HomeअपराधPolice: Fiancee and lover allegedly plotted Ketan Agarwal murder - केतन को...

Police: Fiancee and lover allegedly plotted Ketan Agarwal murder – केतन को धक्‍का देते वक्‍त बोली स‍िया… पुल‍िस ने पकड़ ल‍िए ये ही शब्‍द, 5 म‍िनट में


Last Updated:

Ketan Agarwal murder case: पुणे के लोहागढ़ किले में बिजनेसमैन केतन अग्रवाल की मौत मामले में सिया गोयल और चेतन चौधरी पर हत्‍या करने और साजिश रचने का आरोप है. इस मामले में क‍िले के गार्ड धीरज जाधव ने नया खुलासा क‍िया है.

Zoom

केतन अग्रवाल मर्डर केस में स‍िया गोयल कोलेकर अब हुआ क्‍या खुलासा

मुंबई. पुणे के लोहागढ़ किले में बिजनेसमैन केतन अग्रवाल की मौत का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. पुलिस जांच में कई नए खुलासे सामने आ रहे हैं. आरोप है कि केतन की होने वाली पत्नी सिया गोयल और उसके दोस्त चेतन चौधरी ने मिलकर इस घटना की साजिश रची थी.

जांच के बीच लोहागढ़ किले के सुरक्षा गार्ड धीरज जाधव का बयान सामने आया है, जिसने घटना के बाद के कुछ मिनटों की पूरी कहानी बताई है. धीरज के मुताबिक, घटना के समय वह अपनी ड्यूटी पर मौजूद थे. तभी उन्हें दूर से किसी के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी.

गार्ड ने क्‍या बताया?
आवाज सुनते ही वह मौके की तरफ दौड़े. वहां पहुंचने पर उन्होंने पर्यटकों से पूछा कि क्या हुआ है. इसी दौरान सिया गोयल ने उन्हें बताया कि कोई व्यक्ति नीचे गिर गया है. गार्ड के अनुसार, सिया उस समय घबराई हुई दिख रही थी और मदद के लिए आवाज लगा रही थी. धीरज जाधव ने बताया कि उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी, क्योंकि किले के इलाके में नेटवर्क की समस्या रहती है और कई बार संपर्क करने में परेशानी होती है.

केतन को धक्‍का देने के बाद क्‍या बोली सिया?
गार्ड ने बताया क‍ि इस घटना के बाद स‍िया ने चीख-पुकार मचाना शुरू कर दिया और नाटक किया कि यह एक हादसा था. किले के सुरक्षा गार्ड धीरज जाधव ने कहा क‍ि जब मैं अपनी ड्यूटी पर था तभी मुझे दूर से किसी के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी. इसके बाद जहां से आवाज आ रही थी तो मैं उस तरफ भागा. वहां पहुंचकर मैंने पर्यटकों से पूछा कि क्या हुआ है? तब वहां मौजूद सिया गोयल ने बताया कि कोई यहां से गिर गया है. उसने पहले मुझे ज़्यादा जानकारी नहीं दी. मैंने बिना समय बर्बाद किए तुरंत पुलिस से संपर्क किया.

धीरज जाधव ने बताया कि घटना होते ही सिया गोयल सबसे पहले मदद-मदद के लिए चिल्ला रही थी. इस दौरान उसने दिखाया कि वह बहुत डरी हुई थी. किले में 24 घंटे सुरक्षा रहती है और पास में ही पुलिस स्टेशन भी है लेकिन इस इलाके में नेटवर्क की समस्या के कारण कभी-कभी संपर्क में देरी हो जाती है.

शादी की तैयारी के बीच सामने आई हत्या की साजिश
जांच के मुताबिक, केतन और सिया की शादी नवंबर 2026 में राजस्थान के उदयपुर में होने वाली थी. शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी थीं. फरवरी में दोनों की सगाई हुई थी और शादी के लिए बुकिंग तक हो चुकी थी. पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि सिया कई बार केतन को लोहागढ़ किले जाने के लिए कह चुकी थी. इससे पहले भी एक बार वहां जाने के दौरान कथित तौर पर केतन को धक्का देने की कोशिश की गई थी लेकिन वह बच गया था. बताया जा रहा है कि उस समय सिया ने घटना को अलग तरीके से पेश किया था और इसे हादसा बताया था.

अब CCTV और गवाहों पर टिकी जांच
फिलहाल पुलिस इस मामले में हर पहलू की जांच कर रही है. सिया और चेतन के बीच बातचीत, डिजिटल सबूत और घटनास्थल से जुड़े गवाहों के बयान अहम माने जा रहे हैं. जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आखिर लोहागढ़ किले पर उस दिन क्या हुआ था और घटना के पीछे पूरी साजिश कैसे तैयार की गई.

About the Author

authorimg

अरुण बिंजोला

अरुण ब‍िंजोला इस वक्‍त न्‍यूज 18 में बतौर एसोसिएट एड‍िटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वह करीब 15 सालों से पत्रकार‍िता में सक्र‍िए हैं और प‍िछले 10 सालों से ड‍िजिटल मीड‍िया में काम कर रहे हैं. करीब एक साल से न्‍यूज 1…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments