Homeअपराधमर जाओ, भीख मांगो...बहन की प्रताड़ना से तंग आकर IT कर्मी ने...

मर जाओ, भीख मांगो…बहन की प्रताड़ना से तंग आकर IT कर्मी ने दी जान; सुसाइड नोट में लगाए आरोप, Uttar-pradesh Hindi News


कानपुर में एक आईटी कर्मी ने बहन पर प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। मौके पर मिले सुसाइड नोट में उसने एक तिहाई संपत्ति के लिए बहन पर परेशान करने का आरोप लगाया है। मृतक दो बहनों के बीच अकेला भाई था।

UP News: यूपी के कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां कृष्णापुरम में शुक्रवार सुबह 38 साल के रवि दीक्षित ने बहन पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर फांसी लगा ली। उनके पास से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने एक तिहाई संपत्ति के लिए बहन पर परेशान करने का आरोप लगाया है। सुनील दो बहनों के बीच अकेला भाई था। सुनील की पत्नी का आरोप है कि 10 साल पहले ससुर की मौत के बाद से बड़ी बहन कृष्णापुरम वाले घर के साथ ही कानपुर देहात की संपत्ति और जेवरात में तीसरा हिस्सा मांग रही थी। इसी से परेशान होकर जान दे दी।

कृष्णापुरम निवासी रवि दीक्षित एनटीटी डाटा कंपनी में आईटी सेक्टर में पिछले चार साल से कार्यरत थे। वह पिछले काफी समय से रात की शिफ्ट में वर्क फ्रॉम होम कर रहे थे। परिवार में पत्नी ज्योति दीक्षित और सात साल का बेटा समग्र है। पिता उदय नारायण दीक्षित पीडब्ल्यूडी में अभियंता थे और 10 साल पहले उनकी मौत हो चुकी है। माता शशि का निधन 20 साल पहले हो चुका है। ज्योति ने बताया कि शुक्रवार सुबह घर के काम निपटाने के बाद वह कमरे में पहुंची तो पति का शव फंदे से लटक रहा था। इसके बाद पुलिस और पड़ोसियों को सूचना दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस को मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला है। कार्यवाहक थाना प्रभारी जावेद अहमद ने बताया कि लखनऊ निवासी बड़ी बहन छवि मिश्रा पर प्रापर्टी के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। सुसाइड नोट कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी। अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा।

पति के साथ आई बड़ी बहन

रवि की बड़ी बहन छवि पति संग कार से लखनऊ से घर पहुंची। कुछ देर रुकने के बाद दोनों चले गए। खुद पर लगे आरोप पर कुछ भी कहने से मना कर दिया। छोटी बहन निधि का भाई का शव देख रो-रोकर बुरा हाल था। उसे यकीन नहीं हो रहा था कि रक्षाबंधन से पहले उसका भाई छोड़कर चला गया।

मर जाओ, भीख मांगो मुझसे कोई मतलब नहीं

रवि के पड़ोसियों व रिश्तेदारों ने बताया कि परिवार का मूल गांव कानपुर देहात के रूरा में है। यहां पर उनकी कुछ जमीन भी है। पिता की मौत के बाद से बहन छवि में प्रापर्टी का विवाद शुरू गया था। पिछले एक साल से विवाद कुछ ज्यादा ही गहरा गया था। मृतक की पत्नी ज्योति के अनुसार 15 और 17 जुलाई को छवि घर आई थी और संपत्ति में एक तिहाई हिस्सा देने के लिए झगड़ा किया था। रवि ने अपनी परेशानी बताई फिर भी वह कुछ सुनने को तैयार नहीं थी। ज्योति के अनुसार वह पैतृक मकान, गांव की जमीन में तिहाई हिस्सा और करीब 10 लाख के जेवरात मांग रही थी। एक बार हाथापाई भी की थी। रवि ने परेशान न करने को कहा तो छवि ने कहा था कि मर जाओ, भीख मांगो, मुझसे कोई मतलब नहीं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments