Homeटेक्नोलॉजीराहुल की जेनजी से जुड़ने की कोशिश: इंस्टाग्राम पर 'आस्क मी...

राहुल की जेनजी से जुड़ने की कोशिश: इंस्टाग्राम पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन शुरू किया, कहा- आप मुझसे कुछ भी पूछ सकते हैं


नई दिल्ली3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी के जेन-जी से जुड़ने के लिए इंस्टाग्राम पर लेट-नाइट रील्स पोस्ट करने के बाद अब लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी सोशल मीडिया पर युवाओं से सीधे संवाद की पहल की है।

राहुल ने इंस्टाग्राम पर ‘Ask Me Anything’ सेशन शुरू किया है, जिसमें छात्रों और जेन-जी यूजर्स को उनसे सवाल पूछने का न्योता दिया गया है।

राहुल ने लिखा, ‘छात्रों और जेन-जी, मैं आपकी बात सुनने के लिए यहां हूं। इंस्टाग्राम पर मुझसे कोई भी सवाल पूछिए। मैं ज्यादा से ज्यादा सवालों के जवाब देने की कोशिश करूंगा। इसके साथ उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी का लिंक भी शेयर किया, जहां यूजर्स अपने सवाल भेज सकते हैं।’

‘X’ पर भी दी जानकारी

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया साइट ‘X’ पर भी इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि स्टूडेंट्स, Gen-Z – मैं सुनने के लिए यहां हूं। मुझसे इंस्टाग्राम पर कुछ भी पूछें और मैं जितने सवालों का जवाब दे सकता हूं, दूंगा।

100 jpg 1786015978844

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी छात्रों के लिए कहा- प्रशासन उनके खिलाफ FIR दर्ज कर रहा

इससे पहले राहुल गांधी ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में फीस बढ़ाने और सीटों में कटौती के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्र अपने भविष्य की लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन प्रशासन उनकी बात सुनने के बजाय उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर रहा है।

राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार की नीति युवाओं की आवाज दबाने की है। उन्होंने आरोप लगाया कि सवाल पूछने पर लाठीचार्ज, विरोध करने पर मुकदमे और आवाज उठाने पर कठोर कार्रवाई की जाती है।

राहुल गांधी ने यह भी दावा किया कि प्रयागराज जाकर छात्रों से मिलने के उनके कार्यक्रम को प्रशासन ने हर स्तर पर रोकने की कोशिश की।सरकार छात्रों की आवाज से डरती है और वह किसी भी कीमत पर छात्रों के मुद्दे उठाना जारी रखेंगे।

new project 2 1786015949754

एक दिन पहले जंतर-मंतर प्रदर्शनकारियों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की

comp 1 28 2 1785930839871

राहुल गांधी ने बुधवार को दिल्ली में 10 जनपथ पर जंतर-मंतर प्रदर्शनकारियों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। राहुल ने कहा कि 20 जुलाई को हुए कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन के दौरान स्टूडेंट पर लाठी-पैलेट गन से हमला किया गया।

राहुल अपने साथ चार प्रदर्शनकारी छात्र और छात्राओं को मीडिया के सामने लाए। एक छात्रा ने कहा- भारत माता की जय बोलने पर हमें देशद्रोही कहा गया। हम शांति से चल रहे थे तो एक पुलिस अफसर ने शरीर के ऊपरी हिस्से पर मारा। पढ़ें पूरी खबर…

——————————-

ये खबर भी पढ़ें:

राहुल गांधी बोले- RSS इतिहास बदलने की कोशिश कर रहा:इनके पीछे एक खतरनाक विचारधारा है, देश इसे बर्दाश्त नहीं करेगा

नई दिल्ली।

नई दिल्ली में पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते राहुल गांधी।

नई दिल्ली में पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते राहुल गांधी।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि RSS देश का इतिहास बदलने की कोशिश कर रहा है। इसके पीछे एक खतरनाक विचार है। भारत अपने इतिहास के कुचले जाने को बर्दाश्त नहीं करेगा। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments