Homeअपराध'परिवार कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं बचा' खुदखुशी करने से पहले टॉपर...

‘परिवार कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं बचा’ खुदखुशी करने से पहले टॉपर छात्रा का वीडियो, सुसाइड नोट ने फाड़ दी आंखें!


Last Updated:

Panna Girl Suicide Case: ‘मेरा परिवार कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं बचा’ यह कहना है उस छात्रा का जिसने हालही में जहर खाकर आत्महत्या की थी. पन्ना में बीएससी टॉपर छात्रा की सुसाइड मामले में नया मोड़ सामने आया है. छात्रा ने मरने से पहले एक वीडियो भी बनाया था और सुसाइड नोट भी लिखा था. जो अब तेजी से वायरल हो रहा है.

Zoom

मृतक छात्रा के माता-पिता

पन्ना. पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना के लोढ़ा पुरवा गांव की बीएससी टॉपर छात्रा की सुसाइड मामले में नया मोड़ सामने आया है. छात्रा ने मरने से पहले एक वीडियो भी बनाया था और सुसाइड नोट भी लिखा था. जो वाइरल हो रहा है. वीडियो में छात्रा श्रष्टि मिश्रा (उर्फ प्रिया) ने कहा था कि भीना निवासी युवक बड़कू सिंह बहुत परेशान करता था. जिसने मेरे साथ बहुत गलत किया है जिससे मैं और मेरा परिवार कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं बचा है. मुझे ब्लैकमेल किया जा रहा है. जिससे मैं यह कदम उठा रही हूं. इस खुलासे के बाद मामला और उलझता जा रहा है. पुलिस जांच में जुटी हुई है.

दरअसल, छात्रा के पिता ने बताया था कि भीना का एक लड़का मेरी लड़की से बात करता था. कई बार लड़की ने मना किया. जब नहीं माना तो मैंने खुद मना किया. वह बात करने के लिए लगातार ब्लैकमेल कर रहा था और कुछ वीडियो वायरल करने और बदनाम करने की धमकियां दे रहा था. शुक्रवार शाम सृष्टि की तबीयत बिगड़ी और उल्टियां होने पर परिजनों को उसके द्वारा जहरीला पदार्थ खाने की जानकारी मिली. गंभीर हालत में उसे रीवा ले जाया जा रहा था. लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी. शनिवार को पन्ना जिला अस्पताल में मृतिका का पोस्टमार्टम हुआ और पिता सुरेश मिश्रा ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और फांसी की सजा की मांग की. हालांकि, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.

यहां पढ़ें क्या था मामला?
पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना क्षेत्र की रहने वाली बीएससी फाइनल ईयर की टॉपर 22 वर्षीय छात्रा ने आत्महत्या कर ली थी. सफलता की इस खुशी के बीच एक दुखद घटना ने पूरे परिवार को झकझोर दिया था. परिजनों ने एक युवक पर ब्लैकमेलिंग और बदनाम करने की धमकी देकर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था. जिससे परेशान होकर छात्रा ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था. जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. हालांकि, पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है.

About the Author

authorimg

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments