Homeटेक्नोलॉजीNIA की राजस्थान समेत 4 राज्यों में छापेमारी: आतंकी हमले और...

NIA की राजस्थान समेत 4 राज्यों में छापेमारी: आतंकी हमले और धमाकों की साजिश में रेड, पाकिस्तानी डॉन का नेटवर्क निशाने पर – Jaipur News




राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने राजस्थान सहित 4 राज्यों आज छापेमारी की है। एजेंसी की टीमों ने 12 ठिकानों पर रेड की है। यह कार्रवाई पाकिस्तान के ऑपरेटिव जसवीर चौधरी और गैंगस्टर शहजाद भट्‌टी के आतंकी मॉड्यूल के खिलाफ की जा रही है। राजस्थान में अजमेर और नीमराना (बहरोड़-कोटपूतली) में एजेंसी ने दबिश दी है। केंद्रीय एजेंसी और स्थानीय पुलिस की मदद से की गई इस कार्रवाई के दौरान कई संदिग्धों से पूछताछ की गई है। डॉक्यूमेंट्स और डिजिटल उपकरण जब्त किए गए हैं। नीमराना में एक युवक को हिरासत में लिया है। इसे पुलिस थाने ले जाकर पूछताछ की जा रही है। रिटायर्ड टीचर के घर पहुंची टीम अजमेर के वरुण सागर रोड स्थित अंबिका विहार कॉलोनी में NIA की टीम सुबह 5 बजे एक रिटायर्ड टीचर के घर पहुंची। दोपहर करीब 2 बजे टीम लौट गई। यहां किराए पर रहने वाले परमेश नाम के युवक को लेकर गई है। आतंकी हमले और धमाकों की साजिश थी सूत्रों के अनुसार जांच में सामने आया है कि पाकिस्तान स्थित नेटवर्क ड्रोन के जरिए भारत-पाक सीमा पार से हथियार, गोला-बारूद और इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) भेजने की साजिश में शामिल था। एजेंसियों को आशंका है कि इन हथियारों और विस्फोटकों का इस्तेमाल पंजाब, दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में बड़े आतंकी हमलों और धमाकों के लिए किया जाना था। फोरेंसिक कर रही जांच NIA उत्तर प्रदेश में पांच, राजस्थान में दो, बिहार में दो और महाराष्ट्र में तीन जगहों पर पहुंची हैं। टीमें जब्त किए गए डिजिटल सबूतों की फोरेंसिक जांच कर रही हैं। वहीं पाकिस्तानी गैंगस्टर सहजाद भट्टी से जुड़े नेटवर्क और फंडिंग एंगल को भी देखा जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि NIA इस पूरे मॉड्यूल और आतंकी साजिश को लेकर जल्द बड़ा खुलासा कर सकती है। पाकिस्तानी डॉन से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए शहजाद भट्‌टी के गुर्गों की गिरफ्तारी यूपी एटीएस और एसटीएफ ने 27 मई को सहारनपुर, मुज्जफरनगर और हरिद्वार से भट्‌टी के 4 संदिग्ध आतंकियों को पकड़ा था। जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया और वीडियो कॉलिंग ऐप्स के जरिए पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स के संपर्क में थे। देश के संवेदनशील ठिकानों की जानकारी शेयर कर रहे थे। पूरी खबर पढ़िए… डॉन ने करवाई थी रेकी, आरोपी का खुलासा करीब दो महीने पहले राजस्थान में बम ब्लास्ट की साजिश कर रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोपी ने पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी के ऑर्डर पर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब में भी रेकी कर वीडियो बनाए थे। ये जानकारी उसने भट्‌टी के साथ सोशल मीडिया के जरिए शेयर भी की थी। पूरी खबर पढ़िए…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments