Home Blog Page 349

Aaj Ka Mausam: यूपी-एमपी समेत 10 राज्यों में रेन अलर्ट, क्या है IMD का ताजा अपडेट?


India

oi-Ankur Sharma

Aaj Ka Mausam : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि अगले 24 से 48 घंटों में दो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहे हैं, जिसकी वजह से कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका बनी हुई है। यूपी-एमपी समेत 10 राज्यों में रेन अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं पहाड़ों पर भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में तेज आंधी-बारिश की आशंका है। पंजाब, हरियाणा में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

Aaj Ka Mausam

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बादल छाए रहेंगे

राजधानी दिल्ली में 27 मार्च को आसमान बादलों से घिरा रहेगा। IMD के अनुसार, सुबह से दोपहर के बीच हल्की बारिश या बूंदाबांदी संभव है। न्यूनतम तापमान 17-19°C और अधिकतम 31-33°C रह सकता है। वहीं, 29 मार्च को दिल्ली-एनसीआर में 60 किलोमीटर प्रति घंटे रफ्तार तक की तेज आंधी का पूर्वानुमान है, जो जनजीवन को प्रभावित कर सकती है।

North East Weather: भीषण आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी

पूर्वोत्तर के असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में मौसमी बदलाव दिखेंगे। 27 मार्च को असम और मेघालय में 50-70 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ भीषण आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी है। इन क्षेत्रों में 27 से 29 मार्च के बीच भारी बारिश का अनुमान भी जताया गया है।, सिक्किम और पश्चिम बंगाल के पहाड़ी इलाकों में 26 से 28 मार्च के बीच भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को सतर्क रहने की अपील की गई है।

Weather Forecast Today: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी बिगड़ेगा मौसम

मध्य और पश्चिमी भारत में भी मौसम बदलेगा। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अगले सात दिनों तक रुक-रुक कर बादल छाने, बिजली कड़कने और हल्की बारिश की संभावना है। विदर्भ में भी अगले पांच दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा। गुजरात और सौराष्ट्र के इलाकों में 29 और 30 मार्च को हल्की बारिश हो सकती है।

Weather Today: केरल, कोंकण और गोवा में भीषण गर्मी

दक्षिण भारत में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है । केरल, कोंकण और गोवा में भीषण गर्मी और उमस परेशान कर सकती है। वहीं, तेलंगाना और कर्नाटक में बारिश और आंधी का अलर्ट है। उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में 27 मार्च को ओलावृष्टि की भी संभावना है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।



Source link

पश्चिम एशिया युद्ध का आपकी जेब पर असर: नमकीन, मिठाई और पानी की बोतल होगी महंगी; जानिए कहां व कैसे मिलेगी राहत


पश्चिम एशिया में गहराते सैन्य संकट की तपिश अब सीधे आम भारतीय की रसोई और घर के बजट तक पहुंच गई है। होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यापारिक जहाजों की आवाजाही ठप होने से लॉजिस्टिक और कच्चे माल की लागत में 20 प्रतिशत तक का भारी उछाल आया है। इसका सीधा नुकसान आम उपभोक्ताओं को उठाना पड़ रहा है, क्योंकि कमर्शियल एलपीजी और प्लास्टिक पैकेजिंग महंगी होने से रोजमर्रा के इस्तेमाल वाली नमकीन, मिठाई और यहां तक कि बोतलबंद पानी के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। इस भू-राजनीतिक तनाव के बीच आम आदमी के लिए क्या मायने रखता है, आइए विस्तार से समझते हैं।

छोटे व मंझोले कारोबारियों की परेशानी क्या?

कारोबारियों और संगठनों का कहना है कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) क्षेत्रों के लिए तेल की बढ़ती कीमतें परिचालन की लागत को बढ़ा रही हैं। लागत में वृद्धि होने से निर्माताओं और व्यापारियों के लिए माल ढुलाई की लागत बढ़ रही है। प्लास्टिक, पैकेजिंग, केमिकल और कपड़े में उपयोग होने वाले पेट्रोकेमिकल जैसे कच्चे माल 20 प्रतिशत तक महंगे हो गए हैं। होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने से आपूर्ति शृंखला बुरी तरह से प्रभावित हुई है। इसकी वजह से खाड़ी देशों के सभी ऑर्डर कैंसल हो चुके हैं, शिपिंग लागत 20 प्रतिशत से अधिक बढ़ चुकी है। इसका नुकसान व्यापारियों के साथ किसानों को उठाना पड़ रहा है।

कृषि उत्पादों पर कैसे असर डाल रहा खाड़ी युद्ध?

महाराष्ट्र चैंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्रि एंड एग्रीकल्चर के अध्यक्ष ललित गांधी ने अमर उजाला डॉटकॉम से बातचीत में बताया कि पश्चिम एशिया में बढ़ता संघर्ष भारतीय कारोबार पर असर डाल रहा है। जिसमें सबसे अधिक एग्रो कमोडिटी के उत्पाद प्रभावित हुए हैं। खाड़ी देशों (सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), कतर, कुवैत, ओमान और बहरीन) में भारत सबसे प्रमुख निर्यातक है, जहां चावल, मसाले, फल और कुछ प्रीमियम कमोडिटी उत्पाद भारत भेजता है, लेकिन होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने से आपूर्ति शृंखला बुरी तरह से प्रभावित हुई है। युद्ध के शुरूआती दिनों में खाड़ी देशों में निर्यात किया जाने वाला कच्चा माल रवाना हुआ, लेकिन इसको बीच से वापस लाना पड़ा जिससे सब कुछ खराब हो गया। 

आयात-निर्यात पर अमेरिका-ईरान युद्ध का क्या असर?

मध्य पूर्व और खाड़ी देश हमारे सबसे बड़े बाजार है। लगातार युद्ध बढ़ने की वजह से यहां से सभी ऑर्डर कैंसल हो चुके है, शिपिंग लागत 20 प्रतिशत से अधिक बढ़ चुकी है। जिसका नुकसान व्यापारियों के साथ किसानों को उठाना पड़ रहा है, क्योंकि किसानों को उनके उत्पादों का सही दाम नहीं मिल रहा है। गांधी कहते हैं, “आयात-निर्यात पूरी तरह बंद हो चुका है, जिसकी वजह से ऑटो पार्ट्स, हैवी मशीनरी के कलपु्र्जे और इसे क्षेत्र से जुड़े कारोबार प्रभावित हो रहे हैं। बढ़ती शिपिंग लागत, होर्मुज जलडमरूमध्य में माल की देरी और उर्वरक की बढ़ती कीमतों से किसानों पर दबाव बढ़ रहा है। चावल और खाद्य तेल जैसी आवश्यक वस्तुओं के लिए रसद लागत में वृद्धि हो रही है।”

कमोडिटी विशेषज्ञ संतोष कुमार ने कहा, “कृषि उत्पादों को काफी नुकसान पहुंचा है, मुख्य रूप से जहाजरानी में व्यवधान के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य और लाल सागर, जिसके कारण माल ढुलाई लागत में वृद्धि, उर्वरक की कीमतों में उछाल और व्यापार प्रवाह में रुकावट इसके प्रमुख प्रभावों में भारतीय कृषि निर्यात (चावल, मांस, मसाले) पर गंभीर प्रभाव पड़ा है। वैश्विक उर्वरक आपूर्ति (यूरिया, अमोनिया) से जुड़ा जोखिम भी बढ़ा है। 

सेरेमिक और पैकेजिंग कारोबार पर जंग का क्या असर?

चैंबर ऑफ एसोसिएशन ऑफ महाराष्ट्र इंडस्ट्री एंड ट्रेड के अध्यक्ष दिपेन अग्रवाल बताते हैं, अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष का असर स्टील, सिरेमिक, ग्लास और प्लास्टिक उद्योग सहित उन सभी उद्योगों पर पड़ा है, जहां एलपीजी गैस का इस्तेमाल होता है। एलपीजी की आपूर्ति बाधित होने की वजह से इन सभी कारोबार की लागत बढ़ गई है। सिरेमिक और ग्लास उद्योग को बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसमें से 25 प्रतिशत सिरेमिक निर्यात किया जाता है। मौजूदा समय में गैस सप्लाई की कम उपल्ब्धता और विदेशी बाजार के लिए बढ़ी हुई लॉजिस्टिक लागत का सीधा असर उत्पादन पर पड़ रहा है। अगर यही स्थिति अगले दो से तीन हफ्ते तक बनी रहती हैं, तो इससे कंपनियों को लंबे समय के लिए बंद करना पड़ सकता है।



अग्रवाल कहते हैं, दुबई हमारे लिए निर्यात का बढ़ा केंद्र है, यहां से माल को अन्य खाड़ी देशों में सप्लाई किया जाता है। लेकिन युद्ध होने की वजह से सभी ऑर्डर रद्द हो चुके हैं। कच्चा माल भी इन्हीं रास्तों से देश में आता है, लेकिन होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने की वजह से सप्लाई नहीं है। एमसएमसई क्षेत्र इस तनाव की वजह से बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। प्लास्टिक , पैकेजिंग, केमिकल और कपड़े में उपयोग होने वाले पेट्रोकेमिकल जैसे कच्चे माल 20 प्रतिशत तक महंगे हो गए हैं। इससे कार्यशील पूंजी का दबाव बढ़ गया है, क्योंकि उच्च इनपुट लागत मार्जिन को कम करता है और कार्यशील पूंज वित्तपोषण की जरूरत को बढ़ाता है।

रुपये का जोर घटने से छोटे कारोबारी कैसे प्रभावित हो रहे?

वहीं दूसरी ओर भारत की तेल आयात पर अत्यधिक निर्भरता और रुपये के अवमूल्यन से छोटे व्यवसायों पर वित्तीय दबाव और बढ़ रहा है। इसके साथ  ही कुछ निजि कंपनियों ने पेट्रोल (पांच प्रतिशत )और डीजल (तीन प्रतिशत) की कीमतों में वृद्धि कर दी है, जिसका असर उद्योग पर पड़ेगा। उनका कहना है, बावजूद इसके लोगों को पैनिक नहीं होना चाहिए। वर्तमान में आवश्यक चीजों की ही खरीदारी करें, जमाखोरी न करते हुए पब्लिक ट्रांस्पोर्टेशन का इस्तेमाल करते हुए हम पेट्रोल और डीजल की खपत को कम कर सकते हैं।

जंग जारी रही तो प्लास्टिक उत्पादों की कीमतों पर क्या असर पड़ेगा?

नवी मुंबई में पॉलिमर निर्माता राकेश जैन बताते हैं कि कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस से पॉलिमर से प्राप्त किया जाता है। पिछले कुछ समय से कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित हुई है। जिसकी वजह से पॉलिमर की कीमतों में 50 से 60 प्रतिशत की वृद्धि हो चुकी है। इसकी वजह हमारी मार्जिन पर दबाव पड़ रहा है। यदि यही स्थिति बनी रहती है, तो अगले महीने की शुरुआत से ही प्लास्टिक उत्पादों की कीमतों 50 से 60 प्रतिशत तक की वृद्धि हो सकती है। इसमें बोतल बंद पानी की कीमतें भी 2 से 3 रुपये तक बढ़ने की संभावना है।

क्या नमकीन और मिठाइयों की कीमतें भी युद्ध से प्रभावित होंगीं?

मेवा मसाला एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश गणत्रा कहते हैं, यह युद्ध कुछ लंबा चला तो आम आदमी के घर के बजट में 20 प्रतिशत तक की वृद्धि होने की संभावना है। कई क्षेत्रों पर इसका असर देखने को मिल रहा है। जिसमें खाद्य उद्योग जो कि पूरी तरह से एलपीजी गैस पर निर्भर करता है। इसकी आपूर्ति कम होने की वजह से नमकीन, मीठाई और मठरी बनाने की लागत 10 प्रतिशत तक बढ़ी है, साथ ही प्लास्टिक पैकेजिंग की लागत 25 प्रतिशत बढ़ने की वजह से 100 रुपये की नमकीन या मीठाई अब 135 रुपये तक बढ़ गई है।

सूखे मेवे की कीमतों में कितना उछाल आया है?

उन्होंने बताया कि खाड़ी देशों से भारत आयात होने वाले ड्राईफ्रूट या सूखे मेवे की कीमतों में वृद्धि हुई है, जिसमें खजूर 20 प्रतिशत, पिस्ता और बादाम 20 से 22 प्रतिशत और अंजीर के साथ केसर की कीमतें 20 प्रतिशत तक बढ़ गई हैं। फिलहाल देश में चार महीने त्योहार और शादी ब्याह नहीं होने की वजह से इनकी मांग काफी कम है। इसलिए बाजार पर असर नहीं है। लेकिन अगस्त के महीने से त्योहारों की शुरुआत हो जाएगी, तब तक यह युद्ध नहीं रुका या देर से रुका तो भी इसका असर हमारी जेबों पर पड़ेगा।

किन उत्पादों की कीमत में राहत मिलने की उम्मीद?

गणत्रा बताते हैं कि वे चीजें जो कि सबसे अधिक खाड़ी देशों को निर्यात की जाती है, उनके दामों में गिरावट आई है, जैसे कि बासमती चावल 10 प्रतिशत तक घरेलू बाजार में सस्ता हो गया है। दूसरा आम जो सबसे अधिक निर्यात किया जाता है, वो इस बार घरेलू बाजार में सस्ता होगा। इसके साथ ही मीर्च को छोड़कर चाय, कॉफी, चीनी, और नारियल की गिरी, इलायची, हल्दी, जीरा, धनिया घरेलू बाजार में सस्ते होने की संभावना है।

उद्योग की परेशानी दूर करने के लिए सरकार क्या कर रही है?

जानकारों का कहना उद्योगों की परेशानी दूर करते हुए,  केंद्र सरकार ने राज्यों को वाणिज्यक एलपीजी का आवंटन 20 प्रतिशत तक बढ़ाकर युद्ध से पहले की मांग का 70 प्रतिशत कर दिया है। जिसमें इस्पात, ऑटोमोबाइल, कपड़ा, रंगाई, केमिकल और प्लास्टिक जैसे उद्योगों की परेशानी को कम करने और इन उद्योगों की आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके। लेकिन देखना यह होगा कि कच्चे माल की आपूर्ति और आयात-निर्यात के व्यवधान उद्योग पर कितना असर डालेंगे।





Source link

38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं ‘ऐसी’ Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल


Entertainment

oi-Purnima Acharya

Neha Sharma: साउथ सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) के साथ फिल्म ‘चिरुथा’ से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस नेहा शर्मा इन दिनों अपने नए डिजिटल फैसले को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। फिल्मों में कम मौके मिलने के बीच नेहा शर्मा ने सोशल मीडिया को कमाई का जरिया बनाया है लेकिन इस कदम ने उन्हें विवादों के केंद्र में ला खड़ा किया है।

इंस्टाग्राम पर लॉन्च किया पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल
नेहा शर्मा ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पेड सब्सक्रिप्शन सर्विस शुरू की है। इस मॉडल के तहत फैंस को एक्सक्लूसिव फोटो और वीडियो देखने के लिए हर महीने करीब 290 रुपए की फीस देनी होती है।

Neha Sharma

महीने में 7 लाख रुपए कमा रही हैं नेहा शर्मा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक करीब 2500 से ज्यादा यूजर्स इस सर्विस को सब्सक्राइब कर चुके हैं। इससे नेहा शर्मा को हर महीने लगभग 7 लाख रुपये की कमाई हो रही है।

नेहा शर्मा को जमकर किया जा रहा है ट्रोल

जहां एक तरफ नेहा शर्मा का ये कदम डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उनकी मजबूत पकड़ दिखाता है, वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। कुछ यूजर्स का आरोप है कि एक्ट्रेस सिर्फ पैसे कमाने के लिए ऐसा कर रही हैं। पेड कंटेंट को लेकर भी गलत धारणाएं फैलाई जा रही हैं।

पॉलिटिक्स तक पहुंचा मामला

ये विवाद सिर्फ नेहा शर्मा के प्रोफेशनल फैसले तक सीमित नहीं रहा। कुछ लोगों ने एक्ट्रेस के पारिवारिक और राजनीतिक बैकग्राउंड को भी इसमें घसीटना शुरू कर दिया है।

क्या है नेहा शर्मा का पारिवारिक बैकग्राउंड?

जानकारी के अनुसार नेहा शर्मा के पिता का नाम अजीत शर्मा (Ajit Sharma) है। वे एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वह बिहार के भागलपुर के विधायक रह चुके हैं। इसी आधार पर उन्हें पर्सनल कमेंट्स और आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि कई एक्सपर्ट्स और यूजर्स इस बात का विरोध कर रहे हैं कि किसी एक्ट्रेस के करियर के फैसले को राजनीति से जोड़ना गलत है।

कंटेंट को लेकर फैलाई जा रही गलतफहमियां

सबसे बड़ी बात ये है कि नेहा शर्मा के पेड कंटेंट को लेकर कई तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं। बिना देखे ही कुछ लोग इसे अश्लील बता रहे हैं जबकि फैंस का कहना है कि इसमें सिर्फ ग्लैमरस फोटोशूट, फैशन कंटेंट और ब्रांड प्रमोशन शामिल हैं, कोई भी आपत्तिजनक सामग्री नहीं है।

डिजिटल कमाई पर नई बहस

नेहा शर्मा का ये मामला अब एक बड़ी बहस का रूप ले चुका है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के सवाल किए जा रहे हैं-

क्या कंटेंट क्रिएटर्स को अपने काम से कमाने का अधिकार नहीं?
क्या महिलाओं को खास तौर पर ज्यादा टारगेट किया जाता है?

-डिजिटल दौर में सब्सक्रिप्शन मॉडल एक सामान्य और कानूनी तरीका बन चुका है लेकिन इसके बावजूद नेहा शर्मा को जिस तरह ट्रोल किया जा रहा है। वह सोशल मीडिया के दूसरे पहलू को उजागर करता है।

-नेहा शर्मा का ये कदम जहां डिजिटल इंडिपेंडेंस की मिसाल है, वहीं इस पर हो रही ट्रोलिंग सोशल मीडिया की संवेदनशीलता और सीमाओं पर सवाल खड़े करती है।



Source link

Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत


Business

oi-Pallavi Kumari

Gold Silver Price Today 27 March 2026: रामनवमी के दिन शेयर बाजार भले ही बंद रहा, लेकिन शाम होते ही कमोडिटी मार्केट में ऐसा झटका लगा कि निवेशकों के होश उड़ गए। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) खुलते ही सोना और चांदी दोनों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। कुछ ही घंटों में चांदी करीब ₹15,000 प्रति किलो टूट गई, जबकि सोना भी ₹4,000 तक लुढ़क गया। 27 मार्च को भी सोने और चांदी के भाव में नरमी देखी गई है।

MCX पर क्या हुआ? (Gold Silver Crash MCX Update)

26 मार्च को शाम 5 बजे बाजार खुलते ही दबाव साफ दिखा। रात करीब 10:45 बजे तक सोना लगभग ₹4,236 गिरकर ₹1,39,861 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। यानी इसमें करीब 2.9% की गिरावट आई।

Gold Silver Price Today 27 March 2026

वहीं चांदी की बात करें तो यह करीब ₹14,000 से ज्यादा टूटकर ₹2,20,650 प्रति किलो पर आ गई। गिरावट लगभग 6% के आसपास रही। मई वायदा वाली चांदी तो शाम 7 बजे ही ₹15,000 गिरकर ₹2.20 लाख के नीचे पहुंच गई थी।

रिकॉर्ड हाई से कितना सस्ता हुआ? (Gold Silver From Record High)

जनवरी में सोना ₹1.93 लाख प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। अब यह ₹1.40 लाख के आसपास है, यानी करीब ₹53,000 सस्ता हो चुका है। वहीं चांदी जनवरी में ₹4.20 लाख प्रति किलो के स्तर पर थी, जो अब गिरकर ₹2.20 लाख पर आ गई है। यानी करीब ₹2 लाख की गिरावट।

देश के बड़े शहरों में गोल्ड रेट (Gold Price Today 26 March 2026)

शहर 24 कैरेट (₹) 22 कैरेट (₹) 18 कैरेट (₹)
दिल्ली 1,40,000 1,28,500 96,500
मुंबई 1,39,800 1,28,300 96,300
कोलकाता 1,39,800 1,28,300 96,300
चेन्नई 1,39,900 1,28,400 96,400
बेंगलुरु 1,39,800 1,28,300 96,300
हैदराबाद 1,39,800 1,28,300 96,300
पुणे 1,39,800 1,28,300 96,300
अहमदाबाद 1,39,900 1,28,400 96,400
जयपुर 1,40,000 1,28,500 96,500
लखनऊ 1,40,000 1,28,500 96,500
भोपाल 1,39,900 1,28,400 96,400
पटना 1,39,900 1,28,400 96,400
चंडीगढ़ 1,40,000 1,28,500 96,500
सूरत 1,39,800 1,28,300 96,300
नागपुर 1,39,800 1,28,300 96,300
इंदौर 1,39,900 1,28,400 96,400
कोयंबटूर 1,39,900 1,28,400 96,400
भुवनेश्वर 1,39,800 1,28,300 96,300
रांची 1,39,900 1,28,400 96,400
गुवाहाटी 1,39,900 1,28,400 96,400

देश के शहरों में सिल्वर रेट (Silver Price Today)

शहर 10 ग्राम (₹) 100 ग्राम (₹) 1 किलो (₹)
दिल्ली 2,200 22,000 2,20,000
मुंबई 2,200 22,000 2,20,000
कोलकाता 2,200 22,000 2,20,000
चेन्नई 2,300 23,000 2,30,000
बेंगलुरु 2,200 22,000 2,20,000
हैदराबाद 2,300 23,000 2,30,000
पुणे 2,200 22,000 2,20,000
अहमदाबाद 2,200 22,000 2,20,000
जयपुर 2,200 22,000 2,20,000
लखनऊ 2,200 22,000 2,20,000
भोपाल 2,200 22,000 2,20,000
पटना 2,200 22,000 2,20,000
चंडीगढ़ 2,200 22,000 2,20,000
सूरत 2,200 22,000 2,20,000
नागपुर 2,200 22,000 2,20,000
इंदौर 2,200 22,000 2,20,000
भुवनेश्वर 2,300 23,000 2,30,000
रांची 2,200 22,000 2,20,000
गुवाहाटी 2,200 22,000 2,20,000
नोएडा 2,200 22,000 2,20,000

Silver Price Today: चांदी ने दिया झटका, अचानक ₹11,250 हुई महंगी, अब आपके शहर में ये है 100 ग्राम सिल्वर रेट

क्यों टूटा सोना-चांदी? (Why Gold Silver Prices Fell)

इस गिरावट के पीछे सबसे बड़ा कारण ग्लोबल जियो-पॉलिटिकल टेंशन है। United States और Iran के बीच तनाव अभी भी बना हुआ है। अमेरिका ने ईरान को 15 शर्तों वाला प्रस्ताव दिया, जिसे ईरान ने ठुकरा दिया। इसके बाद सख्त चेतावनियां दी गईं, जिससे बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई।

दूसरी तरफ ईरान ने साफ कर दिया है कि अगर उस पर दबाव बनाया गया तो वह होर्मुज स्ट्रेट और बाब-अल-मंडेब जैसे अहम समुद्री रास्तों को बंद कर सकता है। इससे वैश्विक सप्लाई चेन पर बड़ा असर पड़ सकता है।

तेल और डॉलर का खेल (Crude Oil & Dollar Impact)

तनाव बढ़ने के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई। WTI क्रूड करीब 2.9% चढ़कर $92.99 प्रति बैरल पहुंच गया, जबकि ब्रेंट क्रूड $101 के ऊपर निकल गया। तेल महंगा होने से डॉलर मजबूत हुआ और यही वजह रही कि सोना-चांदी जैसे सेफ हेवन एसेट्स पर दबाव बढ़ गया।

सोना और चांदी में आई यह बड़ी गिरावट निवेशकों के लिए एक बड़ा संकेत है। ग्लोबल हालात, खासकर अमेरिका-ईरान तनाव, कच्चे तेल और डॉलर की चाल पर इनकी कीमतें तेजी से बदल रही हैं। आने वाले दिनों में बाजार और ज्यादा उतार-चढ़ाव देख सकता है, इसलिए निवेश से पहले सतर्क रहना जरूरी है।



Source link

Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 27 मार्च 2026, शुक्रवार


Astrology

-P Chakrapani Upadhyay

27 मार्च 2026 को, पंचांग के अनुसार 2083 सिद्धार्थी विक्रमीय संवत्सर में चैत्र मास, शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि होगी। उस दिन सूर्य राशि मीन (Pisces) होगी। प्रमुख उत्सवों में ISKCON द्वारा चिह्नित राम नवमी और स्वामीनारायण जयंती शामिल हैं। यह जानकारी आपको पारंपरिक हिंदू कैलेंडर के अनुसार प्रार्थनाओं, उपवासों और अन्य दैनिक गतिविधियों की योजना बनाने में मदद करती है।

Today's Panchang

सूर्योदय और चंद्रोदय 🌅🌙

सूर्योदय सुबह 05:55 सूर्यास्त शाम 6:12
चंद्रोदय दोपहर 12:50 चंद्रास्त 28 मार्च, सुबह 2:45 बजे

कैलेंडर ✨

तिथि नवमी सुबह 10:06 बजे तक
दशमी
नक्षत्र पुनरवासु दोपहर 3:24 बजे तक
पुष्य
योग अतिगंडा रात 10:10 बजे तक
कर्मा
करण कौलावा (सुबह 10:06 बजे तक)
तैतिला, रात 9:23 बजे तक
गैरेज
काम करने के दिन शुक्रवार पक्ष शुक्ल पक्ष

चंद्र मास, संवत और बृहस्पति संवत्सर 🗓️

विक्रम संवत 2083 सिद्धार्थ सम्वत्सर सिद्धार्थी अपराह्न 03:53 बजे तक, 21 अप्रैल, 2026
शक संवत 1948 पराभाव रौद्र
गुजराती संवत 2082 पिंगला चंद्रमासा चैत्र – पूर्णिमांत
दाएँ/द्वार 13 चैत्र – अमंता

विक्रम संवत 2083 का मंत्री मंडल 👑

राजा गुरु 👑 – राजा अध्यक्ष चंद्र ⚔️ – सेनापति
मंत्री मंगल ⚜️ – मंत्रिमंडल मंत्री धन्याधिपति बुद्ध 🌻 – रबी फसलें
सस्यधिपति गुरु 🌾 – खरीफ फसलें मेघाधिपति चंद्र 🌧 – बादल और बारिश
धनवान गुरु 💰 – धन और अर्थव्यवस्था अप्रसन्न गुरु 🪙 – धातु और खनिज
रसाधिपति शनि 🍯 – रस और तरल पदार्थ फलाधिपति चंद्र 🍎 – फल और फूल

राशि और नक्षत्र 🌠

राशि मिथुना सुबह 9:36 बजे तक
कार्का
नक्षत्र पाद पुनर्वसु, सुबह 9:36 बजे तक
पुनरवासु दोपहर 3:24 बजे तक
सूर्य राशि मीना पुष्य, रात 9:13 बजे तक
सूर्य नक्षत्र उत्तरा भाद्रपद पुष्य, 28 मार्च, सुबह 03:04 बजे तक
सूर्य पाद उत्तरा भाद्रपद पुष्य

रितु और आयना ☀️

ड्रिक रितु वसंत (Spring) दिनमाना 12 घंटे 17 मिनट 09 सेकंड
वैदिक अनुष्ठान वसंत (Spring) रात्रिमाना 11 घंटे 41 मिनट 47 सेकंड
ड्रिक अयाना उत्तरायण मध्य दोपहर 12:03
वैदिक आयन उत्तरायण

शुभ समय 🌟

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:21 से 05:08 तक प्रतः संध्या सुबह 4:45 बजे से सुबह 5:55 बजे तक
अभिजीत सुबह 11:39 से दोपहर 12:28 तक विजय मुहूर्त दोपहर 2:06 से दोपहर 2:55 तक
गोधुली मुहूर्त शाम 6:11 से शाम 6:34 तक सयाहना संध्या शाम 6:12 से शाम 7:22 तक
अमृत ​​कलाम दोपहर 1:05 से दोपहर 2:38 तक निशिता मुहूर्त 28 मार्च, रात 11:40 से 12:26 बजे तक
सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 5:55 बजे से दोपहर 3:24 बजे तक रवि योग पूरे दिन

अशुभ समय ⛔

राहु कलाम सुबह 10:31 बजे से दोपहर 12:03 बजे तक यामागंडा दोपहर 3:08 से शाम 4:40 तक
आदल योग सुबह 5:55 बजे से दोपहर 3:24 बजे तक विदाल योग दोपहर 3:24 से सुबह 5:54 तक, 28 मार्च
गुलिकाई कलम सुबह 7:27 से 8:59 तक दुर् मुहूर्त सुबह 8:22 से 9:11 बजे तक
दोपहर 12:28 से दोपहर 1:17 तक
वर्ज्यम 28 मार्च, रात 11:12 बजे से रात 12:46 बजे तक बाना राजा, 28 मार्च, सुबह 03:13 बजे से पूरी रात तक

निवास और स्कूल 🧭

घर शुक्र, दोपहर 3:24 बजे तक
शॉनी
दिशा स्कूल पश्चिम
अग्निवास पृथ्वी (Earth) सुबह 10:06 बजे तक
आकाश (स्वर्ग)
चंद्र वासा पश्चिम दिशा में सुबह 9:36 बजे तक
उत्तर दिशा में सुबह 9:36 बजे से पूरी रात तक
शिववास गौरी के साथ सुबह 10:06 बजे तक
सभा में
राहु वासा दक्षिण पूर्व
कुंभ चक्र दक्षिण दिशा में दोपहर 3:24 बजे तक
पश्चिम

अन्य कैलेंडर और युग 📅

कलियुग 5127 वर्ष लाहिरी अयनांश 24.230284
काली अहरगना 1872661 दिन दर डाई 739702
जूलियन कैलेण्डर का दिन 14 मार्च, 2026 ई. जूलियन डे 2461126.5 दिन
राष्ट्रीय नागरिक तिथि चैत्र 6, 1948 शक संशोधित जूलियन डे 61126 दिन
राष्ट्रीय निरयण तिथि चैत्र 13, 1947 शक

चंद्रबलम और ताराबलम 💪

चंद्रबलम को सुबह 9:36 बजे तक शुभकामनाएं:
मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु, मकर
*वृश्चिक राशि में जन्मे जातकों के लिए अष्टम चंद्र।
*अंतिम पद विशाखा के लिए अष्टम चंद्र, अनुराधा और ज्येष्ठा का जन्म।
दोपहर 3:24 बजे तक शुभ ताराबलम:
भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, ज्येष्ठा, पूर्वा आषाढ़, श्रवण, शतभिषा, उत्तरा भाद्रपद, रेवती
चंद्रबलम को अगले दिन सूर्योदय तक की शुभकामनाएं:
वृषभ, कर्क, कन्या, तुला, मकर, कुंभ
*धनु राशि के जातकों के लिए अष्टम चंद्र।
*मूल, पूर्वा आषाढ़ और उत्तरा आषाढ़ के प्रथम पाद में जन्मे जातकों के लिए अष्टमा चंद्र।
अगले दिन सूर्योदय तक आपको शुभ ताराबलम की शुभकामनाएं:
अश्विनी, कृत्तिका, मृगशीर्ष, पुनर्वसु, आश्लेषा, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, मूल, उत्तरा आषाढ़, धनिष्ठा, पूर्वा भाद्रपद, रेवती

पंचक रहित मुहूर्त एवं उदय लग्न ⏱️

दिन के लिए पंचक रहित मुहूर्त:
शुभ मुहूर्त – सुबह 5:55 से 6:51 बजे तक
शुभ मुहूर्त – सुबह 6:51 से 8:29 तक
चोर पंचक – प्रातः 08:29 बजे से प्रातः 10:06 बजे तक
शुभ मुहूर्त – सुबह 10:06 से 10:26 तक
रोग पंचक – सुबह 10:26 बजे से दोपहर 12:40 बजे तक
शुभ मुहूर्त – दोपहर 12:40 से दोपहर 2:58 तक
मृत्यु पंचक- 02:58 PM से 03:24 PM तक
अग्नि पंचक – 03:24 PM से 05:12 PM तक
शुभ मुहूर्त – शाम 5:12 से शाम 7:25 तक
राज पंचक – शाम 07:25 बजे से रात 09:41 बजे तक
शुभ मुहूर्त – रात 9:41 से 11:58 तक
चोरा पंचक – रात्रि 11:58 बजे से प्रातः 02:03 बजे तक, 28 मार्च
शुभ मुहूर्त – 02:03 पूर्वाह्न, 28 मार्च से 03:48 पूर्वाह्न, 28 मार्च तक
रोग पंचक – 03:48 AM, 28 मार्च से 05:19 AM, 28 मार्च
शुभ मुहूर्त – प्रातः 05:19, मार्च 28 से प्रातः 05:54, मार्च 28 तक
दिन के लिए उदय लग्न मुहूर्त:
मीना – सुबह 5:22 से 6:51 तक
मेषा – सुबह 6:51 से 8:29 तक
वृषभ – प्रातः 08:29 से प्रातः 10:26 तक
मिथुना – सुबह 10:26 से दोपहर 12:40 तक
कार्का – दोपहर 12:40 से दोपहर 2:58 तक
सिम्हा – दोपहर 2:58 से शाम 5:12 तक
कन्या – शाम 5:12 से शाम 7:25 तक
तुला – शाम 7:25 से रात 9:41 बजे तक
वृश्चिक – रात्रि 09:41 बजे से रात्रि 11:58 बजे तक
धनु – 11:58 अपराह्न से 02:03 पूर्वाह्न, 28 मार्च
मकरा – 28 मार्च, सुबह 02:03 से 28 मार्च, सुबह 03:48 तक
कुंभ – 28 मार्च, सुबह 03:48 से 28 मार्च, सुबह 05:19 तक

दिन के त्यौहार और कार्यक्रम 🎉

राम नवमी *इस्कॉन, स्वामीनारायण जयंती

नोट: सभी समय वाराणसी को केंद्र मानकर भारतीय स्थानीय समय के अनुसार 12 घंटे के प्रारूप में दिखाए गए हैं। आधी रात (12 बजे) के बाद के घंटों को अगले दिन की तारीख के साथ अंकित किया जाता है। पंचांग में, एक दिन सूर्योदय से शुरू होता है और अगले सूर्योदय पर समाप्त होता है।



Source link

रामलला का सूर्य तिलक, 4 मिनट ललाट पर पड़ीं किरणें: पंचामृत से अभिषेक, स्वर्ण जड़ित पीतांबर पहनाया; अयोध्या में 10 लाख श्रद्धालु पहुंचे – Ayodhya News


अयोध्या में रामनवमी पर शुक्रवार दोपहर 12 बजे अभिजीत मुहूर्त में रामलला का सूर्य तिलक हुआ। 4 मिनट तक भगवान के ललाट पर नीली किरणें पड़ीं। प्राण-प्रतिष्ठा के बाद रामलला का यह दूसरा सूर्य तिलक है। पीएम मोदी ने टीवी पर इसे लाइव देखा।

.

सूर्य तिलक के साथ ही रामलला का जन्म हो गया। इस दौरान 14 पुजारी गर्भगृह में मौजूद रहे। उन्होंने विशेष पूजा और आरती की। सूर्य तिलक के बाद कुछ देर के लिए मंदिर के पट बंद कर दिए गए। रामलला को 56 तरह के व्यंजन का भोग लगाया गया।

सूर्य तिलक के लिए अष्टधातु के 20 पाइप से 65 फीट लंबा सिस्टम (स्ट्रक्चर) बनाया गया है। 4 लेंस और 4 मिरर के जरिए गर्भगृह तक रामलला के मस्तक पर किरणें पहुंचाई गईं।

गर्भगृह को फूलों से सजाया गया है। सुबह 5.30 बजे रामलला को पीतांबर पहनाया गया। फिर आरती की गई। आज आम दिनों के मुकाबले भक्त 3 घंटे ज्यादा रामलला के दर्शन कर पाएंगे। सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक यानी 18 घंटे दर्शन होंगे। पहले सुबह 6:30 से रात 4:30 तक दर्शन होते थे।

राम जन्मभूमि ट्रस्ट के मुताबिक, मंदिर परिसर में लंबी लाइनें लगी हैं। राम पथ, भक्ति पथ और जन्मभूमि पथ पर भीड़ ज्यादा है। करीब 10 लाख लोग रामलला के दर्शन करने पहुंचे हैं।

रामनवमी से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए-

रामनवमी आज, पूजा का मुहूर्त सुबह 11:15 से:राम मंदिर के मुख्य पुजारी से जानिए आसान पूजन विधि और आरती करने का शास्त्रीय तरीका

आज की तस्वीरें-

रामलला के सूर्य तिलक के दौरान भगवान के ललाट पर 4 मिनट तक नीली किरणें पड़ीं।

रामलला के सूर्य तिलक के दौरान भगवान के ललाट पर 4 मिनट तक नीली किरणें पड़ीं।

रामलला को स्वर्ण जड़ित पीतांबर वस्त्र पहनाए गए। उन्हें सोने का मुकुट, हार पहनाया गया।

रामलला को स्वर्ण जड़ित पीतांबर वस्त्र पहनाए गए। उन्हें सोने का मुकुट, हार पहनाया गया।

दोपहर 12 बजे अभिजीत मुहूर्त में रामलला का सूर्य तिलक किया गया।

दोपहर 12 बजे अभिजीत मुहूर्त में रामलला का सूर्य तिलक किया गया।

पीएम मोदी ने टीवी पर रामलला का सूर्य तिलक देखा।

पीएम मोदी ने टीवी पर रामलला का सूर्य तिलक देखा।

सूर्य तिलक से पहले राम मंदिर में रामलला का पंचामृत अभिषेक किया गया।

सूर्य तिलक से पहले राम मंदिर में रामलला का पंचामृत अभिषेक किया गया।

सूर्य तिलक से पहले रामलला की विशेष पूजा-अर्चना की गई।

सूर्य तिलक से पहले रामलला की विशेष पूजा-अर्चना की गई।

राम नवमी पर राम मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी है।

राम नवमी पर राम मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी है।

रामलला के सूर्य तिलक से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-



Source link

PM Kisan: सेल्फ रजिस्ट्रेशन या CSC? जानें ₹6000 पाने के लिए कौन सा तरीका है सबसे तेज और सुरक्षित


India

oi-Kumari Sunidhi Raj

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) के तहत करोड़ों किसानों के लिए वर्ष 2026 कई बड़े बदलाव लेकर आया है। 13 मार्च 2026 को जारी हुई 22वीं किस्त के बाद अब नए लाभार्थियों को जोड़ने की प्रक्रिया में तेजी आई है। सरकार ने पारदर्शिता बढ़ाने के लिए अब ‘फार्मर रजिस्ट्री’ और ‘यूनिक फार्मर आईडी’ को अनिवार्य कर दिया है, जिससे पात्र किसानों की पहचान अधिक सटीक हो सके।

ऐसे में नए आवेदन करने वाले किसानों के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि वे खुद ऑनलाइन पंजीकरण (Self Registration) करें या नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाएं। जहां सेल्फ-रजिस्ट्रेशन ओटीपी आधारित होने के कारण त्वरित और निशुल्क है, वहीं सीएससी के माध्यम से बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण का विकल्प मिलता है, जो उन किसानों के लिए वरदान है जिनका मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana

सेल्फ-रजिस्ट्रेशन बनाम CSC, आपके लिए क्या है सही?

पंजीकरण के इन दो मुख्य माध्यमों के बीच का अंतर आपकी सुविधा और तकनीकी पहुंच पर निर्भर करता है:

विशेषता सेल्फ-रजिस्ट्रेशन (ऑनलाइन/ऐप) CSC पंजीकरण (जन सेवा केंद्र)
सुविधा कहीं भी, कभी भी (घर बैठे) केंद्र पर जाना अनिवार्य
प्रमाणीकरण केवल आधार-ओटीपी द्वारा बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट/आइरिस)
लागत बिल्कुल मुफ्त ₹30 से ₹50 (प्रक्रिया शुल्क)
दस्तावेज अपलोड खुद स्कैन और अपलोड करना होगा ऑपरेटर द्वारा पेशेवर अपलोड
सफलता दर डेटा त्रुटि की संभावना अधिक त्रुटि मुक्त होने की अधिक संभावना

ये भी पढ़ें: PM Kisan eKYC Update: अगली किस्त चाहिए? तो फोन से ऐसे करें फेस ऑथेंटिकेशन, OTP की भी नहीं है जरुरत

सेल्फ-रजिस्ट्रेशन: उन किसानों के लिए जो तकनीक-प्रेमी हैं

यदि आपका मोबाइल नंबर आपके आधार कार्ड से जुड़ा हुआ है, तो PM-KISAN पोर्टल या मोबाइल ऐप के माध्यम से खुद को पंजीकृत करना सबसे तेज तरीका है। इसमें आपको किसी कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ते। 2026 के नए अपडेट के अनुसार, अब पोर्टल पर ‘फार्मर आईडी’ बनाने का विकल्प भी सेल्फ-रजिस्ट्रेशन मोड में शामिल कर दिया गया है।

CSC पंजीकरण: आधार-मोबाइल लिंक न होने पर एकमात्र विकल्प

ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी कई किसानों का मोबाइल नंबर आधार से अपडेट नहीं है। ऐसे किसानों के लिए CSC (Common Service Centre) सबसे सुरक्षित माध्यम है। यहां बायोमेट्रिक मशीनों के जरिए आपकी पहचान सत्यापित की जाती है। इसके अलावा, यदि आपके भूमि दस्तावेजों (खतौनी) में कोई तकनीकी पेंच है, तो CSC ऑपरेटर उसे सही फॉर्मेट में अपलोड करने में मदद करते हैं, जिससे आवेदन रिजेक्ट होने का खतरा कम हो जाता है।

2026 के नए नियम जो जानना है जरूरी

फार्मर आईडी (Farmer ID): उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान सहित 14 राज्यों में अब नई रजिस्ट्री के बिना किस्त मिलना मुश्किल है। पंजीकरण के दौरान अपनी यूनिक आईडी जरूर जेनरेट करें।

e-KYC और लैंड सीडिंग: केवल पंजीकरण पर्याप्त नहीं है। सुनिश्चित करें कि आपका बैंक खाता आधार से सीडेड (Seeded) है और आपकी भूमि का भौतिक सत्यापन (Land Seeding) पूरा हो चुका है।

पात्रता की जांच: ध्यान रहे कि सरकारी कर्मचारी (ग्रुप डी को छोड़कर), आयकर दाता, और 10,000 रुपये से अधिक पेंशन पाने वाले लोग इस योजना के पात्र नहीं हैं।

पंजीकरण के बाद अपने आवेदन की स्थिति चेक करने के लिए पोर्टल पर ‘Status of Self Registered/CSC Farmers’ विकल्प का उपयोग करें। यदि आपका आवेदन राज्य स्तर पर लंबित है, तो संबंधित तहसील कार्यालय में संपर्क करना बेहतर होता है।

With AI Inputs

ये भी पढ़ें: PM Kisan 23rd Installment Update: अगली किस्त चाहिए तो आज ही निपटा लें ये काम, वरना लिस्ट से कट सकता है नाम



Source link

Delhi Power Cut: दिल्ली में दोहरा संकट! LPG की किल्लत के बीच राजधानी के इन इलाकों में गुल रहेगी बिजल


Delhi

oi-Puja Yadav

Delhi Power Cut: राजधानी दिल्ली के नागरिकों के लिए आने वाला समय चुनौतियों भरा साबित हो सकता है। जहां एक ओर पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण देश में LPG गैस की सप्लाई प्रभावित हो रही है और लोग नए गैस कनेक्शन या रिफिल के लिए परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर दिल्ली के कई प्रमुख इलाकों में शुक्रवार, 27 मार्च को Power Cut होने वाली है।

बिजली वितरण कंपनियों ने ट्रांसफार्मर और फीडर के मेंटेनेंस के लिए दिल्ली के अलग-अलग डिवीजनों में 3 से 4 घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रखने का फैसला किया है।

delhi-power-cut-27-march-bses-outage-schedule

रसोई में गैस की अनिश्चितता और फिर बिजली का न होना, गृहणियों और वर्क-फ्रॉम-होम कर रहे लोगों के लिए दोहरी मुसीबत बन सकता है।

राजधानी दिल्ली में क्यों हो रही है बिजली कटौती?

विभाग के अनुसार, गर्मियों के सीजन की शुरुआत से पहले ग्रिड को मजबूत करने के लिए ट्रांसफार्मर मेंटेनेंस, 11KV फीडर रिपेयर और RMU सुधार का काम किया जा रहा है। बिजली कटौती मुख्य रूप से सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे के बीच होगी, हालांकि कुछ इलाकों में यह शाम 5:00 बजे तक जारी रह सकती है।

Power Cut Schedule Release: प्रभावित इलाकों का शेड्यूल जारी

जनकपुरी और नांगलोई (दोपहर और शाम)

जनकपुरी: ब्लॉक 6 सुभाष नगर में दोपहर 2:00 से शाम 5:00 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। शिव नगर एक्सटेंशन में सुबह 11:00 से दोपहर 2:00 बजे तक कटौती होगी।

नांगलोई: विकासपुरी एक्सटेंशन, टीचर विहार, गुरुनानक विहार और ग्राम सभा कॉलोनी में सुबह 11:00 से 2:00 बजे तक सप्लाई बंद रहेगी।

द्वारका, नजफगढ़ और मुंडका

द्वारका सेक्टर-19: पॉकेट-1 में सुबह 11:00 से 2:00 बजे तक मेंटेनेंस का काम चलेगा।

नजफगढ़ ग्रामीण: कुतुब विहार फेज-2, हसनपुर गांव, दौलतपुर, झाटीकरा और आसलतपुर खावद में 3 घंटे का पावर कट रहेगा।

मुंडका: तिलंगपुर कोटला और नांगलोई एक्सटेंशन (ब्लॉक 4 ABC) में सुबह 11:00 से दोपहर 2:00 बजे तक बिजली गुल रहेगी।

दक्षिण दिल्ली: वसंत कुंज, हौज खास और छतरपुर

वसंत कुंज: नांगल देवत सेक्टर-D और ब्लॉक-B में सुबह 11:00 से 2:00 बजे तक।

हौज खास: ब्लॉक-G में सुबह 11:00 से दोपहर 12:30 बजे तक।

छतरपुर: मांडी गांव में सुबह 11:00 से दोपहर 2:00 बजे तक।

मोहन गार्डन, पालम और सरिता विहार

मोहन गार्डन: महावीर एन्क्लेव (नवादा) और भगवती गार्डन के ब्लॉक-H में सुबह 11:00 से 2:00 बजे तक।

पालम: पालम गांव में सुबह 11:00 से 2:00 बजे तक ट्रांसफार्मर मरम्मत।

सरिता विहार/जैतपुर: हरि नगर एक्सटेंशन (ब्लॉक-I), मोलरबंद और जैतपुर की खड्डा कॉलोनी में 3 घंटे की कटौती।

LPG संकट और बिजली कटौती: आम जनता की बढ़ी चिंता

मौजूदा वैश्विक हालात के चलते भारत में LPG सिलेंडर की सप्लाई में देरी की खबरें पहले ही पैनिक बाइंग (Panic Buying) को जन्म दे रही हैं। सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे पैनिक न करें, लेकिन जमीनी स्तर पर लोग इंडक्शन चूल्हों और इलेक्ट्रिक उपकरणों की ओर रुख कर रहे हैं।

ऐसे में शुक्रवार को होने वाली बिजली कटौती उन परिवारों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है जो गैस की कमी के कारण बिजली से चलने वाले चूल्हों (Induction) पर निर्भर हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि दोपहर के समय बिजली न होने से न केवल खाना पकाने में समस्या आएगी, बल्कि पानी की मोटर चलाने और डिजिटल काम करने में भी बाधा उत्पन्न होगी।

जनता के लिए सलाह: पहले ही पूरे कर लें जरूरी काम

बिजली विभाग के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली कटौती के निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें। विशेष रूप से ऑनलाइन काम करने वाले पेशेवरों और छात्रों को अपने उपकरणों को चार्ज रखने की सलाह दी गई है। हालांकि, विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि मरम्मत का कार्य समय से पहले पूरा हो जाता है, तो आपूर्ति तुरंत बहाल कर दी जाएगी।



Source link

हिमंता बोले- असम में दुश्मनों की ताकत खत्म कर दी: बंगाल में भाजपा अपने मेनिफेस्टो में DA और 7वें वेतन आयोग का वादा कर सकती है


  • Hindi News
  • National
  • Bengal BJP Manifesto DA & 7th Pay Commission Promise; Himanta Sarma Attacks Opponents

कोलकाता/दिल्ली/गुवाहाटी/पुडुचेरी/तिरुवनंतपुरम29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

असम CM ने गुरुवार को दरांग में रोड शो के दौरान कार के सनरूफ पर बैठकर मीडिया से बात की।

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने गुरुवार को दरांग में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर हमला बोला। हिमंता ने कहा- इस बार चुनाव में ऐतिहासिक नतीजे बीजेपी के पक्ष में आएंगे।हमने राजनीतिक रूप से असम के दुश्मनों की ताकत पूरी तरह खत्म कर दी है और अगली बार बाकी बची ताकत भी खत्म कर देंगे।

इधर पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बीजेपी बड़ा चुनावी दांव खेलने की तैयारी में है। न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पार्टी अप्रैल के पहले हफ्ते में अपना मेनिफेस्टो जारी कर सकती है। इसमें पार्टी सरकार बनने के 45 दिन के भीतर 7वें वेतन आयोग लागू करने और बकाया महंगाई भत्ता (DA) भुगतान का वादा कर सकती है।

वर्तमान में केंद्र सरकार के कर्मचारियों को करीब 56% DA मिल रहा है, जबकि पश्चिम बंगाल के राज्य कर्मचारियों को लगभग 22% ही मिल रहा है। इसके कारण राज्य में ममता सरकार के खिलाफ असंतोष बना हुआ है।

बंगाल के बासंती विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं में झड़प हुई।

बंगाल के बासंती विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं में झड़प हुई।

5 चुनावी राज्यों से जुड़े कल के 5 बड़े अपडेट्स

  • बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बासंती (एससी) विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा और टीएमसी समर्थकों के बीच झड़प हो गई। इसमें 20 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। 8 लोग हिरासत में लिए गए हैं। यहां 29 अप्रैल को दूसरे फेज में मतदान होना है।
  • बंगाल CM ममता बनर्जी की फ्लाइट खराब मौसम के कारण कोलकाता एयरपोर्ट पर समय पर लैंड नहीं कर सकी। विमान को करीब एक घंटे तक हवा में चक्कर लगाने पड़े, जिसके बाद सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।
  • असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा- कांग्रेस में कौन जाना चाहता है? कांग्रेस भारत में कभी सरकार नहीं बना सकती। जब कांग्रेस की सरकार बनेगी तो वह या तो पाकिस्तान में होगी या बांग्लादेश में।
  • केरल CM पिनराई विजयन और विपक्ष के नेता वीडी सतीशन के बीच सोशल मीडिया पर जुबानी जंग छिड़ गई। पहले विजयन ने पुरानी फोटो शेयर की, जिसमें सतीशन RSS के एक कार्यक्रम में दिखे। बाद में सतीशन ने वामपंथी नेताओं की आडवाणी जैसे BJP नेताओं के साथ पुरानी तस्वीरें साझा कीं। दोनों ने एकदूसरे पर RSS के समर्थन के आरोप लगाए।
  • तमिलनाडु में बीजेपी की महिला मोर्चा अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन ने कहा कि अन्नामलाई को चुनाव लड़ना चाहिए। अन्नामलाई बीजेपी के राज्य अध्यक्ष रह चुके हैं, 2021 के विधानसभा चुनाव में अरावकुरिची सीट से चुनाव लड़े थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
51773575817 1774113799



Source link

जम्मू-कश्मीर के पूंछ में एवलांच, 20 गाड़ियों को रेस्क्यू किया: यूपी-MP और राजस्थान में 3 दिन और बारिश: बिहार-झारखंड में बिजली गिरने की आशंका


  • Hindi News
  • National
  • Weather Alert: Jammu Kashmir, Himachal, Uttarakhand; Bihar, Jharkhand Thunderstorm Fear

नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पूंछ में बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (BRO) की टीम ने 10 गाड़ियों का रेस्क्यू किया।

जम्मू-कश्मीर के पूंछ में गुरुवार शाम एवलांच आया, जिसमें 20 से ज्यादा गाड़ियां फंस गईं। बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (BRO) की टीम ने मौके पर पहुंचकर देर रात सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।

इधर, देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में आज से तीन दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया है।

MP के कई जिलों में गुरुवार को गर्मी का असर रहा। भोपाल में दिन का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अब राज्य में 27 से 29 मार्च के दौरान बारिश का दौर रहने की संभावना है।

इधर यूपी में बारिश के साथ 50km प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। गुरुवार को यूपी में कहीं भी बारिश नहीं हुई। प्रयागराज सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 36.4°C रहा।

मौसम विभाग ने बिहार, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना और उत्तराखंड में आज बिजली गिरने और तूफान की आशंका जताई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40-50km प्रति घंटा हो सकती है।

सिक्किम में लगातार भारी बर्फबारी के बाद बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन (BRO) ने गुरुवार को पर्यटन स्थलों पर सड़कों से बर्फ हटाया।

सिक्किम में लगातार भारी बर्फबारी के बाद बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन (BRO) ने गुरुवार को पर्यटन स्थलों पर सड़कों से बर्फ हटाया।

राजस्थान के बीकानेर में गुरुवार को आंधी चली, जिससे कई जगहों पर पेड़ गिर गए।

राजस्थान के बीकानेर में गुरुवार को आंधी चली, जिससे कई जगहों पर पेड़ गिर गए।

3 1774544897

अगले दो दिन का मौसम…

28 फरवरी- अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में भारी बारिश की संभावना है। बिहार में कुछ जगहों पर आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि हो सकती है।

29 फरवरी- हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में 50-60km/घंटा की रफ्तार से आंधी चलने की आशंका है। बिहार, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और उत्तराखंड में बिजली के साथ आंधी-तूफान की संभावना है।

micd54 1774543653

खबरें और भी हैं…



Source link