Home Blog Page 354

Silver Price Today: चांदी ने दिया झटका, अचानक ₹11,250 हुई महंगी, अब आपके शहर में ये है 100 ग्राम सिल्वर रेट


Business

oi-Pallavi Kumari

Silver Price Today 26 March 2026: रामनवमी के दिन जहां बाजार बंद रहा, वहीं चांदी की कीमतों ने निवेशकों और खरीदारों को बड़ा झटका दे दिया। 26 मार्च 2026 को चांदी के भाव में अचानक जबरदस्त उछाल देखने को मिला। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक चांदी ₹11,250 महंगी होकर ₹2,41,250 प्रति किलो तक पहुंच गई, जबकि पिछले दिन यह ₹2,30,000 प्रति किलो पर बंद हुई थी। वहीं कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार खुदरा बाजार में चांदी ₹2,50,000 प्रति किलो के स्तर पर ट्रेड कर रही है, जो आम ग्राहकों के लिए सीधा असर डाल रही है।

कमोडिटी बाजार में भी तेजी साफ नजर आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव करीब 4.8% की उछाल के साथ ₹2,34,700 प्रति किलो पहुंच गया। इससे पहले यह ₹2,23,941 पर बंद हुआ था। गौर करने वाली बात यह है कि इस साल 29 जनवरी को चांदी ने ₹4,20,048 प्रति किलो का ऑल टाइम हाई भी छुआ था, जिससे बाजार में इसकी वोलैटिलिटी साफ झलकती है।

Silver Price Today 26 March 2026

Silver Rate In India Today: देश के बड़े शहरों में चांदी का ताजा भाव (26 मार्च 2026)

शहर 10 ग्राम (₹) 100 ग्राम (₹) 1 किलो (₹)
दिल्ली 2,500 25,000 2,50,000
मुंबई 2,500 25,000 2,50,000
कोलकाता 2,500 25,000 2,50,000
चेन्नई 2,600 26,000 2,60,000
पटना 2,500 25,000 2,50,000
लखनऊ 2,500 25,000 2,50,000
मेरठ 2,500 25,000 2,50,000
अयोध्या 2,500 25,000 2,50,000
कानपुर 2,500 25,000 2,50,000
गाजियाबाद 2,500 25,000 2,50,000
नोएडा 2,500 25,000 2,50,000
गुरुग्राम 2,500 25,000 2,50,000
चंडीगढ़ 2,500 25,000 2,50,000
जयपुर 2,500 25,000 2,50,000
लुधियाना 2,500 25,000 2,50,000
गुवाहाटी 2,500 25,000 2,50,000
जलगांव 2,500 25,000 2,50,000
इंदौर 2,500 25,000 2,50,000
अहमदाबाद 2,500 25,000 2,50,000
सूरत 2,500 25,000 2,50,000
वडोदरा 2,500 25,000 2,50,000
पुणे 2,500 25,000 2,50,000
नागपुर 2,500 25,000 2,50,000
नासिक 2,500 25,000 2,50,000
बेंगलुरु 2,500 25,000 2,50,000
भुवनेश्वर 2,600 26,000 2,60,000
कटक 2,600 26,000 2,60,000
केरल 2,600 26,000 2,60,000
रायपुर 2,500 25,000 2,50,000
हैदराबाद 2,600 26,000 2,60,000

अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर भी घरेलू कीमतों पर दिख रहा है। ग्लोबल मार्केट में हाजिर चांदी 72.67 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और डॉलर की कमजोरी ने भी चांदी को सपोर्ट दिया है। यही वजह है कि पिछले 10 दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला थम गया और कीमतों में तेजी लौट आई।

कैसे तय होते हैं सोना-चांदी के भाव?

भारत में चांदी और सोने की कीमतें सिर्फ घरेलू मांग से तय नहीं होतीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, कच्चे तेल की कीमतें और वैश्विक तनाव जैसे फैक्टर्स भी बड़ा रोल निभाते हैं। इसके अलावा इम्पोर्ट ड्यूटी, जीएसटी और ज्वेलर्स का मार्जिन भी अंतिम रेट को प्रभावित करते हैं। यही वजह है कि अलग-अलग शहरों में कीमतों में थोड़ा फर्क देखने को मिलता है।



Source link

लेडी डॉन पर दिल हार बैठे दारोगा बाबू, बोले- ‘सर मत कहो, बस पापू कहो’, 8 साल पुराने पाप आए सामने


Last Updated:

Bengaluru News: बेंगलुरु में एक पुलिस इंस्पेक्टर और कथित ‘लेडी डॉन’ के बीच वायरल ऑडियो और मैसेज ने विवाद खड़ा कर दिया है. इंस्पेक्टर पर महिला को परेशान करने के आरोप लगे हैं, जबकि पुलिस सूत्र इसे 8 साल पुराना मामला और साजिश बता रहे हैं. जांच शुरू हो गई है और सच्चाई सामने आने का इंतजार है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

बेंगलुरु में पुलिस इंस्पेक्टर और लेडी डॉन के बीच वायरल ऑडियो ने बढ़ाया विवाद. (फोटो AI)

Bengaluru News: कानून की वर्दी पहनने वालों को समाज का रक्षक माना जाता है. लेकिन जब खुद कानून की वर्दी पहनने वाले विवादों में घिर जाए तो पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े होने लगते हैं. बेंगलुरु से सामने आया यह मामला भी कुछ ऐसा ही है जहां एक पुलिस इंस्पेक्टर पर आरोप है कि वह शहर की कथित ‘लेडी डॉन’ के करीब आने की कोशिश में मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ बैठे. यह कहानी सिर्फ मैसेज और ऑडियो क्लिप्स की नहीं है, बल्कि उस भरोसे की भी है, जो जनता पुलिस पर करती है. और जब वही भरोसा डगमगाता है तो सवाल और भी गंभीर हो जाते हैं.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार इस पूरे विवाद ने तब तूल पकड़ा, जब सोशल मीडिया पर कुछ ऑडियो क्लिप्स और चैट्स वायरल हुए. इनमें इंस्पेक्टर कथित तौर पर महिला से ‘सर’ कहकर न बुलाने और ‘पापू’ कहने की जिद करते सुनाई देते हैं. वहीं महिला ने इन संदेशों को आपत्तिजनक बताया है और दावा किया है कि उसे शिकायत करने पर धमकियां भी मिलीं. हालांकि पुलिस सूत्र इसे पुराना मामला और साजिश करार दे रहे हैं.

इंस्पेक्टर पापन्ना का रंगीला ऑडियो वायरल

  • बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला बेंगलुरु के कोनानकुंटे इलाके से जुड़ा है, जहां तैनात इंस्पेक्टर पापन्ना पर आरोप है कि उन्होंने यशस्विनी गौड़ा नाम की महिला से करीबी बढ़ाने की कोशिश की. वायरल ऑडियो में इंस्पेक्टर उसे ‘डालू’ कहकर बुलाते हैं और खुद को ‘पापू’ कहने की बात करते हैं. यहां तक कि वह उसे मिलने और घर आने की बात भी करते हैं. महिला के मुताबिक उसने इन प्रस्तावों को ठुकरा दिया, इसके बाद उसे परेशान किया गया.
  • दूसरी तरफ पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह मैसेज करीब 8 साल पुराने हैं और इंस्पेक्टर को फंसाने की साजिश हो सकती है. उनका दावा है कि ऑडियो क्लिप्स के साथ छेड़छाड़ भी की जा सकती है. बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर ने मामले में प्रारंभिक जांच के आदेश दिए हैं, हालांकि अभी तक महिला की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.

इस मामले में सबसे बड़ा आरोप क्या है?

सबसे बड़ा आरोप यह है कि एक पुलिस अधिकारी ने अपनी पोजीशन का गलत इस्तेमाल करते हुए एक महिला को निजी तौर पर परेशान किया. वायरल ऑडियो और मैसेज में कथित तौर पर आपत्तिजनक बातचीत सामने आई है, जिससे यह मामला गंभीर हो गया है.

क्या यह मामला नया है या पुराना?

पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह बातचीत करीब 8 साल पुरानी हो सकती है. हालांकि महिला का कहना है कि यह मुद्दा अभी भी उसके लिए प्रासंगिक है और उसने हाल ही में शिकायत करने की कोशिश की, जिसके बाद उसे धमकियां मिलीं.

महिला का क्रिमिनल बैकग्राउंड इस केस को कैसे प्रभावित करता है?

महिला पहले ‘हिस्ट्री-शीटर’ रह चुकी है और हाल ही में एक अपहरण मामले में भी उसका नाम आया था. इससे केस की जटिलता बढ़ जाती है, क्योंकि दोनों पक्षों के दावे और आरोप अलग-अलग हैं और सच्चाई की जांच जरूरी हो जाती है.

पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई कर रही है?

बेंगलुरु पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है. ऑडियो और मैसेज की सत्यता की जांच की जा रही है. अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सकती है.

वर्दी पर दाग या साजिश का खेल?

  • यह मामला कई सवाल छोड़ता है. क्या यह वाकई एक पुलिस अधिकारी की गलती है या फिर किसी साजिश का हिस्सा? सच जो भी हो लेकिन यह घटना दिखाती है कि वर्दी की जिम्मेदारी कितनी बड़ी होती है. एक छोटी चूक भी पूरे सिस्टम की छवि को नुकसान पहुंचा सकती है.
  • इस केस में जांच का निष्कर्ष बेहद अहम होगा क्योंकि यह सिर्फ एक व्यक्ति की छवि नहीं, बल्कि पुलिस विभाग की साख से भी जुड़ा है. आने वाले दिनों में यह साफ होगा कि ‘पापू’ की कहानी सच्चाई है या एक सुनियोजित जाल.

About the Author

authorimg

Sumit Kumar

सुमित कुमार News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वे पिछले 3 साल से यहां सेंट्रल डेस्क टीम से जुड़े हुए हैं. उनके पास जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री है. News18 हिंदी में काम करने से पहले, उन्ह…और पढ़ें



Source link

केवलादेव पार्क में नया सेल्फी पॉइंट बना सरसों का 3D स्टैचू, पर्यटकों की भीड़


Last Updated:

Keoladeo National Park: भरतपुर के केवलादेव नेशनल पार्क में सरसों के 3D स्टैचू इन दिनों पर्यटकों के लिए नया आकर्षण बन गए हैं. इन स्टैचू को सरसों के खेतों की थीम पर डिजाइन किया गया है, जो देखने में बेहद आकर्षक लगते हैं. पार्क में आने वाले पर्यटक इनके साथ जमकर फोटो और सेल्फी ले रहे हैं. खासकर युवा वर्ग में यह जगह तेजी से लोकप्रिय हो रही है. यह पहल न केवल पर्यटन को बढ़ावा दे रही है, बल्कि पार्क के अनुभव को भी और यादगार बना रही है.

भरतपुर स्थित केवलादेव नेशनल पार्क इन दिनों एक नए और अनोखे आकर्षण के कारण चर्चा में है. यहां पार्क प्रशासन द्वारा लगाए गए सरसों सारस के 3D स्टैचू पर्यटकों के बीच खासा आकर्षण का केंद्र बन गए हैं. प्राकृतिक सुंदरता और पक्षियों के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध इस पार्क में अब इन कलात्मक स्टैचू ने पर्यटकों के अनुभव को और भी यादगार बना दिया है.

news 18

पार्क में लगाए गए ये 3D स्टैचू सारस पक्षियों की जीवंत झलक प्रस्तुत करते हैं. इन्हें इस तरह से डिजाइन किया गया है कि देखने वाले को ऐसा महसूस होता है. मानो असली सारस सामने खड़े हों यही वजह है कि यहां आने वाले पर्यटक इन स्टैचू के साथ फोटो और सेल्फी लेने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं. बच्चे हों या बड़े, हर कोई इन आकर्षक आकृतियों के साथ अपनी यादों को कैमरे में कैद कर रहा है.

भरतपुर राजस्थान

पार्क प्रशासन का उद्देश्य सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं है. बल्कि इसके जरिए पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय जैव विविधता के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई जा रही है. सारस पक्षी भारतीय पारिस्थितिकी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और इन स्टैचू के माध्यम से लोगों को इनके महत्व के बारे में संदेश देने की कोशिश की गई है. देश-विदेश से आने वाले सैलानी जहां एक ओर केवलादेव की हरियाली, झीलों और पक्षियों का आनंद लेते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

news 18

वहीं अब ये 3D स्टैचू उनके लिए एक अतिरिक्त आकर्षण बन गए हैं. कई पर्यटक खास तौर पर इन स्टैचू के साथ तस्वीरें लेने के लिए रुकते नजर आते हैं. जिससे पार्क का माहौल और भी जीवंत दिखाई देता है.स्थानीय लोगों और पर्यटकों का कहना है कि इस तरह की पहल से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि लोगों का जुड़ाव भी प्रकृति के साथ और मजबूत होगा

news 18

इन स्टैचू के साथ ली गई तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं. जिससे केवलादेव नेशनल पार्क की लोकप्रियता और बढ़ रही है. सारसों के ये 3D स्टैचू केवल सजावट नहीं बल्कि एक संदेश हैं. प्रकृति से जुड़ने का, उसे समझने का और उसे संरक्षित रखने का यही कारण है कि केवलादेव का यह नया प्रयोग पर्यटकों के लिए खास और यादगार अनुभव बनता जा रहा है.



Source link

WTO: ‘डब्ल्यूटीओ की विवाद समाधान प्रणाली निष्क्रिय, कार्यशील बनाने की जरूरत’, संगठन के सदस्यों से भारत की अपील


भारत ने गुरुवार को विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के सदस्यों से आह्वान किया कि वे संगठन की विवाद समाधान प्रणाली को पूरी तरह कार्यशील बनाने की दिशा में काम करें, क्योंकि वर्तमान में यह प्रणाली निष्क्रिय होने के कारण देशों को प्रभावी राहत नहीं मिल पा रही है। 

कैमरून की राजधानी याउंडे में डब्ल्यूटीओ की 14वीं मंत्री स्तरीय कांफ्रेंस के पहले दिन वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, ई-कॉमर्स व्यापार पर सीमा शुल्क पर रोक की अवधि को और बढ़ाने के संबंध में सावधानीपूर्व पुनर्विचार करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, एक दोषपूर्ण विवाद समाधान प्रणाली ने सदस्यों को प्रभावी निवारण से वंचित कर दिया है। हमें स्वचालित और बाध्यकारी विवाद समाधान प्रणाली को बहाल करना होगा। 

डब्ल्यूटीओ की विवाद निपटान व्यवस्था 2009 से ठीक से काम नहीं कर रही है क्योंकि अमेरिका ने अपीलीय निकाय में सदस्य देशों की नियुक्तियों में बाधा डाली है।

विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के सदस्य देशों ने 1998 से ‘इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसमिशन’ पर सीमा शुल्क नहीं लगाने पर सहमति व्यक्त की है। इस रोक को समय-समय पर मंत्रिस्तरीय सम्मेलनों (एमसी) में बढ़ाया गया है। डब्ल्यूटीओ का मंत्रिस्तरीय सम्मेलन 166 सदस्यों का सर्वोच्च निर्णय लेने वाला निकाय है।

भारत ने सीमा शुल्क स्थगन के दायरे पर चर्चा करने की आवश्यकता पर बार-बार बल दिया है, क्योंकि इससे राजस्व पर प्रभाव पड़ता है। चार दिवसीय मंत्रिस्तरीय सम्मेलन 29 मार्च को समाप्त होगा।

उन्होंने कहा, इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसमिशन को लेकर सीमा शुल्क पर स्थगन के दायरे के मामले में सदस्यों के बीच आम सहमति के अभाव में और इसके संभावित महत्वपूर्ण प्रभावों को देखते हुए, इस स्थगन के निरंतर विस्तार पर सावधानीपूर्वक पुनर्विचार की आवश्यकता है।

डब्ल्यूटीओ सुधारों पर मंत्री ने कहा कि आवश्यक सुधार एक पारदर्शी, समावेशी और सदस्य-संचालित प्रक्रिया के माध्यम से किए जाने चाहिए। इसमें विकास को केंद्र में रखा जाए और गैर-भेदभाव, आम सहमति आधारित निर्णय लेने और समानता जैसे मूलभूत सिद्धांतों को बनाए रखा जाए।

गोयल ने कृषि पर कहा कि खाद्य सुरक्षा उद्देश्यों के लिए सार्वजनिक भंडारण, विशेष सुरक्षा उपाय और कपास पर स्थायी समाधान काफी समय से लंबित मुद्दे हैं और सदस्य देशों को ‘प्राथमिकता के आधार पर इन पर निर्णय करना चाहिए।

उन्होंने कहा, भारत एक व्यापक मत्स्य पालन सब्सिडी समझौते पर बातचीत करने के लिए प्रतिबद्ध है जो वर्तमान और भविष्य की मछली पकड़ने की जरूरतों को संतुलित करे, गरीब मछुआरों की आजीविका की रक्षा करे और उचित एवं प्रभावी नियंत्रण एवं परिवर्तन उपायों को लागू करे।

ये भी पढ़ें: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच चिंता में बाजार, दुनिया की हालात देख निवेशक बरत रहे सतर्कता

गोयल ने कहा कि विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) रूपरेखा में बहुपक्षीय परिणामों को शामिल करना आम सहमति पर आधारित होना चाहिए।

मंत्री ने कहा, हम रचनात्मक रूप से इस बात के लिए प्रयासरत रहेंगे कि डब्ल्यूटीओ वैश्विक व्यापार का केंद्र बना रहे। हम इसमें सुधार करने का प्रयास करेंगे ताकि यह जवाबदेह बना रहे, विकास, समानता और समावेश के लक्ष्यों को पूरा करने में सक्षम हो और आम सहमति और बहुपक्षवाद पर आधारित होकर गरीब, कमजोर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के हितों की बेहतर सेवा कर सके।



Source link

Gold Rate Today: रामनवमी पर एक दिन में ₹4,900 उछला सोना,ये है आपके शहर में 22K-18K का ताजा रेट


Business

oi-Pallavi Kumari

Gold Rate Today 26 March 2026: रामनवमी के मौके पर सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। 26 मार्च 2026 को देशभर में गोल्ड रेट अचानक उछल गया, जिससे ज्वेलरी खरीदने वालों की जेब पर सीधा असर पड़ा है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,46,830 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड ₹1,34,610 पर ट्रेड कर रहा है। एक दिन पहले ही दिल्ली के सराफा बाजार में सोने के दाम ₹4,900 यानी करीब 3.38% बढ़ गए थे।

अंतरराष्ट्रीय हालात भी इस तेजी के पीछे बड़ी वजह माने जा रहे हैं। अमेरिका और ईरान के बीच संभावित संघर्षविराम की खबरों से कच्चे तेल और डॉलर में उतार-चढ़ाव देखने को मिला, जिसका असर सीधे सोने की कीमतों पर पड़ा। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है, जिससे बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है। ग्लोबल मार्केट में सोने का भाव 4,556.55 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है।

Gold Rate Today 26 March 2026

Gold Rate In India: 26 मार्च 2026: देश के प्रमुख शहरों में गोल्ड रेट (प्रति 10 ग्राम)

शहर 24 कैरेट (₹) 22 कैरेट (₹) 18 कैरेट (₹)
दिल्ली 1,46,830 1,34,610 1,01,880
मुंबई 1,46,680 1,34,460 1,01,750
चेन्नई 1,46,680 1,34,460 1,01,750
कोलकाता 1,46,680 1,34,460 1,01,750
बेंगलुरु 1,46,680 1,34,460 1,01,750
हैदराबाद 1,46,680 1,34,460 1,01,750
पुणे 1,46,680 1,34,460 1,01,750
अहमदाबाद 1,46,730 1,34,510 1,01,800
जयपुर 1,46,830 1,34,610 1,01,880
लखनऊ 1,46,830 1,34,610 1,01,880
चंडीगढ़ 1,46,830 1,34,610 1,01,880
भोपाल 1,46,730 1,34,510 1,01,800
पटना 1,46,730 1,34,510 1,01,800
नागपुर 1,46,680 1,34,460 1,01,750
इंदौर 1,46,730 1,34,510 1,01,800
सूरत 1,46,730 1,34,510 1,01,800
कानपुर 1,46,830 1,34,610 1,01,880
रांची 1,46,730 1,34,510 1,01,800
भुवनेश्वर 1,46,680 1,34,460 1,01,750
गुवाहाटी 1,46,730 1,34,510 1,01,800

Silver Rate Today: चांदी की आज क्या है कीमत?

चांदी की बात करें तो इसमें भी तेजी का सिलसिला जारी है। 26 मार्च की सुबह चांदी ₹2,50,100 प्रति किलो तक पहुंच गई। एक दिन पहले ही इसमें ₹11,250 की तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 72.67 डॉलर प्रति औंस पर बनी हुई है।

कैसे तय होते हैं सोना-चांदी के भाव?

भारत में सोने और चांदी की कीमतें कई फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, कच्चे तेल की कीमतें, भू-राजनीतिक तनाव और मांग-सप्लाई का संतुलन सबसे अहम भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा इम्पोर्ट ड्यूटी, जीएसटी और स्थानीय ज्वेलर्स की मार्जिन भी अंतिम कीमत को प्रभावित करते हैं। इसलिए हर शहर में रेट थोड़ा अलग दिखाई देता है।



Source link

होटल-रेस्टोरेंट बिल में अलग से नहीं जोड़ सकेंगे LPG चार्ज: सरकार बोली- ऐसा किया तो कार्रवाई होगी, 5% गैस-क्राइसिस चार्ज वसूलने का मामला आया था


नई दिल्ली26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

होटल-रेस्टोरेंट ग्राहकों से ‘LPG चार्ज’ नहीं ले सकेंगे। केंद्र सरकार ने कहा कि रेस्टोरेंट अपने बिल में खाने की कीमत के अलावा केवल सरकारी टैक्स जोड़ सकेंगे।

LPG संकट के बीच सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) ने कहा कि होटल-रेस्टोरेंट को अपनी सभी इनपुट कॉस्ट को मेन्यू में दी गई कीमतों में ही शामिल करना होगा।

अगर कोई रेस्टोरेंट गैस की बढ़ती कीमतों या किसी अन्य ऑपरेशनल खर्च का हवाला देकर बिल में अलग से चार्ज जोड़ता है, तो यह नियमों का उल्लंघन माना जाएगा।

कैफे ने नींबू पानी पर 5% गैस-क्राइसिस चार्ज वसूला था

  • बेंगलुरु के एक कैफे ने नींबू पानी के बिल पर 5% ‘गैस क्राइसिस चार्ज’ लगाया था। ग्राहक ने दो मिंट लेमोनेड ऑर्डर किए, जिनकी कुल कीमत 358 रुपए थी।
  • कैफे ने ₹17.90 (5%) डिस्काउंट दिया, फिर GST के साथ 5% यानी ₹17.01 ‘गैस क्राइसिस चार्ज’ जोड़ा। इससे कुल बिल ₹374 हो गया।
g11773659281 1774500270

सर्विस चार्ज पर लगी रोक को घुमाने की कोशिश

CCPA जांच में पाया गया कि कई होटल-रेस्टोरेंट ‘सर्विस चार्ज’ रोक को बाईपास करने के लिए नए नाम से चार्ज ले रहे हैं। इसे उपभोक्ता अधिकारों का हनन बताते हुए अथॉरिटी ने सख्त निगरानी और कार्रवाई की बात कही।

बिल में ऐसे चार्ज दिखें तो क्या करें?

CCPA ने कहा है कि अगर बिल में LPG चार्ज, फ्यूल चार्ज या कोई अन्य एक्स्ट्रा फीस जुड़ी हुई दिखे, तो सबसे पहले होटल या रेस्टोरेंट मैनेजमेंट से उसे हटाने को कहें। अगर वे इसे हटाने से मना करते हैं, तो ग्राहक 4 तरीकों से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

  1. हेल्पलाइन नंबर: नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन 1915 पर कॉल कर शिकायत करें।
  2. मोबाइल ऐप: NCH एप से भी शिकायत दर्ज की जा सकती है।
  3. ई-जाग्रति पोर्टल: ऑनलाइन शिकायत के लिए e-Jagriti पोर्टल का इस्तेमाल करें।
  4. कलेक्टर को शिकायत: जिला कलेक्टर या CCPA को भी शिकायत कर सकते हैं।

————————————————————

तेल संकट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

अप्रैल में रूस से 6 करोड़ बैरल कच्चा-तेल खरीदेगा भारत:यह डिस्काउंट की जगह प्रीमियम पर मिलेगा

image resize color correction and ai 5517732259231 1774502260

मिडिल ईस्ट में जारी इजराइल-ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की सप्लाई चेन बुरी तरह प्रभावित हुई है। इस संकट से निपटने के लिए भारतीय रिफाइनर्स ने रूस से भारी मात्रा में तेल खरीदने का फैसला किया है।

जानकारी के मुताबिक, अप्रैल महीने की डिलीवरी के लिए भारत ने रूस से लगभग 60 मिलियन यानी 6 करोड़ बैरल कच्चे तेल का सौदा किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

खबरें और भी हैं…



Source link

होटल-रेस्टोरेंट बिल में अलग से नहीं जोड़ सकेंगे LPG चार्ज: सरकार बोली- ऐसा किया तो कार्रवाई होगी, 5% गैस-क्राइसिस चार्ज वसूलने का मामला आया था




होटल और रेस्टोरेंट अब ग्राहकों से ‘LPG चार्ज’ या ‘फ्यूल कॉस्ट रिकवरी’ जैसे कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज नहीं वसूल सकेंगे। केंद्र सरकार ने साफ किया है कि खाने की कीमतों के अलावा बिल में सिर्फ सरकारी टैक्स ही जोड़े जा सकेंगे। देशभर में जारी LPG संकट के बीच सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) ने अपने आदेश में कहा है कि होटल और रेस्टोरेंट को अपनी सभी इनपुट कॉस्ट (लागत) को मेन्यू में दी गई कीमतों में ही शामिल करना होगा। अगर कोई रेस्टोरेंट गैस की बढ़ती कीमतों या किसी अन्य ऑपरेशनल खर्च का हवाला देकर बिल के अंत में अलग से चार्ज जोड़ता है, तो यह नियमों का उल्लंघन माना जाएगा। अथॉरिटी के मुताबिक, मेन्यू में जो रेट लिखा है, ग्राहक सिर्फ वही और उस पर लगने वाले टैक्स ही देगा। कैफे ने नींबू पानी पर 5% गैस-क्राइसिस चार्ज वसूला था
हाल ही में बेंगलुरु के एक कैफे ने अपने ग्राहक को नींबू पानी के बिल पर 5% ‘गैस क्राइसिस चार्ज’ (गैस संकट शुल्क) लगा दिया था। बेंगलुरु के ‘थियो कैफे’ की इस वायरल रसीद के मुताबिक, एक ग्राहक ने दो मिंट लेमोनेड (नींबू पानी) ऑर्डर किए थे। एक लेमोनेड की कीमत ₹179 थी, यानी दो के लिए ₹358 हुए। कैफे ने पहले ₹17.90 का 5% डिस्काउंट दिया, लेकिन फिर स्टैंडर्ड GST (CGST और SGST) के साथ ‘गैस क्राइसिस चार्ज’ के नाम पर 5% यानी ₹17.01 अलग से जोड़ दिए। इस तरह ग्राहक का कुल बिल ₹374 हो गया। सर्विस चार्ज पर लगी रोक को घुमाने की कोशिश
CCPA की जांच में सामने आया है कि कई होटल और रेस्टोरेंट पुराने ‘सर्विस चार्ज’ पर लगी रोक को बाईपास करने के लिए इस तरह के नए नाम वाले चार्ज वसूल रहे हैं। CCPA ने इसे उपभोक्ता अधिकारों का हनन बताया है। अथॉरिटी ने कहा कि वह इस तरह की चीजों पर बारीकी से नजर रखे हुए है और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। बिल में ऐसे चार्ज दिखें तो तुरंत क्या करें?
CCPA ने उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि अगर बिल में LPG चार्ज, फ्यूल चार्ज या कोई अन्य एक्स्ट्रा फीस जुड़ी हुई दिखे, तो सबसे पहले होटल या रेस्टोरेंट मैनेजमेंट से उसे हटाने को कहें। अगर वे इसे हटाने से मना करते हैं, तो ग्राहक अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत दर्ज कराने के 4 आसान तरीके ———————————————————— तेल संकट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें अप्रैल में रूस से 6 करोड़ बैरल कच्चा-तेल खरीदेगा भारत:यह डिस्काउंट की जगह प्रीमियम पर मिलेगा मिडिल ईस्ट में जारी इजराइल-ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की सप्लाई चेन बुरी तरह प्रभावित हुई है। इस संकट से निपटने के लिए भारतीय रिफाइनर्स ने रूस से भारी मात्रा में तेल खरीदने का फैसला किया है। जानकारी के मुताबिक, अप्रैल महीने की डिलीवरी के लिए भारत ने रूस से लगभग 60 मिलियन यानी 6 करोड़ बैरल कच्चे तेल का सौदा किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें



Source link

IPL 2026: विराट कोहली की RCB का बदलेगा नाम? 16,700 करोड़ की डील के बाद अनन्या बिड़ला ने दिया जवाब!


IPL 2026: अब बातें नहीं, बल्ला बोलेगा! सगाई के बाद बदले पृथ्वी शॉ के तेवर, बल्ले से तबाही मचाने को तैयार?



Source link

Delimitation in India: परिसीमन के बाद राज्‍यों में कितनी बढ़ेगी लोक सभा सीटें? किस States को होगा फायदा?


India

oi-Bhavna Pandey

Delimitation in India: केंद्र सरकार 2029 के लोकसभा चुनावों से पहले महिला आरक्षण को लागू करने के लिए बड़ी तैयारी में जुटी है। इस दिशा में एक अहम प्रस्ताव पर काम हो रहा है, जिसके तहत लोकसभा की सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर करीब 816 की जा सकती है। यह बदलाव भारतीय लोकतंत्र में प्रतिनिधित्व के स्वरूप को व्यापक रूप से प्रभावित कर सकता है।

महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी

सरकार की योजना है कि लोकसभा की कुल सीटों में से एक-तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की जाएँ। इसके लिए ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ में संशोधन लाने की तैयारी चल रही है। सूत्रों के अनुसार, सरकार चाहती है कि यह प्रक्रिया 2029 के चुनाव से पहले पूरी हो जाए।

Delimitation in India

सीटों में करीब 50% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव

प्रस्तावित योजना के तहत लोकसभा सीटों में लगभग 50 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है। इसके लिए परिसीमन आयोग के माध्यम से नई सीटों का निर्धारण किया जाएगा, जिसमें जनसंख्या अनुपात को संतुलित रखने की कोशिश की जाएगी।

2029 चुनाव से पहले लागू करने का लक्ष्य

सरकार का लक्ष्य है कि सभी कानूनी और प्रक्रियात्मक बाधाओं को पार करते हुए यह व्यवस्था 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले लागू कर दी जाए, ताकि संसद में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो सके और प्रतिनिधित्व अधिक समावेशी बन सके।

भारत के किन राज्यों को होगा ज्यादा फायदा

सीटों की संख्या बढ़ने से बड़े राज्यों को खासा लाभ मिलने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश: 80 → 120 (+40)
महाराष्ट्र: 48 → 72 (+24)
पश्चिम बंगाल: 42 → 63 (+21)
बिहार: 40 → 60 (+20)

इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में भी सीटों में बड़ी वृद्धि हो सकती है।

Delimitation in India

अन्य बड़े/मध्यम राज्य

मध्य प्रदेश: 29 → 44 (+15)
राजस्थान: 25 → 38 (+13)
गुजरात: 26 → 39 (+13)
मध्यम राज्य
ओडिशा: 21 → 32 (+11)
झारखंड: 14 → 21 (+7)
असम: 14 → 21 (+7)
पंजाब: 14 → 21 (+7)
छत्तीसगढ़: 11 → 17 (+6)
हरियाणा: 10 → 15 (+5)

छोटे राज्य और केंद्र शासित प्रदेश

दिल्ली: 7 → 11 (+4)
जम्मू-कश्मीर: 5 → 8 (+3)
उत्तराखंड: 5 → 8 (+3)
हिमाचल प्रदेश: 4 → 6 (+2)
गोवा: 2 → 3 (+1)

पूर्वोत्तर राज्य

(अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, मेघालय, सिक्किम)

2 → 3 (+1 प्रत्येक)

दक्षिण भारत के राज्‍य

तमिलनाडु: 39 → 59 (+20)
कर्नाटक: 28 → 42 (+14)
आंध्र प्रदेश: 25 → 38 (+13)
केरल: 20 → 30 (+10)
तेलंगाना: 17 → 26 (+9)

SC/ST आरक्षण में भी वृद्धि

प्रस्ताव के तहत अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित सीटें 84 से बढ़कर 126 और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 47 से बढ़कर 70 तक की जा सकती हैं। इससे इन वर्गों का प्रतिनिधित्व और मजबूत होगा।

दक्षिणी राज्यों की चिंताओं पर ध्यान

दक्षिण भारत के राज्यों ने पहले जनसंख्या नियंत्रण के कारण सीटों में संभावित असंतुलन को लेकर चिंता जताई थी। हालांकि, सरकार का दावा है कि किसी भी राज्य के प्रतिनिधित्व को कमजोर नहीं किया जाएगा। तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल और तेलंगाना में भी सीटों में वृद्धि प्रस्तावित है।

संवैधानिक संशोधन और राजनीतिक सहमति जरूरी

इस पूरी योजना को लागू करने के लिए संवैधानिक संशोधन आवश्यक होगा। इसके लिए सरकार सभी राजनीतिक दलों, सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों से सहमति बनाने की कोशिश कर रही है।

2011 जनगणना के आधार पर जल्द लागू करने की योजना

मौजूदा कानून के अनुसार महिला आरक्षण 2027 की जनगणना के बाद लागू होना था, लेकिन संभावित देरी को देखते हुए सरकार अब 2011 की जनगणना के आधार पर ही परिसीमन कर महिला आरक्षण को समय से पहले लागू करने पर विचार कर रही है।



Source link

Delhi Crime News: आधी रात और पड़ोसन के बीच खूनी तकरार; मयूर विहार थाने में जब कांपते हुए अपराधी ने कबूला अपना गुनाह


Last Updated:

Delhi Crime News: दिल्ली के मयूर विहार में पड़ोसी के बीच पैसों के विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया. आधी रात हुए झगड़े में आरोपी ने अपने पड़ोसन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और बाद में खुद थाने पहुंचकर गुनाह कबूल किया. गंभीर रूप से घायल महिला का अस्पताल में इलाज जारी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Zoom

दिल्ली के मयूर विहार में पड़ोसी विवाद ने लिया हिंसक रूप. (AI फोटो)

Delhi Crime News: दिल्ली की रातें अक्सर शोर और सन्नाटे के बीच गुजरती हैं, लेकिन कुछ रातें ऐसी होती हैं जो अपने पीछे खून के निशान छोड़ जाती हैं. मयूर विहार की उस रात भी सब कुछ सामान्य दिख रहा था. लोग अपने घरों में थे, गलियां शांत थीं. लेकिन एक घर के अंदर ऐसा तूफान उठ रहा था, जो कुछ ही मिनटों में एक खौफनाक वारदात में बदल गया. पैसों के छोटे से विवाद ने ऐसा रूप लिया कि रिश्ते की सारी सीमाएं टूट गईं. और फिर जो हुआ, उसने न सिर्फ एक परिवार को तोड़ दिया, बल्कि यह भी दिखा दिया कि गुस्से का एक पल कितना भारी पड़ सकता है.

इस कहानी का सबसे डरावना हिस्सा सिर्फ हमला नहीं बल्कि उसका अंत है. वारदात के बाद आरोपी खुद कांपते हुए मयूर विहार थाने पहुंचा और पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया. यह एक ऐसा मोड़ था जहां अपराध, पछतावा और डर एक साथ दिखाई दिए. पुलिस के लिए यह मामला जितना चौंकाने वाला था, उतना ही गंभीर भी.

पढ़ें पूरी कहानी

  • पुलिस के मुताबिक आरोपी और उसकी पड़ोसन अफसाना के बीच लंबे समय से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था. छोटी-छोटी बहसें अकसर बड़े झगड़े में बदल जाती थीं. घटना वाली रात भी दोनों के बीच तीखी बहस हुई. गुस्से में आरोपी ने पहले से हमला करने की योजना बना रखी थी. जैसे ही मौका मिला, उसने तेज धारदार हथियार उठाया और अफसाना के गले पर वार कर दिया. वार इतना गंभीर था कि महिला तुरंत जमीन पर गिर पड़ी.
  • हमले के बाद आरोपी सीधे मयूर विहार थाने पहुंचा. उसने पुलिस को बताया कि उसने अपनी भाभी पर हमला किया है. पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया. हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया. फिलहाल महिला जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है.

इस वारदात की असली वजह क्या थी?

पुलिस जांच में सामने आया है कि इस घटना के पीछे पैसों का विवाद मुख्य कारण था. आरोपी और उसकी पड़ोसन के बीच लंबे समय से लेनदेन को लेकर तनाव चल रहा था. यह तनाव धीरे-धीरे बढ़ता गया और आखिरकार हिंसक रूप ले लिया.

आरोपी ने खुद पुलिस के सामने सरेंडर क्यों किया?

वारदात के बाद आरोपी मानसिक रूप से टूट गया था. डर और पछतावे के बीच उसने खुद थाने जाकर अपना गुनाह कबूल किया. यह कदम दिखाता है कि उसने अपने कृत्य की गंभीरता को समझ लिया था, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

पीड़िता की हालत कैसी है और आगे क्या कार्रवाई होगी?

पीड़िता की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जीटीबी अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है. मामले की गहराई से जांच की जा रही है ताकि पूरे घटनाक्रम को समझा जा सके.

एक पल का गुस्सा, जिंदगी भर का पछतावा

  • यह घटना सिर्फ एक क्राइम स्टोरी नहीं बल्कि एक चेतावनी भी है. आपसी विवाद अगर समय रहते सुलझाए न जाएं, तो वे खतरनाक मोड़ ले सकते हैं. गुस्से में लिया गया एक फैसला न सिर्फ रिश्तों को खत्म करता है, बल्कि कई जिंदगियों को भी बर्बाद कर देता है.
  • मयूर विहार की यह घटना यही बताती है कि पड़ोसी के बीच संवाद और समझदारी कितनी जरूरी है. छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करने के बजाय अगर उन्हें समय पर सुलझाया जाए, तो ऐसे हादसों से बचा जा सकता है.
  • पुलिस की जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले से जुड़े और भी खुलासे हो सकते हैं. लेकिन फिलहाल यह कहानी एक ऐसे सच को सामने लाती है जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता गुस्सा हमेशा तबाही लेकर आता है.

About the Author

authorimg

Sumit Kumar

सुमित कुमार News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वे पिछले 3 साल से यहां सेंट्रल डेस्क टीम से जुड़े हुए हैं. उनके पास जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री है. News18 हिंदी में काम करने से पहले, उन्ह…और पढ़ें



Source link