Home Blog Page 372

Biz Updates: सोने में 40 साल की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट, कीमतें फिसलकर 4354 डॉलर प्रति औंस पर पहुंची


वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में बीते एक हफ्ते में तेज गिरावट दर्ज की गई है, जो पिछले 40 वर्षों की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट मानी जा रही है। सोने की कीमतें गिरकर 4,354 डॉलर प्रति औंस तक आ गई हैं।

13 मार्च को करीब 5,200 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा सोना 23 मार्च तक तेज गिरावट के साथ नीचे आ गया। इससे पहले यह कीमती धातु 5,595.51 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्च स्तर को छू चुकी थी।

विशेषज्ञों का कहना है कि बदलते वैश्विक आर्थिक संकेतों के बीच सोना फिलहाल अपने पारंपरिक सेफ हेवन (सुरक्षित निवेश) की भूमिका निभाने में कमजोर पड़ा है, जबकि भू-राजनीतिक तनाव अभी भी बना हुआ है। द वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार, सोने की कीमतों में आई यह गिरावट लंबी अवधि के निवेशकों के लिए निवेश के नए अवसर पैदा कर सकती है। विश्लेषकों के मुताबिक, बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद दीर्घकाल में सोने की मांग मजबूत बनी रह सकती है, जिससे निवेशकों को भविष्य में फायदा मिल सकता है।



Source link

PM मोदी ने बनाया इतिहास: सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने का रिकॉर्ड, CM रेखा गुप्ता ने दी बधाई


Delhi

oi-Pallavi Kumari

CM Rekha Gupta PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार के प्रमुख के रूप में सबसे लंबे समय तक सेवा देने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस उपलब्धि के साथ उनका नाम विश्व स्तर पर एक ऐसे नेता के रूप में दर्ज हो गया है, जिन्होंने लगातार वर्षों तक जनता के भरोसे को कायम रखते हुए देश का नेतृत्व किया है। इस खास मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने उन्हें हार्दिक बधाई दी और इसे देश के लिए गर्व का क्षण बताया।

रिकॉर्ड के पीछे लंबी राजनीतिक यात्रा

रेखा गुप्ता ने अपने संदेश में कहा कि यह उपलब्धि केवल एक आंकड़ा नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री की मजबूत इच्छाशक्ति, निरंतर मेहनत और जनसेवा के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुई उनकी राजनीतिक यात्रा से लेकर देश के प्रधानमंत्री बनने तक का सफर “राष्ट्र प्रथम” और “अंत्योदय” की भावना को दिखाता है।

CM Rekha gupta congratulations PM Narendra Modi longest serving Head of government record

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कार्यकाल के दौरान विकास, बुनियादी ढांचे, डिजिटल इंडिया, और वैश्विक कूटनीति जैसे कई क्षेत्रों में भारत की स्थिति को मजबूत किया है। उनकी नीतियों और फैसलों ने न केवल देश के भीतर बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी भारत की छवि को नई पहचान दी है।

जनता का भरोसा और नेतृत्व की निरंतरता

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि देश के करोड़ों नागरिकों ने लगातार प्रधानमंत्री के नेतृत्व पर भरोसा जताया है। उनके अनुसार, यह भरोसा प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच और साहसिक निर्णयों का परिणाम है, जिसने समय-समय पर देश को सही दिशा देने का काम किया है।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री का दीर्घ सार्वजनिक जीवन शासन और जनकल्याण के क्षेत्र में एक प्रेरणा स्रोत है। उनके नेतृत्व में सरकार ने कई ऐसे फैसले लिए हैं जिनका सीधा लाभ आम जनता तक पहुंचा है और यही उनकी सबसे बड़ी पहचान बनती है।

‘विकसित भारत’ की ओर बढ़ता कदम

रेखा गुप्ता ने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में देश आगे भी तेजी से प्रगति करेगा और “विकसित भारत” के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भारत आर्थिक, सामाजिक और वैश्विक स्तर पर और अधिक सशक्त बनेगा।

यह ऐतिहासिक उपलब्धि न केवल एक व्यक्तिगत रिकॉर्ड है, बल्कि यह भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था और स्थिर नेतृत्व का भी प्रतीक है, जो लगातार जनता के विश्वास पर खरा उतर रहा है।



Source link

IPL 2026: ‘मैं इस सीजन 2000-3000 रन मार दूंगा’, Vaibhav Suryavanshi ने भरी हुंकार, देखते रह गए जडेजा! VIDEO


Cricket

oi-Amit Kumar

IPL 2026, Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर चर्चाएं जोरों पर है। महज 1.1 करोड़ रुपये में टीम का हिस्सा बने इस खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन से फैंस के साथ-साथ क्रिकेट के दिग्गजों को खासा प्रभावित किया है। वैभव सूर्यवंशी को भारत का फ्यूचर स्टार माना जा रहा है। हाल ही में एक मीडिया इंटरेक्शन के दौरान उन्होंने इस सीजन को लेकर अपनी प्लानिंग का खुलासा किया।

वैभव सूर्यवंशी लगाएंगे रनों का अंबार (IPL 2026, Vaibhav Suryavanshi)

वैभव सूर्यवंशी से जब आईपीएल के आने वाले सीजन के लक्ष्यों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मजाकिया लहजे में लेकिन पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा कि अगर आप ऐसे पूछेंगे, तो मैं कहूंगा कि 2000-3000 रन मार दूंगा। वैभव सूर्यवंशी के ऐसा कहते ही उनके बगल में बैठे रवींद्र जडेजा उन्हें देखते रह गए। भले ही यह बयान हल्के-फुल्के अंदाज में दिया गया हो, लेकिन इंटरनेट पर यह वायरल हो चुका है। फैंस लगातार सूर्यवंशी के वीडियो पर कमेंट्स कर रहे हैं।

IPL 2026 1

डेब्यू सीजन में ही रच दिया था इतिहास

वैभव सूर्यवंशी कोई साधारण नाम नहीं हैं। पिछले आईपीएल सीजन में उन्होंने महज 35 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया था। वे आईपीएल के इतिहास में शतक बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी और सबसे तेज भारतीय बने। साल 2025 के अपने डेब्यू सीजन में उन्होंने केवल 7 मैचों में 206.56 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए थे। उनकी यही आक्रामकता उन्हें दूसरे खिलाड़ियों से अलग खड़ा करती है।

अंडर-19 वर्ल्ड कप में रहे जीत के हीरो

आईपीएल की चमक को वैभव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बरकरार रखा। अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने जो पारी खेली, उसने उन्हें ‘राइजिंग सुपरस्टार’ का दर्जा दिला दिया। फाइनल जैसे बड़े मैच में वैभव ने महज 80 गेंदों में 175 रनों की तूफानी पारी खेली। जिसकी बदौलत भारत ने इंग्लैंड को 100 रनों से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया।

IPL 2026: आईपीएल में एक ही टीम के लिए 100 से ज्यादा मैच खेलने वाले 5 दिग्गज, कोहली-बुमराह लिस्ट में शामिल



Source link

कॉरपोरेट कानूनों में बड़ा बदलाव: निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में पेश करेंगी संशोधन बिल, जानें क्या बदलेगा


केंद्र सरकार कारोबारियों के लिए माहौल को और सरल बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में कॉरपोरेट लॉज (संशोधन) बिल, 2026 पेश करेंगी। इस बिल का मकसद छोटे कारोबारियों, स्टार्टअप्स और किसानों की उत्पादक कंपनियों के लिए नियमों को आसान बनाना और गैर-जरूरी कानूनी जटिलताओं को कम करना है।

लोकसभा के एजेंडा के अनुसार, यह विधेयक सीमित देयता भागीदारी अधिनियम, 2008 और कंपनी अधिनियम, 2013 में संशोधन करने के लिए लाया जा रहा है। गौरतलब है कि केंद्रीय कैबिनेट ने इस बिल को 10 मार्च को मंजूरी दे दी थी।

क्या हैं बिल के मुख्य प्रावधान?

इस प्रस्तावित कानून का मुख्य फोकस है:


  • छोटे-मोटे अपराधों को डी-क्रिमिनलाइज (अपराध की श्रेणी से बाहर) करना है।

  • कुछ आपराधिक प्रावधानों की जगह सिविल पेनल्टी (जुर्माना) लागू करना है।

  • छोटे व्यवसायों, स्टार्टअप्स और किसान उत्पादक कंपनियों के लिए कंप्लायंस बोझ कम करना है।

  • कंपनियों के लिए व्यापार करने में आसानी के साथ जीवन की सुगमता को बढ़ावा देना है।

क्यों जरूरी हैं ये बदलाव?

