HomeअपराधAjmer News: 46 लाख की लूट का आरोपी नौ माह बाद गिरफ्तार,...

Ajmer News: 46 लाख की लूट का आरोपी नौ माह बाद गिरफ्तार, सैलून से दबोचा गया देवराज


Last Updated:

अजमेर में कार की डिग्गी से 46 लाख रुपए लूटने के मामले में नौ माह से फरार चल रहे 7,500 रुपए के इनामी आरोपी देवराज उर्फ देवा गुर्जर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को उसके गांव घूघरा के एक सैलून से दबोचा गया. मामले में चार आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि दो अब भी फरार हैं.

Zoom

अजमेर. हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना क्षेत्र में कार की डिग्गी से 46 लाख रुपए लूटने के मामले में करीब नौ माह से फरार चल रहे 7,500 रुपए के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. जिला स्पेशल पुलिस टीम ने आरोपी देवराज उर्फ देवा गुर्जर निवासी घूघरा को उसके ही गांव के एक सैलून से दबोचा. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है.

पुलिस के अनुसार, 21 दिसंबर 2025 को अजमेर के ज्ञान विहार इलाके में कार की डिग्गी से 46 लाख रुपए लूटने की वारदात हुई थी. घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और करीब 400 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने वारदात में शामिल सात आरोपियों की पहचान की.

चार आरोपी पहले ही हो चुके गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दीपक गुर्जर, राहुल गुर्जर, रोहित चिंटा और अजय को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था. वहीं, देवराज उर्फ देवा गुर्जर लगातार पुलिस की गिरफ्त से बच रहा था. उसकी तलाश में पुलिस टीमों ने कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन वह लगातार अपना स्थान बदलता रहा. पुलिस के मुताबिक, देवराज गिरफ्तारी से बचने के लिए भीलवाड़ा, डबवाली, अबोहर और फिरोजपुर में ठिकाने बदलकर रह रहा था. जिला पुलिस अधीक्षक हर्ष वर्धन अग्रवाला ने 20 जुलाई को उसकी गिरफ्तारी पर 7,500 रुपए का इनाम घोषित किया था, इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश और तेज कर दी.

मुखबिर की सूचना पर सैलून में दबिश

20 अगस्त को जिला स्पेशल पुलिस टीम के प्रभारी शंकर सिंह रावत को मुखबिर से सूचना मिली कि देवराज अपने गांव घूघरा में मौजूद है. सूचना की पुष्टि के बाद टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गांव में दबिश दी, पुलिस टीम को आरोपी एक सैलून में बैठा मिला, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया. देवराज की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को मामले की जांच में अहम सफलता मिली है. हालांकि वारदात से जुड़े दो आरोपी अभी भी फरार हैं. पुलिस उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है. अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं.

About the Author

authorimg

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments