हरदीप सिंह पुरी (फाइल)
– फोटो : एएनआई
हरदीप सिंह पुरी (फाइल)
– फोटो : एएनआई
वैश्विक सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन को सुरक्षित और भरोसेमंद बनाने के उद्देश्य से अमेरिकी विदेश विभाग ने 250 मिलियन डॉलर के पैक्स सिलिका फंड की घोषणा की है। आधिकारिक बयान में कहा गया कि यह पहल कांग्रेस के साथ मिलकर विदेशी सहायता फंडिंग के जरिए लागू की जाएगी।
यह फंड खास तौर पर उन अहम क्षेत्रों पर फोकस करेगा, जो सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की रीढ़ माने जाते हैं जैसे क्रिटिकल मिनरल्स का खनन और प्रोसेसिंग, जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण और मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं का विस्तार। इसका उद्देश्य वैश्विक सप्लाई चेन को अधिक सुरक्षित, विश्वसनीय और व्यवधानों के प्रति लचीला बनाना है।
पैक्स सिलिका फंड अमेरिका की व्यापार सहायात, नहीं रणनीति का भी हिस्सा है, जिसे मार्को रुबियो ने आगे बढ़ाया है। इस रणनीति के तहत विदेशी सहायता को एक साधन बनाकर निजी और साझेदार देशों के निवेश को आकर्षित किया जाएगा, ताकि उभरती तकनीकों में संयुक्त निवेश बढ़े और सप्लाई चेन सुरक्षित रहे।
यह पहल व्यापक पैक्स सिलिका फ्रेमवर्क के तहत काम करेगी, जो एक अमेरिकी नेतृत्व वाली रणनीतिक पहल है। इसका उद्देश्य एक सुरक्षित, समृद्ध और नवाचार-आधारित सिलिकॉन सप्लाई चेन तैयार करना है। इस पहल में भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया, इस्राइल, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, स्वीडन, यूएई, कतर, ग्रीस और यूनाइटेड किंगडम जैसे देश शामिल हैं।
अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि पैक्स सिलिका सप्लाई चेन के हर स्तर खनन से लेकर मैन्युफैक्चरिंग और लॉजिस्टिक्स तक रणनीतिक साझेदारी और समन्वित कार्रवाई को बढ़ावा देता है। 250 मिलियन डॉलर के इस फंड के जरिए अमेरिका ने साफ संकेत दिया है कि वह वैश्विक टेक्नोलॉजी सप्लाई चेन में अपनी पकड़ मजबूत करने और सहयोगी देशों के साथ मिलकर दीर्घकालिक स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 11.413 अरब डॉलर घट गया। यह गिरावट मुख्य रूप से स्वर्ण भंडार में तेज कमी के कारण हुई है। अब कुल विदेशी मुद्रा भंडार 698.346 अरब डॉलर रह गया है। भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से 20 मार्च को समाप्त हुए सप्ताह के लिए विदेशी मुद्रा भंडार के आंकड़े जारी किए गए है।
इससे पिछले रिपोर्टिंग सप्ताह में भी कुल भंडार 7.052 अरब डॉलर घटकर 709.759 अरब डॉलर हो गया था। इस साल 27 फरवरी को समाप्त हुए सप्ताह में यह भंडार 728.494 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। यह वृद्धि पश्चिम एशिया संघर्ष शुरू होने से पहले दर्ज की गई थी।
20 मार्च को समाप्त हुए सप्ताह के लिए, विदेशी मुद्रा संपत्ति में वृद्धि दर्ज की गई। यह भंडार का एक प्रमुख घटक है। विदेशी मुद्रा संपत्ति 2.127 अरब डॉलर बढ़कर 557.695 अरब डॉलर हो गई। केंद्रीय बैंक के आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है। डॉलर के संदर्भ में, विदेशी मुद्रा संपत्ति में गैर-अमेरिकी इकाइयों के मूल्य में उतार-चढ़ाव शामिल होता है। इनमें यूरो, पाउंड और येन जैसी मुद्राएं शामिल हैं।
हालांकि, सप्ताह के दौरान स्वर्ण भंडार का मूल्य 13.495 अरब डॉलर कम हो गया। अब स्वर्ण भंडार 117.186 अरब डॉलर पर आ गया है। भारतीय रिजर्व बैंक ने यह जानकारी दी है। विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) भी 65 करोड़ डॉलर घटकर 18.632 अरब डॉलर रह गए।
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के साथ भारत की आरक्षित स्थिति में वृद्धि हुई है। रिपोर्टिंग सप्ताह में यह 19 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.833 अरब डॉलर हो गई। यह वृद्धि देश की आर्थिक स्थिरता को दर्शाती है। शीर्ष बैंक के आंकड़ों के अनुसार यह जानकारी मिली है।
नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले
देश में कई जगहों पर पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की अफवाहों के चलते पेट्रोल पंपों पर भीड़ लगने लगी थी।
केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में 10 रुपए की कटौती की है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक पेट्रोल पर ड्यूटी को 13 रुपए प्रति लीटर से घटाकर 3 रुपए कर दिया गया है। वहीं, डीजल पर यह ड्यूटी पूरी तरह खत्म यानी जीरो कर दी गई है। पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ने से रोकने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है।
इजराइल-ईरान जंग के कारण क्रूड ऑयल के दाम 70 डॉलर से बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं। इससे तेल कंपनियों को घाटा हो रहा है। इस घाटे को कम करने के लिए कंपनियों को पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ानी पड़ती जिससे आम आदमी पर बोझ बढ़ता। ऐसे में सरकार ने एक्साइज ड्यूटी घटाकर पेट्रोल-डीजल के दामों को स्थिर रखा है।

इनडायरेक्ट टैक्स है एक्साइज ड्यूटी
यह एक तरह का इनडायरेक्ट टैक्स है, जो देश के भीतर मैन्युफैक्चर होने वाले सामान पर लगाया जाता है। पेट्रोल-डीजल के मामले में, जब कच्चा तेल रिफाइनरी से साफ होकर बाहर निकलता है, तब केंद्र सरकार उस पर प्रति लीटर के हिसाब से फिक्स्ड एक्साइज ड्यूटी वसूलती है।
चूंकि एक्साइज ड्यूटी फिक्स होती है, इसलिए सरकार इसमें कटौती करके आम जनता को राहत दे सकती है या इसे बढ़ाकर अपना रेवेन्यू बढ़ाती है। मौजूदा कटौती से सरकार का राजस्व कम होगा, लेकिन तेल कंपनियों को घाटा कम करने में मदद मिलेगी।
कंपनियों को पेट्रोल पर 24 रुपए प्रति लीटर घाटा हो रहा था
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के मुताबिक, पिछले एक महीने में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के बढ़ने से दुनिया भर में ईंधन की कीमतों में 30% से 50% तक की बढ़ोतरी हुई है। भारत में तेल कंपनियां फिलहाल पेट्रोल पर 24 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 30 रुपए प्रति लीटर का घाटा सह रही हैं। सरकार का कहना है कि टैक्स घटाने का फैसला कंपनियों के इसी दबाव को कम करने के लिए लिया गया है।
नायरा ने पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा किया
इससे पहले कल नायरा एनर्जी ने पेट्रोल ₹5 प्रति लीटर और डीजल ₹3 महंगा कर दिया था। अब भोपाल में इस कंपनी का पेट्रोल 111.72 रुपए और डीजल 94.88 रुपए पर पहुंच गया है।
नायरा एनर्जी की ओर से की गई यह बढ़ोतरी अलग-अलग राज्यों में वहां के लोकल टैक्स और वैट के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है।
मोदी ईरान जंग पर आज मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 27 मार्च को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे। इसमें ईरान जंग के बाद बिगड़े हालात पर चर्चा संभव है। चुनावी राज्यों के सीएम इसमें शामिल नहीं होंगे।
मोदी ने 24 मार्च को राज्यसभा में कहा था कि ईरान जंग जारी रही तो इसके गंभीर नतीजे होंगे। आने वाला समय कोरोनाकाल जैसी परीक्षा वाला होगा। केंद्र और राज्य को मिलकर काम करना होगा।
वहीं, सरकार ने आज देश में पेट्रोल, डीजल और गैस की कमी की खबरों को खारिज कर दिया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि दुनिया में कुछ भी हो जाए, भारत के पास 60 दिन का पेट्रोल, डीजल है।
—————————————-
ये खबर भी पढ़ें…
नायरा ने पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा किया:भोपाल में एक लीटर पेट्रोल ₹112 और डीजल ₹95 का हुआ, कच्चा तेल महंगा होना वजह

