Home Blog Page 388

Petrol Price Hike: ईरान जंग का पहला झटका! पावर पेट्रोल हुआ महंगा, इतना बढ़ा दाम, चेक करें लेटेस्ट रेट


Business

oi-Pallavi Kumari

Petrol Price Hike: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का असर अब आम लोगों की जेब पर दिखने लगा है। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद भारत में पेट्रोल की कीमतों में पहली हलचल देखने को मिली है। देशभर में प्रीमियम यानी पावर पेट्रोल के दाम बढ़ा दिए गए हैं, जिससे हाई-ऑक्टेन फ्यूल इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों पर सीधा असर पड़ा है। प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये है। बदली हुई कीमतें आज यानी 20 मार्च से ही लागू हो जाएंगी।

पावर पेट्रोल महंगा, कितना बढ़ा दाम? (Premium Petrol Price Hike)

ताजा जानकारी के मुताबिक, पावर पेट्रोल की कीमत में करीब 2.30 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि फिलहाल यह बढ़ोतरी केवल प्रीमियम पेट्रोल पर लागू है, जबकि आम पेट्रोल के दाम में अभी कोई बदलाव नहीं किया गया है।हालांकि नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में इसका भाव अब करीब 107 रुपये से बढ़कर 112.30 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है।

Petrol Price Hike

वहीं मुंबई में प्रीमियम पेट्रोल 115 रुपये से बढ़कर लगभग 120.30 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि चेन्नई में इसकी कीमत 112 रुपये से चढ़कर करीब 117.30 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है। यह फैसला खास तौर पर उन वाहन मालिकों को प्रभावित करेगा, जो बेहतर इंजन परफॉर्मेंस और ज्यादा माइलेज के लिए हाई-ऑक्टेन पेट्रोल का इस्तेमाल करते हैं।

एचपीसीएल के पावर पेट्रोल और आईओसीएल के एक्सपी95 जैसे प्रीमियम फ्यूल के दाम बढ़ा दिए गए हैं। ये वही पेट्रोल होता है, जिसे लोग बेहतर इंजन परफॉर्मेंस और ज्यादा माइलेज के लिए इस्तेमाल करते हैं।

एचपीसीएल, बीपीसीएल और आईओसीएल ने इस कैटेगरी में कीमतें बढ़ाई हैं, जिसका असर सीधे ग्राहकों पर पड़ेगा। नई दरों के बाद दिल्ली में प्रीमियम पेट्रोल करीब 112.30 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जो पहले लगभग 107 रुपये था। वहीं मुंबई में इसकी कीमत 120.30 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है, जबकि चेन्नई में यह बढ़कर करीब 117.30 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

कच्चे तेल में उछाल, यही बड़ी वजह (Crude Oil Surge Impact)

तेल कंपनियों ने कीमत बढ़ाने की कोई आधिकारिक वजह नहीं बताई है, लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि ईरान युद्ध के कारण ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव आया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच चुकी है, जिससे ईंधन महंगा होना तय माना जा रहा है। साथ ही ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स लागत बढ़ने से भी कीमतों पर दबाव बना है।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बना संकट की जड़ (Hormuz Disruption)

इस पूरे संकट की सबसे बड़ी वजह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में आई बाधा मानी जा रही है। अमेरिका, इजरायल और ईरान में जारी जंग के बाद इस अहम समुद्री रास्ते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से तेल टैंकरों की आवाजाही लगभग ठप हो गई है।

ये एरिया ईरान के कंट्रोल में आता है। आमतौर पर रोजाना करीब 1.5 करोड़ बैरल कच्चा तेल और 50 लाख बैरल तेल उत्पाद इसी रास्ते से गुजरते थे, जो दुनिया की कुल खपत का लगभग 20 प्रतिशत है।

भारत पर कितना असर?

  • भारत अपनी कुल जरूरत का करीब 88 प्रतिशत कच्चा तेल आयात करता है। ऐसे में ग्लोबल कीमतों में उछाल का सीधा असर देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ता है। इससे न सिर्फ पेट्रोल-डीजल महंगा हो सकता है, बल्कि चालू खाता घाटा बढ़ने, रुपये पर दबाव आने और आम लोगों के खर्च में इजाफा होने की भी आशंका है।
  • खास बात यह है कि भारत का करीब आधा कच्चा तेल, 40 प्रतिशत गैस और 85-90 प्रतिशत LPG सप्लाई इसी रूट से आती है।
  • फिलहाल सिर्फ पावर पेट्रोल के दाम बढ़े हैं, लेकिन अगर वैश्विक हालात ऐसे ही बने रहे तो आने वाले दिनों में सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो सकती है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर मिडिल ईस्ट में तनाव लंबा खिंचता है, तो ईंधन की कीमतें और ऊपर जा सकती हैं।
  • ईरान युद्ध का असर अब सीधे भारत के फ्यूल मार्केट में दिखने लगा है। पावर पेट्रोल के दाम बढ़ना एक शुरुआती संकेत है कि आने वाले दिनों में आम लोगों की जेब पर और बोझ पड़ सकता है। ऐसे में हर अपडेट पर नजर रखना जरूरी हो गया है।

प्रीमियम पेट्रोल vs नॉर्मल पेट्रोल: क्या सच में फर्क पड़ता है? जानिए 5 बड़े अंतर

प्रीमियम पेट्रोल और नॉर्मल पेट्रोल दिखने में भले एक जैसे लगें, लेकिन इनके काम करने के तरीके और असर में बड़ा फर्क होता है। अगर आप भी कन्फ्यूज हैं कि कौन सा पेट्रोल बेहतर है, तो ये 5 आसान पॉइंट्स समझ लीजिए:

1. ऑक्टेन लेवल (Octane Level)
प्रीमियम पेट्रोल का ऑक्टेन नंबर ज्यादा होता है, जिससे इंजन में नॉकिंग कम होती है। नॉर्मल पेट्रोल में ऑक्टेन कम होता है, जो आम गाड़ियों के लिए ठीक रहता है।

2. इंजन परफॉर्मेंस (Engine Performance)
प्रीमियम पेट्रोल इंजन को स्मूद और बेहतर परफॉर्मेंस देता है, खासकर हाई-एंड या स्पोर्ट्स गाड़ियों में। नॉर्मल पेट्रोल रोजमर्रा की ड्राइविंग के लिए पर्याप्त होता है।

3. माइलेज (Mileage)
प्रीमियम पेट्रोल से कई मामलों में थोड़ा बेहतर माइलेज मिल सकता है, लेकिन यह गाड़ी के इंजन पर निर्भर करता है। हर गाड़ी में फर्क दिखे, जरूरी नहीं है।

4. कीमत (Price Difference)
प्रीमियम पेट्रोल नॉर्मल पेट्रोल से महंगा होता है। इसमें एडवांस एडिटिव्स मिलाए जाते हैं, जो कीमत बढ़ाते हैं।

5. इंजन की लाइफ (Engine Health)
प्रीमियम पेट्रोल में मौजूद क्लीनिंग एजेंट इंजन को साफ रखने में मदद करते हैं, जिससे लंबे समय में इंजन की सेहत बेहतर रह सकती है।

आसान भाषा में समझें तो अगर आपकी गाड़ी हाई परफॉर्मेंस वाली है, तो प्रीमियम पेट्रोल सही है। लेकिन आम गाड़ियों के लिए नॉर्मल पेट्रोल भी पूरी तरह ठीक काम करता है।



Source link

Khamenei Death: खामेनेई की मौत पर शशि थरूर का ‘विस्फोटक’ बयान, मोदी सरकार की बढ़ी टेंशन!


International

oi-Sumit Jha

Khamenei Death: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है। थरूर ने केंद्र सरकार की ‘देरी’ पर सवाल उठाते हुए कहा कि भारत को समय रहते शोक संवेदनाएं भेजनी चाहिए थीं।

उन्होंने इसे कूटनीतिक शिष्टाचार का हिस्सा बताया और 2024 में पूर्व राष्ट्रपति रईसी के निधन पर दिखाए गए भारत के रुख की याद दिलाई। थरूर का यह बयान ऐसे समय आया है जब पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है, जिससे सरकार के लिए कूटनीतिक संतुलन बनाना चुनौतीपूर्ण हो गया है।

shashi tharoor on khamenei death

Shashi Tharoor on Khamenei Death: शोक संदेश में देरी पर सवाल

शशि थरूर ने स्पष्ट रूप से कहा कि खामेनेई के निधन के तुरंत बाद भारत को आधिकारिक संवेदना व्यक्त करनी चाहिए थी। उनके अनुसार, ईरान में खामेनेई का कद और भारत-ईरान के पुराने संबंधों को देखते हुए यह एक सही कदम होता। थरूर ने तर्क दिया कि अंतरराष्ट्रीय राजनीति में मानवीय संवेदनाएं और कूटनीतिक औपचारिकताएं किसी भी गठबंधन या दबाव से ऊपर होनी चाहिए। देरी करने से गलत संदेश जाता है, जिसे समय रहते सुधारा जाना चाहिए था।

Ayatollah Khamenei Death News: पुरानी घटना का दिया हवाला

अपने तर्क को मजबूती देने के लिए थरूर ने साल 2024 की घटना का जिक्र किया। उन्होंने याद दिलाया कि जब तत्कालीन ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हुई थी, तब भारत सरकार ने तुरंत राजकीय शोक की घोषणा की थी। थरूर का मानना है कि खामेनेई के मामले में भी वैसी ही सक्रियता दिखानी चाहिए थी। हालांकि, उन्होंने इस बात पर संतोष जताया कि बाद में विदेश सचिव को शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर के लिए भेजा गया।

ये भी पढे़ं: Khamenei Death: खामेनेई से सिक्योरिटी चीफ तक, 18 दिन में ईरान के 6 सबसे बड़े लीडर ढेर, अब किसकी बारी?

Iran America War Update: निंदा और शोक के बीच अंतर

कांग्रेस नेता ने कूटनीति के एक बारीक पहलू को समझाया। उन्होंने कहा कि भारत भले ही अमेरिका या इस्राइल के हमलों की निंदा न करे (राजनीतिक मजबूरियों के कारण), लेकिन शोक जताना एक अलग मानवीय प्रक्रिया है। शोक व्यक्त करना किसी हमले का समर्थन या विरोध करना नहीं, बल्कि दुख की घड़ी में सहानुभूति दिखाना है। थरूर के मुताबिक, एक परिपक्व राष्ट्र के रूप में भारत को अपनी संवेदनाएं व्यक्त करने में संकोच नहीं करना चाहिए था।

ये भी पढ़ें: Khamenei Death: बेटा, बहू, साला! खामेनेई पर हुए अटैक में किन-किन लोगों की मौत, लीक ऑडियो ने खोला खौफनाक सच

संयम और राष्ट्रीय हित की सलाह

लेख और पार्टी स्टैंड पर बात करते हुए थरूर ने कहा कि तनावपूर्ण समय में ‘संयम’ बरतना कमजोरी नहीं बल्कि ताकत की निशानी है। उन्होंने सरकार को सलाह दी कि अंतरराष्ट्रीय संघर्षों के बीच देश के हितों को सर्वोपरि रखना चाहिए। थरूर ने जोर दिया कि विपक्ष एक नैतिक स्टैंड ले सकता है, लेकिन सरकार को बहुत सावधानी और संतुलन के साथ कदम उठाने चाहिए ताकि भारत के रणनीतिक हित सुरक्षित रहें और किसी भी पक्ष से रिश्ते न बिगड़ें।



Source link

Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव?


Business

oi-Pallavi Kumari

Gold Rate Today (20 March 2026): सोने की कीमतों में हालिया गिरावट के बाद 20 मार्च 2026 को बाजार में एक बार फिर हलचल है। शादी और त्योहारों के सीजन के बीच खरीदार आज के ताजा रेट्स पर नजर बनाए हुए हैं।

खास बात यह है कि एक तरफ जहां इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के बेंचमार्क रेट्स बाजार का मूड बताते हैं, वहीं बड़े ज्वेलरी ब्रांड्स के रिटेल रेट्स से यह समझ आता है कि ग्राहक को असल में कितना रेट देना होगा।

Gold Rate Today 20 March 2026

ईरान-इजराइल तनाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 7 हजार रुपये गिरकर 1.48 लाख रुपये पर आ गया है। सोना 5 कारोबारी दिन में 13 हजार और चांदी 38 हजार सस्ती हुई है।

आज के IBJA गोल्ड रेट (IBJA Gold Rates Today)

20 मार्च 2026 के लिए IBJA के ताजा आंकड़ों के मुताबिक सोने के दाम पिछले सत्र की नरमी के आसपास ही बने हुए हैं।

  • 24 कैरेट (999) सोना: ₹14,579 प्रति ग्राम
  • 22 कैरेट: ₹13,364 प्रति ग्राम
  • 20 कैरेट: ₹12,149 प्रति ग्राम
  • 18 कैरेट: ₹10,934 प्रति ग्राम
  • 14 कैरेट: ₹8,504 प्रति ग्राम

ये रेट्स केवल बेंचमार्क होते हैं और दिनभर में बदल सकते हैं, क्योंकि इन पर अंतरराष्ट्रीय बाजार और डॉलर की चाल का असर पड़ता है।

ज्वेलरी दुकानों में क्या है 22k और 24k रेट? (Retail Jewellery Rates)

अगर आप ज्वेलरी खरीदने की सोच रहे हैं, तो बड़े ब्रांड्स के रेट भी जान लेना जरूरी है। 22 कैरेट गोल्ड के लिए प्रमुख रिटेल चेन के रेट ये हैं

  • Tanishq: ₹13,815 प्रति ग्राम
  • Kalyan Jewellers: ₹13,775 प्रति ग्राम
  • Malabar Gold & Diamonds: ₹13,775 प्रति ग्राम
  • Joyalukkas: ₹13,775 प्रति ग्राम

हालांकि ये कीमतें शहर, डिजाइन और स्टोर के हिसाब से थोड़ा ऊपर-नीचे हो सकती हैं।

क्यों अलग होते हैं IBJA और रिटेल रेट? (Why Prices Differ)

कई लोग सोचते हैं कि IBJA और ज्वेलरी दुकान के रेट अलग क्यों होते हैं। दरअसल, दुकान पर मिलने वाला फाइनल बिल सिर्फ सोने की कीमत नहीं होता। उसमें कई अतिरिक्त खर्च जुड़ जाते हैं, जैसे: मेकिंग चार्ज, GST, वेस्टेज चार्ज, डिजाइन और कारीगरी की लागत, और लोकल स्टोर प्रीमियम। इसी वजह से एक ही ग्राम का सोना अलग-अलग दुकानों पर अलग कीमत में मिल सकता है।

खरीदारी से पहले क्या ध्यान रखें? (Buying Tips)

अगर आप सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो सिर्फ प्रति ग्राम कीमत देखकर फैसला न लें। हमेशा अंतिम बिल चेक करें। खास तौर पर मेकिंग चार्ज और GST का ध्यान रखें, क्योंकि यही कुल कीमत को काफी बढ़ा देते हैं। साथ ही, अलग-अलग स्टोर्स के रेट्स की तुलना करना भी फायदेमंद होता है।

शादी-त्योहार के सीजन में क्यों बढ़ी दिलचस्पी? (Festive Demand Impact)

शादी और त्योहारों के चलते देशभर में सोने की मांग बनी हुई है। हालांकि हालिया गिरावट के कारण कई खरीदार इसे खरीदारी का अच्छा मौका मान रहे हैं। लेकिन ध्यान रखें कि सोने की कीमत दिनभर बदल सकती है, इसलिए अंतिम भुगतान से पहले लाइव रेट जरूर चेक करें।

20 मार्च 2026 को सोने के रेट्स भले ही थोड़े नरम नजर आ रहे हों, लेकिन बाजार अभी भी अस्थिर है। ऐसे में समझदारी इसी में है कि आप IBJA बेंचमार्क और रिटेल रेट दोनों को देखकर ही फैसला लें। सही जानकारी और तुलना से ही आप बेहतर खरीदारी कर सकते हैं।



Source link

Telangana Budget 2026: बजट में रेवंत रेड्डी ने खोला खजाना, मिडडे मील के साथ अब बच्चों को मिलेगा नाश्ता


India

oi-Smita Mugdha

Telangana Budget 2026: तेलंगाना बजट में रेवंत रेड्डी सरकार ने स्कूली बच्चों के लिए अपना खजाना खोल दिया है। छात्रों को सही मात्रा में पोषण मिल सके, इसके लिए कई अहम ऐलान किए गए हैं। रेवंत रेड्डी सरकार ने बजट 2026-27 में दो बड़ी छात्र कल्याण योजनाओं की घोषणा की है। इन पहलों का उद्देश्य कुपोषण को कम करना और शिक्षा के स्तर में सुधार लाना है। सरकार ने राज्यभर में ब्रेकफास्ट स्कीम शुरू करने और मिडडे मील योजना को इंटरमीडिएट (कक्षा 11-12) तक विस्तार देने का ऐलान किया है।

उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमारका (Bhatti Vikramarka) ने बजट पेश करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी छात्र खाली पेट स्कूल से न जाए। उन्होंने इसे बच्चों के सपनों को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। अब बच्चों को स्कूल में नाश्ता भी मिलेगा।

Telangana Budget 2026

Telangana Budget 2026: यूनिवर्सल ब्रेकफास्ट स्कीम

– आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से लागू होने वाली इस योजना के तहत प्री-प्राइमरी से लेकर इंटरमीडिएट स्तर तक के छात्रों को पौष्टिक नाश्ता दिया जाएगा। इस स्कीम में खास तौर पर न्यूट्रिशन पर जोर दिया गया है।

– हफ्ते में तीन दिन बच्चों को दूध भी दिया जाएगा और बाकी तीन दिन रागी माल्ट परोसा जाएगा। मिडडे मील का दायरा बढ़ाया गया है।

Telangana Budget: कामकाजी माता-पिता के लिए बनेगी बड़ी राहत

सरकार का मानना है कि यह पहल छात्रों की सुबह की भूख को खत्म करेगी, जिससे उनकी उपस्थिति, समय पर स्कूल पहुंचना और पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। साथ ही, ड्रॉपआउट रेट में भी कमी आने की उम्मीद है। यह योजना कामकाजी माता-पिता के लिए भी बड़ी राहत साबित होगी। सरकार ने एक और अहम फैसला लेते हुए मिडडे मील योजना को अब सरकारी जूनियर कॉलेजों तक बढ़ाने का ऐलान किया है।

पहले यह योजना केवल स्कूल स्तर तक सीमित थी, लेकिन अब कक्षा 11 और 12 के छात्रों को भी गर्म और पौष्टिक भोजन मिलेगा। इस कदम से उन छात्रों को विशेष फायदा होगा जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आते हैं और उच्च शिक्षा जारी रखने में कई चुनौतियों का सामना करते हैं। सरकार का कहना है कि ये योजनाएं सिर्फ भोजन उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि राज्य के भविष्य को मजबूत बनाने का प्रयास हैं। शिक्षा और पोषण के इस समन्वय से तेलंगाना एक स्वस्थ, सक्षम और केंद्रित युवा पीढ़ी तैयार करना चाहता है।



Source link

शिमला पहुंचे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी: निजी दौरा बताया जा रहा है, बहन प्रियंका के घर छराबड़ा में ठहरे, सुरक्षा बढ़ाई – Shimla News




लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को शिमला पहुंच गए हैं। वह शिमला से करीब 12 किलोमीटर दूर छराबड़ा स्थित अपनी बहन प्रियंका गांधी घर पर ठहरे हुए हैं। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी करीब 2-3 दिन के निजी दौरे पर शिमला आए हैं। इस दौरान वह छराबड़ा में ही रुकेंगे। बता दें कि प्रियंका गांधी ने छाबड़ा में पहाड़ी शैली में अपना घर बना रखा है, जहां वह समय-समय पर आती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका गांधी भी एक सप्ताह पहले यहां आई थीं और चार दिन रुकने के बाद दिल्ली लौट गई थीं। अब राहुल गांधी के आगमन से क्षेत्र में राजनीतिक हलचल भी बढ़ गई है। राहुल गांधी के शिमला पहुंचते ही छराबड़ा और कल्याणी हेलीपैड के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस और प्रशासन ने एहतियात के तौर पर अतिरिक्त बल तैनात किया है।



Source link

नवरात्र, अलविदा जुम्मे व ईद पर हुड़दंग और और अराजकता फैलाने वाले जाएंगे जेल, पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक प्लान


Uttarakhand

oi-Pavan Nautiyal

Dehradun traffic plan Alvida Jumme Eid नवरात्र, अलविदा जुम्मे व ईद के पर्व के दौरान सुरक्षा एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने ​को लेकर देहरादून पुलिस अलर्ट हो गई है। दून पुलिस ने हुडदंग और अराजकता फैलाने वालों से निपटने की भी तैयारी कर ली है।

सुरक्षा की दृष्टि से देहरादून जनपद को 03 सुपर जोन, 06 जोन तथा 17 सेक्टरों में बांटा गया है। सुपरजोन में अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी, जोन में क्षेत्राधिकारी स्तर के अधिकारी, सैक्टर में सम्बन्धित थानाध्यक्ष/प्रभारी निरीक्षक को प्रभारी बनाया गया है।

Navratri Alvida Jumme Eid creating ruckus chaos sent to jail dehradun police issued traffic plan

साथ ही सभी क्षेत्रों में मोबाइल पार्टी में स्टेटिक फोर्स को तैनात किया गया है, जिनके द्वारा नियमित रूप से भ्रमणशील रहकर पर्व के दौरान प्रत्येक घटनाक्रम पर सतर्क दृष्टि रखते हुए सुरक्षा एंव शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी। इसके अतिरिक्त संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, साथ ही किसी भी सूचना पर त्वरित रिस्पांस के लिए सभी सेक्टरों में पीसीआर को तैनात किया गया है।

पुलिस द्वारा सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर भी लगातार सतर्क दृष्टि रखते हुए 24×7 मानीटरिंग की जा रही है। सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों, विवादित पोस्टों आदि के माध्यम से वैमनस्यता फैलाते हुए धार्मिक सौहार्द को बिगाडने का प्रयास करने वालों के विरूद्ध पुलिस द्वारा सख्त कार्यवाही की जायेगी।

देहरादून पुलिस की आमजन से अपील है कि पर्वों को अपने परिवार के साथ हर्षाेल्लास के साथ मनायें पर इस बात का भी ध्यान रखें कि आपकी वजह से किसी अन्य को असुविधाओं का सामना न करना पडे। पुलिस द्वारा लगातार हुडदंगियों/अराजक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। त्यौहारों के दौरान शान्ति व्यवस्था भंग करने वालों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।

21/03/2026 को ईद-उल-फितर के पर्व के दृष्टिगत यातायात प्लॉन-

  • घण्टाघर से बिन्दाल जाने वाले ट्रैफिक को राजपुर रोड की ओर डायवर्ट किया जायेगा।
  • दर्शनलाल तथा तहसील चौक से आने वाले वाहन, जिन्हें बिन्दाल की ओर जाना है, वह दिलाराम चौक से कैण्ट मार्ग होते हुए अपने गंत्वय की ओर जायेंगे।
  • राजपुर रोड से बिन्दाल की जाने वाले ट्रैफिक को घण्टाघर से दर्शनलाल चौक की ओर भेजा जायेगा।
  • बल्लूपुर / किशन नगर चौक से घण्टाघर आने वाले ट्रैफिक को आवश्यकतानुसार कैण्ट की ओर डायवर्ट किया जायेगा।
  • राजपुर क्षेत्र से आने वाले वाहन, जिन्हें बिन्दाल क्षेत्र की ओर जाना है वह दिलाराम चौक से कैण्ट मार्ग से होते हुए अपने गंतव्य की ओर जायेंगे।
  • नमाज पढने हेतु जाने वाले व्यक्तियों को घंटाघर से बिन्दाल की ओर जाने दिया जायेगा।
  • उपरोक्त डायवर्ट प्लान प्रातः 06.30 बजे से 10.00 बजे तक प्रभावी रहेगा।

बैरियर प्वांइट :-

  • 1- घण्टाघर
  • 2- बिन्दाल
  • 3- यमुना कॉलोनी
  • 4- अग्रवाल बेकरी
  • 5- धर्मपुर चौक
  • 6- ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा
  • 7- चन्द्रबनी चौक



Source link

RCB Tickets IPL 2026: कब और कैसे खरीदें पहले चरण के टिकट, स्टेडियम तक जाने की फ्री सुविधा


Cricket

oi-Naveen Sharma

RCB Tickets IPL 2026: कब और कैसे खरीदें पहले चरण के टिकट, बेहद आसान है तरीका
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले अपने घरेलू मैचों के लिए फैंस के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। अगर आप स्टेडियम जाकर मैच देखने का प्लान बना रहे हैं, तो इन नियमों और सुविधाओं को जानना आपके लिए बेहद जरूरी है।

आरसीबी ने टिकटों की बिक्री को लेकर खास मैसेज जारी किया है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बताया है कि घरेलू मैचों के टिकट कैसे खरीदे जा सकते हैं। मुकाबलों के टिकट खरीदने के लिए टीम की वेबसाइट या एप्लिकेशन पर जाना पड़ेगा।

rcb

टिकट कहां और कैसे खरीदें?

RCB ने साफ कर दिया है कि टिकटों की आधिकारिक बिक्री केवल RCB की ऑफिशियल वेबसाइट और ऐप के जरिए ही होगी। फैंस को सलाह दी गई है कि वे किसी भी अन्य अनधिकृत प्लेटफॉर्म से टिकट न खरीदें। पहले चरण के मैचों के टिकट जल्द ही उपलब्ध होंगे। आरसीबी जल्द ही इसकी तारीख का ऐलान करेगी।

मैच डे पर खास सुविधाएं

  • फ्री मेट्रो राइड: जिन फैंस के पास मैच का वैलिड टिकट होगा, वे मैच वाले दिन बेंगलुरु मेट्रो (Namma Metro) में मुफ्त सफर कर सकेंगे।
  • पार्किंग और शटल सर्विस: पार्किंग की समस्या से निपटने के लिए फैंस टिकट खरीदते समय ही सीमित पार्किंग स्लॉट्स को पे और प्री-बुक कर सकते हैं। इसके अलावा, कब्बन रोड तक के लिए पिक-अप और ड्रॉप शटल सर्विस भी उपलब्ध कराई जाएगी।

एंट्री और एग्जिट के नियम

  • दर्शकों को अपने टिकट पर लिखे आउटर और इनर गेट्स को ध्यान से चेक करना होगा।
  • स्टेडियम में एंट्री केवल कब्बन रोड और लिंक रोड की तरफ से ही दी जाएगी।

आरसीबी मैनेजमेंट और बेंगलुरु सिटी पुलिस ने सभी फैंस से अनुरोध किया है कि वे समय-समय पर आने वाले अपडेट्स को फॉलो करें ताकि मैच का अनुभव यादगार और आसान रहे। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 28 मार्च को आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा।



Source link

जयंत चौधरी पर किसकी बुरी नजर? हाथ में सरकारी टूर प्लान लेकर दी जान से मारने की धमकी


Uttar Pradesh

oi-Sohit Kumar

Jayant Chaudhary Received Death Threat: केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के प्रमुख जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी मिली है। इस गंभीर मामले की जानकारी उनके प्रथम निजी सहायक विश्वेन्द्र शाह द्वारा दिल्ली के तुगलक रोड थाने में दी गई है। चौधरी को फोन और व्हाट्सएप पर ये धमकी मिली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को मंत्री जयंत चौधरी को एक अज्ञात नंबर से जान से मारने की धमकी भरा कॉल आया। उनके निजी सहायक विश्वेन्द्र शाह ने शिकायत में बताया कि फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद की पहचान पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी ‘इस्माइल’ के रूप में बताई।

Jayant Chaudhary Death Threat

कैसे लीक हुआ मंत्री का सरकारी टूर प्रोग्राम?

हैरानी की बात यह है कि आरोपी के पास मंत्री का आधिकारिक ‘सरकारी टूर प्रोग्राम’ भी मौजूद था। कॉल के अलावा व्हाट्सएप पर भी धमकी भरे वॉयस मैसेज और संदेश भेजे गए। दिल्ली पुलिस ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कर ली है और पश्चिम बंगाल पुलिस के साथ मिलकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोठी की जासूसी और संदिग्ध हलचल

शिकायत पत्र के अनुसार, मामला केवल फोन तक सीमित नहीं है। विश्वेन्द्र शाह ने पत्र में बताया कि, इस बीच एक और गंभीर जानकारी सामने आई है कि कोई अज्ञात व्यक्ति हमारे आवास के पिछले गेट की जासूसी कर रहा है और इस बात की निगरानी रख रहा है कि दरवाजा किस समय खुलता-बंद होता है और कौन आता-जाता है। लगभग तीन दिन पहले रात 9:00 से 10:00 बजे के बीच एक सफेद रंग की स्विफ्ट गाड़ी, जिसके शीशे काले थे, कोठी के दूसरी तरफ काफी देर तक खड़ी रही और उसमें सवार लोग कोठी की निगरानी कर रहे थे।’

जयंत चौधरी का राजनीतिक सफर

जयंत चौधरी वर्तमान में नरेंद्र मोदी सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने समाजवादी पार्टी (SP) का साथ छोड़कर NDA का दामन थामा था। यह फैसला तब आया जब केंद्र सरकार ने उनके दादा और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को ‘भारत रत्न’ देने का ऐलान किया। उस समय जयंत चौधरी ने ‘X’ पर भावुक पोस्ट लिखते हुए कहा था, ‘दिल जीत लिया।’

धमकी की खबरों के बीच, मंत्री जयंत चौधरी अपने विभागीय कार्यों में भी सक्रिय हैं। हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसान उत्पादक संगठनों (FPO) के माध्यम से किसान बेहतर बाजारों तक पहुंच बना सकते हैं। सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा भी बढ़ाई है, लेकिन इसका असली लाभ तभी मिलेगा जब किसान जागरूक होकर समूहों में काम करेंगे।



Source link

LPG Shortage: 10% बढ़ा एलपीजी का कोटा, इस राज्य के 40000 होटलों पर नहीं लगेगा ताला


India

oi-Ankur Sharma

LPG Shortage: देशभर में हजारों होटल मालिकों को गैस की कमी के कारण अपने प्रतिष्ठान बंद करने पड़ रहे थे। अकेले कर्नाटक में ही लगभग 40,000 होटल हैं, जिन पर लाखों लोगों की आजीविका निर्भर करती है। एलपीजी सिलेंडर की कमी से होटल मालिकों और रेस्तरां चलाने वालों को काफी मुश्किल हो रही थी, ऐसी स्थिति में, केंद्र सरकार ने व्यावसायिक एलपीजी गैस सिलेंडरों की आपूर्ति को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला किया है।

केंद्र सरकार ने राज्यों को दिए जाने वाले व्यावसायिक एलपीजी कोटे में 10% की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। इस कदम का मुख्य उद्देश्य बाजार में बढ़ती मांग और आपूर्ति के बीच के अंतर को कम करना है। यह कदम बढ़ती ऊर्जा मांग, महंगाई के दबाव और आम लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

LPG Shortage

LPG की कीमतों में सीधे कटौती नहीं की गई है

फिलहाल यह फैसला कोटे की संख्या बढ़ाने से जुड़ा है, कीमतों में सीधे कटौती नहीं की गई है। लेकिन सब्सिडी मिलने से उपभोक्ताओं को अप्रत्यक्ष राहत जरूर मिलेगी। तो वहीं विशेषज्ञों का मानना है कि यह फैसला महंगाई के दबाव को कम करेगा, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा और ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ावा देगा।

कैसे तय होते हैं LPG की कीमतें?

आपको बता दें कि कर्नाटक में, LPG की कीमतें ज़्यादातर सरकारी तेल निगमों द्वारा नियंत्रित की जाती हैं। LPG की दरें हर महीने दुनिया भर में कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर बदलती रहती हैं। अगर कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी होती है, तो कर्नाटक में भी LPG की कीमतें बढ़ जाती हैं। इसी तरह, कच्चे तेल की कीमतों में कमी आने पर LPG की कीमतों में भी गिरावट आती है।

LPG Price Today:कर्नाटक में घरेलू LPG की आज की कीमतें

  • बेंगलुरु- 915.50 रुपये
  • बेंगलुरु ग्रामीण-915.50 रुपये
  • बेल्लारी- रु.933.00
  • बीजापुर-937.50 रुपये
  • चिक्कबल्लपुर-रु.923.00
  • चित्रदुर्ग-रु.926.00
  • दावणगेरे-रु.926.00
  • गडग-रु.949.00
  • हसन-रु.926.00
  • कोडागू-रु.931.00
  • कोप्पल-रु.949.00
  • मैसूर-917.50 रुपये
  • रामानगर-920.50 रुपये
  • तुमकुर-923.50 रुपये
  • धारवाड़-रु.932.00
  • गुलबर्गा-939.50 रुपये



Source link