Home Blog Page 370

Kerala EC-BJP Seal Row: केरल में ECI के डॉक्यूमेंट पर बीजेपी की मुहर, विवाद के बाद चुनाव आयोग ने दी सफाई


India

oi-Smita Mugdha

Kerala EC BJP Seal Row: केरल में विधानसभा चुनाव से पहले एक दस्तावेज को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। CPI(M) ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग के बीच कथित तौर पर सांठ-गांठ है। पार्टी ने सोशल मीडिया पोस्ट में इसके लिए ‘एक ही जगह से पावर सेंटर काम कर रहा है’ कहते हुए आरोपों की बौछार कर दी है। यह आरोप उस समय सामने आया जब एक चुनाव आयोग के दस्तावेज़ पर भाजपा की मुहर दिखाई दी थी।

CPI(M) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सवाल उठाया कि क्या अब दोनों संस्थाओं के बीच औपचारिक दूरी भी खत्म हो गई है। पार्टी ने व्यंग्य करते हुए कहा कि पहले इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) को लेकर आरोप लगते थे। अब दस्तावेजों पर भी ‘कमल’ की छाप दिखने लगी है। इस विवाद पर चुनाव आयोग ने सफाई दी है।

Kerala EC BJP Seal Row

Kerala EC BJP Seal Row: एक दस्तावेज को लेकर हुआ विवाद

– दरअसल, यह विवाद 19 मार्च 2019 के एक दस्तावेज से जुड़ा है, जिसे चुनाव आयोग द्वारा राजनीतिक दलों को भेजा गया था।

– इस दस्तावेज के साथ जुड़े एक हलफनामे पर कथित रूप से भाजपा के केरल यूनिट की मुहर पाई गई। CPI(M) ने इसे गंभीर मुद्दा बताते हुए इसकी जांच की मांग की।

हालांकि, इस मामले पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) कार्यालय ने तुरंत स्पष्टीकरण जारी किया है। अधिकारियों के अनुसार, यह पूरी तरह से एक क्लेरिकल एरर (मानवीय चूक) थी, जिसे पहचानते ही सुधार लिया गया।

Election Commission ने दी सफाई

चुनाव आयोग ने इस प्रकरण पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि भाजपा की केरल इकाई ने 2019 के दिशा-निर्देशों को लेकर स्पष्टीकरण मांगते हुए एक पुराना दस्तावेज जमा किया था। इस पर पार्टी की मुहर लगी हुई थी। इसी दस्तावेज की कॉपी को अनजाने में अन्य राजनीतिक दलों को भेज दिया गया, बिना उस पर लगी मुहर को नोटिस किए। जैसे ही यह गलती सामने आई, 21 मार्च को उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा एक आधिकारिक पत्र जारी कर उस दस्तावेज़ को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू की गई। यह सूचना सभी राजनीतिक दलों, जिला निर्वाचन अधिकारियों और रिटर्निंग ऑफिसर्स को भेजी गई।

EC BJP Seal Row: आयोग ने बताया मानवीय त्रुटि

चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की त्रुटि का चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता से कोई संबंध नहीं है और पूरी प्रणाली को बाहरी प्रभाव से मुक्त रखने के लिए कड़े प्रोटोकॉल अपनाए जाते हैं। साथ ही, मीडिया और आम जनता से अपील की गई है कि इस मुद्दे को लेकर भ्रामक जानकारी न फैलाएं। हालांकि, आयोग के स्पष्टीकरण के बाद यह मामला फिलहाल शांत होता नजर नहीं आ रहा है।

केरल सीपीआई (एम) ने दागे सवाल

इस पूरे घटनाक्रम पर केरल सीपीआई (एम) ने एक्स पर लंबा पोस्ट लिखकर चुनावी पारदर्शिता और संस्थागत विश्वसनीयता पर सवाल उठाया है। पार्टी की तरफ से जारी संदेश में कहा गया कि चुनाव आयोग के दफ्तर में बीजेपी की सील क्या कर रही थी। इतना ही नहीं इस पोस्ट के साथ सीपीएम ने यह भी कहा कि यह घटना दिखाती है कि लोकतंत्र अब खतरे में है और चुनाव आयोग की निष्पक्षता सवालों से परे नहीं है।



Source link

पेट्रोल की कमी की अफवाह गुजरात में फैली: कई शहरों में पेट्रोल पंपों पर लगी लाइनें, सरकार ने कहा- अफवाहों से दूर रहें




अहमदाबाद समेत कई शहरों में सोमवार सुबह कुछ पेट्रोल पंप बंद होने की अफवाह फैल गई। इसके चलते वाहन चालक पेट्रोल पंपों पर पहुंचने लगे। शाम तक अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा और राजकोट समेत कई शहरों में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग गईं। उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि सरकार राज्य के सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए इंतजाम कर रही है। संघवी ने कहा कि अफवाहों के आधार पर लोगों को पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लगाने की जरूरत नहीं है। अहमदाबाद पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद ठक्कर ने भी वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा है कि अफवाहों पर ध्यान न दें। सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल उपलब्ध है। गुजरात में पेट्रोल और डीजल की कमी नहीं: मुख्य सचिव
गुजरात में पेट्रोल और डीजल की कमी की अफवाहों के बीच, नागरिक आपूर्ति निगम, मोनाखंड के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य के सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और नागरिकों को गलतफहमी के कारण कतारें लगाने की जरूरत नहीं है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के नोडल अधिकारी संजय मेहरा ने भी कहा कि राज्य में आपूर्ति नियमित है और कोई कमी नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कोई डीलर स्टॉक होने के बावजूद पेट्रोल-डीजल देने से इनकार करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पेट्रोल-डीजल एसोसिएशन के अध्यक्ष ने भी एक संयुक्त बयान में कहा कि अहमदाबाद सहित कुछ स्थानों पर गलतफहमी के कारण कतारें लगी हैं, लेकिन सरकार पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति कर रही है और सभी डीलरों को उनकी आवश्यकता के अनुसार आपूर्ति मिल रही है। राज्य में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं है – धीमंत गेलानी
गुजरात पेट्रोल-डीजल डीलर्स एसोसिएशन के सचिव धीमंत गेलानी ने बताया कि राज्य में सिर्फ इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के 7 पंप फिलहाल बंद हैं। दो दिन की छुट्टी के कारण आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित हुई थी। पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है। एसोसिएशन ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अधिकारियों को इस संबंध में ज्ञापन दिया है। उन्होंने बताया कि पहले कुछ जगहों पर रुकावटें थीं, जिन्हें दूर कर दिया गया है। अब कोई समस्या नहीं है। डीलर अपनी जरूरत के हिसाब से सामान मंगवा सकेंगे। जो भी समस्या आई है, वह छुट्टी के कारण है और अगले तीन-चार दिनों में ठीक हो जाएगी। —————————————
गुजरात से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… गुजरात में गैस की किल्लत, प्रवासी मजदूर गांव लौट रहे:लोग बोले- सिलेंडर ₹5 हजार में मिल रहा, फ्लैट में चूल्हा नहीं जला सकते देश में एलपीजी गैस कि कमी से चलते गुजरात से अब प्रवासी मजदूरों का पलायन शुरू हो गया है। सूरत के रेलवे स्टेशनों पर बिहार और यूपी लौटने वाले लोगों की लाइनें लगी हैं। दरअसल, रसोई गैस की कमी के चलते राज्य में रेस्टोरेंट-ढाबा और दूसरे खाने-पीने के स्टॉल चलाने वालों का रोजगार ठप होने लगा है। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Maharashtra Weather: महाराष्‍ट्र में 3 दिनों तक तूफानी हवाओं के साथ होगी तेज बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट


Maharashtra

oi-Bhavna Pandey

Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज इन दिनों बेहद अप्रत्याशित बना हुआ है। 24 मार्च 2026 के नवीनतम मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य एक ही समय में दो अलग-अलग मौसमी घटनाओं का सामना कर रहा है। एक तरफ, विदर्भ और मराठवाड़ा क्षेत्रों में अरब सागर तथा बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के कारण बिजली कड़कने के साथ तूफानी हवाओं के साथ तेज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

वहीं दूसरी ओर, मुंबई सहित पूरे कोंकण तट पर रिकॉर्ड तोड़ गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। इस दोहरी चुनौती के मद्देनजर, मौसम विभाग ने नागरिकों से अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की अपील की है। अगले तीन दिनों तक विभिन्न जिलों में तूफानी हवाओं के साथ बारिश का दौर देखने को मिल सकता है, तो वहीं मुंबई और कोंकण पर गर्मी का साया रहेगा।

Maharashtra Weather

महाराष्‍ट्र के इन जिलों में चलेगी तूफानी हवाएं

अगले तीन दिनों तक कई जिलों में तूफानी हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है। इनमें शिव, लातूर, नांदेड़, हिंगोली, बीड, सांगली और सोलापुर शामिल हैं, जहाँ हवा की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। पुणे और अहिल्यानगर (अहमदनगर) में तीन दिन हल्की बारिश संभव है। वहीं, सातारा और कोल्हापुर में आज व कल हल्की फुहारें पड़ने के आसार हैं।

विदर्भ के किन जिलों में होगी बारिश?

विदर्भ क्षेत्र के लिए भी बारिश का अलर्ट है। चंद्रपुर, गढ़चिरौली और यवतमाल में गुरुवार को तूफानी बारिश संभावित है। नागपुर और छत्रपति संभाजीनगर में आज भले ही बारिश न हो, पर अगले 48 घंटों में इसका ज़ोर बढ़ सकता है। उत्तर महाराष्ट्र के धुले और नंदुरबार में बुधवार को हल्की बारिश के साथ बादल छाए रहेंगे।

मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ और रत्‍नागिरी में कैसा रहेगा मौसम?

कुछ इलाकों में बारिश की आशंका के बावजूद, मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में आसमान साफ रहेगा। हालांकि, अरब सागर की नमी से इन क्षेत्रों में जबरदस्त उमस और गर्मी महसूस होगी। इन पाँच जिलों के लिए उष्ण लहर (हीटवेव) की चेतावनी जारी हुई है, अतः लोगों को अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी

बारिश के कारण अधिकतम तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट अपेक्षित है, जिससे सुबह-रात में थोड़ी ठंडक मिलेगी, पर दोपहर की गर्मी बनी रहेगी। इस अस्थिर मौसम में रोज़ाना कम से कम 3-4 लीटर पानी पिएँ। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच घर से अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें। किसानों को कटाई हो चुकी फसलों को तूफानी हवाओं से बचाने हेतु सुरक्षित जमा करने की हिदायत है।

क्‍यों मौसम में अचानक हो रहा बदलाव?

मौसम में इन बदलावों का कारण भूमध्य सागर से आने वाली नम हवाएँ हैं, जो हिमालय की ओर बढ़कर उत्तर भारत में बारिश व हिमपात करती हैं। यह शक्तिशाली प्रणाली बादलों की गोलाकार गति तेज करती है। अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से आती आर्द्र हवाएँ ज़मीन की गर्म हवा से मिलकर अचानक घने बादल और बिजली के साथ मॉनसून-पूर्व की बारिश लाती हैं।



Source link

MP News: पीएम मोदी की ‘नेशन फर्स्ट’ सोच से मिलती है प्रेरणा: मोहन यादव


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यकाल एक मील का पत्थर है, जो शासन और कल्याण में राष्ट्र-प्रथम दृष्टिकोण पर जोर देता है। रिकॉर्ड आठ हजार नौ सौ इकतीस दिन निरंतर नेतृत्व, सामाजिक पहुंच और बढ़ते वैश्विक प्रभाव को उजागर करते हैं, जो भारत के लिए एक स्थिर, सेवा-उन्मुख दृष्टि को मजबूत करते हैं।

India

-Oneindia Staff

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व और जनसेवा के प्रति उनके समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनकी ‘नेशन फर्स्ट’ सोच देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि बिना अवकाश लिए 24 वर्षों तक निरंतर सेवा करना असाधारण समर्पण का उदाहरण है।

Modi Becomes Longest-Serving Prime Minister Worldwide

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को देश में सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख रहने की उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह कीर्तिमान राष्ट्र सेवा, जनकल्याण, कड़ी मेहनत और ईमानदारी की मजबूत नींव पर आधारित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है और विकसित भारत के लक्ष्य की ओर अग्रसर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी गरीब, युवा, किसान और महिलाओं समेत समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर भी अपनी मजबूत पहचान बनाई है और देश की प्रतिष्ठा में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

वैश्विक स्तर पर बढ़ा प्रभाव

मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पर देश ही नहीं, बल्कि विश्वभर के लोगों का विश्वास बढ़ा है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि एक राजनेता के रूप में सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के सबसे अधिक फॉलोवर्स हैं, जो जनता के बढ़ते समर्थन को दर्शाता है।

सेवा और सुशासन का उदाहरण

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का सार्वजनिक जीवन सुशासन, निष्ठा और सेवा के प्रति उनके गहरे समर्पण को दर्शाता है। उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में और अब प्रधानमंत्री के रूप में देशहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य किया है, जो सभी के लिए अनुकरणीय है।

बनाया नया रिकॉर्ड

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 8,931 दिनों तक सरकार प्रमुख रहते हुए नया रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने Pawan Kumar Chamling के 8,930 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

Read more about:

Read more about:



Source link

IPL 2026: सबसे कम उम्र के 5 खिलाड़ी, दिग्गज टीमों को कूटकर मचा सकते हैं कोहराम


Cricket

oi-Naveen Sharma

IPL 2026 Youngest Players: आईपीएल 2026 में जहां एक तरफ बड़े-बड़े नाम सुर्खियों में हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ ऐसे युवा खिलाड़ी भी हैं जो अपनी कम उम्र के बावजूद चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। इस सीजन की खास बात यह है कि कई खिलाड़ी 18 साल से भी कम उम्र में दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग में हैं। यही वजह है कि फैंस की नजरें अब इन यंगेस्ट टैलेंट पर भी टिकी हुई हैं।

वैभव सूर्यवंशी

इस सीजन के सबसे युवा खिलाड़ी हैं। महज 14 साल की उम्र में आईपीएल जैसे बड़े मंच पर पहुंचना अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इतनी कम उम्र में उनका आत्मविश्वास और खेल समझ उन्हें खास बनाती है। राजस्थान रॉयल्स के लिए पिछले सीजन शतक जड़ने वाले वैभव इस बार सभी मैचों में खेलते हुए दिखाई देंगे।

ipl 2026

आयुष म्हात्रे

आयुष भी इस लिस्ट में शामिल हैं, जिनकी उम्र करीब 18 साल है। पिछले सीजन भी वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले थे, हाल ही में वह अंडर 19 वर्ल्ड कप टीम में थे। उनकी बैटिंग में आक्रामकता साफ नजर आती है। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए वह इस बार भी धमाल मचाते हुए दिखाई देंगे।

साहिल पारिख

इस लेफ्ट हैण्ड बल्लेबाज को दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम में शामिल किया है। वह लेग ब्रेक गेंदबाजी भी कर सकते हैं। टॉप क्रम में वह टीम को मजबूत शुरुआत देने की क्षमता रखते हैं। अब यह देखना होगा कि 18 साल का यह खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने में सफल होगा या नहीं।

सात्विक देशवाल

सात्विक देशवाल एक 18 वर्षीय बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर हैं, जिन्हें RCB ने उनके 30 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा है। वह पहले टीम के साथ नेट गेंदबाज के रूप में जुड़े थे और पोंडिचेरी प्रीमियर लीग 2025 में सबसे किफायती गेंदबाज (5.90 इकोनॉमी) बनकर उभरे। अपनी ‘मिस्ट्री’ गेंदबाजी के कारण उन्हें आईपीएल 2026 के लिए बेंगलुरु की टीम में जगह मिली है।

विहान मल्होत्रा

19 साल के इस खिलाड़ी को RCB ने आईपीएल 2026 की नीलामी में 30 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा है। अंडर-19 वर्ल्ड कप में उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार शतक जड़ा था। अपनी तकनीकी रूप से मजबूत बल्लेबाजी और कप्तानी के अनुभव के कारण उन्हें बेंगलुरु की टीम में एक भविष्य के सितारे के रूप में देखा जा रहा है।



Source link

Indian Railway Advisory: 26-27 मार्च की रात रेलवे का सिस्टम ठप, बुकिंग समेत ये 8 सेवाएं रहेंगी बंद-LIST


India

oi-Divyansh Rastogi

Indian Railway Advisory: अगर आप 26 या 27 मार्च की रात ट्रेन टिकट बुक करने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। Indian Railway ने एक जरूरी एडवाइजरी जारी की है, जिसके मुताबिक 26-27 मार्च 2026 की रात दिल्ली का PRS (Passenger Reservation System) करीब 5 घंटे के लिए अस्थायी रूप से बंद रहेगा।

इसका सीधा असर टिकट बुकिंग और PNR चेक जैसी सेवाओं पर पड़ेगा। यह मेंटेनेंस यात्रियों की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा है। आइए जानते हैं कब और कितनी देर बंद रहेगा सिस्टम? कौन-कौन सी सेवाएं प्रभावित होंगी?

Indian Railway Advisory

Indian Railway Services Down on 26-27 March: कब और कितनी देर सिस्टम बंद?

  • शुरुआत: 26 मार्च 2026 की रात 11:45 बजे (23:45 hrs)
  • समाप्ति: 27 मार्च 2026 की सुबह 4:45 बजे तक
  • कुल अवधि: लगभग 5 घंटे

इस दौरान दिल्ली PRS साइट पर कई जरूरी सेवाएं पूरी तरह अनुपलब्ध रहेंगी।

Indian Railway Ticket Booking To 8 Services Down LIST: कौन-कौन सी सेवाएं प्रभावित होंगी?

  • टिकट बुकिंग (ऑनलाइन या काउंटर से आरक्षित टिकट)
  • टिकट कैंसिलेशन (रद्द करना)
  • PNR स्टेटस जांच (PNR Enquiry)
  • करंट रिजर्वेशन (Current Availability)
  • चार्ट तैयार करना (Charting)
  • EDR (Exceptional Data Report)
  • काउंटर पर PRS रिपोर्ट्स

दिल्ली से शुरू होने वाली ट्रेनों की ऑनलाइन बुकिंग और संबंधित पूछताछ

नोट: यह बंदी मुख्य रूप से दिल्ली PRS पर केंद्रित है, इसलिए दिल्ली से जुड़ी बुकिंग, कैंसिलेशन और PNR जैसी सेवाएं सबसे ज्यादा प्रभावित होंगी। अन्य क्षेत्रों में सामान्य बुकिंग जारी रह सकती है, लेकिन दिल्ली-आधारित ट्रेनों में असुविधा हो सकती है।

Indian Railway Services Down Reason: क्यों हो रहा है यह डाउनटाइम?

उत्तर रेलवे के अनुसार, यह PNR फाइल्स के कंप्रेशन (Compression of PNR files) और सिस्टम की परफॉर्मेंस सुधार के लिए आवश्यक रखरखाव है। इससे सिस्टम की स्पीड, क्षमता और कार्यक्षमता बढ़ेगी, जिससे भविष्य में यात्रियों को बेहतर और तेज सेवा मिल सकेगी। PRS सिस्टम ही वह बैकएंड है, जो पूरे देश में आरक्षित टिकट बुकिंग को संभालता है और लंबी कतारों से मुक्ति देता है।

यात्रियों के लिए सलाह

  • अगर आपकी यात्रा जल्द है, तो टिकट बुकिंग, कैंसिलेशन या PNR चेक का काम इस समय से पहले ही पूरा कर लें।
  • रात के समय यात्रा प्लान करने वाले यात्री पहले से तैयारी करें, क्योंकि आधी रात के आसपास सेवाएं ठप रहेंगी।
  • IRCTC ऐप/वेबसाइट या अन्य वैकल्पिक तरीकों से अपडेट चेक करते रहें, लेकिन इस विंडो में दिल्ली PRS प्रभावित रहेगा।



Source link

Parliament Budget Session Today: पीएम मोदी ने ईंधन संकट पर दिया आश्वासन, फाइनेंस बिल पर चर्चा


India

oi-Smita Mugdha

Parliament Budget Session: संसद के बजट सत्र का दूसरे सत्र में सोमवार को सदन में काफी हंगामा देखने को मिला। मिडिल ईस्ट संकट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में बयान दिया। पश्चिम एशिया में जारी जंग पर पीएम मोदी ने कहा कि भारत सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में है। यह जरूरी है कि भारत की संसद से दुनिया में संकट के समाधान का संदेश जाए। विपक्षी सांसदों ने पीएम के संबोधन पर कहा कि देश पर बड़ा आर्थिक संकट मंडरा रहा है, लेकिन पीएम कोई समाधान नहीं पेश कर सके।

प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन के अलावा संसद के दोनों सदनों में कई अहम बिलों पर चर्चा हुई। लोकसभा की कार्यवाही सदस्यों की सहमति के बाद बढ़ाया भी गया, ताकि चर्चा जारी रह सके। पीएम मोदी के संबोधन पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने विपक्ष के सवालों का जवाब नहीं दिया। एलपीजी और ईंधन संकट से छोटे कारोबारियों का रोजगार प्रभावित हो रहा है, लेकिन इसका कोई समाधान नहीं दिया।

parliament budget session

Parliament Budget Session: मिडिल ईस्ट संकट पर PM का संबोधन

लोकसभा में पीएम मोदी ने तेल संकट पर कहा कि मिडिल ईस्ट में बने अप्रत्याशित हालात का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है। भारत इसके बावजूद मजबूती से डटा हुआ है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने पिछले 11 साल में अपनी क्रूड ऑयल इम्पोर्ट का डाइवर्सिफिकेशन किया है। पीएम ने कहा, ‘पहले जहां हम 27 देशों से एनर्जी इम्पोर्ट करते थे, आज 41 देशों से इम्पोर्ट हो रहा है। हमारी रिफाइनिंग कैपेसिटी में भी वृद्धि हुई है। हमारे पास 53 लाख मीट्रिक टन क्रूड ऑयल का रिजर्व है।’

पीएम मोदी ने कहा कि आज वैकल्पिक ईंधन पर जिस कदर काम हो रहा है, भारत का भविष्य और सुरक्षित होगा। एनर्जी आज इकोनॉमी की रीढ़ है। ग्लोबल एनर्जी जरूरतों को पूरा करने वाला वेस्ट एशिया है। दुनियाभर की अर्थव्यवस्था वर्तमान संकट से प्रभावित हो रही है। सरकार इसके शॉर्ट टर्म, मिड टर्म और लॉन्ग टर्म असर के लिए भी रणनीति के साथ काम कर रही है। पीएम मोदी ने इस दौरान यह भी कहा कि मिडिल ईस्ट में फंसे भारतीयों की सुरक्षित घर वापसी के लिए सभी जरूरी उपाय किए जा रहे हैं। सरकार भारतीयों की सुरक्षा को लेकर सतर्क है।

Budget Session Highlights: लोकसभा में फाइनेंस बिल पर चर्चा

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को लोकसभा में पश्चिम एशिया के हालात पर बयान दिया और देश को भरोसा दिलाया कि मुश्किल परिस्थितियों के बावजूद भारत मजबूत स्थिति में है। लोकसभा में पीएम के बयान के तुरंत बाद फाइनेंस बिल 2026 पर चर्चा शुरू हो गई है। वित्त मंत्री की ओर से पेश किए इस बिल पर चर्चा की शुरुआत पंजाब के फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस के सांसद डॉक्टर अमर सिंह ने की।

– आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने डेली डेटा लिमिट को सर्विस प्रोवाइडर की चालाकी बताया। उन्होंने कहा कि बचे डेटा के लिए उपभोक्ताओं को अगले रिचार्ज में डिस्काउंट मिलना चाहिए। चड्ढा पहले भी इस मुद्दे को सदन में उठा चुके हैं।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कॉर्पोरेट लॉज (अमेंडमेंट) बिल, 2026 लोकसभा में पेश किया। वित्त मंत्री ने यह बिल जेपीसी को भेजने का प्रस्ताव भी रखा और जेपीसी का गठन करने के लिए स्पीकर को अधिकृत किया।



Source link

‘शीशमहल’ विवाद- केजरीवाल के सरकारी बंगले पर 342% ज्यादा खर्च: CAG रिपोर्ट में कई गड़बड़ियां उजागर, काम पहले कराया मंजूरी बाद में मिली




दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास 6, फ्लैगस्टाफ रोड के रिनोवेशन पर तय अनुमान से करीब 342% ज्यादा खर्च किया गया। यह खुलासा नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआत में इस काम की अनुमानित लागत करीब 7.91 करोड़ रुपए थी, लेकिन अंतिम खर्च बढ़कर 33.66 करोड़ रुपए तक पहुंच गया। इसमें से लगभग 18.88 करोड़ रुपए महंगे इंटीरियर, सजावटी और एंटीक सामान पर खर्च किए गए। यह रिपोर्ट सोमवार को दिल्ली विधानसभा में पेश की गई। CAG रिपोर्ट के मुताबिक, पूरे प्रोजेक्ट में नियमों की अनदेखी, फंड के गलत उपयोग और लागत में भारी बढ़ोतरी जैसी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। स्टाफ ब्लॉक बना ही नहीं CAG ने पाया कि रिनोवेशन का काम पूरा होने के दो महीने बाद 9.34 करोड़ रुपए की प्रशासनिक मंजूरी दी गई, जो नियमों का उल्लंघन है। इससे बिना अनुमति के खर्च की स्थिति बनी। रिपोर्ट में कहा गया है कि स्टाफ ब्लॉक और कैंप ऑफिस के लिए मंजूर 19.87 करोड़ रुपए का सही उपयोग नहीं हुआ। स्टाफ ब्लॉक बना ही नहीं, इसके बजाय कहीं और 7 सर्वेंट क्वार्टर बना दिए गए। वहीं, कैंप ऑफिस को स्थायी के बजाय अस्थायी (सेमी-परमानेंट) बना दिया गया और वह भी अधूरा रह गया। बढ़ाया गया एरिया और बदले गए डिजाइन काम के दौरान बंगले का क्षेत्रफल 1397 वर्गमीटर से बढ़ाकर 1905 वर्गमीटर कर दिया गया। साथ ही, कई महंगे और विशेष डिजाइन वाले सामान लगाए गए, जिससे लागत और बढ़ गई। पीडब्ल्यूडी ने कार्य को अत्यावश्यक घोषित किया गया था। एक ही ठेकेदार को काम, चार बार बदला अनुमान रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि अतिरिक्त काम के लिए नया टेंडर नहीं निकाला गया और एक ही ठेकेदार को करीब 25.80 करोड़ रुपए का काम दे दिया गया। PWD ने खर्च को समायोजित करने के लिए अनुमान (एस्टिमेट) को चार बार संशोधित किया। फ्लैगस्टाफ बंगला, जहां केजरीवाल 2015 से 2024 तक दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में रहे, को भाजपा ने “शीश महल” नाम दिया था। भाजपा ने एक दशक बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी को सत्ता से बेदखल कर दिया। रिपोर्ट में कहा गया है, रिनोवेशन का काम अनुमानित लागत से 13.21 प्रतिशत अधिक यानी 8.62 करोड़ रुपए में आवंटित किया गया था, लेकिन अंततः यह अनुमानित लागत से 342.31 प्रतिशत अधिक यानी 33.66 करोड़ रुपए में पूरा हुआ। केजरीवाल जिस बंगले में रहते थे, उसकी 8 तस्वीरें…



Source link

Bihar Weddings Hold Resaon: बिहार में 400 से ज्यादा दुल्हनों के निकाह अटके? US-Iran War के बीच फंसे दूल्हे!


India

oi-Divyansh Rastogi

Bihar Weddings Hold Reason: मार्च-अप्रैल के बीच शादियों का मौसम आया, लेकिन दुल्हनों की आंखों में आंसू और दिल में बेचैनी क्यों? क्योंकि अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध (2026 Iran War) ने खाड़ी देशों में फंसे सैकड़ों दूल्हों को घर लौटने से रोक दिया है। दूल्हे बंकरों में दुबके अपनी जान बचा रहे हैं। गया जिले के खंडेल गांव (Khandail) में 400 से ज्यादा दुल्हनों की निकाह अटका हुआ है, जहां पारंपरिक उत्सव की तैयारियां पूरी हैं, लेकिन दूल्हा खुद गायब है।

उधर, उत्तर प्रदेश के एक दंपत्ति का बुर्ज खलीफा में प्री-वेडिंग फोटोशूट का सपना अब बुरे सपने में बदल गया। युद्ध के कारण दुबई में फंसे भारतीय जोड़े और परिवार अब घर लौटने को तरस रहे हैं। आइए विस्तार से दुल्हनों का दर्द…

Bihar Weddings Halted News

US-Israel-Iran War: युद्ध का फुल अपडेट क्या?

28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर सरप्राइज एयरस्ट्राइक्स किए, जिसमें ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई समेत कई टॉप अधिकारी मारे गए। जवाबी कार्रवाई में ईरान ने मिसाइल और ड्रोन अटैक्स से गल्फ देशों (कुवैत, कतर, सऊदी अरब, बहरीन, UAE) में अमेरिकी बेस और इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया। परिणाम यह हुआ कि मध्य पूर्व में हवाई क्षेत्र बंद, हजारों उड़ानें कैंसल। डुबई, दोहा, अबू धाबी जैसे हब प्रभावित। एयरलाइंस (Emirates, Qatar Airways आदि) ने फ्लाइट्स सस्पेंड कर दीं। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर तनाव, ऑयल सप्लाई और ट्रैवल पर असर पड़ा।

अब युद्ध चौथे हफ्ते में है। ट्रंप ने ईरान को अल्टीमेटम दिए (हॉर्मुज खोलो वरना एनर्जी साइट्स पर हमला), लेकिन कुछ नेगोशिएशंस चल रही हैं। गल्फ में मिसाइल अटैक्स से लोग बंकरों में छिप रहे हैं, हवाई सफर लगभग ठप।

Bihar Khandel Village 400 Weddinds Holds: बिहार के खंडेल गांव में क्या हो रहा है?

गया जिले के चेरकी पंचायत के अंतर्गत खंडेल गांव (और आसपास के इमलीथान, जयपुर, रतनपुर, पांडौल) में खाड़ी देशों से कमाई ने गांव का चेहरा बदल दिया। कंक्रीट के घर, बैंक, ATM, हेल्थ सेंटर ने कायापलट दी। लेकिन यही प्रवासी अब मुसीबत में हैं। 400 से ज्यादा युवक कुवैत, कतर, बहरीन, सऊदी अरब में काम करते हैं। हर दूसरे घर से कोई न कोई विदेश में है। मार्च में दर्जनों निकाह तय था (ईद-बकरीद के बाद का सीजन)। दूल्हे घर लौटने वाले थे, लेकिन फ्लाइट्स कैंसल होने से फंस गए।

Minhaj Traped In Kuwait: मिन्हाज की वापसी अटकी, दुल्हन को निकाह टूटने का डर

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मिन्हाज (कुवैत से) का निकाह 30 मार्च को तय है। पगड़ी, निमंत्रण, गाड़ियां, होटल, काजी…सब तैयार। लेकिन आखिरी पल में खबर आई कि मिन्हाज नहीं आ पाएंगे। पिता रफी खान ने दुल्हन पक्ष से माफी मांगी और नई डेट तय करने की बात कही।

वहीं, जलील शाह का बेटा भी कतर में फंसा। 26 मार्च की फ्लाइट दो बार कैंसल हुई। निकाह 30 मार्च को जहानाबाद के एरकी में है। परिवारों की मजबूरी ये है कि तैयारियां पूरी हैं, लेकिन LPG सिलेंडर की कमी से लकड़ी के चूल्हे पर खाना बन रहा। कुछ परिवार होटल में निकाह न करने को तैयार।

Online Nikah आखिरी रास्ता, बंकरों में छिपे दूल्हे

ग्राम प्रधान के पति जावेद खान कहते हैं कि अगर दूल्हा न आए तो ऑनलाइन निकाह (वीडियो कॉल पर) कर सकते हैं। उनके परिवार में दो निकाह अटकी हैं। एक बहरीन, दूसरी कतर में दूल्हा फंसा है। हाल ही में लौटे नासिर खान ने बताया कि ₹60,000 टिकट पर घर आए, लेकिन वहां मिसाइल अटैक्स से रातें हराम। लोग बंकरों में सो रहे हैं।

Burj Khalifa Photoshoot Story: बुर्ज खलीफा फोटोशूट वाली कहानी

रेडिफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश (चंदौली जिले से) का एक दंपत्ति और उनके 5 रिश्तेदार 27 फरवरी को दुबई पहुंचे थे। प्लान था कि बुर्ज खलीफा के सामने प्री-वेडिंग फोटोशूट, फिर 2 मार्च को वापसी। लेकिन युद्ध शुरू होने से फ्लाइट्स कैंसल। अब वे फंसे हुए हैं। सोशल मीडिया पर उनका बयान वायरल हो रहा है कि सपना बुरे सपने में बदल गया। वे अकेले नहीं है। कई भारतीय जोड़े इसी हाल में हैं।

बड़ा असर: बिहार-यूपी के गांवों पर

बिहार (गया, चंपारण, गोपालगंज) और यूपी के कई गांवों में इसी तरह की स्थिति है। प्रवासी मजदूरों की रेमिटेंस से अर्थव्यवस्था चलती है, लेकिन अब परिवार चिंतित हैं। निकाह टल रही हैं, आर्थिक नुकसान हो रहा है। भारतीय दूतावास से मदद की उम्मीद, लेकिन अंतरराष्ट्रीय संकट होने से सरकार ज्यादा नहीं कर पा रही।

यह युद्ध न सिर्फ मध्य पूर्व में तबाही मचा रहा है, बल्कि भारत के गांवों तक पहुंचकर पारिवारिक खुशियां छीन रहा है। परिवार उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द शांति हो और दूल्हे सुरक्षित लौटें। रेस्क्यू और फ्लाइट्स रिज्यूम होने की खबर का इंतजार जारी है।



Source link

IPL 2026: आईपीएल मैच के बाद छपरी की तरह प्रेजेंटेशन में जाना पड़ेगा भारी, BCCI ने बनाया सख्त सजा का नियम


Cricket

oi-Naveen Sharma

IPL 2026 Guideline: आईपीएल 2026 में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अनुशासन और ब्रॉडकास्टिंग मानकों को लेकर एक बेहद सख्त कदम उठाया है। बोर्ड ने सभी फ्रेंचाइजी टीमों के मैनेजरों को एक विस्तृत गाइडलाइन भेजी है, जिसमें खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए मैदान पर व्यवहार और पहनावे को लेकर कड़े निर्देश दिए गए हैं।

बीसीसीआई का स्पष्ट कहना है कि लीग की ग्लोबल इमेज और स्पॉन्सरशिप वैल्यू को बनाए रखने के लिए इन नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। गलती करने वाले प्लेयर्स के लिए सजा का प्रावधान भी है। प्रैक्टिस सेशन अब मैच के दिन नहीं होगा। मैच वाले दिन को लेकर कुछ निर्देश जारी किए गए हैं।

IPL 2026

बीसीसीआई की गाइडलाइन की ये हैं प्रमुख बातें

ID कार्ड रखना होगा: प्लेयर्स और मैच ऑफिशियल एरिया में स्टाफ को मैच के दिन अपना आईडी कार्ड साथ रखना होगा। पहली बार भूलने पर चेतावनी, दूसरी बार भूलने पर पूरी टीम पर भारी जुर्माना लगेगा।

LED बोर्ड का बचाव: नेट प्रैक्टिस के लिए अलग जगह है, फिर भी खिलाड़ी LED बोर्ड पर शॉट मार रहे हैं। अब इस पर सख्त पाबंदी है क्योंकि इससे करोड़ों के बोर्ड खराब होते हैं।

LED के सामने बैठना मना: खिलाड़ी या सपोर्ट स्टाफ LED विज्ञापन बोर्ड के सामने नहीं बैठेंगे। पानी और तौलिया लेकर बैठने वाले सब्स्टीट्यूट खिलाड़ियों के लिए FOP (Field of Play) में अलग जगह मार्क की जाएगी।

ऑरेंज और पर्पल कैप का नियम: कैप पहनना जरूरी है। अगर खिलाड़ी को दिक्कत है, तो कम से कम शुरुआती 2 ओवर तक पहनना ही होगा ताकि ब्रॉडकास्ट (TV) पर स्पॉन्सर दिख सके।

ड्रेस कोड (Post-match): मैच के बाद प्रेजेंटेशन में चप्पल (Floppies) और बिना बाजू वाली जर्सी पहनकर आना मना है। दूसरी बार गलती होने पर पैसे कटेंगे।

स्टाफ की लिमिट: डगआउट/मैदान पर (डॉक्टर सहित) केवल 12 मान्यता प्राप्त स्टाफ ही रहेंगे। साथ ही, जर्सी नंबर बदलने की सूचना 24 घंटे पहले देनी होगी।



Source link