Home Blog Page 373

The Bonus Market Update: बाजार खुलते ही सेंसेक्स 1556 अंक गिरा, US डॉलर के मुकाबले रुपया पहली बार 93.80 के पार


भारतीय शेयर बाजार सोमवार को बड़ी गिरावट के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1,555.62 अंक गिरकर 72,977.34 पर आ गया; निफ्टी 479.95 अंक गिरकर 22,634.55 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 33 पैसे गिरकर 93.86 के नए सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया।

बैंकिंग और मार्केट एक्सपर्ट अजय बग्गा के मुताबिक, हालात तेजी से एस्केलेशन की ओर बढ़ रहे हैं, जिससे निवेशकों में घबराहट साफ दिख रही है। अजय बग्गा ने कहा कि हफ्ते की शुरुआत बेहद अस्थिर माहौल में हुई है और निवेशक जोखिम वाले एसेट्स से पैसा निकालकर डॉलर जैसी सुरक्षित जगहों की ओर जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अमेरिकी मनी मार्केट फंड्स का एयूएम 8 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच चुका है, जो इस सेफ्टी फ्लाइट को दर्शाता है।

48 घंटे का अल्टीमेटम बना ट्रिगर

बग्गा के अनुसार, बाजार में घबराहट की सबसे बड़ी वजह अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा ईरान को दिया गया 48 घंटे का अल्टीमेटम है। इसमें कहा गया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह खोला जाए, जो फिलहाल युद्ध से पहले की क्षमता के सिर्फ 5% पर चल रहा है, वरना ईरान के पावर ग्रिड को निशाना बनाया जा सकता है।

तेल बाजार में उथल-पुथल

कमोडिटी बाजार में भी भारी अस्थिरता बनी हुई है। ब्रेंट क्रूड करीब 112 डॉलर प्रति बैरल और WTI 98.50 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना रहा। सप्लाई बाधित होने की आशंका और वैश्विक मांग में गिरावट के डर के बीच कीमतें लगातार उतार-चढ़ाव में हैं।

तनाव के बावजूद सोने में क्यों दिखी गिरावट?

आमतौर पर भू-राजनीतिक तनाव में सोना सुरक्षित निवेश माना जाता है, लेकिन इस बार उल्टा रुझान देखने को मिला। सोना करीब 2% गिरकर 4,408 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। विश्लेषकों का कहना है कि मार्जिन कॉल के चलते निवेशक अपने मुनाफे वाले गोल्ड पोजिशन बेचकर इक्विटी में हुए नुकसान की भरपाई कर रहे हैं।

एशियाई बाजारों में बड़ी गिरावट

वैश्विक संकेत बेहद कमजोर रहे और एशियाई बाजारों में भारी बिकवाली देखी गई। जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 4% से ज्यादा गिरकर 51,280 पर आ गया। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स 2.20% गिरकर 4,839 पर, हांगकांग का हैंगसेंग 3.41% टूटकर 24,415 पर बंद हुआ। ताइवान का वेटेड इंडेक्स 2.65% गिरा, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी 6% से ज्यादा लुढ़क गया।

अमेरिकी बाजार भी दबाव में

शुक्रवार को अमेरिकी बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए थे। डाउ जोन्स 0.96% गिरकर 45,577 पर बंद हुआ, S&P 500 में 1.51% की गिरावट रही और नैस्डैक 2% टूटकर 21,647 पर आ गया। विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक पश्चिम एशिया में तनाव कम नहीं होता, तब तक वैश्विक बाजारों में अस्थिरता और दबाव बना रह सकता है।


 



Source link

Iran US war updates: तेहरान के कई हिस्सों में धमाके; IEA चीफ ने दी वार्निंग, 10 बड़े अपडेट्स


International

oi-Ankur Sharma

Iran US war updates: तेहरान के कई हिस्सों में धमाके की खबर है, फ़ार्स न्यूज़ एजेंसी ने कहा कि हमले एरिया 1, 4, 11, 13 और 21 में हुए, और नुकसान कितना हुआ और कितने लोग मारे जा सकते हैं, फिलहाल इस बारे में अभी बताया नहीं जा सकता है। इजरायली सेना ने एक बयान जारी कर तेहरान में ईरानी सरकार के इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाने की बात कही है।

Iran US war updates

Iran US war UpdateS Hindi: अभी तक क्या-क्या हुआ?

खोर्रमबाद शहर में हमला: तेहरान के पश्चिम में स्थित खोर्रमबाद शहर से ऐसे वीडियो भी सामने आए हैं, जहां हवाई हमले के बाद स्थानीय निवासी नष्ट हुई इमारत के मलबे में अपनों की तलाश कर रहे हैं। धमाकों के बाद भारी बिजली कटौती (ब्लैकआउट) की खबरें हैं।

दो समुदायों को निशाना बनाया

रविवार ईरानी मिसाइलों ने दक्षिणी इजरायल के दो समुदायों को निशाना बनाया, जिससे इमारतें तबाह हो गईं और दर्जनों लोग घायल हुए। ये दोहरे हमले इजरायल के मुख्य परमाणु अनुसंधान केंद्र से कुछ ही दूरी पर हुए हैं।

West Asia Attack: पश्चिम एशिया की स्थिति को बहुत गंभीर

अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) के कार्यकारी निदेशक फातिह बिरोल ने पश्चिम एशिया की स्थिति को बहुत गंभीर बताया है। बिरोल ने चेतावनी दी कि दुनिया दशकों के सबसे खराब ऊर्जा संकट का सामना कर सकती है और कोई भी देश इसके प्रभावों से अछूता नहीं रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि Hormuz Strait के संकट से वैश्विक अर्थव्यवस्था बड़े खतरे में है।

Iran US war news: IEA चीफ ने दी वार्निंग

इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (IEA) के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर फातिह बिरोल ने चेतावनी दी है कि वेस्ट एशिया में हालात बहुत गंभीर हैं ऑस्ट्रेलिया के नेशनल प्रेस क्लब में एक भाषण में, बिरोल ने कहा कि मौजूदा संकट का सबसे बड़ा समाधान होर्मुज को फिर से खोलना है, जिसे ईरान ने देश पर US-इजरायल हमले के बाद ब्लॉक कर दिया है। आपको बता दें कि दुनिया का लगभग 20% कच्चा तेल यहीं से गुजरता है।

Hormuz Strait खोलने का अल्टीमेटम

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान को Hormuz Strait खोलने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम देने के बाद पश्चिम एशिया में तनाव और गहरा गया है। ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ऐसा न करने पर ईरान के ऊर्जा बुनियादी ढांचे को तबाह कर दिया जाएगा। इस घोषणा के बाद सोमवार को बेंचमार्क अमेरिकी तेल अनुबंध डब्ल्यूटीआई (WTI) की कीमतों में तेजी दर्ज की गई।



Source link

HDFC बैंक संकट: चेयरमैन के इस्तीफे से मची खलबली, ₹1.52 लाख करोड़ का नुकसान; जानें सेबी ने क्या निर्देश दिए


देश के दूसरे सबसे बड़े ऋणदाता एचडीएफसी बैंक में नेतृत्व का संकट गहरा गया है। बैंक के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष अतनु चक्रवर्ती के अचानक इस्तीफे ने कॉर्पोरेट जगत में हलचल मचा दी है। इस विवाद से बैंक के शेयरों को भारी नुकसान पहुंचा है। पूंजी बाजार नियामक सेबी को भी इस मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा है। सेबी ने पूरे घटनाक्रम पर अपनी पैनी नजर बनाए रखी है। यह स्थिति बैंक के प्रबंधन और भविष्य को लेकर कई सवाल खड़े कर रही है। अतनु चक्रवर्ती का इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब बैंक कई चुनौतियों का सामना कर रहा है। इस पूरे मामले को अब विस्तार से समझने की आवश्यकता है।

सवाल: एचडीएफसी बैंक में अचानक यह विवाद क्यों खड़ा हुआ?

जवाब: बैंक के अंतरिम चेयरमैन और स्वतंत्र निदेशक अतनु चक्रवर्ती ने 18 मार्च 2026 को तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 17 मार्च को गवर्नेंस, नॉमिनेशन और रेमुनरेशन कमेटी के चेयरमैन एच के भनवाला को लिखे पत्र में उन्होंने इसका कारण ‘मूल्य और नैतिकता’ बताया। चक्रवर्ती ने लिखा कि पिछले दो वर्षों में बैंक के भीतर होने वाली कुछ गतिविधियां और प्रथाएं उनके व्यक्तिगत मूल्यों और नैतिकता के अनुरूप नहीं थीं। यह पहली बार है जब एचडीएफसी बैंक के किसी पार्ट-टाइम चेयरमैन ने बीच में ही पद छोड़ा है, जिससे बैंक के कामकाज पर चिंताएं बढ़ गई हैं।

सवाल: इस इस्तीफे पर बैंक प्रबंधन और नए अंतरिम चेयरमैन की क्या प्रतिक्रिया है?

जवाब: बैंक प्रबंधन ने इस इस्तीफे को ‘हैरान करने वाला’ ‘बताया है, क्योंकि बार-बार अनुरोध करने के बावजूद पूर्व नौकरशाह चक्रवर्ती ने कोई विशिष्ट उदाहरण नहीं दिया। इस्तीफे के बाद अंतरिम चेयरमैन नियुक्त किए गए एचडीएफसी बैंक समूह के दिग्गज केकी मिस्त्री ने कहा कि चक्रवर्ती और कार्यकारी नेतृत्व के बीच ‘संबंधों के मुद्दे’ हो सकते हैं। हालांकि, मिस्त्री ने स्पष्ट किया कि उन्हें इस इस्तीफे के पीछे कोई ‘ठोस’ चिंता नहीं दिखी है और बैंक का संचालन व प्रशासन पूरी तरह स्थिर है।

सवाल: इस मामले में बाजार नियामक सेबी का क्या रुख है?

जवाब: सेबी के चेयरमैन तुहिन कांत पांडे ने सोमवार को साफ किया कि स्वतंत्र निदेशकों को जिम्मेदारी से काम करना चाहिए और बिना उचित सबूत और रिकॉर्डिंग के कोई भी आक्षेप नहीं लगाना चाहिए। बोर्ड बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए पांडे ने कहा कि स्वतंत्र निदेशक अल्पसंख्यक शेयरधारकों के हितों के रक्षक होते हैं और उन्हें चीजों को ‘अस्पष्ट’ नहीं रखना चाहिए। उन्होंने यह भी घोषणा की कि सेबी इस मामले के सभी पहलुओं की जांच करेगा और सभी तथ्यों को सामने लाएगा।

सवाल: इस पूरे विवाद का शेयर बाजार और निवेशकों पर क्या असर पड़ा?

जवाब: इस विवाद के कारण निवेशकों में चिंता फैल गई और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई। 


  • तीन दिनों के भीतर बैंक के शेयरों में लगभग 12 प्रतिशत की गिरावट आई है। 

  • सोमवार को बीएसई पर यह हेवीवेट स्टॉक 4.70 प्रतिशत गिरकर 743.75 रुपये पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में यह 5 प्रतिशत टूटकर 52-सप्ताह के निचले स्तर 740.95 रुपये तक चला गया था। 

  • एनएसई पर स्टॉक 4.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 744.15 रुपये पर बंद हुआ। 

  •  इस 11.76 प्रतिशत की गिरावट के बाद कंपनी के बाजार मूल्यांकन में 1,52,064.22 करोड़ रुपये की भारी कमी आई है, जिससे यह घटकर 11,44,778.71 करोड़ रुपये रह गया है।

यह पूरा घटनाक्रम भारतीय कॉर्पोरेट जगत के लिए एक बड़ा विषय बन गया है। सेबी की जांच से ही स्पष्ट हो पाएगा कि चक्रवर्ती की ‘नैतिकता’ संबंधी चिंताओं में कितनी सच्चाई है। फिलहाल, निवेशकों और बाजार की नजरें सेबी की जांच रिपोर्ट और बैंक के आगामी कदमों पर टिकी रहेंगी।





Source link

Gold Silver Price Today: चांदी करीब ₹20400 सस्ती; सोने ने 40 साल का तोड़ा रिकॉर्ड, कीमतें 4354 डॉलर तक लुढ़की


Sone Chandi ka Aaj ka Rate: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच सोमवार को एमसीक्स पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। चांदी की कीमत 20400 रुपये गिरकर 2.06 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोने का भाव 9759 रुपये गिरकर 1.34 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी का भाव

वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में बीते एक हफ्ते में तेज गिरावट दर्ज की गई है, जो पिछले 40 वर्षों की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट मानी जा रही है। कीमतें 5,200 डॉलर से गिरकर 4,354 डॉलर प्रति औंस तक आ गई हैं। बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और मजबूत डॉलर के दबाव में दोनों कीमती धातुओं में बिकवाली देखी गई।

कॉमेक्स पर सोने की कीमत करीब 3% गिरकर 4,462 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। गौरतलब है कि इससे पहले पिछले सप्ताह सोना लगभग 11% टूट चुका है, जो 1983 के बाद इसकी सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट मानी जा रही है। वहीं, एशियाई कारोबार के दौरान चांदी की कीमत भी करीब 3% गिरकर 67.5 डॉलर प्रति औंस तक आ गई।

क्यों गिर रहे हैं सोना-चांदी के दाम?

विशेषज्ञों के मुताबिक, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ने महंगाई की चिंताओं को बढ़ा दिया है। इससे अमेरिकी फेडरल रिजर्व समेत अन्य केंद्रीय बैंकों द्वारा ब्याज दरों में जल्द कटौती की उम्मीद कमजोर हुई है। चूंकि सोना एक नॉन-यील्डिंग एसेट है, ऐसे माहौल में इसकी मांग घटती है और कीमतों पर दबाव आता है।

इसके अलावा, डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में मजबूती भी सोने-चांदी के लिए नकारात्मक साबित हो रही है। मजबूत डॉलर के कारण अन्य मुद्राओं में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए सोना महंगा हो जाता है, जिससे इसकी मांग घटती है।

पश्चिम एशिया तनाव ने बढ़ाई अनिश्चितता

तेल बाजार में उतार-चढ़ाव तब और बढ़ गया जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दो दिन के भीतर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसा नहीं करने पर ईरान के पावर प्लांट्स पर संभावित हमले हो सकते हैं।



इसके जवाब में ईरान ने चेताया कि अगर उसके ठिकानों पर हमला हुआ तो वह इस अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद कर सकता है और ऊर्जा, आईटी तथा जल आपूर्ति ढांचे को निशाना बना सकता है।

सैन्य गतिविधियों से बाजार में घबराहट

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका पश्चिम एशिया में हजारों अतिरिक्त मरीन और नौसैनिक भेज रहा है। इससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है, जिसका असर वैश्विक वित्तीय बाजारों पर साफ दिखाई दे रहा है।



विश्लेषकों का कहना है कि फिलहाल बाजार में अनिश्चितता और जोखिम बढ़ा हुआ है। ऐसे में निवेशकों का रुझान सुरक्षित लेकिन यील्ड देने वाले विकल्पों की ओर शिफ्ट हो रहा है, जिससे सोना और चांदी दबाव में बने रह सकते हैं।






Source link

Indian Ships: भारतीय टैंकर पाइन गैस-जग वसंत ने होर्मुज किया पार; 26-28 मार्च तक भारत पहुंचेगा 92,612.59MT गैस


पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच भारत के लिए राहत की खबर सामने आ रही है। शिप ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, दो भारतीय ध्वज वाले एलपीजी टैंकर पाइन गैस और जग वसंत ने होर्मुज को सुरक्षित पार कर लिया है। सोमवार दोपहर ये दोनों जहाज ईरान के लारक और केश्म द्वीपों के बीच देखे गए, जहां वे संभवतः ईरानी अधिकारियों को अपनी पहचान स्पष्ट कर रहे थे।

ये दोनों जहाज उन 22 भारतीय जहाजों में शामिल थे, जो पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण लगभग बंद हो चुके होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे हुए थे। यह जलमार्ग ईरान और ओमान के बीच स्थित है और खाड़ी देशों से वैश्विक स्तर पर तेल और गैस आपूर्ति का प्रमुख रास्ता है। 

किस पोत पर कितना गैस और कब पहुंचेंगे भारत?

मंत्रालय के अनुसार, भारतीय ध्वज वाले दो एलपीजी वाहक पोत, जग वसंत और पाइन गैस, जिनमें 92,612.59 मीट्रिक टन एलपीजी भरी हुई थी, आज शाम होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरे। इन पोतों पर क्रमशः 33 और 27 भारतीय नाविक सवार थे। ये पोत भारत के लिए रवाना हुए हैं और इनके 26 से 28 मार्च 2026 के बीच बंदरगाहों पर पहुंचने की संभावना है।

भारत के ये जहाज पहले सुरक्षित पहुंच चुके हैं 

इससे पहले भी भारत के कुछ जहाज सुरक्षित बाहर निकल चुके हैं। एलपीजी टैंकर एमटी शिवालिक 16 मार्च को गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पहुंचा, जबकि एमटी नंदा देवी 17 मार्च को कांडला बंदरगाह पहुंची। दोनों जहाज करीब 92,712 टन एलपीजी लेकर आए थे, जो देश की लगभग एक दिन की घरेलू गैस खपत के बराबर है।

इसी क्रम में जग लाडकी नामक भारतीय तेल टैंकर, जो यूएई से 80,886 टन कच्चा तेल लेकर आ रहा था, 18 मार्च को मुंद्रा पहुंच गया। वहीं जग प्रकाश नामक टैंकर ओमान से पेट्रोल लेकर अफ्रीका के लिए सुरक्षित रूप से हॉर्मुज पार कर चुका है और तंजानिया की ओर बढ़ रहा है।

भारत के कितने जहाज जलडमरूमध्य में फंसे हुए?

युद्ध की शुरुआत में कुल 28 भारतीय जहाज इस क्षेत्र में मौजूद थे, जिनमें 24 जलडमरूमध्य के पश्चिमी हिस्से और चार पूर्वी हिस्से में थे। बीते दिनों दोनों ओर से दो-दो जहाज सुरक्षित निकल चुके हैं, लेकिन अभी भी 24 में से 22 जहाज पश्चिमी हिस्से में फंसे हुए हैं, जिन पर 611 नाविक सवार हैं, जबकि दो जहाज पूर्वी हिस्से में हैं।



फंसे हुए जहाजों में विविध प्रकार के पोत शामिल हैं छह एलपीजी टैंकर (जिनमें से दो अब रवाना हो चुके हैं), एक एलएनजी टैंकर, चार कच्चा तेल टैंकर, एक केमिकल टैंकर, तीन कंटेनर जहाज, दो बल्क कैरियर, एक ड्रेजर, एक खाली जहाज और तीन जहाज ड्राई डॉक में मरम्मत के लिए हैं।



वैश्विक स्तर पर भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। करीब 500 टैंकर अभी भी पर्शियन (अरब) गल्फ में फंसे हुए हैं, जिनमें 108 कच्चे तेल के टैंकर, 166 ऑयल प्रोडक्ट टैंकर, 104 केमिकल/प्रोडक्ट टैंकर, 52 केमिकल टैंकर और 53 अन्य प्रकार के टैंकर शामिल हैं।



विशेषज्ञों के अनुसार, ईरान कुछ जहाजों को सत्यापन प्रक्रिया के बाद ही हॉर्मुज से गुजरने की अनुमति दे रहा है। इसके तहत जहाजों की मालिकी, कार्गो और गंतव्य की जांच की जा रही है। कुछ जहाज लारक-केश्म चैनल के रास्ते हल्का मार्ग बदलकर भी निकल रहे हैं, जो इस सत्यापन प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है।

भारत के लिए होर्मुज क्यों इतना अहम?

भारत की ऊर्जा जरूरतों के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य बेहद अहम है। देश अपनी जरूरत का करीब 88 फीसदी कच्चा तेल, 50 फीसदी प्राकृतिक गैस और 60 फीसदी एलपीजी आयात करता है। युद्ध से पहले भारत के आधे से ज्यादा कच्चे तेल का आयात सऊदी अरब, इराक और यूएई जैसे खाड़ी देशों से होता था, जो इसी मार्ग पर निर्भर हैं।



हालांकि कच्चे तेल की आपूर्ति को रूस, अमेरिका, पश्चिम अफ्रीका और लैटिन अमेरिका जैसे वैकल्पिक स्रोतों से कुछ हद तक संतुलित किया गया है, लेकिन गैस और एलपीजी की सप्लाई प्रभावित हुई है। इसका असर औद्योगिक और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं पर साफ दिख रहा है।





Source link

राजस्थान-दिल्ली में बारिश, पुरी में कोहरा: उत्तराखंड के केदारनाथ में 4 फीट तक बर्फ जमी; 3 दिन बाद फिर एक्टिव होगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update Today Rajasthan Up Rain Himachal Uttarakhandjammu Kashmir Snowfall

नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राजस्थान और दिल्ली के कई इलाकों में सोमवार सुबह-सुबह बारिश हुई। जबकि ओडिशा के पुरी में घना कोहरा छाया रहा। इससे भगवान जगन्नाथ का मंदिर धुंध में छिप गया।

IMD ने आज हिमाचल, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल, नगालैंड, मणिपुर मिजोरम, त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्र-मराठवाड़ा, आंध्र प्रदेश-रायलसीमा में आज आंधी-बारिश का अलर्ट है।

कोंकण-गोवा और केरल में आज मौसम उमस भरा रहेगा। वहीं, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है।

देश में बैक-टु-बैक आ रहे वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से कई राज्यों में तापमान घट गया है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, दिल्ली, बिहार और झारखंड में दोपहर बाद मौसम सामान्य रहेगा।

IMD के मुताबिक 26 मार्च से एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होगा। जिसके असर से तेज बारिश, आंधी के हालात बनेंगे। लेकिन उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अगले 5 दिन में तापमान में 4-7°C तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

उत्तर भारत में बर्फबारी के बाद की तस्वीरें…

हिमाचल में अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के पास बर्फ से ढके इलाके में लोग अभी भी रास्ता साफ होने का इंतजार कर रहे हैं।

हिमाचल में अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के पास बर्फ से ढके इलाके में लोग अभी भी रास्ता साफ होने का इंतजार कर रहे हैं।

पूर्वी सिक्किम में भारी बर्फबारी के बीच, BRO की टीम रास्ते को साफ करने के लिए फावड़े, स्नोकटर जैसे औजार लेकर पहुंची।

पूर्वी सिक्किम में भारी बर्फबारी के बीच, BRO की टीम रास्ते को साफ करने के लिए फावड़े, स्नोकटर जैसे औजार लेकर पहुंची।

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में लगातार भारी बर्फबारी के बाद, बर्फ से ढका केदारनाथ धाम, यहां 22 अप्रैल से यात्रा शुरू होनी है।

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में लगातार भारी बर्फबारी के बाद, बर्फ से ढका केदारनाथ धाम, यहां 22 अप्रैल से यात्रा शुरू होनी है।

1 1774207331

अगले 2 दिन के मौसम का हाल…

24 मार्च:

  • जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड: हल्की बारिश की संभावना रहेगी, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।
  • उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश: बादल छाए रहेंगे, कुछ जगह बूंदाबांदी हो सकती है।
  • महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश: कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। उमस जारी रहेगी।

25 मार्च:

  • जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड: मौसम साफ रहेगा, लेकिन ठंड बनी रहेगी।
  • उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश: ज्यादातर जगह मौसम साफ रहेगा, तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है।
  • महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश: मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है और उमस हो सकती है।

राज्यों से मौसम की खबरें…

राजस्थान: जयपुर में बारिश, 2 दिन बाद एक्टिव होगा नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस

comp 2211774184370 1774234551

प्रदेश में लगातार आ रहे वेस्टर्न डिस्टरबेंस से आंधी-बारिश का दौर जारी है। जयपुर में सोमवार सुबह बारिश हुई। आज और कल मौसम ड्राय रहने, जबकि 25-26 मार्च को एक नया कमजोर सिस्टम एक्टिव होने की संभावना है। इसके असर से 2 दिन बाद 15 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। पढ़ें पूरी खबर…

मध्य प्रदेश: अगले 3 दिन गर्मी रहेगी, फिर 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

gifmagicsite 2026 03 22t2038302101774192110 1774234729

प्रदेश में मार्च के आखिरी हफ्ते मौसम फिर बदलेगा। मौसम विभाग ने 26 मार्च से बारिश का अलर्ट जारी किया है। नए सिस्टम का असर पूर्वी हिस्से यानी, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के 20 से ज्यादा जिलों में दिखाई देगा। इससे पहले 3 दिन प्रदेश में तेज गर्मी पड़ेगी। तापमान में 3 से 5 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर…

हिमाचल प्रदेश: आज 4 जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट, ऊंचे इलाकों में बर्फबारी संभव

gifs91774193697 1774235105

प्रदेश के ज्यादातर भागों में सुबह से ही बादल छाए हुए है। मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में आंधी-तूफान का यलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में 30 से 40kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी का अनुमान है। पढ़ें पूरी खबर…

छत्तीसगढ़: कई जिलों में तापमान 6°C तक कम, कोंडागांव में 12 घंटे तक नहीं पिघले ओले

whatsapp image 2026 03 21 at 2207201774111396 1774236367

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अब गर्मी का असर बढ़ेगा। तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल प्रदेश के कई हिस्सों में पारा सामान्य से 3 से 6 डिग्री नीचे बना हुआ है। इससे पहले शनिवार को कोंडागांव में ओले गिरे, जो 12 घंटे तक नहीं पिघले। खेतों में बर्फ की मोटी चादर से फसलों को नुकसान हुआ है। पढ़ें पूरी खबर…

2 1 1774207876

खबरें और भी हैं…



Source link

Lonavala Love Jihad Case: तौसीफ ने पहले हिंदू लड़की को प्रेम जाल में फंसाया, फिर संबंध बनाया, और अब निकला 4 बच्चों का अब्बू


होमताजा खबरक्राइम

तौसीफ ने पहले हिंदू लड़की को प्रेम जाल में फंसाया, अब निकला 4 बच्चों का अब्बू

Last Updated:

Lonavala Love Jihad Case: लोनावला में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कॉलेज कर्मचारी ने 19 वर्षीय छात्रा को शादी का झांसा देकर धोखा दिया. बाद में पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके चार बच्चे हैं. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोपी का नाम तौसीफ है और उसने पीड़िता से कहा कि अगर तुम्हें मेरे साथ रहना है तो हिंदू धर्म को छोड़कर इस्लाम धर्म अपनाना होगा.

Zoom

यह घटना एक बार फिर यह याद दिलाती है कि ऑनलाइन रिश्तों में सावधानी बेहद जरूरी है. (AI फोटो)

न्यूज18 मराठी
Lonavala Love Jihad Case:
लोनावला जैसे शांत और टूरिज्म के लिए मशहूर इलाके से आई यह खबर कई सवाल खड़े करती है. भरोसा, धोखा और रिश्तों का गलत इस्तेमाल. आज के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया के जरिए रिश्ते बनाना आसान हो गया है. लेकिन हर रिश्ता भरोसे के काबिल नहीं होता. कई बार इसी भरोसे का गलत फायदा उठाया जाता है. एक तरफ प्यार और शादी के सपने दिखाए जाते हैं. दूसरी तरफ सच्चाई बिल्कुल अलग होती है. यही वजह है कि ऐसी घटनाएं सिर्फ एक क्राइम स्टोरी नहीं रहतीं, बल्कि समाज के लिए चेतावनी बन जाती हैं. और महाराष्ट्र में तो इन दिनों लव जिहाद का मामला सामने आ रहा है. लोनावना में भी इसी तरह का मामला सामने आया है. आरोपी का नाम तौसीफ बताया गया है.

मामला 19 साल की एक छात्रा से जुड़ा है, जो एक इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी. आरोपी उसी कॉलेज में लैब असिस्टेंट के तौर पर काम करता था. सोशल मीडिया के जरिए दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई. धीरे-धीरे भरोसा बढ़ा. और फिर रिश्ते का रूप ले लिया. लेकिन यह रिश्ता धोखे की नींव पर खड़ा था. जब सच्चाई सामने आई, तो पीड़िता के पैरों तले जमीन खिसक गई. आरोपी पहले से शादीशुदा था और उसके चार बच्चे भी थे.

प्यार, भरोसा और फिर धोखे की कहानी

  • पुलिस के मुताबिक आरोपी ने छात्रा को शादी का झांसा दिया. उसे लोनावला के पवननगर इलाके में एक रिसॉर्ट में ले गया. वहां कथित तौर पर उसने शादी जैसा माहौल बनाकर उसे भरोसे में लिया. लेकिन कुछ समय बाद जब लड़की को सच्चाई का पता चला, तो मामला पूरी तरह बदल गया.
  • आरोप है कि सच्चाई सामने आने के बाद आरोपी ने पीड़िता पर दबाव बनाना शुरू कर दिया. उसने उसे धमकाया और रिश्ते को जारी रखने के लिए शर्तें रखीं. तौसीफ ने कहा कि अगर तुम्हे मेरे साथ रहना है तो हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम धर्म अपनाना होगा. इतना ही नहीं, पीड़िता की पढ़ाई के लिए मिले करीब 42 हजार रुपये की छात्रवृत्ति राशि के गबन का भी आरोप सामने आया है.
  • पीड़िता ने जब खुद को ठगा हुआ महसूस किया, तो उसने हिम्मत दिखाई और पुलिस का दरवाजा खटखटाया. लोनावला ग्रामीण पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है.

इस मामले में आरोपी पर क्या आरोप लगे हैं?

आरोपी पर धोखाधड़ी, शादी का झांसा देकर संबंध बनाने, धमकी देने और आर्थिक गबन जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. पुलिस ने इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए केस दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है.

पीड़िता ने पुलिस में शिकायत क्यों दर्ज कराई?

जब पीड़िता को पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसने उससे सच्चाई छिपाई थी, तब उसे धोखे का एहसास हुआ. साथ ही धमकियों और दबाव के चलते उसने कानूनी कार्रवाई का फैसला लिया.

पुलिस अब आगे क्या कार्रवाई करेगी?

पुलिस आरोपी से पूछताछ करेगी, सबूत जुटाएगी और मामले की गहराई से जांच करेगी. जरूरत पड़ने पर गिरफ्तारी भी की जा सकती है. साथ ही डिजिटल और वित्तीय लेनदेन की भी जांच की जाएगी.

सावधानी ही सबसे बड़ी सुरक्षा

यह घटना एक बार फिर यह याद दिलाती है कि ऑनलाइन रिश्तों में सावधानी बेहद जरूरी है. किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करना खतरनाक हो सकता है. खासकर जब बात व्यक्तिगत और संवेदनशील रिश्तों की हो. जरूरी है कि किसी भी फैसले से पहले पूरी सच्चाई जान ली जाए और किसी भी तरह के दबाव में न आया जाए.

About the Author

authorimg

Sumit Kumar

सुमित कुमार News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वे पिछले 3 साल से यहां सेंट्रल डेस्क टीम से जुड़े हुए हैं. उनके पास जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री है. News18 हिंदी में काम करने से पहले, उन्ह…और पढ़ें



Source link

यूपी में योगी सरकार ने ‘The Shadow’ ऐप किया लांच, कैसे करेगा छात्राओं की सुरक्षा और क्‍या हैं सुविधाएं?


Uttar Pradesh

oi-Bhavna Pandey

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने छात्राओं की सुरक्षा और उनके शिक्षा के अनुभव को सुरक्षित और प्रभावी बनाने के लिए एक बड़ी पहली की है। सरकार ने राज्‍य भर की की सुरक्षा के लिए एक नया डिजिटल ऐप ‘द शैडो’ लॉन्च किया है।

यह ऐप अभिभावकों की पूर्व सहमति, एसओएस अलर्ट, क्यूआर-आधारित गेट पास और वास्तविक समय की आवाजाही व पढ़ाई की ट्रैकिंग जैसी सुविधाओं से लैस है। इसका उद्देश्य छात्राओं को स्वतंत्रता के साथ-साथ सुरक्षा का संतुलन प्रदान करना है।

UP Yogi government launches The Shadow app

योगी सरकार द्वारा समर्थित इस पहल के तहत, यूपी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फोरेंसिक साइंसेज में ‘द शैडो’ ऐप विकसित किया गया है। यह ऐप परिसर में छात्राओं की सुरक्षा मजबूत करने के लिए तैयार किया गया है, जो छात्राओं की सुरक्षा को उनके शैक्षणिक प्रबंधन से जोड़ता है। यह सुनिश्चित करता है कि उनका अध्ययन भी ट्रैक किया जा सके।

कैसे करेगा छात्राओं की सुरक्षा?

यूपी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फोरेंसिक साइंसेज में बी.टेक छात्रों द्वारा विकसित यह ऐप छात्राओं के लिए एक संपूर्ण डिजिटल सुरक्षा इकोसिस्टम तैयार करता है। इसमें अभिभावकों की पूर्व अनुमति, एसओएस अलर्ट, क्यूआर कोड आधारित गेट पास, और वास्तविक समय की गतिविधि ट्रैकिंग जैसी सुविधाएँ शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक, ‘द शैडो’ को सुरक्षा-केंद्रित पूर्ण डिजिटल इकोसिस्टम के रूप में डिजाइन किया गया है।

छात्राओं की परछाई बनकर करेगा सुरक्षा

रजिट्रेशन के बाद, प्रत्येक छात्रा संस्थान के साथ ‘एक निरंतर परछाई’ की तरह हर समय डिजिटली जुड़ी रहती है। यह प्रणाली उन बेटियों पर विशेष ध्यान केंद्रित करती है जो तकनीकी पाठ्यक्रमों में पढ़ाई कर रही हैं, जिससे उन्हें सुरक्षित और अधिक आत्मनिर्भर महसूस करने में मदद मिलती है।

बी.टेक छात्रों ने किया है ये ऐप डेवलेप

उप-निदेशक चिरंजीव मुखर्जी ने बता कि ‘द शैडो’ ऐप को संस्थान के बी.टेक छात्रों ने पूरी तरह से विकसित किया है। यह ऐप केवल सुरक्षा तक सीमित नहीं है। छात्राओं की उपस्थिति, असाइनमेंट, परीक्षा परिणाम और और परिसर की अन्य गतिविधियों को आधिकारिक तौर पर रिकॉर्ड करता है।अभिभावक, शिक्षक और छात्र सभी एक ही डेटा तक पहुंच कर ट्रैक कर सकते हैं।

इमरजेंसी सुरक्षा

यदि कोई छात्रा असुरक्षित महसूस करती है, तो ऐप के एसओएस आपातकालीन कॉल फीचर के माध्यम से तुरंत अलर्ट भेजा जाता है। क्यूआर कोड आधारित डिजिटल गेट पास और वास्तविक समय की आवाजाही ट्रैकिंग से अनधिकृत गतिविधियों को रोका जा सकता है।

तकनीकी नवाचार से सुरक्षा की मिसाल

बी.टेक छात्र हर्ष और आदित्य मिश्रा ने, सहायक प्रोफेसर डॉ. नेहा सिंह के मार्गदर्शन में, इस ऐप को विकसित किया। उप-निदेशक चिरंजीव मुखर्जी के अनुसार, “यह ऐप डिजिटल तकनीक का उपयोग करके बेटियों की सुरक्षा और उनके शैक्षणिक अनुभव को समान रूप से सुरक्षित करता है।”

क्‍या राज्‍य भर में होगा लागू?

‘द शैडो’ ऐप उत्तर प्रदेश में सुरक्षित परिसरों की दिशा में योगी सरकार के प्रयासों को मजबूत करता है। यह मॉडल अन्य शैक्षणिक संस्थानों में सुरक्षा उपायों के लिए मार्गदर्शक बन सकता है।



Source link

सर्राफा बाजार में भूचाल: दिल्ली में सोना ₹9050 और चांदी ₹10500 धड़ाम, गिरावट का पश्चिम एशिया से क्या नाता?


सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। कमजोर घरेलू मांग और वैश्विक रुझानों के कारण यह गिरावट आई है। सोना 9,050 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ, जबकि चांदी 10,500 रुपये प्रति किलोग्राम गिरी।

ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 9,050 रुपये गिर गया। यह लगभग छह फीसदी की गिरावट है। अब सोने का भाव 1,43,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। शुक्रवार को इसका बंद भाव 1,52,650 रुपये प्रति 10 ग्राम था। चांदी भी 10,500 रुपये की तेज गिरावट के साथ 2,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। यह 4.36 फीसदी की गिरावट दर्शाती है। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,40,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। बहुमूल्य धातुओं ने पिछले सप्ताह के नुकसान को आगे बढ़ाया है। सोमवार को हाजिर सोना चार महीने के निचले स्तर पर फिसल गया।

गिरावट के प्रमुख कारण क्या?

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटीज के सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी ने गिरावट के कई कारण बताए हैं। उन्होंने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को एक मुख्य वजह बताया। इस तनाव से कच्चे तेल की कीमतें ऊपर चढ़ी हैं। इससे मुद्रास्फीति संबंधी चिंताएं भी बढ़ गई हैं। आक्रामक मौद्रिक नीति अपनाने की संभावना भी बढ़ी है। गांधी ने कहा कि आक्रामक मौद्रिक नीति की संभावना से अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड यील्ड बढ़ी। इससे डॉलर भी मजबूत हुआ, जिसने सोने और चांदी पर अतिरिक्त दबाव डाला।

वैश्विक बाजार में सोने-चांदी के भाव की क्या स्थिति?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में तेज गिरावट देखी गई। हाजिर सोना 227.42 अमेरिकी डॉलर गिरकर 4,263.73 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर आ गया। यह 5.06 फीसदी की गिरावट थी। चांदी भी 4.25 अमेरिकी डॉलर गिरकर 63.53 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। यह 6.3 फीसदी की गिरावट थी। मिराए एसेट शेयरखान के कमोडिटीज के प्रमुख प्रवीण सिंह ने बताया कि बढ़ती ब्याज दर की उम्मीदों ने कीमतों पर दबाव डाला। पिछले सप्ताह सोने की कीमतों में 10 फीसदी से अधिक की गिरावट आई थी। यह चार दशकों में सोने की सबसे खराब साप्ताहिक गिरावट थी।

भविष्य के लिए क्या है अनुमान?

वेंचुरा के कमोडिटी और सीआरएम के प्रमुख एन एस रामास्वामी ने ईरान संघर्ष के कारण तेल संकट का जिक्र किया। इससे उन देशों का राजस्व प्रभावित हुआ जो स्वर्ण भंडार बना रहे थे। कम अधिशेष के कारण स्वर्ण भंडार में कमी आई है। इससे सोने की मांग में भारी कमी आई है। रामास्वामी ने कहा कि केंद्रीय बैंक अस्थायी राजस्व कमी के कारण अपनी स्वर्ण संचय रणनीति नहीं छोड़ेंगे। जब तेल का प्रवाह सामान्य होगा और अधिशेष फिर से बढ़ेगा, तो सोने की संरचनात्मक मांग फिर से मजबूत होगी।





Source link

संजू सैमसन बनाम महेंद्र सिंह धोनी, कौन है बेहतर खिलाड़ी? IPL में किसके आंकड़ों में दम


Cricket

oi-Naveen Sharma

Sanju Samson vs MS Dhoni: आईपीएल में जब विकेटकीपर-बल्लेबाजों की बात होती है, तो अनुभव और ठंडे दिमाग के लिए मशहूर महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है, वह लंबे समय से चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते रहे हैं और इस बार भी वह चेन्नई की टीम में शामिल हैं। इस बार चेन्नई सुपर किंग्स में संजू सैमसन का नाम भी है।

रवीन्द्र जडेजा के साथ सैमसन को ट्रेड करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स में लाया गया है। अब फैंस की उत्सुकता रहेगी कि धोनी और सैमसन दोनों में धमाका कौन करेगा। इससे पहले आंकड़ों के बारे में जानने का प्रयास हमने किया है कि किसका पलड़ा भारी दिख रहा है।

Sanju Samson vs MS Dhoni

क्या कहते हैं धोनी के आंकड़े

धोनी ने आईपीएल में 278 मैच खेले हैं और 5439 रन बनाए हैं। उनका औसत 38.30 का है, जो एक फिनिशर के तौर पर काफी शानदार माना जाता है। धोनी का स्ट्राइक रेट 137.45 है, जो बताता है कि वह जरूरत के समय तेजी से रन बनाने में माहिर हैं। उन्होंने 24 अर्धशतक लगाए हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 84 नाबाद रहा है।

धोनी की एक और बड़ी खासियत है उनका फिनिशिंग रोल। 100 बार नॉट आउट रहना इस बात का सबूत है कि उन्होंने कई मैचों में अंत तक खड़े रहकर टीम को जीत दिलाई है। विकेट के पीछे भी उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा है, जहां उन्होंने 158 कैच और 47 स्टंपिंग की हैं।

संजू सैमसन भी नहीं हैं कम

अब बात करते हैं संजू सैमसन की, जो नई पीढ़ी के सबसे प्रतिभाशाली बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। सैमसन ने अब तक 177 मैचों में 4704 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 139.05 है, जो धोनी से थोड़ा बेहतर है और यह दिखाता है कि वह शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी करते हैं।

सैमसन का औसत 30.95 है और उन्होंने 3 शतक और 26 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 119 है, जो उनके बड़े स्कोर बनाने की क्षमता को दर्शाता है। बाउंड्री हिटिंग की बात करें तो सैमसन ने 379 चौके और 219 छक्के लगाए हैं, जो उन्हें एक खतरनाक टॉप ऑर्डर बल्लेबाज बनाता है।

हालांकि विकेटकीपिंग में सैमसन अभी धोनी से काफी पीछे हैं। उनके नाम 86 कैच और 17 स्टंपिंग हैं, जो अनुभव के मामले में अंतर को साफ दिखाते हैं लेकिन यहां अंतर इसलिए भी है क्योंकि उन्होंने धोनी की तुलना में 100 मैच कम खेले हैं।

दोनों में कौन है आगे

अगर सीधे तुलना की जाए, तो धोनी का अनुभव, मैच फिनिश करने की क्षमता और विकेटकीपिंग उन्हें एक पूरा पैकेज बनाते हैं। वहीं संजू सैमसन आक्रामक बल्लेबाजी, बड़े शॉट्स और तेजी से रन बनाने के मामले में आगे नजर आते हैं। बैटिंग में संजू और कीपिंग में धोनी भारी पड़ते हैं।



Source link