ईरान जंग के बीच नायरा एनर्जी का पेट्रोल ₹5 प्रति लीटर और डीजल में ₹3 महंगा हो गया है। अब भोपाल में पेट्रोल की कीमत 111.72 रुपए और डीजल 94.88 रुपए पर पहुंच गया है।
नायरा एनर्जी की ओर से की गई यह बढ़ोतरी अलग-अलग राज्यों में वहां के लोकल टैक्स और वैट के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। कुछ राज्यों में पेट्रोल की कीमतों में ₹5.30 प्रति लीटर तक का इजाफा देखा गया है। नायरा के देशभर में करीब 7 हजार पेट्रोल पंप है।
नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने अति विशिष्ट व्यक्तियों (वीवीआईपी) को ले जाने वाली विमानन कंपनियों के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। ये दिशानिर्देश मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और राज्यपाल जैसे अति विशिष्ट व्यक्तियों को ले जाने वाले गैर-अनुसूचित विमानों और हेलीकॉप्टर परिचालकों पर लागू होंगे। यह कदम जनवरी में हुई एक घातक विमान दुर्घटना को देखते हुए उठाया गया है। इसमें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य की मृत्यु हो गई थी। डीजीसीए ने शुक्रवार को ये दिशानिर्देश जारी किए।
बीते जनवरी में हुई एक दुर्घटना में अजित पवार और चार अन्य लोगों की की जान चली गई थी। इसके बाद सुरक्षा चिंताओं को दूर करने के लिए यह पहल की गई है। महानिदेशालय ने कहा कि हवाई पट्टियों या अस्थायी हेलीपैड से विमान संचालन और अति विशिष्ट व्यक्तियों की चुनावी उड़ानों से जुड़ी पिछली दुर्घटनाओं और घटनाओं के विश्लेषण के बाद यह फैसला लिया गया है।
डीजीसीए ने कहा, “यह जरूरी है कि ऐसी उड़ानों के संचालन के लिए सुरक्षा के उच्चतम मानकों को सुनिश्चित करने हेतु सभी संबंधितों द्वारा पर्याप्त उपाय किए जाएं।” इन दिशानिर्देशों का उद्देश्य अति विशिष्ट व्यक्तियों की हवाई यात्रा को अधिक सुरक्षित बनाना है। यह सुनिश्चित करना है कि सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाए। इनमें उड़ान पूर्व जांच, पायलट योग्यता और मौसम संबंधी सावधानियां शामिल हैं। यह हवाई सुरक्षा को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
डीजीसीए के विश्लेषण में सामने आया कि हवाई पट्टियों और अस्थायी हेलीपैड से उड़ानों के दौरान सुरक्षा निर्देशों का पालन नहीं किया गया। अति विशिष्ट व्यक्तियों की चुनावी उड़ानों में भी सुरक्षा से समझौता किया गया था। महानिदेशालय ने सभी संबंधित पक्षों से सुरक्षा के उच्चतम मानकों को सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। इन उपायों से भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी। इसका लक्ष्य हर उड़ान को सुरक्षित व नियमों के अनुरूप बनाना है।
ये नए दिशानिर्देश जनवरी में हुई उस विमान दुर्घटना के बाद आए हैं, जिसने सुरक्षा चिंताओं को बढ़ा दिया था। उस दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोग मारे गए थे। यह कदम अति विशिष्ट व्यक्तियों की हवाई यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए उठाया गया है। इसका उद्देश्य भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकना और हवाई सुरक्षा को मजबूत करना है। इन दिशानिर्देशों से डीजीसीए ने हवाई यात्रा में सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।
Last Updated:
झारखंड की राजधानी रांची से कुछ ही दूर में मैकलुक्सिगंज स्थित है. इसके अलावा पतरातू गांव है. यहां आरा गांव के अलावा तैमारा गांव है. यह सारे गांव जो हैं, गर्मी में लोगों का फेवरेट स्पॉट बन जाता है. यहां पर जाने के क्रम में आपको काफी खूबसूरत सड़क और दोनों तरफ पेड़ पहाड़ जंगल झरने सब कुछ मिल जाएंगे.

यहां एक से बढ़कर एक पिकनिक स्पॉट हैं. यह सारे गांव घने जंगलों के बीच में स्थित हैं. इन सारे गांव के रास्ते में जाएंगे तो रास्ते में ही आपको एकदम चिकनी सड़क व दोनों तरफ बड़े-बड़े साल के पेड़, आपको लगेगा ही नहीं, आप रांची में हैं. आपको लगेगा कि हिमालय के क्षेत्र में है, शायद उससे भी खूबसूरत. क्योंकि यहां पर एक रैपर की गंदगी भी नजर नहीं आएगी.

दरअसल, यहां पर आपको दिलशेप का घाटी मिलेगी, जलेबी सड़क देखने को मिलेगी. खूबसूरत सरोवर देखने को मिलेंगे. जहां पर आप नौका विहार कर सकते हैं और बगल में इतना स्पेस होता है कि बैठकर आराम से चटाई बिछाकर पिकनिक मना सकते हैं. लोग सरोवर से ही पानी लेते हैं और चिकन और मटन बनाते हैं. अगर आप घर से लेकर जाते हैं तो ठीक है वरना वहां भी आपको लोकल में बना बनाया मिल जाएगा.
Add News18 as
Preferred Source on Google

यहां पर शहर की अपेक्षा टेंप्रेचर हमेशा 10 डिग्री कम रहेगा. एकदम खुला मैदान और ठंडी-ठंडी बहती हवा. मैक्लुस्कीगंज में तो आपको तरह-तरह का रिजॉर्ट देखने को मिल जाएंगे. यहां ₹1000 में बढ़िया रूम मिल जाता है, जिसमें स्विमिंग पूल तक रहते हैं. यहां पर डेगाडेगी नदी है. जहां पर लोग तैरने के लिए जाते हैं. संसेट का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है.

अगर आप नेचर लवर हैं और एडवेंचरस पसंद करते हैं तो फिर आप इन सारे गांव में से किसी एक का भी नाम डालकर गूगल मैप के जरिए यहां पर आराम से आ सकते हैं. यहां पूरी की पूरी पक्की सड़क बनी हुई है. किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होगी. रहने खाने हर चीज का इन सारे गांव में बेहतरीन इंतजाम है.
Delhi
oi-Sohit Kumar
Delhi Luxury Boat Tender: दिल्ली सरकार ने वीआईपी और वीवीआईपी (VIP/VVIP) लोगों के लिए यमुना में सैर-सपाटे के लिए दो एयर-कंडीशन्ड नावें खरीदने की योजना बनाई थी। इन दो नावों की कीमत ₹6.2 करोड़ तय की गई थी। लेकिन अब बीजेपी के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने इस पूरे टेंडर को रद्द कर दिया है। मंत्री ने साफ कहा कि इस तरह की फिजूलखर्ची बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस मामले में लापरवाही और बिना जानकारी के टेंडर जारी करने के आरोप में दो अधिकारियों-संबंधित अधिशासी अभियंता (Executive Engineer) और सहायक अभियंता (Assistant Engineer)-को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया कि इन अधिकारियों ने विभाग को बिना पूर्व सूचना दिए ही इतना बड़ा टेंडर जारी कर दिया था, जिसकी अब गहन जांच की जा रही है।

हिंदुस्तान टाइम्स द्वारा एक्सेस किए गए टेंडर दस्तावेजों के अनुसार, इन नावों को किसी फाइव स्टार होटल की तरह तैयार किया जाना था:
इस ‘लग्जरी बोट’ प्लान को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने सरकार को जमकर घेरा था। विपक्ष ने इसे ‘जनता के पैसे की बर्बादी’ और ‘प्राथमिकताओं का गलत चयन’ करार दिया था। भारी फजीहत और मीडिया रिपोर्ट के बाद सरकार ने कदम पीछे खींचे हैं। अब मंत्री ने निर्देश दिए हैं कि भविष्य में नावों की खरीद केवल निगरानी, प्रदूषण मॉनिटरिंग और परिचालन कार्यों जैसे जरूरी कामों के लिए ही की जाएगी।
बीजेपी सरकार ने यमुना की सफाई को अपनी प्राथमिकता बताया है। गौरतलब है कि वजीराबाद से असगरपुर गांव तक का 26 किलोमीटर का हिस्सा यमुना के सबसे प्रदूषित हिस्सों में से एक है। सरकार का तर्क है कि पैसा वीआईपी नावों के बजाय नदी के सुधार पर खर्च होना चाहिए।

Delhi Power Cut: दिल्ली में दोहरा संकट! LPG की किल्लत के बीच राजधानी के इन इलाकों में गुल रहेगी बिजल

Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी को क्यों बार-बार कराना पड़ता है चेकअप! क्या है परेशानी? कैसी है तबीयत

Delhi की महिलाओं के खाते में हर महीने आएंगे 2500 रुपए! कौन होगा पात्र? पोर्टल लॉन्च पर बड़ा अपडेट!

‘बेटियों के अपमान पर बवाल’, दिल्ली विधानसभा में गूंजा हंगामा, AAP के बयान पर एक्शन मोड में स्पीकर

दुर्गा अष्टमी पर बेटियों का सम्मान: CM रेखा गुप्ता ने 1100 छात्राओं को दी साइकिल, बोलीं- ‘यही हैं भविष्य’

Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव?

LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट

‘शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे’, सलमान खान की ‘हीरोइन’ का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर

Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान

युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट

Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान

Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला?

इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू

‘मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया’, Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है

Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच
हादसे में एक घायल की हालत नाजुक है, जिसे नागपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में पिकअप वाहन से आमने-सामने की टक्कर के बाद बस पलट गई। हादसे में दोनों गाड़ियों के ड्राइवर समेत 10 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 6 पुरुष, 3 महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं। 30 से ज्यादा घायल हुए हैं। एक घायल की हालत नाजुक
.
एक्सीडेंट गुरुवार शाम करीब साढ़े 6 बजे सिमरिया के पास हुआ। MP28 P 0321 नंबर की बस में 47 लोग सवार थे। यह छिंदवाड़ा के पुलिस लाइन में आयोजित हितग्राही सम्मेलन से लौट रही थी।
हादसे पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए और गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। सीएम के निर्देश पर जिला प्रभारी मंत्री राकेश सिंह रात करीब 1 बजे छिंदवाड़ा जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना।
वहीं, जबलपुर से 8 स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम भी रात में ही छिंदवाड़ा पहुंच गई थी, जो घायलों के इलाज में जुटी है।
इनकी गई जान
1. भागवती (45) 2. दौलत (40) 3. शकुन यादव (45) 4. रामदास (40) 5. रमेश (35) 6. सिया बाई (40) 7. वंश (7) 8. बस ड्राइवर कमल (54) 9. पिकअप ड्राइवर रवि धारे (40) 10. एक अन्य
देखिए, हादसे से जुड़ीं तस्वीरें…
हादसे के बाद शव सड़क पर बिखरे देखे गए। घायल चीख-चिल्ला रहे थे।

सबसे पहले स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

पुलिसकर्मियों ने घायलों को उठाकर एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।

घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर बनाया।

मामूली घायलों को स्कूल बस से इलाज के लिए लाया गया।

अस्पताल में देर रात तक भीड़ लगी रही। इनमें पीड़ितों के परिजन शामिल थे।
ये खबर भी पढ़ें…
स्कॉर्पियो की टक्कर से परिवार के 5 लोगों की मौत
ग्वालियर के परशुराम चौराहे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटोरिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। चार घायल हैं। हादसा शुक्रवार तड़के 3 बजे उस समय हुआ, जब ऑटो में सवार लोग शीतला माता मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। पढ़ें पूरी खबर…
Cricket
oi-Amit Kumar
IPL 2026 KKR Team Schedule: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) एक बिल्कुल नई टीम नजर आने वाली है। आंद्रे रसेल के संन्यास और मेंटॉर गौतम गंभीर की विदाई के बाद यह सीजन केकेआर के लिए बदलाव का सबसे बड़ा साल है। टीम ने अनुभवी अजिंक्या रहाणे को कमान सौंपी है, जबकि अभिषेक नायर मुख्य कोच की भूमिका में हैं। जबकि रिंकू सिंह को उप-कप्तान बनाया गया है।
केकेआर ने नीलामी में इतिहास रचते हुए कैमरून ग्रीन को 25.20 करोड़ में खरीदा। वे रसेल के उत्तराधिकारी के रूप में देखे जा रहे हैं। ग्रीन का टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करना और 140+ की रफ्तार से गेंदबाजी करना टीम को वह संतुलन देता है जिसकी उसे तलाश थी। इसके साथ ही सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती की मिस्ट्री स्पिन जोड़ी अब भी लीग की सबसे घातक स्पिन यूनिट है।

सीजन शुरू होने से पहले ही केकेआर मुश्किलों में है। हर्षित राणा और आकाश दीप चोट के कारण बाहर हो चुके हैं। मथीशा पथिराना भी अप्रैल के मध्य तक उपलब्ध नहीं होंगे। ऐसे में नवदीप सैनी और उमरान मलिक की रफ्तार पर काफी दारोमदार होगा। यदि ये भारतीय तेज गेंदबाज उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए तो ईडन गार्डन्स की सपाट पिच पर टीम मुश्किल में पड़ सकती है।
न्यूजीलैंड के फिन एलन और टिम साइफर्ट ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में तहलका मचाया था। इसके अलावा 21 वर्षीय अंगकृष रघुवंशी ने प्रैक्टिस मैच में 55 गेंदों पर नाबाद 103 रन ठोककर अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है। वे टीम के लिए इम्पैक्ट प्लेयर साबित हो सकते हैं। वहीं रिंकू सिंह और रमनदीप सिंह जैसै भारतीय खिलाड़ियों से भी टीम को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
29 मार्च 2026: मुंबई इंडियंस vs KKR- 7:30 बजे, मुंबई
2 अप्रैल 2026: KKR vs सनराइजर्स हैदराबाद- 7:30 बजे, कोलकाता
6 अप्रैल 2026: KKR vs पंजाब किंग्स- 7:30 बजे, कोलकाता
9 अप्रैल 2026: KKR vs लखनऊ सुपर जायंट्स- 7:30 बजे, कोलकाता
रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पावेल, अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, कैमरन ग्रीन, फिन एलन, मथीश पथिराना, तेजस्वी सिंह, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, टिम साइफर्ट, मुस्ताफिजुर रहमान, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रवींद्र और आकाशदीप, नवदीप सैनी।

Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस

IPL 2026 के लिए CSK ने कर दिया बड़ा ऐलान, कौन होगा टीम का ओपनर? कप्तान गायकवाड़ ने खोला राज!

Rinku Singh New Job: क्रिकेटर के साथ अब सरकारी अधिकारी भी! रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर रिंकू को कितनी मिलेगी सैलरी?

IPL 2026 Full Schedule: आईपीएल का पूरा शेड्यूल हुआ जारी, जयपुर में होंगे राजस्थान रॉयल्स के मुकाबले

IPL 2026: BCCI ने कैच को लेकर सुनाया नया फरमान, सभी 10 कप्तानों को बुलाकर छीना खास अधिकार

RCB के लिए घाटे का सौदा साबित हुई 16,700 करोड़ की डील? समझें वो गणित जिसने सबको कर दिया हैरान

राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम

IPL 2026: अब बातें नहीं, बल्ला बोलेगा! सगाई के बाद बदले पृथ्वी शॉ के तेवर, बल्ले से तबाही मचाने को तैयार?

रियान पराग आउट, यशस्वी जायसवाल इन? RR के नए मालिक के आते ही बदल गया कप्तान? सामने आई असली सच्चाई

Aryaman Birla Net Worth: कोहली से कितने गुना अमीर हैं RCB के नए मालिक, आर्यमन बिड़ला की नेटवर्थ उड़ा देगी होश

IPL 2026: रिंकू सिंह बनने वाले हैं शाहरूख खान की टीम के कप्तान? KKR के इस फैसले ने दे दिया सबसे बड़ा संकेत

IPL 2026 PBKS: क्या पंजाब किंग्स इस बार तोड़ पाएगी हार का चक्रव्यूह? इन 11 खिलाड़ियों पर टिकी है टीम की किस्मत

IPL 2026 RCB vs SRH के पहले मैच पर बारिश का साया, क्या है रिजर्व डे का नियम? समझें DLS का पूरा गणित

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल?

IPL 2026: महज 60 सेकंड में गायब हुई RCB-MI की टिकटें, अब ब्लैक में लग रही 1 लाख की बोली
पश्चिम एशिया युद्ध के कारण जहां वैश्विक स्तर पर ऊर्जा संकट गहरा गया है। पाकिस्तान से लेकर बांग्लादेश तक में ईंधन की भारी किल्लत से लॉकडाउन और ब्लैकआउट जैसी नौबत आ गई है। हालांकि, भारतीय उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। आम आदमी को महंगे कच्चे तेल की मार से बचाने के लिए सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी (उत्पाद शुल्क) में 10 रुपये प्रति लीटर तक की बड़ी कटौती की है, ताकि तेल कंपनियां पंप पर कीमतों में इजाफा नहीं कर सके। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को यह बात कही। इस दौरान वित्त मंत्री ने देश में किसी भी प्रकार के लॉकडाउन की अफवाह को भी सिरे से खारिज कर दिया।
शुक्रवार (27 मार्च) को राज्यसभा में वित्त विधेयक 2026 पर चर्चा का जवाब देते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “युद्ध के कारण देश में लॉकडाउन की आशंकाएं केवल डर फैलाने के लिए फैलाई जा रही अफवाहें हैं।” उन्होंने राजनेताओं से ऐसी अफवाहें न फैलाने की अपील की। वित्त मंत्री ने कहा, “महंगे होते वैश्विक कच्चे तेल का बोझ आम आदमी पर न पड़े, यह सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 10-10 रुपये घटा दी है, ताकि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पंप पर कीमतें न बढ़ाएं। जहां कई देशों ने मोटर ईंधन की कीमतों में 20 से 50 प्रतिशत तक का भारी इजाफा किया है, वहीं भारत ने अपनी दरें अपरिवर्तित रखी हैं। “
वित्त मंत्री ने भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिरता की तुलना पड़ोसी देशों के गंभीर हालातों से की।
वित्त मंत्री ने जोर देकर कहा कि इन दोनों देशों में से किसी ने भी भारत की तरह करों में कोई कटौती नहीं की है।
इस वैश्विक उथल-पुथल के बीच सरकार राजकोषीय मोर्चे पर भी पूरी तरह सतर्क है। वित्त मंत्री ने आश्वस्त किया कि सरकार राजकोषीय घाटे को नियंत्रण में रखने के लिए मुस्तैद रहेगी और गैर-कर राजस्वजुटाने के प्रयास तेज करेगी। इस चर्चा के बाद राज्यसभा ने ध्वनि मत से वित्त विधेयक को लोकसभा को लौटा दिया, जिसके साथ ही 1 अप्रैल से शुरू होने वाले अगले वित्त वर्ष के लिए बजटीय प्रक्रिया पूरी हो गई है।