Home Blog Page 318

Trump Speech: स्पीच में ट्रंप ने बदल दिया मकसद, बोले- डील नहीं तो फिर होगा हमला, होर्मुज पर भी मारी गुलाटी


International

oi-Siddharth Purohit

Trump Speech: अमेरिका-ईरान जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश और दुनिया को संबोधित किया। इस स्पीच में उन्होंने युद्ध से जुड़ी कई बड़ी बातें सार्वजनिक तौर पर साझा कीं। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत NASA के मून मिशन की टीम को बधाई देकर की और इसके बाद सीधे मिडिल ईस्ट की स्थिति पर आ गए।

फौज को लेकर क्या बोले ट्रंप?

ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना ने इस युद्ध में शानदार प्रदर्शन किया है। उनके मुताबिक, ईरान की नेवी, एयरफोर्स और वहां की मौजूदा सरकार (रिजीम) लगभग खत्म हो चुकी है। उन्होंने यह भी दावा किया कि Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) को भी बुरी तरह नुकसान पहुंचा है और उनके हथियारों का जखीरा तबाह कर दिया गया है।

Trump Speech

होर्मूज पर लड़े या अमेरिका से तेल खरीदें- ट्रंप

ट्रंप अपनी स्पीच में एक और अजीब बात कही कि जो देश स्ट्रेट ऑफ होर्मूज पर फंसे हैं वे या तो अमेरिका के साथ मिलकर लड़ें या फिर अमेरिका से तेल खरीदने के लिए तैयार रहें। ट्रंप का ये बयान तब आया है जब पूरी दुनिया गैस-तेल के संकट से जूझ रही है।

“ऑपरेशन एपिक फ्यूरी क्यों था जरूरी?”

ट्रंप ने कहा कि “ऑपरेशन एपिक फ्यूरी” अमेरिका और दुनिया की सुरक्षा के लिए जरूरी था। उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान पिछले 47 सालों से “डेथ टू अमेरिका” और “डेथ टू इजरायल” जैसे नारे देता आया है, जिससे उसकी मंशा साफ होती है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसे देश के पास न्यूक्लियर हथियार आ गए तो यह मिडिल ईस्ट, दुनिया और अमेरिका सभी के लिए बेहद खतरनाक होगा और वह ऐसा कभी नहीं होने देंगे।

कासिम सुलेमानी का जिक्र और ओबामा पर हमला

ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल की बात करते हुए कहा कि उन्होंने कासिम सुलेमानी को मारने का आदेश दिया था, जिसे उन्होंने अपनी बड़ी उपलब्धि बताया। साथ ही उन्होंने बराक ओबामा की ईरान न्यूक्लियर डील को “डिजास्टर” बताया और कहा कि ओबामा ने ईरान को 1.7 मिलियन डॉलर दिए थे। ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने ऐसी गलत डील्स को खत्म किया और पूर्व के राष्ट्रपतियों द्वारा की गई गलतियों को भी सुधारा। ट्रंप ने इतने दिनों से ईरान के साथ डील करने की बात कर रहे हैं लेकिन इस बार ट्रंप ने कहा कि वह ईरान से कोई डील ही नहीं करेंगे

“न्यूक्लियर प्रोग्राम को करारी चोट”

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने पिछले साल “ऑपरेशन मिडनाइट हैमर” के जरिए ईरान के न्यूक्लियर कार्यक्रम को बड़ा झटका दिया था। उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन में B-2 Stealth बॉम्बर्स का इस्तेमाल किया गया था। वहीं इस साल अमेरिकी हमलों की वजह से ईरान के न्यूक्लयर प्रोग्राम को और तगड़ी चोट मिली है। साथ ही उन्होंने कहा कि ईरान लंबी दूरी की मिसाइलें बनाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन अमेरिका उसे सफल नहीं होने दिया और न कभी होने देगा।

“ईरान अब खतरा नहीं रहा”

ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका ने ईरान की सैन्य ताकत और मिसाइल प्रोग्राम को इस हद तक कमजोर कर दिया है कि अब वह भविष्य की पीढ़ियों के लिए खतरा नहीं रहा। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने ईरान को न्यूक्लियर शक्ति बनने से रोक दिया है।स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और तेल की कीमतों पर बयान ट्रंप ने कहा कि जैसे ही यह युद्ध खत्म होगा, Strait of Hormuz अपने आप खुल जाएगा। उन्होंने माना कि अभी युद्ध की वजह से तेल की कीमतें बढ़ी हुई हैं, लेकिन जंग खत्म होते ही ये कीमतें फिर नीचे आ जाएंगी।

‘रिजीम चेंज नहीं था टारगेट’, मारी पलटी

ट्रंप ने एक बार फिर अपने बयान से पलटी मार दी है। पहले के बयानों में ट्रंप ने रिजीम चेंज की बात कही थी, लेकिन इस स्पीच में उन्होंने कहा कि उनका टारगेट “रिजीम चेंज” नहीं था, बल्कि मौजूदा नेतृत्व को हटाना था। उन्होंने कहा कि अभी तक ईरान के साथ कोई डील नहीं हुई है और अगर जल्द समझौता नहीं होता, तो अमेरिका फिर से उनके बिजली और तेल प्लांट्स पर हमला करेगा।

अमेरिका की ताकत और पिछले युद्धों का जिक्र

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने पहले और दूसरे विश्व युद्ध, वियतनाम और इराक जैसे लंबे युद्ध लड़े हैं और हर बार अपनी ताकत साबित की है। उन्होंने दावा किया कि ईरान के खिलाफ भी अमेरिका मजबूती से लड़ रहा है और पूरी निगरानी सैटेलाइट के जरिए की जा रही है। इसके नतीजे भी अमेरिका के पक्ष में ही होंगे।

युद्ध खत्म करने के नहीं दिए संकेत

अपने संबोधन के अंत में ट्रंप ने कहा कि आज हर अमेरिकी बिना डर के अपनी जिंदगी जी सकता है। उन्होंने यह संदेश देने की कोशिश की कि उनकी सरकार ने देश की सुरक्षा को मजबूत किया है और भविष्य के खतरों को कम कर दिया है। ट्रंप ने इस जंग को जल्द ही खत्म करने की बात कही है लेकिन वे ऐसा जंग की शुरुआत से ही कह रहे हैं। दुनियाभर के नेताओं को उम्मीद थी कि शायद वह आज जंग खत्म करने का ऐलान कर सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।



Source link

लोकसभा में आज CAPF बिल पेश होगा, राज्यसभा से पास: डिपुटेशन के नियम तय होंगे; दावा- संसद का बजट सत्र जारी रहेगा


  • Hindi News
  • National
  • Parliament Budget Session 2026 LIVE Update; Nari Shakti Vandan Amendment Bill

नई दिल्ली32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संसद के बजट सत्र के दौरान आज लोकसभा में CAPF यानी सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेस (जनरल एडमिनिस्ट्रेशन) बिल पर चर्चा होगी। यह बिल बुधवार को राज्यसभा से पास हो चुका है।

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के इसे सदन में पेश करने की संभावना है। इस बिल में CAPF के वरिष्ठ पदों पर डिपुटेशन से नियुक्ति के नियम तय किए गए हैं।

विपक्ष इस बिल के विरोध में है। कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा कि इसे उस दिन लाया जा रहा है, जब विपक्ष के नेता राहुल गांधी असम दौरे पर हैं।

इसके अलावा आज राज्यसभा में अमरावती को आंध्र प्रदेश की राजधानी बनाने वाला बिल पेश किया जाएगा। इसे लोकसभा बुधवार को पास कर चुकी है।

CAPF बिल में क्या है…

  • इंस्पेक्टर जनरल (IG) स्तर के 50% पद डिपुटेशन से भरे जाएंगे
  • एडिशनल डायरेक्टर जनरल (ADG) के कम से कम 67% पद डिपुटेशन से भरे जाएंगे
  • स्पेशल डायरेक्टर जनरल (SDG) और डायरेक्टर जनरल (DG) के सभी पद डिपुटेशन से ही भरे जाएंगे

दावा- संसद का बजट सत्र जारी रहेगा

आज संसद के बजट सत्र काआखिरी दिन है। हालांकि न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि बजट सत्र गुरुवार को अनिश्चित काल के लिए स्थगित होने की संभावना नहीं है, क्योंकि सरकार अप्रैल के तीसरे हफ्ते में इसे फिर से बुलाने की योजना बना रही है।

सरकार लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 करने के लिए एक संशोधन विधेयक लाने की योजना बना रही है। फिलहाल लोकसभा में 543 सीटें हैं। प्रस्तावित 50% की बढ़ोतरी के साथ, सीटों की संख्या बढ़कर 816 हो जाएगी, जिसमें से 273 (लगभग एक तिहाई) सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।

सरकार का मकसद ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ में संशोधन करना है। इसके जरिए महिलाओं के लिए तय कोटे को परिसीमन प्रक्रिया से अलग करना है। ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ साल 2023 में पारित किया गया था।

इसके अलावा, एक अलग ‘परिसीमन बिल’ भी पेश किया जाएगा। महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करने के लिए, इन दोनों बिलों को संवैधानिक संशोधन के तौर पर पारित किया जाना जरूरी है। उम्मीद है कि नई लोकसभा में सीटों की संख्या 800 से ज्यादा होगी।

गौरतलब है कि संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू हुआ था। ब्रेक के बाद 9 मार्च को फिर से शुरू हुआ। पहले इसके खत्म होने की तय तारीख 2 अप्रैल थी।

बुधवार को 4 अहम बिल पास हुए

संसद ने बुधवार को चार अहम कानून पास किए, जन विश्वास बिल, इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) बिल में अहम संशोधन, सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (जनरल एडमिनिस्ट्रेशन) बिल 2026, और आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) बिल 2026 । जबकि विपक्षी पार्टियों ने दोनों सदनों से वॉकआउट किया। विपक्ष ने चर्चा की कमी, संसदीय प्रक्रियाओं की अनदेखी और सशस्त्र बलों के जवानों के साथ अन्याय का आरोप लगाया।

राज्यसभा ने इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (संशोधन) बिल 2026 को ध्वनि मत से पास कर दिया। लोकसभा इसे 30 मार्च को ही मंजूरी दे चुकी थी। उच्च सदन ने सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (जनरल एडमिनिस्ट्रेशन) बिल 2026 को भी पास कर दिया।

हालांकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज इसे लोकसभा में पेश करेंगे। जन विश्वास बिल और आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) बिल 2026 को लोकसभा में पास किया जा चुका है।

सदन के दूसरे फेज के पिछले 13 दिन की कार्यवाही…

1 अप्रैल: अमरावती को आंध्र प्रदेश की राजधानी बनाने वाला बिल पास

411775023346 1775092593

लोकसभा ने बुधवार को आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) बिल, 2026 पास कर दिया है। इस बिल के जरिए अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र और स्थायी राजधानी का कानूनी दर्जा मिलेगा।

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने यह बिल पेश किया था। इस पर एक घंटे से ज्यादा बहस हुई, जिसके बाद इसे ध्वनिमत से मंजूरी दे दी गई। इसके अलावा आज लोकसभा से जन विश्वास बिल और राज्यसभा से CAPF बिल भी पास हो गया। पढ़ें पूरी खबर…

30 मार्च: शाह बोले- जो हथियार उठाएगा, उसे कीमत चुकानी होगी

unnamed 2026 03 30t1824565231774875517 1775006087

अमित शाह ने लोकसभा में कहा कि भारत नक्सल-मुक्त हो गया है, ऐसा हम कह सकते हैं। अपनी डेढ़ घंटे स्पीच के दौरान शाह ने कहा- हमने 31 मार्च तक देश को नक्सल-मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा था। मैं पूरी व्यवस्था होने के बाद देश को भी सूचित करूंगा। शाह ने कहा- जो लोग पूरी व्यवस्था को नकार कर हथियार उठा लेते हैं, उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी। सालों से भोले-भाले आदिवासियों को अंधेरे में रखा गया। वामपंथियों ने अपनी विचारधारा को फैलाने के लिए आदिवासियों को बहकाया। पढ़ें पूरी खबर…

25 मार्च: जयशंकर बोले- हम पाकिस्तान की तरह दलाल देश नहीं

gifs24 21774448117 1774795153

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 25 मार्च को संसद में हुई सर्वदलीय बैठक में कहा था कि भारत पाकिस्तान जैसा दलाल देश नहीं है और हम किसी के लिए भी मध्यस्थता नहीं करते। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, उन्होंने यह जवाब कांग्रेस नेता तारिक अनवर के बयान पर दिया। बैठक में तारिक अनवर ने कहा था कि पाकिस्तान मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है, जबकि भारत मूकदर्शक बना हुआ है। पूरी खबर पढ़ें…

24 मार्च : मोदी बोले- होर्मुज स्ट्रेट में हमारे जहाज और भारतीय क्रू फंसे

111 1774797688

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम एशिया के हालात पर राज्यसभा में मंगलवार को 21 मिनट बोले। उन्होंने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट में हमारे जहाज और भारतीय क्रू फंसे हुए हैं। ये चिंताजनक है। हमारे व्यापार के रास्ते प्रभावित हो रहे हैं। गैस-तेल, फर्टिलाइजर्स जैसे जरूरी सामान की सप्लाई पर असर पड़ा है। पूरी खबर पढ़ें…

23 मार्च : पश्चिम-एशिया संकट पर मोदी बोले- 41 देशों से तेल-गैस इंपोर्ट कर रहे

1111 1774797711

पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने पहली बार सार्वजनिक बयान दिया। लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच में उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए। बातचीत से ही समस्या का समाधान है। पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं। होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा। पूरी खबर पढ़ें…

18 मार्च : देवगौड़ा सहित 59 सांसदों की राज्यसभा से विदाई

short text 6117738415771774207982 1774797736

अप्रैल 2026 से जुलाई 2026 के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश, आरपीआई नेता रामदास आठवले शामिल हैं। हालांकि पवार और आठवले राज्यसभा के लिए फिर चुन लिए गए।

इस दौरान पीएम मोदी ने संसद को एक ओपन यूनिवर्सिटी बताया। उन्होंने कहा कि राजनीति में कभी पूर्ण विराम नहीं होता। भविष्य आपका इंतजार कर रहा है। आपका अनुभव हमारे राष्ट्रीय जीवन का स्थायी हिस्सा बना रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…

17 मार्च : लोकसभा से 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन हटा

comp 1817737287311773768495 1774797756

लोकसभा में मंगलवार को पहले फेज के दौरान निलंबित किए गए 8 सांसदों पर लगा सस्पेंशन हटा दिया गया। इनमें कांग्रेस के 7 और लेफ्ट के एक सांसद हैं। ये आठ सांसद 4 फरवरी को लोकसभा से पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित किए गए थे।

उन पर हंगामा करने के दौरान स्पीकर पीठासीन कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी की कुर्सी की ओर कागज फेंकने का आरोप लगा था। यह हंगामा उस समय हुआ था जब राहुल गांधी सदन में पूर्वी लद्दाख में 2020 के भारत-चीन सीमा तनाव का जिक्र कर रहे थे। पूरी खबर पढ़ें…

16 मार्च : राज्यसभा में LPG संकट पर हंगामा, खड़गे बोले- सरकार को पहले से पता था, इंतजाम क्यों नहीं किया

34 1774797779

बजट सत्र के दूसरे फेज में सोमवार को लोकसभा में पहली बार प्रश्नकाल बिना किसी हंगामे के पूरा हुआ। इधर राज्यसभा में LPG सिलेंडर के संकट को लेकर हंगामा हुआ। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में कहा कि पेट्रोलियम मंत्री ने लोकसभा में दावा किया कि LPG की कोई कमी नहीं है, लेकिन जमीनी हकीकत सरकारी दावों को गलत साबित कर रही है। अगर सरकार समय रहते इंतजाम कर लेती, तो हालात इतने खराब नहीं होते। पूरी खबर पढ़ें…

13 मार्च : LPG संकट पर संसद में विपक्ष की नारेबाजी:वित्त मंत्री बोलीं- मुश्किल समय में साथ खड़े हों

comp 221773379837 1773588165

विपक्षी सांसदों ने शुक्रवार को संसद परिसर में LPG संकट के खिलाफ प्रदर्शन किया। राहुल गांधी समेत विपक्ष के सांसदों ने 8 निलंबित सांसदों की वापसी की मांग की। इस पर स्पीकर ओम बिरला ने कहा- सदन की मेजों पर चढ़ोगे तो यही एक्शन होगा।

लोकसभा में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि विदेशों में हो रहे घटनाक्रम के कारण हमारे देश में कुछ मुश्किलें खड़ी हो रही हैं। सरकार जरूरी फंड मुहैया कराने और पूरी तरह तैयार रहने के लिए कदम उठा रही है। पूरी खबर पढ़ें…

12 मार्च: राहुल बोले- पेट्रोलियम मंत्री ने एपस्टीन को दोस्त कहा था; स्पीकर ने बोलने से रोका, एपस्टीन-एपस्टीन के नारे लगे

341773293961 1773329931

राहुल गांधी ने लोकसभा में गुरुवार को LPG संकट का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, ‘किसी भी देश की बुनियाद उसकी ऊर्जा सुरक्षा होती है। अगर अमेरिका यह तय करे कि हम रूस से गैस या तेल खरीद सकते हैं या नहीं, तो यह समझ से परे है। पेट्रोलियम मंत्री खुद कह चुके हैं कि वे एपस्टीन के दोस्त हैं। स्पीकर बिरला ने राहुल को रोका। उन्होंने पेट्रोलियम मंत्री से बोलने को कहा। पुरी ने जैसे ही बोलना शुरू किया, विपक्षी सांसद एपस्टीन-एपस्टीन के नारे लगाने लगे। पूरी खबर पढ़ें…

11 मार्च : शाह बोले- आंख मारने वाले स्पीकर पर सवाल उठा रहे; LPG कीमत बढ़ोतरी पर लोकसभा में हंगामा

comp 1611773232932 1773330149

बुधवार को सदन की शुरुआत होते ही विपक्षी सदस्यों ने LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और कई सदस्य वेल में पहुंच गए। विपक्ष का विरोध जारी रहने के कारण अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे दिलीप सैकिया ने लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी।

वहीं शाह ने राहुल पर आरोप लगाया कि राहुल सदन में PM मोदी से आकर गले लग जाते हैं। आंख मारते हैं। फ्लाइंग किस देते हैं। मुझे तो बोलने में भी शर्म आती है। ये स्पीकर के आचरण पर सवाल करते हैं। अपने आचरण पर भी तो सवाल करिए। पूरी खबर पढ़ें…

10 मार्च : गोगोई बोले- राहुल को 20 बार टोका गया; रिजिजू का जवाब- प्रियंका को नेता प्रतिपक्ष बनाते तो अच्छा होता

comp 1 117731375971774275267 1774797828

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने लोकसभा में कहा कि 2 फरवरी को नेता विपक्ष राहुल गांधी जब बोल रहे थे, तब उन्हें बार-बार रोका गया। स्पीकर सर ने उनके तर्क पर सबूत देने का कहा। 9 फरवरी को शशि थरूर जब बोल रहे थे, तब उनका माइक बंद कर दिया गया।

इस पर संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि प्रियंका को LoP बनाते तो कुछ अच्छा होता। देखिए प्रियंका हंस रही हैं। जो अच्छा व्यवहार करे तो उसकी सराहना करनी चाहिए। पूरी खबर पढ़ें…

9 मार्च: वेस्ट एशिया पर संकट जयशंकर बोले- हम शांति और बातचीत से समाधान के पक्ष में

comp 217730360671774275337 1774797847

विदेश मंत्री ने सोमवार को पहले राज्यसभा में और फिर लोकसभा में गल्फ देशों से भारतीयों की वापसी और एनर्जी संकट को लेकर तैयारियों के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था कि इस समय ईरान की लीडरशिप से कॉन्टैक्ट मुश्किल है, लेकिन भारत शांति और बातचीत के पक्ष में है। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

सूत्रों का दावा- संसद का बजट सत्र जारी रहेगा: अप्रैल के तीसरे हफ्ते में नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन, परिसीमन आयोग विधेयक लाएगी सरकार


  • Hindi News
  • National
  • Parliament Budget Session 2026 LIVE Update; Nari Shakti Vandan Amendment Bill

नई दिल्ली12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तस्वीर 2023 की है, जब नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल संसद में पास होने पर महिला सांसदों ने पीएम मोदी के साथ फोटो खिंचवाई थी।

संसद का बजट सत्र गुरुवार को अनिश्चित काल के लिए स्थगित होने की संभावना नहीं है, क्योंकि सरकार अप्रैल के तीसरे हफ्ते में इसे फिर से बुलाने की योजना बना रही है।

न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि सरकार लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 करने के लिए एक संशोधन विधेयक लाने की योजना बना रही है।

फिलहाल, लोकसभा में 543 सीटें हैं। प्रस्तावित 50% की बढ़ोतरी के साथ, सीटों की संख्या बढ़कर 816 हो जाएगी, जिसमें से 273 (लगभग एक तिहाई) सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।

सरकार का मकसद ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ में संशोधन करना है। इसके जरिए महिलाओं के लिए तय कोटे को परिसीमन प्रक्रिया से अलग करना है। ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ साल 2023 में पारित किया गया था।

इसके अलावा, एक अलग ‘परिसीमन बिल’ भी पेश किया जाएगा। महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करने के लिए, इन दोनों बिलों को संवैधानिक संशोधन के तौर पर पारित किया जाना जरूरी है। उम्मीद है कि नई लोकसभा में सीटों की संख्या 800 से ज्यादा होगी।

गौरतलब है कि संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू हुआ था। ब्रेक के बाद 9 मार्च को फिर से शुरू हुआ। पहले इसके खत्म होने की तय तारीख 2 अप्रैल थी।

बुधवार को 4 अहम बिल पास हुए

संसद ने बुधवार को चार अहम कानून पास किए, जन विश्वास बिल, इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) बिल में अहम संशोधन, सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (जनरल एडमिनिस्ट्रेशन) बिल 2026, और आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) बिल 2026 । जबकि विपक्षी पार्टियों ने दोनों सदनों से वॉकआउट किया। विपक्ष ने चर्चा की कमी, संसदीय प्रक्रियाओं की अनदेखी और सशस्त्र बलों के जवानों के साथ अन्याय का आरोप लगाया।

राज्यसभा ने इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (संशोधन) बिल 2026 को ध्वनि मत से पास कर दिया। लोकसभा इसे 30 मार्च को ही मंजूरी दे चुकी थी। उच्च सदन ने सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (जनरल एडमिनिस्ट्रेशन) बिल 2026 को भी पास कर दिया।

जन विश्वास बिल और आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) बिल 2026 को लोकसभा में पास किया गया।

सदन के दूसरे फेज के पिछले 13 दिन की कार्यवाही…

1 अप्रैल: अमरावती को आंध्र प्रदेश की राजधानी बनाने वाला बिल पास

411775023346 1775092593

लोकसभा ने बुधवार को आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) बिल, 2026 पास कर दिया है। इस बिल के जरिए अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र और स्थायी राजधानी का कानूनी दर्जा मिलेगा।

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने यह बिल पेश किया था। इस पर एक घंटे से ज्यादा बहस हुई, जिसके बाद इसे ध्वनिमत से मंजूरी दे दी गई। इसके अलावा आज लोकसभा से जन विश्वास बिल और राज्यसभा से CAPF बिल भी पास हो गया। पढ़ें पूरी खबर…

30 मार्च: शाह बोले- जो हथियार उठाएगा, उसे कीमत चुकानी होगी

unnamed 2026 03 30t1824565231774875517 1775006087

अमित शाह ने लोकसभा में कहा कि भारत नक्सल-मुक्त हो गया है, ऐसा हम कह सकते हैं। अपनी डेढ़ घंटे स्पीच के दौरान शाह ने कहा- हमने 31 मार्च तक देश को नक्सल-मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा था। मैं पूरी व्यवस्था होने के बाद देश को भी सूचित करूंगा। शाह ने कहा- जो लोग पूरी व्यवस्था को नकार कर हथियार उठा लेते हैं, उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी। सालों से भोले-भाले आदिवासियों को अंधेरे में रखा गया। वामपंथियों ने अपनी विचारधारा को फैलाने के लिए आदिवासियों को बहकाया। पढ़ें पूरी खबर…

25 मार्च: जयशंकर बोले- हम पाकिस्तान की तरह दलाल देश नहीं

gifs24 21774448117 1774795153

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 25 मार्च को संसद में हुई सर्वदलीय बैठक में कहा था कि भारत पाकिस्तान जैसा दलाल देश नहीं है और हम किसी के लिए भी मध्यस्थता नहीं करते। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, उन्होंने यह जवाब कांग्रेस नेता तारिक अनवर के बयान पर दिया। बैठक में तारिक अनवर ने कहा था कि पाकिस्तान मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है, जबकि भारत मूकदर्शक बना हुआ है। पूरी खबर पढ़ें…

24 मार्च : मोदी बोले- होर्मुज स्ट्रेट में हमारे जहाज और भारतीय क्रू फंसे

111 1774797688

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम एशिया के हालात पर राज्यसभा में मंगलवार को 21 मिनट बोले। उन्होंने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट में हमारे जहाज और भारतीय क्रू फंसे हुए हैं। ये चिंताजनक है। हमारे व्यापार के रास्ते प्रभावित हो रहे हैं। गैस-तेल, फर्टिलाइजर्स जैसे जरूरी सामान की सप्लाई पर असर पड़ा है। पूरी खबर पढ़ें…

23 मार्च : पश्चिम-एशिया संकट पर मोदी बोले- 41 देशों से तेल-गैस इंपोर्ट कर रहे

1111 1774797711

पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने पहली बार सार्वजनिक बयान दिया। लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच में उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए। बातचीत से ही समस्या का समाधान है। पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं। होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा। पूरी खबर पढ़ें…

18 मार्च : देवगौड़ा सहित 59 सांसदों की राज्यसभा से विदाई

short text 6117738415771774207982 1774797736

अप्रैल 2026 से जुलाई 2026 के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश, आरपीआई नेता रामदास आठवले शामिल हैं। हालांकि पवार और आठवले राज्यसभा के लिए फिर चुन लिए गए।

इस दौरान पीएम मोदी ने संसद को एक ओपन यूनिवर्सिटी बताया। उन्होंने कहा कि राजनीति में कभी पूर्ण विराम नहीं होता। भविष्य आपका इंतजार कर रहा है। आपका अनुभव हमारे राष्ट्रीय जीवन का स्थायी हिस्सा बना रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…

17 मार्च : लोकसभा से 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन हटा

comp 1817737287311773768495 1774797756

लोकसभा में मंगलवार को पहले फेज के दौरान निलंबित किए गए 8 सांसदों पर लगा सस्पेंशन हटा दिया गया। इनमें कांग्रेस के 7 और लेफ्ट के एक सांसद हैं। ये आठ सांसद 4 फरवरी को लोकसभा से पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित किए गए थे।

उन पर हंगामा करने के दौरान स्पीकर पीठासीन कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी की कुर्सी की ओर कागज फेंकने का आरोप लगा था। यह हंगामा उस समय हुआ था जब राहुल गांधी सदन में पूर्वी लद्दाख में 2020 के भारत-चीन सीमा तनाव का जिक्र कर रहे थे। पूरी खबर पढ़ें…

16 मार्च : राज्यसभा में LPG संकट पर हंगामा, खड़गे बोले- सरकार को पहले से पता था, इंतजाम क्यों नहीं किया

34 1774797779

बजट सत्र के दूसरे फेज में सोमवार को लोकसभा में पहली बार प्रश्नकाल बिना किसी हंगामे के पूरा हुआ। इधर राज्यसभा में LPG सिलेंडर के संकट को लेकर हंगामा हुआ। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में कहा कि पेट्रोलियम मंत्री ने लोकसभा में दावा किया कि LPG की कोई कमी नहीं है, लेकिन जमीनी हकीकत सरकारी दावों को गलत साबित कर रही है। अगर सरकार समय रहते इंतजाम कर लेती, तो हालात इतने खराब नहीं होते। पूरी खबर पढ़ें…

13 मार्च : LPG संकट पर संसद में विपक्ष की नारेबाजी:वित्त मंत्री बोलीं- मुश्किल समय में साथ खड़े हों

comp 221773379837 1773588165

विपक्षी सांसदों ने शुक्रवार को संसद परिसर में LPG संकट के खिलाफ प्रदर्शन किया। राहुल गांधी समेत विपक्ष के सांसदों ने 8 निलंबित सांसदों की वापसी की मांग की। इस पर स्पीकर ओम बिरला ने कहा- सदन की मेजों पर चढ़ोगे तो यही एक्शन होगा।

लोकसभा में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि विदेशों में हो रहे घटनाक्रम के कारण हमारे देश में कुछ मुश्किलें खड़ी हो रही हैं। सरकार जरूरी फंड मुहैया कराने और पूरी तरह तैयार रहने के लिए कदम उठा रही है। पूरी खबर पढ़ें…

12 मार्च: राहुल बोले- पेट्रोलियम मंत्री ने एपस्टीन को दोस्त कहा था; स्पीकर ने बोलने से रोका, एपस्टीन-एपस्टीन के नारे लगे

341773293961 1773329931

राहुल गांधी ने लोकसभा में गुरुवार को LPG संकट का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, ‘किसी भी देश की बुनियाद उसकी ऊर्जा सुरक्षा होती है। अगर अमेरिका यह तय करे कि हम रूस से गैस या तेल खरीद सकते हैं या नहीं, तो यह समझ से परे है। पेट्रोलियम मंत्री खुद कह चुके हैं कि वे एपस्टीन के दोस्त हैं। स्पीकर बिरला ने राहुल को रोका। उन्होंने पेट्रोलियम मंत्री से बोलने को कहा। पुरी ने जैसे ही बोलना शुरू किया, विपक्षी सांसद एपस्टीन-एपस्टीन के नारे लगाने लगे। पूरी खबर पढ़ें…

11 मार्च : शाह बोले- आंख मारने वाले स्पीकर पर सवाल उठा रहे; LPG कीमत बढ़ोतरी पर लोकसभा में हंगामा

comp 1611773232932 1773330149

बुधवार को सदन की शुरुआत होते ही विपक्षी सदस्यों ने LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और कई सदस्य वेल में पहुंच गए। विपक्ष का विरोध जारी रहने के कारण अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे दिलीप सैकिया ने लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी।

वहीं शाह ने राहुल पर आरोप लगाया कि राहुल सदन में PM मोदी से आकर गले लग जाते हैं। आंख मारते हैं। फ्लाइंग किस देते हैं। मुझे तो बोलने में भी शर्म आती है। ये स्पीकर के आचरण पर सवाल करते हैं। अपने आचरण पर भी तो सवाल करिए। पूरी खबर पढ़ें…

10 मार्च : गोगोई बोले- राहुल को 20 बार टोका गया; रिजिजू का जवाब- प्रियंका को नेता प्रतिपक्ष बनाते तो अच्छा होता

comp 1 117731375971774275267 1774797828

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने लोकसभा में कहा कि 2 फरवरी को नेता विपक्ष राहुल गांधी जब बोल रहे थे, तब उन्हें बार-बार रोका गया। स्पीकर सर ने उनके तर्क पर सबूत देने का कहा। 9 फरवरी को शशि थरूर जब बोल रहे थे, तब उनका माइक बंद कर दिया गया।

इस पर संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि प्रियंका को LoP बनाते तो कुछ अच्छा होता। देखिए प्रियंका हंस रही हैं। जो अच्छा व्यवहार करे तो उसकी सराहना करनी चाहिए। पूरी खबर पढ़ें…

9 मार्च: वेस्ट एशिया पर संकट जयशंकर बोले- हम शांति और बातचीत से समाधान के पक्ष में

comp 217730360671774275337 1774797847

विदेश मंत्री ने सोमवार को पहले राज्यसभा में और फिर लोकसभा में गल्फ देशों से भारतीयों की वापसी और एनर्जी संकट को लेकर तैयारियों के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था कि इस समय ईरान की लीडरशिप से कॉन्टैक्ट मुश्किल है, लेकिन भारत शांति और बातचीत के पक्ष में है। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Tsunami Warning: इंडोनेशिया में 7.4 की तीव्रता से कांपी धरती, समंदर में उठीं डरावनी लहरें; सुनामी का अलर्ट


International

oi-Sohit Kumar

Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया के मोलुक्का सागर में आए शक्तिशाली भूकंप ने एक बार फिर दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों में दहशत पैदा कर दी है। रिक्टर स्केल पर 7.4 की तीव्रता वाले इस भूकंप के झटकों ने न केवल इमारतों को हिला कर रख दिया, बल्कि गहरे समंदर में सुनामी के खतरे को भी एक्टिव कर दिया है। प्रशांत महासागर के ‘रिंग ऑफ फायर’ पर स्थित होने के कारण इस द्वीप समूह पर कुदरत का कहर एक बार फिर बड़ी तबाही का संकेत दे रहा है।

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक, यह भूकंप गुरुवार सुबह करीब पौने सात बजे इंडोनेशिया के ऐतिहासिक मसाला द्वीप, टेरनेट (Ternate) से लगभग 127 किलोमीटर दूर उत्तर-पश्चिम में दर्ज किया गया। भूकंप का केंद्र जमीन से 35 किलोमीटर की गहराई पर था।

Indonesia Earthquake Today

शुरुआती अनुमानों में इसकी तीव्रता 7.8 मापी गई थी, जिसे बाद में संशोधित कर 7.4 किया गया। भूकंप इतना जोरदार था कि इसके बाद 5 की तीव्रता वाले कई आफ्टरशॉक्स भी महसूस किए गए।

इन देशों पर मंडरा रहा है सुनामी का साया

भूकंप के तुरंत बाद अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली अलर्ट हो गया। केंद्र से 1,000 किलोमीटर के दायरे में आने वाले इंडोनेशिया, फिलीपींस और मलेशिया के तटों पर विनाशकारी लहरें उठने की आशंका जताई गई है। विशेष रूप से इंडोनेशिया के उत्तरी मालुकु और उत्तरी सुलावेसी प्रांतों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। टेरनेट और टिडोरे की क्षेत्रीय सरकारों को निर्देश दिए गए हैं कि वे तटीय इलाकों में रहने वाले नागरिकों को सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर पहुंचाने (Evacuation) के लिए तैयार रहें।

खतरनाक ‘रिंग ऑफ फायर’ की जद में इंडोनेशिया

करीब 28 करोड़ की आबादी वाला यह विशाल द्वीपसमूह दुनिया के सबसे एक्टिव भूकंपीय क्षेत्र ‘प्रशांत रिंग ऑफ फायर’ पर स्थित है। यहां फॉल्ट लाइनों और ज्वालामुखियों का एक ऐसा जाल है जो इसे दुनिया का सबसे असुरक्षित इलाका बनाता है। इतिहास गवाह है कि 2004 की सुनामी ने यहां 2.3 लाख लोगों की जान ले ली थी, वहीं 2018 और 2022 के भूकंपों में भी हजारों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वर्तमान स्थिति को देखते हुए विशेषज्ञ अगले कुछ घंटे बेहद संवेदनशील मान रहे हैं।



Source link

रहस्यमयी तरीके से कहां गायब हुईं ‘वीराना’ की भूतनी Jasmine Dhunna? 38 साल से हैं लापता, अनसुलझे हैं 3 सवाल


Entertainment

oi-Purnima Acharya

Jasmine Dhunna: हिंदी सिनेमा की क्लासिक हॉरर फिल्मों में गिनी जाने वाली मूवी ‘वीराना’ (Veerana) आज भी अपने डरावने माहौल और एक खास किरदार के लिए याद की जाती है। वो किरदार था खूबसूरत भूतनी का, जिसे जैस्मिन धुन्ना ने निभाया था। फिल्म में कई कलाकार थे, जिनमें विजय अरोड़ा भी शामिल थे लेकिन दर्शकों के दिल और दिमाग पर सिर्फ जैस्मिन धुन्ना की छवि छा गई थी।

‘वीराना’ की भूतनी जैस्मिन धुन्ना रातोंरात बन गई थीं स्टार
फिल्म ‘वीराना’ रिलीज होते ही जैस्मिन धुन्ना रातोंरात स्टार बन गई थीं। कहा जाता है कि उनकी स्क्रीन प्रेजेंस इतनी असरदार थी कि गांवों में लोग अंधेरे में निकलने से डरने लगे थे। रामसे ब्रदर्स की इस फिल्म ने उन्हें हॉरर सिनेमा का चेहरा बना दिया लेकिन जितनी तेजी से वह चमकीं, उतनी ही रहस्यमय तरीके से गायब भी हो गईं।

Jasmine Dhunna

स्टारडम से गुमनामी तक का सफर

फिल्म ‘वीराना’ की सफलता के बाद हर किसी को उम्मीद थी कि जैस्मिन धुन्ना लंबे समय तक इंडस्ट्री में राज करेंगी लेकिन इसके उलट, उन्होंने अचानक फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली और सार्वजनिक जीवन से भी गायब हो गईं। बीते करीब 38 सालों में वह शायद ही कभी नजर आई हों, जिससे उनके बारे में रहस्य और गहरा होता गया।

अंडरवर्ल्ड कनेक्शन की चर्चा ने बढ़ाया सस्पेंस

-जैस्मिन धुन्ना के गायब होने को लेकर कई तरह की कहानियां सामने आई हैं। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा उस दावे की हुई जिसमें कहा गया कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम उन पर फिदा हो गया था और उन्हें पाने के लिए दबाव बना रहा था।

-खबरों के मुताबिक जैस्मिन धुन्ना को धमकी भरे कॉल्स भी किए गए, जिसके बाद उन्होंने अचानक सब कुछ छोड़ दिया। हालांकि इन दावों की कभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई लेकिन इसने उनकी कहानी को और भी रहस्यमय बना दिया।

को-स्टार हेमंत बिर्जे ने खोला राज

-एक्टर हेमंत बिर्जे जिन्होंने फिल्म ‘वीराना’ में जैस्मिन धुन्ना के साथ काम किया था, ने साल 2023 में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस के बारे में कुछ अहम जानकारी शेयर की थी। उन्होंने बताया कि जैस्मिन पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हैं।

-हेमंत बिर्जे के अनुसार जैस्मिन धुन्ना अमेरिका में रहती हैं लेकिन मुंबई आती-जाती रहती हैं और वर्सोवा में उनका घर भी है। उन्होंने ये भी कहा कि उनकी जैस्मिन से कभी-कभी फोन पर बात होती है लेकिन वह अब फिल्म इंडस्ट्री या अपने पुराने काम के बारे में चर्चा करना पसंद नहीं करतीं।

मुंबई और अमेरिका के बीच जिंदगी

हेमंत बिर्जे ने बताया कि जैस्मिन धुन्ना आज भी एक साधारण और निजी जीवन जी रही हैं। वह लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं और मीडिया से भी पूरी तरह दूरी बनाए रखती हैं। उनकी ये चुप्पी ही शायद उनके जीवन को लेकर और ज्यादा सवाल खड़े करती है।

अब भी अनसुलझे हैं 3 सवाल

जैस्मिन धुन्ना की जिंदगी को लेकर आज भी ऐसे 3 सवाल हैं जिनका जवाब किसी के पास नहीं है-

जैस्मिन धुन्ना इतनी सफलता के बावजूद अचानक इंडस्ट्री क्यों छोड़ दी?

क्या जैस्मिन किसी दबाव में थीं या ये उनका निजी फैसला था?

क्या अंडरवर्ल्ड से जुड़ी खबरों में सच्चाई थी या ये सिर्फ अफवाहें थीं?

इन सवालों का कोई स्पष्ट जवाब सामने नहीं आया है और यही वजह है कि उनकी कहानी आज भी रहस्य बनी हुई है।

अफवाहें और थ्योरी-सच क्या है?

समय-समय पर जैस्मिन धुन्ना को लेकर अलग-अलग थ्योरी सामने आई हैं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि धमकियों के कारण उन्होंने देश छोड़ दिया था जबकि कुछ में दावा किया गया है कि निजी कारणों और मानसिक तनाव के चलते उन्होंने खुद को ग्लैमर की दुनिया से अलग कर लिया। हालांकि इन सभी दावों की पुष्टि नहीं हो पाई है।

एक चमकता सितारा जो अचानक ओझल हो गया

जैस्मिन धुन्ना की कहानी फिल्मी दुनिया की उन रहस्यमयी कहानियों में शामिल हो चुकी है, जहां एक सितारा अचानक आसमान से गायब हो जाता है। फिल्म वीराना की वह भूतनी आज भी दर्शकों के दिलों में जिंदा है लेकिन असल जिंदगी में वह कहां हैं और क्यों गुमनामी में जी रही हैं, ये राज आज भी अनसुलझा है।



Source link

Aaj Ka Mausam: पश्चिमी विक्षोभ बरपाएगा कहर, UP-दिल्ली समेत 8 राज्यों में Rain Alert


India

oi-Ankur Sharma

Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते 6 अप्रैल तक बहुत सारे प्रांतों में भारी बारिश की आशंका बनी हुई है, बुधवार को भी कई स्थानों में ओले गिरे हैं तो वहीं आज भी यूपी-एमपी समेत 8 राज्यों में रेन अलर्ट जारी किया गया है और लोगों से अपील की गई है कि घर से बाहर निकलते वक्त एक बार जरूर लोग मौसम अपडेट चेक करें।

आज जिन जगहों पर बारिश का अनुमान हैं, वो हैं यूपी, एमपी, बिहार, राजस्थान, बंगाल, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर।

Aaj Ka Mausam

Delhi Weather Today: दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को आंशिक बादल छाए रहने व अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। अगले कुछ दिनों में हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे दिल्ली का मौसम आरामदायक बना रहेगा।

UP Weather Today : पश्चिमी विक्षोभ के चलते भारी बारिश की आशंका

उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 3 अप्रैल तक बारिश की आशंका है। कई जगहों पर हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है, जिसके साथ ही 30 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक रफ्तार से हवाएं चलेंगी। आगरा, अलीगढ़, अंबेडकर नगर, अमेठी, अमरोहा, औरैया, अयोध्या, आज़मगढ़, बागपत, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, भदोही में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Weather Forecast Today: उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी

देहरादून, मसूरी, हरिद्वार, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में ओलावृष्टि की चेतावनी है , जिसके लिए लगातार तीसरे दिन येलो अलर्ट जारी है

Rajasthan Weather Today Hindi : राजस्थान में रेन अलर्ट

अजमेर, अलवर, अनूपगढ़, बालोतरा, बांसवाड़ा, बारां, बाड़मेर, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, दौसा और जयपुर में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया हैय़

Jammu Kashmir Weather:बारिश और बर्फबारी जारी

कश्मीर घाटी में बारिश और बर्फबारी जारी है। आज भी कश्मीर घाटी के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, होने की संभावना है।

Maharashtra ka Mausam Update: हल्की से मध्यम बारिश

अहमदनगर, अकोला, अमरावती, कोंकण, नासिक, पुणे, औरंगाबाद, अमरावती , उस्मानाबाद (धाराशिव), पालघर, परभणी, पुणे और नागपुर में बारिश का यलो अलर्ट जारी है।

Karnataka Weather Update: कर्नाटक में होगी हल्की बारिश

बेंगलुरु , बेलगावी, बल्लारी, बीदर, चामराजनगर, चिकबल्लापुर, चिकमगलूर, चित्रदुर्ग, दावणगेरे, धारवाड़, गदग, कलबुर्गी में शाम तक हो सकती है बरसात, अलर्ट हुआ जारी।



Source link

IPL 2026 Points Table: DC vs LSG मैच के बाद बड़ा उलटफेर, तालिका में मुंबई इंडियंस को भारी नुकसान


Cricket

oi-Naveen Sharma

IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 के इस मुकाबले के बाद अंक तालिका में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दिल्ली कैपिटल्स (DC) की शानदार जीत ने उन्हें सीधे टॉप-3 में पहुंचा दिया है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को हार के बाद नुकसान उठाना पड़ा है।

अंक तालिका में राजस्थान रॉयल्स (RR) फिलहाल पहले स्थान पर काबिज हैं। टीम ने अपना पहला मैच जीतकर 2 अंक हासिल किए हैं और उनका नेट रन रेट +4.171 है, जो बाकी टीमों से काफी बेहतर है। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने भी अपना पहला मुकाबला जीतकर 2 अंक जुटाए हैं और उनका नेट रन रेट +2.907 है।

IPL 2026 Points Table

दिल्ली कैपिटल्स की एंट्री टॉप-3 में

लखनऊ के खिलाफ जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। टीम के पास भी 2 अंक हैं, लेकिन उनका नेट रन रेट +1.397 है। इस जीत से दिल्ली ने साफ संकेत दे दिया है कि इस सीजन में वह मजबूत दावेदार बनकर उभरेगी।

मुंबई और पंजाब भी रेस में

मुंबई इंडियंस (MI) चौथे स्थान पर हैं, जबकि पंजाब किंग्स (PBKS) पांचवें स्थान पर मौजूद हैं। दोनों टीमों ने अपना-अपना पहला मैच जीतकर 2-2 अंक हासिल किए हैं। हालांकि, नेट रन रेट के मामले में मुंबई (+0.687) पंजाब (+0.509) से आगे है।

आईपीएल अंक तालिका (IPL 2026 Points Table)

टीम मैच जीत हार बेनतीजा अंक रन रेट
राजस्थान रॉयल्स 1 1 0 0 2 4.171
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 1 1 0 0 2 2.907
दिल्ली कैपिटल्स 1 1 0 0 2 1.397
मुंबई इंडियंस 1 1 0 0 2 0.687
पंजाब किंग्स 1 1 0 0 2 0.509
गुजरात टाइटंस 1 0 1 0 0 -0.509
कोलकाता नाइट राइडर्स 1 0 1 0 0 -0.687
लखनऊ सुपर जायंट्स 1 0 1 0 0 -1.397
सनराइजर्स हैदराबाद 1 0 1 0 0 -2.907
चेन्नई सुपर किंग्स 1 0 1 0 0 -4.171

हारने वाली टीमों की हालत

गुजरात टाइटंस (GT), कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG), सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को अपने पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। इन टीमों के पास अभी कोई अंक नहीं है और उनका नेट रन रेट भी निगेटिव में है। खासतौर पर चेन्नई का नेट रन रेट -4.171 है, जो सबसे खराब है।



Source link

Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 02 अप्रैल 2026, गुरुवार



aaj ka panchang 02 April 2026 today hindu panchang tithi nakshatra shubh muhurat rahu kaal.



Source link

‘भीड़ को मुझे छूने-दरिंदगी करने का हक किसने दिया’: पीड़िता बोली- मेरी गलती पर पति सजा देगा; सड़क पर गैंगरेप की कोशिश की पूरी कहानी – Nalanda News




‘अगर मैंने गलती की है तो मेरा पति है, मेरे सास-ससुर हैं, मेरा पूरा परिवार है, सजा देने का हक सिर्फ मेरे अपने लोगों को है। समाज और गांव के लोग मुझे सजा देने वाले कौन होते हैं। मैं कैसी हूं, मैंने जो भी किया, उसे मेरे पति देखेंगे, गांव के लोगों को कोई हक नहीं है कि मेरे साथ दरिंदगी करें। मुझे पूरे समाज में बेइज्जत करें।’ ये बातें नालंदा के नूरसराय थाना क्षेत्र की रहने वाली 32 साल की महिला ने कहीं। महिला के साथ क्या हुआ था? महिला आखिर किस बात को लेकर गांव के लोगों पर गंभीर आरोप लगा रही है? महिला की ओर से पुलिस को क्या बताया गया है? पुलिस ने महिला की शिकायत पर अब तक क्या कार्रवाई की है? पढ़िए पूरी रिपोर्ट। सबसे पहले घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए अब जानिए पूरा मामला क्या है? नूरसराय थाना क्षेत्र की रहने वाली 32 साल की शादीशुदा महिला के साथ 26 मार्च की शाम को गैंगरेप की कोशिश की गई। महिला को सेमी न्यूड कर गांव में उसकी परेड कराई गई। इस दौरान गांव के कुछ लोगों ने महिला के साथ दरिंदगी की कोशिश का वीडियो भी बनाया। हालांकि, वारदात के दौरान गांव के कुछ लोगों की ओर से बीच बचाव भी किया। इसके बाद महिला को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया गया। वहीं, महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की तो आरोपियों ने महिला के साथ दरिंदगी की कोशिश के बनाए गए वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जानकारी के मुताबिक, महिला दो बच्चों की मां है। महिला का पति प्राइवेट जॉब के सिलसिले में बिहार से बाहर रहता है। महिला अपने बच्चों, सास-ससुर और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहती है। वारदात वाले दिन महिला घर से राशन लाने के लिए निकली थी। महिला के मुताबिक, राशन लेकर वो लौट रही थी, तभी गांव के तीन लड़कों ने अंधेरे का फायदा उठाकर दबोच लिया। तीनों आरोपियों ने गैंगरेप की कोशिश की। किसी तरह खुद को आरोपियों के चंगुल से छुड़ा लिया। इस मामले पर महिला ने क्या कहा? वीडियो सामने आने के बाद मीडियाकर्मियों ने बुधवार को पीड़ित महिला से बातचीत की कोशिश की। इस दौरान महिला मीडिया के सामने नहीं आई, लेकिन दरवाजे के पीछे खड़े होकर अपनी बातें बताई। महिला ने कहा कि गांव के लोगों को किसने हक दिया कि वो मुझे गलत तरीके से हाथ लगाएंगे। मैंने जो किया था, उसे मेरे परिवार तक पहुंचाना चाहिए था, जो परिवार को मंजूर होता, उसकी सजा मैं भुगत लेती, मेरे साथ गलत हरकत कर वीडियो बनाना कहां का न्याय है? मेरे साथ जिसने भी गलत किया है, उनका चेहरा वीडियो में दिख रहा है, पुलिस उन्हें चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करें। महिला बोली- पुलिस कार्रवाई कर रही है मीडियाकर्मियों से बातचीत में पीड़ित महिला ने कहा कि मैंने प्रशासन को बता दिया है। पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है, लेकिन मुझे मीडिया से कोई बात नहीं करनी है। अगर कोई मुझे इस मामले में दोषी मान रहा है, तो ठीक है, मैं दोषी हूं। पुलिस को जो कार्रवाई करनी होगी, करेगी। अब जानिए सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में क्या है? 42 सेकेंड के वीडियो को आरोपियों ने 3 क्लिप में बांटा और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि महिला और एक अन्य शख्स एक मकान की खिड़की से नीचे कूद रहे हैं। खिड़की के पास गांव के लोगों की भीड़ जुटी है। महिला और शख्स जैसे ही खिड़की से कूदकर बाहर आते हैं, गांव के लोग दोनों को पकड़ लेते हैं। एक अन्य वीडियो में दिख रहा है कि गांव के लोग पकड़े गए शख्स के साथ मारपीट कर रहे हैं, उसे गालियां दी जा रही है। वीडियो में यह भी दिख रहा कि महिला को तीन लोग पकड़े हुए हैं, जिनकी पहचान अशोक यादव, रविकांत और मुन्ना पांडे के रूप की गई है। महिला की ओर से अशोक यादव और रविकांत को आरोपी बनाया गया है। महिला का कहना है कि भीड़ के चंगुल से छुड़ाने में मुन्ना पांडे ने मेरी मदद की थी, वो आरोपियों में शामिल नहीं है। गांव के लोगों मुताबिक, आरोपी अशोक यादव पेशे से ट्रक ड्राइवर है, जबकि रविकांत पढ़ाई करता है। तीसरे वीडियो में दिख रहा है कि महिला को गांव के कुछ लड़कों ने गलत तरीके से पकड़ा है। आरोपी महिला को घसीटते हुए आगे की ओर बढ़ रहे हैं। इस दौरान महिला आरोपियों से बार-बार खुद को छोड़ने की गुहार लगा रही है, लेकिन उसके साथ मौजूद लड़के उसके साथ लगातार बदतमीजी करते हैं और गालियां देते दिख रहे हैं। आरोपियों के आगे कुछ लड़के चल रहे हैं, जिससे आरोपी वीडियो बनाने की बात कह रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने महिला को गांव में कुछ दूर तक घुमाया, उसके साथ गैंगरेप की कोशिश की। वीडियो में कुछ महिलाएं दिख रही है, जिनके पास महिला लिपटकर खुद को बचा रही है। महिला ने क्यों कहा- गलती की है तो पति सजा देगा वायरल वीडियो में महिला एक युवक के साथ निकलते दिख रही है। इस संबंध में जब गांव के लोगों से दैनिक भास्कर ने बातचीत की, तो गांव के लोगों ने प्रेम प्रसंग की बात बताई। गांव के लोगों ने बताया कि महिला का गांव के एक लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था। गांव में सभी को इसकी जानकारी है। स्थानीय महिला सुनीता देवी ने बताया कि पूरा टोला इस संबंध से वाकिफ था। 10 मार्च को भी रजरप्पा में दोनों को पकड़ा गया था, जिसके बाद विवाद हुआ था। आरोपी रविकांत की मां ने क्या कहा आरोपी रविकांत कुमार की मां देवंती देवी ने बताया कि घटना वाले दिन मेरा बेटा शाम के समय अपनी जींस ठीक करवाने (कटाने) गया था। इसी दौरान अचानक शोर मचा कि एक लड़का और लड़की किसी कमरे में बंद हैं। कुछ युवकों ने कमरे का ताला लगा दिया था और हंगामा शुरू कर दिया था। शोर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय युवक जुट गए, जिसमें रविकांत भी शामिल था। भीड़ ने लड़के-लड़की को बाहर निकाला और उनके साथ मारपीट शुरू की। इस दौरान रविकांत ने लड़की को बचाने की कोशिश की। असली दोषियों को छोड़कर मेरे बेटे का नाम इस मामले में घसीटा जा रहा है। मेरे बेटे की उम्र 18 साल है और वो पढ़ाई कर रहा है। वह केवल भीड़ का हिस्सा बनकर खड़ा था और अपने मोहल्ले की साख बचाने की कोशिश कर रहा था। प्रशासन मामले की गहनता से जांच करे, लेकिन निर्दोष को दंडित न किया जाए। ‘महिला अपना मोबाइल ठीक कराने मेरे बेटे के दुकान पहुंची थी’ पीड़ित महिला के प्रेमी घनश्याम साव की मां प्रमिला देवी ने बताया कि गांव की महिला अपना खराब मोबाइल ठीक कराने के लिए पहुंची थी। दुकान बंद होने की वजह से वो दलान के पास चली गई। इसी दौरान ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर हंगामा शुरू कर दिया। प्रेम प्रसंग की बात अफवाह है। मेरे बेटे और महिला के बीच किसी तरह का कोई संबंध नहीं है। मोबाइल मरम्मत के पैसे के लेनदेन को लेकर महिला उनके बेटे के पास आई थी, जिसे कुछ लोगों की ओर से गलत तरीके से पेश किया। ग्रामीणों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे डरकर वह गांव छोड़कर झारखंड चला गया है। पुलिस एक्शन पर क्या कहते हैं गांववाले वारदात के मुख्य आरोपियों में शामिल मतलू महतो की बेटी ने कहा कि मेरे पिता की उम्र 48 साल है। वीडियो में मेरे पिता कहीं भी नहीं दिख रहे हैं, इसके बावजूद महिला ने मेरे पिता को आरोपी बना दिया है। मेरे पिता ने सिर्फ पुलिस को घटना की जानकारी दी थी। मतलू महतो की बेटी ने बताया कि महिला के साथ गलत होता देख पुलिस को फोन किया। लेकिन पुलिस ने उन्हीं को गिरफ्तार कर लिया, जबकि वीडियो में मेरे पिता कहीं नहीं दिख रहे हैं। क्या पुलिस को सूचना देना अपराध है? दोषी खुलेआम घूम रहे हैं और निर्दोष को सलाखों के पीछे भेज दिया गया। गांव की दूसरी महिला उर्मिला देवी ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि जो लोग घटनास्थल पर तमाशबीन थे या जिन्होंने मदद की, पुलिस उन्हें ही पकड़ रही है। वीडियो फुटेज के आधार पर अब तक 8 गिरफ्तार बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने बताया कि पुलिस की विशेष टीम ने छापेमारी कर दो मुख्य अभियुक्तों अशोक यादव और मतलू महतो उर्फ नवनीत कुमार नरोत्तम को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। इसके बाद मंगलवार यानी 31 मार्च की रात छापेमारी कर 6 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसमें रंजन, सचिन, दशरथ, शैलेश, डोमन और सोनू शामिल है। एसपी बोले- कड़ी धाराओं के साथ स्पीडी ट्रायल की तैयारी एसपी ने बताया कि मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 (मर्यादा भंग करना), 75 (यौन उत्पीड़न) और 76 (निर्वस्त्र करने का प्रयास) के तहत मामला दर्ज है। अब इसमें आईटी एक्ट की धाराएं और बीएनएस की धारा 70 को भी जोड़ा जा रहा है। पुलिस 30 दिनों के भीतर जांच पूरी कर न्यायालय से स्पीडी ट्रायल का अनुरोध करेगी, ताकि दोषियों को आजीवन कारावास जैसी कड़ी सजा दिलाई जा सके।



Source link

बंगाल में 35 दिनों में ₹274 करोड़ का सामान जब्त: राहुल गांधी ने बस में यमराज से मुलाकात का वीडियो शेयर किया




पश्चिम बंगाल में 26 फरवरी से 1 अप्रैल तक पुलिस ने ₹274 करोड़ से ज्यादा के कैश, शराब, नशीले पदार्थ और अन्य सामान जब्त किए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) ऑफिस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। इन जब्तियों में ₹6.56 करोड़ कैश और ₹43.37 करोड़ की शराब शामिल हैं। इधर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को X पर यमराज से मुलाकात का वीडियो शेयर किया है। राहुल गांधी ने बताया कि यह मुलाकात केरल के बालुस्सेरी में बस यात्रा के दौरान हुई। वीडियो में यमराज के वेश में एक व्यक्ति उनसे बातचीत करता नजर आता है। राहुल ने मजाकिया अंदाज में कहा कि UDF की ₹25 लाख रुपए तक की हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम से यमराज खुश नहीं हैं, क्योंकि इससे उनका काम कम हो जाएगा, लेकिन उनके लिए कोई दूसरा काम खोज लिया जाएगा। चुनाव से जुड़े बड़े अपडेट्स:



Source link