बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना को धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिला है। मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, मैसेज भेजने वाले शख्स ने खुद को लॉरेंस गैंग का सदस्य बताया है। उसने एक्टर से करोड़ों रुपए की मांग की है। इंडिया टीवी के मुताबिक, मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि, अब तक इस मामले में FIR दर्ज नहीं की गई है। पुलिस को मिले ऑडियो क्लिप की आवाज का मिलान एक ऐसे आरोपी की आवाज से किया जा रहा है, जिसका नाम पहले से पुलिस रिकॉर्ड में मौजूद है। बताया जा रहा है कि इस आरोपी का संबंध मैसेज भेजने वाले शख्स की बताई गई पहचान से हो सकता है। गौरतलब है कि हाल ही में एक्टर तुषार कपूर को भी इसी तरह का धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिला था। मैसेज भेजने वाले ने खुद को हैरी बॉक्सर बताया था। हालांकि, शुरुआती जांच में ऑडियो क्लिप फर्जी होने की आशंका जताई गई थी। (खबर अपडेट की जा रही है)
Source link
आयुष्मान खुराना को लॉरेंस गैंग के नाम पर धमकी: ऑडियो मैसेज भेजकर मांगे गए करोड़ों रुपए, पुलिस कर रही जांच
RELATED ARTICLES