Home Blog Page 305

Dixit Solanki: ईरान जंग में मारे गए भारतीय की UAE में 33 दिन से फंसी लाश, पिता छलका दर्द, ‘फोटो तक नसीब नहीं’


International

oi-Siddharth Purohit

Dixit Solanki Case: “33 दिन हो चुके हैं। मुझे साफ-साफ जवाब चाहिए कि मेरे बेटे के साथ क्या हुआ। हम सिर्फ उसके अवशेष, सही दस्तावेज, पूरी जांच रिपोर्ट और फोटो-वीडियो सबूत चाहते हैं।” ये शब्द उस पिता के हैं जिसे उसके बेटे की लाश 34 दिन गुजरने के बाद भी देखना नसीब नहीं हुआ। दरअसल ईरान में चल रही जंग से सिर्फ अमेरिका, इजरायल, सऊदी अरब, यूएई, ओमान, कतर और कुवैत जैसे देश ही नहीं बल्कि भारत भी सीधा प्रभावित है। अगर एक भारतीय की भी जान इस जंग में गई है तो नुकसान छोटा नहीं कहा जा सकता। न हम इस युद्ध का हिस्सा हैं और न ही किसी की तरफदारी कर रहे।

लाश तक देखना नहीं हुआ नसीब

बावजूद इसके भारत में तकरीबन 12 परिवार अब तक उजड़ चुके हैं जिनमें से 8 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 3 लापता हैं। इन्हीं में एस एक है अमृतलाल सोलंकी का परिवार, जिन्हें युद्ध के 33 दिन बीत जाने के बाद भी बेटे और मर्चेंट नेवी में काम करने वाले दीक्षित अमृतलाल सोलंकी की लाश तक देखना नसीब नहीं हुआ।

Dixit Solanki Case

कैसे और कब हुई हुई दीक्षित सोलंकी की मौत?

ओमान तट से दूर एक कार्गो शिप पर हुए संदिग्ध मिसाइल हमले में 32 साल के मर्चेंट नेवी कर्मचारी दीक्षित अमृतलाल सोलंकी की मौत हो गई थी। मिडिल ईस्ट के इस युद्ध में भारत से जान गंवाने वाले दीक्षित पहले भारतीय थे। उनका परिवार अब भी उनके पार्थिव शरीर को घर लाने का इंतजार कर रहा है। जानकारी की कमी और लगातार देरी से परेशान परिवार ने गुरुवार को बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और अंतिम संस्कार के लिए तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है।

जल्द वापस लाए जाएं अवशेष

दीक्षित के 64 साल के पिता अमृतलाल गोकल सोलंकी और 33 साल की बहन मिताली सोलंकी ने कोर्ट में याचिका दाखिल की है। इसमें उन्होंने मांग की है कि उनके बेटे के अवशेष जल्द भारत लाए जाएं और उनसे जुड़ी सभी जांच और फॉरेंसिक रिपोर्ट्स परिवार के साथ साझा की जाएं। इस याचिका में विदेश मंत्रालय, शिपिंग एंड पोर्ट मंत्रालय, शिपिंग महानिदेशालय और जहाज की मैनेजमेंट कंपनी वी शिप्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को पार्टी बनाया गया है।

कैसे हुआ हादसा? जहाज पर धमाका और मौत

दीक्षित सोलंकी MT MKD Vyom नाम के जहाज पर ऑइलर के रूप में काम कर रहे थे। 1 मार्च को ड्यूटी के दौरान जहाज एक संदिग्ध मिसाइल हमले की चपेट में आ गया। कंपनी के मुताबिक, इंजन रूम में धमाका हुआ और जहाज में दरार आ गई, जिसके बाद दीक्षित मृत पाए गए। हालांकि इस हादसे में बाकी 21 क्रू मेंबर सुरक्षित बच गए। यह जहाज ओमान तट से करीब 50 समुद्री मील दूर था, जिसके बाद एक टोइंग जहाज भेजकर इसे बंदरगाह तक लाया गया।

परिवार को सिर्फ ईमेल, लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं

Indian Express को दिए इंटरव्यू में दीक्षित की बहन मिताली सोलंकी ने कंपनी से कई बार अपडेट मांगा, लेकिन उन्हें 4 से 17 मार्च के बीच सिर्फ सामान्य ईमेल ही मिले। इन ईमेल में अवशेष लाने की कोशिश की बात तो कही गई, लेकिन कोई स्पष्ट जानकारी या समय-सीमा नहीं दी गई। एक ईमेल में लिखा था कि कंपनी की सबसे बड़ी प्राथमिकता दीक्षित के अवशेषों को वापस लाना है और इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

अवशेष मिले, लेकिन जानकारी फिर भी अधूरी

18 मार्च को कंपनी ने बताया कि अवशेष मिल गए हैं और उन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। लेकिन याचिका के मुताबिक, परिवार को अब भी कोई आधिकारिक दस्तावेज या स्पष्ट समय-सीमा नहीं दी गई। बाद में दुबई स्थित भारतीय दूतावास से पता चला कि केवल कंकाल के अवशेष मिले हैं, जिन्हें मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए शारजाह पुलिस को सौंपा गया है। जिस पर पिता ने कहा कि अनुच्छेद 21 सम्मानजनक मौत का अधिकार देता है।

लेकिन मेरे बेटे को वो तक नसीब नहीं हो रहा।

उन्होंने सभी जिम्मेदार मंत्रालयों और एजेंसियों पर टाला-मटोली का आरोप लगाया है। हद तो तब हो गई जब उन्होने अपने बच्चे के अवशेष के फोटो मांगे तो उसे तक देने से इनकार कर दिया गया। ऐसे में एक परिवार और एक पिता पर क्या गुजर रही होगी, आप समझ सकते हैं।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।



Source link

Bengal Election: दीदी की फिर होगी वापसी या BJP की बनेगी सरकार? ये ‘हॉट सीटें’ तय करेंगी किसके सिर सजेगा ताज


India

oi-Puja Yadav

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 (West Bengal Assembly Election) का बिगुल बज चुका है और इसके साथ ही राज्य की सियासी बिसात बिछ चुकी है। 23 और 29 अप्रैल को 294 सीटों पर होने वाले चुनाव में बहुमत का आंकड़ा छूने के लिए तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

हालांकि, राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बार बंगाल का भविष्य पूरे राज्य से नहीं बल्कि उन 5 हाई-प्रोफाइल सीटों से तय होगा, जहां सत्ता की कुर्सी, साख की प्रतिष्ठा, प्रतिशोध और परिवर्तन की जंग छिड़ी है।

bengal-election-2026-hot-seats-

आइये जानते हैं उन 5 सीटों का समीकरण, जो तय करेंगी कि बंगाल की सत्ता पर ममता बनर्जी की वापसी होगी या कमल खिलेगा।

नंदीग्राम का अखाड़ा, जहां से शुरू हुई बंगाल की बड़ी सियासी लड़ाई

नंदीग्राम वह सीट है जिसने 2021 में पूरे देश का ध्यान खींचा था, जब भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक कांटे की टक्कर में मात दी थी। ताजा समीकरण पर नजर डालें तो शुभेंदु अधिकारी एक बार फिर इस सीट पर अपनी ताल ठोंत रहे थे इस लिहाज से यह सीट एक बार फिर चर्चे में है।

शुभेंदु अधिकारी ने 2 अप्रैल को इसी सीट से अपना पर्चा दाखिल किया है। इस बार उनका मुकाबला किसी बाहरी से नहीं, बल्कि उनके कभी बेहद करीबी रहे टीएमसी के पबित्र कर से है। यह देखना दिलचस्प होगा कि नंदीग्राम की जनता अपने पुराने ‘दादा’ (शुभेंदु) को चुनती है या टीएमसी के नए चेहरे को। हालांकि, भाजपा यहां सेंध लगाने की पूरी कोशिश कर रही है।

भवानीपुर है CM ममता बनर्जी का अभेद्य किला

नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी से करारी हार के बाद ममता बनर्जी ने भवानीपुर उपचुनाव जीतकर अपनी सत्ता बरकरार रखी थी। 2026 में भी यह सीट चर्चा का केंद्र है। भवानीपुर को शहरी बंगाली मध्यम वर्ग का गढ़ माना जाता है। यहां मतदाता तब भी ममता के साथ खड़ा रहा, जब राज्य के अन्य हिस्सों में भाजपा की लहर थी। इस बार भी यहां मुकाबला सीधा और कड़ा होने की उम्मीद है।

मुर्शिदाबाद बना ‘SIR’ और ध्रुवीकरण का केंद्र

मुर्शिदाबाद जिला इस चुनाव में सबसे संवेदनशील मोड़ पर है। दो-तिहाई मुस्लिम आबादी वाले इस क्षेत्र में मतदाता सूची से SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के तहत लाखों नाम हटाए जाने का मुद्दा गरमाया हुआ है। यहां पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है।

TMC ने यहां से शाओनी सिंह रॉय, भाजपा ने गौरी शंकर घोष और कांग्रेस ने सिद्दीकी अली को मैदान में उतारा है। विशेषज्ञों का मानना है कि नाम हटने से टीएमसी को चुनौती मिल सकती है, लेकिन ध्रुवीकरण के चलते मतदाता सत्तारूढ़ दल के पक्ष में गोलबंद भी हो सकते हैं।

जादवपुर में लेफ्ट बनाम टीएमसी की पुरानी अदावत

कभी वामपंथ का अभेद्य दुर्ग रही जादवपुर सीट पर इस बार फिर ‘लाल सलाम’ की गूंज सुनाई दे रही है। 2011 में टीएमसी ने इसे जीता, 2016 में लेफ्ट ने वापसी की और 2021 में फिर टीएमसी के देबव्रत मजूमदार ने कब्जा जमाया। इस बार टीएमसी के मजूमदार के सामने सीपीएम के दिग्गज नेता बिकाश रंजन भट्टाचार्य हैं। यहां की लड़ाई तय करेगी कि क्या बंगाल में वामपंथ का पुनरुद्धार हो रहा है।

खड़गपुर सदर से दिलीप घोष की हुई ‘घर वापसी’

शुरुआती चरण में मतदान वाली इस सीट पर भाजपा के कद्दावर नेता दिलीप घोष की वापसी ने मुकाबले को रोमांचक बना दिया है। घोष का मुकाबला टीएमसी के प्रदीप सरकार से है। 2021 में यहां भाजपा के हिरेन चक्रवर्ती ने बेहद कम अंतर से जीत दर्ज की थी। दिलीप घोष यहाँ से 2016 में भी विधायक रह चुके हैं, ऐसे में उनकी प्रतिष्ठा दांव पर है।

इन सीटों पर भी टिकी रहेंगी सब की निगाहें

मुख्य 5 सीटों के अलावा, कुछ अन्य क्षेत्र भी हैं जहां चुनावी परिणाम चौंकाने वाले हो सकते हैं। संदेशखली और भांगर हालिया विवादों और हिंसा के चलते चर्चा में रहे। उत्तर बंगाल की दिनहाटा वो सीट है जहां भाजपा और टीएमसी के बीच वर्चस्व की जंग है। सीमावर्ती गायघाटा भी एक हॉट सीट है जहां नागरिकता और घुसपैठ जैसे मुद्दे हावी हैं। राजनीतिक विशेषज्ञों की मानें तो कोलकाता पोर्ट और बालीगंज शहरी मतदाताओं के मिजाज को समझने के लिए और कुर्सी पर काबिज होने के लिए एक अहम सीट मानी जा रही है।

बंगाल के चुनावी समीकरण क्या कहते हैं चुनावी समीकरण?

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इन अहम सीटों पर जीत-हार ही पूरे बंगाल के चुनावी रुझान को तय करेगी। अगर भाजपा इन सीटों पर अच्छा प्रदर्शन करती है, तो सत्ता परिवर्तन की संभावना बढ़ सकती है। वहीं, टीएमसी इन सीटों पर पकड़ बनाए रखती है, तो ममता बनर्जी की सत्ता बरकरार रह सकती है। अब देखना होगा कि बंगाल की जनता इन हाई-प्रोफाइल सीटों पर किसे अपना समर्थन देती है और किसके सिर सजेगा जीत का ताज।



Source link

पंचकूला AJL केस में पूर्व सीएम हुड्‌डा को राहत: ₹65 करोड़ का प्लॉट ₹69 लाख में देने के आरोप से हुए मुक्त; CBI कोर्ट ने सुनाया फैसला – Panchkula News




पंचकूला में प्रकाशन समूह एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) को प्लॉट आवंटन मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा को पंचकूला में CBI की विशेष कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शुक्रवार को कोर्ट ने हुड्‌डा और AJL के चेयरमैन रहे मोतीलाल वोरा को आरोप मुक्त कर दिया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे वोरा का 6 साल पहले निधन हो चुका है, जबकि 78 वर्षीय हुड्‌डा खुद कोर्ट में पेश हुए। इससे पहले CBI की स्पेशल कोर्ट द्वारा आरोप तय किए जाने के खिलाफ हुड्डा ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। जिसमें स्पेशल कोर्ट की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की थी। करीब एक माह पहले जस्टिस त्रिभुवन दहिया की एकल पीठ ने सुनवाई करते हुए कहा था कि बिना पर्याप्त आधार के आपराधिक मुकदमा जारी रखना न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग है। HC ने कहा था- प्रथम दृष्टया आरोप साबित नहीं हो रहे। अब शुक्रवार को इस मामले में CBI की विशेष कोर्ट में दोबारा सुनवाई हुई। हुड्डा के वकील एसपीएस परमार ने उनका पक्ष रखा। यह मामला पंचकूला के सेक्टर-6 में करीब 3,360 वर्ग मीटर के सरकारी भूखंड आवंटित करने से संबंधित है। सीबीआई ने हुड्डा समेत एचएसवीपी के 4 वरिष्ठ अधिकारियों को आरोपी बनाया था। हुड्डा पर आरोप है कि 64.93 करोड़ रुपए का प्लॉट एजेएल को 69 लाख 39 हजार रुपए में दिया। जानिए क्या है जमीन आवंटन मामला…
विजिलेंस ने हुड्डा के अलावा 4 अफसरों को आरोपी बनाया हरियाणा विजिलेंस ने पूर्व सीएम भूपेंद्र हड्डा समेत हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) के 4 वरिष्ठ अफसरों के खिलाफ धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया था। बाद में ईडी ने इसी एफआईआर को संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की। इनके खिलाफ भूखंड के पुनः आवंटन में अनियमितता बरतने का आरोप है। हुड्डा उस समय मुख्यमंत्री के रूप में हुडा (हरियाणा अर्बन डवलेपमेंट अथॉरिटी) के पदेन अध्यक्ष थे। उधर, जब जमीन वापस ली गई, तब तर्क दिया गया कि उस पर निर्माण नहीं हुआ था। साल 2005 में फिर से उसी माप के साथ उसी कीमत पर (पुराने रेटों पर) आवंटित कर दी गई थी।



Source link

Good Friday Bank Holiday April 2026: आज कहां-कहां बैंक बंद? क्या ATM नहीं चल रहा है?


Business

oi-Ankur Sharma

Good Friday Bank Holiday April 2026: आज पूरा देश गुड फ्राइडे का त्योहार मना रहा है, ये ईसाई धर्म के सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक है। आज भारत के कई राज्यों में सार्वजनिक अवकाश घोषित है। इसके परिणामस्वरूप, इस दिन बैंक, स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तर और अन्य सार्वजनिक संस्थान बंद हैं लेकिन सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश इस अवकाश का पालन नहीं करते हैं, इससे ग्राहकों के बीच अपनी क्षेत्रीय बैंक शाखाओं के कामकाज को लेकर भ्रम पैदा हो गया है।

ood Friday Bank Holiday April 2026

आज कहां-कहां बैंक बंद है?

गुड फ्राइडे के मौके पर आज भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा जारी अवकाश कैलेंडर के अनुसार अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, हैदराबाद, इम्फाल, ईटानगर, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा जैसे शहरों में बैंक बंद रहेंगे लेकिन UPI, ATM, नेट बैंकिंग और अन्य सेवाओं जैसी ऑनलाइन सेवाएं चल रही हैं।

अप्रैल 2026 की मुख्य बैंक छुट्टियां

  • 3 अप्रैल (शुक्र): गुड फ्राइडे
  • 11 अप्रैल (शनि): दूसरा शनिवार
  • 14 अप्रैल (मंगल): डॉ. अंबेडकर जयंती / बैसाखी / तमिल नया साल / बोहाग बिहू / विशु
  • 15 अप्रैल (बुध): बंगाली नया साल / बोहाग बिहू / विशु / हिमाचल दिवस
  • 16 अप्रैल (गुरु): बोहाग बिहू
  • 20 अप्रैल (सोम): बसव जयंती / अक्षय तृतीया
  • 21 अप्रैल (मंगल): गारिया पूजा
  • 25 अप्रैल (शनि): चौथा शनिवार

14 अप्रैल को यहां बैंक बंद रहेंगे

इस दिन पूरे भारत में डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर जयंती मनाई जाएगी। इस खास दिन अगरतला, अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, इम्फाल, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना, रांची, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा जैसे शहरों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।



Source link

हैदराबाद की नई पहचान! 660 मीटर लंबा स्काईवॉक बना हॉटस्पॉट, पर्यटकों के लिए बना पसंदीदा जगह


X

हैदराबाद का स्काईवॉक बना नया टूरिस्ट स्पॉट, लाइटिंग से और निखरी सुंदरता

 

arw img

Hyderabad Skywalk: हैदराबाद के उप्पल चौराहे पर बना 660 मीटर लंबा लूप-आकार का स्काईवॉक शहर की आधुनिक पहचान बन गया है. HMDA द्वारा 2023 में तैयार यह स्काईवॉक उप्पल मेट्रो स्टेशन को चारों दिशाओं से जोड़ता है, जिससे पैदल यात्रियों को भारी ट्रैफिक से राहत मिलती है. इसमें 2500 टन स्टील का उपयोग किया गया है और यह भारत के सबसे लंबे पैदल पुलों में शामिल है. बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए 8 लिफ्ट और 6 एस्केलेटर लगाए गए हैं. इसकी चौड़ाई 3 से 6 मीटर है और बैठने की भी सुविधा उपलब्ध है. रात के समय डायनेमिक लाइटिंग इसे आकर्षक बनाती है. यह स्काईवॉक न केवल ट्रैफिक और सड़क दुर्घटनाओं को कम कर रहा है बल्कि फोटोग्राफी और पर्यटन का नया केंद्र भी बन गया है.



Source link

Mumbai Ahmedabad Bullet Train: देश की पहली बुलेट ट्रेन पर गुड न्यूज, 21 किमी लंबी सुरंग पर बड़ा अपडेट


Maharashtra

oi-Smita Mugdha

Mumbai Ahmedabad Bullet Train: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना अब तेजी से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रही है। देश की पहली हाई-स्पीड रेल परियोजना में लगातार प्रगति दर्ज की जा रही है, खासकर महाराष्ट्र के हिस्से में काम ने अब गति पकड़ ली है। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) ने प्रोजेक्ट पर अपडेट साझा किया है। ताजा अपडेट के अनुसार, परियोजना की 21 किलोमीटर लंबी सुरंग में से 5 किलोमीटर हिस्से की खुदाई सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है।

यह खुदाई अत्याधुनिक न्यू ऑस्ट्रियन टनलिंग मेथड (NATM) के जरिए की गई है, जिसे जटिल भूगर्भीय परिस्थितियों में सुरक्षित और प्रभावी माना जाता है। यह सुरंग इस परियोजना के सबसे महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण हिस्सों में से एक है, क्योंकि इसका एक भाग समुद्र के नीचे से भी गुजरेगा।

Mumbai Ahmedabad Bullet Train

Mumbai Ahmedabad Bullet Train: ड्रेनेज सिस्टम पर हो रहा काम

– खुदाई पूरी होने के बाद अब सुरंग के भीतर अन्य महत्वपूर्ण निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। वर्तमान में सुरंग के अंदर ड्रेनेज सिस्टम तैयार किया जा रहा है। इससे रिसने वाले पानी को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला जा सके।

– इसके लिए विशेष ड्रेनेज कास्टिंग गैंट्री का उपयोग किया जा रहा है। इसके बाद वॉटरप्रूफिंग गैंट्री के माध्यम से सुरंग की दीवारों पर विशेष मेम्ब्रेन लगाए जा रहे हैं।

– इससे पानी के प्रवेश को रोकने के लिए एक मजबूत सुरक्षा परत का काम करते हैं। यह काम तकनीकी और इंजीनियरिंग के लिहाज से बेहद अहम माना जाता है।

Bullet Train Project: स्टील फ्रेमवर्क से मिलेगी मजबूती

सुरंग को संरचनात्मक मजबूती देने के लिए अब रीइन्फोर्समेंट बार केज लगाए जा रहे हैं। यह स्टील फ्रेमवर्क अंतिम कंक्रीट लाइनिंग के लिए आधार तैयार करता है। इसके बाद लाइनिंग गैंट्री की मदद से सुरंग के अंदर कंक्रीट की परत डाली जाती है, जो इसे स्थायी मजबूती और चिकनी सतह प्रदान करती है। इसके अलावा, संचालन और रखरखाव से जुड़े उपकरणों के लिए सुरंग के भीतर विशेष कक्ष भी विकसित किए जा रहे हैं।

Mumbai Ahmedabad Bullet Train: अंडरग्राउंड हिस्से में चल रहा काम

पूरी परियोजना के इस भूमिगत हिस्से में हर चरण पर तेजी से काम हो रहा है, जिससे यह साफ संकेत मिलता है कि भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना अब अपने अंतिम चरणों की ओर बढ़ रही है। मुंबई अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर (Mumbai-Ahmedabad High-Speed Rail Corridor) देश की परिवहन व्यवस्था में एक बड़ा बदलाव लाने वाली है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि बुलेट ट्रेन का पहला संचालन 15 अगस्त 2027 तक शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।

शुरुआती चरण में यह सेवा सूरत से बिलिमोरा के बीच शुरू की जाएगी। इसके लिए सूरत के पास एक आधुनिक डिपो का निर्माण भी अंतिम चरण में पहुंच चुका है।इस परियोजना के पूरा होने के बाद मुंबई और अहमदाबाद के बीच यात्रा समय में भारी कमी आएगी और भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क की दिशा में एक नया अध्याय शुरू होगा।



Source link

Crude Oil Prices: ईरान युद्ध के बीच वैश्विक तेल बाजार में उछाल, ब्रेंट क्रूड का भाव 109 डॉलर के पार पहुंचा


वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में शुक्रवार को तेज उछाल दर्ज किया गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान पर अगले दो से तीन हफ्तों में संभावित सैन्य कार्रवाई की चेतावनी के बाद बाजार में सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई, जिससे तेल कीमतों में तेजी आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स करीब आठ प्रतिशत उछलकर 109.24 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। वहीं, यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड फ्यूचर्स 111.54 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता देखा गया।


Trending Videos

साप्ताहिक आधार पर भी तेल कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। यूएस WTI क्रूड में पिछले शुक्रवार के मुकाबले 11.94 प्रतिशत की मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि, ब्रेंट क्रूड में इसी अवधि के दौरान 3.14 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, जो बाजार में अस्थिरता को दर्शाती है।

(यह खबर अपडेट की जा रही है)



Source link

कौन है मालदा हिंसा का ‘मास्टरमाइंड’ AIMIM नेता मोफक्करुल इस्लाम? गिरफ्तारी के बाद खुले कई राज, पेशे से है वकील


International

oi-Pallavi Kumari

AIMIM Mofakkerul Islam (Malda Violence): पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में हुई हिंसा और न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने की घटना में अब बड़ा मोड़ आ गया है। पुलिस ने इस पूरे मामले के कथित ‘मास्टरमाइंड’ मोफक्करुल इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी उस वक्त हुई, जब वह सिलीगुड़ी के पास बागडोगरा एयरपोर्ट से राज्य छोड़कर भागने की कोशिश कर रहा था। इस एक गिरफ्तारी ने कई ऐसे सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनका जवाब अब जांच एजेंसियां तलाश रही हैं।

कौन है मोफक्करुल इस्लाम? (Who is Mofakkerul Islam)

मोफक्करुल इस्लाम पेशे से एक वकील है और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन यानी AIMIM से जुड़ा एक सक्रिय चेहरा माना जाता है। उसने 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में उत्तर दिनाजपुर जिले की इटाहार सीट से चुनाव भी लड़ा था।

AIMIM Mofakkerul Islam Malda Violence

राजनीतिक रूप से वह लंबे समय से सक्रिय रहा है और खासकर सीमावर्ती इलाकों में उसकी पकड़ मानी जाती है। स्थानीय स्तर पर वह अपने आक्रामक बयानों और विरोध प्रदर्शनों में सक्रिय भूमिका के लिए जाना जाता है।

कैसे हुआ गिरफ्तारी का ऑपरेशन?

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस्लाम के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलने के बाद से ही उसकी तलाश तेज कर दी गई थी। खुफिया एजेंसियों को जानकारी मिली थी कि वह गिरफ्तारी से बचने के लिए बागडोगरा एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़ने वाला है।

इसके बाद पुलिस की एक विशेष टीम ने जाल बिछाया और उसे एयरपोर्ट के टर्मिनल के पास से ही गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि वह राज्य से बाहर निकलने की पूरी तैयारी में था, लेकिन ऐन वक्त पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

Listen to this provocative speech from yesterday’s protest in Malda.

Speaker identified as Mofakkerul Islam, Calcutta High Court advocate and former AIMIM candidate (2021).

Police are probing his role in last night’s incident.pic.twitter.com/vkBIXPpYQJ

— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) April 2, 2026 “>

क्या है मालदा हिंसा में उसकी भूमिका?

जांच में सामने आया है कि हाल के दिनों में सुजापुर और कालियाचक इलाके में जो विरोध प्रदर्शन हुए, उनमें मोफक्करुल इस्लाम की अहम भूमिका थी। पुलिस का दावा है कि उसने इन प्रदर्शनों को संगठित किया और भीड़ को नेतृत्व दिया।

यही विरोध आगे चलकर उस बड़े घटनाक्रम में बदल गया, जिसमें सात न्यायिक अधिकारियों को करीब 9 घंटे तक बंधक बना लिया गया। यह घटना उस समय हुई, जब अधिकारी वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) से जुड़े काम के लिए BDO ऑफिस पहुंचे थे।

इस मामले में एक वीडियो भी सामने आया है, जिसने पुलिस की जांच को और मजबूत किया है। इस वीडियो में इस्लाम खुलेआम प्रशासन को चुनौती देता नजर आ रहा है। वह अधिकारियों को ललकारते हुए कहता है कि “डीएम, एसपी, सीआईडी, आईबी कहां हैं?” इस तरह की बयानबाजी के बाद से ही वह पुलिस के रडार पर आ गया था। पुलिस का मानना है कि इस तरह के बयानों ने भीड़ को उकसाने में बड़ी भूमिका निभाई और स्थिति हिंसक हो गई।

SIR विवाद: क्यों भड़का था गुस्सा?

मालदा में हिंसा की जड़ वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) से जुड़ी है। इस प्रक्रिया के तहत लाखों नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए और कई लोगों को ‘एडजुडिकेशन’ में रखा गया। बताया जा रहा है कि करीब 63 लाख नाम हटाए गए, जबकि 60 लाख से ज्यादा लोगों के नाम समीक्षा के लिए रखे गए। न्यायिक अधिकारियों को इन मामलों की जांच का जिम्मा दिया गया था।

जब अधिकारी कालियाचक के BDO ऑफिस पहुंचे, तो पहले प्रदर्शनकारियों ने उनसे मिलने की मांग की। लेकिन जब यह मांग नहीं मानी गई, तो भीड़ ने ऑफिस का घेराव कर लिया और सभी सात अधिकारियों को अंदर ही रोक लिया। करीब 9 घंटे बाद पुलिस ने उन्हें बाहर निकाला, लेकिन इस दौरान गाड़ियों पर पथराव और तोड़फोड़ भी हुई।

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती और जांच

यह मामला सीधे सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा, जहां अदालत ने इसे गंभीर मानते हुए राज्य प्रशासन की कड़ी आलोचना की। कोर्ट ने इसे “क्रिमिनल फेल्योर” बताया और कहा कि यह न्यायिक व्यवस्था को चुनौती देने जैसा है।

मुख्य न्यायाधीश की बेंच ने चुनाव आयोग को निर्देश दिया कि इस घटना की जांच CBI या NIA जैसी केंद्रीय एजेंसी से कराई जाए और न्यायिक अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। साथ ही राज्य के मुख्य सचिव, डीजीपी और जिला प्रशासन के अधिकारियों को 6 अप्रैल को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया गया है।

अब आगे क्या?

फिलहाल मोफक्करुल इस्लाम पुलिस हिरासत में है और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि क्या यह हिंसा किसी बड़ी साजिश का हिस्सा थी या फिर अचानक भड़की भीड़ का परिणाम। इस गिरफ्तारी ने साफ कर दिया है कि मामला सिर्फ स्थानीय विरोध तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे संगठित प्लानिंग की आशंका भी जताई जा रही है।

मालदा हिंसा अब सिर्फ एक कानून-व्यवस्था का मामला नहीं रह गया है, बल्कि यह बंगाल की राजनीति और चुनावी माहौल पर गहरा असर डालने वाला मुद्दा बन चुका है। मोफक्करुल इस्लाम की गिरफ्तारी के बाद जांच की दिशा और तेज हो गई है। आने वाले दिनों में यह साफ होगा कि इस पूरे घटनाक्रम के पीछे असली कहानी क्या है और इसका असर पश्चिम बंगाल की सियासत पर कितना गहरा पड़ने वाला है।





Source link

‘शराब की लत एक मेंटल परेशानी’, Janhvi Kapoor का बड़ा बयान, बोलीं- लोगों को इलाज की जरूरत


Entertainment

oi-Purnima Acharya

Janhvi Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने हाल ही में एक इवेंट के दौरान समाज के एक बेहद संवेदनशील मुद्दे, शराब की लत पर खुलकर अपनी बात रखी। इस मौके पर उन्होंने Off The Rocks नाम की एक खास पहल को सपोर्ट किया, जिसका उद्देश्य लोगों के बीच शराब से जुड़ी चर्चा को नई दिशा देना है।

‘शराब की लत एक मेडिकल समस्या है’
जाह्नवी कपूर ने कहा कि आज के समय में सोशल लाइफ में शराब पीना आम हो गया है लेकिन ये समझने की जागरूकता बेहद कम है कि कब ये आदत एक गंभीर समस्या का रूप ले लेती है।

janhvi kapoor

‘लोगों को मदद की जरूरत होती है’

जाह्नवी कपूर ने कहा- शराब की लत को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है या फिर इस पर बात करते समय लोग बहुत ज्यादा जजमेंटल हो जाते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि दोनों ही स्थितियां उन लोगों के लिए नुकसानदायक हैं जिन्हें वास्तव में मदद की जरूरत होती है।

‘नैतिक कमजोरी नहीं, मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या’

जाह्नवी कपूर ने इस बात पर भी जोर दिया कि शराब की लत को अक्सर एक नैतिक कमजोरी के रूप में देखा जाता है जबकि हकीकत में ये एक मेडिकल और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी स्थिति है। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य यही है कि लोग इस समस्या को समझें, स्वीकार करें और जरूरत पड़ने पर इलाज लेने में हिचकिचाएं नहीं।

‘Off The Rocks’ पहल का मकसद

इस पहल का लक्ष्य है-
-शराब की लत पर खुलकर बातचीत को बढ़ावा देना
-जजमेंट के बजाय समझ और सहानुभूति लाना
-लोगों को इलाज और सहायता के विकल्पों के बारे में जागरूक करना

जाह्नवी कपूर का मानना है कि सही जानकारी और सपोर्ट सिस्टम से कई लोगों की जिंदगी बदली जा सकती है।

जाह्नवी कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

-आपको बता दें कि जाह्नवी कपूर को आखिरी बार फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ वरुण धवन, सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ भी थे।

-अब जाह्नवी कपूर जल्द ही तेलुगू फिल्म ‘पेड्डी’ में साउथ सुपरस्टार राम चरण के साथ नजर आएंगी। ये फिल्म आगामी 30 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली है। इससे पहले वह जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान के साथ ‘देवरा’ मूवी में दिखाई दी थीं।

शराब की लत पर जाह्नवी कपूर का बड़ा बयान

-शराब की लत को लेकर जाह्नवी कपूर का ये बयान समाज को एक जरूरी और बड़ा मैसेज देता है। जाह्नवी कपूर के अनुसार शराब की लत को छुपाने या जज करने के बजाय समझने की जरूरत है।

-इसके अलावा जाह्नवी कपूर ने कहा कि सही समय पर मदद मिलना किसी की जिंदगी बदल सकता है। उनकी ये पहल न सिर्फ जागरूकता बढ़ाने में मदद करेगी बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को लेकर सोच में भी बदलाव ला सकती है।



Source link

CSK vs PBKS Live Streaming: आज श्रेयस अय्यर की पंजाब से भिड़ेंगे ऋतुराज के धुरंधर! FREE में यहां देखें मैच


Cricket

oi-Sohit Kumar

CSK vs PBKS Live Streaming: आईपीएल 2026 के 7वें मुकाबले में आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना पंजाब किंग्स (PBKS) से होने जा रहा है। एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में होने वाला यह मैच चेन्नई के लिए अपनी लय वापस पाने का सुनहरा मौका है, जबकि पंजाब अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखना चाहेगी। मैच निर्धारित समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स से हार झेलने वाली चेन्नई को आज संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ जैसे स्टार्स से बड़ी पारियों की उम्मीद होगी। दूसरी ओर, श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स ने अपने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस को हराकर शानदार आगाज किया है।

Shreyas Iyer Connolly greet

CSK vs PBKS Head to Head: हेड-टू-हेड आंकड़े

आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमें अब तक 33 बार आमने-सामने आ चुकी हैं:

  • CSK की जीत: 17 बार
  • PBKS की जीत: 15 बार
  • टाई/नतीजा नहीं: 01

कब और कहां खेला जाएगा मैच?

चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच यह मुकाबला आज यानी शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026 को चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में खेला जाएगा।

टॉस और मैच का समय

  • टॉस: शाम 7:00 बजे (IST)
  • मैच शुरू: शाम 7:30 बजे (IST)

टीवी पर लाइव टेलीकास्ट: CSK vs PBKS Live Telecast

भारत में आईपीएल 2026 के मैचों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) पर किया जा रहा है। आप स्टार स्पोर्ट्स 2 HD/SD पर इंग्लिश कमेंट्री के साथ मैच देख सकते हैं। इसके अलावा क्षेत्रीय भाषाओं में भी कमेंट्री उपलब्ध होगी।

ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग: CSK vs PBKS Live Streaming

अगर आप अपने मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट पर मैच देखना चाहते हैं, तो JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी।

पंजाब किंग्स टीम: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बराड़, प्रवीण दुबे, विष्णु विनोद, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, अजमतुल्लाह उमरजई, बेन द्वारशुइस, लॉकी फर्ग्यूसन। मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पाइला अविनाश, विशाल निशाद।

चेन्नई सुपर किंग्स टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, कार्तिक शर्मा, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, सरफराज खान, प्रशांत वीर, राहुल चाहर, गुरजापनीत सिंह, रामकृष्ण घोष, अकील होसेन, एमएस धोनी, श्रेयस गोपाल, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, अमन खान, डेवाल्ड ब्रेविस, जैकरी फाउलकेस, उर्विल पटेल।



Source link