Home Blog Page 427

Gold Silver Price Today: दिल्ली में सोना-चांदी चार फीसदी तक लुढ़के, जानिए सर्राफा बाजार का पूरा हाल


मजबूत अमेरिकी डॉलर और वैश्विक मौद्रिक नीति में दर कटौती की अनिश्चितता के कारण शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में कीमती धातुओं की कीमतों में चार फीसदी तक की गिरावट आई। चांदी 11,000 रुपये गिरकर 2,65,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। वहीं, सोना 2,000 रुपये फिसलकर 1,63,200 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी 3.97 फीसदी की गिरावट के साथ 2,65,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर बंद हुई, जो गुरुवार के 2,76,500 रुपये प्रति किलोग्राम के बंद स्तर से कम है। सर्राफा बाजार में 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 1.21 फीसदी की गिरावट के साथ 1,63,200 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ। पिछले सत्र में यह 1,65,200 रुपये प्रति दस ग्राम पर था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने बताया कि घरेलू बाजार में सोने की कीमतों पर मजबूत अमेरिकी डॉलर और मौद्रिक नीति में ढील की बदलती उम्मीदों का लगातार दबाव रहा। 

उन्होंने कहा कि ईरान में बढ़ते संघर्ष ने कच्चे तेल की कीमतों को बढ़ा दिया है, जिससे मुद्रास्फीति की आशंकाएं बढ़ गई हैं। इससे केंद्रीय बैंकों को लंबे समय तक सख्त रुख बनाए रखने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। परमार ने कहा, “हालांकि अल्पकालिक अस्थिरता और व्यापारियों द्वारा लंबी बिकवाली जारी रह सकती है, लेकिन दृष्टिकोण सकारात्मक बना हुआ है। एक बार भू-राजनीतिक तनाव स्थिर होने के बाद, केंद्रीय बैंक अधिग्रहण और खुदरा निवेश में फिर से वृद्धि से कीमतों को मजबूत आधार मिलने की उम्मीद है।” अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर चांदी लगभग एक फीसदी की गिरावट के साथ 83.14 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी, जबकि सोना मामूली रूप से बढ़कर 5,088 डॉलर प्रति औंस पर था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट के कारण

चॉइस ब्रोकिंग के कमोडिटी और करेंसी विश्लेषक आमिर मकड़ा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमतें लगातार दूसरे सप्ताह गिरी हैं। यह 5,100 डॉलर प्रति औंस से नीचे कारोबार कर रहा है। इस गिरावट के मुख्य कारण मजबूत अमेरिकी डॉलर, बढ़ते तेल मूल्य और मध्य पूर्व में भू-राजनीतिक चिंताएं हैं। अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में उछाल ने भी कीमती धातु पर दबाव डाला है।

दर कटौती पर अनिश्चितता

फेडरल रिजर्व के दर कटौती के दृष्टिकोण को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। पिछली एफओएमसी बैठक के मिनट और हालिया उम्मीदें मौद्रिक नीति में ढील के प्रति अधिक झुकाव नहीं दिखाती हैं। निवेशक अब अमेरिकी वृद्धि के आंकड़ों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। ये आंकड़े समग्र आर्थिक स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्रदान कर सकते हैं।



Source link

वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत की बड़ी उपलब्धि: कोयला उत्पादन 200 मिलियन टन के पार; 24 दिन पहले ही टूटा रिकॉर्ड


पश्चिम एशिया में ईरान और इस्राइल के बीच बढ़ते तनाव और इस वैश्विक उथल-पुथल के बीच भारत के लिए ऊर्जा के मोर्चे पर एक अच्छी खबर आई है। देश में कोयला उत्पादन ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। केंद्र सरकार ने बताया है कि वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 11 मार्च तक कोयले का उत्पादन 200 मिलियन टन के ऐतिहासिक स्तर को पार कर गया है। कोयला मंत्रालय के मुताबिक, यह उपलब्धि देश की ऊर्जा सुरक्षा के लिए एक बड़ा कदम है। इस सफलता में सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों का बड़ा योगदान रहा है। 

मंत्रालय के अनुसार, कुल उत्पादन में कैप्टिव और वाणिज्यिक कोयला खदानों की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा रही है। इन खदानों से 194.17 मिलियन टन कोयला निकाला गया। वहीं, अन्य खदानों ने 6.06 मिलियन टन का योगदान दिया। इन दोनों को मिलाकर कुल उत्पादन 200 मिलियन टन के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गया है। पिछले साल के मुकाबले इस बार उत्पादन में 10.56 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

समय से पहले हासिल किया लक्ष्य

खास बात यह है कि इस साल का उत्पादन पिछले वित्त वर्ष के कुल उत्पादन से भी आगे निकल गया है। वित्त वर्ष 2024-25 में कुल 197.32 मिलियन टन कोयला पैदा हुआ था। इस आंकड़े को भारत ने 7 मार्च 2026 को ही पार कर लिया था। यानी पिछले साल के मुकाबले यह उपलब्धि 24 दिन पहले ही हासिल कर ली गई। यह इस क्षेत्र में काम करने वाली कंपनियों और मजदूरों की कड़ी मेहनत का नतीजा है। मंत्रालय ने इस सामूहिक प्रयास की सराहना की है।

आपूर्ति में भी हुई बढ़ोतरी

कोयले के उत्पादन के साथ-साथ इसकी सप्लाई में भी तेजी आई है। कोयले की आपूर्ति पिछले साल के 182.98 मिलियन टन से बढ़कर 197.09 मिलियन टन हो गई है। इसमें सालाना आधार पर 7.71 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। सरकार का कहना है कि आपूर्ति में यह बढ़ोतरी देश की बढ़ती ऊर्जा मांग को पूरा करने के लिए बहुत जरूरी है। इससे बिजली घरों और उद्योगों को बिना किसी रुकावट के कोयला मिल सकेगा।

आत्मनिर्भर भारत की ओर कदम

कोयला मंत्रालय का कहना है कि यह सफलता आत्मनिर्भर भारत के सपने को सच करने की दिशा में अहम है। सरकार की दूरदर्शी नीतियों और नई तकनीक के इस्तेमाल से खनन क्षेत्र में तेजी आई है। इस साल घरेलू उत्पादन और आपूर्ति खपत से ज्यादा रही है। यही वजह है कि खदानों और बिजली संयंत्रों में कोयले का स्टॉक अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है। भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें: LPG: चाय ₹20 की, शादियों के मेन्यू पर कैंची और मरीजों की रोटी बंद; यूपी-बिहार से दिल्ली तक गैस की जमीनी हकीकत



Source link

पंजाब में सिलेंडर उठाकर भाग रहे लोग: भोपाल में गैस एजेंसी के बाहर लंबी कतारें; सरकार बोली- किल्लत की वजह पैनिक बुकिंग और अफवाहें




अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत हो गई है। गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं। गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है। कई जगहों पर ₹2 हजार का कॉमर्शियल सिलेंडर ₹4 हजार में बिक रहा है। वहीं पंजाब में लोग सिलेंडर लेकर भागते नजर आए। केरल में करीब 40% रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर है। उधर, दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने LPG सप्लाई की बिगड़ी स्थिति को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। राजस्थान में प्रदर्शन करते हुए सिलेंडर की शवयात्रा निकाली गई। रोजाना 75.7 लाख सिलेंडर बुक हो रहे, पहले 55.7 लाख होते थे सरकार की तरफ से पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी (मार्केटिंग एवं ऑयल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने कहा कि LPG एक चिंता का विषय जरूर है क्योंकि हमारा ज्यादातर इम्पोर्ट ‘स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज’ के रास्ते आता है, जो फिलहाल बंद है। दिक्कत अफवाहों और ‘पैनिक बुकिंग’ की वजह से हो रही है। आम तौर पर रोजाना 50-55 लाख बुकिंग होती थी, जो अब बढ़कर 75-76 लाख तक पहुंच गई है। अब अलग-अलग राज्यों की रिपोर्ट पढ़ें… राजस्थान: गैस सप्लाई ठप, सिलेंडर की शवयात्रा निकाली होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं। कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं। वहीं कोटा समेत कई शहरों में हॉस्टल मेस और ढाबों में मजबूरी में लकड़ी, कोयले और इलेक्ट्रिक चूल्हों पर खाना बनाया जा रहा है। कई शहरों में एजेंसियों पर सुबह 5 बजे से ही लंबी लाइनें लग रही हैं और सिलेंडर न मिलने पर लोगों की पुलिस से झड़प तक हो रही है। इस संकट के बीच सिलेंडर की कालाबाजारी भी हो रही है, जिसके विरोध में कांग्रेस ने जयपुर में सिलेंडर की शवयात्रा निकाली। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: चूड़ी से लेकर पेठा फैक्ट्रियां तक बंद यूपी में फैक्ट्रियों को गैस सप्लाई नहीं हो रही है। इसका असर पॉटरी, चूड़ी से लेकर पेठा फैक्ट्रियों तक पड़ रहा। बुलंदशहर में एशिया के सबसे बड़े पॉटरी उद्योग पर पड़ा है। यहां 300-325 यूनिट में से 95% पॉटरी यूनिट बंद हैं। 30 हजार से ज्यादा वर्कर्स बेरोजगार हो गए हैं। यही हाल फिरोजाबाद में बनने वाली चूड़ियों और आगरा की पेठा फैक्ट्रियों का है। गैस की सप्लाई नहीं मिलने से भटि्ठयां बंद हैं। 55 बड़ी फैक्ट्रियों में से 40 बंद हो चुकी हैं। अगर गैस की सप्लाई शुरू नहीं हुई तो आगरा में बनने वाली चांदी की पायल पर भी संकट आ सकता है। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेश: LPG की ऑनलाइन बुकिंग ठप…वेटिंग 7-8 दिन बढ़ी मध्य प्रदेश में LPG सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग लगभग ठप है। सर्वर डाउन होने से भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर समेत पूरे प्रदेश में लोग सिलेंडर की बुकिंग नहीं कर पा रहे हैं। वेटिंग 7 से 8 दिन तक पहुंच गई है। गैस एजेंसियों में लोगों की भीड़ लगी हुई है। इधर गैस की किल्लत के बीच इंडक्शन की कीमतें दोगुनी हो गई हैं। भोपाल में इसकी बिक्री 7 गुना तक बढ़ गई है। वहीं 50 हजार होटल-रेस्टॉरेंट में गैस खत्म होने के कगार पर है। होटल, रेस्टॉरेंट को 4 दिन से कॉमर्शियल सिलेंडर नहीं मिले हैं। भोपाल होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष तेजकुल पाल सिंह पाली के मुताबिक, भोपाल के करीब 2 हजार होटल-रेस्टोरेंट को 4 दिन में एक भी सिलेंडर नहीं मिला। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: एजेंसी के बाहर लंबी लाइन; कोयला-लकड़ी के रेट बढ़े बिहार में 4 दिन से कॉमर्शियल सिलेंडर की बुकिंग बंद है। सप्लाई नहीं होने की वजह से होटल, रेस्टॉरेंट पर काफी असर पड़ रहा है। पटना के बाजारों में लकड़ी और कोयले के भाव भी बढ़ गए हैं। जो लकड़ी एक दिन में 10 किलो ही बिकती थी, अब तीन क्विंटल प्रतिदिन खरीदे जा रहे हैं। दरभंगा में सुबह 6 बजे से ही गैस एजेंसी के बाहर 500 मीटर लंबी लाइन लग गई। अररिया में लोग सिलेंडर के लिए कतार में खड़े हैं। मोतिहारी में सिलेंडर के लिए दो लोग आपस में भिड़ गए। ये लड़ाई लाइन में पहले लगने के लिए हुई। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: लाइन में लगे बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत, लुधियाना में सिलेंडर लूटा बरनाला के गांव शैहना में सिलेंडर के लिए 2 घंटे से लाइन में लगे 66 साल के बुजुर्ग भूषण कुमार मित्तल की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वहीं अमृतसर में सिलेंडर को लेकर एजेंसी मैनेजर और ग्राहकों के बीच झड़प हुई। वहीं लुधियाना में एक्टिवा सवार बदमाशों द्वारा युवक से सिलेंडर छीनने जैसी वारदातें सामने आई हैं। पूरी खबर पढ़ें… गुजरात: 3 से 4 हजार रुपए में बिक रहे कॉमर्शियल सिलेंडर कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की भारी कमी की वजह से यहां ये ब्लैक में 3 से 4 हजार रुपए में बिक रहे हैं। गैस सिलेंडरों की अनुपलब्धता के कारण कुछ व्यापारियों को अपना कारोबार बंद करना पड़ा है। कुछ व्यापारी गैस सिलेंडरों के स्थान पर कोयले के चूल्हे पर काम चला रहे हैं। हालांकि, कोयले के चूल्हे पर खाना पकाने में अधिक समय लगने के चलते कारोबार में गिरावट आई है। महाराष्ट्र: हर जिले में बनेगा कंट्रोल रूम और कमेटी राज्य में LPG की बिना रुकावट सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम और कमेटियों का गठन किया है। खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने अधिकारियों को गैस वितरण व्यवस्था पर पैनी नजर रखने को कहा है। वहीं कई ग्राहकों ने ऑनलाइन और फोन पर सिलेंडर बुक किए हैं, लेकिन उन्हें समय पर डिलीवरी नहीं मिल रही है। इस वजह से पिछले कुछ दिनों में गैस एजेंसियों के सामने लंबी लाइनें लगी है। कई जगहों पर लोग सुबह एजेंसियों के खुलने से पहले ही कतारों में खड़े हैं। केरल: 40 प्रतिशत रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर केरल में करीब 40% रेस्टोरेंट बंद होने को मजबूर हैं। इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि कई रेस्टोरेंट कुकिंग के दूसरे तरीकों को अपनाने की स्थिति में नहीं हैं। इस संकट का असर सिर्फ रेस्टोरेंट पर ही नहीं, बल्कि कैटरर्स, हॉस्टल, कैंटीन और श्मशान घाटों पर भी पड़ा है। हरियाणा: लकड़ी के चूल्हे पर पकने लगा शादियों का खाना अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध के चलते हरियाणा समेत पूरे भारत में गैस का संकट शादियों और ढाबों पर दिख रहा है। सरकार ने कॉमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों के लिए सीमित कर दी है। पूरी खबर पढ़ें… कालाबाजारी पर कार्रवाई: MP और UP में 70 घरेलू सिलेंडर जब्त किए LPG संकट के बीच, सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध भंडारण रोकने के लिए राज्यों में कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस ने अलग-अलग जगह छापेमारी की और 70 जब्त किए। मध्यप्रदेश (MP) के छतरपुर जिले में प्रशासन ने दो दिन में 38 घरेलू रसोई गैस सिलेंडर जब्त किए। इनमें नौगांव क्षेत्र के बिलहरी गांव में एक वाटर प्लांट से 13 खाली LPG सिलेंडर और छतरपुर शहर की विश्वनाथ कॉलोनी के एक घर से 22 खाली और 2 भरे सिलेंडर शामिल हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश (UP) के हापुड़ में पुलिस ने एक मकान पर छापा मारकर 32 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए। इनमें से 18 सिलेंडर भरे हुए थे। उधर, बेंगलुरु में पिछले 2 दिन में 50 से ज्यादा गोदामों और कई मालगाड़ियों की तलाशी ली गई। हालांकि, कुछ संदिग्ध नहीं मिला। इंडक्शन: अमेजन पर 1 दिन में ही 1.34 लाख इंडक्शन बिके LPG गैस की किल्लत की वजह से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म अमेजन पर एक ही दिन में करीब 1.34 लाख इंडक्शन की बिक्री दर्ज की गई है। वैसे एक माह में करीब 1.80 लाख इंडक्शन बिकते हैं। पिछले चार दिनों में अमेजन सहित अन्य ई-कॉमर्स कंपनियों को मिलाकर करीब 5 लाख इंडक्शन की बिक्री हुई है। अमेजन पर इंडक्शन बेचने वाली ज्यादातर कंपनियों का स्टॉक खत्म हो गया है। LPG सिलेंडर बुकिंग के नियम 6 दिन में तीन बार बदले फूड डिलीवरी के ऑर्डर 50 से 60% तक कम हुए गिग एंड प्लेटफॉर्म सर्विस वर्कर्स यूनियन’ ने कहा कि LPG की किल्लत के कारण जोमैटो और स्विगी जैसे प्लेटफॉर्म्स पर फूड डिलीवरी के ऑर्डर 50 से 60% तक कम हो गए हैं। इससे डिलीवरी पार्टनर्स और इस सेक्टर से जुड़े दूसरे वर्कर्स की कमाई पर संकट खड़ा हो गया है। यूनियन ने केंद्रीय श्रम मंत्री को पत्र लिखकर तुरंत दखल देने की मांग की है। यूनियन की मांग है कि जोमैटो, स्विगी और दूसरे प्लेटफॉर्म्स प्रभावित होने वाले हर वर्कर को तुरंत 10,000 रुपए की राहत राशि दें। वर्कर्स की ID बंद करने पर 3 महीने की रोक लगे। PNG और CNG की सप्लाई बिना रुकावट जारी रहेगी पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में मार्केटिंग और ऑयल रिफाइनरी की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि घरेलू उपभोक्ताओं को दी जाने वाली पीएनजी और सीएनजी की सप्लाई बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी। नागरिकों को किसी भी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है। वहीं, उन्होंने कहा कि कई कॉमर्शियल उपभोक्ता फिलहाल LPG की सप्लाई को लेकर परेशानियों का सामना कर रहे हैं। ऐसे उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि वे अपने स्थानीय सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क या डीलर से संपर्क करें और एलपीजी के विकल्प के तौर पर PNG कनेक्शन लेने की कोशिश करें। सरकार रोजाना 50 लाख सिलेंडर बांट रही पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा, “हम अपनी जरूरत की लगभग 60% LPG बाहर से मंगवाते हैं और इसका करीब 90% हिस्सा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से आता है। स्थिति थोड़ी मुश्किल है, लेकिन सरकार घरेलू उपभोक्ताओं को सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है।” उन्होंने कहा, “हम हर दिन लगभग 50 लाख सिलेंडर डिलीवर करते हैं। डिस्ट्रीब्यूशन के स्तर पर फिलहाल कहीं भी किल्लत की कोई खबर नहीं है। लेकिन घबराहट की वजह से बुकिंग कई गुना बढ़ गई है। राज्य सरकारों से लाभार्थियों की लिस्ट तैयार करने को कहा है ताकि सिलेंडर की डिलीवरी प्राथमिकता के आधार पर की जा सके।” सरकार ने अब तक 5 जरूरी कदम उठाए 1. हाई-लेवल कमेटी बनाई: संकट को देखते हुए पेट्रोलियम मंत्रालय ने तीन तेल कंपनियों के कार्यकारी निदेशकों की एक हाई-लेवल कमेटी बनाई है, जो सप्लाई की समीक्षा करेगी। 2. एसेंशियल कमोडिटी एक्ट लागू: गैस की सप्लाई को कंट्रोल करने के लिए केंद्र सरकार ने देशभर में ‘एसेंशियल कमोडिटी एक्ट 1955’ लागू कर दिया है। 3. 25 दिन बाद होगी LPG बुकिंग: घरेलू सिलेंडर की बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है। उपभोक्ता एक सिलेंडर डिलीवर होने के बाद दूसरा सिलेंडर 25 दिन बाद ही बुक कर सकेंगे। 4. OTP और बायोमेट्रिक अनिवार्य: गैस की जमाखोरी रोकने के लिए डिलीवरी एजेंट OTP या बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन का सख्ती से इस्तेमाल कर रहे हैं। 5. LPG उत्पादन बढ़ाने का आदेश: सरकार ने सभी ऑयल रिफाइनरीज को LPG उत्पादन बढ़ाने का आदेश दिया था। अब उत्पादन 28% बढ़ गया है। सप्लाई संकट की 2 वजह 1. होर्मुज स्ट्रेट का लगभग बंद होना भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का बंद होना है। ये करीब 167 किमी लंबा जलमार्ग है, जो फारस की खाड़ी को अरब सागर से जोड़ता है। ईरान जंग के कारण यह रूट अब सुरक्षित नहीं रहा है। खतरे को देखते हुए कोई भी तेल टैंकर वहां से नहीं गुजर रहा। दुनिया के कुल पेट्रोलियम का 20% हिस्सा यहीं से गुजरता है। सऊदी अरब, इराक और कुवैत जैसे देश भी अपने निर्यात के लिए इसी पर निर्भर हैं। भारत अपनी जरूरत का 50% कच्चा तेल और 54% एलएनजी इसी रास्ते से मंगाता है। ईरान खुद इसी रूट से एक्सपोर्ट करता है। 2. प्लांट पर ड्रोन हमले से LNG का प्रोडक्शन रुका पिछले हफ्ते अमेरिका-इजराइल ने ईरान पर स्ट्राइक की थी। इसके जवाब में ईरान ने UAE, कतर, कुवैत और सऊदी जैसे देशों में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया है। ईरान के ड्रोन हमले के बाद भारत को गैस सप्लाई करने वाले सबसे बड़े देश कतर ने अपने LNG प्लांट का प्रोडक्शन रोक दिया है। इससे भारत में गैस की सप्लाई घट गई है। भारत अपनी जरूरत की 40% LNG (करीब 2.7 करोड़ टन सालाना) कतर से ही आयात करता है। सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम ₹60 बढ़ाए ————————- ये खबर भी पढ़ें… देश में LPG की किल्लत, इंडक्शन की मांग बढ़ी: अमेजन में प्रोडक्ट की 30 गुना तक बिक्री, कई ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर आउट ऑफ स्टॉक देश में एलपीजी की उपलब्धता की बढ़ती चिंता के बीच की ऑनलाइन शॉपिग प्लेटफॉर्म पर इंडक्शन की मांग अचानक बढ़ गई है। कई ई-कॉमर्स साइट्स पर ये प्रोडक्ट आउट ऑफ स्टॉक हो गया है। अमेजन, फ्लिपकार्ट और ब्लिंकिट जैसे प्लेटफॉर्म पर इंडक्शन के स्टॉक में खासी कमी देखने को मिल रही है। ब्लिंकिट पर तो लगभग सभी मॉडल आउट ऑफ स्टॉक दिख रहे हैं, जबकि अमेजन और फ्लिपकार्ट पर भी कुछ ही ब्रांड मिल रहे हैं। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और गैस सप्लाई पर असर के कारण कई शहरों में लोग एलपीजी सिलेंडर न मिलने से परेशान हैं। इसी वजह से बैकअप के तौर पर इंडक्शन कुकटॉप खरीद रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Delhi Water Supply: दिल्ली में पानी की किल्लत नहीं होगी, टैंकर से कॉल सेंटर तक की व्यवस्था, प्लान तैयार


Delhi

pti-Pallavi Kumari

Delhi Water Supply: दिल्ली में हर साल गर्मियों के साथ पानी की कमी की खबरें सामने आती हैं। इसी चुनौती से निपटने के लिए इस बार दिल्ली सरकार ने पहले ही तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने ‘समर एक्शन प्लान-2026’ की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि राजधानी के किसी भी इलाके में पानी की किल्लत नहीं होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक में पूरे प्लान का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि इस बार हर विधानसभा क्षेत्र के हिसाब से विस्तृत योजना तैयार की गई है ताकि गर्मियों के दौरान पानी की सप्लाई सुचारू बनी रहे।

Delhi Water Supply

कॉलोनी-वार तैयार की गई पानी सप्लाई की योजना

सरकार ने इस योजना को ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए कॉलोनी-वार डिटेल तैयार की है। इसके तहत हर इलाके में पानी सप्लाई के घंटे तय किए गए हैं। साथ ही टैंकर के रूट, पानी की कमी वाले इलाकों की पहचान और संवेदनशील क्षेत्रों की मैपिंग भी की गई है।

मुख्यमंत्री के मुताबिक, इससे किसी भी इलाके में पानी की समस्या सामने आने पर तुरंत कार्रवाई की जा सकेगी। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि जरूरत पड़ने पर तुरंत वैकल्पिक इंतजाम किए जाएं ताकि लोगों को परेशानी न हो।

दिल्ली को रोज चाहिए 1250 MGD पानी

अधिकारियों के अनुसार, करीब ढाई करोड़ आबादी वाले दिल्ली शहर को सामान्य मानकों के हिसाब से रोजाना लगभग 1250 मिलियन गैलन पानी की जरूरत होती है। हालांकि अभी दिल्ली को करीब 1000 MGD पानी ही मिल पाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी अंतर को ध्यान में रखते हुए समर एक्शन प्लान तैयार किया गया है। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि गर्मियों के पीक समय में भी पानी की सप्लाई प्रभावित न हो।

जल संयंत्रों से अधिकतम उत्पादन का लक्ष्य

सरकार ने सभी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से अधिकतम पानी उत्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही भूमिगत और सतही जलाशयों की सफाई, पंपिंग स्टेशनों की मरम्मत और उपकरणों के रखरखाव जैसे काम पहले ही पूरे कर लिए गए हैं।

इसके अलावा पाइपलाइन में लीकेज की पहचान और उसकी मरम्मत भी कराई गई है ताकि पानी की बर्बादी रोकी जा सके और सप्लाई में किसी तरह की बाधा न आए।

टैंकर व्यवस्था को किया गया मजबूत

जिन इलाकों में पानी की समस्या ज्यादा रहती है, वहां राहत देने के लिए टैंकर सिस्टम को भी मजबूत किया गया है। दिल्ली जल बोर्ड ने फिलहाल 168 विभागीय टैंकर और 819 किराए के टैंकर तैनात किए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर गर्मियों के चरम समय में जरूरत पड़ी तो करीब 200 अतिरिक्त टैंकर और किराए पर लिए जा सकते हैं।

GPS से होगी टैंकरों की निगरानी

टैंकर सिस्टम को पारदर्शी बनाने के लिए एक नया ड्राइवर मोबाइल ऐप भी शुरू किया गया है। इस ऐप के जरिए टैंकरों की GPS से ट्रैकिंग की जाएगी और पानी की सप्लाई का फोटो प्रूफ भी लिया जाएगा।

इससे अधिकारियों को रियल टाइम में पूरी जानकारी मिलती रहेगी। साथ ही स्थानीय लोग भी अपने इलाके में टैंकर की मूवमेंट को ट्रैक कर सकेंगे।

शिकायत के लिए 24 घंटे कॉल सेंटर

पानी से जुड़ी किसी भी समस्या के समाधान के लिए दिल्ली जल बोर्ड का 24 घंटे चलने वाला कॉल सेंटर भी सक्रिय है। लोग 1916 या टोल-फ्री नंबर 1800117118 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

सरकार का कहना है कि इस बार समर एक्शन प्लान को इस तरह तैयार किया गया है कि दिल्ली के किसी भी हिस्से में गर्मियों के दौरान पानी की किल्लत महसूस न हो और लोगों को राहत मिल सके।



Source link

IMD Weather Forecast Today: गुजरात-राजस्थान में हीटवेव की आशंका, यूपी-बिहार समेत 5 राज्यों में रेन अलर्ट


India

oi-Ankur Sharma

IMD Weather Forecast Today: उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान बढ़ रहा है, जिसने लोगों की चिंता बढ़ा दी है, भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आने वाले दिनों में अब नॉर्थ इंडिया में तापमान बढ़ेगा।

भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक शुक्रवार को उत्तर प्रदेश,बिहार, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका है तो वहीं दिल्ली में हल्के बादल छा सकते हैं जबकि साउथ जोन के राज्यों में तापमान बढ़ेगा और पूर्वोत्तर में बारिश के आसार हैं।

IMD Weather Forecast Today

Delhi-NCR Weather Today: राजधानी में छाए रहेंगे आंशिक बादल

राजधानी दिल्ली में आज आंशिक बादल छाए रहेंगे और हो सकता है कि शाम तक हल्की बरसात भी हो जाए , आज यहां पर अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस तक और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस जा सकता है। तो वहीं ऐसा ही हाल एनसीआर में देखने को मिल सकता है।

Patna Weather Forecast : आंशिक बूंदाबांदी की आशंका

मौसम विभाग ने पटना में 15, 16 और 17 मार्च के दौरान आंशिक बूंदाबांदी की आशंका व्यक्त की है तो वहीं दूसरी ओर गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, औरंगाबाद, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, सारण, वैशाली, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, जमुई, नवादा, नालंदा में हल्की बारिश के आसार हैं।

Ahmedabad Weather Today: कई जिलों में हीट वेव की स्थिति

सौराष्ट्र और कच्छ के कई इलाकों में हीट वेव की स्थिति बनी हुई है तो वहीं अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट, गांधीनगर में मौसम शुष्क रहेगा और शाम तक यहां पर हल्की बरसात होने के आसार हैं।

Himachal-Uttarakhand Weather Update: 15 मार्च तक रेन अलर्ट

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं तो वहीं उत्तराखंड में भी 15 मार्च तक मौसम गीला ही रहेगा। कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू ,मंडी, शिमला, रुद्रप्रयाग, टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत में बरसात होने की आशंका है।

Rajasthan weather update: राजस्थान में भी बढ़ेगा तापमान

उदयपुर, बीकानेर, कोटा, अजमेर, भरतपुर, बाड़मेर , अलवर, सीकर, जयपुर, जोधपुर में पारा चढ़ेगा, कुछ जगहों पर हीटवेव का भी अलर्ट जारी है।



Source link

Biz Updates: कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल पहुंची, दुनियाभर के शेयर बाजारों में गिरावट


ईरान के साथ जारी युद्ध को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच वैश्विक बाजारों में अस्थिरता बढ़ गई है। कच्चे तेल की कीमत बढ़कर लगभग 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई, जबकि दुनिया भर के शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी शेयर बाजारों में भी तेज गिरावट देखी गई। एसएंडपी 500 सूचकांक 1.5 प्रतिशत गिर गया और कुछ दिनों की अपेक्षाकृत शांति के बाद बाजार में फिर से बड़े उतार-चढ़ाव देखने को मिले।

Trending Videos



डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 1.6 प्रतिशत नीचे आ गया, जबकि नैस्डैक कंपोजिट में 1.8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इस बीच तेल बाजार में हलचल सबसे अधिक रही। ब्रेंट क्रूड की कीमत एक समय 101.59 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई। बॉन्ड बाजार में भी असर देखने को मिला। ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी हुई है, क्योंकि निवेशकों को महंगाई बढ़ने और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती कम होने की आशंका है।



Source link

Delhi SIR ड्यूटी को लेकर बड़ा आदेश! ऑफिस के बाद ही करेंगे BLO काम, सरकार ने दी हिदायत


Delhi

pti-Pallavi Kumari

Delhi SIR BLOs News: दिल्ली में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को देखते हुए सरकार ने बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) की जिम्मेदारियों को लेकर अहम निर्देश जारी किए हैं। दिल्ली सरकार ने साफ कहा है कि जिन कर्मचारियों को BLO की जिम्मेदारी दी गई है, उन्हें अतिरिक्त सरकारी कामों में नहीं उलझाया जाए। ताकि वे अपनी चुनाव से जुड़ी ड्यूटी बिना किसी बाधा के पूरी कर सकें।

समाज कल्याण विभाग की ओर से जारी एक सर्कुलर में सभी जिला समाज कल्याण अधिकारियों और संस्थानों के प्रमुखों को निर्देश दिया गया है कि BLO के तौर पर तैनात कर्मचारी अपनी चुनावी जिम्मेदारियां रोजाना ऑफिस या स्कूल के समय के बाद निभाएं। सरकार का मानना है कि इस तरह चुनावी काम भी समय पर पूरा होगा और नियमित सरकारी कामकाज भी प्रभावित नहीं होगा।

Delhi BLOs News

अप्रैल से शुरू हो सकती है दिल्ली में SIR

दरअसल, यह निर्देश चुनाव आयोग की ओर से भेजे गए एक संदेश के बाद जारी किया गया है। आयोग ने बताया है कि SIR वोटर लिस्ट की प्रक्रिया इस साल अप्रैल से शुरू होने की संभावना है। इससे पहले तैयारी के तौर पर कई जरूरी काम पूरे करने होंगे।

इस तैयारी के तहत मतदाता सूची की जांच और पुराने रिकॉर्ड से उसका मिलान किया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, यह एक बेहद महत्वपूर्ण प्रक्रिया है क्योंकि इसी के आधार पर मतदाता सूची को अपडेट किया जाएगा। इसलिए इसे तय समय सीमा के भीतर पूरा करना जरूरी है।

7,500 शिक्षकों को जनगणना ड्यूटी से राहत देने की मांग

इसी बीच दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के कार्यालय ने भी एक अहम कदम उठाया है। CEO कार्यालय ने दिल्ली सरकार से अनुरोध किया है कि करीब 7,500 स्कूल शिक्षकों को जनगणना से जुड़ी ड्यूटी से छूट दी जाए।

इन शिक्षकों को दिल्ली सरकार और नगर निगम के स्कूलों से BLO और BLO सुपरवाइजर के तौर पर तैनात किया गया है। अगर उन्हें जनगणना के काम में भी लगाया गया तो SIR से जुड़े कार्य प्रभावित हो सकते हैं।

दिल्ली में 13 हजार से ज्यादा पोलिंग स्टेशन

दिल्ली में इस समय कुल 13,033 मतदान केंद्र मौजूद हैं। इन सभी केंद्रों पर मतदाता सूची से जुड़े काम को संभालने के लिए बड़ी संख्या में BLO तैनात किए गए हैं। यही वजह है कि चुनाव आयोग चाहता है कि इन अधिकारियों को अन्य कामों से दूर रखा जाए ताकि चुनावी प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सके।

जल्द शुरू होगा जनगणना 2027 का पहला चरण

दूसरी तरफ राष्ट्रीय राजधानी में जनगणना 2027 की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। अधिकारियों के अनुसार, जनगणना का पहला चरण यानी हाउस-लिस्टिंग और हाउसिंग सर्वे 15 अप्रैल से शुरू हो सकता है।

इस काम के लिए करीब 40,000 कर्मचारियों को फील्ड ट्रेनिंग दी जाएगी। राजस्व विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, यह चरण जून तक पूरा होने की उम्मीद है और इसमें दिल्ली के हर इलाके को कवर किया जाएगा।

चुनाव और जनगणना दोनों बड़ी जिम्मेदारी

एक ही समय पर चुनावी तैयारियां और जनगणना का काम शुरू होने की वजह से प्रशासन के सामने संतुलन बनाना बड़ी चुनौती बन गया है। यही कारण है कि दिल्ली सरकार और चुनाव आयोग दोनों यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि BLO की ड्यूटी प्रभावित न हो और मतदाता सूची संशोधन का काम तय समय पर पूरा हो सके।



Source link

हिमाचल के टूरिज्म पर मिडिल ईस्ट में तनाव का इम्पैक्ट: होटलों में 50% एडवांस बुकिंग कैंसिल, LPG की किल्लत; होटेलियर ने आग के चूल्हे निकाले – Shimla News




अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन उद्योग पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों और पर्यटन कारोबारियों दोनों को चिंता में डाल दिया है। इससे होटलों में एडवांस बुकिंग रद्द हो रही हैं और होटल-रेस्टोरेंट कारोबारियों को लाखों रुपए का नुकसान झेलना पड़ रहा है। प्रदेश में बीते चार-पांच दिनों से कमर्शियल LPG सिलेंडरों की भारी किल्लत है। होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों को कमर्शियल सिलेंडर नहीं मिल रहे। ऐसे में जिन होटल कारोबारियों के पास एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक नहीं बचा है, वे खुद भी पर्यटकों की बुकिंग रद्द करवाने को मजबूर हो रहे हैं। दूसरी ओर, कई पर्यटक भी पेट्रोल-डीजल की संभावित कमी की खबरों के चलते पहाड़ों पर घूमने की योजना बदल रहे हैं और अपनी एडवांस बुकिंग कैंसल कर रहे हैं। इस बीच कुछ होटेलियर ने लकड़ी से जलने वाले चूल्हे निकालकर भोजना पकाना भी शुरू कर दिया है। कुछ कारोबारी इंडक्शन पर भी भोजना पका रहे हैं। पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि यदि खाड़ी देशों में जारी तनाव लंबा खिंचता है तो आने वाले समर सीजन में हिमाचल के पर्यटन उद्योग को बड़ा झटका लग सकता है। गर्मियों के महीनों में राज्य की अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा पर्यटन पर निर्भर रहता है और इसी दौरान होटल, ट्रैवल एजेंसी, टैक्सी ऑपरेटर, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों को साल का सबसे ज्यादा काम मिलता है। 50 प्रतिशत तक बुकिंग रद्द, लाखों का नुकसान शिमला स्थित लैंडमार्क होटल के मालिक राजीव भारद्वाज ने बताया कि चार-पांच दिनों में उनकी 50 प्रतिशत एडवांस बुकिंग रद्द हो चुकी है। इससे उन्हें लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। पर्यटकों के बीच भी पैनिक का माहौल बन गया है, जबकि वास्तविक स्थिति उतनी गंभीर नहीं है। राजीव भारद्वाज ने बताया कि एलपीजी की कमी के कारण उन्हें होटल में वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी है। उन्होंने खाना बनाने के लिए लकड़ी का चूल्हा लगवाया है और इंडक्शन स्टोव भी मंगवाए हैं, ताकि होटल में ठहरे पर्यटकों को किसी तरह की परेशानी न हो। इसके साथ ही होटल के मेन्यू में भी बदलाव करना पड़ा है। लंबे समय में पकने वाले व्यंजन जैसे राजमा और काबुली चना फिलहाल बंद कर दिए गए हैं, जबकि जल्दी तैयार होने वाली दालों और हल्के भोजन को मेन्यू में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि सामान्य दिनों में वीकेंड पर होटल फुल रहते थे, लेकिन इस बार कारोबार लगभग ठप जैसा हो गया है। मनाली में भी चिंता बढ़ी पर्यटन नगरी मनाली में भी होटल कारोबारियों के बीच चिंता का माहौल है। मनाली के होटेलियर अनूप ठाकुर ने माना कि खाड़ी देशों में चल रहे संघर्ष का असर धीरे-धीरे पर्यटन कारोबार पर दिखाई देने लगा है। उन्होंने कहा कि यदि हालात जल्दी सामान्य नहीं हुए तो आने वाले दिनों में पर्यटन उद्योग को बड़ा झटका लग सकता है। अनूप ठाकुर ने सरकार से मांग की है कि पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की आपूर्ति को लेकर स्पष्ट स्थिति सामने लाई जाए, ताकि पर्यटकों में फैली आशंका दूर हो सके और पर्यटन कारोबार सामान्य बना रहे। पेट्रोल-डीजल की फिलहाल कमी नहीं हालांकि, पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि राज्य में फिलहाल पेट्रोल-डीजल की कोई बड़ी कमी नहीं है। शिमला के पेट्रोल पंप संचालक अमित नंदा के अनुसार पहले की तरह अतिरिक्त स्टॉक जरूर नहीं मिल रहा, लेकिन जितनी मांग है उतनी आपूर्ति हो रही है और किसी भी वाहन चालक को खाली हाथ नहीं लौटना पड़ रहा। सरकार से हस्तक्षेप की मांग एडवांस बुकिंग रद्द होने और गैस आपूर्ति में दिक्कत के बीच हिमाचल होटलियर एसोसिएशन ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर स्थिति से अवगत कराया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष एमके सेठ ने सरकार से पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि पर्यटन उद्योग पर संकट गहराने से रोका जा सके। पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि यदि समय रहते स्थिति संभाली नहीं गई तो समर सीजन में हिमाचल आने वाले हजारों पर्यटकों की संख्या प्रभावित हो सकती है, जिसका सीधा असर राज्य की अर्थव्यवस्था और लाखों लोगों की आजीविका पर पड़ेगा।



Source link

PM 13-14 मार्च को असम दौरे पर रहेंगे: राज्य में 48,000 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे; 3 नई ट्रेनों की शुरुआत करेंगे




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 और 14 मार्च को असम के दौरे पर रहेंगे। पीएम कोकराझार, गुवाहाटी और सिलचर में 47,800 करोड़ रुपए से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पीएम यहां से नॉर्थ ईस्ट के लिए 3 नई ट्रेनों की शुरुआत भी करेंगे। जारी शेड्यूल के मुताबिक पीएम 13 मार्च को दोपहर करीब 1:30 बजे कोकराझार में 4,570 करोड़ रुपए से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स शुरू करेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे गुवाहाटी में करीब 19,680 करोड़ रुपए के कई प्रोजेक्ट्स देश को समर्पित करेंगे। 14 मार्च को सुबह करीब 10:45 बजे प्रधानमंत्री सिलचर में भूमि पूजन करेंगे और करीब 23,550 करोड़ रुपए के अलग-अलग प्रोजेक्ट्स देश को समर्पित करेंगे। पीएम ने X पर लिखा- राज्य की NDA सरकार तारीफ के काबिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट में चाय किसानों को पट्टा वितरण को लेकर लिखा कि ये न्याय और सम्मान की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम। मैं इसके लिए असम में NDA सरकार की तारीफ करता हूं। हमें चाय बागान परिवारों की मेहनत पर गर्व है और हम हमेशा उनकी भलाई के लिए काम करेंगे। हाइड्रो प्रोजेक्ट के उद्घाटन से क्षेत्र के लोगों को फायदा पीएम के असम के दीमा हसाओ और वेस्ट कार्बी आंगलोंग जिलों में मौजूद कोपिली हाइड्रो-इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट देश को समर्पित करेंगे। 2,300 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत से बना यह प्रोजेक्ट क्लीन एनर्जी जेनरेशन को बढ़ाएगा, इलाके में ग्रिड स्टेबिलिटी में सुधार करेगा और घरों, किसानों और इंडस्ट्रीज़ को भरोसेमंद बिजली सप्लाई पक्का करेगा। प्रधानमंत्री ऑयल इंडिया लिमिटेड की नुमालीगढ़-सिलीगुड़ी प्रोडक्ट पाइपलाइन (NSPL) का कैपेसिटी बढ़ाने का प्रोजेक्ट देश को समर्पित करेंगे। यह प्रोजेक्ट और पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स को निकालने में मदद करके नुमालीगढ़ रिफाइनरी को 3 MMTPA से 9 MMTPA तक बढ़ाने में मदद करेगा। प्रधानमंत्री इसके साथ ही रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे। इसमें लगभग 420 करोड़ रुपए की लागत से बनी रंगिया-मुरकोंगसेलेक रेल लाइन इलेक्ट्रिफिकेशन (558 km) और लगभग 1,180 करोड़ रुपये की लागत से बनी चपरमुख-डिब्रूगढ़ रेल लाइन इलेक्ट्रिफिकेशन (571 km) शामिल हैं। इसी के साथ लगभग 650 करोड़ रुपए की लागत से बनी बदरपुर-सिलचर और बदरपुर-चुराईबाड़ी रेल लाइन भी शामिल हैं।



Source link

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी, आज भी चेतावनी: उत्तराखंड के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना; राजस्थान में तापमान 40 पार


  • Hindi News
  • National
  • Snowfall In Uttarakhand, Himachal, J&K | Rain Alert & Rajasthan Heatwave 2026

नई दिल्ली/श्रीनगर/देहरादून/जयपुर53 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में गुरुवार को बर्फबारी हुई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हिमाचल प्रदेश के लहौल स्पीती और मनाली में ताजा बर्फबारी दर्ज की गई। भारतीय मौसम विभाग ने पहाड़ी क्षेत्रों के लिए पहले ही अगले कुछ दिनों के लिए चेतावनी जारी की थी।

उत्तराखंड में आज भी मैदानी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। यहां आंधी चलने के भी आसार हैं। आज और अगले दो दिनों के लिए ये चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30-50 किमी प्रति घंटा रहने की संभावना है।

राजस्थान में मार्च में ही लू चलने लगी है। बुधवार को जैसलमेर, बाड़मेर और बालोतरा के इलाकों में इसका असर रहा। यहां अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री दर्ज हुआ। आगामी दिनों में तेज गर्मी को देखते हुए हेल्थ डिपार्टमेंट ने हीटवेव से बचाव के लिए गाइडलाइन जारी की है। हालांकि, गुरुवार को हीटवेव का असर नहीं रहेगा। यहां 14 मार्च को 8 जिलों में आंधी और बारिश का यलो अलर्ट भी जारी किया है।

मौसम की तस्वीरें…

अटल टनल रोहतांग के नोर्थ पोर्टल पर ताजा हिमपात।

अटल टनल रोहतांग के नोर्थ पोर्टल पर ताजा हिमपात।

हिमाचल प्रदेश के मनाली में अटल टनल के पास बर्फबारी हुई।

हिमाचल प्रदेश के मनाली में अटल टनल के पास बर्फबारी हुई।

जयपुर में बढ़ती गर्मी का असर पर्यटन स्थलों पर दिख रहा है। अल्बर्ट हॉल संग्रहालय के बाहर आम दिनों में पर्यटकों की भीड़ रहती थी, लेकिन तेज धूप और गर्मी के कारण आज वहां कोई टूरिस्ट नजर नहीं आया।

जयपुर में बढ़ती गर्मी का असर पर्यटन स्थलों पर दिख रहा है। अल्बर्ट हॉल संग्रहालय के बाहर आम दिनों में पर्यटकों की भीड़ रहती थी, लेकिन तेज धूप और गर्मी के कारण आज वहां कोई टूरिस्ट नजर नहीं आया।

हिमाचल के लाहौल स्पीति में गुरुवार सुबह से बर्फबारी हो रही है।

हिमाचल के लाहौल स्पीति में गुरुवार सुबह से बर्फबारी हो रही है।

20 1773333601

अगले 2 दिन मौसम का हाल…

14 मार्च- दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क और गर्म मौसम रहेगा। बंगाल और नॉर्थ ईस्ट में बारिश या गरज की संभावना है।

15 मार्च- दिल्ली में ज्यादातर जगहों पर तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश की चेतावनी।

2 19 1773333607

खबरें और भी हैं…



Source link