सरकार का मानना है कि कई मामलों में मामूली प्रक्रियात्मक चूक को आपराधिक अपराध मानना व्यवसायों के लिए अनावश्यक दबाव पैदा करता है। ऐसे प्रावधानों को हटाकर या सरल बनाकर कंपनियों को अधिक लचीलापन दिया जाएगा।

पहले भी हो चुके हैं बदलाव

कंपनी अधिनियम, 2013 में 2015 के बाद से अब तक चार बार संशोधन किए जा चुके हैं, ताकि नियमों को सरल बनाया जा सके। एलएलपी अधिनियम, 2008 में भी 2021 में इसी दिशा में बदलाव किए गए थे।



Source link

सुल्तानपुर के 5 बेहतरीन पिकनिक स्पॉट, गर्मी में परिवार संग घूमने के लिए बेस्ट


Last Updated:

Sultanpur Picnic Spot: गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोग ठंडी और शांत जगहों पर घूमने का प्लान बनाने लगते हैं. ऐसे में सुल्तानपुर में भी कई खूबसूरत पिकनिक स्पॉट मौजूद हैं, जहां परिवार और दोस्तों के साथ सुकून भरा समय बिताया जा सकता है. ये स्थान प्राकृतिक सुंदरता, हरियाली और शांत वातावरण के लिए जाने जाते है. यहां पहुंचकर लोग गर्मी से राहत के साथ खुली हवा में घूमने, फोटो खींचने और बच्चों के साथ समय बिताने का आनंद ले सकते है. इन पिकनिक स्पॉट पर सुबह और शाम का समय सबसे बेहतर माना जाता है, जब मौसम सुहावना रहता है. आसपास पेड़-पौधों की हरियाली, साफ वातावरण और शांत माहौल लोगों को शहर की भीड़भाड़ से दूर आराम का अनुभव कराते है. स्थानीय लोग भी छुट्टियों और सप्ताहांत पर इन स्थानों पर परिवार के साथ पिकनिक मनाने पहुंचते है. यदि आप भी गर्मी में कहीं घूमने का प्लान बना रहे है तो ये पांच पिकनिक स्पॉट आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते है.

अगर आप अपने परिवार के साथ सुल्तानपुर में बेहतर पिकनिक स्पॉट का आनंद लेना चाहते है तो कमल सरोवर एक बेहतर विकल्प है क्योंकि यहां लोग आकर अपने मस्तिष्क को तरो ताजा करते है. यहां के दृश्य को देखकर सब मन मोहित हो जाते है. इस सरोवर में बच्चों के खेलने के लिए झूले, लोगों को बैठने के लिए सीट और व्यायाम करने के लिए उपयुक्त जगह उपलब्ध है. साथ ही सरोवर के अंदर कई तरह के ऐसे फूल के पौधे लगाए गए है. जिसमें साल भर फूल खिलते रहते है. पर्यटकों के लिए यह जगह बेहद ही खूबसूरत है.

paryavaran park

सुल्तानपुर शहर का पर्यावरण पार्क पिकनिक स्पॉट के लिए एक बेहतर स्थान माना जाता है. यह शहर वासियों के लिए सुबह-शाम मनोरंजन और व्यायाम के तौर पर प्रयोग में लाया जाता है और साथ ही यह सुल्तानपुर वासियों के लिए पर्यटन का भी बेहतर स्थल है. गोमती नदी के किनारे मौजूद यह पार्क अपनी सुन्दरता और बेहतर संरचना के चलते लोगों का सबसे पसंदीदा स्थल है. शहर स्थित पर्यावरण पार्क के खुलने और बंद होने का समय मौसम के अनुसार तय किया गया है. सर्दी के मौसम में यह पार्क सुबह 5 बजे से लेकर 10 बजे तक और दोपहर को 2 बजे से लेकर 5 बजे तक खुला रहता है. यहां पर आपको शांति सुकून और पर्यावरण का आनंद मिलेगा.

nand gaon

अगर आप अपने परिवार के साथ एक अच्छी पिकनिक स्पॉट की तलाश में है तो नंदगांव का अमृत कुंड आपके लिए एक बेहतर स्थल है या सुल्तानपुर से लगभग 25 किलोमीटर दूर लखनऊ वाराणसी हाईवे पर स्थित है. जहां पर सात नदियों का पानी इकट्ठा किया गया है. यहां पर आप अपने बच्चों के साथ पिकनिक के तौर पर जा सकते हैं. यहीं पर एक नंदगांव ढाबा बनाया गया है जिसमें प्रवेश करते ही आपको एक अमृत कुंड बना हुआ दिखाई देगा. इस कुंड में कई तरह के औषधीय पौधे लगाए गए हैं जो लोगों की सेहत के लिए काफी लाभदायक माने जाते हैं.इस कुंड में बैठने के लिए सीट की भी व्यवस्था की गई है तथा इसमें सात नदियों का पानी डाला गया है. इसके अलावा ढाबे के अंदर बच्चों के खेलने के लिए कई तरह के झूले तथा कुछ ऊंचाई पर मचान चारपाई एवं ग्रामीण उत्पादन से निर्मित मचिया तथा सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

diyra

सुल्तानपुर जिले में मौजूद दियरा स्टेट की खूबसूरती अद्भुत है क्योंकि इसके बगल से ही गोमती नदी गुजरती है जो इस राज महल की खूबसूरती को दोगुना कर देती है. नक्काशीदार बनी दिवाल और पारंपरिक तरीके से इस्तेमाल की गई लकड़ियां तत्कालीन संरचनात्मक संस्कृति को तरोताजा कर देती हैं. यहां भी आप लोग अपने बच्चों के साथ घूमने जा सकते हैं. यह सुल्तानपुर मुख्यालय से लगभग 20 किमी दूर दियरा गांव में है.

chaurasi baba

सुल्तानपुर जिले के बेलहरी गांव में 84 बाबा धाम का आश्रम है. जहां महर्षि दत्तात्रेय सदानंद स्वामी जी रहते थे उनकी उम्र लगभग 100 वर्ष से अधिक थी वह सिख धर्म को मानने और सिख धर्म का प्रचार प्रसार करने के लिए आश्रम की स्थापना करवाए. यदि आप शांति सुकून और पर्यावरण प्राकृतिक माहौल की तलाश में है तो यह स्थल आपके लिए काफी अद्भुत है क्योंकि यहां पर एक सुंदर तालाब बनाया गया है इसके साथ ही रंग-बिरंगे फूल और कई तरह के पेड़ पौधे लगाए गए जहां पर आप कुछ घंटे बैठकर शांति और सुकून महसूस करेंगे



Source link

पश्चिम एशिया तनाव से कच्चे तेल में उछाल: ब्रेंट क्रूड का भाव 112 डॉलर के पार, होर्मुज संकट से बाजार में चिंता


पश्चिम एशिया तनाव का असर कच्चे तेल की कीमतों पर देखने को मिल रहा है। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.60 फीसदी की कमजोरी के साथ 112.90 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता देखा गया।

पश्चिम एशिया तनाव ने बढ़ाई अनिश्चितता

तेल बाजार में उतार-चढ़ाव तब और बढ़ गया जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दो दिन के भीतर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसा नहीं करने पर ईरान के पावर प्लांट्स पर संभावित हमले हो सकते हैं।

इसके जवाब में ईरान ने चेताया कि अगर उसके ठिकानों पर हमला हुआ तो वह इस अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद कर सकता है और ऊर्जा, आईटी तथा जल आपूर्ति ढांचे को निशाना बना सकता है।

सैन्य गतिविधियों से बाजार में घबराहट

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका पश्चिम एशिया में हजारों अतिरिक्त मरीन और नौसैनिक भेज रहा है। इससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है, जिसका असर वैश्विक वित्तीय बाजारों पर साफ दिखाई दे रहा है।

गोल्डमैन सैक्स ने बढ़ाया अनुमान

वैश्विक तेल बाजार में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच अमेरिकी निवेश बैंक गोल्डमैन सैक्स ने 2026 के लिए कच्चे तेल की कीमतों का अनुमान तेजी से बढ़ा दिया है। बैंक ने चेतावनी दी है कि होर्मुज जलडमरूमध्य में आपूर्ति बाधित होने से यह वैश्विक क्रूड बाजार के इतिहास का सबसे बड़ा सप्लाई शॉक बन सकता है।गोल्डमैन सैक्स के अनुसार, 2026 में ब्रेंट क्रूड की औसत कीमत अब 85 डॉलर प्रति बैरल रहने का अनुमान है, जो पहले के 77 डॉलर के अनुमान से करीब 10% अधिक है। वहीं, WTI (वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट) का अनुमान भी बढ़ाकर 79 डॉलर प्रति बैरल कर दिया गया है, जो पहले 72 डॉलर था।

 



Source link

Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत


Business

oi-Pallavi Kumari

Gold Rate Today 23 March 2026: देश में सोने की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है और निवेशकों के बीच हलचल तेज हो गई है। 23 मार्च 2026 की सुबह तक गोल्ड रेट में लगातार गिरावट जारी है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना गिरकर ₹1,46,110 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जबकि बीते एक हफ्ते में इसमें करीब ₹13,690 की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

22 कैरेट सोने के दाम भी ₹12,550 तक टूट चुके हैं। दिलचस्प बात यह है कि पश्चिम एशिया में अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने के बावजूद सोना सुरक्षित निवेश (Safe Haven) की बजाय दबाव में बना हुआ है।

Gold Rate Today 23 March 2026

इस गिरावट की बड़ी वजहें वैश्विक आर्थिक संकेतों से जुड़ी हैं। बढ़ती महंगाई, कच्चे तेल की ऊंची कीमतें और केंद्रीय बैंकों का सख्त रुख सोने की चमक फीकी कर रहे हैं। निवेशक अब ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कम और बढ़ोतरी की आशंका ज्यादा देख रहे हैं, जिससे गोल्ड पर दबाव बढ़ गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतें करीब चार महीने के निचले स्तर पर पहुंच चुकी हैं, जबकि MCX पर भी सोना 5% तक लुढ़क चुका है।

Gold Rate Today In India: भारत के 20 बड़े शहरों में आज का गोल्ड रेट (22 मार्च 2026)

शहर 24 कैरेट (₹/10 ग्राम) 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) 18 कैरेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली 1,46,110 1,33,940 1,18,210
मुंबई 1,45,960 1,33,790 1,18,070
अहमदाबाद 1,46,010 1,33,840 1,18,120
चेन्नई 1,45,960 1,33,790 1,18,070
कोलकाता 1,45,960 1,33,790 1,18,070
हैदराबाद 1,45,960 1,33,790 1,18,070
बेंगलुरु 1,45,960 1,33,790 1,18,070
पुणे 1,45,960 1,33,790 1,18,070
जयपुर 1,46,110 1,33,940 1,18,210
लखनऊ 1,46,110 1,33,940 1,18,210
चंडीगढ़ 1,46,110 1,33,940 1,18,210
भोपाल 1,46,010 1,33,840 1,18,120
पटना 1,46,010 1,33,840 1,18,120
नागपुर 1,45,960 1,33,790 1,18,070
सूरत 1,46,010 1,33,840 1,18,120
कानपुर 1,46,110 1,33,940 1,18,210
इंदौर 1,46,010 1,33,840 1,18,120
कोच्चि 1,45,960 1,33,790 1,18,070
भुवनेश्वर 1,45,960 1,33,790 1,18,070
गुवाहाटी 1,45,960 1,33,790 1,18,070

🔶Silver Rate In India 22 March 2026: चांदी का क्या है हाल (Chandi ka aaj ka Bhav)

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेज गिरावट आई है। 23 मार्च को चांदी का भाव ₹2,44,900 प्रति किलो के आसपास है। बीते एक हफ्ते में इसमें करीब ₹30,000 की गिरावट दर्ज हुई है। हालांकि शुक्रवार को इसमें हल्की तेजी दिखी थी, लेकिन कुल मिलाकर ट्रेंड अभी भी कमजोर बना हुआ है।

🔶 सोना-चांदी के दाम कैसे तय होते हैं?

भारत में सोने और चांदी की कीमतें कई फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं। सबसे अहम भूमिका अंतरराष्ट्रीय बाजार (Global Bullion Market) की होती है, जहां डॉलर में कीमत तय होती है। इसके अलावा रुपये की डॉलर के मुकाबले स्थिति, आयात शुल्क, जीएसटी (GST), और स्थानीय मांग-सप्लाई भी रेट को प्रभावित करते हैं। MCX (Multi Commodity Exchange) पर ट्रेडिंग और ज्वेलर्स एसोसिएशन द्वारा तय किए गए प्राइस भी घरेलू बाजार में असर डालते हैं।

(नोट: सोना-चांदी खरीदने से पहले या निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। ये खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए लिखी गई है)



Source link

हिमाचल में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल: ₹5 तक प्रति लीटर बढ़ेंगी कीमतें, अनाथ-विधवाओं के लिए सेस लगाया, लोकल समेत टूरिस्ट पर पड़ेगी मार – Himachal News




हिमाचल प्रदेश की जनता के साथ साथ पंजाब-हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली समेत देश के सभी राज्यों से पहाड़ों की सैर पर आने वाले टूरिस्ट पर भी महंगाई की मार पड़ने वाली है। हिमाचल सरकार ने आज (सोमवार को) विधानसभा में पेट्रोल-डीजल पर ‘अनाथ-विधवा सेस’ लगाने का निर्णय लिया है। इसके लिए, हिमाचल प्रदेश मूल्य परिवर्धित कर (संशोधन) विधेयक, 2026 विपक्ष के विरोध के बीच ध्वनिमत से पारित कर दिया है। सरकार का तर्क है कि अनाथ बच्चों और विधवाओं के लिए रेगुलर इनकम जरूरी है। इसके ईंधन पर ‘अनाथ और विधवा सेस’ लगाया जा रहा है। अब इस विधेयक को राज्यपाल के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। राज्यपाल की स्वीकृति मिलते ही यह कानून बन कर लागू हो जाएगा। इसके बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अधिकतम 5 रुपए प्रति लीटर तक की वृद्धि तय है। सदन में आज इस विधेयक पर चर्चा हुई। इस दौरान बीजेपी ने 5 रुपए बढ़ौतरी का विरोध किया। बीजेपी विधायक रणधीर शर्मा ने सदन में कहा कि पहले ही पेट्रोल बहुत महंगा है। 5 रुपए ओर सेस लगाकर पेट्रोल 100 से ऊपर और डीजल 90 रुपए के आसपास पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि इतना सेस लगाना तर्क संगत नहीं है। आम आदमी पार्टी जैसी बात कर रही बीजेपी: CM सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जैसी बात पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार कर रही है, वैसी ही बात हिमाचल में बीजेपी भी कर रही है। उन्होंने कहा- अनाथ एवं विधवाओं के लिए लगाए गए सेस का विरोध गलत है। हिमाचल बीजेपी नेता केंद्र सरकार से पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करवाए। बता दें कि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बीते शुक्रवार को ही यह विधानसभा में पेश कर दिया था। आज इसे चर्चा के बाद पारित किया गया। हालांकि, सरकार का दावा है कि सेस की वलूसी पेट्रोल-डीजल सोर्स संचालकों से की जाएगी। पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने से ये असर पड़ेगा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ौतरी का असर न केलव आम आदमी पर पड़ेगा, बल्कि किसानों-बागवानों और हर साल हिमाचल के पर्यटन स्थलों पर आने वाले 3 करोड़ से अधिक टूरिस्ट पर भी पड़ेगा। पर्यटकों को भी महंगे दाम पर पेट्रोड-डीजल भरवाना पड़ेगा। ईंधन के दाम में बढ़ौतरी के बाद खाद्य वस्तुओं के दाम में इजाफा और पहाड़ों पर घर बनाना महंगा हो जाएगा। एक साथ पांच रुपए तक प्रति लीटर की कीमत बढ़ने से निर्माण सामग्री, सेब और किसानों की फसलों की ढुलाई के साथ साथ बस किराए में भी इजाफा हो सकता है। कमजोर तबकों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना लक्ष्य: CM वहीं, कांग्रेस सरकार सामाजिक सुरक्षा के नाम पर नया आर्थिक मॉडल तैयार करने के दावे कर रही है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि सरकार का लक्ष्य समाज के कमजोर तबकों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। यह उपकर उसी दिशा में एक ठोस पहल है, जिससे जरूरतमंदों को निरंतर सहायता मिल सकेगी। क्यों लगाया जा रहा नया उपकर हिमाचल विधानसभा में पेश विधेयक के अनुसार राज्य में पहले से अनाथ बच्चों और विधवाओं के लिए कई योजनाएं संचालित हैं, लेकिन इनके लिए स्थायी और समर्पित फंड की कमी महसूस की जा रही थी। इसी को दूर करने के लिए सरकार ने संशोधन विधेयक लाया। अलग कल्याण कोष में जाएगा पैसा सरकार का दावा है कि इस सेस से जुटाई गई पूरी राशि अनाथ एवं विधवा वेलफेयर फंड में जमा होगी। इस फंड का उपयोग सीधे जरूरतमंदों की सहायता और कल्याणकारी योजनाओं के विस्तार में किया जाएगा।



Source link

Shaheed Diwas 2026: ‘शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले’, 23 मार्च को क्यों मनाते हैं शहीद दिवस?



Shaheed Diwas 2026: भारत में हर वर्ष 23 मार्च को शहीद दिवस मनाया जाता है। इसी दिन भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को अंग्रेजों ने फांसी दी थी।



Source link

Rupee All-Time Low: डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, 41 पैसे टूटकर 93.94 पर पहुंचा


शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया लगातार दबाव में रहा और 41 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 93.94 के अपने नए ऑल-टाइम लो पर पहुंच गया। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के चलते कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और मजबूत डॉलर ने रुपये को कमजोर कर दिया है।

इंटरबैंक फॉरेक्स मार्केट में रुपया 93.84 पर खुला और जल्द ही गिरकर 93.94 के स्तर तक पहुंच गया, जो पिछले बंद स्तर 93.53 के मुकाबले 41 पैसे की गिरावट दर्शाता है। इससे पहले शुक्रवार को भी रुपया पहली बार 93 के पार गया था और 64 पैसे की बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ था।

तेल और डॉलर का दोहरा दबाव

फॉरेक्स ट्रेडर्स के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने रुपये पर अतिरिक्त दबाव बनाया है। भारत खाड़ी देशों से आयात होने वाले तेल पर अब प्रति बैरल करीब 50 डॉलर अधिक चुका रहा है, जिससे आयात बिल बढ़ा है और डॉलर की मांग तेज हुई है।

फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स एलएलपी के ट्रेजरी हेड और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनिल कुमार भंसाली के अनुसार, बाजार में डॉलर की भारी मांग के चलते रुपया तेजी से गिरा है। उन्होंने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) अलग-अलग स्तरों पर मौजूद रहा, लेकिन उसने रुपये को गिरने दिया क्योंकि डॉलर की डिमांड काफी ज्यादा थी।

एफपीआई आउटफ्लो और शेयर बाजार की कमजोरी

घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट और विदेशी निवेशकों (FPI) की लगातार बिकवाली ने भी रुपये को कमजोर किया है। जोखिम से बचने की प्रवृत्ति के चलते निवेशक भारतीय बाजारों से पैसा निकालकर सुरक्षित विकल्पों की ओर जा रहे हैं।

RBI के हस्तक्षेप की उम्मीद

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर रुपये में गिरावट जारी रहती है, तो RBI हस्तक्षेप कर सकता है। हालांकि, तेल कंपनियों और विदेशी निवेशकों की डॉलर मांग निकट भविष्य में ऊंची बनी रह सकती है, जिससे रुपये पर दबाव जारी रहने की आशंका है। इस बीच, डॉलर इंडेक्स भी 0.02% बढ़कर 99.66 पर बना हुआ है, जो वैश्विक स्तर पर डॉलर की मजबूती को दर्शाता है।


  • वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.60 प्रतिशत गिरकर 112.90 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

  • एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को शुद्ध आधार पर 5,518.39 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

  • इस बीच, आरबीआई ने शुक्रवार को बताया कि 13 मार्च को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 7.052 अरब अमेरिकी डॉलर घटकर 709.759 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया।



Source link