Homeअपराधलड़की से दोस्ती को लेकर JNU में खूनी झड़प! छात्र ने साथी...

लड़की से दोस्ती को लेकर JNU में खूनी झड़प! छात्र ने साथी पर चाकू से किया हमला, एक आंख की रोशनी गई


दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में एक छात्र की दोस्ती को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि मामला चाकूबाजी तक पहुंच गया. आरोप है कि एक छात्र ने अपनी साथी छात्रा से दोस्ती रखने पर नाराज होकर दूसरे छात्र पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. हमले में छात्र को सिर, चेहरे, हाथ और आंख पर गंभीर चोटें आईं. उसकी दाईं आंख की रोशनी भी चली गई है. पुलिस के मुताबिक, इस घटना में कुल चार छात्र घायल हुए हैं. मामले में हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है, हालांकि शनिवार शाम तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी.

पुलिस के अनुसार, घटना 5 नवंबर को दोपहर करीब 3 बजे JNU परिसर स्थित बराक हॉस्टल के कमरा नंबर 119 में हुई. पीड़ित छात्र की पहचान सौरभ के रूप में हुई है, जो भाषा विषय में दूसरे वर्ष का छात्र है. आरोप है कि अजय नाम के एक छात्र ने उस पर धारदार हथियार से हमला किया.

बताया जा रहा है कि अजय को सौरभ की एक छात्रा से दोस्ती पर आपत्ति थी. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और फिर मामला हिंसक झड़प में बदल गया. आरोप है कि अजय ने सौरभ पर चाकू से कई वार किए. हमले में सौरभ के सिर, चेहरे, हाथ और आंख पर गंभीर चोटें आईं.

हमले के तुरंत बाद घायल सौरभ को दिल्ली के एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, डॉक्टरों ने बताया कि चोटों के कारण सौरभ की दाईं आंख की रोशनी चली गई है. उसकी सर्जरी भी की गई और शनिवार शाम तक ट्रॉमा सेंटर में उसका इलाज जारी था.

पुलिस ने बताया कि इस घटना में आरोपी अजय को भी चोटें आई हैं. अजय विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में पंजीकृत है. उसने दावा किया कि हाथापाई के दौरान तीन अन्य छात्र भी घायल हुए. इस तरह घटना में घायल होने वाले छात्रों की कुल संख्या चार हो गई है.

घटना के बाद सौरभ की महिला मित्र ने पुलिस से शिकायत की. इसी शिकायत के आधार पर शुक्रवार को वसंत कुंज उत्तर थाने में हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई.

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि मामले में FIR दर्ज कर जांच की जा रही है. शनिवार शाम तक पुलिस ने किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की थी.

इस घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी कार्रवाई की है. प्रॉक्टोरियल जांच पूरी होने तक आरोपी छात्रों के विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश करने पर तत्काल रोक लगा दी गई है. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

फिलहाल, JNU परिसर में दोस्ती को लेकर शुरू हुए विवाद के हिंसक रूप लेने और एक छात्र की आंख की रोशनी चले जाने की घटना ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस जांच के बाद ही हमले की पूरी परिस्थितियों और इसमें शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी.



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments