Business
oi-Sohit Kumar
Petrol Diesel Price Today: मिडिल ईस्ट में जारी जंग ने ग्लोबल लेवल पर बैचेनी बढ़ा दी है। ईरान-अमेरिका और इजरायल के बीच लड़ाई आज 27वें दिन में प्रवेश कर चुकी है, जिसके कारण कच्चे तेल के बाजार में भारी उथल-पुथल मची है। इस बीच भारतीय तेल कंपनियों ने आज, 26 मार्च 2026 के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स जारी कर दिए हैं।
मिडिल ईस्ट में जारी भीषण युद्ध के बीच भारत में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की खबरें तेज हैं। गुजरात से लेकर आंध्र प्रदेश तक पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं। लोग डर के मारे गाड़ियों की टंकियां फुल करा रहे हैं।

भारत में अब कितना है तेल का स्टॉक?
पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने साफ कहा है कि देश के पास 26 करोड़ टन रिफाइनिंग की क्षमता है। तेल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। उन्होंने जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया की अफवाहों पर ध्यान न दें और पैनिक बाइंग (घबराहट में खरीदारी) से बचें।
Petrol Diesel Price Today: 26 मार्च 2026 के ताजा रेट्स (प्रति लीटर):
- नई दिल्ली (Petrol Diesel Rates in New Delhi): पेट्रोल ₹94.77, डीजल ₹87.67
- मुंबई (Petrol Diesel Rates in Mumbai): पेट्रोल ₹103.54, डीजल ₹90.03
- कोलकाता (Petrol Diesel Rates in Kolkata): पेट्रोल ₹105.41, डीजल ₹92.02
- चेन्नई (Petrol Diesel Rates in Chennai): पेट्रोल ₹101.06, डीजल ₹92.61
- बेंगलुरु (Petrol Diesel Rates in Bengaluru): पेट्रोल ₹102.92, डीजल ₹90.99
- लखनऊ (Petrol Diesel Rates in Lucknow): पेट्रोल ₹94.69, डीजल ₹87.80
- जयपुर (Petrol Diesel Rates in Jaipur): पेट्रोल ₹104.72, डीजल ₹90.21
- पटना (Petrol Diesel Rates in Patna): पेट्रोल ₹105.58, डीजल ₹93.80
- चंडीगढ़ (Petrol Diesel Rates in Chandigarh): पेट्रोल ₹94.30, डीजल ₹82.45
Fuel Shortage Rumours: क्यों लग रही हैं पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें?
दरअसल, कुछ इलाकों में ‘कैश एंड कैरी’ मॉडल की वजह से सप्लाई में मामूली देरी हुई है। अब तेल कंपनियों (OMCs) ने डीलर्स से एडवांस पेमेंट मांगना शुरू कर दिया है। इसी कमर्शियल बदलाव को लोगों ने तेल की कमी समझ लिया। इंडियन ऑयल (IOCL) और BPCL ने स्पष्ट किया है कि उनके आउटलेट्स पूरी तरह ऑपरेशनल हैं और स्टॉक की कोई कमी नहीं है।
Crude Oil Imports: रूस से तेल मंगाकर भारत ने संभाली स्थिति
ईरान-इजरायल युद्ध की वजह से ‘स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज’ से सप्लाई लगभग ठप है। भारत ने चालाकी दिखाते हुए रूस और अन्य गैर-खाड़ी देशों से कच्चा तेल मंगाना तेज कर दिया है। सरकार के पास अगले 8 हफ्तों का रिजर्व स्टॉक सुरक्षित है। इसलिए फिलहाल पेट्रोल-डीजल की राशनिंग की कोई योजना नहीं है।
भारत के पड़ोसी देशों में कितने हैं पेट्रोल के दाम?
ग्लोबल पेट्रोल प्राइसेस (www.globalpetrolprices.com) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारतीय रुपये में औसत रेट देखें तो हमारे पड़ोसियों में भूटान में पेट्रोल सबसे सस्ता ₹63.170 प्रति लीटर मिल रहा है। इसके बाद अफगानिस्तान में ₹91.56, बांग्लादेश में ₹91.59, नेपाल में ₹107.45 और आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान में यह ₹107.79 प्रति लीटर है। वहीं, म्यांमार में ₹114.08, चीन में ₹125.02 और श्रीलंका में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा ₹135.56 प्रति लीटर तक पहुंच गई है।
How Much Tax is on 1 Litre of Petrol? 1 लीटर पेट्रोल पर कितना टैक्स लगता है?
एक लीटर पेट्रोल (₹94.77) का गणित समझें। इसकी मूल कीमत (Base Price) सिर्फ ₹53.07 है। इस पर केंद्र की एक्साइज ड्यूटी (₹21.90), राज्य का वैट (₹15.40) और डीलर कमीशन (₹4.40) जुड़ता है।
कैसे घटते-बढ़ते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम?
ईंधन की कीमतें कच्चे तेल (Crude Oil) और डॉलर के रेट से तय होती हैं। भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर तेल बाहर से मंगवाता है। इसलिए विदेशी युद्ध का असर सीधा आपकी जेब पर पड़ता है।
- कच्चे तेल की कीमतें (Crude Oil Prices): भारत अपनी जरूरत का अधिकांश कच्चा तेल आयात करता है, इसलिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव का सीधा असर घरेलू कीमतों पर पड़ता है।
- विदेशी मुद्रा दर (Foreign Exchange Rates): कच्चे तेल का व्यापार अमेरिकी डॉलर में होता है। यदि डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होता है, तो आयात महंगा हो जाता है, जिससे ईंधन की कीमतें बढ़ जाती हैं।
- सरकार के कर (Government Taxes): केंद्र और राज्य सरकारें ईंधन पर उत्पाद शुल्क (Excise Duty) और वैट (VAT) लगाती हैं। इन करों की दर अलग-अलग राज्यों में भिन्न होती है, जो कीमतों में अंतर का मुख्य कारण है।
- रिफाइनिंग और परिवहन लागत (Refining and Transportation Costs): कच्चे तेल को रिफाइन करने और पेट्रोल पंपों तक पहुंचाने की लागत भी अंतिम कीमत में जोड़ी जाती है।
-

Oil Price Surge: पेट्रोल की कीमतों पर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी का दावा, ‘चुनाव के बाद महंगा होगा तेल’
-

Fuel Panic: हैदराबाद में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें, ट्रैफिक जाम से शहर बेहाल, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
-

Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच
-

Telangana Petrol Diesel Update: तेलंगाना में आखिर अचानक क्यों खाली होने लगे पेट्रोल पंप? TPDA ने दिया जवाब
-

Petrol-Diesel Crisis: पहले App पर बुक करो, फिर मिलेगा पेट्रोल-डीजल, US-Iran जंग से मचा हाहाकार!
-

क्या सच में खत्म हो रहा Petrol-डीजल? भरवाने से पहले जरूर जान लें सच्चाई, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान!
-

MP News: पेट्रोल-डीजल खत्म होने वाला है? जानिए सच—भोपाल समेत पूरे MP में कितना स्टॉक, क्या अभी भरवाना जरूरी?
-

क्या भारत में ‘LOCKDOWN’ लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर
-

Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो?
-

Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट
-

Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट
-

‘Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया’, शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच
-

Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव
-

Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?
-

15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका



