Home Blog Page 356

Share Market Watch: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच चिंता में बाजार, दुनिया की हालात देख निवेशक बरत रहे सतर्कता


पिछले दिन बुधवार 25 मार्च को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ सेंसेक्स 1200 अंक चढ़ा, वहीं  निफ्टी 23300 के पार पहुंच गया। बाजार में यह बढ़त अमेरिका-ईरान के बीच तनाव कम होने के संकेत, कच्चे तेल कीमतों में गिरावट आई जो कि सकारात्मक वैश्विक संकेतों की वजह से देखने को मिली। लेकिन जानकारों का कहना है, कि बाजार में चिंता अभी भी बनी हुई है। रामनवमी के अवसर पर गुरुवार 26 मार्च को को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्स स्टॉक एक्सचेंज बंद है,  लेकिन आज से कल तक वैश्विक घटनाक्रम में क्या बदलाव आते हैं उसको लेकर बाजार सतर्क बना हुआ है। निवेशक रिस्क लेने की मूड में नहीं हैं और सतर्क होकर निवेश कर रहे हैं।

वैश्विक बाजार का हाल

लाइवलॉन्ग वेल्थ के संस्थापक और रिसर्च एनालिस्ट हरिप्रसाद कहते हैं कि भारतीय इक्विटी बाजार में उछाल आया, बेंचमार्क इंडेक्स 1.5 प्रतिशत से अधिक चढ़े। अमेरिका और ईरान के बीच सकारात्मक घटनाक्रम की खबरों ने बाजार में उत्साह का माहौल पैदा किया। इससे वैश्विक बाजार में रिस्क ऑन रिएक्शन देखने को मिला। हालांकि सतर्क रूख अभी भी अपनाया जा रहा है।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से मिली थी थोड़ी राहत

प्रसाद कहते हैं, बाजार में बढ़त का एक बड़ा कारण कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट भी रही, जिसमें कच्चे तेल 100 डॉलर प्रति बैरल के निशान से नीचे आ गया। कच्चे तेल के प्रति भारत की मैक्रो सेंसिटिविटी को देखते हुए इससे महंगाई की उम्मीदें, करेंसी के दबाव और कॉर्पोरेट मार्जिन पर राहत मिली। लेकिन बाजार के रिएक्शन से पता चलता है कि घरेलू बाजार के सेंटिमेंट अभी भी वैश्विक एनर्जी डायनामिक्स से जुड़े हुए हैं। रैली के बाद भी वोलैटिलिटी बनी हुई है, भारत का वीआईएक्स 24 के निशान के ऊपर बना हुआ है। इससे पता चलता है कि अंदर की घबराहट अभी कम नहीं हुई है और मौजूदा तेजी में मजबूत इंस्टीट्यूशनल भरोसे की कमी है। हालांकि गुरुवार को कच्चे तेल के दाम में उछाल देखने को मिला। ब्रेंट क्रूड 1.3 प्रतिशत बढ़कर 98.51 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

अमेरिका-ईरान तनाव में कमी के संकेत का पड़ा असर

जियोजित इंवेस्टमेंट लिमिटेड के रिसर्च हेड विनोद नायर कहते हैं, वैश्विक रिस्क सेंटिमेंट में सुधार की वजह से शांति की उम्मीदों भी कुछ बढ़ी हैं। इसमें अमेरिका-ईरान के बीच बातचीत की संभावना, मिले-जुले भू-राजनीतिक घटनाक्रम की वजह से कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर के नीचे आ गईं है, जिसका बाजार ने स्वागत किया है। होर्मुज स्ट्रेट के जरिए समुद्री आवाजाही सामान्य होने के शुरुआती संकेतों से निवेशकों का भरोसा और बढ़ने की उम्मीद है, हालांकि अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। नायर कहते हैं, घरेलू रैली बड़े पैमाने पर थी, जिसमें सभी सेक्टर में वैल्यू ड्रिवन खरीदारी से सहारा मिला। भारत का वैल्यूएशन प्रीमिमय जो कुछ समय से ऊंचा बना हुआ था, अब कुछ हद तक स्तर पर आ गया है। इससे निवेशकों को मौजूदा मार्केट स्तर पर अधिक मदद मिली है। हालांकि तेल की कीमतों में यह वृद्धि ऐसे समय में हुई जब तेहरान ने बुधवार को अमेरिका द्वारा प्रस्तावित युद्धविराम योजना को खारिज कर दिया। 

 



Source link

आज का वृषभ राशिफल 26 मार्च 2026: रूके हुए काम पूरे होंगे, नौकरीवालों को होगा फायदा


Astrology

-P Chakrapani Upadhyay

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: आज वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहने वाला है, जहाँ कुछ नए अवसर दस्तक दे सकते हैं वहीं कुछ मामलों में धैर्य की परीक्षा भी होगी। आर्थिक मोर्चे पर आपको समझदारी से काम लेना होगा, क्योंकि अप्रत्याशित खर्चे सामने आ सकते हैं। रिश्तों में मधुरता बनाए रखने के लिए संवाद और समझदारी बेहद ज़रूरी है, वहीं करियर में आगे बढ़ने के लिए नई रणनीतियाँ बनाने का यह अच्छा समय है।

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 26 March 2026

सामान्य भविष्यफल:आज आप अपने लंबित कार्यों को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। घर और दफ्तर के बीच संतुलन बनाना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। किसी पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। सामाजिक मेलजोल में आप सक्रिय रहेंगे और नए संपर्क स्थापित कर सकते हैं, जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे।

स्वास्थ्य: आज आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। बाहर के खाने से बचें और पर्याप्त आराम करें। मानसिक शांति के लिए ध्यान या योग का सहारा लेना फायदेमंद रहेगा, क्योंकि तनाव का स्तर थोड़ा बढ़ सकता है। अपनी दिनचर्या में हल्की-फुल्की कसरत को शामिल करना भी अच्छा रहेगा।

करियर/वित्त:

करियर के मोर्चे पर आज का दिन नई संभावनाएँ लेकर आ सकता है। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो सकता है, जिसमें आपकी नेतृत्व क्षमता निखर कर आएगी। वित्त के मामले में, आय के नए स्रोत खुल सकते हैं, लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचें और बजट बनाकर चलें। निवेश के लिए किसी विशेषज्ञ की सलाह लेना उचित रहेगा।

प्रेम:

प्रेम संबंधों में आज मधुरता बनी रहेगी, बशर्ते आप अपने पार्टनर की भावनाओं को समझें और उन्हें पूरा सम्मान दें। सिंगल जातकों को कोई दिलचस्प व्यक्ति मिल सकता है, जिससे बातचीत आगे बढ़ सकती है। परिवार के साथ समय बिताना रिश्तों को और मजबूत करेगा और घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा।

शुभ अंक: 6

शुभ रंग: गुलाबी

मंत्र: ॐ शुक्राय नमः

पूजनीय देवता: देवी लक्ष्मी

ग्रहों का प्रभाव:

आज सूर्य का प्रभाव आपको अपने विचारों को स्पष्ट रूप से व्यक्त करने की शक्ति देगा। आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सक्षम होंगे, जिससे आपके काम में स्पष्टता आएगी।

चंद्रमा की स्थिति आज आपकी भावनाओं को थोड़ा संवेदनशील बना सकती है। अपनी अंतरात्मा की आवाज़ पर भरोसा करें और जल्दबाजी में कोई फैसला न लें, खासकर व्यक्तिगत मामलों में।

बुध के प्रभाव से आज आपकी संवाद शैली प्रभावशाली रहेगी। आप अपनी बातों से दूसरों को आसानी से प्रभावित कर पाएंगे, जो करियर में बातचीत और प्रस्तुतियों के लिए फायदेमंद साबित होगा।

आपके राशि स्वामी शुक्र की कृपा से आज आप कला, सौंदर्य और प्रेम के प्रति अधिक आकर्षित महसूस करेंगे। यह दिन रिश्तों को मजबूत करने और भौतिक सुखों का आनंद लेने के लिए उत्तम है, साथ ही रचनात्मक कार्यों में भी सफलता मिल सकती है।

युवा जातकों के लिए सलाह:

  • अपने नेटवर्क को मजबूत करने पर ध्यान दें, नए लोगों से मिलना भविष्य के लिए फायदेमंद हो सकता है और नए अवसर खोल सकता है।
  • किसी नई स्किल को सीखने या अपनी मौजूदा क्षमताओं को निखारने के लिए यह अच्छा समय है; ऑनलाइन कोर्स या वर्कशॉप में भाग ले सकते हैं।
  • छोटे-छोटे निवेश या बचत की आदत डालें, यह आर्थिक स्थिरता की ओर पहला कदम होगा और आपको भविष्य के लिए तैयार करेगा।
  • सोशल मीडिया पर समय बिताने के बजाय रचनात्मक कार्यों में अपनी ऊर्जा लगाएं, जैसे कोई नया शौक या प्रोजेक्ट शुरू करना।
  • अपने मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें; तनाव होने पर दोस्तों या परिवार से बात करने में संकोच न करें और ज़रूरत पड़ने पर पेशेवर मदद लें।

यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार परिणामों में भिन्नता संभव है।

आपका दिन शुभ हो और आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करें!



Source link

Jio: रीइंश्योरेंस के लिए बने जियो फाइनेंशियल व एलियांस के संयुक्त उद्यम ने शुरू किया कारोबार, जानें अपडेट


रीइंश्योरेंस के लिए बने जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड और एलियांज ग्रुप के संयुक्त उद्यम एलियांज जियो रीइंश्योरेंस लिमिटेड ने भारत में अपना परिचालन शुरू कर दिया है। कंपनी को भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) से 12 मार्च 2026 को अंतिम नियामकीय मंजूरी मिली थी। 

मुंबई स्थित यह संयुक्त उद्यम जियो फाइनेंशियल की स्थानीय पहुंच और डिजिटल नेटवर्क को एलियांज की वैश्विक अंडरराइटिंग विशेषज्ञता के साथ जोड़कर बीमा कंपनियों को जोखिम प्रबंधन क्षमता उपलब्ध कराएगा।

जियो फाइनेंशियल की ओर से क्या कहा गया?

जियो फाइनेंशियल के एमडी एवं सीईओ हितेश सेठिया ने कहा कि यह एलियांज के साथ व्यापक बीमा साझेदारी की दिशा में पहला कदम है। एलियांज के बोर्ड सदस्य क्रिस टाउनसेंड ने कहा कि यह संयुक्त उद्यम भारत के बीमा बाजार के लिए दीर्घकालिक रीइंश्योरेंस समाधान विकसित करेगा।

कंपनी की कमान किन्हें सौंपी गई?

कपनी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इसकी अगुवाई सोनिया रावल करेंगी, उन्हें एलियांज जियो रीइंश्योरेंस लिमिटेड का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। कंपनी ने बताया कि वह भारत में बीमा पहुंच बढ़ाने के लक्ष्य में योगदान देगी। इसका लक्ष्य 2047 तक ‘सभी के लिए बीमा’ के सरकार के उद्देश्य को पूरा करना है। कंपनी दीर्घकालिक समाधानों पर ध्यान केंद्रित करेगी। सोनिया रावल के नेतृत्व में यह संयुक्त उद्यम अपनी रणनीतियों को आगे बढ़ाएगा और भारत बढ़ते बीमा बाजार में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।



Source link

LPG Crisis: ‘देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित’, जानिए सरकार ने क्या बताया?


पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने देश में पेट्रोलियम और एलपीजी की आपूर्ति को लेकर गुरुवार को भी स्थिति साफ की। पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से जारी बयान में बताया गया कि भारत में ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित और नियंत्रण में है। उन्होंने नागरिकों को आश्वस्त किया है कि घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।

सभी खुदरा ईंधन दुकानों पर पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी उपलब्ध है। देश के किसी भी हिस्से में इन आवश्यक ईंधनों की कोई कमी नहीं है। मंत्रालय ने इस बात पर जोर दिया कि आपूर्ति शृंखला सुचारू रूप से काम कर रही है। सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। भविष्य में भी आपूर्ति बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है। ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी हितधारक सक्रिय हैं। यह स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।

भ्रामक सूचनाओं से बचने की अपील

मंत्रालय ने नागरिकों से विशेष अपील की है कि वे किसी भी भ्रामक सूचना से गुमराह न हों। कुछ लोग जानबूझकर गलत खबरें फैलाकर अनावश्यक दहशत पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। यह एक सुनियोजित अभियान का हिस्सा है जिसका उद्देश्य लोगों में डर फैलाना है। नागरिकों को केवल आधिकारिक स्रोतों से मिली जानकारी पर ही भरोसा करना चाहिए। मंत्रालय ने ऐसी अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह दी है।



Source link

अजित पवार की मौत के बाद पार्टी हथियाने की कोशिश: भतीजे रोहित का दावा- प्रफुल्ल पटेल समेत तीन नेताओं ने EC को लेटर लिखा था




एनसीपी (एसपी) विधायक रोहित पवार ने दावा किया कि अजित पवार की मौत के बाद प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे ने एनसीपी (अजित पवार) पर कब्जा करने की कोशिश की थी। रोहित पवार ने कहा कि अजित पवार की मौत के 18 दिन बाद, 16 फरवरी को प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे और बृजमोहन श्रीवास्तव ने चुनाव आयोग को लेटर भेजा था। लेटर में कहा गया कि पार्टी संविधान में बदलाव किया गया है। अब सभी अधिकार वर्किंग प्रेसिडेंट को दिए जाएं। प्रफुल्ल पटेल एनसीपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष थे। अजित पवार की मौत के समय वही पार्टी के प्रमुख थे। अजित पवार के भतीजे रोहित ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह बातें कहीं। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में संबंधित डाक्यमेंट्स भी दिखाए और मामले की आपराधिक जांच की मांग की। सुनेत्रा पवार को इसकी जानकारी नहीं थी रोहित ने कहा कि अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को शुरुआत में इसकी जानकारी नहीं थी। हालांकि बाद में उन्होंने चुनाव आयोग को लेटर लिखा। सुनील तटकरे बोले- पार्टी मामलों में दखल न दें एनसीपी (अजित पवार) के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने बिना नाम लिए कहा कि कुछ लोग पार्टी के अंदरूनी मामलों में दखल देना बंद करें। उन्होंने कहा कि अजित पवार के खिलाफ पहले भी साजिशें हुईं। अब उनकी मौत के बाद भी ऐसे प्रयास हो रहे हैं। वहीं, एनसीपी के एक नेता ने कहा कि वर्किंग प्रेसिडेंट को अदालत और चुनाव आयोग से जुड़े मामलों में संवाद का अधिकार पहले से दिया गया था। रोहित भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। प्लने क्रैश और कंपनी पर भी उठाए सवाल रोहित पवार ने प्लेश क्रैश हादसे से जुड़ी कंपनी VSR वेंचर्स पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि हादसे के बाद भी कंपनी को 80-90 करोड़ रुपए का पेमेंट किया गया। कुछ लोग इस कंपनी को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने अजित पवार की मौत के मामले में बेंगलुरु में FIR भी दर्ज कराई है। इसपर उन्होंने कहा कि उन्हें सलाह दी गई थी कि वह ऐसे राज्य में शिकायत दर्ज कराएं, जहां उन्हें न्याय मिल सके। इसके बाद उन्होंने कर्नाटक के बेंगलुरु में जीरो FIR दर्ज कराई। अजित पवार की प्लेन क्रैश में मौत हुई थी अजित पवार की 28 जनवरी को पुणे के बारामती एयरस्ट्रिप के पास प्लने क्रैश में मौत हो गई थी। इस हादसे में उनके साथ 4 और लोगों की जान गई थी। उनकी मौत के बाद 26 फरवरी को सुनेत्रा पवार को एनसीपी का नया अध्यक्ष चुना गया। उन्हें डिप्टी सीएम का पद भी दिया गया। —————- ये खबर भी पढ़ें… अजित पवार प्लेन क्रैश मामले में बेंगलुरु में FIR:भतीजे रोहित ने 5 आरोप लगाए, कहा- महाराष्ट्र में शिकायत दर्ज नहीं की गई महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान हादसे में डिप्टी सीएम अजित पवार की मौत के मामले में बेंगलुरु में जीरो FIR दर्ज की गई है। FIR उनके भतीजे और एनसीपी (एसपी) विधायक रोहित पवार की शिकायत पर दर्ज हुई है। उन्होंने हादसे को आपराधिक साजिश बताया है। उन्होंने FIR में 5 मुख्य आरोप लगाए हैं। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Nirav Modi: लंदन हाईकोर्ट ने नीरव मोदी की प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका खारिज की, कहा- भारत के आश्वासन पर भरोसा


लंदन हाईकोर्ट ने भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की प्रत्यर्पण के खिलाफ मामले को फिर से खोलने की याचिका खारिज कर दी है। यह फैसला भारत सरकार की ओर से दिए गए आश्वासनों की गुणवत्ता पर आधारित था। मोदी पंजाब नेशनल बैंक के 13,000 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में भारत में वांछित है। उसने संजय भंडारी के मामले के आधार पर अपनी याचिका दायर की थी।

भगोड़े आर्थिक अपराधी संजय भंडारी के मामले में भारतीय एजेंसियों द्वारा यातना की संभावना पर प्रत्यर्पण रद्द कर दिया गया था। लंदन उच्च न्यायालय ने मानवाधिकारों के आधार पर भंडारी को प्रत्यर्पण आदेश से मुक्त कर दिया था। उच्च न्यायालय की पीठ में लॉर्ड जस्टिस स्टुअर्ट स्मिथ और जस्टिस जय ने नीरव मोदी का मामला फिर से खोलने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। उन्होंने भारत सरकार के नोट वर्बल में दिए गए आश्वासनों पर भरोसा किया।

अदालत ने कहा कि यदि भारत सरकार के आश्वासन नहीं होते, तो वे अपील को फिर से खोलने पर विचार कर सकते थे। पीठ ने मुंबई में जेल से अदालत तक यात्रा के दौरान यातना के वास्तविक जोखिम के तर्क को खारिज कर दिया। अदालत ने भारत और ब्रिटेन के बीच आपसी विश्वास और संधि समझौतों को महत्वपूर्ण माना। हालांकि, मोदी के वकील फिट्जगेराल्ड ने कुछ हलफनामे के सबूतों पर सवाल उठाए थे।

भारत सरकार के आश्वासन में क्या कहा गया है?

पीठ ने कहा कि भारत सरकार के आश्वासन कुछ भी गड़बड़ या अस्पष्टता नहीं हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नीरव मोदी को आर्थर सड़क जेल में रखने की विस्तृत योजना भेजी थी। इसमें उसे मिलने वाली सुविधाएं और मुकदमे के दौरान कानूनी सहायता शामिल थी। ये आश्वासन गृह मंत्रालय के एक सक्षम अधिकारी की ओर से दिए गए थे। ये आश्वासन भारत सरकार, महाराष्ट्र राज्य और पांच जांच एजेंसियों पर बाध्यकारी हैं। अदालत ने कहा कि भारत यातना के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र समझौते का हस्ताक्षरकर्ता नहीं है, पर भारतीय कानून में यातना की अनुमति नहीं है।

भारत के आश्वासन गलत साबित हुए तो क्या होगा?

अदालत ने अपने फैसले में कहा कि ये आश्वासन राजनयिक स्तर पर महत्वपूर्ण हैं। किसी भी उल्लंघन के परिणाम भारत और ब्रिटेन के बीच संबंधों के लिए अत्यंत हानिकारक होंगे। विशेषकर नीरव मोदी जैसे हाई-प्रोफाइल व्यक्ति के संदर्भ में यह महत्वपूर्ण है। क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस के वकील ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) टीम की सहायता से मोदी की याचिका के खिलाफ मजबूती से तर्क दिए। सीबीआई के जांच अधिकारियों सहित एक टीम सुनवाई के लिए लंदन गई थी।

सीबीआई की पूरे मामले में क्या भूमिका रही?

सीबीआई प्रवक्ता ने 25 मार्च को एक बयान में कहा कि यह याचिका भंडारी से जुड़े मामले में फैसले के आधार पर दायर की गई थी। सीबीआई के लगातार प्रयासों से इस चुनौती को सफलतापूर्वक पार किया गया। सीबीआई 2018 से पंजाब नेशनल बैंक घोटाले में नीरव मोदी के प्रत्यर्पण की मांग कर रही है। ब्रिटेन की अदालतों ने 2019 में उसकी गिरफ्तारी के बाद मोदी के प्रत्यर्पण को मंजूरी दी थी। उन्होंने उसकी पिछली अपीलों को खारिज कर भारत में उसके साथ व्यवहार के आश्वासनों को स्वीकार किया था। मोदी ने कथित तौर पर अपने चाचा मेहुल चोकसी के साथ मिलकर बैंक को धोखा दिया है। वह 19 मार्च 2019 से ब्रिटेन की जेल में है। प्रवक्ता ने बताया कि मोदी ने अकेले 6,498.20 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की थी।





Source link

Crude: ईरान ने ठुकराया युद्ध विराम का प्रस्ताव तो क्रूड फिर उछला, जानिए वैश्विक ऊर्जा बाजार पर इसके क्या मायने


अंतरराष्ट्रीय बाजार में गुरुवार को कच्चे तेल की कीमतों में फिर तेजी देखने को मिली। शुरुआती गिरावट के बाद कीमतों ने मजबूती पकड़ी, जिससे बाजार में उतार-चढ़ाव का रुख बना हुआ है। ब्रेंट क्रूड 1.3 प्रतिशत बढ़कर 98.51 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इससे एक दिन पहले बुधवार को यह 95 डॉलर प्रति बैरल से नीचे कारोबार कर रहा था। वहीं अमेरिकी बेंचमार्क क्रूड की कीमत भी 1.6 प्रतिशत बढ़कर 91.75 डॉलर प्रति बैरल हो गई।

ईरान ने ठुकराया युद्धविराम का प्रस्ताव

तेल की कीमतों में यह वृद्धि ऐसे समय में हुई जब तेहरान ने बुधवार को अमेरिका द्वारा प्रस्तावित युद्धविराम योजना को खारिज कर दिया। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रशासन ने ईरान को 15 सूत्री प्रस्ताव दिया था और ट्रम्प ने इस सप्ताह ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए मजबूर करने के उद्देश्य से अपने बिजली संयंत्रों को नष्ट करने की स्वयं निर्धारित समय सीमा को स्थगित कर दिया था।

ईरान ने भी इस्राइल और खाड़ी अरब देशों पर और हमले शुरू कर दिए, जबकि इस्राइल ने तेहरान पर हवाई हमले किए और अमेरिका ने इस क्षेत्र में और अधिक अमेरिकी सैनिकों को तैनात करने की तैयारी की।

होर्मुज में बढ़ते तनाव से पड़ रहा असर

ईरान और ओमान के बीच स्थित होर्मुज जलडमरूमध्य, जो कि एक महत्वपूर्ण जलमार्ग है और जहां से दुनिया के लगभग पांचवें हिस्से के तेल का परिवहन होता है, ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से काफी हद तक बंद है। इसके चलते तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया है और युद्ध की शुरुआत से लेकर अब तक लगभग 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो अब अपने चौथे सप्ताह में है।

 



Source link

Air India: एअर इंडिया की लंदन जाने वाली फ्लाइट सात घंटे बाद दिल्ली लौटी, A350 विमान में तकनीकी खराबी कारण


एअर इंडिया से जुड़ी एक और चिंता वाली खबर सामने आई है। गुरुवार दोपहर को एअर इंडिया की दिल्ली से लंदन के हीथ्रो जाने वाली उड़ान में तकनीकी खराबी आ गई। इसके कारण विमान को उड़ान भरने के घंटों बाद वापस दिल्ली लौटना पड़ा। इस घटना से यात्रियों को न केवल अप्रत्याशित असुविधा का सामना करना पड़ा बल्कि एयरलाइन के बेड़े में हाल ही में शामिल किए गए आधुनिक विमानों की हालत पर भी सवाल खड़े हो गए।

क्या है पूरा वाकया?

गुरुवार सुबह लगभग छह बजे, एअर इंडिया की उड़ान संख्या AI111 ने दिल्ली से लंदन के लिए उड़ान भरी थी। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24.com पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, विमान जब सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र में था, तब इसे वापस मोड़ने का बड़ा निर्णय लिया गया। इस निर्णय से पहले विमान लगभग चार घंटे तक हवा में रह चुका था। 

वापसी की यात्रा को मिलाकर, यह विमान कुल सात घंटे तक हवा में रहने के बाद दोपहर करीब 12:30 बजे दिल्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षित वापस उतर गया। सूत्रों ने जानकारी दी है कि उड़ान के दौरान विमान के अंदर कुछ आवाजें सुनी गई थीं, जिसके बाद यह मार्ग बदलने का फैसला किया गया। इस उड़ान में कुल कितने यात्री सवार थे, फिलहाल इसकी सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है।

एअर इंडिया ने आधिकारिक बयान में क्या कहा?

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि विमान की वापसी का फैसला एहतियात के तौर पर लिया गया। एक संदिग्ध तकनीकी खराबी सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया। 


  • प्रवक्ता ने कहा कि विमान सुरक्षित उतर गया है और एअर इंडिया के उच्च सुरक्षा मानकों के तहत इसकी विस्तृत तकनीकी जांच की जा रही है। 

  • प्रवक्ता ने बताया कि इस व्यापक जांच प्रक्रिया को पूरा करने में अतिरिक्त समय लगेगा। 

  • एयरलाइन ने यात्रियों को हुई इस अप्रत्याशित परेशानी के लिए खेद जताते हुए कहा है कि विमानन कंपनी उन्हें जल्द से जल्द लंदन पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

 

क्या जिस विमान में तकनीकी खराबी, वह पहले भी ऐसी घटना में शामिल रहा है?

एअर इंडिया ने इसी साल जनवरी 2024 से इन नए A350-900 विमानों का संचालन शुरू किया है। जिस विमान (VT-JRF) के साथ यह घटना हुई, उसका तकनीकी समस्याओं का पिछला रिकॉर्ड भी सामने आया है। 



सूत्रों के मुताबिक, 15 मार्च को भी इसी विमान में तकनीकी खराबी आई थी। उस समय यह विमान न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रहा था और तकनीकी समस्या के कारण इसे आयरलैंड के शैनन शहर की ओर डायवर्ट करना पड़ा था। एक ही विमान में इतने कम समय में दो बार तकनीकी खामी का आना, एयरलाइन के बेड़े के रखरखाव के नजरिए से ध्यान देने योग्य विषय है।



एअर इंडिया के लिए नए A350-900 विमानों में आ रही ये तकनीकी कमियां एयरलाइन के लिए परिचालन संबंधी चिंता का विषय बन सकती हैं। आगे चलकर, इस घटना की विस्तृत तकनीकी मूल्यांकन रिपोर्ट से ही खराबी के मूल कारण का पता चलेगा।





Source link

Defence: भारत सरकार ने वीरता पदक विजेताओं को रेलवे में आजीवन मुफ्त यात्रा की सुविधा दी, जानिए क्या अपडेट


भारत सरकार ने सेना, नौसेना और वायुसेना में वीरता पदक से सम्मानित सैनिकों के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। इस आदेश के तहत, इन वीरता पुरस्कार विजेताओं को भारतीय रेलवे में आजीवन मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। यह सुविधा प्रथम श्रेणी, सेकेंड एसी या एसी चेयर कार में एक साथी के साथ उपलब्ध होगी।

रक्षा अधिकारियों ने बताया कि यह रियायत देश के बहादुर जवानों के सम्मान में दी गई है। यह योजना उन सभी सैनिकों पर लागू होगी जिन्हें सेना, नौसेना या वायुसेना पदक से सम्मानित किया गया है। पुरस्कार विजेताओं के जीवनसाथी भी इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। इसमें विधवाएं और विधुर शामिल हैं, जब तक वे पुनर्विवाह नहीं करते। इसके अतिरिक्त, अविवाहित मरणोपरांत पुरस्कार विजेताओं के माता-पिता को भी यह सुविधा प्रदान की जाएगी।

यह कदम देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले और वीरता दिखाने वाले सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता है। इससे इन परिवारों को यात्रा में आर्थिक सहायता मिलेगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। भारतीय रेलवे इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करेगा। यह सुविधा पूरे भारतीय रेलवे नेटवर्क पर मान्य होगी।

पात्रता के लिए क्या मानदंड?

इस योजना के तहत सेना, नौसेना और वायुसेना पदक से सम्मानित सभी व्यक्ति पात्र होंगे। पुरस्कार विजेता के जीवनसाथी, जिनमें विधवाएं और विधुर शामिल हैं, पुनर्विवाह तक पात्र रहेंगे। अविवाहित मरणोपरांत पुरस्कार विजेताओं के माता-पिता भी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। यह सुनिश्चित किया गया है कि देश के लिए सेवा करने वाले हर पात्र व्यक्ति को यह सम्मान मिले। रक्षा मंत्रालय जल्द ही विस्तृत दिशानिर्देश जारी करेगा।



Source link

उत्तर प्रदेश में नौ वर्षों में महिलाओं की कार्यबल भागीदारी में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है।


India

-Oneindia Staff

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अनुसार, पिछले नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश में महिलाओं की कार्यबल भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में बोलते हुए, उन्होंने कहा कि महिलाओं के रोजगार में 12% से बढ़कर 36% से अधिक हो गया है, जिसका श्रेय उनकी सरकार द्वारा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पहलों में सुधार को दिया।

 उत्तर प्रदेश में महिलाओं की कार्यबल भागीदारी तीन गुना बढ़ी

Representative image

आदित्यनाथ ने इस बात पर जोर दिया कि एक समाज जहां महिलाएं बिना किसी डर के काम कर सकती हैं, वही सुरक्षा का सच्चा पैमाना है। पहले, सुरक्षा संबंधी चिंताओं के कारण परिवार अपनी बेटियों को शिक्षा के लिए राज्य से बाहर भेजते थे। इस कार्यक्रम के दौरान, उन्होंने 13.67 करोड़ रुपये की लागत से पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा वित्त पोषित 144 बिस्तरों वाले बालिका छात्रावास की नींव रखी और 4.67 करोड़ रुपये की लागत से एक साइबर फोरेंसिक अनुसंधान प्रयोगशाला का उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री ने शिक्षा और रोजगार में महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने में बुनियादी ढांचे और संस्थागत समर्थन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रमुख शहरों में कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास स्थापित करने की योजना की घोषणा की और इस बात पर जोर दिया कि परिवार स्तर पर लिंग पूर्वाग्रह को समाप्त करने से विकास में तेजी आएगी।

फोरेंसिक विज्ञान में प्रगति

आदित्यनाथ ने आपराधिक न्याय प्रणाली में फोरेंसिक विज्ञान की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डाला। उत्तर प्रदेश में 2017 से पहले दो की तुलना में अब 12 उच्च-श्रेणी की फोरेंसिक प्रयोगशालाएं हैं, जिनमें से छह निर्माणाधीन हैं। नए आपराधिक कानून सात साल से अधिक की सजा वाले मामलों में फोरेंसिक साक्ष्य को अनिवार्य करते हैं, जिसका उद्देश्य दोषसिद्धि की दर में सुधार करना है।

साइबर सुरक्षा में वृद्धि

राज्य ने 2017 में दो साइबर पुलिस थानों से बढ़ाकर अपने 75 जिलों में से प्रत्येक में एक साइबर पुलिस स्टेशन का विस्तार किया है, जिसे 1,600 से अधिक पुलिस थानों में साइबर हेल्प डेस्क द्वारा समर्थन दिया जाता है। इस विस्तार का उद्देश्य साइबर अपराध से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए राज्य की क्षमता को मजबूत करना है।

आर्थिक और तकनीकी विकास

उत्तर प्रदेश एक विनिर्माण और नवाचार केंद्र के रूप में उभर रहा है, जो भारत के मोबाइल फोन निर्माण का 55% हिस्सा है। युवाओं को प्रौद्योगिकी और उद्योग की मांगों के अनुरूप ढालने, उन्हें बाजार-तैयार पेशेवर के रूप में तैयार करने के प्रयास जारी हैं। ग्रीन हाइड्रोजन, मेड-टेक और एग्री-टेक क्षेत्रों में आगामी सहयोग का उद्देश्य राज्य को भविष्य के लिए तैयार आर्थिक केंद्र के रूप में स्थापित करना है।

With inputs from PTI



Source link