Last Updated:
Odisha News Today: ओडिशा के बालासोर में मोबाइल फोन को लेकर हुए विवाद के बाद एक नाबालिग लड़की ने खुदकुशी कर ली. जब रुनू नायक नाम की इस लड़की को उसकी मां और मामा ने लगातार फोन इस्तेमाल करने से टोका और मोबाइल छीनकर तोड़ दिया तो उसने गुस्से में कमरे में बंद होकर कीटनाशक खा लिया. परिजन उसे अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस दुखद घटना से पूरा इलाका सदमे में है.
ओडिशा में लड़की ने अपनी जान ले ली.
ओडिशा से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने न सिर्फ एक हंसते-खेलते परिवार को ताउम्र का दर्द दे दिया बल्कि आधुनिक दौर में मोबाइल की लत के खतरनाक परिणामों पर भी एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. जिला बालासोर के राजबेरहमपुर पुलिस सीमा के तहत आने वाले गागापाल गांव में एक नाबालिग लड़की ने महज एक मोबाइल फोन के विवाद में अपनी जिंदगी खत्म कर ली. मृतका की पहचान रुनू नायक के रूप में हुई है. गुरुवार की सुबह जब पूरा परिवार रोजमर्रा के कामों में जुटा था तब रुनू लगातार अपने फोन में व्यस्त थी. इसी बात को लेकर घर में जो विवाद शुरू हुआ उसका अंत इतना खौफनाक होगा, इसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी.
जिद के आगे टूटी सांसें
गुरुवार की सुबह रुनू नायक हमेशा की तरह काफी देर से अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रही थी. उसे लगातार फोन पर देखकर उसकी मां और मामा ने उसे टोकते हुए फोन वापस सौंपने को कहा. लेकिन रुनू ने फोन देने से साफ इनकार कर दिया और जिद पर अड़ गई. बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर परिवार के सदस्यों ने उसके हाथ से फोन छीन लिया और उसे तोड़ दिया.
अपना पसंदीदा फोन टूटता देख नाबालिग लड़की इस कदर आहत और गुस्से से भर गई कि उसने आव देखा न ताव, खुद को कमरे के अंदर बंद कर लिया. कमरे के भीतर गुस्से और अवसाद में घिरी रुनू ने वहां रखा कीटनाशक गटक लिया. जब परिवार को अनहोनी का अहसास हुआ तो उन्होंने आनन-फानन में दरवाजा तोड़ा और बेहोश रुनू को लेकर पड़ोसी जिले मयूरभंज के उदाला मेडिकल कॉलेज भागे. लेकिन अफसोस, तब तक बहुत देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
‘जहर खा लेगी यह नहीं सोचा था..’
इस पूरे मामले पर मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद बदहवास परिवार के एक सदस्य ने रोते हुए बताया:
वह बहुत लंबे समय से लगातार मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रही थी. जब हमने उसकी इस लत को रोकने के लिए उससे फोन वापस लिया तो वह बुरी तरह नाराज हो गई. उसने गुस्से में खुद को कमरे के अंदर बंद कर लिया और वहां रखा कीटनाशक खा लिया. हम उसे तुरंत अस्पताल लेकर भागे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
सवाल-जवाब
मोबाइल विवाद में आत्महत्या करने वाली नाबालिग लड़की की पहचान किस रूप में हुई है और यह घटना कहां की है?
मृतका की पहचान रुनू नायक के रूप में हुई है और यह दुखद घटना ओडिशा के बालासोर जिले के राजबेरहमपुर पुलिस सीमा के अंतर्गत आने वाले गागापाल गांव की है.
फोन छीने जाने के बाद नाबालिग लड़की ने क्या कदम उठाया और डॉक्टरों ने क्या कहा?
फोन तोड़े जाने से नाराज होकर लड़की ने खुद को कमरे में बंद कर कीटनाशक खा लिया, जिसके बाद परिजन उसे उदाला मेडिकल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
About the Author

डिजिटल पत्रकारिता में खबरों की गहरी समझ रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. 16 वर्षों से सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में इन्होंने अपनी कलम से जटिल विषयों को …और पढ़ें



