HomeराजनीतिRR vs LSG Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 19...

RR vs LSG Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 19 May: राजस्थान vs लखनऊ में कौन जीता टॉस


Cricket

oi-Naveen Sharma

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आईपीएल में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आज का मुकाबला है। राजस्थान रॉयल्स के लिए यह मैच अहम है क्योंकि प्लेऑफ़ का अंतिम स्थान अभी खाली है और रॉयल्स के पास 12 अंक हैं। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। रियान पराग नहीं खेल रहे हैं, टॉस के लिए यशस्वी जायसवाल आए। उन्होंने बताया कि पराग हेमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से इस मुकाबले से बाहर हो गए।

लखनऊ के पास खोने के लिए कुछ नहीं है। ऋषभ पंत की टीम इस सीजन प्लेऑफ़ की दौड़ से बाहर हो गई है। चार मैचों में जीत दर्ज करने वाली लखनऊ आज पांचवीं जीत की तलाश में थी। लखनऊ का काम अब अन्य टीमों की राह में रोड़ा डालना है।

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta

राजस्थान रॉयल्स की जीत काफी हद तक ओपनर वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल के ऊपर टिकी हुई हैं। वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन धमाल मचाते हुए एक शतक भी जड़ा है। वह शतक जयपुर में ही आया था। आज अगर उनका बल्ला चलता है, तो टीम को मदद मिलेगी। उनके अलावा यशस्वी जायसवाल और रियान पराग भी अहम हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से बैटिंग में मिचेल मार्श फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं। गेंदबाजी में प्रिंस यादव ने अपने नाम का डंका बजाया है। लीग चरण का अंतिम पड़ाव होने के कारण दर्शकों को ऋषभ पंत के बल्ले से भी रनों की उम्मीद है। उनका बल्ला इस सीजन खामोश ही रहा है।

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग XI): यशस्वी जायसवाल (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, सुशांत मिश्रा, संदीप शर्मा, बृजेश शर्मा, यश राज पुंजा।

लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग XI): मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहसिन खान, मयंक यादव, आकाश महाराज सिंह, प्रिंस यादव।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments