Homeअपराधआंख फोड़ी, चेहरे को गर्म रॉड से दागा; कैमूर में 'भूत' करने...

आंख फोड़ी, चेहरे को गर्म रॉड से दागा; कैमूर में ‘भूत’ करने के शक में महिला की बर्बर हत्या, Bihar Hindi News


कैमूर जिले के अधौरा में एक बुजुर्ग महिला की भूत करने के शक में बेरहमी से हत्या कर दी गई। गांव के ही एक परिवार के महिला एवं पुरुषों पर हत्या का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने महिला की आंख फोड़ दी और चेहरे को गर्म रॉड से भी दागा। 

उदय प्रकाश, भभुआ। बिहार के कैमूर जिले में ‘भूत’ करने के शक में एक बुजुर्ग महिला की बर्बर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने 65 साल की महिला मुराही देवी की एक आंख फोड़ दी। उनके चेहरे को गर्म रॉड से दागा गया। फिर पीट-पीटकर बेरहमी से उनकी हत्या कर दी गई। मृतक महिला अधौरा थाना क्षेत्र के लेवा गांव की रहने वाली थी। वारदात मंगलवार रात की बताई जा रही है, पुलिस को बुधवार सुबह सूचना मिली। मुराही देवी के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने उसके ही गांव की लालीवती देवी और उसकी बेटी गूंजा कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। उनकी तलाश जारी है।

मृतका के बेटे अवध लाल और सोना लाल सिंह ने बताया कि आरोपियों ने उनकी मां की एक आंख फोड़ दी। दूसरी आंख में भी चोट लगी है। चेहरे पर लोहे के गर्म रॉड से दागने का निशान है। उन्होंने हत्या से पहले बेरहमी से पिटाई का भी आरोप लगाया और कहा कि मुराही देवी के शरीर पर कई जख्म मिले हैं।

6 लोगों पर नामजद एफआईआर

मृतका के बेटे अवध लाल ने अधौरा थाने में हत्या का केस दर्ज कराया है। उसने अपने ही गांव की लीलावती देवी, उसके बेटों नंदन सिंह, रामप्रवेश सिंह, रमेश सिंह, बेटियों कबूतरी एवं गूंजा कुमार की नामजद आरोपी बनाया।

मां-बेटी गिरफ्तार

भभुआ एसडीपीओ ओम प्रकाश ने बताया कि दो आरोपी मां-बेटी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

आरोपी के घर से मिला शव

बताया जा रहा है कि आरोपी लीलावती देवी के परिवार को मुराही देवी पर ‘भूत’ और तंत्र-मंत्र करने का शक था। पुलिस ने आरोपी के घर से ही बुजुर्ग महिला के शव को कब्जे में लिया। फिर उसका पंचनामा कर और पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भिजवाया गया। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और वहां से संभावित साक्ष्य इकट्ठा कर भभुआ लौट गई। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस को खून के धब्बे भी मिले हैं।

गांव वालों को भनक तक नहीं लगी

इस जघन्य हत्याकांड पर गांव के लोग अचरज जता रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि घर के अंदर महिला की इतनी बेरहमी से हत्या की गई, लेकिन उसकी आवाज बाहर नहीं पहुंच सकी। गांव वालों को इसकी भनक तक नहीं लग पाई।

घर से उठा ले गए फिर मार डाला

मृतका के बेटे अवध लाल ने बताया कि मंगलवार को घर के पुरुष सदस्य मवेशियों को लेकर पहाड़ की ओर चले गए थे। महिलाएं धान रोपनी कर रही थीं। आरोपी शाम करीब 6 बजे मुराही देवी को घर से जबरदस्ती उठा कर अपने यहां ले गए। इसके बाद जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया।

अवध ने बताया कि पहले तो उन्हें लगा कि उसकी मां को लीलावती के परिजन बातचीत करने के लिए ले गए होंगे। इसलिए वह उनसे पूछताछ करने नहीं गए। लेकिन, सुबह में पता चला कि उसकी हत्या कर दी गई है। इसके बाद पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments