Home Blog Page 522

भास्कर अपडेट्स: असम में विधानसभा चुनाव से पुलिस एडमिनिस्ट्रेशन में फेरबदल, 17 IPS और APS अधिकारियों का ट्रांसफर और पोस्टिंग


  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राज्य में आने वाले विधानसभा चुनाव से पहले, असम सरकार ने सोमवार को पुलिस एडमिनिस्ट्रेशन में बड़ा फेरबदल किया, जिसके चलते 17 IPS और APS अधिकारियों का ट्रांसफर और पोस्टिंग की गई।

आज की बाकी बड़ी खबरें…

हाथरस में एक्सप्रेस-वे पर बस-कार की टक्कर, 6 की मौत

hatras 1772505301

यूपी के हाथरस में यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के डबल डेकर बस ने चलती ईको वैन को पीछे टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। एक्सप्रेस वे पर लंबा जाम लग गया। बस दिल्ली से गोरखपुर, जबकि कार दिल्ली से धौलपुर जा रही थी। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Chandra Grahan 2026 LIVE: साल का पहला चंद्र ग्रहण आज, सूतक टाइम शुरु, बंद हुए मंदिर के कपाट


Chandra Grahan 2026 LIVE: कहां-कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण?

यह चंद्र ग्रहण भारत के अधिकांश हिस्सों से आंशिक रूप से देखा जा सकेगा, भारत के अलावा यह खगोलीय घटना लीमा, न्यूयॉर्क, टोरंटो, सिडनी, मेलबर्न, लॉस एंजेल्स, सिएटल, वॉशिंगटन डीसी, सैन फ्रांसिस्को, टोक्यो और बीजिंग जैसे कई अंतरराष्ट्रीय शहरों में भी दिखाई देगी।



Source link

Weather Delhi-NCR: HOLI पर होगी भयंकर बारिश या चलेगी हीटवेव? कुछ घंटे में बदलेगा मौसम! IMD ने जारी किया अलर्ट


Delhi

oi-Sohit Kumar

Weather Forecast Delhi NCR: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में इस बार मार्च की शुरुआत ही काफी गर्म होने जा रही है। मौसम विभाग (IMD) के ताजा अनुमान के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत (North-West India) के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री अधिक रहने की संभावना है। होली के आसपास लोगों को तेज धूप और गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

हालांकि, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में 7-8 मार्च के दौरान हल्की बारिश और बर्फबारी की उम्मीद है, लेकिन मैदानी इलाकों में सूरज के तेवर तल्ख बने रहेंगे।

weather-forecast-delhi-ncr-rain

Weather In Delhi NCR: दिल्ली में गर्मी का अलर्ट

राजधानी दिल्ली (Delhi Weather Today) में अगले कुछ दिनों में गर्मी तेजी से बढ़ने वाली है। 3 मार्च यानि आज अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं, जो 5 मार्च तक बढ़कर 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

HOLI पर होगी भयंकर बारिश या चलेगी हीटवेव?

होली के दिन यानी 4 मार्च को दिल्ली-NCR में मौसम बेहद खतरनाक होने वाला है। अधिकतम तापमान 33°C तक पहुंच जाएगा और ‘रियल फील’ भी इतना ही रहेगा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि भारी शारीरिक गतिविधि करने वालों को ‘डिहाइड्रेशन’ और ‘हीटस्ट्रोक’ (लू लगना) का गंभीर खतरा हो सकता है। इस दौरान 37 किमी/घंटा की रफ़्तार से हवा के झोंके चलेंगे और आसमान से UV इंडेक्स 6.0 (High) के साथ झुलसाने वाली किरणें बरसेंगी।

दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में मौसम का हाल

  • नई दिल्ली (Weather In New Delhi): 2 से 6 मार्च तक आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और दिन के समय 15-25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।
  • उत्तर दिल्ली (Weather In North Delhi): 2 मार्च को रात में धुंध रहेगी, जबकि 3 से 6 मार्च तक आसमान साफ रहेगा और दिन में तेज हवाएं (झोंके 35 किमी/घंटा तक) चलेंगी।
  • उत्तर-पूर्व दिल्ली (Weather In North East Delhi): 1 से 6 मार्च तक आसमान बिल्कुल साफ रहेगा और दिन में तेज हवाएं चलती रहेंगी।
  • उत्तर-पश्चिम दिल्ली (Weather In North-West Delhi): यहाँ भी मौसम साफ रहेगा, 3 से 5 मार्च के बीच सतही हवाएं चलने की संभावना है।
  • पश्चिम दिल्ली (Weather In West Delhi): 2 मार्च को रात में हल्की धुंध के बाद 3 से 6 मार्च तक मौसम पूरी तरह शुष्क और साफ रहेगा।
  • दक्षिण दिल्ली (Weather In South Delhi): 3-5 मार्च के दौरान दिन में 25-35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चलने और आसमान साफ रहने का अनुमान है।
  • दक्षिण-पश्चिम दिल्ली (Weather In South-West Delhi): 2 मार्च को रात में धुंध रहेगी, इसके बाद 6 मार्च तक तेज हवाओं के साथ आसमान साफ बना रहेगा।
  • दक्षिण-पूर्व दिल्ली (Weather In South-East Delhi): यहाँ भी पूरे हफ्ते आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और गर्मी का प्रभाव बढ़ेगा।
  • मध्य दिल्ली (Weather In Central Delhi): 3 से 5 मार्च के बीच दिन में तेज सतही हवाएं चलेंगी और आसमान बिल्कुल साफ रहेगा।
  • पूर्वी दिल्ली (Weather In East Delhi): रात में हल्की धुंध के आसार हैं, लेकिन दिन में धूप तेज रहेगी और मौसम साफ रहेगा।
  • शाहदरा (Weather In Shahdara): 3 मार्च से 6 मार्च तक आसमान साफ रहेगा और 15-25 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलेंगी।

Delhi local weather: NCR के शहरों में मौसम की स्थिति

  • नोएडा (Weather In Noida): यहाँ 3 से 5 मार्च तक आसमान साफ रहेगा और दिन में तेज हवाएं चलने से गर्मी का अहसास होगा।
  • गाजियाबाद (Weather In Ghaziabad): 6 मार्च तक मौसम मुख्य रूप से साफ बना रहेगा, बारिश की कोई संभावना नहीं है।
  • गुरुग्राम (Weather in Gurgaon): यहाँ भी 3 से 5 मार्च के दौरान तेज सतही हवाएं (15-25 किमी/घंटा) चलने का अनुमान है।
  • फरीदाबाद (Weather In Faridabad): 2 मार्च की रात धुंध के बाद अगले चार दिनों तक आसमान पूरी तरह साफ रहने वाला है।

Delhi AQI Today: दिल्ली में आज वायु प्रदूषण (AQI) का हाल

दिल्ली में गर्मी के साथ-साथ प्रदूषण का स्तर भी चिंताजनक बना हुआ है। 3 मार्च 2026 की सुबह 07:01 बजे के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 209 दर्ज किया गया है, जो ‘खराब’ (Poor) श्रेणी में आता है।

हालांकि, रियल-टाइम ग्राफ पर इसे ‘गंभीर’ (Severe) के करीब दर्शाया गया है क्योंकि PM2.5 का स्तर 142 µg/m³ और PM10 का स्तर 178 µg/m³ तक पहुँच गया है। प्रदूषण के मामले में दिल्ली फिलहाल दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में 44वें स्थान पर है।



Source link

इजराइल-ईरान जंग, श्रीनगर लगातार दूसरे दिन बंद: कंटीले तारों से गलियां-सड़कें ब्लॉक, मोदी की 5 प्रमुख राष्ट्राध्यक्षों से चर्चा; UAE से 4 फ्लाइट भारत पहुंचीं


  • Hindi News
  • National
  • Iran Israel War Impact LIVE Updates; India Pakistan | PM Narendra Modi Kashmir

नई दिल्ली8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इजराइल-ईरान जंग का आज चौथा दिन है। ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के विरोध भारत का शिया समुदाय लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहा है। जम्मू-कश्मीर का श्रीनगर आज लगातार दूसरे दिन बंद है।

सोमवार को यहां प्रदर्शनकारियों ने जमकर हंगाया किया था। सुरक्षाबलों ने लाठीचार्ज और आंसू गैस छोड़कर भीड़ को खदेड़ा था। कुछ लोगों को गिरफ्तारी भी की गई। महिलाओं ने भी प्रदर्शन किया था।

इधर, सोमवार देर रात UAE से 4 फ्लाइट दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु पहुंचीं। अबू धाबी में फंसे भारतीयों ने देश लौटकर राहत की सांस की। एक यात्री ने बताया अबू धाबी में हमारे होटल के पास ही धमाके हुए।

भारत सरकार ने सभी राज्यों को भड़काऊ भाषणों के लिए अलर्ट रहने का निर्देश दिया। इं​डिगो एयरलाइन आज सऊदी अरब के जेद्दा से हैदराबाद, मुंबई, दिल्ली और अहमदाबाद के ​लिए 10 स्पेशल फ्लाइट उड़ाएगी।

वहीं, एअर इंडिया एक्सप्रेस मस्कट के लिए उड़ान शुरू कर रही है। इस बीच, अबू धाबी की एतिहाद, दुबई की एमीरात और फ्लाईदुबई ने चुनिंदा उड़ानें शुरू की हैं।

अबू धाबी एयरपोर्ट से एतिहाद की 15 उड़ानें इस्लामाबाद, पेरिस, एम्सटर्डम, मुंबई, का​हिरा, लंदन के लिए रवाना हुईं।

अबू धाबी से भारत लौटे लोग, 5 फोटो

अबू धाबी से एक भारतीय परिवार के सुरक्षित दिल्ली पहुंचने पर परिजन ने राहत की सांस ली।

अबू धाबी से एक भारतीय परिवार के सुरक्षित दिल्ली पहुंचने पर परिजन ने राहत की सांस ली।

अबू धाबी से भारत सुरक्षित लौटने पर दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर सेल्फी लेता एक परिवार।

अबू धाबी से भारत सुरक्षित लौटने पर दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर सेल्फी लेता एक परिवार।

अबू धाबी से आए अपने लोगों को मिलकर खुश होता एक परिवार।

अबू धाबी से आए अपने लोगों को मिलकर खुश होता एक परिवार।

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अबू धाबी से लौटी युवती के आंसू झलक उठे।

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अबू धाबी से लौटी युवती के आंसू झलक उठे।

पीएम मोदी की 48 घंटे में 5 प्रमुख राष्ट्राध्यक्षों से हालात पर चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों की सुरक्षा को लेकर पिछले 48 घंटों में खाड़ी देशों के कई प्रमुखों से बात की। सबसे पहले उन्होंने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात की। हवाई हमलों और भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर चर्चा की।

इनके अलावा बहरीन के किंग हमाद ​बिन अल खलीफा, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद ​बिन सलमान और जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला बिन अल-हुसैन से फोन पर बात की। पीएम ने इन सभी देशों के नेताओं से कठिन घड़ी में साथ देने की बात कही।

कश्मीर में सबसे ज्यादा प्रदर्शन, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

जम्मू-कश्मीर में लगातार दूसरे दिन ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर विरोध प्रदर्शन हुए। श्रीनगर के बेमिना इलाके में सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस भी छोड़ी। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया। शोपियां, बारामूला, बांदीपोरा में लोगों ने बाजार बंद रखा।

खामेनेई की मौत पर कश्मीर में सबसे ज्यादा प्रदर्शन, 5 तस्वीरें…

कश्मीर के कुछ हिस्सों में लोगों की आवाजाही पर कड़ी पाबंदियां हैं, लेकिन फिर भी विरोध प्रदर्शन हो रहा है।

कश्मीर के कुछ हिस्सों में लोगों की आवाजाही पर कड़ी पाबंदियां हैं, लेकिन फिर भी विरोध प्रदर्शन हो रहा है।

श्रीनगर में महिलाओं को रैली लेकर आगे बढ़ने से रोका तो वे सड़क पर बैठ गईं।

श्रीनगर में महिलाओं को रैली लेकर आगे बढ़ने से रोका तो वे सड़क पर बैठ गईं।

श्रीनगर में सड़कों पर उतरी महिलाएं सुरक्षा बलों से बहस करती दिखाई दीं।

श्रीनगर में सड़कों पर उतरी महिलाएं सुरक्षा बलों से बहस करती दिखाई दीं।

पुलवामा में खामेनेई की हत्या के विरोध में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने गंगू से विरोध मार्च निकाला।

पुलवामा में खामेनेई की हत्या के विरोध में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने गंगू से विरोध मार्च निकाला।

श्रीनगर में प्रदर्शन कर रहे लोगों को रोकने आंसू गैस के गोले छोड़े गए।

श्रीनगर में प्रदर्शन कर रहे लोगों को रोकने आंसू गैस के गोले छोड़े गए।

इजराइल-ईरान जंग का देश-दुनिया पर असर जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर का श्रीनगर लगातार दूसरे दिन बंद

जम्मू-कश्मीर का श्रीनगर आज भी बंद है। ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के विरोध में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया है। एक दिन पहले पुलिस ने लोगों पर लाठीचार्ज किया था, आंसू गैस के गोले भी छोड़ थे। पूरे शहर में भारी सुरक्षाबल की तैनाती की गई है। लाल चौक पर बैरिकेडिंग की गई है।

57 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी दूतावास ने लाहौर-कराची में 6 मार्च तक वीजा अपॉइंटमेंट रद्द

पाकिस्तान के इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास ने X पोस्ट में लिखा- मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास और लाहौर व कराची के वाणिज्य दूतावासों ने 6 मार्च तक सभी वीजा अपॉइंटमेंट रद्द कर दिए हैं।

59 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एअर इंडिया एक्सप्रेस की आज से मस्कट के लिए फ्लाइट

एअर इंडिया एक्सप्रेस 3 मार्च 2026 से मस्कट के लिए आने-जाने वाली उड़ानें फिर से शुरू करेगी। वहीं, बहरीन, कुवैत, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के लिए आने-जाने वाली सभी उड़ानें 3 मार्च 2026 को रात 11.59 बजे तक सस्पेंड रहेंगी।

02:43 AM3 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

यात्री बोला- अबू धाबी में होटल के पास धमाके हो रहे थे

इजराइल-ईरान संघर्ष के कारण पिछले कुछ दिनों से उड़ानें प्रभावित रहीं। इस बीच मंगलवार सुबह अबू धाबी से पहली फ्लाइट बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी।

एक यात्री ने बताया ने कहा कि वह बहुत डरावना था। एयरलाइन ने हमें एक होटल में ठहराया, लेकिन होटल के आसपास धमाके हो रहे थे। मिसाइलों को रोका जा रहा था और चारों ओर विस्फोटों की आवाज सुनाई दे रही थी। हम भारत वापस आकर खुश हैं।

02:41 AM3 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

अबू धाबी से बेंगलुरु एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंड हुई

इजराइल-ईरान जंग शुरू होने के बाद आज कर्नाटक के बेंगलुरु में इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों को लेकर अबू धाबी से फ्लाइट आई। एक पैसेंजर ने कहा- जब हम अबू धाबी एयरपोर्ट पर फंस गए, तो एतिहाद एयरवेज ने हमारा बहुत ध्यान रखा। उन्होंने उन सभी पैसेंजर के लिए होटल बुक किए जिनकी फ़्लाइट कैंसिल हो गई थीं।

02:10 AM3 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

सोनिया गांधी बोलीं- खामेनेई की हत्या पर मोदी की चुप्पी न्यूट्रल नहीं बल्कि सरेंडर

कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने मंगलवार को मोदी सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की टारगेटेड हत्या पर उनकी चुप्पी न्यूट्रल नहीं बल्कि सरेंडर है। यह रवैया भारत की फॉरेन पॉलिसी की दिशा और क्रेडिबिलिटी पर शक पैदा करता है।

पूर्व कांग्रेस प्रेसिडेंट ने यह भी मांग की कि जब बजट सेशन के दूसरे हिस्से के लिए पार्लियामेंट फिर से शुरू हो, तो इंटरनेशनल ऑर्डर के टूटने पर सरकार की परेशान करने वाली चुप्पी पर खुलकर और बिना किसी टालमटोल के बहस होनी चाहिए।

01:58 AM3 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

दोहा में भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

कतर के दोहा में भारतीय दूतावास ने X पर पोस्ट किया, “भारतीय समुदाय से अनुरोध है कि वे कतर के अधिकारियों के ऑफिशियल चैनलों के जरिए जारी की गई खबरों और गाइडलाइंस को ध्यान से फॉलो करें। निवासियों को सलाह दी जाती है कि वे बहुत जरूरी होने पर ही बाहर जाएं। सभी भारतीय नागरिकों से इन निर्देशों का सख्ती से पालन करने का आग्रह किया जाता है। कतर सिविल एविएशन अथॉरिटी ने कन्फर्म किया है कि कतर का एयरस्पेस बंद है इसलिए हमाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ऑपरेशन रोक दिए गए हैं। अथॉरिटी जब एयरस्पेस को सुरक्षित रूप से फिर से खोलने की घोषणा करेगी तो फ्लाइट शुरू हो जाएंगी। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे एयरपोर्ट पर न जाएं और लेटेस्ट अपडेट के लिए अपनी-अपनी एयरलाइन से संपर्क करें…”

01:51 AM3 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

विरोध प्रदर्शन को लेकर भारत सरकार अलर्ट

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते संघर्ष को देखते हुए भारत सरकार सतर्क हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 28 फरवरी को सभी राज्यों को पत्र लिखकर एहतियात बरतने को कहा है। सरकार को आशंका है कि विदेश की घटनाओं का असर भारत में सांप्रदायिक तनाव के रूप में दिख सकता है। राज्यों को धार्मिक कार्यक्रमों और सभाओं में दिए जाने वाले भाषणों पर नजर रखने और भड़काऊ बयान पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

होली मनाने जा रहे पति-पत्नी समेत 6 की मौत: यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस-कार की टक्कर, उछलकर 10 फीट दूर गिरी गाड़ी – Hathras News




यूपी के हाथरस में यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के डबल डेकर बस ने चलती ईको वैन को पीछे टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी समेत 6 लोगों की मौत हो गई, 7 लोग घायल हो गए। मृतकों में 3 आगरा और 3 राजस्थान के धौलपुर के रहने वाले थे। होली के लिए घर जा रहे थे। बस दिल्ली से गोरखपुर, जबकि वैन दिल्ली से धौलपुर जा रही थी। ओवरटेक करने की कोशिश करते वक्त टक्कर हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन उछलकर 10 फीट दूर गिरी। उसका पिछला हिस्सा चकनाचूर हो गया। गनीमत रही कि बस सवार यात्रियों को चोट नहीं आई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। सड़क पर लाशें बिछ गईं। एक्सप्रेस-वे पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस अफसर पहुंचे। घायलों को तत्काल खंदौली सीएचसी भिजवाया। जहां से तीन को आगरा रेफर कर दिया। हादसा सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में हुआ। पहले तस्वीरें- अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए… ईको वैन से राजस्थान के राजाखेड़ा जा रहे थे 13 लोग
हाथरस में यमुना एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 141 पर निजी डबल डेकर बस गोरखपुर की तरफ जा रही थी। बस के आगे ईको वैन चल रही थी। वैन में 13 लोग सवार थे। सभी होली के त्योहार के लिए अपने-अपने घर जा रहे थे। तड़के 4.15 बजे तेज रफ्तार बस ने वैन को ओवरटेक करने की कोशिश की और बेकाबू होकर वैन को पीछे से टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान विजय (27) पुत्र सुखराम बघेल, पत्नी पिंकी (26) निवासी सुडरई थाना शमशाबाद (आगरा) और नाथू देवी (35) पत्नी अमर सिंह निवासी रोई खास थाना शमशाबाद (आगरा) के रूप में हुई। हादसे में दिनेश (55) पुत्र हुकम सिंह, पत्नी सुनीता (51) निवासी गंगोलियापुर थाना राजाखेड़ा, धौलपुर (राजस्थान) और लोकेश (35) पुत्र भूरी सिंह निवासी चमोली घर थाना राजाखेड़ा धौलपुर (राजस्थान) की भी मौत हो गई। घायलों में चार बच्चे भी शामिल
हादसे में इको चालक वीरेंद्र पुत्र रामप्रकाश भी घायल है। इसके अलावा राजाखेड़ा के ही मनोज पुत्र सुरेश, आर्यन (8)-अंशु (6) पुत्र अजय, मृतक विजय का बेटा लक्ष्य (1), बेटी प्राची (3) और उनकी साली पूनम बघेल (15) घायल हैं। मृतक के भाई संजू ने बताया- उनके भाई दिनेश नोएडा के सेक्टर 41 में मिठाई की दुकान चलाते थे। पत्नी सुनीता के साथ नोएडा से त्योहार मनाने के लिए अपने गांव गंगोलियापुरा, राजाखेड़ा, धौलपुर आ रहे थे। उनके दो बेटी और बेटे घायल हैं। बस चालक से पूछताछ की जा रही
घायलों को इलाज के लिए खंदौली थाना क्षेत्र के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही से ओवरटेक करने के कारण हुआ। बस चालक से पूछताछ की जा रही है। ओवरटेक की वजह से हादसा, बस ड्राइवर-कंडक्टर अरेस्ट पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया- बस का चालक इको गाड़ी को ओवरटेक कर रहा था, तभी यह घटना हुई। बस के चालक, कंडक्टर सहित तीन लोगों को पकड़ा गया है। सभी मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। घायलों को उपचार के लिए SN मेडिकल कॉलेज आगरा भिजवाया है। ASP रामानंद कुशवाहा ने कहा- सुबह 4:15 बजे यमुना एक्सप्रेस-वे पर 141 माइलस्टोन के पास एक सड़क दुर्घटना की कॉल आई थी। पता चला कि एक ईको वैन, जो दिल्ली से धौलपुर जा रही थी, उसे नोएडा से गोरखपुर जा रही एक डबल डेकर बस ने पीछे से टक्कर मार दी।ईको में कुल 13 लोग सवार थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया। ईको का ड्राइवर सुरक्षित है। ——————- ये खबर भी पढ़िए- 12वीं की छात्रा की आशिक ने गोली मारकर हत्या की:बस्ती में एकतरफा प्यार में घर में घुसकर वारदात, मां पर भी ताना असलहा बस्ती में एकतरफा प्रेमी ने 12वीं की छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। पहली गोली छात्रा के सिर और दूसरी उसके गर्दन में मारी। गोली चलने की आवाज सुनकर भाई दौड़कर पहुंचा तो आरोपी ने तमंचा दिखाते हुए डराया और भागने लगा। जब रास्ते में मां ने उसे रोकने की कोशिश की तो उनपर भी फायरिंग की लेकिन गोली मिस हो गई। पूरी खबर पढ़िए



Source link

West Asia Crisis: ईरान-इस्राइल जंग से तेल बाजार में हलचल, पेट्रोलियम मंत्री क्यों बोले- घबराने की जरूरत नहीं?


इस्राइल-अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध का असर वैश्विक ऊर्जा बाजार पर दिखाई देने लगा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया है। हालांकि भारत के लिए फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

मंगलवार को केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा,सरकार पूरी तरह सतर्क है। हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कच्चा तेल आयातक, चौथा सबसे बड़ा रिफाइनर और पेट्रोलियम उत्पादों का पांचवां सबसे बड़ा निर्यातक है। देश में कच्चे तेल के साथ पेट्रोल, डीजल और एविएशन टरबाइन फ्यूल का पर्याप्त भंडार मौजूद है। जिससे अल्पकालिक आपूर्ति बाधा से निपटा जा सकता है।

मंत्री ने कहा, पिछले कुछ वर्षों में भारत ने तेल खरीद के विविध स्रोतों बनाए है। अब भारतीय कंपनियों के पास ऐसे आपूर्ति मार्ग भी हैं, जो होर्मुज जलडमरूमध्य पर निर्भर नहीं हैं। यदि इस समुद्री रास्ते में किसी तरह की रुकावट आती है तो वैकल्पिक स्रोतों से आपूर्ति जारी रखी जा सकती है। हालात की निगरानी के लिए पेट्रोलियम मंत्रालय ने 24 घंटे सक्रिय कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है।

सूत्रों के मुताबिक, देश के पास लगभग 25 दिनों का कच्चे और रिफाइंड तेल का स्टॉक उपलब्ध है। साथ ही एहतियात के तौर पर कच्चा तेल, एलपीजी और एलएनजी के वैकल्पिक आयात स्रोतों की भी तलाश की जा रही है। फिलहाल पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तत्काल बढ़ोतरी की कोई योजना नहीं है।

भारत में अपनी कुल जरूरत का लगभग 85 से 90 प्रतिशत कच्चा तेल विदेशों से आयात करता है। देश में तेल का उत्पादन होता है, लेकिन वह जरूरत के मुकाबले काफी कम है। दुनिया में कई देश बड़े पैमाने पर कच्चे तेल का उत्पादन करते हैं। अमेरिका वर्तमान में दुनिया का सबसे बड़ा कच्चा तेल उत्पादक देश है। इसके अलावा सऊदी अरब, रूस, कनाडा, इराक, चीन, ईरान, ब्राजील, यूएई और कुवैत भी प्रमुख तेल उत्पादक देशों में शामिल हैं।

भारत लंबे समय से रूस, सऊदी अरब, इराक, यूएई और अमेरिका जैसे देशों से कच्चा तेल खरीदता रहा है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में उपलब्धता और कीमत के आधार पर भारत जरूरत पड़ने पर अन्य देशों से भी तेल आयात कर सकता है।



Source link

Biz Updates: चीनी उत्पादन 12.43 फीसदी बढ़ा; आईआईएम मुंबई का रुतबा बढ़ा, घरेलू पैकेज सालाना 71.4 लाख तक पहुंचा


चीनी उत्पादन अक्तूबर में शुरू हुए चालू विपणन सूत्र में फरवरी/तक 12.43 फीसदी बढ़कर 2.47 करोड़ पहुंच गया। महाराष्ट्र और कर्नाटक से अधिक उत्पादन से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। विपणन वर्ष 2024-25 की सेसान अवधि में यह 2.2 करोड़ टन रहा थोर “भारतीय चीनी एवं जैव-ईंधन विनिमौष्य संघ (इस्मा) ने कहा, देश के फ्रीर्ष चीनी उत्पादक राज्य महोष्ट्र में उत्पादन चालू विपण वर्ष में फरवरी तक 75 लाख टेम से बढ़कर 95.3 लाख टन हो गया। दूसरे सबसे बड़े उत्पादक राज्य उत्तर प्रदेश में उत्पादन 73 लाख टन से मामूली बढ़कर

Trending Videos



74.8 लाख टन हो गया। कर्नाटक का उत्पादन 38.2 लाख टन से बढ़कर 44.5 लाख टन हो गया। मौजूदा समय में कुल 305 कारखाने चालू हैं, जबकि पिछले साल की समान अवधि में 330 मिलें चल रही थीं। इस्मा ने कहा, दक्षिण कर्नाटक में कुछ मिलों के जून/जुलाई से सितंबर, 2026 तक विशेष सत्र के दौरान परिचालन फिर से शुरू करने की उम्मीद है। उद्योग न्यूनतम बिक्री मूल्य में जल्द बढ़ोतरी का इंतजार कर रहा है। महाराष्ट्र में 15 फरवरी तक बकाया 4,601 करोड़ रुपये था, जो पिछले साल की समान अवधि के 2,744 करोड़ रुपये से अधिक है।



Source link

Gold Silver Price Today: ईरान जंग में सोना ₹8000, चांदी ₹23000 महंगी, सिल्वर-गोल्ड तबाही मचाएंगे, लेटेस्ट रेट


Business

oi-Pallavi Kumari

Gold Silver Price Today: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने सर्राफा बाजार में हलचल मचा दी है और सोना-चांदी के दामों में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है। अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी टकराव का सीधा असर सोने-चांदी की कीमतों पर दिखा है। अनिश्चित माहौल में निवेशक सुरक्षित ठिकाने की तलाश में हैं और सोना-चांदी उनकी पहली पसंद बन गए हैं।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (India Bullion and Jewellers Association) यानी आईबीजेए के मुताबिक 24 कैरेट सोना 10 ग्राम पर ₹8000 चढ़कर ₹1.67 लाख पर पहुंच गया है। इससे पहले इसका भाव ₹1.59 लाख प्रति 10 ग्राम था। वहीं एक किलो चांदी ₹23000 उछलकर ₹2.90 लाख पर पहुंच गई। पहले इसकी कीमत ₹2.67 लाख प्रति किलो थी।

Gold silver price today 03 march 2026 city wise rate amid tension Middle East sona bhav chandi bhav update news

कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया का कहना है कि अगर ईरान और इजरायल और अमेरिका के बीच जंग लंबी खिंची तो सोना ₹2 लाख तक जा सकता है और चांदी ₹3.50 लाख के स्तर को छू सकती है।

Gold Silver Rate In India: 03 मार्च 2026 गोल्ड रेट सिटी वाइज (₹ प्रति 10 ग्राम)

शहर 18K 22K 24K सिल्वर (₹/किलो)
दिल्ली 1,25,200 1,53,200 1,67,000 2,90,000
मुंबई 1,24,900 1,52,800 1,66,700 2,88,500
कोलकाता 1,25,000 1,53,000 1,66,900 2,89,000
चेन्नई 1,25,600 1,53,800 1,67,300 2,91,500
बेंगलुरु 1,25,100 1,53,100 1,66,950 2,89,800
हैदराबाद 1,25,050 1,53,050 1,66,900 2,89,700
अहमदाबाद 1,25,300 1,53,400 1,67,100 2,90,200
पुणे 1,24,950 1,52,900 1,66,750 2,88,900
जयपुर 1,25,400 1,53,500 1,67,200 2,90,300
लखनऊ 1,25,350 1,53,450 1,67,150 2,90,100
चंडीगढ़ 1,25,250 1,53,300 1,67,050 2,89,900
पटना 1,25,500 1,53,600 1,67,250 2,90,500
भोपाल 1,25,150 1,53,200 1,66,950 2,89,800
इंदौर 1,25,100 1,53,150 1,66,900 2,89,700
नागपुर 1,25,050 1,53,100 1,66,850 2,89,600
सूरत 1,24,900 1,52,850 1,66,700 2,88,500
कानपुर 1,25,300 1,53,350 1,67,050 2,90,000
अमृतसर 1,25,400 1,53,500 1,67,200 2,90,200
वडोदरा 1,25,000 1,53,050 1,66,900 2,89,700
कोच्चि 1,25,600 1,53,700 1,67,300 2,91,000

Gold Rate Today: OMG! एक झटके में ₹10,000 महंगा हुआ सोना, ईरान की जंग के बीच रॉकेट बना गोल्ड, लेटेस्ट रेट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी में तेजी

ग्लोबल मार्केट में भी जोरदार तेजी दिखी। COMEX पर गोल्ड $5400 प्रति औंस तक पहुंच गया, जो 2.50 प्रतिशत से ज्यादा की इंट्राडे तेजी है। सिल्वर $96.930 प्रति औंस तक पहुंचा, करीब 2 प्रतिशत की तेजी के साथ।

भारतीय वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया यानी MCX पर सोना ₹1,65,501 पर खुला और कुछ ही मिनटों में ₹1,67,915 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। चांदी ₹2,78,644 पर खुली और ₹2,85,978 प्रति किलो का इंट्राडे हाई छुआ।

इस साल कितना महंगा हुआ सोना-चांदी (2026 Price Rally)

2026 की शुरुआत में सोना ₹1.33 लाख प्रति 10 ग्राम था, जो अब ₹1.67 लाख पर पहुंच गया है। यानी इस साल अब तक ₹34000 की तेजी। चांदी भी साल की शुरुआत से अब तक ₹60000 महंगी हो चुकी है। युद्ध जैसे माहौल में निवेशकों की बढ़ती मांग ही इस तेजी की बड़ी वजह मानी जा रही है।



Source link

Delhi Aaj Kya Khula Kya Bandh: आज दिल्ली में बंद रहेंगे बैंक और शेयर बाजार? देखें होली की छुट्टी का पूरा अपडेट


Delhi

oi-Kumari Sunidhi Raj

Delhi Aaj Kya Khula Kya Bandh: दिल्ली में होली के त्योहार की धूम शुरू हो चुकी है, जिसके चलते 3 मार्च (मंगलवार) को शहर में सामान्य कामकाज पर व्यापक असर पड़ेगा। होलिका दहन के अवसर पर दिल्ली-NCR के अधिकांश स्कूल बंद रहेंगे, जिससे बच्चों के लिए यह एक लंबा सप्ताहांत बन गया है।

वित्तीय क्षेत्र की बात करें तो, दिल्ली में बैंक 3 मार्च को खुले रहेंगे। RBI के कैलेंडर के अनुसार राजधानी में होली की आधिकारिक छुट्टी 4 मार्च (बुधवार) को है। हालांकि, शेयर बाज़ार (BSE/NSE) में 3 मार्च को ट्रेडिंग बंद रहेगी। इसके साथ ही, सरकारी कार्यालयों में भी अवकाश की संभावना है। बाज़ार सामान्य रूप से खुले रहेंगे, लेकिन दोपहर के बाद रौनक कम हो सकती है और कुछ दुकानें बंद हो सकती हैं।

Delhi Aaj Kya Khula Kya Bandh

दिल्ली में 3 मार्च को क्या खुला क्या बंद?

त्योहार की हलचल के बीच, यह जानना जरूरी है कि कौन सी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी और कौन सी नहीं, ताकि आप अपने दिन की योजना बना सकें।

सेवा / संस्थान स्थिति (3 मार्च 2026) नोट
बैंक (Banks) खुले रहेंगे 4 मार्च को दिल्ली में छुट्टी है।
स्कूल (Schools) बंद रहेंगे अधिकांश स्कूल 3-4 मार्च को बंद हैं।

शेयर बाज़ार (Stock Market)

बंद रहेगा NSE/BSE में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी।

सरकारी दफ्तर (Govt Offices)

बंद रहेंगे राजपत्रित अवकाश की संभावना।

निजी दफ्तर (Private Offices)

आंशिक रूप से खुले

कुछ दफ्तर आधे दिन काम कर सकते हैं।
बाज़ार (Markets) खुले रहेंगे दोपहर बाद रौनक कम हो सकती है।

मेट्रो और बसें (Transport)

सामान्य सामान्य समय सारिणी के अनुसार।
अस्पताल और फार्मेसी खुले रहेंगे ज़रूरी सेवाएं चालू रहेंगी।

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam: होलिका दहन पर कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, बंगाल का चढ़ेगा पारा, कैसा है दिल्ली हाल?

Delhi: बाजार और परिवहन की स्थिति

दिल्ली के बाज़ार सामान्य दिनों की तरह सुबह खुलेंगे, लेकिन चूंकि शाम को होलिका दहन का कार्यक्रम होता है, इसलिए दोपहर के बाद दुकानदारों की भीड़ कम हो सकती है और कुछ बाज़ार जल्दी बंद हो सकते हैं। परिवहन के मामले में, दिल्ली मेट्रो और डीटीसी (DTC) बसें अपनी सामान्य समय सारिणी के अनुसार चलेंगी, जिससे यात्रियों को परेशानी नहीं होगी।

Delhi: 4 मार्च को होली की छुट्टी

यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि होली का मुख्य उत्सव 4 मार्च 2026 (बुधवार) को मनाया जाएगा। इस दिन बैंक, स्कूल, सरकारी दफ्तर और बाज़ार पूरी तरह बंद रहेंगे। इसलिए, अपनी बैंकिंग और आवश्यक खरीदारी 3 मार्च को निपटाना बेहतर होगा।

With AI Inputs



Source link

Chandra Grahan 2026 on Holi: होली पर चंद्र ग्रहण का साया, कीजिए ये उपाय वरना झेलेंगे परेशानियां


Astrology

oi-Ankur Sharma

Chandra Grahan 2026 on Holi update News: साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण आज लगने जा रहा है, ये होलिका दहन के अगले दिन लग रहा है इसलिए सूतककाल मान्य है और इसी वजह से होली 4 मार्च को खेली जाएगी। होली का दिन बहुत पवित्र होता है लेकिन इस दिन ग्रहण लगने के कारण लोगों के मन में शंका पैदा हो गई है कि क्या इस बार होली लोगों के लिए अशुभता ला रही है।

तो आपको बता दें कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है ज्योतिषाचार्य पी. चक्रपाणि उपाध्याय के मुताबिक चंद्र ग्रहण किसी को भी हानि नहीं पहुंचाएगा। भारत में यह चंद्र ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर शुरू होकर शाम 6 बजकर 47 मिनट तक चलेगा। इसका सूतक काल ग्रहण लगने के नौ घंटे पहले ही आरंभ हो गया है।

Chandra Grahan 2026 on Holi

इस बार भारत में सूतक काल 3 मार्च को सुबह 6 बजकर 20 मिनट से शुरू होकर ग्रहण की समाप्ति यानी शाम 6 बजकर 47 मिनट तक प्रभावी रहेगा। इस अवधि में पूजा-पाठ करना, देवी-देवताओं की मूर्तियों का स्पर्श करना, या भोजन बनाना-खाना वर्जित माना जाता है।

Chandra Grahan 2026 on Holi: पूर्णिमा कब तक है?

फाल्गुन पूर्णिमा इस बार 2 मार्च को शाम 5 बजकर 55 मिनट पर आरंभ हुई थी और 3 मार्च को शाम 5 बजकर 7 मिनट पर समाप्त हो जाएगी।

Chandra Grahan पर करें ये उपाय, नहीं आएगी कोई मुसीबत

सूतक काल शुरू होते ही भोजन ग्रहण न करें। पहले से बने भोजन में तुलसी पत्ता डाल दें, गर्भवती महिलाएं ग्रहण के समय घर से बाहर न निकलें और नुकीली वस्तुओं का प्रयोग न करें और मन में ॐ नमः शिवाय या ॐ चंद्राय नमः का जप करें, ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। गरीबों को दान देना शुभ माना जाता है। अब चूंकि ग्रहण होली पर आया है तो ग्रहण खत्म होने के बाद पूजा स्थल को साफ-सुथरा करने के बाद गंगाजल छिड़कें और राधा-कृष्णा को अबीर-गुलाल अर्पित करें। इसके बाद उन्हें मालपुएं का भोग लगाएं और घर-परिवार के लिए सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना करें और फिर प्रसाद बांटें, जो लोग ऐसा करेंगे , उन्के ऊपर कभी कोई मुसीबत नहीं आएगी।

Chandra Grahan 2026: कब लगता है चंद्र ग्रहण?

चंद्र ग्रहण तब लगता है जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा एक सीध में आ जाते हैं और पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। ग्रहण हमेशा पूर्णिमा के दिन लगता है।

चंद्र ग्रहण और होली का कनेक्शन?

ग्रहण काल में वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने की मान्यता है,चंद्रमा मन का कारक है, इसलिए इस दिन भावनात्मक उतार-चढ़ाव बढ़ सकते हैं तो वहीं होलिका दहन से नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है, जबकि ग्रहण आत्मशुद्धि का अवसर देता है। जब दोनों एक साथ आते हैं, तो यह संदेश देते हैं कि जीवन से नकारात्मकता को जलाकर, मन को शुद्ध कर, नए उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ें।

DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी चीज को अमल लाने के लिए किसी ज्योतिषी और किसी पंडित से अवश्य बातें करें। हमारा मकसद किसी भी तरह का अंधविश्वास फैलाना नहीं है।



Source link