Homeअपराधमहिला मित्र के साथ रेस्‍त्रां में था साहिल, तभी बाइक से पहुंचे...

महिला मित्र के साथ रेस्‍त्रां में था साहिल, तभी बाइक से पहुंचे 3 युवक, धांय-धांय… जान की खातिर गिड़गिड़ाती रही युवती, तभी…


होमताजा खबरDelhi

गिड़ग‍िड़ाती रही युवती, युवकों पर सवार थी हैवानियत, दोस्‍त को मारी गोली, फिर..

Last Updated:

दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में एक रेस्‍त्रां के अंदर युवक को गोली मारने की सनसनीखेज घटना सामने आई है. साहिल नाम का युवक अपनी महिला मित्र के साथ खाना खा रहा था, तभी बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे. मामूली कहासुनी के बाद आरोपियों ने साहिल पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोली उसके सिर में लगी और वह मौके पर बेहोश हो गया. साथ मौजूद युवती लगातार उसकी जान की भीख मांगती रही, लेकिन आरोपी फरार हो गए. घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

Zoom

अमर कालोनी में बाइक से आए तीन हमलावरों ने सहिल के सिर पर गोली मारी है.

Amar Colony Firing Incident: अपनी महिला मित्र के साथ कुछ अच्‍छे पलों की आस लेकर साहिल आज अमर कालोनी के एक रेस्‍त्रां में पहुंचा था. दोनों अपने पसंदीदा खाने का स्‍वाद ले ही रहे थे, तभी तीन युवक रेस्‍त्रां के भीतर पहुंचे. कोई कुछ समझ पाता, इससे तीनों ने साहिल की गिरेबान पकड़ ली. तीनों के जबान पर कभी बुरी-बुरी गालियां तो कभी धमकी निकल रही थी. साहिल की महिला मित्र ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तीनों झिड़क कर तीनों को अलग कर दिया. रेस्‍त्रां में मौजूद तमाम लोगों के लिए यह घटना अजीब थी, लेकिन अभी तक सभी तमाशबीन बने हुए थे.

इसी बीच, पूरा रेस्‍त्रां गोलियों की आवाज से गूंज गया. गोलियों की आवाज शांत होते ही किसी के चीखने की आवाज आई. पहले गोली और फिर चीख सुनकर लोग दशहत में आ गए और मौके पर भगदड़ मच गई. किसी को अभी तक समझ नहीं आया कि क्‍या हुआ? इसी भगदड़ का फायदा उठाकर तीनों हमलावर बाइक में सवार हुए और हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए. हमलावरों के फरार होने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने एक बार फिर रेस्‍त्रां की तरफ कदम बढ़ाने की हिम्‍मत जुटाई. अंदर पहुंचने के बाद उन्‍हें जो नजारा दिखा, उसने सभी के डर से रोंगटे खड़े कर दिए.

अभी तक अपनी मीठी सी मुस्‍कान के साथ जो साहिल अपनी महिला मित्र के साथ बैठा हुआ था, अब वह पूरी तरह से खून लथपथ जमीन पर पड़ा हुआ था. कुछ देर पहले तक साहिल की हर बात पर खिलखिलाकर हंसने वाली उसकी महिला मित्र बुरी तरह से कांप रही थी. उसके आंखों से आंसू और हाथ साहिल को उठाने की कोशिश कर रहे थे. जैसे ही उसकी नजर मौके पर पहुंचे लोगों पर पड़ी, उसने अपने साथी की जान बचाने के लिए गिड़गिड़ाना शुरू कर दिया. लेकिन, वारदात की दहशत इतनी भारी थी कि लोगों के पैर अपनी जगह ठिठक गए थे. चाहकर भी कोई उनकी मदद के लिए अपने कदम नहीं बढ़ा पा रहा था.

किसी को मदद के लिए आगे न बढ़ता देख युवती ने पुलिस को फोन कर मदद की गुहार लगाई. उसे यह पता था कि पुलिस को आने में थोड़ा समय लगेगा, लेकिन अपने की जान बचाने के लिए वह अधीर हुई जा रही थी. अचानक वह उठी और उसने साहिल को उठाने की कोशिश शुरू कर दी. इसी बीच, पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस की मदद से उसे समीप के अस्‍पताल तक पहुंचाया गया. फिलहाल, साहिल की हालत नाजुक बनी हुई है. वहीं, स्‍थानीय पुलिस के साथ स्‍पेशल टीम्‍स मौके पर पहुंच गई है.

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार आरोपियों की पहचान की जा सके. पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला आपसी विवाद का लग रहा है, लेकिन सभी पहलुओं से जांच की जा रही है.

About the Author

authorimg

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international security affairs…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments