Homeअपराधएक साथ जीने-मरने की कसम, फिर नन्‍हीं जान को दिया बुलावा, अचानक...

एक साथ जीने-मरने की कसम, फिर नन्‍हीं जान को दिया बुलावा, अचानक जिंदगी में आई खूबसूरत बला, पल भर में खत्‍म हुआ सबकुछ


होमताजा खबरक्राइम

एक साथ जीने-मरने की थी कसम, अचानक जिंदगी में आई बला, पल भर में खत्‍म हुआ सबकुछ

Last Updated:

असम के गुवहाटी से दिलदहला देने वाली खबर आई है. वारदात में सात वर्षीय महिला को उसके पति ने पीट-पीट कर मार डाला. पुलिस ने आरोपी पति को अरेस्‍ट कर लिया है. जांच में पता चला कि यह वारदात अवैध संबंधों का नतीजा थी.

Zoom

‘बला’ के चक्‍कर में सात माह की गर्भवती पत्‍नी की बेरहमी से कर दी हत्‍या.

Crime News: असम के गुवाहाटी से सटे कछार जिले में एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की बुनियाद को बुरी तरह से हिला दिया है. जी हां, कभी साथ जीने-मरने की कसमें खाने वाला यह रिश्ता अचानक बेरहमी की हद तक पहुंच गया. इस बेहरहमी की वजह बनी एक ऐसी खूबसूरत बला, जिसके चक्‍कर ने एक पति ने अपनी सात माह की गर्भवती पत्‍नी को मौत के घाट उतार दिया.

मृतका की पहचान राबिया बेगम के रूप में हुई है. वह अपने पति बिरू मिया और दो मासूम बच्चों के साथ कछार जिले के मधुरबोंड इलाके में रहती थी. परिवार के मुताबिक, शादी के शुरुआती दिनों में सब कुछ ठीक था, लेकिन वक्त के साथ यह रिश्ता तनाव, हिंसा और दर्द में बदलता चला गया. आरोप है कि राबिया पिछले कई वर्षों से घरेलू हिंसा का शिकार थी. उसका पति बिरू मिया अक्सर उसके साथ मारपीट करता था और मानसिक तौर पर प्रताड़ित करता था.

हालात तब और बिगड़ गए जब आरोपी के किसी दूसरी महिला से संबंध होने की बात सामने आई. परिवार का दावा है कि उसने दूसरी शादी भी कर ली थी, जिसके बाद राबिया के लिए घर में हालात और भी भयावह हो गए. इसके बाद, घटना वाले दिन जो कुछ हुआ, उसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. आरोप है कि आरोपी ने गर्भवती पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट की. राबिया के बेहोश होने से पहले उसके कोख पर लात मारी गई थी. यह वही कोख थी, जिसमें उसी का बच्चा पल रहा था.

कुछ ही देर बाद आरोपी ने खुद ही पीड़िता के परिवार को फोन कर उसकी हालत गंभीर होने की जानकारी दी और अस्पताल पहुंचने को कहा. जब परिजन अस्पताल पहुंचे, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. राबिया के शरीर पर चोट और गला घोंटने के निशान साफ नजर आ रहे थे. परिवार ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को हिरासत में लिया. प्रारंभिक पूछताछ के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों पता चल सकेगा.

About the Author

authorimg

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international security affairs…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments