है।
  • लखनऊ में सोना कहां से खरीदें? झंडे वाला पार्क, गोले मार्केट चौराहा, अमीनाबाद, इंदिरा नगर, आलमबाग।

मेरठ (Meerut Gold Price Today)

  • 24K: ₹14,469
  • 22K: ₹13,264
  • 18K: ₹10,855
  • उत्तर प्रदेश का ज्वेलरी हब। मध्यम वर्ग की मजबूत मांग के कारण भाव किफायती। 1.8 मिलियन आबादी और सांस्कृतिक परंपराएं सोने को यहां हमेशा डिमांड में रखती हैं।

वाराणसी (Varanasi Gold Price Today)

  • 24K: ₹14,469
  • 22K: ₹13,264
  • 18K: ₹10,855
  • पिछले कुछ सालों में 22K-24K सोने में तेजी आई। निवेशक इसे लंबे समय का आकर्षक विकल्प मानते हैं।

नोएडा (Noida Sone Ka Bhav)

  • 24K: ₹14,469
  • 22K: ₹13,264
  • 18K: ₹10,855
  • NCR प्रभावित। पिछले कुछ महीनों में भावों में स्थिरता रही। महंगाई हेज के तौर पर लोग यहां सोना पसंद करते हैं।

Uttar Pradesh Gold Rate Today:आज के ताजा भाव (प्रति ग्राम) – पूरे यूपी में समान

कैरेट भाव (₹) बदलाव
24K (99.9% शुद्ध) 14,469 -₹1
22K (91.6% शुद्ध) 13,264 -₹1
18K (75% शुद्ध) 10,855 -₹1

नोट: ये दरें आगरा, अयोध्या, बरेली, गाजियाबाद, गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, वाराणसी और नोएडा समेत पूरे उत्तर प्रदेश में लागू हैं।

समझें क्यों गिरे भाव?

  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में हल्की नरमी आई।
  • डॉलर मजबूत होने और कमोडिटी ट्रेंड का असर।
  • राम नवमी पर मांग बनी रही, लेकिन त्योहार और शादी का बड़ा सीजन अभी दूर है।
  • पेट्रोल-डीजल अफवाहों के चलते लोग सोने को महंगाई और अनिश्चितता से बचाव (hedge) के रूप में देख रहे हैं। लंबे समय में सोना अब भी सबसे भरोसेमंद निवेश साबित हो रहा है।

सोना खरीदना चाहते हैं?

हमारे गोल्ड रेट कैलकुलेटर से 10 ग्राम, 100 ग्राम या 1 किलो के हिसाब से सटीक कीमत जानें। हमेशा BIS हॉलमार्क चेक करें और मेकिंग चार्ज की तुलना करें। राम नवमी के दिन पेट्रोल-डीजल अफवाहों ने बाजार को हिला दिया, लेकिन सोना फिर साबित कर रहा है कि अनिश्चित समय में यह सबसे भरोसेमंद साथी है। यूपी के इन 10 बड़े शहरों में आज मामूली गिरावट के बावजूद लंबा ट्रेंड पॉजिटिव है।

नोट- यह भाव Goodreturns के डेटा बेस के हावले से हैं। भाव हर वक्त बदलते हैं।सोना खरीदने से पहले लेटेस्ट रेट जरूर कन्फर्म करें!



Source link

Rupee vs Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, 94.24 के सर्वकालिक निचले स्तर पर


भारतीय रुपया शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में रुपया 28 पैसे गिरकर 94.24 के नए निचले स्तर पर आ गया। यह लगातार तीसरे सत्र में रुपये में गिरावट दर्ज की गई है, जो बुधवार और मंगलवार को भी तेजी से टूटा था।

रुपये में यह गिरावट विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार निकासी और ईरान संकट के कारण हुई है, जिससे बाजार की धारणा प्रभावित हुई है। बुधवार को पिछले सत्र में रुपया 29 पैसे फिसलकर 94 के स्तर को पार कर 94.05 पर बंद हुआ था।

लगातार तीसरे दिन गिरावट

रुपये में गिरावट का यह सिलसिला मंगलवार से जारी है। मंगलवार को रुपया 23 पैसे कमजोर होकर 93.76 पर बंद हुआ था। बुधवार को अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 93.94 पर खुला और 93.86 से 94.08 के बीच कारोबार करने के बाद अपने अब तक के सबसे निचले बंद स्तर पर पहुंचा। मध्य पूर्व में जारी तनाव भी रुपये पर दबाव डाल रहा है।

गिरावट के प्रमुख कारण

रुपये की इस लगातार गिरावट के पीछे कई प्रमुख कारण हैं। विदेशी संस्थागत निवेशकों द्वारा भारतीय बाजारों से पूंजी की लगातार निकासी एक बड़ा कारक है। इसके साथ ही, ईरान में जारी संकट और व्यापक मध्य पूर्व में भू-राजनीतिक तनाव ने वैश्विक निवेशकों की धारणा को नकारात्मक रूप से प्रभावित किया है। इन कारकों के चलते रुपये पर लगातार दबाव बना हुआ है।



Source link

Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: ‘धुरंधर 2’ ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई


Entertainment

oi-Purnima Acharya

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 8: बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की मेगा बजट फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही इतिहास रचने वाली इस स्पाई थ्रिलर फिल्म ने अब 8वें दिन भी ताबड़तोड़ कमाई कर नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

8वें दिन फिल्म ने की इतनी कमाई
फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने अपने पहले हफ्ते में ही शानदार 624.47 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया था। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 8वें दिन यानी गत 26 मार्च 2026 को फिल्म ने करीब 49.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई अब 674.17 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

Dhurandhar 2

हर दिन बन रहा नया रिकॉर्ड

बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक आदित्य धर की ये हाई-ऑक्टेन स्पाई फिल्म हर दिन नए कीर्तिमान बना रही है। महज 8 दिनों में ही ये फिल्म भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली छठी फिल्म बन चुकी है।

‘जवान’ और ‘कल्कि’ को भी छोड़ा पीछे

फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है-

स्त्री 2- 627 करोड़ (लाइफटाइम)
कल्कि 2898 एडी- 646.31 करोड़
जवान- 640.25 करोड़

-इन सभी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए ‘धुरंधर 2’ अब तेजी से आगे बढ़ रही है। ‘धुरंधर 2’ की नजर एस एस राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आरआरआर’ (RRR) के 782.20 करोड़ रुपये के कलेक्शन पर है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि आने वाले वीकेंड में ये आंकड़ा भी खतरे में पड़ सकता है।

क्या तोड़ेगी पहले पार्ट का रिकॉर्ड?

दिलचस्प बात ये है कि इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म ‘धुरंधर’ ने भारत में 895 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था। अब ‘धुरंधर 2’ उसी रिकॉर्ड को तोड़ने की ओर तेजी से बढ़ रही है।

फिल्म की स्टारकास्ट और बॉक्स ऑफिस पर सुनामी

-फिल्म में रणवीर सिंह के साथ दमदार स्टारकास्ट देखने को मिल रही है। फिल्म में आर. माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी ने भी अहम भूमिका निभाई है। ये फिल्म गत 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और तब से लगातार धमाल मचा रही है।

-आपको बता दें कि ‘धुरंधर 2’ सिर्फ एक फिल्म नहीं है बल्कि बॉक्स ऑफिस पर चल रहा एक सुनामी बन चुकी है। जिस स्पीड से ये फिल्म रिकॉर्ड तोड़ रही है, उसे देखकर साफ है कि आने वाले दिनों में ये हिंदी सिनेमा के कई बड़े आंकड़ों को पीछे छोड़ सकती है। अब सबकी नजर इस पर है कि क्या ये फिल्म 1000 करोड़ क्लब में एंट्री कर पाएगी या नहीं।



Source link