Home Blog Page 389

Rupee vs Dollar: ईरान-इजराइल जंग की भारत पर पड़ी जोरदार मार! ऑल टाइम लो पर पहुंचा रुपया, क्या है आज का रेट?


India

oi-Kumari Sunidhi Raj

Indian Rupee at Record Low: भारत में आर्थिक मोर्चे पर शुक्रवार का दिन काफी हलचल भरा रहा। विदेशी मुद्रा बाजार में भारतीय रुपये की सेहत इस कदर बिगड़ी कि इसने पहली बार 93 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया। शुरुआती कारोबार में भारी दबाव के चलते रुपया डॉलर के मुकाबले फिसलकर 93.15 के ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंच गया। पिछले कुछ दिनों से जारी यह गिरावट अब एक गंभीर संकट का रूप लेती दिख रही है, जिससे निवेशकों में घबराहट का माहौल है।

इस भारी गिरावट के पीछे मुख्य रूप से मिडिल ईस्ट (पश्चिम एशिया) में गहराता युद्ध का संकट और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी तेजी को जिम्मेदार माना जा रहा है। इन वैश्विक परिस्थितियों ने घरेलू बाजार में अनिश्चितता पैदा कर दी है, जिससे भारतीय मुद्रा की चमक फीकी पड़ गई है।

Indian Rupee Hits Record Low

कच्चे तेल की कीमतों का चौतरफा दबाव

वैश्विक बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार बनी हुई हैं। भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों का लगभग 85% हिस्सा आयात करता है। जब तेल महंगा होता है, तो आयात बिल चुकाने के लिए डॉलर की मांग अचानक बढ़ जाती है। डॉलर की इसी बढ़ती मांग ने रुपये की वैल्यू को रिकॉर्ड निचले स्तर पर धकेल दिया है।

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate

सुरक्षित निवेश की तलाश में निवेशक

दुनिया भर में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण निवेशक अब जोखिम लेने से बच रहे हैं। वे भारतीय शेयर बाजार जैसे उभरते बाजारों से अपना पैसा निकालकर अमेरिकी डॉलर और सोने जैसे सुरक्षित विकल्पों (Safe Haven) में लगा रहे हैं। डॉलर की इस वैश्विक मजबूती ने रुपये सहित अन्य विकासशील देशों की मुद्राओं पर भारी दबाव डाल दिया है।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) की बिकवाली

भारतीय शेयर बाजार से विदेशी निवेशकों द्वारा बड़े पैमाने पर पूंजी की निकासी (Outflow) जारी है। मार्च महीने में अब तक विदेशी निवेशकों ने अरबों रुपये के शेयर बेचे हैं। जब ये निवेशक अपना पैसा निकालते हैं, तो वे रुपये को बेचकर डॉलर खरीदते हैं, जिससे बाजार में रुपये की तरलता बढ़ती है और उसकी कीमत गिरती जाती है।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की सख्त नीति

अमेरिकी केंद्रीय बैंक ‘फेडरल रिजर्व’ ने ब्याज दरों को लेकर अपना रुख सख्त (Hawkish) बनाए रखा है। फेड ने संकेत दिए हैं कि महंगाई पर लगाम कसने के लिए दरें फिलहाल ऊंची बनी रहेंगी। इससे वैश्विक स्तर पर डॉलर और ज्यादा ताकतवर हो रहा है, जिससे भारत जैसे देशों के लिए विदेशी फंड जुटाना और अपनी मुद्रा को संभालना चुनौतीपूर्ण हो गया है।

आम जनता और अर्थव्यवस्था पर प्रभाव

रुपये के कमजोर होने का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा।

महंगाई: कच्चा तेल महंगा होने से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ सकते हैं, जिससे माल ढुलाई महंगी होगी और खाने-पीने की चीजों की कीमतें बढ़ेंगी।

कॉरपोरेट लागत: जो कंपनियां विदेशों से कच्चा माल मंगाती हैं, उनकी लागत बढ़ जाएगी, जिसका बोझ अंततः उपभोक्ताओं पर ही आएगा।

विदेशी शिक्षा और यात्रा: विदेश में पढ़ाई कर रहे छात्रों और वहां घूमने जाने वालों को अब ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे।

आगे की राह और बाजार की नजर

आने वाले दिनों में बाजार की चाल पूरी तरह से मिडिल ईस्ट के घटनाक्रमों और कच्चे तेल की सप्लाई पर निर्भर करेगी। निवेशकों की नजर अब भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हस्तक्षेप पर है। यदि आरबीआई अपने विदेशी मुद्रा भंडार से डॉलर की बिक्री कर रुपये को सहारा नहीं देता है, तो गिरावट का यह दौर और लंबा खिंच सकता है।

With AI Inputs

ये भी पढ़ें: Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत



Source link

Dhurandhar 2 BO Prediction: दूसरे ही दिन 200 करोड़ी मूवी बन जाएगी रणवीर की ‘धुरंधर 2’, महज इतने रुपये हैं बाकी


Entertainment

oi-Shashank Mani Pandey

Dhurandhar 2 BO Prediction: रणवीर सिंह की एक्शन एंटरटेनर धुरंधर 2: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है। अब दूसरे दिन भी इसकी कमाई मजबूत बनी हुई है। दर्शकों के जबरदस्त रिस्पॉन्स के चलते फिल्म तेजी से 200 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है।

Dhurandhar 2 BO Prediction

रिलीज के बाद हर तरफ मिल रहा प्यार
19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को देशभर में शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। नॉर्थ इंडिया से लेकर साउथ इंडिया तक, हर जगह दर्शक इसे पसंद कर रहे हैं। फिल्म को इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों से भी सराहना मिली है, जिनमें अल्लू अर्जुन, विजय देवरकोंडा और प्रीति जिंटा शामिल हैं।

दूसरे दिन भी कायम रहा कलेक्शन
शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन करीब 8.68 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही कुल नेट कलेक्शन लगभग 154.23 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 182.87 करोड़ रुपये के करीब हो गया है। हालांकि, ये शुरुआती आंकड़े हैं और अंतिम आंकड़ों में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म 200 करोड़ रुपये के पार का कलकेशन दूसरे दिन कर सकती है।

पहले दिन की ऐतिहासिक कमाई
फिल्म ने पहले दिन भारत में करीब 102.55 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। वहीं, रिलीज से पहले हुए पेड प्रीव्यू से लगभग 43 करोड़ रुपये की कमाई हुई। इस तरह पहले दिन का कुल नेट कलेक्शन 145.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है। धुरंधर 2 ने ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में जवान और एनिमल जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। इसकी यह सफलता रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में गिनी जा रही है।

‘धुरंधर 3’ को लेकर बढ़ी चर्चा
फिल्म की जबरदस्त सफलता के बीच इसके अगले पार्ट धुरंधर 3 को लेकर चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। गौरतलब है कि इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म धुरंधर ने भी बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी।
हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक तीसरे भाग को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।



Source link

West Asia: ऊर्जा संकट के बीच अमेरिका का बड़ा कदम; रूसी तेल खरीद पर 30 दिन की नई छूट, इन देशों को रखा गया बाहर


पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजारों पर दबाव के बीच अमेरिका ने रूसी मूल के कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की बिक्री के लिए 30 दिन की नई जनरल लाइसेंस जारी की है।

नई छूट में क्या है खास?

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी ट्रेजरी विभाग द्वारा गुरुवार को जारी यह नई छूट 11 अप्रैल तक वैध रहेगी। इसके तहत उन रूसी तेल खेपों से जुड़े लेन-देन की अनुमति दी गई है, जो 12 मार्च तक टैंकरों में लोड हो चुकी हैं। यह नई लाइसेंस 12 मार्च को जारी पहले के आदेश की जगह लेती है। हालांकि, नई छूट में कुछ स्पष्ट प्रतिबंध भी लगाए गए हैं। इसके तहत उत्तर कोरिया, क्यूबा और क्रीमिया से जुड़े किसी भी प्रकार के लेन-देन को बाहर रखा गया है।

यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के चलते तेल और गैस की कीमतों में तेज उछाल देखा जा रहा है। इसे अमेरिकी प्रशासन की ओर से ऊर्जा कीमतों को स्थिर करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

अमेरिकी ट्रेजरी सचिव ने क्या बताया?

अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने भी संकेत दिया है कि ऊर्जा संकट को देखते हुए ईरानी तेल को लेकर भी स्थिति की समीक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि समुद्र में मौजूद करीब 140 मिलियन बैरल ईरानी तेल, जो लगभग 10 से 14 दिनों की आपूर्ति के बराबर है को बाजार में लाया जा सकता है। बेसेंट ने यह भी कहा कि अमेरिका के पास वैश्विक कीमतों को प्रभावित करने के कई विकल्प हैं और जरूरत पड़ने पर घरेलू भंडार का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

पश्चिम एशिया में जंग जारी

इस बीच, पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ गया है। इस्राइल की ओर से ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान ने कतर के एलएनजी ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की है, जिससे वैश्विक आपूर्ति को लेकर चिंताएं गहरा गई हैं।



स्थिति पहले ही गंभीर हो चुकी थी, जब ईरानी ड्रोन हमलों के बाद कतर ने 2 मार्च को रास लाफान और मेसाईद इंडस्ट्रियल सिटी में एलएनजी उत्पादन रोक दिया था। कतर दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा एलएनजी निर्यातक है और वैश्विक आपूर्ति का लगभग पांचवां हिस्सा देता है। इन घटनाओं के असर से ब्रेंट क्रूड और प्राकृतिक गैस की कीमतों में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे आयात पर निर्भर देशों पर दबाव बढ़ने की आशंका है।





Source link

धामी मंत्रिमंडल के विस्तार का शुभ मुहूर्त, 4 साल बाद कैबिनेट विस्तार, जानिए वो 5 चेहरे जो बने मंत्री


Uttarakhand

oi-Pavan Nautiyal

Uttarakhand CM Dhami Cabinet Expansion धामी मंत्रिमंडल का आज विस्तार हो गया है। आज नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को सुबह 10 बजे लोकभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने नए मंत्रियों को शपथ दिलाई।

बता दें कि धामी मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चा कई दिनों से चल रही थी। इसके लिए शुभ मुहूर्त का इंतजार किया जा रहा था। सूत्रों के अनुसार ताजपोशी के लिए नए चेहरों का चयन विधायकों के पिछले चार साल के कामकाज का रिकॉर्ड देखकर किया गया है।

Uttarakhand CM Dhami Cabinet Expansion know the 5 faces who will become ministers List Latest News Hindi

नई कैबिनेट में क्षेत्रीय व जातीय समीकरण के बीच संतुलन बनाया जा रहा है। उत्तराखंड में 70 विधानसभा की सीटें हैं, वर्तमान में धामी सरकार में 5 मंत्री पद खाली हैं। 6 मंत्री वर्तमान में कैबिनेट में हैं। जिनमें सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, रेखा आर्य और सौरभ बहुगुणा शामिल हैं। इनमें से सतपाल और धन सिंह पौड़ी गढ़वाल, गणेश जोशी देहरादून, जबकि सुबोध टिहरी जिले से आते हैं। ये तीनों गढ़वाल से हैं। रेखा अल्मोडा और सौरभ ​यूएसनगर जिले से हैं।

जो कि कुमाउं से हैं। अब जिन 5 सीटों को भरा जाना है, उसमें जिन 5 नामों की चर्चा है वो राजपुर से खजानदास, नैनीताल से राम सिंह, हरिद्वार से मदन कौशिक, रुड़की से प्रदीप बत्रा, रुद्रप्रयाग से भरत सिंह चौधरी का नाम बताया जा रहा है। खजानदास देहरादून, प्रदीप बत्रा मदन कौशिक हरिद्वार, भरत सिंह रुद्रप्रयाग जिले गढवाल से हैं। जबकि राम सिंह नैनीताल जिले से आते हैं।

इस तरह इस बार जातीय और क्षेत्रीय संतुलन को साधने की कोशिश की है। मंत्रियों के अलावा दर्जन भर से अधिक दायित्वधारियों को भी जिम्मेदारी बांटी जा सकती है। चुनावी साल को देखते हुए धामी सरकार ये फैसला ले रही है।

भाजपा चुनावी साल में किसी भी तरह के रिस्क लेने के मूड में नहीं है। इसके लिए विधायकों और दिग्गज कार्यकर्ताओं को चुनावी साल में ये तोहफा दिया जा रहा है। जिससे एक स्पष्ट संदेश जा सके।



Source link

KKR के लिए आई खुशखबरी, 18 करोड़ वाला खिलाड़ी खेलने के लिए हुआ फिट, ईडन गार्डन्स में मचेगा शोर


Cricket

oi-Naveen Sharma

Matheesha Pathirana: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के प्रशंसकों के लिए आईपीएल 2026 (IPL 2026) के आगाज से पहले एक बहुत अच्छी खबर सामने आई है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना अपनी चोट से पूरी तरह उबर चुके हैं और जल्द ही मैदान पर वापसी करने वाले हैं।

श्रीलंका से आने वाले इस घातक गेंदबाज की उपलब्धता को लेकर लंबे समय से सस्पेंस बना हुआ था, लेकिन अब यह साफ हो गया है कि वह टूर्नामेंट के शुरुआती हिस्से में ही टीम के साथ जुड़ जाएंगे।

Matheesha Pathirana IPL 2026 KKR

​पथिराना को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान गंभीर चोट लगी थी, जिसके कारण उनके पूरे आईपीएल सीजन से बाहर होने की आशंका जताई जा रही थी। केकेआर ने नीलामी में उन पर 18 करोड़ रुपये का बड़ा दांव लगाया था, इसलिए उनकी फिटनेस टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता बनी हुई थी।

IPL 2026: श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने दी NOC

ताजा अपडेट के अनुसार, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें खेलने की मंजूरी दे दी है। बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि पथिराना ने अपना रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम पूरा कर लिया है और वह अब पूरी तरह फिट हैं।

​हालांकि पथिराना मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले पहले मुकाबले में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। 29 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले इस मैच में वह उपलब्ध नहीं रहेंगे। लेकिन अच्छी खबर यह है कि वह 2 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले दूसरे मैच तक टीम के साथ जुड़ सकते हैं। यह मुकाबला ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा, जो केकेआर का इस सीजन का पहला घरेलू मैच भी होगा।

KKR: पथिराना कब होंगे प्लेयिंग 11 में शामिल?

​पथिराना की वापसी से कोलकाता का गेंदबाजी आक्रमण बेहद मजबूत नजर आ रहा है। उनकी डेथ ओवरों की गेंदबाजी और सटीक यॉर्कर डालने की क्षमता टीम के लिए काफी अहम साबित होगी। अब यह पूरी तरह केकेआर के प्रबंधन और मेडिकल स्टाफ पर निर्भर करेगा कि वे पथिराना की मैच की तैयारी को देखते हुए उन्हें अंतिम ग्यारह में कब शामिल करते हैं।



Source link

कतर के एलएनजी प्लांट को भारी नुकसान: हालात सामान्य होने में लग सकते हैं पांच वर्ष, भारत की चिंता क्यों बढ़ी?


कतर के रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी पर 18 और 19 मार्च 2026 को हुए मिसाइल हमलों ने वैश्विक ऊर्जा बाजार में हलचल पैदा कर दी है। कतर की सरकारी ऊर्जा कंपनी कतर एनर्जी ने आधिकारिक बयान में बताया कि इन हमलों से देश की तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) निर्यात क्षमता में करीब 17 प्रतिशत की कमी आई है।

कितने का हुआ नुकसान?

कंपनी के अनुसार, हमलों में प्रमुख उत्पादन सुविधाओं को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे सालाना लगभग 20 अरब डॉलर के राजस्व का नुकसान होने का अनुमान है। मरम्मत कार्य में तीन से पांच साल तक का समय लग सकता है। इस स्थिति को देखते हुए कंपनी को कुछ दीर्घकालिक एलएनजी अनुबंधों पर फोर्स मेज्योर घोषित करना पड़ सकता है।

ऊर्जा मामलों के राज्य मंत्री और कतर एनर्जी के अध्यक्ष व सीईओ साद शेरिडा अल-काबी ने बताया कि हमलों में एलएनजी उत्पादन की दो अहम यूनिट ट्रेन 4 और ट्रेन 6 को नुकसान पहुंचा है। इन दोनों की संयुक्त उत्पादन क्षमता 12.8 मिलियन टन प्रति वर्ष (MTPA) है, जो कतर के कुल निर्यात का लगभग 17 प्रतिशत है। ट्रेन 4 में कतर एनर्जी की 66 प्रतिशत और एक्सॉनमोबिल की 34 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि ट्रेन 6 में कतर एनर्जी की 70 प्रतिशत और एक्सॉनमोबिल की 30 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

हालात सुधरने में लग सकते हैं पांच साल

अल-काबी ने कहा कि इन सुविधाओं को पूरी तरह ठीक करने में तीन से पांच साल लग सकते हैं और इस दौरान कुछ दीर्घकालिक एलएनजी आपूर्ति अनुबंधों पर पांच साल तक के लिए फोर्स मेज्योर लागू करना पड़ सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि इस आपूर्ति व्यवधान का असर चीन, दक्षिण कोरिया, इटली और बेल्जियम जैसे देशों पर भी पड़ेगा।

हमलों में पर्ल GTL (गैस-टू-लिक्विड्स) परियोजना भी प्रभावित हुई है, जिसे शेल संचालित करता है। यह संयंत्र प्राकृतिक गैस को उच्च गुणवत्ता वाले स्वच्छ ईंधन, बेस ऑयल, पैराफिन और वैक्स में बदलता है। इस परियोजना की दो यूनिट्स में से एक को नुकसान पहुंचा है और इसके कम से कम एक साल तक बंद रहने की आशंका है।

भारत की ऊर्जा सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता

इस घटनाक्रम ने भारत की ऊर्जा सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है। पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल (PPAC) और वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत अपनी एलएनजी जरूरतों के लिए कतर पर काफी निर्भर है। वर्ष 2024 में भारत ने कुल 27.8 मिलियन मीट्रिक टन एलएनजी आयात किया, जिसमें से 11.30 मिलियन टन (करीब 47 प्रतिशत) कतर से आया, जिसकी कीमत 6.40 अरब डॉलर थी। 2025-26 के आधिकारिक आंकड़े भी पुष्टि करते हैं कि कतर भारत का सबसे बड़ा गैस आपूर्तिकर्ता बना हुआ है।

ऐसे में कतर से आपूर्ति में आई कमी भारत जैसे आयात-निर्भर देशों के लिए जोखिम बढ़ा सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार, इससे घरेलू बाजार में गैस की उपलब्धता प्रभावित हो सकती है और कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, खासकर तब जब वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव पहले से ही बढ़े हुए हैं।



Source link

Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव?


Business

oi-Ankur Sharma

Hyderabad Gold Silver Rate Today: 21 मार्च को पूरे भारत में ईद मनाई जाएगी, बाजारों में इसे लेकर काफी रौनक है तो वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का भाव में 10 बजे 1.89% की तेजी देखी गई है जिसके बाद आज गोल्ड की कीमत 1,47,691 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट का सोना का भाव बढ़कर 151080 रुपये प्रति 10 ग्राम है। ऐसे में आईए जानते हैं कि हैदराबाद में सोने का भाव कहां पहुंचा है।

Hyderabad Gold Silver Rate Today

Gold Rate Today in Hindi: IBJA के मुताबिक सोने का भाव

  • सोना 24 कैरेट 147889 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट 135466 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट 110917 रुपये प्रति 10 ग्राम

Gold Prices in Hyderabad Today:हैदराबाद में आज सोने का भाव, 20 मार्च 2026

  • 24-कैरेट सोना: ₹15,027 प्रति ग्राम
  • 22-कैरेट सोना: ₹13,774 प्रति ग्राम
  • 18-कैरेट सोना: ₹11,270 प्रति ग्राम

Silver Rate Today: आज क्या है चांदी का भाव?

सोने की तरह चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी के भाव में 2.61% की तेजी देखी जा रही है जिसके बाद इसका रेट 2,37,511 रुपये किलो हो गया गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक चांदी की कीमत आज 5000 रुपये लुढ़कर 2,55,000 रुपये किलो पर आ गया। शुक्रवार को हैदराबाद में चांदी की कीमतें भी दबाव में रहीं, हालांकि हालिया गिरावट के बावजूद यह धातु ₹3 लाख प्रति किलोग्राम के स्तर से ऊपर बनी रही।

Hyderabad silver rate today, 20 March 2026: हैदराबाद में आज चांदी का रेट

  • चांदी का भाव प्रति ग्राम: ₹264.90
  • चांदी का भाव प्रति किलोग्राम: ₹2,64,900

हैदराबाद में सोने की कीमतों में तेज़ गिरावट आई है और यह पिछले कुछ दिनों से लगातार गिर रहा है, जबकि चाँदी की कीमतों में भी हाल के उच्च स्तरों से सुधार देखने को मिला है। जो खरीदार खरीदारी करने की सोच रहे हैं, उनके लिए कीमतों में आई मौजूदा गिरावट पर बारीकी से नज़र रखना फायदेमंद साबित हो सकता है लेकिन कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले, ज्वैलर्स से सीधे (लाइव) कीमतें पता करना बेहद ज़रूरी है।

डिस्क्लेमर: बताए गए विचार और सुझाव सिर्फ़ अलग-अलग एनालिस्ट या एंटिटी के हैं, वनइंडिया हिंदी किसी भी तरह के कोई निवेश सलाह नहीं देता है देता हैं और ना ही सिक्योरिटीज़ की खरीद या बिक्री के लिए कहता है। सारी जानकारी सिर्फ़ सूचना देने और एजुकेशनल मकसद के लिए दी गई है और कोई भी निवेश का फ़ैसला लेने से पहले लाइसेंस वाले फ़ाइनेंशियल एडवाइज़र से इसे अलग से वेरिफ़ाई कर लेना चाहिए।



Source link

धामी मंत्रिमंडल में शामिल हुए ये 5 विधायक, दिल्ली से नाम हुए फाइनल, कुछ नामों ने चौंकाया, जानिए पूरी लिस्ट


Uttarakhand

oi-Pavan Nautiyal

Uttarakhand Dhami Cabinet Expansion उत्तराखंड में धामी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हो गया है। जिन विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। उनमें खजान दास,मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, भरत चौधरी और राम सिंह कैड़ा शामिल हैं। देहरादून के लोकभवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ।

नई कैबिनेट में क्षेत्रीय व जातीय समीकरण के बीच संतुलन बनाया गया है। उत्तराखंड में 70 विधानसभा की सीटें हैं, वर्तमान में धामी सरकार में 5 मंत्री पद खाली चल रहे थे, और वर्तमान में 6 मंत्री हैं। जिनमें सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, रेखा आर्य और सौरभ बहुगुणा शामिल हैं।

Uttarakhand Dhami Cabinet Expansion 5 New Ministers Sworn In Some names surprised Full List Here


इनमें से सतपाल और धन सिंह पौड़ी गढ़वाल, गणेश जोशी देहरादून जिला, सुबोध टिहरी जिले से आते हैं। ये 4 गढ़वाल से हैं। जबकि कुमांउ से रेखा आर्य अल्मोडा और सौरभ ​यूएसनगर जिले से हैं। जिन नए मंत्रियों को शामिल किया है, उनमें मदन कौशिक और प्रदीप बत्रा हरिद्वार जिले से आते हैं। खजानदास देहरादून, भरत चौधरी रुद्रप्रयाग और राम सिंह कैड़ा नैनीताल जिले से आते हैं। धामी मंत्रिमंडल में अब सीएम को मिलाकर 12 कुर्सियां भर गई हैं। इनमें 7 गढ़वाल और 4 कुमांउ से हो गए हैं।

जो नए मंत्री बनाए गए हैं उनमें प्रदीप बत्रा और राम सिंह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए। पुराने मंत्रियों में सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल और रेखा आर्य कांग्रेस छोडकर चुनाव से पहले भाजपा में आए थे। कांग्रेस छोड भाजपा में शामिल हुए मंत्रियों की संख्या 5 हो गई है।

जिलों का प्रतिनिधित्व-

  • पुष्कर सिंह धामी- चंपावत
  • सतपाल महाराज, धन सिंह रावत- पौड़ी गढ़वाल
  • गणेश जोशी, खजान दास -देहरादून
  • मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा -हरिद्वार
  • भरत चौधरी -रुद्रप्रयाग
  • राम सिंह कैड़ा- नैनीताल
  • सौरभ बहुगुणा -उधमसिंह नगर
  • रेखा आर्य- अल्मोड़ा

एक नजर नए मंत्रियों के प्रोफाइल पर-

मदन कौशिक हरिद्वार से विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं।
2002 – पहली बार हरिद्वार से विधायक बने।
2007, 2012, 2017 और 2022 – लगातार चुनाव जीतकर 5 बार विधायक बने।
2007-2012 – भाजपा सरकार में मंत्री भी रहे (खंडूड़ी और निशंक सरकार के दौरान)।
2017-2021 – उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे।
12 मार्च 2021 – उत्तराखंड भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।
2022 – फिर से हरिद्वार सीट से जीतकर 5वीं बार विधायक बने।

खजान दास- राजपुर से विधायक, दलित चेहरा और पूर्व में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।
प्रदीप बत्रा -हरिद्वार के रुड़की से विधायक हैं। तीन बार के विधायक
2012 – पहली बार रुड़की से विधायक बने।
2017 – फिर से चुनाव जीता, कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए।
2022 – तीसरी बार रुड़की सीट से विधायक चुने गए।

भरत चौधरी- रुद्रप्रयाग जिले से विधायक, जो कि दो बार विधायक रह चुके हैं। काफी सीनियर नेता हैं।
रामसिंह कैड़ा -नैनीताल जिले के भीमताल से विधायक हैं। वे इससे पूर्व निर्दलीय भी विधायक जीतकर आए थे।



Source link

Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate


Business

oi-Pallavi Kumari

Aaj Ka Chandi ka Bhav 20 March 2026: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच इस बार चांदी ने उल्टा ट्रेंड दिखाया है। 20 मार्च 2026 को बाजार खुलते ही चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव करीब 2.61% की गिरावट के साथ ₹2,37,511 प्रति किलो तक आ गया, जो पिछले कारोबारी दिन ₹2,48,194 पर बंद हुआ था। यानी कुछ ही घंटों में ₹6,000 से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई।

सर्राफा बाजार की बात करें तो दिल्ली में चांदी ₹17,800 टूटकर ₹2,38,700 प्रति किलो रह गई थी, जबकि इससे पहले इसका भाव ₹2,56,500 था। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक कीमत ₹2,29,873 प्रति किलो तक पहुंच गई है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर $70.49 प्रति औंस पर आ गया है। खास बात यह है कि पिछले 5 कारोबारी दिनों में चांदी करीब ₹38,000 सस्ती हो चुकी है।

Aaj Ka Chandi ka Bhva 20 March 2026

Silver Rate Today: रिकॉर्ड हाई से फिसली चांदी

इस साल 29 जनवरी 2026 को चांदी ₹3.86 लाख प्रति किलो के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी। लेकिन अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। 31 दिसंबर 2025 को जहां इसका भाव ₹2.30 लाख था, वहीं अब यह तेजी से गिरकर करीब ₹2.30 लाख के आसपास आ गई है। यानी सिर्फ 49 दिनों में ₹1.56 लाख की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। यह उतार-चढ़ाव सोने के मुकाबले कहीं ज्यादा तेज रहा है।

Silver Rate In India: आपके शहर में आज क्या है चांदी की कीमत (20 मार्च 2026)

शहर 10 ग्राम (₹) 100 ग्राम (₹) 1 किलो (₹)
दिल्ली ₹2,600 ₹26,000 ₹2,60,000
मुंबई ₹2,600 ₹26,000 ₹2,60,000
कोलकाता ₹2,600 ₹26,000 ₹2,60,000
चेन्नई ₹2,749 ₹27,490 ₹2,74,900
पटना ₹2,600 ₹26,000 ₹2,60,000
लखनऊ ₹2,600 ₹26,000 ₹2,60,000
अयोध्या ₹2,600 ₹26,000 ₹2,60,000
मेरठ ₹2,600 ₹26,000 ₹2,60,000
कानपुर ₹2,600 ₹26,000 ₹2,60,000
गाजियाबाद ₹2,600 ₹26,000 ₹2,60,000
नोएडा ₹2,600 ₹26,000 ₹2,60,000
गुरुग्राम ₹2,600 ₹26,000 ₹2,60,000
चंडीगढ़ ₹2,600 ₹26,000 ₹2,60,000
जयपुर ₹2,600 ₹26,000 ₹2,60,000
लुधियाना ₹2,600 ₹26,000 ₹2,60,000
गुवाहाटी ₹2,600 ₹26,000 ₹2,60,000
इंदौर ₹2,600 ₹26,000 ₹2,60,000
अहमदाबाद ₹2,600 ₹26,000 ₹2,60,000
सूरत ₹2,600 ₹26,000 ₹2,60,000
पुणे ₹2,600 ₹26,000 ₹2,60,000
नागपुर ₹2,600 ₹26,000 ₹2,60,000
नासिक ₹2,600 ₹26,000 ₹2,60,000
बेंगलुरु ₹2,600 ₹26,000 ₹2,60,000
वडोदरा ₹2,600 ₹26,000 ₹2,60,000
भुवनेश्वर ₹2,749 ₹27,490 ₹2,74,900
कटक ₹2,749 ₹27,490 ₹2,74,900
केरल ₹2,749 ₹27,490 ₹2,74,900
रायपुर ₹2,600 ₹26,000 ₹2,60,000
हैदराबाद ₹2,749 ₹27,490 ₹2,74,900

नोट: अलग-अलग शहरों में चांदी के भाव में मामूली अंतर लोकल टैक्स, ट्रांसपोर्ट और डिमांड के कारण होता है।

क्यों गिर रही है चांदी?

इस बार गिरावट के पीछे सबसे बड़ा कारण निवेशकों का व्यवहार है। जंग और अनिश्चितता के माहौल में लोग मेटल से पैसा निकालकर कैश में रखना पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा जनवरी में रिकॉर्ड हाई के बाद बड़े निवेशकों ने प्रॉफिट बुकिंग शुरू कर दी, जिससे बाजार में सप्लाई बढ़ी और कीमतें नीचे आ गईं। अमेरिका में ब्याज दरों को लेकर सख्ती का असर भी चांदी की मांग पर पड़ा है।

भारत में सोना-चांदी के भाव कैसे तय होते हैं?

देश में सोना और चांदी के दाम कई फैक्टर पर निर्भर करते हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमत, डॉलर-रुपया विनिमय दर, आयात शुल्क, जीएसटी और स्थानीय मांग-आपूर्ति इनकी कीमत तय करते हैं। IBJA जैसे संस्थान रोजाना बेस रेट जारी करते हैं, जिसके आधार पर अलग-अलग शहरों में कीमतों में मामूली अंतर दिखता है।



Source link

Rupee All-Time Low: डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, 19 पैसे टूटकर 93.08 पर पहुंचा


भारतीय रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में कमजोर होकर अपने रिकॉर्ड इंट्रा-डे निचले स्तर पर पहुंच गया। डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे टूटकर पहली बार 93 के स्तर को पार करते हुए 93.08 पर कारोबार करता दिखा।

इंटरबैंक फॉरेक्स मार्केट में रुपया 92.92 प्रति डॉलर पर खुला और जल्द ही गिरकर 93.08 तक पहुंच गया, जो अब तक का सबसे निचला स्तर है। यह गिरावट पिछले बंद स्तर की तुलना में 19 पैसे की कमजोरी को दर्शाती है। बुधवार को रुपया 49 पैसे गिरकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर 92.89 पर बंद हुआ।

 

क्या है गिरावट के कारण?

विदेशी मुद्रा कारोबारियों के मुताबिक, अमेरिकी डॉलर की मजबूती और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की लगातार बिकवाली के चलते रुपये पर दबाव बना हुआ है। पश्चिम एशिया में जारी तनाव ने भी बाजार की धारणा को प्रभावित किया है।

फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स एलएलपी के ट्रेजरी प्रमुख और कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार भंसाली ने कहा कि गुड़ी पड़वा के कारण गुरुवार को विदेशी मुद्रा बाजार बंद रहे। रुपये की कीमत कमजोर दिख रही है क्योंकि आरबीआई ही डॉलर बेचकर इसे और गिरने से बचा रहा है। उन्होंने कहा कि गुरुवार को एफपीआई बिकवाली कर रहे थे जब सेंसेक्स और निफ्टी 21 महीने के निचले स्तर पर गिर गए।


  • इस बीच, डॉलर सूचकांक, जो छह मुद्राओं की एक टोकरी के मुकाबले डॉलर की मजबूती को मापता है, 0.17 प्रतिशत बढ़कर 100.25 पर कारोबार कर रहा था।

  • वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 1.64 प्रतिशत गिरकर 106.9 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

  • घरेलू शेयर बाजार की बात करें तो, सेंसेक्स गुरुवार की गिरावट से उबरते हुए 960.67 अंक या 1.29 प्रतिशत बढ़कर 75,167.91 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 311.50 अंक या 1.35 प्रतिशत बढ़कर 23,313.65 पर पहुंच गया।

  • एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को शुद्ध आधार पर 7,558.19 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।



Source link