HomeअपराधSriganganagar: BSF कैंप में घुसने की कोशिश कर रहा युवक पकड़ा, मोबाइल...

Sriganganagar: BSF कैंप में घुसने की कोशिश कर रहा युवक पकड़ा, मोबाइल में पाकिस्तानी नंबरों की कॉल-मैसेज हिस्ट्री


Last Updated:

श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर में BSF की 163वीं बटालियन के कैंप में दीवार फांदकर घुसने की कोशिश कर रहे संदिग्ध युवक सुभाष चंद्र को जवानों ने पकड़ लिया. उसके मोबाइल में पाकिस्तानी नंबरों से कॉल और मैसेज की हिस्ट्री मिली है. BSF की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. JIC पूछताछ में युवक के संपर्कों और गतिविधियों से जुड़े अहम खुलासे होने की उम्मीद है.

Top Deals Inside

रायसिंहनगर में BSF ने पकड़ा संदिग्ध युवक, पाकिस्तानी नंबरों से कॉल-मैसेज पकड़ेZoom

श्रीगंगानगर.  जिले के रायसिंहनगर क्षेत्र में BSF ने एक संदिग्ध युवक को कैंप में घुसने की कोशिश करते हुए पकड़ा है. पकड़े गए युवक की पहचान सुभाष चंद्र के रूप में हुई है, जो श्रीकरणपुर क्षेत्र के गांव 2FF का रहने वाला बताया जा रहा है. युवक को BSF की 163वीं बटालियन के कैंप में दीवार फांदकर अंदर घूसते करने के प्रयास के दौरान जवानों ने पकड़ लिया.

जांच के दौरान संदिग्ध युवक के मोबाइल फोन की पड़ताल की गई, इसमें पाकिस्तानी मोबाइल नंबरों पर कॉल करने और मैसेज भेजने की हिस्ट्री सामने आने की बात कही जा रही है. पाकिस्तानी नंबरों से संपर्क के तथ्य सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता बढ़ गई है. हालांकि, इन संपर्कों का उद्देश्य क्या था और युवक किन लोगों के संपर्क में था, इसका खुलासा विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा.

BSF की रिपोर्ट पर पुलिस ने शुरू की जांच

घटना के बाद BSF की ओर से मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई. BSF की रिपोर्ट के आधार पर रायसिंहनगर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अब युवक की गतिविधियों, उसके मोबाइल फोन में मौजूद संपर्कों और कॉल-मैसेज रिकॉर्ड की जांच कर रही है. साथ ही यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक कैंप में किस उद्देश्य से प्रवेश करना चाहता था.

JIC पूछताछ में सामने आ सकते हैं अहम राज

मामले में अब संयुक्त पूछताछ केंद्र (JIC) के स्तर पर भी पूछताछ किए जाने की संभावना है. JIC में सुरक्षा और जांच एजेंसियां संदिग्ध युवक से उसके संपर्कों, पाकिस्तान के नंबरों पर हुई बातचीत और कैंप में घुसने के उद्देश्य को लेकर पूछताछ कर सकती हैं. पूछताछ के दौरान युवक के अन्य संभावित संपर्कों और गतिविधियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आने की उम्मीद है. फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू की जांच कर रही हैं. मोबाइल की कॉल डिटेल, मैसेज हिस्ट्री और अन्य डिजिटल जानकारियों की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि युवक के पाकिस्तानी नंबरों से संपर्क का वास्तविक उद्देश्य क्या था और क्या उसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क या अन्य गतिविधि जुड़ी हुई थी.

About the Author

authorimg

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments