LPG cylinder shortage West Bengal: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एलपीजी गैस सिलेंडरों की किल्लत और बढ़ती कीमतों के खिलाफ कोलकाता में विशाल विरोध रैली का नेतृत्व किया। केंद्र सरकार की नीतियों को आड़े हाथों लेते हुए ममता ने गैस की कमी को “मानव निर्मित संकट” बताया। जानें इस विरोध मार्च और बंगाल में गहराते ईंधन संकट की पूरी जानकारी।
Source link
LPG cylinder shortage: सिलेंडर की किल्लत पर सड़क पर उतरी ममता बनर्जी, मोदी सरकार के खिलाफ कर दिया बड़ा ऐलान
पूर्व PM देवगौड़ा ने राहुल के प्रदर्शन की आलोचना की: सोनिया को लेटर लिखकर कहा- संसद की सीढ़ियों पर चाय-नाश्ते करना उसकी गरिमा कम करता है
पूर्व प्रधानमंत्री और जेडी(एस) नेता एचडी देवगौड़ा ने संसद में विपक्ष के हंगामे के तरीके को लेकर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को लेटर लिखा है। उन्होंने विपक्ष के नेता राहुल गांधी का नाम लिए बिना संसद उनके विरोध की आलोचना की। 92 साल के देवगौड़ा ने दो पेज के लेटर में राहुल के हाल के प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए कहा कि संसद के बजट सत्र के दौरान लगातार नारेबाजी, पोस्टर दिखाने और धरना-प्रदर्शन से लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा को नुकसान पहुंच रहा है। संसद परिसर में सीढ़ियों पर बैठकर चाय-नाश्ते के साथ प्रदर्शन करना संस्थान की गरिमा को कम करता है। देवगौड़ा ने संसद परिसर में बढ़ती अव्यवस्था और विरोध के तरीके पर चिंता जताते हुए इसे ‘कैजुअल प्रोटेस्ट की संस्कृति’ बताया। उन्होंने सोनिया गांधी से अपील करते हुए कहा- विपक्ष की वरिष्ठ नेता होने के नाते आप अपने सांसदों से बात करें और संसदीय मर्यादा बनाए रखने के लिए उन्हें समझाएं। देवगौड़ा ने आगे सोनिया से कहा- संसद के भीतर और उसके परिसर में पैदा हो रही अराजक स्थिति लोकतंत्र की बुनियाद को नुकसान पहुंचा सकती है। विपक्षी दलों को विरोध करने का पूरा अधिकार है, लेकिन विरोध का तरीका ऐसा होना चाहिए जिससे लोकतांत्रिक संस्थाओं को क्षति न पहुंचे। उन्होंने सोनिया गांधी से अपील की कि वह विपक्ष के सीनियर नेताओं से बात करें और अपने अनुभव और परिपक्वता के आधार पर उन्हें संयम बरतने की सलाह दें। पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 75 वर्षों में देश ने मिलकर लोकतांत्रिक संस्थाओं का निर्माण किया है और विरोध का तरीका ऐसा होना चाहिए जो इस व्यवस्था को कमजोर न करे। लेटर के अंत में उन्होंने कहा कि विरोध लोकतंत्र का अहम हिस्सा है, लेकिन उसे संसदीय नियमों और परंपराओं के दायरे में ही होना चाहिए ताकि लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा बनी रहे।
Source link
वांगचुक की रिहाई के दो दिन बाद लेह में रैली: कारगिल बंद रहा, सितंबर 2025 में हिंसक प्रदर्शन में 4 लोगों की मौत हुई थी
लेह (लद्दाख)2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
लेह में सोमवार को अगल राज्य की मांग को लेकर लोगों ने रैली निकाली।
लद्दाख के लेह शहर में सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सैकड़ों लोगों ने रैली निकाली। वहीं कारगिल में बंद रखा गया। यह रैली पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की रिहाई के दो दिन बाद हुई। सितंबर 2025 में लेह में हिंसक प्रदर्शन हुआ था। इसमें पुलिस फायरिंग में 4 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद यह पहली रैली है।
यह बंद और रैली लेह एपेक्स बॉडी (LAB) और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (KDA) के आह्वान पर किया गया। इन संगठनों की मुख्य मांगें लद्दाख को राज्य का दर्जा देना और उसे संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करना हैं।
वांगचुक को करीब छह महीने तक राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत हिरासत में रखा गया था। केंद्र सरकार ने शनिवार को घोषणा की कि सभी पक्षों के साथ रचनात्मक और सार्थक बातचीत को आसान बनाने के लिए वांगचुक की हिरासत समाप्त की जा रही है।

रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं।
पुलिस फायरिंग में मारे गए लोगों की तस्वीरे लेकर रैली में पहुंचे
रैली का नेतृत्व LAB के सह-अध्यक्ष चेरिंग दोरजे ने किया। प्रदर्शनकारी सिंगे नामग्याल चौक से लेह के पोलो ग्राउंड तक मार्च करते हुए गए। रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं और लोग राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची की मांग के समर्थन में नारे लगा रहे थे।
कुछ लोग उन चार लोगों की तस्वीरें भी लेकर चल रहे थे, जिनकी पिछले साल सितंबर में पुलिस फायरिंग में मौत हो गई थी, जब LAB की रैली हिंसक हो गई थी।
LAB और KDA के संयुक्त आह्वान पर कारगिल और द्रास में पूरी तरह बंद रहा। ये दोनों संगठन पिछले पांच वर्षों से राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची की मांग को लेकर आंदोलन चला रहे हैं।
लद्दाख के पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने लेह के सिंगे नामग्याल चौक में रैली स्थल का दौरा किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस और सुरक्षा बल तैनात किए गए थे।अधिकारियों के अनुसार कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं मिली।

