Homeअपराधपति निकला दरिंदा, बेंगलुरु में तेजाब फेंक दराती से काटी गर्दन, पुलिस...

पति निकला दरिंदा, बेंगलुरु में तेजाब फेंक दराती से काटी गर्दन, पुलिस ने दबोचा


Last Updated:

बेंगलुरु के जेपी नगर में 26 साल की नर्स मधुमिता पर उसके पति ने कथित तौर पर तेजाब और धारदार हथियार से हमला कर दिया. आरोप है कि वेंकटेश बाइक से नारायणा क्लिनिक के पास पहुंचा और महिला पर तेजाब फेंकने के बाद उस पर हमला किया. चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे. आरोप है कि आरोपी ने उन्हें भी निशाना बनाने की कोशिश की. इसके बाद पास के ट्रैफिक सिग्नल पर तैनात पुलिसकर्मी ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया. गंभीर रूप से घायल मधुमिता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जेपी नगर पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

Zoom

बेंगलुरु के जेपी नगर में 26 साल की नर्स पर पति ने तेजाब और धारदार हथियार से हमला किया. (फोटो News18)

न्यूज18 कन्नड़
बेंगलुरु में सुबह का वक्त था. जेपी नगर की सड़क पर रोज की तरह लोगों की आवाजाही थी. पास में नारायणा क्लिनिक था और आसपास ट्रैफिक भी चल रहा था. तभी अचानक चीख-पुकार मच गई. 26 साल की नर्स मधुमिता पर उसके पति वेंकटेश ने कथित तौर पर तेजाब फेंक दिया. इसके बाद धारदार हथियार से उस पर हमला किया. हमला इतना गंभीर था कि महिला को तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा. मौके पर मौजूद लोगों ने जब यह खौफनाक मंजर देखा तो वे भी सन्न रह गए. कुछ लोगों ने आरोपी को रोकने की कोशिश की. इसी दौरान उसने मदद के लिए आगे आए लोगों पर भी हमला करने की कोशिश की. आखिरकार पास के ट्रैफिक सिग्नल पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचा और आरोपी को पकड़ लिया.

यह वारदात जेपी नगर के तीसरे चरण में नारायणा क्लिनिक के पास हुई. मधुमिता पिछले करीब डेढ़ साल से इसी क्लिनिक में नर्स के तौर पर काम कर रही थीं. जानकारी के मुताबिक वह सुबह करीब 9:15 बजे नाश्ता करने के लिए बाहर निकली थीं. आरोप है कि इसी दौरान उनका पति बाइक से वहां पहुंचा. उसके पास चाकू, दराती और तेजाब था. उसने महिला पर तेजाब फेंका और फिर धारदार हथियार से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल मधुमिता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने आरोपी वेंकटेश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

बाइक से आया पति, हाथ में था तेजाब और धारदार हथियार

पुलिस के मुताबिक आरोपी वेंकटेश बाइक से नारायणा क्लिनिक के पास पहुंचा था. उसके पास तेजाब और धारदार हथियार होने की बात सामने आई है. आरोप है कि उसने मधुमिता को निशाना बनाया और तेजाब फेंकने के बाद उस पर हमला किया. अचानक हुए इस हमले से वहां अफरा-तफरी मच गई.

मदद के लिए आए लोगों पर भी हमला करने की कोशिश

मधुमिता पर हमला होते देख आसपास के लोग उनकी मदद के लिए दौड़े. स्थानीय लोगों ने आरोपी को रोकने की कोशिश की और कथित तौर पर उस पर पत्थर भी फेंके. आरोप है कि वेंकटेश ने मदद करने पहुंचे लोगों पर भी हमला करने की कोशिश की. इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी.

ट्रैफिक पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

घटना की सूचना मिलते ही पास के ट्रैफिक सिग्नल पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचा. उसने आरोपी को हिरासत में लिया. इसके बाद जेपी नगर पुलिस ने वेंकटेश को अपनी हिरासत में ले लिया. पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है और हमले के पीछे की वजह को लेकर आरोपी से पूछताछ की जा रही है.

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती नर्स

हमले में मधुमिता गंभीर रूप से घायल हुई हैं. उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टर उनकी हालत पर नजर रख रहे हैं. जेपी नगर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है. शुरुआती जानकारी के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमले से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है.

About the Author

authorimg

सुमित कुमारSenior Sub Editor

सुमित कुमार News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वे पिछले 4 साल से यहां सेंट्रल डेस्क टीम से जुड़े हुए हैं. उनके पास जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री है. News18 हिंदी में काम करने से पहले, उन्ह…

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments