HomeअपराधTonk Murder Case | Tonk News | टोंक में व्यापारी पवन कुमार...

Tonk Murder Case | Tonk News | टोंक में व्यापारी पवन कुमार गर्ग की बेरहमी से हत्या, जांच तेज


Last Updated:

Tonk News : टोंक में बड़े कुएं के पास व्यापारी पवन कुमार गर्ग की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस ने फॉरेनसिक टीम संग जांच शुरू की, सीसीटीवी और पुराने विवादों के एंगल खंगाल रही है. व्यापारी की हत्या की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव और सिटी सीओ मृत्युंजय मिश्रा मौके पर पहुंचे. कोतवाली थाना प्रभारी भंवरलाल वैष्णव भी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आसपास के क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया.

Zoom

टोंक में ठेकेदार की निर्मम हत्या

टोंक. टोंक शहर में शुक्रवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात ने लोगों को हिला दिया. कोतवाली थाना इलाके में बड़े कुएं के पास एक व्यापारी की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई. वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. मृतक की पहचान पवन कुमार गर्ग के रूप में हुई है, जो बिजली विभाग में ए क्लास ठेकेदार होने के साथ व्यापारिक गतिविधियों से भी जुड़े हुए थे.

घटना देर रात की बताई जा रही है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां का मंजर बेहद भयावह था. घटनास्थल पर चारों तरफ खून बिखरा हुआ था. पुलिस को मौके से खून से सने कपड़े और एक चाकू भी बरामद हुआ है. शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि हत्या धारदार हथियार से की गई है, हालांकि पुलिस अभी सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

घटनास्थल पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी, जुटाए गए अहम साक्ष्य
व्यापारी की हत्या की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव और सिटी सीओ मृत्युंजय मिश्रा मौके पर पहुंचे. कोतवाली थाना प्रभारी भंवरलाल वैष्णव भी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आसपास के क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया. फॉरेनसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया. टीम ने घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं. बरामद किए गए खून से सने कपड़े, चाकू और अन्य चीजों की जांच कराई जाएगी ताकि हत्या के पीछे की वजह और आरोपियों तक पहुंचा जा सके. पुलिस अधिकारियों ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ शुरू कर दी है. साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वारदात के समय वहां कौन-कौन मौजूद था और क्या किसी ने संदिग्ध गतिविधि देखी थी.

हत्या की वजह अभी साफ नहीं, कई एंगल से जांच
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सआदत अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा. फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. पुलिस की अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं और उन्हें अलग-अलग बिंदुओं पर काम करने के निर्देश दिए गए हैं. पुलिस पुराने विवाद, व्यक्तिगत रंजिश, कारोबारी प्रतिस्पर्धा और अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है. शहर के बीचोंबीच हुई इस हत्या ने व्यापारियों और स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ा दी है. लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर इतनी व्यस्त जगह पर इस तरह की वारदात कैसे हो गई. पुलिस का कहना है कि मामले का जल्द खुलासा करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और जो भी दोषी होगा, उसे कानून के दायरे में लाया जाएगा.

About the Author

authorimg

Anand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में News18 हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments