Home Blog Page 355

Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच?


Fact Check

oi-Bhavna Pandey

Is lockdown again in india 2026? सोशल मीडिया पर इन दिनों ‘इंडिया लॉकडाउन अगेन’ और ‘लॉकडाउन 2026’ ट्रेंड कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा और राज्यसभा में पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष पर दिए गए भाषणों के बाद लॉकाडाउन लगने के दावे किए जाने लगे।

वहीं बुधवार को नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक की घोषणा ने अटकलों को और हवा दी। लोग ‘क्या भारत में फिर से लॉकडाउन लगेगा?’ और ‘एनर्जी लॉकडाउन क्या है?’ जैसे सवाल ऑनलाइन खोज रहे थे। लेकिन क्या भारत में वाकई एक और राष्ट्रव्यापी बंद की ओर बढ़ रहा है? जानिए इस वायरल खबर का सच।

Fact Check

लॉकडाउन की अफवाहें किस वजह से भड़कीं?

दरअसल, इन अटकलों की जड़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय भाषणों में थी। सोमवार और मंगलवार को लोकसभा व राज्यसभा में पश्चिमी एशिया संघर्ष पर बोलते हुए, पीएम मोदी ने COVID-19 महामारी और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला बाधाओं को याद किया और पीएम मोदी ने ‘कोविड जैसी तैयारी’ के आह्वान किया था।

Fact Check: क्या पीएम मोदी ने कहा लॉकडाउन लगने वाला है?

दरअसल, पीएम मोदी ने खाड़ी क्षेत्र में जारी तनाव के आर्थिक प्रभावों पर टिप्पणी की थी। वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में व्यवधान और रणनीतिक होर्मुज जलडमरूमध्य में शिपिंग चुनौतियों को देखते हुए, पीएम ने पश्चिमी एशिया संकट पर लोकसभा में अपने संबोधन में मोदी ने कहा, “इन कठिन परिस्थितियों के प्रभाव… लंबे समय तक रहने की उम्मीद है। इसलिए, हमें तैयार रहना होगा, हमें एकजुट रहना होगा। हम एकजुट रहे और कोविड महामारी के दौरान भी ऐसी परिस्थितियों का सामना किया। इसी तरह, हमें इस बार भी तैयार रहना होगा।”

हालांकि, पीएम मोदी ने अपने दोनों भाषणों में ‘लॉकडाउन’ शब्द का इस्तेमाल नहीं किया, सिर्फ COVID-19 दौर का उल्लेख किया। उन्होंने कहा था, ‘हमें तैयार और एकजुट रहना चाहिए।

Fact Check: लॉकडाउन के दावे महज अफवाह हैं

2026 में लॉकडाउन को लेकर फैली खबरें गलत हैं। भारत सरकार की ओर से किसी नए लॉकडाउन की कोई आधिकारिक योजना नहीं है। यह भ्रम 24 मार्च 2020 के लॉकडाउन की याद और “तैयार रहने” जैसे बयानों के कारण फैला।

सरकार की असली तैयारी किस लिए है

सरकार का फोकस अर्थव्यवस्था को चालू रखने और तेल-गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने पर है। वैश्विक तनावों के बीच आयात स्रोत बढ़ाए गए हैं और राज्यों को जमाखोरी रोकने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आम जनता और कमजोर वर्गों पर असर कम हो। सरकार ने जोखिम कम करने के लिए कच्चे तेल और एलएनजी आयात स्रोतों को 27 से बढ़ाकर 41 देशों तक विविधीकृत किया है। पीएम ने राज्यों से जमाखोरी-कालाबाजारी के खिलाफ सतर्क रहने को कहा, जिसका ध्यान अर्थव्यवस्था को बंद करने के बजाय उसे सुचारु रूप से चलाने पर है।

लॉ‍कडाउन की छठीं वर्षगांठ ने दिया अफवाहों को तूल

हालांकि, दूसरा पहलू ये भी ये भी है कि सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा लॉकडाउन 2020 लॉकडाउन (24 मार्च) की छठी वर्षगांठ से भी मेल खाता है। इस ‘वर्षगाँठ प्रभाव’ ने, प्रधानमंत्री की ईरान-इज़राइल-अमेरिका तनावों के ‘लंबे समय तक चलने वाले’ प्रभावों पर कड़ी चेतावनी के साथ मिलकर, गलत सूचनाओं के प्रसार का माहौल बनाया।



Source link

रियान पराग आउट, यशस्वी जायसवाल इन? RR के नए मालिक के आते ही बदल गया कप्तान? सामने आई असली सच्चाई


Cricket

oi-Naveen Sharma

Fact Check: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के शुरू होने से पहले सोशल मीडिया पर राजस्थान रॉयल्स (RR) के नेतृत्व को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। हाल ही में काल सोमानी के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम द्वारा राजस्थान रॉयल्स को करीब 15,300 करोड़ रुपये में खरीदे जाने के बाद से ही डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर यह दावा किया जा रहा है कि नया मैनेजमेंट टीम की कमान में बड़ा बदलाव करने जा रहा है।

वायरल हो रही पोस्ट्स में कहा जा रहा है कि रियान पराग को कप्तानी से हटा दिया गया है और अब भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल टीम के नए कप्तान होंगे। इन दावों ने फैंस के बीच काफी हलचल पैदा कर दी है, विशेषकर इसलिए क्योंकि संजू सैमसन के चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में जाने के बाद रियान पराग को ही आधिकारिक तौर पर कप्तान नियुक्त किया गया था।

fact check

सामने आ गई पूरी सच्चाई

हालांकि, इन वायरल दावों की पड़ताल करने पर सच्चाई कुछ और ही निकलकर सामने आती है। राजस्थान रॉयल्स की ओर से कप्तानी में किसी भी तरह के बदलाव को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इन अफवाहों पर तब पूरी तरह विराम लग गया जब रियान पराग बुधवार को बीसीसीआई मुख्यालय में आयोजित आईपीएल कप्तानों की आधिकारिक बैठक और ट्रॉफी फोटोशूट का हिस्सा बने।

जायसवाल फ़िलहाल कप्तानी की दौड़ से बाहर

अन्य सभी नौ टीमों के कप्तानों के साथ रियान पराग की मौजूदगी इस बात की पुष्टि करती है कि वे ही आगामी सीजन में राजस्थान रॉयल्स की अगुवाई करेंगे। यशस्वी जायसवाल निश्चित रूप से टीम के एक महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और भविष्य में नेतृत्व की भूमिका निभा सकते हैं, लेकिन वर्तमान में वे टीम के लीडरशिप ग्रुप या उप-कप्तानी की दौड़ में भी आधिकारिक तौर पर शामिल नहीं हैं।

पूरी चर्चा महज अफवाह

टीम के इतिहास पर नजर डालें तो राजस्थान रॉयल्स ने पिछले कुछ वर्षों में अपने घरेलू खिलाड़ियों पर काफी निवेश किया है। यशस्वी जायसवाल जहां 18 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि के साथ टीम का हिस्सा हैं, वहीं रियान पराग को 14 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया था। कप्तानी की यह पूरी चर्चा महज एक सोशल मीडिया अफवाह साबित हुई है, जिसका कोई ठोस आधार नहीं है।



Source link

राहुल बोले- हॉस्पिटल में पूरी रात सोफे पर सोया: मां की सेहत को लेकर परेशान था; सोनिया दो दिन से अस्पताल में भर्ती


नई दिल्ली28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राहुल गांधी ने बुधवार को केरल में चुनाव प्रचार का आगाज किया। उन्होंने वर्चुअली जनता को संबोधित किया।

कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी की चेयरपर्सन सोनिया गांधी पिछले दो दिनों से दिल्ली के सर गंगा राम हॉस्पिटल में एडमिट हैं। सोनिया को पेट और यूरिनरी इंफेक्शन के चलते मंगलवार रात 10:22 बजे भर्ती कराया गया था। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मां की देखभाल के लिए अस्पताल में ही रहे।

उन्होंने कांग्रेस के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट में कहा कि, वे हॉस्पिटल में अपनी मां के कमरे में एक छोटे से सोफे पर सो रहे थे। वे भी हर बेटे की तरह अपनी मां की सेहत को लेकर बहुत परेशान थे। हालांकि केरल की नर्स ने उनकी मां का बहुत ख्याल रखा। जिससे उन्हें राहत मिली।

दरअसल राहुल गांधी सोनिया की खराब तबीयत के चलते बुधवार को संसद भवन में हुई सर्वदलीय बैठक में भी शामिल नहीं हुए। वहीं केरल में उनका दौरा भी रद्द कर दिया गया था। उनकी जगह मल्लिकार्जुन खड़गे गए। राहुल ने सभा को वर्चुअली संबोधित किया।

medium text quote 1774491683

अब पढ़िए राहुल का पूरा वीडियो मैसेज…

कल रात, मैं हॉस्पिटल में अपनी मां के कमरे में एक छोटे से सोफे पर सो रहा था। जैसे कि कोई भी बेटा अपनी मां की सेहत को लेकर परेशान रहता है, मैं भी परेशान था।

पूरी रात, मुझे सिर्फ एक चीज से सुकून मिला। मुझे केरल की एक नर्स से सुकून मिला जो हर घंटे मेरी मां को देखने आती थी। हर एक घंटे, वह आकर उन्हें देखती थी। वह मुस्कुराती थी और उनका हाथ पकड़ती थी। मैंने सोचा कि केरल की नर्सों ने कितने बेटों, बेटियों, भाइयों और बहनों को उनके सबसे मुश्किल पलों में सुकून दिया है।

सुबह-सुबह, मैंने उनसे पूछा, क्या आप रात में सोती हैं, या पूरी रात काम करती हैं? उन्होंने कहा, मैं पूरी रात काम करती हूं। तो, जब पूरी दुनिया सो रही है, केरल की औरतें, सिर्फ केरल में ही नहीं बल्कि दिल्ली में, पूरे देश में और दुनियाभर में लोगों को सुकून दे रही हैं। उनका हाथ थाम रही हैं, और उन्हें आराम महसूस करा रही हैं।

मेरे लिए, यही केरल की पहचान है।

केरल में चुनाव, क्या-क्या बोले राहुल

  • मोदी जी ने नेशनल लेवल पर 2 करोड़ नौकरियों का वादा किया था। केरल के मुख्यमंत्री ने राज्य में 40 लाख नौकरियों का वादा किया था। 10 साल बीत गए उन्होंने लोगों को एक भी नौकरी नहीं दी है।
  • असल में, उन्होंने नौकरियां खत्म कर दी हैं। न तो BJP और न ही LDF को लगता है कि वे लोगों के प्रति जवाबदेह हैं। उन्हें नहीं लगता कि केरल के लोगों को उनसे सवाल पूछने का हक है।
  • देशभर में विपक्षी नेताओं के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियां कार्रवाई करती हैं, लेकिन केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने इसे मिलीभगत का सबसे बड़ा सबूत बताया।
  • महिलाओं के लिए फ्री KSRTC बस यात्रा और कॉलेज जाने वाली लड़कियों के लिए फाइनेंशियल मदद के तौर पर हर महीने 1000 रुपए दिए जाएंगे। वेलफेयर पेंशन को बढ़ाकर 3000 रुपए किया जाएगा। हर परिवार के लिए 25 लाख रुपए के कवरेज के साथ ओमन चांडी हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम, युवाओं के लिए पांच लाख तक का बिना ब्याज वाला लोन और सीनियर सिटिजन के लिए एक स्पेशल डिपार्टमेंट बनाया जाएगा।

5 राज्यों में विधानसभा चुनाव, 4 मई को एकसाथ आएगा रिजल्ट

5177357581717741137991774401399 1774492274

———————-

ये खबर भी पढ़ें…

राहुल बोले- मोदी 100% ट्रम्प के कंट्रोल में हैं: दावा- मोदी ने ट्रम्प से कहा कि बिना पूछे किसी से तेल नहीं खरीदेंगे

comp 26 21774267250 1774492446

राहुल गांधी ने सोमवार को वडोदरा में कहा कि प्रधानमंत्री ने लोकसभा में 25 मिनट का भाषण दिया है लेकिन अमेरिका के खिलाफ एक शब्द नहीं बोला। मोदी 100% ट्रम्प के कंट्रोल में हैं। मोदी पार्लियामेंट में डिबेट नहीं कर सकते, क्योंकि कम्प्रोमाइज्ड हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Today Petrol Diesel Price: पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल के लिए मारामार! भारत में आज घटे या बढ़े तेल के दाम?


Business

oi-Sohit Kumar

Petrol Diesel Price Today: मिडिल ईस्ट में जारी जंग ने ग्लोबल लेवल पर बैचेनी बढ़ा दी है। ईरान-अमेरिका और इजरायल के बीच लड़ाई आज 27वें दिन में प्रवेश कर चुकी है, जिसके कारण कच्चे तेल के बाजार में भारी उथल-पुथल मची है। इस बीच भारतीय तेल कंपनियों ने आज, 26 मार्च 2026 के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स जारी कर दिए हैं।

मिडिल ईस्ट में जारी भीषण युद्ध के बीच भारत में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की खबरें तेज हैं। गुजरात से लेकर आंध्र प्रदेश तक पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं। लोग डर के मारे गाड़ियों की टंकियां फुल करा रहे हैं।

petrol diesel rates in india

भारत में अब कितना है तेल का स्टॉक?

पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने साफ कहा है कि देश के पास 26 करोड़ टन रिफाइनिंग की क्षमता है। तेल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। उन्होंने जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया की अफवाहों पर ध्यान न दें और पैनिक बाइंग (घबराहट में खरीदारी) से बचें।

Petrol Diesel Price Today: 26 मार्च 2026 के ताजा रेट्स (प्रति लीटर):

  • नई दिल्ली (Petrol Diesel Rates in New Delhi): पेट्रोल ₹94.77, डीजल ₹87.67
  • मुंबई (Petrol Diesel Rates in Mumbai): पेट्रोल ₹103.54, डीजल ₹90.03
  • कोलकाता (Petrol Diesel Rates in Kolkata): पेट्रोल ₹105.41, डीजल ₹92.02
  • चेन्नई (Petrol Diesel Rates in Chennai): पेट्रोल ₹101.06, डीजल ₹92.61
  • बेंगलुरु (Petrol Diesel Rates in Bengaluru): पेट्रोल ₹102.92, डीजल ₹90.99
  • लखनऊ (Petrol Diesel Rates in Lucknow): पेट्रोल ₹94.69, डीजल ₹87.80
  • जयपुर (Petrol Diesel Rates in Jaipur): पेट्रोल ₹104.72, डीजल ₹90.21
  • पटना (Petrol Diesel Rates in Patna): पेट्रोल ₹105.58, डीजल ₹93.80
  • चंडीगढ़ (Petrol Diesel Rates in Chandigarh): पेट्रोल ₹94.30, डीजल ₹82.45

Fuel Shortage Rumours: क्यों लग रही हैं पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें?

दरअसल, कुछ इलाकों में ‘कैश एंड कैरी’ मॉडल की वजह से सप्लाई में मामूली देरी हुई है। अब तेल कंपनियों (OMCs) ने डीलर्स से एडवांस पेमेंट मांगना शुरू कर दिया है। इसी कमर्शियल बदलाव को लोगों ने तेल की कमी समझ लिया। इंडियन ऑयल (IOCL) और BPCL ने स्पष्ट किया है कि उनके आउटलेट्स पूरी तरह ऑपरेशनल हैं और स्टॉक की कोई कमी नहीं है।

Crude Oil Imports: रूस से तेल मंगाकर भारत ने संभाली स्थिति

ईरान-इजरायल युद्ध की वजह से ‘स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज’ से सप्लाई लगभग ठप है। भारत ने चालाकी दिखाते हुए रूस और अन्य गैर-खाड़ी देशों से कच्चा तेल मंगाना तेज कर दिया है। सरकार के पास अगले 8 हफ्तों का रिजर्व स्टॉक सुरक्षित है। इसलिए फिलहाल पेट्रोल-डीजल की राशनिंग की कोई योजना नहीं है।

भारत के पड़ोसी देशों में कितने हैं पेट्रोल के दाम?

ग्लोबल पेट्रोल प्राइसेस (www.globalpetrolprices.com) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारतीय रुपये में औसत रेट देखें तो हमारे पड़ोसियों में भूटान में पेट्रोल सबसे सस्ता ₹63.170 प्रति लीटर मिल रहा है। इसके बाद अफगानिस्तान में ₹91.56, बांग्लादेश में ₹91.59, नेपाल में ₹107.45 और आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान में यह ₹107.79 प्रति लीटर है। वहीं, म्यांमार में ₹114.08, चीन में ₹125.02 और श्रीलंका में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा ₹135.56 प्रति लीटर तक पहुंच गई है।

How Much Tax is on 1 Litre of Petrol? 1 लीटर पेट्रोल पर कितना टैक्स लगता है?

एक लीटर पेट्रोल (₹94.77) का गणित समझें। इसकी मूल कीमत (Base Price) सिर्फ ₹53.07 है। इस पर केंद्र की एक्साइज ड्यूटी (₹21.90), राज्य का वैट (₹15.40) और डीलर कमीशन (₹4.40) जुड़ता है।

कैसे घटते-बढ़ते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम?

ईंधन की कीमतें कच्चे तेल (Crude Oil) और डॉलर के रेट से तय होती हैं। भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर तेल बाहर से मंगवाता है। इसलिए विदेशी युद्ध का असर सीधा आपकी जेब पर पड़ता है।

  • कच्चे तेल की कीमतें (Crude Oil Prices): भारत अपनी जरूरत का अधिकांश कच्चा तेल आयात करता है, इसलिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव का सीधा असर घरेलू कीमतों पर पड़ता है।
  • विदेशी मुद्रा दर (Foreign Exchange Rates): कच्चे तेल का व्यापार अमेरिकी डॉलर में होता है। यदि डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होता है, तो आयात महंगा हो जाता है, जिससे ईंधन की कीमतें बढ़ जाती हैं।
  • सरकार के कर (Government Taxes): केंद्र और राज्य सरकारें ईंधन पर उत्पाद शुल्क (Excise Duty) और वैट (VAT) लगाती हैं। इन करों की दर अलग-अलग राज्यों में भिन्न होती है, जो कीमतों में अंतर का मुख्य कारण है।
  • रिफाइनिंग और परिवहन लागत (Refining and Transportation Costs): कच्चे तेल को रिफाइन करने और पेट्रोल पंपों तक पहुंचाने की लागत भी अंतिम कीमत में जोड़ी जाती है।



Source link

AI की असली रेस: चिप्स, मशीनें और पावर गेम बदल रहे हैं दुनिया की अर्थव्यवस्था, जानिए आपके फोन पर क्या होगा असर?


एआई, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस या कहें कृत्रिम बुद्धिमत्ता, यह केवल एक नया सॉफ्टवेयर या एप नहीं है, बल्कि बिजली और इंटरनेट की तरह एक ‘सुपरसाइकिल’ है। यह अगले 30 से 50 वर्षों के लिए वैश्विक अर्थव्यवस्था के बुनियादी ढांचे को पूरी तरह से बदलने जा रहा है। अक्सर लोग यह समझ लेते हैं कि हम एआई के ‘एप्लीकेशन’ (इस्तेमाल) के दौर में पहुंच चुके हैं, लेकिन हकीकत यह है कि अभी इसका सिर्फ बुनियादी ढांचा तैयार किया जा रहा है। आइए समझते हैं कि एआई के बुनियादी ढांचे के पर्दे के पीछे असल में कौन सा आर्थिक और भू-राजनीतिक खेल चल रहा है।


Trending Videos

सवाल : क्या एआई की रेस सिर्फ बेहतरीन सॉफ्टवेयर बनाने तक सीमित है?

जवाब: बिल्कुल नहीं। यह रेस असल में एक फिजिकल सप्लाई चेन (भौतिक आपूर्ति शृंखला) की प्रतियोगिता है। मौजूदा दौर में सबसे ज्यादा मुनाफा उन कंपनियों को हो रहा है जो इस बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए जरूरी पुर्जे (जैसे चिप्स और मशीनें) बना रही हैं। एनवीडिया और टीएसएमसी जैसी कंपनियां इसी वजह से भारी मुनाफा कमा रही हैं। 

सवाल: एआई के विस्तार में समय-समय पर कौन सी बड़ी रुकावटें  सामने आई हैं?

जवाब: दुनिया में एआई से जुड़ी रुकावटें लगातार अपना रूप बदल रही हैं। इसे ऐसे समझिए-


  • 2022: उस समय सबसे बड़ी चुनौती एडवांस चिप पैकेजिंग (CoWoS) की थी, जिसे पूंजी का इस्तेमाल कर सुलझा लिया गया।

  • 2023-2024: इस दौरान पावर (बिजली) और डेटा सेंटर्स की कमी सामने आई। इसे गैस प्लांट और सोलर-बैटरी जैसे विकल्पों के जरिए सुलझाया जा रहा है।

  • 2025-2027 (वर्तमान चुनौती): इस समय असली संकट चिप बनाने वाली फैक्ट्रियों (Fab) और मेमोरी की कमी का है। 

  • 2028-2030: यह सबसे बड़ी और पार न की जा सकने वाली रुकावट होगी, जो एएसएमल कंपनी की मशीनें यानी ईयूवी टूल्स से जुड़ी हैं।



Source link

Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट


Business

oi-Pallavi Kumari

Gold Silver Rate Today 26 March 2026: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और वैश्विक अनिश्चितता के बीच सोना और चांदी फिर से चमकने लगे हैं। 26 मार्च 2026 को बाजार खुलते ही दोनों की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला। हालात ऐसे हैं कि एक ही दिन में सोना 6 हजार रुपये महंगा हो गया, जबकि चांदी ने तो सीधा 10 हजार से ज्यादा की छलांग लगा दी।

सोने में जबरदस्त उछाल (Gold Price Today)

दिल्ली सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 4,900 रुपये बढ़कर 1,49,700 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई। वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 3.73% चढ़कर 1,44,100 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक एक दिन पहले ही सोना 6,000 रुपये उछलकर 1.46 लाख रुपये के पार पहुंच गया था।

Gold Silver Rate Today 26 March 2026

चांदी ने भी मचाया धमाल (Silver Price Today)

सोने के साथ-साथ चांदी भी पीछे नहीं रही। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के आंकड़ों के मुताबिक चांदी की कीमत 11,250 रुपये उछलकर 2,41,250 रुपये प्रति किलो हो गई। MCX पर भी चांदी 4.8% की तेजी के साथ 2,34,700 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई। IBJA के मुताबिक एक दिन पहले चांदी में करीब 10,000 रुपये का उछाल आया था, जिससे इसकी कीमत 2.35 लाख रुपये प्रति किलो हो गई थी।

देश के 20 बड़े शहरों में सोने के ताजा रेट (26 मार्च 2026) | Gold Rate in Major Cities

शहर 24 कैरेट (10 ग्राम) 22 कैरेट (10 ग्राम) 18 कैरेट (10 ग्राम)
दिल्ली ₹146820 ₹134600 ₹110160
मुंबई ₹146670 ₹134450 ₹110010
कोलकाता ₹146670 ₹134450 ₹110010
चेन्नई ₹148370 ₹136000 ₹113500
पटना ₹146720 ₹134500 ₹110060
लखनऊ ₹146820 ₹134600 ₹110160
कानपुर ₹146820 ₹134600 ₹110160
मेरठ ₹146820 ₹134600 ₹110160
अयोध्या ₹146820 ₹134600 ₹110160
गाजियाबाद ₹146820 ₹134600 ₹110160
नोएडा ₹146820 ₹134600 ₹110160
गुरुग्राम ₹146820 ₹134600 ₹110160
चंडीगढ़ ₹146820 ₹134600 ₹110160
जयपुर ₹146820 ₹134600 ₹110160
पुणे ₹146670 ₹134450 ₹110010
लुधियाना ₹146820 ₹134600 ₹110160
गुवाहाटी ₹146670 ₹134450 ₹110010
इंदौर ₹146720 ₹134500 ₹110060
अहमदाबाद ₹146720 ₹134500 ₹110060
सूरत ₹146720 ₹134500 ₹110060

देश के बड़े शहरों में चांदी के रेट (26 मार्च 2026) | Silver Rate Today

शहर 1 किलो चांदी
दिल्ली ₹2,50,000
मुंबई ₹2,50,000
कोलकाता ₹2,50,000
चेन्नई ₹2,60,000
पटना ₹2,50,000
लखनऊ ₹2,50,000
मेरठ ₹2,50,000
अयोध्या ₹2,50,000
कानपुर ₹2,50,000
गाजियाबाद ₹2,50,000
नोएडा ₹2,50,000
गुरुग्राम ₹2,50,000
चंडीगढ़ ₹2,50,000
जयपुर ₹2,50,000
लुधियाना ₹2,50,000
गुवाहाटी ₹2,50,000
इंदौर ₹2,50,000
अहमदाबाद ₹2,50,000
सूरत ₹2,50,000
हैदराबाद ₹2,60,000

Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट

इस साल कितना महंगा हुआ सोना? (Gold Price Trend 2026)

अगर पूरे साल की बात करें तो सोना लगातार महंगा हुआ है। साल की शुरुआत में जहां सोना करीब 1.33 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम था, वहीं अब यह 1.46 लाख रुपये के आसपास पहुंच चुका है। यानी अब तक करीब 13,000 रुपये की तेजी आ चुकी है। चांदी भी इस रेस में पीछे नहीं है और इसमें भी हजारों रुपये की बढ़त दर्ज की गई है।

क्यों बढ़ रही हैं कीमतें? (Why Gold Silver Rising)

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, वैश्विक हालात इसका सबसे बड़ा कारण हैं। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी का कहना है कि घरेलू बाजार में हाल की तेजी मजबूत रिकवरी का संकेत देती है।

मिराए एसेट के प्रवीण सिंह के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,550 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गया है। अमेरिका और ईरान के बीच संभावित सीजफायर की उम्मीद, डॉलर में कमजोरी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट ने सोने को सपोर्ट दिया है।

सोना और चांदी एक बार फिर चर्चा में हैं। तेजी ने जहां निवेशकों को फायदा दिया है, वहीं आम खरीदार के लिए जेब पर बोझ बढ़ा दिया है। आने वाले दिनों में बाजार का रुख वैश्विक घटनाओं पर ही निर्भर करेगा, इसलिए हर अपडेट पर नजर बनाए रखना जरूरी है।



Source link

Weather Delhi NCR: दिल्ली में अगले 48 घंटे में नए संकट का अलर्ट, बाहर निकलने से पहले पढ़ें IMD की ये चेतावनी!


Delhi

oi-Sohit Kumar

Weather Forecast Delhi NCR: दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है। चिलचिलाती धूप के बीच अब बादलों ने डेरा डालना शुरू कर दिया है, जिससे उमस और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक राजधानी और आसपास के इलाकों में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। आइए जानते हैं IMD का ताजा पूर्वानुमान क्या संकेत दे रहा है।

दिल्ली में आज यानी 26 मार्च को मौसम में काफी धुंध (Hazy) देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, आज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, हालांकि महसूस होने वाला तापमान (RealFeel) करीब 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। आसमान में बादलों का डेरा काफी घना रहने वाला है और क्लाउड कवर 91% तक दर्ज किया गया है।

Weather Forecast Delhi NCR

आज दिन भर 11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जो बीच-बीच में 32 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच सकती हैं। हालांकि आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, लेकिन बारिश की संभावना मात्र 1% है।इस दौरान ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

कल कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

कल यानी 27 मार्च को दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे।मौसम विभाग के अनुसार, कल दोपहर तक हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है, जिसके साथ बिजली कड़कने की भी आशंका जताई गई है। कल का दिन सुहावना बना रहेगा और अधिकतम तापमान में कमी आने की उम्मीद है।

दिल्ली के अलग-अलग इलाकों का हाल

  • उत्तर और उत्तर-पूर्वी दिल्ली: इन इलाकों में 26 मार्च को शाम तक गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं 27 मार्च को दोपहर तक बूंदाबांदी के साथ बादल छाए रहेंगे।
  • पश्चिम और दक्षिण दिल्ली: यहां भी मौसम का हाल वैसा ही रहेगा। 26 मार्च को धूल भरी आंधी औृर छिटपुट बारिश के आसार हैं, जबकि 27 मार्च को हल्की बारिश के साथ आसमान में बादल बने रहेंगे।

NCR के शहरों का अपडेट

  • नोएडा और गाजियाबाद: नोएडा और गाजियाबाद में 26 मार्च की शाम को तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 27 मार्च को भी यहाँ बादल छाए रहने और बूंदाबांदी की पूरी संभावना बनी हुई है।
  • गुरुग्राम और फरीदाबाद: इन शहरों में भी 26 मार्च को 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने और हल्की बारिश का अनुमान है [cite: 58, 67][cite_start]。 27 मार्च को यहाँ भी मौसम ठंडा रहेगा और हल्की फुल्की बारिश देखने को मिल सकती है [cite: 60, 69]。

28 और 29 मार्च को कैसा रहेगा मौसम

28 मार्च के दिन मौसम में थोड़ा सुधार दिखेगा। दिल्ली-एनसीआर के अधिकतर हिस्सों में आसमान आंशिक रूप से साफ होने लगेगा, हालांकि कुछ इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं। बारिश की संभावना इस दिन काफी कम रहेगी।

29 मार्च को एक बार फिर बादलों की वापसी होगी। मौसम विभाग ने इस दिन हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है, जिसके साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। यानी मार्च का अंत भी बारिश और सुहावने मौसम के साथ होने वाला है।

दिल्ली में आज प्रदूषण का हाल

दिल्ली में आज प्रदूषण का स्तर ‘खराब’ श्रेणी में बना हुआ है। रियल-टाइम डेटा के अनुसार, दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 179 दर्ज किया गया है, जो स्वास्थ्य के लिहाज से ‘अस्वास्थ्यकर’ (Unhealthy) माना जाता है। हवा में PM2.5 की मात्रा 100 और PM10 की मात्रा 124 के करीब बनी हुई है।



Source link

Bank Holidays on Ram Navami: रामनवमी पर बंद रहेंगे बैंक, कहां कब है छुट्टी? नोट करें वरना लगाते रहेंगे चक्कर


Business

oi-Ankur Sharma

Bank Holidays on Ram Navami: राम नवमी हिंदू धर्म का एक अत्यंत महत्वपूर्ण और पवित्र पर्व है। यह दिन भगवान राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह त्योहार हर वर्ष चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन (नवमी तिथि) को मनाया जाता है।

आज ये पर्व मनाया जाएगा जिसकी वजह से कई राज्यों में बैंक बंद हैं। कुछ जगहों पर 27 मार्च को राम नवमी की छुट्टी है इसलिए वहां कल बैंक बंद रहेंगे। चलिए विस्तार से जानते हैं कि आपके स्टेट में किस दिन बैंक बंद रहेंगे?

Bank Holidays on Ram Navami

26 March Bank Holidays: 26 मार्च को इन राज्यों में हैं बैंक बंद

दिल्‍ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्‍ट्र, राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश में 26 मार्च को रामनवमी की छुट्टी है।

March Holidays 2026: 27 मार्च को इन राज्यों में रहेंगे बैंक बंद

बिहार, ओडिशा और सिक्किम में 27 मार्च को बैंक बंद रहेंगे।

Bank Holidays: लगातार तीन दिन बैंक रहेंगे बंद

जिन राज्यों में शुक्रवार को राम नवमी की छुट्टी है, वहां को लोगों को लगातार तीन दिन छुट्टी की वजह से सोमवार तक बैंक खुलने का इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि 27 मार्च को शुक्रवार है और इसके बाद 28 मार्च को महीने का चौथा शनिवार और 29 मार्च को रविवार है इसलिए लगातार तीन दिन तक बैंक बंद रहेंगे।

31 मार्च को बैंक रहेंगे बंद

सोमवार के बाद 31 मार्च मंगलवार को एक बार फिर बैंक बंद रहेंगे क्योंकि इस दिन महावीर जयंती है, इसलिए दिल्‍ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्‍ट्र समेत कई राज्‍यों में बैंक बंद रहेंगे।

महावीर जयंती कब मनाई जाती है?

महावीर जयंती हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाई जाती है। यह दिन जैन समुदाय के लिए अत्यंत शुभ और आध्यात्मिक महत्व रखता है। महावीर जयंती हमें जीवन में सच्चाई, अहिंसा और संयम का पालन करने की प्रेरणा देती है।



Source link

‘पाकिस्तान जैसा दलाल नहीं है भारत’, अमेरिका-ईरान मध्यस्थता पर विपक्ष को जयशंकर का करारा जवाब


India

oi-Bhavna Pandey

पश्चिम एशिया संकट पर बुधवार को आयोजित एक सर्वदलीय बैठक में भारत ने पाकिस्तान को कड़ी फटकार लगाई। केंद्र सरकार ने अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष में इस्लामाबाद की मध्यस्थता की कथित भूमिका की विशेष रूप से आलोचना की।

पाकिस्तान के कथित मध्यस्थता प्रयासों पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दो टूक कहा, “हम दलाल (Broker) राष्ट्र नहीं हैं।” पीटीआई के अनुसार, जयशंकर ने यह भी बताया कि पाकिस्तान की यह भूमिका “कोई नई बात नहीं”, क्योंकि अमेरिका 1981 से उसे “इस्तेमाल” करता रहा है।

Jaishankar

विपक्ष के भारत के रुख पर सवाल उठाने के बीच, सरकार ने बैठक में स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को संदेश दिया था। मोदी ने कहा, युद्ध जल्द खत्म होना चाहिए, क्योंकि यह संघर्ष सभी पक्षों को प्रभावित कर रहा है।

सरकार ने विपक्ष के उन आरोपों को भी खारिज किया, जिनमें कहा जा रहा था कि नई दिल्ली इस संकट पर चुप्पी साधे हुए है। सूत्रों के अनुसार, सरकार ने जोर देकर कहा कि “हम टिप्पणी और प्रतिक्रिया कर रहे हैं।” ईरान में हुए घटनाक्रमों पर, सरकार ने बताया कि उचित प्रोटोकॉल का पालन हुआ। विदेश सचिव ने ईरान दूतावास खुलने पर तुरंत दौरा कर शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए, जिससे अमेरिका-इजरायल हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की हत्या पर विलंबित प्रतिक्रिया के आरोपों का खंडन हुआ।

हालांकि, विपक्ष के नेता सरकार द्वारा बैठक में दिए गए जवाबों से संतुष्ट नहीं थे। उन्होंने सरकार की प्रतिक्रिया को “असंतोषजनक” बताया और संसद में इस मुद्दे पर पूर्ण चर्चा की मांग की।

कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने केंद्र की आलोचना करते हुए कहा कि पाकिस्तान मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है, जबकि “हम अभी भी मूकदर्शक बने हुए हैं।” उन्होंने इस मुद्दे पर लोकसभा में नियम 193 और राज्यसभा में नियम 176 के तहत बहस की मांग की।

संसद परिसर में आयोजित इस उच्च-स्तरीय बैठक में मंत्रिमंडल सुरक्षा समिति के प्रमुख सदस्य शामिल थे। इनमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शामिल थे। स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू भी मौजूद रहे। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने नेताओं को विस्तृत प्रस्तुति दी।

विपक्षी दल से कांग्रेस के तारिक अनवर और मुकुल वासनिक, समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव तथा बीजद के सस्मित पात्रा ने इन चर्चाओं में भाग लिया।



Source link

‘ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है’, क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच


Entertainment

oi-Purnima Acharya

Monalisa Marriage: महाकुंभ 2025 से सुर्खियों में आई वायरल गर्ल मोनालिसा और फिल्ममेकर सनोज मिश्रा के बीच विवाद अब और गहराता जा रहा है। जहां एक तरफ मोनालिसा ने डायरेक्टर पर छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए हैं, वहीं अब सनोज मिश्रा ने सामने आकर इन आरोपों पर अपना पक्ष रखा है।

सनोज मिश्रा ने इंस्टाग्राम वीडियो में दी सफाई
सनोज मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्होंने कहा है- मैं देशवासियों को प्रणाम करता हूं। कुछ दिन पहले ही मोनालिसा का लव जिहाद वाला मामला सामने आया था। इसके बाद मैंने भी भारत में लव जिहाद से पीड़ित परिवार के लिए अभियान शुरू किया था।

Monalisa Marriage

मोनालिसा की शादी को लेकर सनोज मिश्रा ने तोड़ी चुप्पी

सनोज मिश्रा ने आगे कहा- लव जिहाद वाले अभियान के लिए पूरे देश ने मुझे सपोर्ट भी किया था लेकिन अब मामला थोड़ा बदलता नजर आ रहा है। जिहादियों के साथ-साथ ईसाई मिशनरी भी मेरे खिलाफ साजिश रच रही है।

सनोज मिश्रा का दावा- मोनालिसा को भड़काया गया

-सनोज मिश्रा ने आरोप लगाया है कि मोनालिसा को उनके खिलाफ भड़काया गया है। उन्होंने कहा- मोनालिसा को गलत दिशा में ले जाया जा रहा है। उसका माइंडवॉश किया गया है। वो वही बोल रही है जो उसे सिखाया जा रहा है।

-सनोज मिश्रा ने दावा किया है कि पहले मोनालिसा हमेशा उनके बारे में पॉजिटिव बातें करती थीं लेकिन अब हालात बदल गए हैं। सनोज मिश्रा ने कहा- मैंने ही मोनालिसा को आगे बढ़ने का मौका दिया और पढ़ाई-लिखाई में भी मदद की।

‘हम सनतानी हैं, हम जिहादी नहीं हैं’

-सनोज मिश्रा ने कहा- मैंने मोनालिसा को अपनी बेटी की तरह समझकर गाइड किया था। मेरे अपने बच्चे भी कहते थे कि मैं उसे ज्यादा समय देता हूं। इस बारे में बात करते हुए सनोज मिश्रा इमोशनल हो गए थे।

-सनोज मिश्रा ने साफ कहा कि वह किसी दबाव में आने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा- मैं हर हालात से लड़ सकता हूं। मैं झुकने वाला नहीं हूं। साथ ही उन्होंने कुछ संगठनों और लोगों पर उनके खिलाफ साजिश रचने का आरोप भी लगाया है। हम सनतानी हैं, हम जिहादी नहीं हैं।

‘मुझे कुछ भी हो सकता है, ये मेरा आखिरी वीडियो है’

वीडियो के अंत में डायरेक्टर ने अपने और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा- अगर मेरे साथ कुछ होता है तो मेरे परिवार का साथ देना। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर ये मेरा आखिरी बयान है। मेरे और मेरे परिवार के साथ कुछ दुर्घटना भी हो सकती है, इसलिए मैं ये वीडियो बना रहा हूं। ये मेरा आखिरी वीडियो है।

मोनालिसा ने सनोज मिश्रा पर लगाए गंभीर आरोप

आपको बता दें कि इससे पहले मोनालिसा ने सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मोनालिसा के हालिया बयान ने इंडस्ट्री में सनसनी फैला दी है। हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोनालिसा ने दावा किया है कि फिल्म के नाम पर उनके साथ गलत व्यवहार किया गया था।

‘मुझे 10 बार गलत तरीके से टच किया गया’

-मोनालिसा ने कहा है- मुझे 10 बार अनुचित तरीके से गलत जगह पर छुआ गया। जब मैंने ये बात अपने परिवार वालों को बताई तो उन्होंने मेरा साथ नहीं दिया। अपनी आपबीती बताते हुए मोनालिसा भावुक हो गई थीं और कैमरे के सामने फूट फूटकर रोने लगी थीं।

-मोनालिसा ने कहा है कि उन्हें सिर्फ न्याय चाहिए। मोनालिसा ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने इस मामले को घरवालों के सामने रखा था तो उन्हें समझाने की कोशिश की गई कि ये उनकी पहली फिल्म है, इसलिए चुप रहना चाहिए।



Source link