Homeअपराधआधी रात को शादीशुदा प्रेमिका को भगा ले गया प्रेमी, लेकिन महिला...

आधी रात को शादीशुदा प्रेमिका को भगा ले गया प्रेमी, लेकिन महिला ने शादी से किया इनकार, तो कूद गया ट्रेन के आगे!


Last Updated:

छत्तीसगढ़ के बालोद से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. शादी के महज 45 दिन बाद अपने शादीशुदा प्रेमी के साथ आधी रात को भागी नवविवाहिता का रेलवे ट्रैक पर विवाद हो गया, जिसके बाद प्रेमी ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी.

Zoom

छत्तीसगढ़ के बालोद से प्यार और अंधाधुंध सनक का एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है. यहां इंस्टाग्राम के जरिए शुरू हुई ढाई साल पुरानी प्रेम कहानी का बेहद ही खौफनाक अंत हुआ. कांकेर जिले की रहने वाली 23 वर्षीय मोनिका खरे की शादी बीते 22 अप्रैल 2026 को बालोद के ग्राम परसोदा निवासी टीकम कुमार खरे से हुई थी. लेकिन शादी के महज 45 दिन बाद ही, शनिवार 6 जून की रात करीब 1 बजे मोनिका अपने शादीशुदा प्रेमी मिथलेश ठाकुर (28 वर्ष) के साथ बाइक पर सवार होकर ससुराल से चुपचाप भाग निकली. मिथलेश पेशे से ड्राइवर था और ग्राम भीमपुरी का रहने वाला था. दोनों घर से करीब 20 किलोमीटर दूर ग्राम दैहान के पास स्थित रेलवे अंडरब्रिज के ऊपर बने ट्रैक पर पहुंचे, जहां दोनों के बीच शादी करने को लेकर झगड़ा शुरू हो गया.

दोनों ही शादीशुदा थे, लेकिन रेलवे पटरी पर पहुंचने के बाद मिथलेश, मोनिका पर शादी करने और साथ रहने का लगातार दबाव बनाने लगा. इसी बात को लेकर दोनों के बीच काफी देर तक तीखी बहस और झगड़ा होता रहा. मोनिका ने जब शादी करने और साथ रहने से साफ मना कर दिया, तो गुस्से और हताशा में आकर मिथलेश ट्रैक पर ही बैठ गया. तभी सामने से तेज रफ्तार ट्रेन आती दिखाई दी. मोनिका उसे बार-बार पटरी से हटने के लिए कहती रही, लेकिन अपनी जिद पर अड़ा मिथलेश वहां से टस से मस नहीं हुआ. घबराई मोनिका ने जब उसे जबरन खींचकर ट्रैक से हटाने की कोशिश की, तभी दोनों तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए. इस भीषण टक्कर में मिथलेश के सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोनिका भी इस हादसे में बुरी तरह लहूलुहान होकर दूर जा गिरी.

लहूलुहान हालत में मोनिका ने किया पुलिस को फोन, पति भी तलाश में भटका
इस खौफनाक हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल मोनिका ने हिम्मत नहीं हारी और तड़पती हालत में ही अपने मोबाइल से डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम आनन-फानन में मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक मोनिका अत्यधिक खून बहने के कारण बेहोश हो चुकी थी. पुलिस ने उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया. इधर, नवविवाहिता के पति टीकम खरे की नींद जब रात करीब 2:30 बजे खुली, तो पत्नी को गायब पाकर उनके होश उड़ गए. परिजनों के साथ खोजबीन के दौरान रात करीब 3 बजे मोनिका ने पति का फोन उठाया और रेलवे ट्रैक पर दुर्घटना होने की बात कही. पति और रिश्तेदार लाटाबोड़ स्टेशन के चक्कर काटते रहे, जिसके बाद पुलिस के फोन आने पर वे जिला अस्पताल पहुंचे, जहां मिथलेश का शव और घायल मोनिका को रखा गया था.

बालोद थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक मिथलेश पहले से ही शादीशुदा था और उसकी एक बेटी भी है. मोनिका और मिथलेश की दोस्ती ढाई साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी, जो धीरे-धीरे गहरे अफेयर में बदल गई. मिथलेश पहले डौंडीलोहारा क्षेत्र में हाईवा चलाता था, लेकिन करीब महीने भर पहले काम छोड़कर घर का ट्रैक्टर चलाने लगा था. वह मोनिका की शादी के बाद से ही लगातार परेशान था और इसी वजह से उसने मोनिका को ससुराल से भगाया था. वर्तमान में मोनिका की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे राजनांदगांव के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है.

About the Author

authorimg

Niranjan Dubey

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर के तौर कार्यरत. इंटरनेशनल, वेब स्टोरी, ऑफबीट, रिजनल सिनेमा के इंचार्ज. डेढ़ दशक से ज्यादा समय से मीडिया में सक्रिय. नेटवर्क 18 के अलावा टाइम्स ग्रुप, …और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments