Homeटेक्नोलॉजीUGC-NET के इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी एग्जाम में गलतियां मानी: इंग्लिश,...

UGC-NET के इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी एग्जाम में गलतियां मानी: इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी के पेपर में स्पेलिंग और प्रिंटिंग की गड़बड़ी थी; दोबारा एग्जाम कराने का फैसला


4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

NTA ने 22 से 30 जून तक UGC-NET एग्जाम कराया था।

NTA इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषयों के लिए UGC-NET परीक्षा दोबारा कराएगा। पेपर में कई गलतियां मिलने के बाद यह फैसला लिया गया है।

NTA ने माना कि इन पेपरों में कई गलतियां थीं और पहले पूछे जा चुके सवाल दोहराए गए थे। एजेंसी ने कहा कि समस्याएं इतनी ज्यादा थीं कि आंसर-की पर आपत्तियां मिलने के बाद केवल सवाल हटाकर इन्हें ठीक नहीं किया जा सकता था।

अब अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की परीक्षाएं 9 और 10 सितंबर को होंगी।

री-एग्जाम के लिए नई फीस नहीं ली जाएगी

NTA ने बताया कि अंग्रेजी की परीक्षा 9 सितंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। कॉमर्स का पेपर उसी दिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक कराया जाएगा।

सोशियोलॉजी की परीक्षा 10 सितंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। दोबारा परीक्षा के लिए छात्रों से कोई नई फीस नहीं ली जाएगी।

आज ही जारी की थी आंसर-की

यह फैसला एनटीए की ओर से यूजीसी-नेट के 87 में से 84 विषयों की प्रोविजनल आंसर-की जारी करने के कुछ घंटे बाद लिया गया। जून में हुई परीक्षा के करीब सात सप्ताह बाद भी इन तीन विषयों की आंसर-की जारी नहीं की गई थी। एनटीए ने बताया कि कई शिकायतें मिलने के बाद एक समिति बनाई गई थी।

खबर अपडेट हो रही है…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments