Home Blog Page 269

इन 7 देशों में आपका 100 रुपया वहां के 500 से भी ज्यादा, मनाली के बजट में…


7 Countries Where Indian Rupee Is Stronger : हम अक्सर यह मान लेते हैं कि विदेश यात्रा सिर्फ़ अमीरों के लिए है, लेकिन यह एक गलतफ़हमी है. दुनिया में ऐसे कई देश हैं जहां भारतीय रुपया न सिर्फ़ अपनी अहमियत रखता है, बल्कि वहां उसका बोलबाला है. अगर आप मनाली या गोवा घूमने का बजट बना रहे हैं, तो आप उतने ही पैसों में इन जगहों के बजाय विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं. इसी बात को ध्यान में रखते हुए, यहां 7 ऐसे देश बताए गए हैं जहां ₹100 की कीमत वहां की स्थानीय मुद्रा में 500 यूनिट से भी ज़्यादा है…

1. वियतनाम (Vietnam)
वियतनाम में, ₹1 की कीमत लगभग 284 वियतनामी डोंग है. इसका मतलब है कि आपके ₹100 वहां ₹28,400 के बराबर हैं! यहां के समुद्र तट और क्रूज़ ट्रिप आपके बजट में 100% पूरी तरह से फिट बैठते हैं.

2. लाओस (Laos)
दक्षिण-पूर्व एशिया का यह खूबसूरत देश अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर है. यहां ₹1 लगभग 235 लाओ किप के बराबर है। यहाँ ₹100 की क्रय शक्ति ₹23,500 के बराबर है.

3. इंडोनेशिया (Indonesia)
बाली की खूबसूरती का आनंद अब हर कोई ले सकता है. यहां ₹1 की वैल्यू 183 इंडोनेशियन रुपिया है. ₹100 का मतलब यहां ₹18,300 है. यह हनीमून और एडवेंचर के लिए सबसे कुशल विकल्प (Efficient Option) है.

4. उज्बेकिस्तान (Uzbekistan)
ऐतिहासिक सिल्क रोड और शानदार वास्तुकला वाला यह देश अब भारतीयों की पसंद बन रहा है. यहां ₹1 के बदले आपको लगभग 131 उज्बेक सोम मिलते हैं. ₹100 यहां ₹13,100 के बराबर हैं.

5. पैराग्वे (Paraguay)
दक्षिण अमेरिका का यह देश बजट यात्रियों के लिए स्वर्ग है. यहां ₹1 लगभग 70 पैराग्वे गुआरानी के बराबर है. ₹100 यहां ₹7,000 की वैल्यू रखते हैं.

6. कंबोडिया (Cambodia)
अंकोरवाट मंदिर के लिए प्रसिद्ध कंबोडिया में ₹1 की कीमत लगभग 48 कंबोडियन रियल है. यहां ₹100 की वैल्यू ₹4,800 के करीब होती है.

7. दक्षिण कोरिया (South Korea)
हैरान न हों, तकनीकी रूप से उन्नत होने के बावजूद यहां ₹1 लगभग 16 कोरियन वॉन के बराबर है. ₹100 यहां ₹1,600 के बराबर हैं. यहां का ‘स्ट्रीट फूड’ और ‘शॉपिंग’ आपके बजट का सही नियोजन (Budget Planning) साबित होगा.

( Disclaimer : इस खबर में दी गई जानकारी और सलाह विशेषज्ञों से हुई बातचीत पर आधारित है. ये सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए किसी भी सलाह को अपनाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. किसी भी नुकसान के लिए न्यूज-18 जिम्मेदार नहीं रहेगा.)



Source link

Iran War Timeline: 28 फरवरी से 8 अप्रैल तक US-ईरान के बीच कब-क्या हुआ? एक क्लिक में देखिए पूरी टाइमलाइन


International

oi-Siddharth Purohit

Iran War Timeline: अमेरिका और ईरान 40 दिन की जंग के बाद दोनों देश सीजफायर पर राजी हो गए हैं। 28 फरवरी की सुबह (भारतीय समयानुसार) यह युद्ध शुरू हुआ और 8 तारीख को तकरीबन रात तीन बजे सीजफायर की घोषणा हुई। हर तरफ इस सीजफायर को सेलिब्रेट किया गया लेकिन इसके निशान हमेशा के लिए रह गए। ईरान में सिर्फ जान-माल नहीं बल्कि हेरिटेज के लेवल पर नुकसान हुआ है जबकि अमेरिका ने साल 2003 के बाद इतनी बड़ी तादाद में किसी भी जंग में अपने सैनिकों को खोया है। सीजफायर की घोषणा से पहले सभी 39 दिन इस जंग ने एक से बढ़कर एक बुरे दौर और अनिश्चितता देखी, इसलिए इस युद्ध का टाइमलाइन जानना बेहद जरूरी हो जाता है।

इजरायली हमलों से शुरुआत

28 फरवरी, 2026: अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमला किया। जिसमें तेहरान में सरकारी दफ्तरों और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। दिन चढ़ने के साथ इस युद्ध में वो अपडेट भी आया जिसके लिए दुनिया के ज्यादातर शिया लोग डरे हुए थे। ईरानी मीडिया ने घोषणा कर दी कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की एक स्ट्राइक में मौत हो गई। इसके अलावा कई दूसरे मिलिट्री लीडर भी मारे गए।

Iran War Timeline

लड़कियों के स्कूल पर हमला और ईरान का गुस्सा

दक्षिणी ईरान के एक प्राइमरी स्कूल पर हुए हमले में 175 से ज्यादा लोग मारे गए। जिसमें से ज्यादातर लड़कियां थीं। जिसके लिए अमेरिका की खूब लानत-मलानत हुई। वहीं, जवाबी कार्रवाई में, ईरान ने सऊदी, UAE, कुवैत, कतर और बहरीन समेत कई खाड़ी देशों में इजरायली और अमेरिकी सैन्य अड्डे और दूसरे इन्फ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया।

1 मार्च:

कुवैत के पोर्ट शुएबा में ईरानी ड्रोन हमले में छह अमेरिकी सैनिक मारे गए, जो युद्ध में मरने वाले पहले अमेरिकी बने। ईरान के सपोर्ट से लेबनान में चल रहे हिजबुल्लाह गुट ने ईरानी सुप्रीम लीडर की हत्या के बदले में इजरायल पर रॉकेट दागे।

8 मार्च:

ईरान ने दिवंगत सुप्रीम लीडर के बेटे मोज्तबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर बनाया गया। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इसे कभी स्वीकार न करने वाला विकल्प बताया।

11 मार्च और समुद्री रास्तों पर हमला:

इस दिन एक ब्रिटिश समुद्री एजेंसी ने बताया कि ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तीन जहाजों पर हमला किया। साथ ही, ईरान ने थाईलैंड के कार्गो शिप पर हमले की जिम्मेदारी ली, जिससे इंटरनेशनल मार्केट में तेल की कीमतें बढ़ीं।

12 मार्च- मोजतबा का राजतिलक:

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोज्तबा खामेनेई ने सैन्य बलों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद करने का आदेश दे दिया। इसके साथ ही, इराक में एक KC-135 जो हवा में दूसरे फाइटर जेट में ईंधन भरने के लिए इस्तेमाल होता है, क्रैश हो गया। जिसमें 6 अमेरिकी जवान मारे गए। इसी दिन अमेरिकी के एयरक्राफ्ट करियर USS Gerald में आग लगने की घटना सामने आई, जिसके कुछ दिन बाद उसे युद्ध छोड़कर जाना पड़ा। हालांकि आग लगने के कारण साफ नहीं हो सके।

Iran War Timeline

13 मार्च:

अमेरिका ने ईरान के खार्ग द्वीप पर बमबारी की जो कि ऑयल एक्सपोर्ट के लिए सबसे बड़ा ठिकाना है। आलोचना हुई तो ट्रंप ने उसे मिलिट्री टारगेट बताकर टालने की कोशिश की।

17 मार्च:

इजरायल ने ईरान के दो सीनियर लीडर, नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के चीफ अली लारीजानी और IRGC के टॉप कमांडर और बासिज मिलिशिया के चीफ गुलामरेजा सोलेमानी को मार गिराया।

18 मार्च:

इजरायल ने ईरान के साउथ पार्स गैस प्लांट पर हमला किया। जिसके जवाब में ईरान ने अमेरिका के सहयोगी कतर के रास लफ्फान इंडस्ट्रियल सिटी को निशाना बनाया था, जो दुनिया का सबसे बड़ा नैचुरल गैस एक्सपोर्ट का प्लांट है।

23 मार्च:

राष्ट्रपति ट्रंप ने ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान युद्ध समाप्त करने पर बातचीत कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच 28 मार्च को, यमन के ईरान समर्थक हूती विद्रोहियों ने इजरायल पर एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी, जिसे इजरायल ने रोक लेने का दावा किया।

3 अप्रैल:

ईरान ने अमेरिकी एयरफोर्स के एक F-15E लड़ाकू विमान को मार गिराया, जिसमें दो एयरमेन थे। एक को उसी दिन बचा लिया गया, जबकि दूसरे की तलाशी दो दिन चली। यह युद्ध में गिराया गया पहला अमेरिकी फाइटर जेट था।

7 अप्रैल:

डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी, “अगर ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नहीं खोलता, तो आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म कर देंगे, जिसे फिर कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा।” उन्होंने 7 अप्रैल को रात 8 बजे (GMT) की डेडलाइन रखी थी। यह पांचवीं डेडलाइन थी, इससे पहले 21 मार्च (48 घंटे), 23 मार्च (5 दिन के लिए सीजफायर), 26 मार्च (10 दिन के लिए सीजफायर) और 4 अप्रैल (48 घंटे) को भी समय सीमाएं जारी की गई थीं। 7 अप्रैल की नई डेडलाइन भारतीय समयानुसार 8 अप्रैल को सुबह 5.30 बजे पूरी होनी थी।

8 अप्रैल और सीजफायर:

अमेरिकी पोप, डेमोक्रेटिक सीनेटर्स और दुनियाभर में हो रहे विरोध के चलते ट्रंप ने सीजफायर के प्रस्ताव को मान लिया और दो सप्ताह तक हमले न करने की बात कही।10 अप्रैल: इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिकी नेताओं की बैठक होना बताया जा रहा है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो पाकिस्तान में इस जंग का भविष्य लिखा जाएगा।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।



Source link

कौन हैं केरल CM विजयन की बेटी? मुस्लिम मंत्री मोहम्मद रियास से की शादी, चुनाव के वक्त क्यों हो रही चर्चा?


India

oi-Pallavi Kumari

Kerala Election 2026 (Pinarayi Vijayan Daughter) : केरल की राजनीति इन दिनों सिर्फ चुनावी वादों और गठबंधनों तक सीमित नहीं है। एक निजी शादी, एक फिल्म और करोड़ों के कथित लेनदेन का मामला मिलकर ऐसा सियासी मुद्दा बन गया है, जिसने चुनावी बहस को नई दिशा दे दी है।

9 अप्रैल को 140 सीटों पर मतदान से पहले मुख्यमंत्री पिनारई विजयन की बेटी टी. वीना अचानक चर्चा के केंद्र में आ गई हैं। सवाल सिर्फ उनके निजी जीवन का नहीं, बल्कि उससे जुड़े राजनीतिक और कानूनी विवादों का भी है।

T Veena PA Mohammed Riyas

केरल चुनाव और ‘द केरल स्टोरी’ का सियासी असर

6 मार्च 2026 को इडुक्की में एक कॉलेज कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी से ‘द केरल स्टोरी-2’ को लेकर सवाल पूछा गया। इस फिल्म के जरिए राज्य की छवि खराब करने का आरोप लगाया जा रहा है। राहुल गांधी ने जवाब में कहा कि थिएटर खाली हैं और लोग इसे देख नहीं रहे हैं।

यह फिल्म पहले भी विवादों में रही है। मुख्यमंत्री पिनारई विजयन ने इसे बीजेपी का प्रोपेगैंडा बताया और बैन करने की बात कही थी। हालांकि हाईकोर्ट के आदेश के बाद इसे रिलीज की मंजूरी मिली, लेकिन कई सिनेमा हॉल मालिकों ने इसे दिखाने से परहेज किया।

इसी बीच धर्म परिवर्तन के मुद्दे को लेकर भी बहस तेज है। खासकर कासरगोड, कोझिकोड, त्रिशूर, मलप्पुरम, कन्नूर और पलक्कड़ जैसे जिलों में ऐसे मामलों की चर्चा होती रहती है। इन इलाकों में राज्य की लगभग 70 सीटें आती हैं, जिससे यह मुद्दा सीधे चुनावी गणित से जुड़ जाता है। बीजेपी इस बहस को मुख्यमंत्री की बेटी की शादी से जोड़कर राजनीतिक हमला कर रही है। सीएम विजयन की बेटी वीणा ने 2020 में डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (DYFI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीए मोहम्मद रियास से शादी की थी। ऐसे में आइए जानते हैं कौन टी. वीना और मोहम्मद रियास?

कौन हैं टी. वीणा? (Who is T. Veena)

  • टी. वीणा, जिन्हें वी विजयन के नाम से भी जाना जाता है, केरल के मुख्यमंत्री पिनारई विजयन की बेटी हैं। वे पेशे से आईटी प्रोफेशनल और उद्यमी हैं। बेंगलुरु स्थित उनकी कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के जरिए वे आईटी सेवाएं देती रही हैं।
  • वीणा का प्रोफेशनल करियर टेक्नोलॉजी सेक्टर में रहा है और उन्होंने अपनी पहचान राजनीति से अलग बनानी की कोशिश की। हालांकि, पारिवारिक पृष्ठभूमि के कारण वे हमेशा सार्वजनिक चर्चा में बनी रहती हैं।
  • उनकी निजी जिंदगी भी चर्चा में रही है। जून 2020 में उन्होंने CPI(M) नेता और डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (DYFI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे पी.ए. मोहम्मद रियास से शादी की। यह उनकी दूसरी शादी है और पहली शादी से उनका एक बेटा भी है।
T Veena PA Mohammed Riyas

मोहम्मद रियास कौन हैं? (Who is P. A. Mohammed Riyas)

  • मोहम्मद रियास केरल की राजनीति का जाना-पहचाना चेहरा हैं। वे वर्तमान में राज्य सरकार में पर्यटन और लोक निर्माण विभाग के मंत्री हैं। वामपंथी राजनीति से जुड़े रियास का राजनीतिक सफर छात्र संगठन एसएफआई से शुरू हुआ था।
  • कोझिकोड में जन्मे रियास ने सेंट जोसेफ बॉयज स्कूल और फारूक कॉलेज से पढ़ाई की। बाद में उन्होंने लॉ की डिग्री हासिल की। छात्र राजनीति से निकलकर वे धीरे-धीरे डीवाईएफआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने और फिर सीपीआई(एम) के राज्य नेतृत्व में जगह बनाई।
  • उनकी निजी जिंदगी भी विवादों से अछूती नहीं रही। 2002 में उनकी पहली शादी डॉ. समीहा सैथलवी से हुई थी, लेकिन 2015 में तलाक हो गया। इस दौरान उन पर घरेलू हिंसा के आरोप भी लगे थे और अदालत ने सुरक्षा का आदेश दिया था। बाद में 2020 में उन्होंने वीना विजयन से शादी की।

CMRL-Exalogic मामला क्या है? (What is CMRL-Exalogic Case)

टी. वीना का नाम हाल के समय में जिस वजह से सबसे ज्यादा चर्चा में आया है, वह है CMRL-Exalogic केस। गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (SFIO) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इस मामले में जांच शुरू की है।

आरोप है कि वीना की कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस ने कोचीन मिनरल्स एंड रटाइल लिमिटेड (CMRL) से करीब 2.7 से 2.78 करोड़ रुपये तक की रकम बिना सेवाएं दिए प्राप्त की। इसे ‘पे-ऑफ’ या संदिग्ध लेनदेन के तौर पर देखा जा रहा है।

हालांकि वीना ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि उनकी कंपनी पूरी तरह स्वतंत्र है और सभी लेनदेन पारदर्शी तरीके से किए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी कंपनी ‘बेनामी’ नहीं है और न ही किसी तरह की अनियमितता हुई है।

चुनाव के वक्त क्यों गरमाया मामला?

चुनाव के समय यह मुद्दा इसलिए ज्यादा उभरकर सामने आया है क्योंकि विपक्ष इसे सीधे मुख्यमंत्री की छवि से जोड़ रहा है। बीजेपी और अन्य विपक्षी दल आरोप लगा रहे हैं कि सत्ता का फायदा उठाकर परिवार को लाभ पहुंचाया गया।

दूसरी ओर सत्तारूढ़ CPI(M) इन आरोपों को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बता रही है। पार्टी का कहना है कि जांच एजेंसियों का इस्तेमाल कर चुनावी माहौल प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है।

इसके साथ ही ‘द केरल स्टोरी’ फिल्म और धर्म परिवर्तन की बहस ने इस मुद्दे को और हवा दे दी है। निजी शादी, धार्मिक पहचान और आर्थिक आरोप-इन तीनों का मेल इसे एक हाई-वोल्टेज चुनावी मुद्दा बना रहा है।

टी. वीना का मामला सिर्फ एक व्यक्ति या परिवार की कहानी नहीं रह गया है। यह अब केरल की राजनीति, चुनावी रणनीति और विचारधारा की लड़ाई का हिस्सा बन चुका है। एक तरफ विकास और शासन के मुद्दे हैं, तो दूसरी ओर पहचान, धर्म और पारिवारिक संबंधों को लेकर उठ रहे सवाल। चुनाव के नतीजे चाहे जो हों, लेकिन इतना तय है कि यह विवाद आने वाले समय में भी केरल की राजनीति में चर्चा का विषय बना रहेगा।



Source link

टीचर ने लिखा- अच्छी लगती हो, रूम पर आ जाओ: कॉलेज छात्रा को किए अश्लील मैसेज; भास्कर पर खबर चलने के बाद आरोपी बर्खास्त – Rewa News




रीवा में पीएमश्री कॉलेज (मॉडल साइंस कॉलेज) के संविदा टीचर ने बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा को अश्लील मैसेज किए। लिखा- तुम मुझे अच्छी लगती हो। रूम पर आ जाओ। आनाकानी करने पर ये लिखकर धमकाया, ‘मैं नहीं चाहता कि कोई परेशानी हो तुम्हें। ठीक है, सोच लो फिर। तुम्हारा कोई मन हो तो मुझे बता देना।’ परेशान होकर छात्रा ने परिजन और दोस्तों को इसकी जानकारी दी। फिर कॉलेज प्रबंधन से शिकायत कर दी। मैसेज के स्क्रीन शॉट भी दिखाए। इस पर कॉलेज प्रबंधन ने जांच कमेटी बनाई। शिक्षक ने कमेटी के सामने अपनी गलती मांग ली। आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो बुधवार को कॉलेज के स्टूडेंट्स ने विरोध प्रदर्शन किया। खबर चलने के डेढ़ घंटे के भीतर आरोपी पर एक्शन उच्च शिक्षा विभाग के संचालक आरपी सिंह ने फोन पर कहा- दैनिक भास्कर की खबर पर संज्ञान लेते हुए अमित साहू को सेवा से हटा दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी भास्कर में खबर देखने के बाद मिली। कॉलेज की ओर से उन्हें इस संबंध में कोई सूचना नहीं दी गई थी और न ही यह मामला कहीं और से सामने आया था। उन्होंने तत्काल नई जांच टीम गठित करवाई। करीब डेढ़ घंटे के भीतर रिपोर्ट लेकर आरोपी पर एक्शन लिया। निजी बातचीत करने की कोशिश करता था टीचर छात्रा की शिकायत के मुताबिक, सागर निवासी अमित साहू (30) पिछले एक साल से कॉलेज में जियोग्राफी पढ़ा रहा है। पढ़ाई के दौरान वह छात्रा से निजी बातचीत करने की कोशिश करता था। पिछले महीने से वॉट्सएप पर मैसेज करने लगा। छात्रा ने बताया कि टीचर होने के कारण वह मजबूरी में जवाब देती रही। जब उसके इरादे गलत लगे, तो समझाने की कोशिश की। फिर भी अमित नहीं माना तो शिकायत कर दी। धमकी दी- मैसेज डिलीट कर दो, नहीं तो ठीक नहीं होगा पीड़िता के मुताबिक, जब शिकायत की बात अमित साहू तक पहुंची तो उसने धमकाते हुए कहा, ‘तुमने मेरा विश्वास तोड़ा है। अब किसी से कुछ मत कहो और सारे मैसेज डिलीट कर दो, नहीं तो ठीक नहीं होगा।’ कार्रवाई नहीं हुई तो स्टूडेंट्स ने प्रदर्शन किया कॉलेज प्रबंधन ने 4 अप्रैल को जांच कमेटी गठित की। पीड़िता और दूसरे छात्रों ने इसके सामने सारी बात रखी। पूछताछ के दौरान अमित साहू ने कहा- गलती हो गई। आगे से ऐसा नहीं होगा। कॉलेज प्रशासन ने छात्रों से कहा कि मामले को गोपनीय रखा जाए। जांच के बाद अमित पर कार्रवाई की जाएगी। बुधवार तक उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ी संख्या में छात्र कॉलेज पहुंचे। यहां प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेज प्रबंधन से मांगा जवाब पीएमश्री कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. आरएन तिवारी ने कहा- कुछ छात्रों ने शिकायत की है। जिस पर तत्काल जांच कमेटी भी गठित कर दी गई थी। मामले में वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत कर कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। उच्च शिक्षा विभाग के संचालक आरपी सिंह ने मामले में कॉलेज प्रबंधन से जवाब भी मांगा है। ये खबर भी पढ़ें… प्रोफेसर ने बस में महिला से की अश्लील हरकत मैहर जिले में सतना से रामनगर जा रही एक बस में सोमवार को महिला यात्री से अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। पीड़िता ने वीडियो बनाकर शिकायत की, जिसके आधार पर पुलिस ने अमरपाटन पीजी कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर आलोक सिन्हा के खिलाफ केस दर्ज किया है। पढे़ं पूरी खबर…



Source link

IPL 2026: 1 करोड़ को बना दिया 16 करोड़! RR के लिए वैभव सूर्यवंशी ने किया कमाल, कितनी है मार्केट वैल्यू?


Cricket

oi-Sohit Kumar

आईपीएल 2026 में अगर किसी खिलाड़ी के नाम की गूंज सबसे ज्यादा सुनाई दे रही है, तो वह हैं वैभव सूर्यवंशी। राजस्थान रॉयल्स के इस युवा स्टार ने मैदान पर अपनी तूफानी बल्लेबाजी से कोहराम तो मचाया ही है, लेकिन असली ‘मार्केट गेम’ उनके वैल्यूएशन में दिख रहा है। महज 13 साल की उम्र में आईपीएल डेब्यू करने वाले इस खिलाड़ी ने अपनी टीम को जो ‘रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट’ दिया है, वह किसी भी बिजनेस मॉडल को मात दे सकता है। आइए जानतें हैं वैभव के इस धमाकेदार प्रदर्शन के पीछे के आंकड़े क्या कहते हैं?

गुवाहाटी में बारिश की वजह से मैच को 11-11 ओवर का कर दिया गया था। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बैटिंग करते हुए 150/3 का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसमें सबसे बड़ा योगदान वैभव सूर्यवंशी का रहा, जिन्होंने महज 14 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 5 गगनचुंबी छक्के निकले। वैभव ने न केवल मैच की लय बदली, बल्कि राजस्थान को लगातार तीसरी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

Vaibhav Sooryavanshi PTI Photo

मार्केट वैल्यू में आया 16 गुना उछाल

अगर वैभव सूर्यवंशी के आईपीएल 2026 के सफर को एक स्टॉक मार्केट इन्वेस्टमेंट की तरह देखा जाए, तो आंकड़े हैरान करने वाले हैं।

  • बैलेंस शीट मॉडल: हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, उनके पहले तीन मैचों के प्रदर्शन ने लागत पर लगभग 15.98 गुना रिटर्न दिया है।
  • मुनाफे का गणित: सरल शब्दों में कहें तो, अगर उन पर ₹1 करोड़ का निवेश किया जाता, तो आज उसकी वैल्यू ₹15.98 करोड़ के आसपास होती। यानी सीधे तौर पर ₹14.98 करोड़ का मुनाफा।
  • कॉन्ट्रैक्ट कॉस्ट: फिलहाल उनकी प्रति मैच चार्ज की गई कॉन्ट्रैक्ट कॉस्ट करीब ₹23.57 लाख है, जबकि वह टीम के लिए ₹3.77 करोड़ की मैच वर्थ जनरेट कर चुके हैं।

स्ट्राइक रेट देख उड़ जाएंगे होश

वैभव सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं खेल रहे, बल्कि वह ‘आउटपुट’ दे रहे हैं। उनके इस सीजन के पहले तीन मैचों के आंकड़े कुछ इस प्रकार हैं:

  • 1. RR बनाम CSK: 17 गेंदों में 52 रन
  • 2. RR बनाम GT: 18 गेंदों में 31 रन
  • 3. RR बनाम MI: 14 गेंदों में 39 रन

कुल मिलाकर उन्होंने 49 गेंदों में 122 रन बनाए हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 248.97 का रहा है। सबसे खास बात यह है कि उनके कुल रनों का 86.9% हिस्सा (106 रन) सिर्फ चौकों और छक्कों से आया है।

बुमराह को पहली गेंद पर छक्का: सिर्फ ट्रेलर था

मुंबई इंडियंस के खिलाफ जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज गेंदबाज की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ना इस सीजन की सबसे बड़ी ‘पिक्चर’ बन गई है। हालांकि, यह सिर्फ एक शॉट की बात नहीं है। वैभव ने चेन्नई, गुजरात और मुंबई तीनों के खिलाफ अलग-अलग परिस्थितियों में इम्पैक्ट डाला है। राजस्थान रॉयल्स के लिए वह एक ऐसे ओपनर साबित हो रहे हैं जो न केवल तेज शुरुआत देते हैं, बल्कि बेहद कम कीमत में ‘एलीट लेवल’ का प्रदर्शन कर रहे हैं।

> Vaibhav Sooryavanshi smashed a 6 on first ball against Jasprit Bumrah.
> Then he hit another 6 on 3rd ball.
> He even smashed a six off Trent Boult in the next over.

This guy is taking on the world’s best powerplay bowlers at the age of 15 🔥🥵pic.twitter.com/fB430QnQ31

— Tejash (@Tejashyyyyy) April 7, 2026 “>

हार्दिक पांड्या ने क्या कहा?

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने मैच के बाद कहा कि इतने कम उम्र के खिलाड़ी को इस तरह बेखौफ बल्लेबाज़ी करते देखना वाकई हैरान करने वाला है। उन्होंने बताया कि मैच से पहले टीम की तैयारी के दौरान वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को लेकर काफी चर्चा हुई थी, लेकिन जिस आत्मविश्वास और निडर अंदाज़ में उन्होंने बल्लेबाज़ी की, वह काबिल-ए-तारीफ है। पांड्या ने कहा कि सूर्यवंशी के पास शानदार शॉट्स खेलने की क्षमता है और वे उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।

वैभव सूर्यवंशी का IPL करियर

राजस्थान रॉयल्स (RR) के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने IPL में अब तक बेहद अटैकिंग अंदाज़ में बल्लेबाज़ी की है। उन्होंने अब तक कुल 10 मैचों की 10 पारियों में 374 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 37.40 और स्ट्राइक रेट 218.71 रहा है, जो टी20 फॉर्मेट के हिसाब से बेहद खतरनाक माना जाता है। सूर्यवंशी के नाम IPL में 1 शतक और 2 अर्धशतक दर्ज हैं। उन्होंने अब तक 28 चौके और 35 छक्के लगाए हैं और उनका सबसे बड़ा स्कोर 101 रन है, जो उनके विस्फोटक बल्लेबाज़ी अंदाज़ को साफ दिखाता है।





Source link

पति झगड़ता है, तुम्हारा दोस्त है तो थोड़ा समझा दो…बासुदेव मल‍िक ने कांड ही कर डाला


Last Updated:

बेंगलुरु में पत‍ि के दोस्‍त से अपनी परेशानी कहना एक पत्‍नी के ल‍िए ज‍िंदगी भर का नासूर बन गया. पत‍ि-पत्‍नी और वो वाले मामले में यारंदाहल्ली में निर्माण मजदूर सुनील नायक के दोस्त बासुदेव मलिक ने गला रेतकर हत्या कर दी और शव बैग में खाली प्लॉट में फेंक दि‍या.

Zoom

बेंगलुरू में पत‍ि के दोस्‍त से अपनी परेशानी बताना पत्‍नी को पड़ गया भारी, युवक ने पति‍ का काट द‍िया गला.

Bengaluru Crime: पति के दोस्त से अपनी परेशानी कहना एक पत्नी को इतना भारी पड़ गया कि अब वह जिंदगी भर इसके लिए पछताती रहेगी. बेंगलुरु में ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें एक दोस्त ने दूसरे दोस्त का गला रेतकर हत्या कर दी और फिर उसके शव को प्लास्टिक के बोरे में ठूंसकर खाली प्लॉट में फेंक दिया. यह चौंकाने वाला मामला बेंगलुरु के यारंदाहल्ली के आरके टाउनशिप लेआउट में सामने आया है. संभावना जताई जा रही है कि आरोपी ने पीड़ित की पत्नी को हासिल करने के लिए यह जघन्य अपराध किया है.

26 मार्च की सुबह पुलिस को यारंदाहल्ली के पास एक खाली प्लॉट में गनी बैग मिला. बैग के अंदर 42 वर्षीय निर्माण मजदूर सुनील नायक का शव था. उसका गला रेता हुआ था. सुनील अपनी पत्नी पुष्पा के साथ पुलिस लेआउट, यारंदाहल्ली में किराए के मकान में रहता था. 25 मार्च की रात जब वह घर नहीं लौटा तो पुष्पा ने मकान मालिक आनंद को सूचित किया.

सुनील को खोजते-खोजते आनंद, पुष्पा और रिश्तेदारों ने बार के पास खाली प्लॉट में बोरा पड़ा देखा. जिसे खोला गया तो अंदर सुनील का शव था. पुलिस जांच में पता चला कि सुनील और आरोपी बासुदेव मलिक (30 वर्ष) उसी रात बार के पास शराब पी रहे थे. दोनों निर्माण मजदूर थे और एक-दूसरे को काफी पहले से जानते थे.यहां तक कि सुनील की पत्नी पुष्पा भी मलिक को जानती थी. मलिक ओडिशा का रहने वाला है.

पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले पुष्पा ने मलिक को बताया था कि सुनील छोटी-छोटी बातों पर उसे मारता-पीटता है और घर लौटकर अक्सर झगड़ा करता है. भावनात्मक समर्थन मांगते हुए पुष्पा ने अपनी परेशानी शेयर की थी. तभी मलिक को पुष्पा से प्यार हो गया था और वह सुनील को रास्ते से हटाकर पुष्पा के साथ रिश्ता बनाने का सपना देखने लगा.

एक दिन मलिक और सुनील ने बैठकर शराब पी और नशे में मलिक ने सुनील का गला चाकू से रेत दिया. फिर शव को प्लास्टिक बैग में ठूंसकर कहीं और फेंकने की योजना बनाई लेकिन बार के पास लोगों को देखकर वह घबरा गया और शव वहीं खाली जगह पर छोड़कर फरार हो गया.

टीओआई में छपी खबर के मुताबिक पुलिस ने सबूतों के आधार पर मलिक की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में मलिक ने जुर्म कबूल किया. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है.

इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस एम नारायण ने स्पष्ट किया कि पुष्पा का इस हत्या में कोई हाथ नहीं है. उसने सिर्फ अपनी घरेलू परेशानियां मलिक से शेयर की थीं और भावनात्मक सहारा मांगा था.

यह मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या) के तहत दर्ज किया गया है. पुलिस आगे की जांच कर रही है.

About the Author

authorimg

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें



Source link

SDM Jyoti Maurya: ‘2 महीने में होगा तलाक’, सुलह की बात पर भड़कीं ज्योति मौर्या , पति आलोक ने क्यों बोला झूठ?


Uttar Pradesh

oi-Ankur Sharma

SDM Jyoti Maurya: बीते 24 घंटे से एसडीएम ज्योति मौर्या और उनके पति आलोक मौर्या का रिश्ता फिर से लोगों के बीच सुर्खियां बना हुआ है, जिसकी वजह से तीन साल पहले हुआ इन दोनों के बीच हुआ विवाद जिंदा हो गया है। दरअसल ज्योति के पति आलोक ने दो दिन पहले मीडिया में बयान दिया कि वो और ज्योति दोनों एक होने जा रहे है, दोनों के बीच में सुलह हो गई है, दोनों अपने बच्चों के लिए साथ रहने को तैयार हुए हैं।

लेकिन ज्योति ने इन सारी बातों को केवल अफवाह करार दे दिया और कहा कि ‘मुझे नहीं पता कि इस तरह की बातें क्यों हो रही हैं, हमारे बीच में कोई भी सुलह नहीं हुई है।’ उन्होंने स्पष्ट किया कि समझौते की संभावना नहीं हैं।

SDM Jyoti Maurya

उन्होंने एक मीडिया चैनल से बात करते हुए कहा कि’ हमारा तलाक अपने अंतिम चरण में है और दो महीनों में पूरा हो सकता है, मैं और आलोक मौर्या से पहले ही अलग हो चुके हैं बस औपचारिकता बाकी है। मैं नहीं जानती इस तरह के अफवाह फैलाने वालों का मकसद क्या है?’

‘आलोक फिर फेल हो गया’, SDM Jyoti Maurya पर भड़के लोग

जिसके बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स आलोक मौर्या के पीछे पड़ गए तो वहीं कुछ ज्योति तो सही ठहरा रहे हैं। एक्स पर इंस्टा पर लोगों ने मिलीजुली प्रतिक्रिया दी है। एक ने लिखा कि ‘आलोक का एक और प्रयास फेल हो गया, ये औरत तो घर तोड़ रही है।’ तो एक यूजर ने लिखा कि ‘जिस इंसान ने एक महिला के चरित्र पर सवाल खड़े किए हैं, वो भला अब उसके साथ कैसे रह सकती है, ज्योति को निश्चित तौर पर आलोक को तलाक दे देना चाहिए लेकिन सवाल ये है कि आलोक ने झूठ क्यों बोला?

SDM Jyoti Maurya

साल 2015 में ज्योति मौर्या का हुआ सेलेक्शन

गौरतलब है कि साल 2010 में ज्योति और आलोक की शादी हुई थी, इस शादी से दोनों को दो बेटियां हैं। शादी के बाद ज्योति पढ़ना चाहती थी और उसने मेहनत भी की और साल 2015 में ज्योति का प्रतिष्ठित पीसीएस परीक्षा में चयन हुआ और उन्हें एसडीएम के पद पर नियुक्त किया गया। जबकि आलोक मौर्या पंचायती राज विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं।

SDM Jyoti Maurya

होमगार्ड मनीष दुबे से एसडीएम ज्योति मौर्या का अफेयर! पति ने लगाया था आरोप

दोनों का रिश्चत तीन साल पहले तब सुर्खियों में आया जब आलोक ने ज्योति पर धोखाधड़ी, भ्ष्टाचार और एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर का आरोप लगाया। उसने कहा था कि ‘उसने शादी के बाद ज्योति को पढ़ाया लिखाया और अधिकारी बनने में मदद की लेकिन ज्योति नौकरी मिलते ही बदल गई उसका तत्कालीन गाजियाबाद जिला कमांडेंट होमगार्ड मनीष दुबे से अफेयर चल रहा है, जो कि पहले से शादी शुदा हैं।’

SDM Jyoti Maurya

‘आलोक और उसका पूरा परिवार केवल पैसे के साथी हैं’

जिसपर ज्योति ने आलोक के सारे आरोपों को गलत बताते हुए कहा था कि ‘आलोक और उसका पूरा परिवार केवल पैसे के साथी हैं, वो लोग उसे लगातार पैसों के लिए परेशान करते हैं। उसने आलोक पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था और अफेयर की बातों को झूठा बोला था। ज्योति ने कहा था कि आलोक ने उसे धमकी दी थी कि वो उसे बदनाम कर देगा और इसलिए उसने मीडिया में आकर मेरे ऊपर गंदे आरोप लगाए हैं। मैंने पहले ही कोर्ट में तलाक की अर्जी दे रखी है।’

आलोक ने अपनी अर्जी वापस ले ली थी

आपको बता दें कि शासन ने प्रशासनिक जांच के आदेश दिए थे और एक तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया था लेकिन बाद में जब आलोक ने अपनी अर्जी वापस ले ली थी तो समिति ने मामले को समाप्त मान लिया था।

ज्योति मौर्या ने UPPSC की परीक्षा में 16वीं रैंक हासिल की थीं

ज्योति मौर्या ने साल 2015 में UPPSC की परीक्षा पास करके 16वीं रैंक हासिल की थीं, वो इस वक्त गाजियाबाद जनपद में एडीएम प्रशासन के पद पर तैनात हैं। उनकी दोनों बेटियां उनके साथ रहकर पढ़ाई कर रही हैं जबकि आलोक मौर्या प्रयागराज के पंचायती राज विभाग में सफाई कर्मी हैं।



Source link

TMC का आरोप- चुनाव आयोग ने 5 मिनट में भगाया: SIR पर आपत्ति जताने गए थे; EC ने कहा- इस बार बंगाल में चुनाव भयमुक्त होंगे


  • Hindi News
  • National
  • TMC MP Derek OBrien: EC Meeting On Voter List Controversy | Election Free From Fear

नई दिल्ली4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने बुधवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) और चुनाव आयोग आमने-सामने आ गए हैं। सांसद डेरेक ओ’ब्रायन के नेतृत्व में TMC का प्रतिनिधि मंडल बुधवार सुबह दिल्ली में चुनाव आयोग से मिलने पहुंचा।

डेरेक ने कहा कि हमने SIR के मुद्दे पर समय मांगा था, लेकिन मीटिंग के दौरान हमारे साथ खराब व्यवहार किया गया। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ने हमें सिर्फ 5 मिनट में भगा दिया गया। डेरेक ओ’ब्रायन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बैठक सुबह 10:02 बजे शुरू हुई और 10:07 बजे खत्म हो गई।

चुनाव आयोग के सूत्रों का कहना है कि डेरेक ओ’ब्रायन ने CEC को बोलने से रोका और धमकी दी। वह कोई बात सुन ही नहीं रहे थे। उधर, विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ ब्लाक ने आज शाम 4.45 बजे इस मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस ऐलान किया है।

चुनाव आयोग ने कहा- बंगाल में इस बार चुनाव भय रहित होंगे

टीएमसी के साथ बैठक खत्म होने के बाद चुनाव आयोग ने सुबह 10:20 बजे सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट किया। उसने लिखा- चुनाव आयोग की टीएमसी को दो टूक। बंगाल में इस बार चुनाव भय रहित और हिंसा रहित होंगे।

screenshot 2026 04 08 125232 1775632953

TMC ने कहा- चुनाव आयोग बैठक का वीडियो जारी करे

डेरेक ओ’ब्रायन ने चुनाव आयोग की पोस्ट दिखाते हुए उसे क्रिमिनल कहा।

डेरेक ओ’ब्रायन ने चुनाव आयोग की पोस्ट दिखाते हुए उसे क्रिमिनल कहा।

डेरेक ओ’ब्रायन ने कहा कि जब उन्होंने अधिकारियों के ट्रांसफर और निष्पक्ष चुनाव पर सवाल उठाया, तो मुख्य चुनाव आयुक्त ने उन्हें वहां से जाने के लिए कह दिया। जो आज हुआ, वह शर्मनाक है। मैं चुनाव आयोग को चुनौती देता हूं कि बैठक का वीडियो या ऑडियो जारी करे।

चुनाव आयोग के अधिकारियों के मुताबिक, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने डेरेक ओ ब्रायन से बैठक में शालीनता बनाए रखने को कहा था। लेकिन डेरेक आयोग के परिसर में चिल्लाने लगे और अनुचित व्यवहार करने लगे। प्रतिनिधिमंडल में डेरेक ओ ब्रायन के अलावा साकेत गोखले, मेनका गुरुस्वामी और सागरिका घोष शामिल थीं।

———————————————–



Source link

500 मिलियन टन कार्गो हैंडलिंग का माइलस्टोन पार! Gautam Adani ने रखा 2030 तक 1 अरब टन का लक्ष्य


India

oi-Sohit Kumar

भारत की सबसे बड़ी निजी पोर्ट ऑपरेटर कंपनी Adani Ports and Special Economic Zone (APSEZ) ने कार्गो हैंडलिंग क्षमता में 500 मिलियन टन का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया है। यह उपलब्धि भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर और लॉजिस्टिक्स सेक्टर के लिए एक बड़ा माइलस्टोन मानी जा रही है। इस उपलब्धि का जश्न अहमदाबाद स्थित अदाणी कॉर्पोरेट हाउस में मनाया गया, जहां कंपनी के चेयरमैन गौतम अदाणी (Gautam Adani) ने कर्मचारियों और स्टेकहोल्डर्स को संबोधित किया।

कार्यक्रम में बोलते हुए गौदम अदाणी ने कहा कि 500 मिलियन टन का आंकड़ा सिर्फ एक संख्या नहीं है, बल्कि यह विज़न, धैर्य और सामूहिक प्रयास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसी उपलब्धियां केवल बिजनेस प्रदर्शन से नहीं बनतीं, बल्कि यह वर्षों के विश्वास, जोखिम उठाने की क्षमता और कठिन परिस्थितियों में भी डटे रहने से तैयार होती हैं।

Gautam Adani

अदाणी ने समूह की शुरुआती यात्रा को याद करते हुए बताया कि इसकी नींव Mundra Port के विकास से पड़ी थी। 1990 के दशक में जब इस प्रोजेक्ट की शुरुआत हुई थी, तब क्षेत्र में बुनियादी ढांचा बहुत सीमित था और कनेक्टिविटी भी कमजोर थी। इसके बावजूद भरोसे और सकारात्मक सोच के साथ इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाया गया।

19 पोर्ट और टर्मिनल का बना वैश्विक नेटवर्क

Adani Ports and Special Economic Zone आज मुंद्रा से आगे बढ़कर भारत और विदेशों में 19 पोर्ट और टर्मिनल का बड़ा नेटवर्क बना चुका है। कंपनी ऑस्ट्रेलिया, इजराइल, श्रीलंका और तंजानिया जैसे देशों में भी अपने ऑपरेशन चला रही है। इसके साथ ही कंपनी ने एक इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम तैयार किया है, जिसका उद्देश्य कार्गो मूवमेंट, कनेक्टिविटी और औद्योगिक विकास को बेहतर बनाना है।

फ्रंटलाइन कर्मचारियों की भूमिका सबसे अहम

अदाणी ने कहा कि APSEZ की सफलता में सबसे बड़ी भूमिका फ्रंटलाइन वर्कर्स और ऑपरेशन टीमों की रही है। उन्होंने क्रेन ऑपरेटर, मरीन स्टाफ, लॉजिस्टिक्स प्लानर, मेंटेनेंस टीम और पोर्ट पर काम करने वाले प्रवासी मजदूरों के योगदान को खास तौर पर सराहा। उन्होंने कहा कि इन लोगों की मेहनत और समर्पण ही कंपनी की असली ताकत है।

गौतम अदाणी ने यह भी बताया कि समूह के अंदर कुछ बड़े संगठनात्मक बदलाव किए जा रहे हैं। कंपनी अब एक फ्लैटर यानी तीन-स्तरीय संरचना की ओर बढ़ रही है, ताकि कर्मचारियों को अधिक अधिकार मिलें और जमीनी स्तर पर फैसले तेजी से लिए जा सकें। उनका कहना था कि लक्ष्य एक ऐसा सिस्टम बनाना है जो तेज, लचीला और जिम्मेदार हो।

मजबूत साझेदारी पर जोर

अदाणी ने कहा कि किसी भी कंपनी की लंबी सफलता उसके पार्टनर्स और इकोसिस्टम की मजबूती पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से मजबूत और सक्षम साझेदार होने से पूरे वैल्यू चेन में बेहतर प्रदर्शन और स्थिरता आती है।

2030 तक 1 अरब टन कार्गो का लक्ष्य

आने वाले समय को लेकर गौतम अदाणी ने कहा कि भारत तेजी से उस दौर में प्रवेश कर रहा है जहां लॉजिस्टिक्स क्षमता आर्थिक विकास में रणनीतिक भूमिका निभाएगी। इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने 2030 तक 1 बिलियन टन कार्गो हैंडलिंग क्षमता हासिल करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि लॉजिस्टिक्स और मरीन सेवाओं में आने वाले वर्षों में पांच गुना तक वृद्धि देखने को मिल सकती है।

तेजी से बढ़ती रही कंपनी की क्षमता

अदाणी ने बताया कि समय के साथ कंपनी की ग्रोथ तेज होती गई है। हर अगले 100 मिलियन टन का माइलस्टोन पिछले से कम समय में हासिल किया गया है। उनके मुताबिक यह एक स्पष्ट संकेत है कि जब विज़न और क्रियान्वयन (execution) एक दिशा में चलते हैं, तो विकास की गति लगातार बढ़ती जाती है।

भविष्य की तैयारी का समय

अपने संबोधन के अंत में गौतम अदाणी ने कहा कि 500 मिलियन टन का यह माइलस्टोन केवल जश्न मनाने का अवसर नहीं है, बल्कि यह भविष्य की चुनौतियों के लिए खुद को तैयार करने का भी समय है। उन्होंने दोहराया कि विकास की यह यात्रा लगातार जारी रहने वाली है और समूह भारत के विकास में योगदान देते हुए अपने विस्तार के अगले चरण की तैयारी कर रहा है।



Source link

Mumbai Gold Silver Rate Today: US-ईरान के सीजफायर के बाद चांदी हुई 3212 रु महंगी, मुंबई में क्या है रेट?


Business

oi-Ankur Sharma

Mumbai Gold Silver Rate Today: US ईरान के सीजफायर के बाद बाजार में तेजी देखी जा रही है, आज सुबह बाजार खुलते ही सोने के भाव में तेजी देखी जा रही है, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का भाव 3212 रुपये तेजी के साथ 1,53,501 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है तो वहीं गुडरिटर्न्स के मुताबिक बुधवार सुबह तक 1,53,970 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चलिए इसी बीच जानते हैं कि मुंबई में सोने का भाव क्य़ा है?

Mumbai Gold Silver Rate Today 8 April

Gold Rate Today in Hindi: सोने का भाव इस प्रकार है (IBJA)

  • सोना 24 कैरेट: 147786 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट: 135372 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट: 110840 रुपये प्रति 10 ग्राम

Mumbai Gold Silver Rate Today: मुंबई में क्या है सोने का रेट?

  • मुंबई में सोना 24 कैरेट:₹153820 प्रति 10 ग्राम
  • मुंबई में सोना 22 कैरेट: ₹141000 प्रति 10 ग्राम
  • मुंबई में सोना 18 कैरेट:₹115370 प्रति 10 ग्राम

(लोकल ज्वैलर्स के दामों में थोड़ा अंतर संभव है)

Silver Rate Today 8th April 2026 : चांदी के भाव में तेजी

चांदी की कीमतों में तेजी आई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का भाव तेजी से बढ़ा है, इस वक्त मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 5.28% बढ़कर यानी 12225 रुपये तेजी के साथ 2,43,573 रुपये किलो हो गया है तो वहीं Goodreturns के मुताबिक च चांदी की कीमत 10,000 रुपये बढ़कर 2,60,000 रुपये किलो हो गई। आइए जानते हैं मुंबई में आज चांदी का रेट कहां पहुंचा है।

  • प्रति 10 ग्राम कीमत: ₹2,600
  • प्रति 100 ग्राम कीमत: ₹26,000
  • प्रति किलोग्राम कीमत: ₹2,60,000

(शहर, ज्वेलर और GST/मेकिंग चार्ज के कारण रेट थोड़ा अलग हो सकता है)

चांदी के भाव पर क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट?

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि युद्धविराम से न केवल अनिश्चितता कम हुई है, बल्कि औद्योगिक मांग (Industrial Demand) में भी सुधार की उम्मीद जगी है। वाइस प्रेसिडेंट, IBJA (India Bullion & Jewellers Association) की अध्यक्ष अक्षा कंबोज ने कहा कि सीजफायर के बाद निवेशकों का रुझान चांदी की ओर बढ़ा है। औद्योगिक मांग और सकारात्मक सेंटीमेंट कीमतों को सहारा दे रहे हैं, हालांकि चांदी में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

डिस्क्लेमर: बताए गए विचार और सुझाव सिर्फ़ अलग-अलग एनालिस्ट या एंटिटी के हैं, वनइंडिया हिंदी किसी भी तरह के कोई निवेश सलाह नहीं देता है देता हैं और ना ही सिक्योरिटीज़ की खरीद या बिक्री के लिए कहता है। सारी जानकारी सिर्फ़ जानकारी देने और एजुकेशनल मकसद के लिए दी गई है और कोई भी निवेश का फ़ैसला लेने से पहले लाइसेंस वाले फ़ाइनेंशियल एडवाइज़र से इसे अलग से वेरिफ़ाई कर लेना चाहिए।



Source link