रैली में शामिल हुए लोग राज्य का दर्जा देने की मांग कर रहे थे।
सड़कें बंद, प्रतिबंध के बाद भी लोग रैली में पहुंचे
लेह में पत्रकारों से बात करते हुए चेरिंग दोरजे ने कहा कि प्रशासन ने सड़कें बंद कर दी थीं, प्रतिबंध लगा दिए थे। फिर भी लोगों ने बड़ी संख्या में रैली में भाग लिया। उन्होंने लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करने के लिए बधाई दी और रैली को बड़ी सफलता बताया।
उन्होंने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि एपेक्स बॉडी को जनता का समर्थन नहीं है, लेकिन आज लद्दाख के लोगों ने दिखा दिया कि वे LAB और KDA के साथ हैं।
सोनम वांगचुक, जो इस आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से एक हैं, को सितंबर में इस आरोप में NSA के तहत हिरासत में लिया गया था कि उन्होंने प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़काई।

—————————————
ये खबर भी पढ़ें:
सरकार ने सोनम वांगचुक पर लगा NSA हटाया:170 दिन बाद जोधपुर जेल से रिहा; लेह हिंसा के बाद हिरासत में लिए गए थे

लेह प्रदर्शन के दौरान सोनम वांगचुक 21 दिनों तक अनशन पर रहे थे। यह फोटो 24 सितंबर 2025 की है।
केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हो गया। गृह मंत्रालय के अनुसार, सोनम ने NSA एक्ट के तहत अपनी हिरासत की अवधि का लगभग आधा हिस्सा पूरा कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर…
Rajya Sabha Election 2026: ओडिशा में कांग्रेस के 3 विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग, नवीन पटनायक ने लगाया आरोप
India
oi-Smita Mugdha
Rajya Sabha Election 2026: देश के 10 राज्यों की 37 सीटों के लिए जारी Rajya Sabha Election 2026 अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। इन सीटों में से 26 उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं, जबकि बाकी 11 सीटों के लिए सोमवार को मतदान कराया जा रहा है। मतदान सुबह 9 बजे से शुरू हुआ और शाम तक परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है। इस बार के चुनाव में भी क्रॉस वोटिंग का खतरा बना हुआ।
इसी बीच ओडिशा में राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग की खबर सामने आई है, जिसने राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के तीन विधायकों रमेश जैना, दसरथो गोमागो और सोफिया फिरदौस ने पार्टी लाइन से हटकर बीजेपी समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया। इस घटनाक्रम पर पूर्व सीएम नवीन पटनायक ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बीजेपी पर प्रलोभन देने का आरोप लगाया है।

Odisha Cross Voting: 3 विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग
ओडिशा में राज्यसभा की चार सीटों के लिए विधानसभा परिसर में मतदान जारी है। इस बीच विपक्षी दल बीजेडी और कांग्रेस ने सत्तारूढ़ बीजेपी पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया है। मतदान शुरू होते ही राज्य के स्वास्थ्य एवं संसदीय कार्य मंत्री मुकेश महालिंग ने सबसे पहले अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उनके बाद राजस्व मंत्री सुरेश पुजारी ने वोट डाला, जो हाल ही में दिल्ली में इलाज के बाद ओडिशा लौटे हैं।
इस चुनाव में एक और दिलचस्प घटनाक्रम तब सामने आया जब बीजद के निलंबित विधायक सनातन महाकुड से पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के पक्ष में वोट देने की अपील की थी। हालांकि, महाकुड ने कहा कि उन्होंने उस उम्मीदवार को वोट दिया है जो राज्य के हित में काम करेगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बीजद ने उन्हें बिना किसी ठोस कारण के निलंबित कर दिया और विधानसभा में उनकी सीट भी बदल दी। माकपा विधायक लक्ष्मण मुंडा ने बताया कि उन्होंने अपने समर्थन वाले उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया है।
Rajya Sabha Election 2026: ओडिशा से लेकर बिहार तक क्रॉस वोटिंग
ओडिशा में क्रॉस वोटिंग की इस घटना ने राज्यसभा चुनाव के बीच सियासी समीकरणों को और दिलचस्प बना दिया है। अब सबकी नजरें शाम को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं। हरियाणा और बिहार में भी क्रॉस वोटिंग की आशंका बनी हुई है। हालांकि, अंतिम नतीजे आने के बाद ही तय हो सकेगा कि किस राज्य में कितनी क्रॉस वोटिंग हुई है।
-

Odisha: कटक में भीषण हादसा, SCB मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा केयर में लगी आग, 10 मरीजों की मौत
-

MP News: मध्य प्रदेश में LPG संकट, गैस नहीं मिलने से ठंडी पड़ी रसोई, होटल-ढाबे बंद होने की कगार पर
-

क्रॉस वोटिंग के लिए 5 करोड़ का ऑफर! राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने BJP पर लगाए खरीद-फरोख्त के आरोप
-

Rajya Sabha Elections 2026 Winning List: उम्मीदवारों की पूरी विजेता सूची
-

LPG Shortage: गैस संकट के बीच दिल्ली में कांग्रेस का हल्लाबोल,’संसद घेराव’ करने पहुंचे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता
-

Bihar Rajya Sabha Election: मतदान के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, तेजस्वी बोले- ‘सब अफवाह’
-

Haryana Rajya Sabha Election 2026 Results: कौन पहुंचेगा राज्यसभा? नतीजे थोड़ी देर में
-

कांशीराम जयंती पर भोपाल में बहुजन समाज का बड़ा संदेश: संविधान बचाने के लिए राहुल गांधी का साथ दें
-

Mojtaba Khamenei Health: ईरान में धमाके के बीच फरार हुए मोजतबा खामेनेई, इस देश ने दी शरण
-

Ladli Behna Yojana: इन महिलाओं के खाते में नहीं आएंगे 1500 रुपये, घर बैठे ऐसे करें स्टेटस चेक
-

जीत का जश्न अभी थमा नहीं था कि मिली एक और गुड न्यूज! सूर्या ने फैंस से छिपाई बड़ी बात, एक वीडियो से खुला राज
-

Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना हुआ और सस्ता! 10 ग्राम गोल्ड की कीमत में बड़ी गिरावट, आज क्या है नया रेट
-

‘मुझे रात 9 बजे अजीब सी तलब लगती है और फिर’, फेमस एक्ट्रेस का शॉकिंग खुलासा, जेल से बाहर आकर बताई सच्चाई
-

आज का सिंह राशिफल 15 मार्च 2026: कार्यक्षेत्र में मिलेगी नई पहचान, रिश्तों में रखें धैर्य
-

North Korea missile launch: युद्ध के माहौल के बीच किम जोंग उन ने दागी मिसाइल, जपानी PM ने बुलाई इमरजेंसी बैठक
LPG Illegal Gas: दिल्ली में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, 1 आरोपी गिरफ्तार, कई सिलेंडर बरामद
Delhi
oi-Sumit Jha
LPG Illegal Gas Refilling: दिल्ली पुलिस ने पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करने वाले एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। 46 वर्षीय दुकानदार योगेश गुप्ता को इस खतरनाक काम को अंजाम देते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी बिना किसी लाइसेंस या सुरक्षा इंतजामों के बड़े घरेलू सिलेंडरों से गैस निकालकर छोटे सिलेंडरों में भर रहा था।
यह न केवल कानूनन जुर्म है, बल्कि घनी आबादी वाले इलाके में एक बड़े हादसे को दावत देने जैसा था। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में सिलेंडर और रिफिलिंग मशीनें जब्त कर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

Delhi LPG racket: कैसे हुआ इस रैकेट का खुलासा?
दिल्ली पुलिस को शकरपुर की एक दुकान में अवैध गतिविधियों की गुप्त सूचना मिली थी। जब पुलिस टीम ने वहां छापा मारा, तो योगेश गुप्ता नाम का शख्स गैस रिफिलिंग करता पाया गया। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह पिछले कई दिनों से बड़े 14.2 किलो वाले सिलेंडरों से गैस निकालकर 5 किलो वाले छोटे सिलेंडरों में भर रहा था। उसके पास इस काम के लिए न तो कोई वैध कागजात थे और न ही अग्निशमन सुरक्षा के कोई उपकरण मौजूद थे।
LPG black marketing Delhi: मौके से क्या-क्या सामान मिला?
पुलिस की छापेमारी के दौरान दुकान से कई आपत्तिजनक चीजें बरामद हुईं। इनमें 14.2 किलो वाले दो बड़े घरेलू सिलेंडर, 5 किलो वाले तीन छोटे सिलेंडर (लाल और हरे रंग के), एक गैस ट्रांसफर करने वाला पाइप (तोतापास), एक गैस रिफिलिंग मशीन और एक वजन करने वाला कांटा शामिल है। ये सभी चीजें इस बात का सबूत थीं कि वहां बड़े पैमाने पर गैस की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग का धंधा चल रहा था।
ये भी पढे़ं: Delhi LPG Crisis: दिल्ली में सिर्फ 20% सिलेंडर सप्लाई का नया नियम लागू, किन लोगों को मिलेगी प्राथमिकता?
Gas cylinder raid East Delhi: जनता के लिए कितना बड़ा खतरा?
अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करना एक जलते हुए बम के पास रहने जैसा है। रिफिलिंग मशीन और पाइप का इस्तेमाल करते समय गैस लीक होने का बहुत ज्यादा खतरा रहता है। चूंकि यह दुकान रिहायशी इलाके में थी, इसलिए जरा सी चिंगारी पूरे मोहल्ले को राख कर सकती थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने सुरक्षा मानकों को पूरी तरह ताक पर रख दिया था, जिससे आसपास रहने वाले लोगों की जान दांव पर लगी हुई थी।
ये भी पढ़ें: LPG-Oil Crisis: अभी और बढ़ेगा गैस-तेल का संकट? भारत पर भी मंडरा रहा खतरा! Trump ने मदद के लिए फैलाए हाथ
कौन सी कानूनी धाराएं लगाई गईं?
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की है। उस पर ‘आवश्यक वस्तु अधिनियम’ (Essential Commodities Act) की धारा 3/7 के तहत केस दर्ज किया गया है क्योंकि वह गैस की कालाबाजारी कर रहा था। इसके अलावा, नए कानून (BNS) की धाराओं के तहत लापरवाही बरतने और लोगों की जान खतरे में डालने के आरोप लगाए गए हैं। इन धाराओं में दोषी पाए जाने पर भारी जुर्माने के साथ जेल की सजा का भी प्रावधान है।
ये भी पढ़ें: PNG New Rule: घर में पाइपलाइन गैस और LPG दोनों हैं तो सावधान! तुरंत करें ये काम, सरकार का नया आदेश लागू
गैस कालाबाजारी पर पुलिस की चेतावनी
इस कार्रवाई के बाद दिल्ली पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस का कहना है कि घरेलू गैस का कमर्शियल इस्तेमाल या अवैध रिफिलिंग करना संगीन अपराध है। लोगों से अपील की गई है कि वे केवल अधिकृत वेंडरों से ही गैस लें और अगर कहीं भी ऐसी अवैध गतिविधि देखें, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। शकरपुर थाने की पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि इसके पीछे के पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके।
-

Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना हुआ और सस्ता! 10 ग्राम गोल्ड की कीमत में बड़ी गिरावट, आज क्या है नया रेट
-

‘मुझे रात 9 बजे अजीब सी तलब लगती है और फिर’, फेमस एक्ट्रेस का शॉकिंग खुलासा, जेल से बाहर आकर बताई सच्चाई
-

आज का सिंह राशिफल 15 मार्च 2026: कार्यक्षेत्र में मिलेगी नई पहचान, रिश्तों में रखें धैर्य
-

North Korea missile launch: युद्ध के माहौल के बीच किम जोंग उन ने दागी मिसाइल, जपानी PM ने बुलाई इमरजेंसी बैठक
-

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट! ₹2990 सस्ता हुआ गोल्ड, 15 मार्च को क्या है 22K-18K का भाव
-

Shani Asta 2026: शनि हुए अस्त, इन तीन राशियों की किस्मत बनेगी रॉकेट, जमकर होगा धनलाभ
-

LPG Gas Rule: घर में कितने गैस सिलेंडर रखना कानूनी? ज्यादा रखे तो हो सकती है जेल, सरकार का पूरा नियम जान लें
-

Explained: रूस अब क्यों नहीं दे रहा भारत को तेल पर छूट? पुतिन भी खेल गए, देखें 2022 से 2026 तक का ग्राफ
-

Tanushree Dutta Caste: बॉलीवुड की पोल खोलने वालीं तनुश्री दत्ता की क्या है जाति? लड़कियों पर किया ऐसा कमेंट
-

PNG New Rule: घर में पाइपलाइन गैस और LPG दोनों हैं तो सावधान! तुरंत करें ये काम, सरकार का नया आदेश लागू
-

1-2 नहीं 6 हसीनाओं के साथ चला Pawan Singh का चक्कर, बेवफाई-धोखेबाजी का लगा ऐसा आरोप, कर ली तीसरी शादी?
-

North Korea missile launch: अचानक क्यों भड़के किम जोंग उन? क्यों दागीं 10 मिसाइलें, किस देश से है लफड़ा?
‘हिजाब पहनो या बाहर निकलो’, लखनऊ के बड़ा इमामबाड़ा में सिर ढकने को लेकर विवाद, वीडियो वायरल
Trending
oi-Kumari Sunidhi Raj
Lucknow Hijab Controversy: बड़ा इमामबाड़ा में घूमने आई कुछ हिंदू लड़कियों को सिर ढकने के लिए कहे जाने का मामला सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अलग-अलग संगठनों और लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।
इस मामले को लेकर मान्या सिंह ने फेसबुक पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में उन्होंने बताया कि वह अपनी दोस्तों के साथ इमामबाड़ा घूमने गई थीं। उसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें सिर ढककर आने को कहा।

हिजाब के बिना एंट्री बैन
मान्या के मुताबिक, उनसे कहा गया कि बिना हिजाब या दुपट्टे के परिसर में आना ठीक नहीं है और पहले सिर ढककर आएं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि लोग कैसे तय कर सकते हैं कि कोई क्या पहने और क्या नहीं।
‘दुपट्टा लाओ या यहां से निकलो’
मान्या सिंह ने बताया कि वहां मौजूद एक व्यक्ति ने उनसे कहा, “दुपट्टा लेकर आओ, बिना हिजाब यहां आना मना है।” उन्होंने यह भी दावा किया कि अगर उन्होंने सिर नहीं ढका तो उन्हें बाहर जाने के लिए कहा गया।
हालांकि मान्या और उनकी दोस्त ने यह बात नहीं मानी और बिना हिजाब या दुपट्टे के ही परिसर में घूमती रहीं।
वीएचपी नेता ने जताई नाराजगी
इस पूरे विवाद पर विनोद बंसल ने भी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि लखनऊ घूमने आई कुछ हिंदू लड़कियों को इमामबाड़ा परिसर में हिजाब पहनने के लिए कहना गलत है।
उन्होंने आरोप लगाया कि लड़कियों को घूरकर देखना, उनके कपड़ों को लेकर टिप्पणी करना और बाहर निकालने की धमकी देना महिलाओं के प्रति गलत सोच को दिखाता है।
कार्रवाई की मांग
विनोद बंसल ने कहा कि मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए जांच होनी चाहिए। उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस से सख्त कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग को भी इस मामले का संज्ञान लेना चाहिए।
फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इस पर अलग-अलग राय दे रहे हैं।
-

जीत का जश्न अभी थमा नहीं था कि मिली एक और गुड न्यूज! सूर्या ने फैंस से छिपाई बड़ी बात, एक वीडियो से खुला राज
-

Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना हुआ और सस्ता! 10 ग्राम गोल्ड की कीमत में बड़ी गिरावट, आज क्या है नया रेट
-

‘मुझे रात 9 बजे अजीब सी तलब लगती है और फिर’, फेमस एक्ट्रेस का शॉकिंग खुलासा, जेल से बाहर आकर बताई सच्चाई
-

आज का सिंह राशिफल 15 मार्च 2026: कार्यक्षेत्र में मिलेगी नई पहचान, रिश्तों में रखें धैर्य
-

North Korea missile launch: युद्ध के माहौल के बीच किम जोंग उन ने दागी मिसाइल, जपानी PM ने बुलाई इमरजेंसी बैठक
-

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट! ₹2990 सस्ता हुआ गोल्ड, 15 मार्च को क्या है 22K-18K का भाव
-

Shani Asta 2026: शनि हुए अस्त, इन तीन राशियों की किस्मत बनेगी रॉकेट, जमकर होगा धनलाभ
-

LPG Gas Rule: घर में कितने गैस सिलेंडर रखना कानूनी? ज्यादा रखे तो हो सकती है जेल, सरकार का पूरा नियम जान लें
-

Explained: रूस अब क्यों नहीं दे रहा भारत को तेल पर छूट? पुतिन भी खेल गए, देखें 2022 से 2026 तक का ग्राफ
-

Tanushree Dutta Caste: बॉलीवुड की पोल खोलने वालीं तनुश्री दत्ता की क्या है जाति? लड़कियों पर किया ऐसा कमेंट
-

PNG New Rule: घर में पाइपलाइन गैस और LPG दोनों हैं तो सावधान! तुरंत करें ये काम, सरकार का नया आदेश लागू
-

1-2 नहीं 6 हसीनाओं के साथ चला Pawan Singh का चक्कर, बेवफाई-धोखेबाजी का लगा ऐसा आरोप, कर ली तीसरी शादी?
बंगाल-असम समेत 5 राज्यों में आचार संहिता: चुनाव आयोग ने 5000 से ज्यादा फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात किए; BJP आज केरल के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करेगी
- Hindi News
- National
- Assembly Election 2026 LIVE Updates; Modi Mamata Banerjee | Bengal Assam Kerala Tamil Nadu Puducherry Vidhansabha Chunav
कोलकाता/चेन्नई/दिसपुर/तिरुवनंतपुर30 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
इन चुनावों में 824 विधानसभा सीटों पर 17.4 करोड़ वोटर वोट डालेंगे- फोटो फाइल
ECI ने रविवार को चार राज्यों पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और असम के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों का शेड्यूल घोषित किया। इसके साथ ही इन राज्यों में आचार संहिता लागू हो गई है।
चुनाव आयोग ने सोमवार को बताया कि चुनावी राज्यों में 5,173 से ज्यादा फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात किए गए हैं ताकि शिकायतों पर 100 मिनट के भीतर कार्रवाई हो। इसके अलावा, 5,200 से ज्यादा स्टैटिक सर्विलांस टीमें (SST) भी तैनात की गई हैं।
इधर, केरल BJP के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आज पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा घोषित किए जाने की उम्मीद है।
बंगाल में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। केरल और असम में वोटिंग एक ही चरण में 9 अप्रैल को होगी, जबकि तमिलनाडु में 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। पुडुचेरी में भी वोटिंग 9 अप्रैल को ही होगी।
इसके अलावा गोवा, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, नागालैंड और त्रिपुरा की छह सीटों पर उपचुनाव भी हो रहे हैं। ECI ने बताया कि चारों राज्यों और पुडुचेरी में वोटों की गिनती 4 मई को होगी।

गाजियाबाद में छुट्टी नहीं देने पर बैंक मैनेजर की हत्या: ऑफिस के अंदर गार्ड ने सीने में गोली मारी, राइफल लेकर भागा – Loni News
गाजियाबाद में पंजाब एंड सिंध बैंक के मैनेजर अभिषेक शर्मा (34 साल) की गार्ड ने गोली मारकर हत्या कर दी। वह बिहार के रहने वाले थे। गार्ड रवींद्र कई दिनों से मैनेजर अभिषेक से छुट्टी मांग रहा था। सोमवार दोपहर करीब 1:45 बजे वह मैनेजर के पास पहुंचा। जहां छुट्टी को लेकर अभिषेक शर्मा से उसका विवाद हो गया। इसी बीच रवींद्र ने बंदूक से उनकी छाती पर गोली मार दी। अभिषेक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। बैंक में अचानक फायरिंग से लोग दहशत में आ गए। इसी बीच आरोपी गार्ड अपने एक अन्य साथी के साथ मौके से भाग निकला। बैंक स्टाफ ने मैनेजर को बाइक से दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। घटना से जुड़ा बैंक के गेट का एक CCTV सामने आया है, जिसमें गार्ड अपने साथी के साथ दिख रहा था। उसके भागने के कुछ मिनट बाद बैंक मैनेजर को लोग उठाकर ले जाते दिखे। वारदात लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के बलराम नगर इलाके की है। मामले में ACP ज्ञान प्रकाश राय ने बताया, आरोपी गार्ड बागपत का रहने वाला है। काफी समय से छुट्टी को लेकर मैनेजर अभिषेक शर्मा से विवाद था। इसके चलते उसने यह घटना अंजाम दी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वारदात से जुड़ी 3 फोटो देखिए… गाजियाबाद में पत्नी के साथ रहते थे अभिषेक
बैंक मैनेजर अभिषेक शर्मा बिहार में पटना के लखीपुर के रहने वाले थे। अगस्त, 2025 से वह गाजियाबाद में पत्नी के साथ किराए पर रह रहे थे। इस समय पत्नी बिहार में है। घटना की जानकारी दी गई है। परिवार गाजियाबाद आ रहा है। बैंक मैनेजर ने फोन पर फटकार लगाई थी
बैंक कर्मियों के अनुसार, रविवार को बैंक में छुट्टी थी, लेकिन गार्ड सोमवार सुबह भी ड्यूटी पर नहीं आया। इस पर मैनेजर अभिषेक शर्मा ने उसे फोन किया। ड्यूटी पर न आने का कारण पूछते हुए फटकार लगाई थी। गार्ड ने जवाब दिया कि कुछ इमरजेंसी आ गई है। इसलिए आज नहीं आ सकता हूं। अभिषेक ने कहा कि तुरंत बैंक आओ। रवींद्र गुस्से में दोपहर डेढ़ बजे अपने एक साथी के साथ बाइक से बैंक पहुंचा। उसने साथी को बैंक के बाहर खड़ा कर दिया। फिर अंदर जाकर उसने बैंक में जमा अपनी लाइसेंसी बंदूक ली। इसके बाद वह सीधे बैंक मैनेजर के पास पहुंचकर झगड़ने लगा। घटना के समय बैंक में मैनेजर समेत पांच कर्मचारी काम कर रहे थे। जब तक अन्य कर्मचारी कुछ समझ पाते, तब तक गार्ड ने मैनेजर के सीने में गोली मार दी। आर्मी से रिटायर्ड है आरोपी गार्ड
पुलिस के अनुसार, गार्ड रवींद्र हुड्डा (45 साल) 2018 में आर्मी से रिटायर्ड हुआ था। वह बागपत के मंसूरपुर थाना क्षेत्र में चांदीनगर का रहने वाला है। रवींद्र की तीन महीने पहले पंजाब एंड सिंध बैंक में एक एजेंसी के जरिए नौकरी लगी थी। रवींद्र के परिवार में तीन बच्चे हैं। इनमें दो लड़की और एक लड़का है। आरोपी रविंद्र शराब का आदी है और आए दिन नशे में लोगों से झगड़ा करता है। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया- हाफ पैंट और टीशर्ट में आया था गार्ड
प्रत्यक्षदर्शी आरएन पांडेय ने बताया, मैं भी बैंक आया था। अंदर जा ही रहा था, तभी गोली चलने की आवाज सुनाई दी तो रुक गया। तभी एक व्यक्ति, जो हाफ पैंट और पीली रंग की टीशर्ट में था, वह बाहर आया। उसके एक हाथ में बंदूक थी। उसके साथ एक और व्यक्ति भी था, जो कुर्ता-पैंट और सिर पर पगड़ी पहने था। दोनों बड़े आराम से बैंक से बाहर निकले। मेन रोड पर एक बाइक खड़ी थी। दोनों उसी बाइक से भाग निकले। बैंक के कर्मी मैनेजर को उठाकर बाहर लेकर आए थे। बैंक मैनेजर की हत्या के मकसद से ही बैंक पहुंचा था गार्ड
लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने हत्यारोपी गार्ड रवींद्र हुड्डा और उसके साथी शीशपाल को गिरफ्तार कर लिया है। रवींद्र छुट्टी न मिलने से नाराज था। वह सैलरी को लेकर भी संतुष्ट नहीं था। गाजियाबाद ग्रामीण जोन के पुलिस उपायुक्त सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने बताया- पंजाब एंड सिंध बैंक में तैनात गार्ड की बंदूक बैंक में ही जमा थी। गार्ड ने वहीं से बंदूक वापस लेकर बैंक मैनेजर अभिषेक को गोली मार दी। दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। ……………. ये खबर भी पढ़िए… स्टंटबाजी में 12वीं के छात्र की मौत, VIDEO: लखनऊ में बुलेट-स्कूटी की भीषण टक्कर, छात्र उछलकर डिवाइडर पर गिरा
लखनऊ में बाइक रेसिंग में 12वीं के छात्र की जान चली गई। जनेश्वर मिश्र पार्क के पास बुलेट और कावासाकी बाइक सवार रेस लगा रहे थे। तभी सामने स्कूटी आ गई। स्कूटी से टकराने के बाद बुलेट डिवाइडर से जा भिड़ी। बुलेट सवार 12वीं का छात्र उछलकर डिवाइडर से टकराकर। उसका सिर फट गया। हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। कावासाकी सवार लड़के ने लोगों की मदद से बुलेट सवार दोस्त को अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर…
Source link
LPG supply crisis: खत्म होगा गैस का संकट! 46,000 टन गैस लेकर गुजरात पहुंचने वाला है ‘शिवालिक’
India
oi-Sumit Jha
LPG tanker Shivalik Nanda Devi: ईरान और इजराइल के बीच युद्ध की आहट और वैश्विक तनाव के बीच भारत के लिए एक बहुत बड़ी कूटनीतिक जीत और राहत भरी खबर आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के बीच हुई सफल वार्ता के बाद, होर्मुज स्ट्रेट का रास्ता भारतीय जहाजों के लिए खोल दिया गया है।
अब 46,000 टन एलपीजी से लदा भारतीय जहाज ‘शिवालिक’ और ‘नंदा देवी’ भारतीय नौसेना के कड़े पहरे में सुरक्षित रूप से गुजरात तट की ओर बढ़ रहे हैं। युद्ध जैसे हालातों में भारत की यह ‘एनर्जी सिक्योरिटी’ न केवल रसोई गैस की किल्लत को खत्म करेगी, बल्कि वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती ताकत का प्रमाण भी है।

Strait of Hormuz Indian LPG tanker: होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित रास्ता
ईरान ने इजराइल के साथ बढ़ते तनाव के बीच भारत के साथ अपनी दोस्ती निभाई है। होर्मुज स्ट्रेट, जो दुनिया के सबसे संवेदनशील तेल मार्गों में से एक है, वहां से भारतीय एलपीजी टैंकरों को सुरक्षित निकलने की अनुमति दी गई है। ईरानी राजदूत मोहम्मद फतहली ने स्पष्ट किया कि भारत और ईरान के हित एक समान हैं, इसलिए युद्ध जैसी स्थिति के बावजूद भारतीय जहाजों को प्राथमिकता दी गई।
ये भी पढे़ं: LPG Gas Rule: घर में कितने गैस सिलेंडर रखना कानूनी? ज्यादा रखे तो हो सकती है जेल, सरकार का पूरा नियम जान लें
Israel Iran War Tension Impact: जहाज ‘शिवालिक’ की घर वापसी
भारतीय झंडे वाला एलपीजी टैंकर ‘शिवालिक’ मौत के कुएं कहे जाने वाले होर्मुज स्ट्रेट को सफलतापूर्वक पार कर चुका है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, भारतीय नौसेना के जंगी जहाजों के सुरक्षा घेरे में ‘शिवालिक’ अब खुले समुद्र में है और तेजी से गुजरात के कांडला या मुंबई बंदरगाह की ओर बढ़ रहा है।
उम्मीद है कि आज 46,000 टन गैस का खजाना भारत पहुंच जाएगा, जिससे देश में गहराते गैस संकट पर पूर्ण विराम लग जाएगा। मोदी सरकार की सफल कूटनीति ने युद्ध के बीच भी भारत की ‘एनर्जी लाइफलाइन’ को सुरक्षित बचा लिया है।
‘नंदा देवी’ और 46,000 टन गैस
भारत की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए ‘नंदा देवी’ जहाज एक बड़ी खेप लेकर आ रहा है। इस जहाज में 46,000 मीट्रिक टन से अधिक लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) लदी हुई है। इतनी भारी मात्रा में गैस की सुरक्षित आपूर्ति भारत की डोमेस्टिक सप्लाई चेन के लिए जीवनरेखा की तरह है। ‘नंदा देवी’ ने भी संवेदनशील समुद्री क्षेत्र को पार कर लिया है।
ये भी पढ़ें: North Korea missile launch: युद्ध के माहौल के बीच किम जोंग उन ने दागी मिसाइल, जपानी PM ने बुलाई इमरजेंसी बैठक
मोदी-पेजेशकियन बातचीत का असर
इस सुरक्षित ट्रांजिट के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के बीच हुई ‘हाई-लेवल’ बातचीत का बड़ा हाथ है। इजराइल और अमेरिका के साथ जारी तनाव के बावजूद, दोनों नेताओं ने ऊर्जा प्रवाह और माल की सुरक्षित आवाजाही को लेकर चर्चा की थी। इसी संवाद का नतीजा है कि भारतीय व्यापारिक जहाजों को सुरक्षित रास्ता मिला।
भारतीय नौसेना का सुरक्षा कवच
भारतीय नौसेना इस पूरे ऑपरेशन में एक सुरक्षा कवच की तरह काम कर रही है। मिशन के तहत तैनात नौसैनिक जहाजों ने ‘शिवालिक’ और ‘नंदा देवी’ को करीब से ट्रैक किया है। जब तक ये जहाज भारतीय सीमा में सुरक्षित प्रवेश नहीं कर जाते, तब तक नौसेना के अधिकारी लगातार निगरानी बनाए हुए हैं ताकि देश की ऊर्जा आपूर्ति निर्बाध बनी रहे।
-

