HomeअपराधBanswara Bribery Case: जमानत से लेकर सजा तक में मदद का खेल,...

Banswara Bribery Case: जमानत से लेकर सजा तक में मदद का खेल, रिश्वत मामले में कोर्ट का होमगार्ड चालक और रीडर गिरफ्तार


Last Updated:

Banswara Bribery Case: बांसवाड़ा में ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 हजार रुपए की रिश्वत मामले में कोर्ट के रीडर संदीप कुमार नानावटी और होमगार्ड चालक राहुल चंदेल को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि जमानत खारिज नहीं करवाने और विचाराधीन मुकदमे में सजा नहीं दिलवाने की एवज में रिश्वत मांगी गई थी. चालक को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया। मामले में ACB की जांच जारी है.

Top Deals Inside

बांसवाड़ा कोर्ट में ACB का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेते होमगार्ड चालक गिरफ्तारZoom

बांसवाड़ा. राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने सोमवार को बांसवाड़ा में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया. एसीबी ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) न्यायालय में कार्यरत लिपिक ग्रेड प्रथम (रीडर) संदीप कुमार नानावटी और होमगार्ड चालक राहुल चंदेल को 40 हजार रुपए की रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया है. कार्रवाई के दौरान होमगार्ड चालक राहुल चंदेल को रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया. वहीं, मामले में मुख्य भूमिका होने के आरोप में कोर्ट के रीडर संदीप कुमार नानावटी को भी गिरफ्तार किया है, इस कार्रवाई के बाद संबंधित विभाग में हलचल मच गई.

एसीबी के अनुसार, परिवादिया की शिकायत पर इस पूरे मामले का खुलासा हुआ. आरोप है कि परिवादिया को जमानत मिलने के बाद उसकी जमानत खारिज नहीं करवाने, विचाराधीन मुकदमे में सजा नहीं दिलवाने और भविष्य में भी मदद करने की एवज में रिश्वत की मांग की गई थी. मामले में शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने पहले आरोपों का सत्यापन कराया. सत्यापन के दौरान 40 हजार रुपए की रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई. इसके अतिरिक्त, खर्चे-पानी के नाम पर 2 हजार रुपए लेने की बात भी सामने आई. शिकायत के सत्यापन में रिश्वत की मांग की पुष्टि होने के बाद एसीबी ने आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया.

चालक को रिश्वत लेते पकड़ा, रीडर भी गिरफ्तार

एसीबी की टीम ने कार्रवाई के दौरान होमगार्ड चालक राहुल चंदेल को 40 हजार रुपए की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया. पूछताछ और मामले में सामने आए तथ्यों के आधार पर कोर्ट के रीडर संदीप कुमार नानावटी को भी गिरफ्तार किया. एसीबी अब यह पता लगाने में जुटी है कि रिश्वत की मांग और लेन-देन में दोनों आरोपियों की क्या भूमिका थी और इस मामले में अन्य कोई व्यक्ति भी शामिल है या नहीं.

निवास स्थानों पर तलाशी, जांच जारी

एसीबी महानिदेशक गोविंद गुप्ता के अनुसार, यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई. एसीबी उदयपुर रेंज के प्रभारी एसपी पीयूष दीक्षित के सुपरविजन में डीएसपी रतन सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व वाली टीम ने ट्रैप कार्रवाई की. कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों के निवास स्थानों पर तलाशी की जा रही है. एसीबी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है. जांच के दौरान रिश्वत मांगने के पीछे की परिस्थितियों, आरोपियों की भूमिका और अन्य संभावित पहलुओं की पड़ताल की जाएगी. मामले में आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी.

About the Author

authorimg

मोनाली पाल

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments