Home Blog Page 78

US Navy food Shortage: अमेरिकी सैनिकों को नहीं मिल रहा खाना? वायरल दावों पर ट्रंप के युद्ध मंत्री क्या कहा


US Navy food Shortage: अमेरिकी सैनिकों को नहीं मिल रहा खाना? वायरल दावों पर ट्रंप के युद्ध मंत्री क्या कहा | pete hegseth denies us navy food hortage claims uss abraham lincoln tripoli operation epic fury – Hindi Oneindia



Source link

उज्जैन में हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास: अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी, पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवन – Ujjain News




सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, कंटेंट क्रिएटर और पूर्व मॉडल हर्षा रिछारिया ने रविवार को अक्षय तृतीया पर संन्यास ले लिया। उन्हें उज्जैन के मौनी तीर्थ आश्रम में पंचायती निरंजनी अखाड़ा के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी सुमनानंद गिरि महाराज ने संन्यास दीक्षा दी। संन्यास परंपरा के अनुसार, उन्हें शिखा और दंड त्याग की विधि कराई गई। साथ ही तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध कर्म भी कराए गए, जो पूर्व जीवन के त्याग और नए आध्यात्मिक जीवन की शुरुआत का प्रतीक माने जाते हैं। धार्मिक अनुष्ठानों के बाद हर्षा रिछारिया ने संन्यास ग्रहण किया और उन्हें नया नाम स्वामी हर्षानंद गिरि दिया गया। इस अवसर पर आश्रम में संत, श्रद्धालु और अनुयायी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस मौके पर स्वामी हर्षानंद गिरि ने कहा कि यह उनके जीवन का नया अध्याय है। उन्होंने गुरुदेव के मार्गदर्शन में संन्यास का मार्ग अपनाया है और संकल्प लिया है कि वे अपना जीवन धर्म, संस्कृति और समाज की सेवा में समर्पित करेंगी और संन्यास की मर्यादा का पालन करेंगी। संन्यास दीक्षा एक गहन और अनुशासित प्रक्रिया महामंडलेश्वर स्वामी सुमनानंद गिरि महाराज ने कहा- संन्यास दीक्षा एक गहन और अनुशासित प्रक्रिया है। इसमें व्यक्ति अपने पूर्व जीवन का त्याग कर आध्यात्मिक पथ पर चलता है। मेरा सभी संन्यासियों से यही आग्रह रहता है कि वे संन्यास की गरिमा को कभी कलंकित नहीं होने दें। एक संन्यासी के आचरण का प्रभाव पूरे समाज और संन्यास परंपरा पर पड़ता है, इसलिए विधि-विधान और मर्यादा का पालन अत्यंत आवश्यक है। यह खबर भी पढ़ें… महाकुंभ से चर्चा में आईं हर्षा रिछारिया का ब्राइडल लुक महाकुंभ से चर्चा में आईं हर्षा रिछारिया एक बार फिर ग्लैमर की दुनिया में लौटती नजर आ रही हैं। वह लगातार इंस्टाग्राम पर अपने नए-नए लुक्स शेयर कर रही हैं। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Ranveer Singh Caste: ‘धुरंधर’ की क्या जाति? दूसरी बार पिता बनने वाले हैं? ब्राह्मण Deepika को कैसे पटाया?


Ranveer Singh Caste: ‘धुरंधर’ की क्या जाति? दूसरी बार पिता बनने वाले हैं? ब्राह्मण Deepika को कैसे पटाया? | Ranveer Singh Caste: Brahmin Deepika Padukone Pregnancy, Dhurandhar Jati, Explore Marriage Secrets – Hindi Oneindia



Source link

बठिंडा के सरकारी स्कूल में लेडी टीचर से छेड़छाड़: सीनियर टीचर लैब में ले गया, किस किया, प्राइवेट पार्ट्स छुए; अंजाम भुगतने की धमकी दी – Bathinda News




बठिंडा के एक सरकारी स्कूल में महिला टीचर ने अपने सीनियर टीचर पर छेड़खानी के आरोप लगाकर केस दर्ज कराया है। लेडी टीचर का आरोप है कि उसे बहाने से टीचर लैब में ले गया और उसके दोनों गालों पर किस किया। जब वह रोने लगी तो आरोपी ने उसके प्राइवेट पार्ट्स को छुआ। महिला का आरोप है कि वह टीचर से छूटकर भागने लगी तो आरोपी ने उसे अंजाम भुगतने की धमकी दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला टीचर का कहना है कि आरोपी स्कूल में उससे सीनियर है। उसने घटना के बारे में पहले स्कूल में साथी महिला टीचरों और परिजन को बताया था। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी। पीड़ित लेडी टीचर ने वारदात की ये जानकारी दी… पहले महिला स्टाफ को बताया महिला टीचर ने बताया कि वह तेजी से भागकर लैब से बाहर आ गई। उसने कहा- मैं इतना डर गई कि किसी को बताने की हिम्मत नहीं कर सकी। काफी सहमी हुई कमरे में बैठ गई। बार-बार रोना आ रहा था। मुझे उदास और रोता देख कुछ महिला स्टाफ मुझसे कारण पूछने लगीं। मैंने रोते हुए उन्हें पूरी कहानी बता दी। ​परिजन को बताया, फिर पुलिस में शिकायत महिला टीचर ने कहा कि उसने अपने परिवार को फोन पर घटना के बारे में बताया। यह सुनकर परिजन स्कूल आए। फिर सभी पुलिस स्टेशन पहुंचे। वहां घटना के बारे में पुलिस को बताया, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। थाना प्रभारी बोले- जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करेंगे थाना मोड़ मंडी प्रभारी तरनदीप सिंह ने बताया है लेडी टीचर ने शिकायत दर्ज कराई है। उसके साथ सहकर्मी टीचर ने छेड़खानी की। उसकी शिकायत पर आरोपी टीचर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर ली है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है। अभी आरोपी फरार है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।



Source link

Kanpur: पिता ने क्यों की जुड़वां बेटियों की हत्या? बेडरूम से किचन तक CCTV का पहरा, पत्नी की एंट्री थी बैन!


Kanpur: पिता ने क्यों की जुड़वां बेटियों की हत्या? बेडरूम से किचन तक CCTV का पहरा, पत्नी की एंट्री थी बैन! | kanpur-father-arrested-murdering-twin-daughters-kidwai-nagar – Hindi Oneindia



Source link

200 फीट गहरी खाई में गिरी बस,दो महिलाओं की मौत: 31 घायल, कपड़ों से रस्सी बनाकर बाहर निकाला, कंधों पर उठाकर लाए; इंश्योरेंस-फिटनेस हो चुका खत्म – Ajmer News




अजमेर में सवारियों से भरी बस 200 फीट नीचे खाई में गिर गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। 31 लोग घायल हो गए। पुष्कर जा रही बस में 33 लोग सवार थे। वे पीसांगन (अजमेर) में मायरा भरने जा रहे थे। इस दौरान पुष्कर घाटी में बस बेकाबू हो गई। हादसा पुष्कर से करीब 3 किलोमीटर पहले रविवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ। मौके से गुजर रहे लोगों ने कपड़ों से रस्सी बनाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला। कुछ घायलों को सीढ़ियों के जरिए ऊपर सड़क पर लेकर आए। वहीं कुछ घायलों को कंधों पर उठाकर लाए। सभी यात्रियों को पहले पुष्कर के सरकारी अस्पताल लेकर गए। वहां से उन्हें अजमेर के जेएलएन हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। एक्सीडेंट के बाद पुष्कर घाटी में लंबा जाम लग गया। पहले देखें, हादसे से जुड़ी 3 PHOTOS… 200 फीट नीचे पेड़ और झाड़ियों में फंसी बस सीओ ग्रामीण रामचंद्र चौधरी ने बताया- अजमेर से पुष्कर की ओर जाते समय सांझीसर से थोड़ा आगे यह हादसा हुआ है। बस अचानक मेन रोड से खाई में उतर गई। करीब 200 फीट नीचे आकर पेड़ और झाड़ियों में फंस गई। लोगों की मदद से 33 यात्रियों को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। इनमें से पूजा (28) पत्नी विजय सिंह गुर्जर और विमला देवी (50) पत्नी ओम प्रकाश गुर्जर की मौत हो गई। दोनों अजमेर की रहने वाली थीं। वहीं एक घायल को हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई। ड्राइवर की तलाश की जा रही है। पुष्कर थाना प्रभारी विक्रम सिंह राठौड़ ने बताया- प्रथम दृष्टया मामला ब्रेक फेल होने का लग रहा है। हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। फिटनेस और इंश्योरेंस, दोनों खत्म ऑनलाइन RC (रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट) देखने पर सामने आया कि मिनी बस (RJ19PA9932) का फिटनेस और इंश्योरेंस, दोनों खत्म हो गए थे। बस का इंश्योरेंस 6 अगस्त 2025 जबकि फिटनेस 31 मार्च 2026 को खत्म हो चुका था। बस के मालिक अमृतपाल सिंह हैं। परिवार बस को किराए पर लेकर सवामणी में कपड़े (मायरा) लेकर जा रहे थे। अन्य तस्वीरें देखिए… इनपुट सहयोग- अभिषेक शर्मा, पुष्कर पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग पढ़िए…



Source link

Bihar New Airports: बिहार में विकास की उड़ान, रक्सौल और दरभंगा समेत इन शहरों में बनेगा एयरपोर्ट


Bihar New Airports: बिहार में विकास की उड़ान, रक्सौल और दरभंगा समेत इन शहरों में बनेगा एयरपोर्ट | Bihar Aviation Boom: New Airports in Raxaul and Birpur, Darbhanga Expansion to Finish by Nov 2026 – Hindi Oneindia



Source link

‘ममता ने बहन-बेटियों को धोखा दिया’, PM मोदी का अल्टीमेटम- ‘TMC के सभी गुंडे 29 अप्रैल तक सरेंडर करो वरना…’


‘ममता ने बहन-बेटियों को धोखा दिया’, PM मोदी का अल्टीमेटम- ‘TMC के सभी गुंडे 29 अप्रैल तक सरेंडर करो वरना…’ | Bengal Election PM Modi Bankura speech mamata banerjee ultimatum TMC goons Surrender before April 29th – Hindi Oneindia



Source link

दावा- I-PAC ने बंगाल में 20 दिनों तक काम रोका: यह कंपनी ममता बनर्जी का चुनाव मैनेजमेंट देखती है; TMC बोली- ये झूठ




पश्चिम बंगाल में TMC का चुनावी मैनेजमेंट संभालने वाली संस्था (I-PAC) ने अचानक राज्य में अपने सभी कामकाज अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला लिया है। सूत्रों के अनुसार, संस्था ने ई-मेल के जरिए पश्चिम बंगाल में काम कर रहे अपने कर्मचारियों को अगले 20 दिनों की छुट्टी पर भेज दिया है। मेल में लिखा गया है कि 11 मई को हालात की समीक्षा कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। संस्था की ओर से भेजे गए मैसेज में ‘कानूनी वजहों’ का हवाला दिया गया है। हालांकि टीएमसी ने कहा- यह दावा पूरी तरह से बेबुनियाद है और ऐसा लगता है कि यह जमीनी स्तर पर भ्रम पैदा करने की एक जान-बूझकर की गई कोशिश है। I-PAC और उसके डायरेक्टर पर करोड़ों रुपए के कोयला चोरी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। इस मामले में CBI ने 27 नवंबर 2020 को FIR दर्ज की थी। पूरा मामला करीब 2,742 करोड़ रुपए से जुड़ा है। पिछले चार महीनों में दो बार में देश भर के चार से ज्यादा आफिसों में रेड पड़ चुकी है। TMC बोली- यह भ्रम पैदा करने की जान-बूझकर कोशिश की गई टीएमसी ने एक बयान जारी करते हुए कहा- हमें एक मीडिया रिपोर्ट मिली है जिसमें दावा किया गया है कि IPAC ने अगले 20 दिनों के लिए पश्चिम बंगाल में अपना काम रोक दिया है। यह दावा पूरी तरह से बेबुनियाद है और ऐसा लगता है कि यह जमीनी स्तर पर भ्रम पैदा करने की एक जान-बूझकर की गई कोशिश है। IPAC टीम TMC के साथ पूरी तरह से जुड़ी हुई है और पूरे राज्य में चुनाव प्रचार का काम योजना के अनुसार जारी है। बंगाल के लोग इन कोशिशों को समझने में पूरी तरह से सक्षम हैं और वे लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब देंगे। पश्चिम बंगाल गलत जानकारी या डराने-धमकाने से प्रभावित नहीं होगा। वे 23 और 29 तारीख को निर्णायक रूप से जवाब देंगे और 4 मई को आने वाले नतीजे उनके फैसले को दिखाएंगे। I-PAC ठिकानों पर पिछली दो रेड… 2 अप्रैल को दिल्ली-बेंगलुरु, हैदराबाद के ठिकानों पर रेड प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 2 अप्रैल को पॉलिटिकल कंसल्टेंट कंपनी I-PAC के तीन ठिकानों पर छापेमारी की। टीम ने दिल्ली, बेंगलुरु और हैदराबाद में कंपनी के दफ्तरों पर कार्रवाई की। अधिकारियों के मुताबिक, छापेमारी कोयला चोरी और घोटाले से जुड़े मामले में हुई। 8 जनवरी को पहली बार रेड के बीच पहुंची थीं ममता 8 जनवरी को ED की टीम ने प्रतीक जैन के कोलकाता के गुलाउडन स्ट्रीट स्थित घर और दूसरी टीम सॉल्टलेक स्थित दफ्तर पर छापा मारा था। प्रतीक जैन ही ममता बनर्जी के लिए पॉलिटिकल स्ट्रैटजी तैयार करते हैं। कार्रवाई सुबह 6 बजे से शुरू हुई थी, लेकिन करीब 11:30 बजे के बाद मामला बढ़ा। सबसे पहले कोलकाता पुलिस कमिश्नर, प्रतीक के आवास पर पहुंचे। कुछ समय बाद सीएम ममता बनर्जी खुद लाउडन स्ट्रीट स्थित उनके घर पहुंच गईं। ममता वहां कुछ देर रुकीं। जब बाहर निकलीं, तो उनके हाथ में एक हरी फाइल दिखाई दी। इसके बाद वे I-PAC के ऑफिस भी गईं। नॉलेज पॉइंट: जानिए I-PAC के बारे में ममता अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी और I-PAC के को-फाउंडर और डायरेक्टर प्रतीक जैन (दाएं) के साथ। यह फोटो प्रतीक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर 4 जून 2024 को पोस्ट की थी। I-PAC (Indian Political Action Committee) एक पॉलिटिकल कंसलटेंट फर्म है। इसके डायरेक्टर प्रतीक जैन हैं। यह राजनीतिक दलों को चुनावी रणनीति, डेटा-आधारित कैंपेन, मीडिया प्लानिंग और वोटर आउटरीच में मदद करती है। I-PAC पहले Citizens for Accountable Governance (CAG) थी। इसकी शुरुआत 2013 में प्रशांत किशोर ने प्रतीक के साथ की थी। बाद में इसका नाम I-PAC रखा गया। प्रशांत किशोर के हटने के बाद I-PAC की कमान प्रतीक के पास आ गई। प्रशांत ने बाद में बिहार में ‘जन सुराज’ पार्टी बनाई। I-PAC तृणमूल कांग्रेस (TMC) के साथ 2021 से जुड़ी है।
————– ये खबर भी पढ़ें… I-Pac रेड विवाद-ममता पर पावर के गलत इस्तेमाल का आरोप:ED सुप्रीम कोर्ट में बोली-CM के फायदे के लिए पुलिस ने काम में रुकावट डाली केंद्रीय जांच एजेंसी एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने आरोप लगाया है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी पावर का गलत इस्तेमाल किया है। एजेंसी ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि CM और राज्य की मशीनरी कथित कोयला चोरी स्कैम के सिलसिले में I-PAC ऑफिस और उसके डायरेक्टर के ठिकानों पर रेड के दौरान गैर-कानूनी तरीके से घुसे। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Petrol Diesel Prices Today: होमुर्ज स्ट्रेट फिर से बंद, क्या देश में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम? चेक करें रेट


Petrol Diesel Prices Today: होमुर्ज स्ट्रेट फिर से बंद, क्या देश में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम? चेक करें रेट | Petrol Diesel Prices Today: Strait of hormuz is closed until the U.S. blockade is lifted, Check Oil rates in Chennai, Mumbai, Delhi, Kolkata city wise news hindi – Hindi Oneindia



Source link