LPG-Oil Crisis: अभी और बढ़ेगा गैस-तेल का संकट? भारत पर भी मंडरा रहा खतरा! Trump ने मदद के लिए फैलाए हाथ
-

PM Modi In Assam: पीएम ने किया शिलॉन्ग-सिलचर कॉरिडोर का भूमि पूजन, 8 घंटे का सफर 5 घंटे में होगा
-

LPG किल्लत के बीच इस चुनावी राज्य ने किया बड़ा ऐलान, इतने यूनिट फ्री देगी बिजली, जानिए कैसे मिलेगा फायदा?
-

LPG-PNG-CNG Supply: संकट के बीच भारत की क्या तैयारी? पेट्रोल-डीजल, LPG गैस सप्लाई पर सरकार का Big Update-जानें
-

LPG: गैस संकट के बीच बड़ी राहत! कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई फिर से शुरू, दिल्ली-NCR के लिए सरकार का नया आदेश
-

LPG Shortage: ‘PNG वालों को नहीं मिलेगा एलपीजी कनेक्शन’, नोटिफिकेशन जारी, आज कितने में मिल रहा सिलेंडर?
-

‘नींबू गरम करके डाला है क्या’? बेंगलुरु के कैफे ने शिकंजी पर वसूला Gas Crisis Charge, बिल देख भड़के लोग!
-

LPG Price Today: गैस की किल्लत के बीच बड़ा झटका! आज आपके शहर में कितने का मिल रहा है सिलेंडर, चेक करें नया रेट
-

ChatGPT को पछाड़ा! भारत में इस सरकारी ऐप ने रातों-रात बनाया नया रिकॉर्ड, वजह जानकर चौंक जाएंगे!
-

MP News: मध्य प्रदेश में LPG संकट, गैस नहीं मिलने से ठंडी पड़ी रसोई, होटल-ढाबे बंद होने की कगार पर
-

शादी समारोह में सिलेंडर का संकट! प्रशासन की टीमों का गैस एजेसियो, होटल, रेस्टोरेन्ट, ढाबों पर छापेमारी
-

भोपाल में LPG संकट के बीच बड़ा एक्शन, ममता भारत गैस एजेंसी पर केस दर्ज, जानिए कैसे हुई कार्रवाई
RSS, BJP R&AW को बैन करना चाहता है अमेरिका! क्या है USCIRF? जिसकी रिपोर्ट में दिखी भारत से नफरत
International
oi-Siddharth Purohit
US On RSS-R&AW: अमेरिका के एक सरकारी आयोग United States Commission on International Religious Freedom (USCIRF) ने अपनी नई रिपोर्ट में भारत को लेकर गंभीर सिफारिशें की हैं। आयोग ने दावा किया है कि भारत में धार्मिक स्वतंत्रता को कुचलने के मामले बढ़ रहे हैं। इसी आधार पर उसने Rashtriya Swayamsevak Sangh, सत्तारूढ़ दल Bharatiya Janata Party और भारतीय खुफिया एजेंसी Research and Analysis Wing पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
भारत को खराब कैटेगरी में डालने की साजिश
आयोग ने जानबूझकर अपनी रिपोर्ट में भारत को “कंट्री ऑफ पार्टिकुलर कंसर्न” (विशेष चिंता वाला देश) घोषित करने की भी मांग की है। साथ ही उसने अमेरिका की सरकार से यह भी कहा है कि भारत के साथ हथियारों की बिक्री और व्यापार नीतियों को धार्मिक स्वतंत्रता के मुद्दे से जोड़ा जाए। रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय सरकार पर धार्मिक अल्पसंख्यकों और उनके पूजा स्थलों को निशाना बनाने के आरोप लगाए गए हैं।

भारतीय विदेश मंत्रालय के निशाने पर रही रिपोर्ट
भारत के विदेश मंत्रालय Ministry of External Affairs ने अभी इस नई रिपोर्ट पर औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि पहले भी सरकार ने ऐसी रिपोर्टों को पक्षपातपूर्ण और राजनीति से प्रेरित बताते हुए खारिज किया था।
क्या है USCIRF?
USCIRF की स्थापना साल 1998 में अमेरिकी कांग्रेस के एक अधिनियम के तहत की गई थी। इसका काम दुनिया के अलग-अलग देशों में धार्मिक स्वतंत्रता की स्थिति पर नजर रखना है। हालांकि इसके 9 कमिश्नरों की नियुक्ति अमेरिकी राजनीतिक नेताओं द्वारा की जाती है, जिस कारण इसकी रिपोर्टों पर अक्सर राजनीतिक प्रभाव के आरोप भी लगते रहे हैं।
जो अमेरिका में हो रहा उसे भारत में बैन करने की मांग
रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के कई राज्यों ने धर्मांतरण-विरोधी कानूनों को और सख्त कर दिया है। इन कानूनों में कठोर जेल सजाओं का प्रावधान शामिल किया गया है। आयोग का आरोप है कि भारतीय अधिकारियों ने नागरिकों और धार्मिक शरणार्थियों की व्यापक हिरासत और अवैध निष्कासन को आसान बनाया है।
इसके साथ ही रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ होने वाले हमलों को पर्याप्त रूप से रोका नहीं गया। हालांकि, इस रिपोर्ट में ये नहीं बताया कि डोनाल्ड ट्रंप खुद अपने अल्पसंख्यक मुस्लिम सांसदों से कितना नफरत भरा बर्ताव करते हैं।
Waqf Act और UCC का दिया हवाला, निशाने पर VHP
रिपोर्ट में Waqf (Amendment) Act और Uttarakhand State Minority Education Act जैसे कानूनों की भी आलोचना की गई है। आयोग का कहना है कि इन कानूनों के कारण अल्पसंख्यक समुदायों पर गलत असर पड़ सकता है। रिपोर्ट में Maharashtra, Odisha और Uttar Pradesh में हुई सांप्रदायिक झड़पों का भी जिक्र किया गया है। आयोग ने इन घटनाओं के संदर्भ में Vishva Hindu Parishad को जिम्मेदार ठहराया, जिसे RSS से जुड़ा संगठन बताया जाता है।
हथियारों की बिक्री रोकने की सिफारिश
आयोग ने अमेरिकी सरकार से कहा है कि वह भारत पर धार्मिक स्वतंत्रता के मुद्दे पर अधिक दबाव बनाए। रिपोर्ट में कहा गया कि हथियार निर्यात नियंत्रण अधिनियम की धारा 6 लागू करते हुए भारत को हथियारों की बिक्री रोकने पर विचार किया जाना चाहिए।
2025 में भारत सुनाई थी खरी-खरी
साल 2025 में भारत के विदेश मंत्रालय ने USCIRF की रिपोर्ट को पक्षपातपूर्ण और राजनीति से प्रेरित आंकलन बताया था। मंत्रालय ने कहा था कि ‘आयोग भारत के अलग-अलग संस्कृति वाले समाज के बारे में गलत आरोप लगा रहा है। भारत 1.4 अरब लोगों का देश है, जहां सभी धर्मों के लोग साथ रहते हैं। भारतकी छवि खराब करने की ये कोशिश नहीं चलेंगी।’
भारत ने नहीं दी थी USCIRF को एंट्री
भारत ने USCIRF के प्रतिनिधियों को देश आने के लिए वीजा देने से भी इनकार किया था। इसके अलावा सरकार ने Citizenship (Amendment) Act, 2019 यानी CAA पर आयोग की टिप्पणियों का भी कड़ा विरोध किया था।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।
-

विधानसभा चुनाव 2027: BJP का उत्तराखंड में मिशन हैट्रिक, राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने बताया जीत का मूल मंत्र
-

BJP vs TMC: कोलकाता के गिरीश पार्क में कोहराम! मंत्री के घर पर हमला, TMC और BJP में खूनी झड़प!
-

क्रॉस वोटिंग के लिए 5 करोड़ का ऑफर! राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने BJP पर लगाए खरीद-फरोख्त के आरोप
-

उत्तराखंड में भाजपा का 2027 चुनाव में हैट्रिक के लिए काम शुरू, जानिए कैसे और क्या है प्लानिंग
-

MP Satish Gautam कौन हैं? ईद से पहले मुसलमानों को लेकर विवादित बयान- ‘सुबह 4 बजे हंगामा बंद करो, रोक लगे’
-

बैतूल पहुंचे CM मोहन यादव, जगदीश देवड़ा और मंत्री कृष्णा गौर, हेमंत खंडेलवाल की पुत्री सुरभि को दी श्रद्धांजलि
-

भाजपा के तरुण चुघ ने पार्टी कार्यकर्ताओं को 2027 के उत्तराखंड चुनावों के लिए बूथ रणनीतियों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रोत्साहित किया।
-

पश्चिम बंगाल: रैली से पहले टीएमसी-भाजपा झड़प में आठ लोग घायल, चार गिरफ्तार
-

Mojtaba Khamenei Health: ईरान में धमाके के बीच फरार हुए मोजतबा खामेनेई, इस देश ने दी शरण
-

Ladli Behna Yojana: इन महिलाओं के खाते में नहीं आएंगे 1500 रुपये, घर बैठे ऐसे करें स्टेटस चेक
-

जीत का जश्न अभी थमा नहीं था कि मिली एक और गुड न्यूज! सूर्या ने फैंस से छिपाई बड़ी बात, एक वीडियो से खुला राज
-

Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना हुआ और सस्ता! 10 ग्राम गोल्ड की कीमत में बड़ी गिरावट, आज क्या है नया रेट
-

‘मुझे रात 9 बजे अजीब सी तलब लगती है और फिर’, फेमस एक्ट्रेस का शॉकिंग खुलासा, जेल से बाहर आकर बताई सच्चाई
-

आज का सिंह राशिफल 15 मार्च 2026: कार्यक्षेत्र में मिलेगी नई पहचान, रिश्तों में रखें धैर्य
-

North Korea missile launch: युद्ध के माहौल के बीच किम जोंग उन ने दागी मिसाइल, जपानी PM ने बुलाई इमरजेंसी बैठक



