Last Updated:
मध्य प्रदेश के कटनी जिले में एक ऑटोमोबाइल शोरूम में लाखों की हेराफेरी ने व्यापारिक जगत में हड़कंप मचा दिया है. शोरूम में काम करने वाले दो कर्मचारियों पर 15 लाख 87 हजार रुपये से अधिक की राशि गबन करने का आरोप लगा है. शोरूम संचालक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
माधवनगर टीआई संजय दुबे
कटनी. मध्यप्रदेश के कटनी जिले में एक ऑटोमोबाइल शोरूम में लाखों की हेराफेरी का मामला सामने आया है. जहां शोरूम के ही काम करने वाले दो कर्मचारियों पर 15 लाख 87 हजार रुपए से ज्यादा का गबन करने का आरोप लगा है. शोरूम संचालक की लिखित आवेदन पर पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है.
दरअसल, पूरा मामला माधव नगर थाना क्षेत्र का है जहां एनएच-30 मैहर-जबलपुर बाईपास रोड के ग्राम गुलवारा में अभिषेक द्विवेदी का ऑटोमोबाइल शोरूम है. यहां काम करने वाले दिव्यांश दुबे और कपिल दुबे पर आरोप है कि दोनों ने लंबे समय तक छोटे-छोटे लेनदेन में हेराफेरी कर शोरूम से 15 लाख 87 हजार 922 रुपए का गबन किया. आरोपियों ने गबन की रकम निजी कामों में इस्तेमाल करते हुए कंपनी को नुकसान पहुंचाया है जिसकी गड़बड़ी सामने आते ही बिना बताए दोनों एक साथ काम छोड़ भाग गए.
दोनों आरोपी फरार
शोरूम संचालक अभिषेक द्विवेदी द्वारा मामले की लिखित शिकायत माधव नगर पुलिस को सौंपते हुए कड़ी कार्रवाई के लिए मांग रखी है. जिस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की धाराओं में FIR दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं.
वहीं पूरे मामले पर माधव नगर टीआई संजय दुबे ने बताया कि शोरूम संचालक की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर ली गई है. प्रारंभिक जांच में गबन की पुष्टि हुई है और राशि बढ़ने की उम्मीद है. वहीं दोनों आरोपी फरार चल रहे है जिनकी तलाश जारी है. दोनों ही आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएगा.
About the Author

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



