Homeअपराधचेन्नई से बिलासपुर जा रहे कंटेनर से हुई करोड़ों की लैपटॉप लूट...

चेन्नई से बिलासपुर जा रहे कंटेनर से हुई करोड़ों की लैपटॉप लूट का खुलासा, डीग पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार


Last Updated:

Deeg Hindi News: राजस्थान के डीग जिले में पहाड़ी थाना पुलिस और DST टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये के लैपटॉप चोरी मामले का खुलासा किया है. पुलिस ने आरोपी अजहरुद्दीन उर्फ हजरुद्दीन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 464 लैपटॉप और वारदात में इस्तेमाल की गई बलेनो कार बरामद की है. बरामद लैपटॉप की कीमत करीब 5 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार चेन्नई से बिलासपुर जा रहे लैपटॉप से भरे कंटेनर को नागपुर जिले के पारसिवनी थाना क्षेत्र में कंटेनर चालक ने अपने गैंग के साथ मिलकर लूट लिया था. मामले की जांच के दौरान आरोपी का नाम सामने आया, जिसके बाद डीग पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया.

ख़बरें फटाफट

Zoom

Rajasthan Crime News

डीग: राजस्थान के डीग जिले में पहाड़ी थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक बड़े लैपटॉप चोरी मामले का खुलासा किया है. पुलिस ने मास्टर माइंड आरोपी अजहरुद्दीन उर्फ हजरुद्दीन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 464 लैपटॉप और वारदात में इस्तेमाल की गई एक बलेनो कार बरामद की है. बरामद लैपटॉप की कीमत करीब 5 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है. इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में पुलिस की सराहना हो रही है.

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला महाराष्ट्र के नागपुर जिले के थाना पारसिवनी में दर्ज किया गया था. चेन्नई से बिलासपुर जा रहे एक कंटेनर में बड़ी संख्या में महंगे लैपटॉप लोड थे. रास्ते में कंटेनर चालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर सुनियोजित षड्यंत्र रचा और लाखों नहीं बल्कि करोड़ों रुपये के लैपटॉप गायब कर दिए. इसके बाद मामले की शिकायत नागपुर पुलिस में दर्ज कराई गई थी.

पुलिस जांच में हुआ खुलासा
मामले की जांच के दौरान डीग जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र के गांव खलुक्का निवासी अजहरुद्दीन उर्फ हजरुद्दीन का नाम सामने आया. पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी चोरी किए गए लैपटॉप को ठिकाने लगाने की फिराक में है. इसके बाद पहाड़ी थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया.

आरोपी के कब्जे से 464 लैपटॉप बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 464 लैपटॉप बरामद किए हैं. साथ ही घटना में उपयोग की गई बलेनो कार भी जब्त की है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार इतनी बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक सामान की बरामदगी जिले की बड़ी सफलताओं में से एक मानी जा रही है. बरामद लैपटॉप की अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है.

बाकी आरोपियों की भी तलाश जारी
पुलिस का कहना है कि इस मामले में और भी लोग शामिल हो सकते हैं. कंटेनर चालक सहित अन्य आरोपियों की तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है ताकि चोरी और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके.

डीग पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की तारीफ की. वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

About the Author

authorimg

Jagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments