Home Blog Page 470

Earthquake: राजस्थान के सीकर में हिली धरती, खाटूश्याम जी समेत कई जगहों पर 3.5 तीव्रता से आया भूकंप



राजस्थान के सीकर जिले में शनिवार सुबह भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। खाटूश्यामजी समेत सीकर के कई गांवों में लोगों ने धरती को हिलते हुए महसूस किया।



Source link

UPSC 2025 Result: बिहार के मेधावियों का शानदार प्रदर्शन, टॉप-20 में 5 बिहारी छात्र, पढ़ें उनकी सफलता की कहानी


Bihar

oi-Puja Yadav

UPSC 2025 Result Bihar Topper candidates : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024-25 का फाइनल रिजल्ट शुक्रवार 6 मार्च 2026 को जारी कर दिया। इस साल के परिणामों में बिहार के मेधावियों ने अपना परचम लहराया है। इस साल कुल 958 कैंडिडेट्स सफल हुए हैं, जिनमें बिहार के 24 होनहार युवाओं ने बाजी मारी हैं।
पिछले साल के मुकाबले इस बार बिहार का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है, जहां टॉप-20 में राज्य के 5 अभ्यर्थियों ने जगह बनाई है।

upsc-2025-result-bihar-topper-candidates-list

मुजफ्फरपुर के राघव झुनझुनवाला ने पूरे देश में चौथी रैंक हासिल कर बिहार का नाम रोशन किया है, वहीं वैशाली के उज्जवल प्रियांक ने 10वीं रैंक पाकर टॉप-10 में जगह बनाई है।

Bihar Topper Raghav Jhunjhunwala: मुजफ्फरपुर के राघव बने ‘बिहार टॉपर’

मुजफ्फरपुर के सरैयागंज के रहने वाले राघव झुनझुनवाला ने ऑल इंडिया चौथी रैंक लाकर इतिहास रच दिया है। अपनी सफलता पर राघव ने विनम्रता के साथ कहा-मुझे इतनी अच्छी रैंक की बिल्कुल उम्मीद नहीं थी। मैंने केवल अपनी ईमानदारी से मेहनत की थी और फल की चिंता नहीं की। यह मेरे माता-पिता और शिक्षकों के आशीर्वाद का परिणाम है।

Bihar Topper Candidates List: बिहार के युवाओं ने संघर्षों को मात देकर हासिल की सफलता

इस बार के नतीजों में केवल रैंक नहीं, बल्कि अभ्यर्थियों के संघर्ष की कहानियाँ भी चर्चा का केंद्र हैं। सफल होने वाले 24 बिहारी छात्रों में कोई किराना दुकानदार का बेटा है, तो कोई दृष्टिबाधित योद्धा।

दृष्टिबाधित रवि राज (20वीं रैंक): नवादा के रवि राज ने साबित कर दिया कि हौसले के आगे शारीरिक अक्षमता कुछ भी नहीं। एक किराए के कमरे से अपनी पढ़ाई शुरू करने वाले रवि वर्तमान में नागपुर में IRS की ट्रेनिंग ले रहे हैं। उन्होंने पिछली बार की 182वीं रैंक में सुधार कर इस बार टॉप-20 में जगह बनाई है।

किराना दुकानदार के बेटे आयुष (143वीं रैंक): समस्तीपुर के आयुष कुमार ने आईआईटी खड़गपुर से बीटेक और सैमसंग में लाखों की नौकरी छोड़कर यूपीएससी का रास्ता चुना। दूसरे प्रयास में सफलता पाने वाले आयुष के पिता ताजपुर में एक छोटी सी किराने की दुकान चलाते हैं।

ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती आकांक्षा (301वीं रैंक): रणवीर सेना के संस्थापक रहे दिवंगत ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती आकांक्षा ने IRS के लिए चयनित होकर अपनी एक नई पहचान बनाई है। आरा की रहने वाली आकांक्षा ने दिल्ली में रहकर तैयारी की और दूसरे प्रयास में लक्ष्य हासिल किया।

जूही दास का साहस (649वीं रैंक): किशनगंज की जूही दास की कहानी सबसे भावुक करने वाली है। उनके इंटरव्यू से ठीक 10 दिन पहले पिता का निधन हो गया, लेकिन इस वज्रपात के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और चौथे प्रयास में परीक्षा क्रैक की।

UPSC में पिछले साल से बेहतर बिहार का प्रदर्शन

आंकड़ों पर गौर करें तो 2024 के रिजल्ट में बिहार के केवल 3 अभ्यर्थी टॉप-20 में थे, जबकि इस बार यह संख्या बढ़कर 5 हो गई है। राज्य के सुदूर इलाकों से आए छात्रों ने यह साबित कर दिया है कि बिहार की मिट्टी में आज भी प्रशासनिक नेतृत्व की अद्भुत क्षमता है।

UPSC 2025 का परिणाम बिहार के उन हजारों युवाओं के लिए एक नई उम्मीद लेकर आया है जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं। मुजफ्फरपुर के राघव से लेकर किशनगंज की जूही तक, हर सफल अभ्यर्थी की कहानी यह सिखाती है कि बाधाएं कितनी भी बड़ी क्यों न हों, दृढ़ संकल्प के आगे वे टिक नहीं सकतीं।



Source link

ममता बनर्जी का धरना दूसरे दिन भी जारी: रातभर धरनास्थल पर रहीं; बोलीं- SIR में वोटर्स के नाम बंगाल को बांटने के इरादे से हटाए


कोलकाता7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शनिवार को धरना स्थल से समर्थकों को संबोधित करतीं ममता बनर्जी।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी है। ममता ने शुक्रवार की रात धरना स्थल पर ही बिताई।

ममता ने राज्य में स्पेशल इंटेसिव रिविजिन (SIR) में वोटर लिस्ट से नाम हटाने के विरोध में 6 मार्च दोपहर 2 बजे से कोलकाता के एस्प्लेनेड मेट्रो चैनल पर धरना शुरू किया है।

ममता बनर्जी ने समर्थकों को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि पोस्ट SIR में वोटर लिस्ट से वोटर्स के नाम हटाना हटाना बंगाल को बांटने के इरादे से किया गया है।

भाजपा बंगाल को बांटकर वोट छीनने की योजना बना रही है। वे (भाजपा नेता) अन्य राज्यों में बंगाली भाषी लोगों को परेशान कर रहे हैं और बंगालियों को उनके वोट देने के अधिकार से वंचित करने की साजिश रच रहे हैं।

धरना स्थल पर ममता के साथ तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेता, विधायक और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद हैं।

धरना स्थल की 3 तस्वीरें…

धरना मंच से संबोधित करतीं ममता बनर्जी।

धरना मंच से संबोधित करतीं ममता बनर्जी।

ममता ने कुछ महिलाओं को मंच पर बुलाया और आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड दिखाने को कहा। ममता ने दावा किया कि इनके नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं।

ममता ने कुछ महिलाओं को मंच पर बुलाया और आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड दिखाने को कहा। ममता ने दावा किया कि इनके नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं।

धरना मंच पर ममता। समर्थकों को टीएमसी नेताओं ने भी संबोधित किया।

धरना मंच पर ममता। समर्थकों को टीएमसी नेताओं ने भी संबोधित किया।

ममता ने कहा- 10वीं पास बेरोजगारों को 1500 रुपए महीना मिलेंगे

  • ममता ने कहा कि 10वीं पास कर चुके 21-40 वर्ष के युवा बेरोजगार लड़के-लड़कियों को 7 मार्च से प्रति माह 1,500 रुपए मिलेंगे। यह सहायता मूल रूप से अप्रैल में शुरू होने वाली थी, लेकिन अब यह तुरंत शुरू हो जाएगी।
  • LPG की कीमतें फिर से बढ़ा दी गई हैं। अब आपको 21 दिन पहले गैस बुक करानी होगी, तो अगर आपके घर में LPG खत्म हो जाए तो आप 21 दिन क्या करेंगे? खाएंगे क्या? क्या आप घर पर खाना मंगवाएंगे? यहां तक ​​कि केरोसिन का कोटा भी कम कर दिया गया है।
  • ममता ने दावा किया कि उन्होंने एक दिन पहले एक ट्वीट में देखा था कि बंगाल और बिहार को विभाजित करके एक केंद्र शासित प्रदेश बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा, अगर उनमें हिम्मत है तो बंगाल को हाथ लगा लें। यह उनकी साजिश है।
  • उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र भाबानीपुर को लेकर कहा कि वहां 60,000 वोट रद्द कर दिए गए हैं। ममता ने कई महिलाओं को मंच पर बुलाकर अपने दस्तावेज दिखाने को कहा और कहा, “मैं आपको पूरी मतदाता सूची हटाने की चुनौती देती हूं।” उन्होंने आगे कहा, “क्या वे देश की नागरिक नहीं हैं? क्या उन्हें वोट देने का अधिकार नहीं है?” उन्होंने चुनाव आयोग पर “वोटों की लूट” का आरोप लगाया।

SIR के बाद 63.66 लाख नाम वोटर लिस्ट से हटाए

28 फरवरी को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल नवंबर में SIR प्रक्रिया शुरू होने के बाद से करीब 63.66 लाख नाम यानी कुल मतदाताओं के लगभग 8.3% नाम सूची से हटाए गए हैं।

इसके बाद राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 7.66 करोड़ से घटकर करीब 7.04 करोड़ रह गई है।

इसके अलावा 60.06 लाख से अधिक मतदाताओं को ‘अंडर एडजुडिकेशन’ श्रेणी में रखा गया है। इसका मतलब है कि उनकी पात्रता आने वाले हफ्तों में कानूनी जांच के बाद तय की जाएगी। इससे कई विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी समीकरण बदल सकते हैं।

2026 1772789608

—————————————-

ये खबर भी पढ़ें:

बंगाल SIR- फाइनल लिस्ट में 7.04 करोड़ से ज्यादा वोटर, अब तक 11 राज्यों-UT की अंतिम मतदाता सूची जारी

unnamed 1772294442

पश्चिम बंगाल में जारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के बाद फाइनल वोटर लिस्ट (28 फरवरी) पब्लिश हो गई। इसमें वोटर 7.66 करोड़ से घटकर 7,04,59,284 रह गए हैं। यानी SIR से अब तक 63.66 लाख नाम हटे हैं, जो कुल मतदाताओं का 8.3% है। दिसंबर में जारी मसौदा सूची में 58 लाख से अधिक नाम हटे थे। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

ममता बनर्जी का धरना दूसरे दिन भी जारी: रातभर धरनास्थल पर रहीं; बोलीं- SIR में वोटर्स के नाम बंगाल को बांटने के इरादे से हटाए


कोलकाताकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी है। ममता रातभर धरना स्थल पर ही रहीं।

ममता ने पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेसिव रिविजिन (SIR) में वोटर लिस्ट से नाम हटाने के विरोध में 6 मार्च दोपहर 2 बजे से कोलकाता के एस्प्लेनेड मेट्रो चैनल पर धरना शुरू किया है।

ममता बनर्जी ने समर्थकों को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि पोस्ट SIR में वोटर लिस्ट से वोटर्स के नाम हटाना हटाना बंगाल को बांटने के इरादे से किया गया है।

हमने बजट में दो योजनाओं की घोषणा की थी। एक है ‘बंगालर युवा साथी’ और दूसरी है ‘भूमिहीन खेत मजदूर’। दोनों योजनाएं अप्रैल से शुरू होनी थीं, लेकिन हमने इन्हें आज से शुरू करने का फैसला किया है। वे बंगाल को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि हमारा राज्य कई योजनाएं लाने में पहले स्थान पर है।

उन्होंने कहा LPG की कीमतें फिर से बढ़ा दी गई हैं। अब आपको 21 दिन पहले गैस बुक करानी होगी, तो अगर आपके घर में LPG खत्म हो जाए तो आप 21 दिन क्या करेंगे? खाएंगे क्या? क्या आप घर पर खाना मंगवाएंगे? यहां तक ​​कि केरोसिन का कोटा भी कम कर दिया गया है।

आप हर दिन चीजों की कीमतें बढ़ा रहे हैं। क्या इसीलिए आप वोट रद्द करवाना चाहते हैं? बंगाल को तोड़ने के लिए? दूसरे शायद आपसे डरते हों, लेकिन हम नहीं। हम आपका पर्दाफाश करेंगे।”

धरना स्थल पर ममता के साथ तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेता, विधायक और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद हैं। पार्टी समर्थक सुबह से ही पहुंच रहे हैं।

धरना स्थल की 3 तस्वीरें…

धरना मंच पर ममता के साथ टीएमसी नेता मौजूद हैं।

धरना मंच पर ममता के साथ टीएमसी नेता मौजूद हैं।

मंच पर मौजूद टीएमसी नेता और ममता बनर्जी।

मंच पर मौजूद टीएमसी नेता और ममता बनर्जी।

धरने में पार्टी कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

धरने में पार्टी कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

SIR के बाद 63.66 लाख नाम वोटर लिस्ट से हटाए

28 फरवरी को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल नवंबर में SIR प्रक्रिया शुरू होने के बाद से करीब 63.66 लाख नाम यानी कुल मतदाताओं के लगभग 8.3% नाम सूची से हटाए गए हैं।

इसके बाद राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 7.66 करोड़ से घटकर करीब 7.04 करोड़ रह गई है।

इसके अलावा 60.06 लाख से अधिक मतदाताओं को ‘अंडर एडजुडिकेशन’ श्रेणी में रखा गया है। इसका मतलब है कि उनकी पात्रता आने वाले हफ्तों में कानूनी जांच के बाद तय की जाएगी। इससे कई विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी समीकरण बदल सकते हैं।

2026 1772789608

—————————————-

ये खबर भी पढ़ें:

बंगाल SIR- फाइनल लिस्ट में 7.04 करोड़ से ज्यादा वोटर, अब तक 11 राज्यों-UT की अंतिम मतदाता सूची जारी

unnamed 1772294442

पश्चिम बंगाल में जारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के बाद फाइनल वोटर लिस्ट (28 फरवरी) पब्लिश हो गई। इसमें वोटर 7.66 करोड़ से घटकर 7,04,59,284 रह गए हैं। यानी SIR से अब तक 63.66 लाख नाम हटे हैं, जो कुल मतदाताओं का 8.3% है। दिसंबर में जारी मसौदा सूची में 58 लाख से अधिक नाम हटे थे। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

छत्रपति हत्याकांड में गुरमीत राम रहीम को बड़ी राहत, पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने किया बरी



पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने शनिवार को डेरा सच्चा सौदा के चीफ गुरमीत राम रहीम सिंह को सिरसा के जर्नलिस्ट राम चंद्र छत्रपति के मर्डर केस में बरी कर दिया। सात साल से ज़्यादा समय पहले एक स्पेशल कोर्ट ने उन्हें दोषी ठहराया था और उम्रकैद की सज़ा सुनाई थी।



Source link

UPSC Result success story आखिरी प्रयास में प्रिया का शानदार प्रदर्शन, सांभवी-मिनल ने दूसरी बार में रचा इतिहास


Uttarakhand

oi-Pavan Nautiyal

UPSC Result success story संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा में उत्तराखंड के युवाओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। काशीपुर की प्रिया सिंह चौहान ने 45वीं रैंक हासिल की है। चार बार यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में असफलता के बाद आखिरी प्रयास में उन्होंने सबके लिए उदाहरण पेश​ कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

किच्छा निवासी शांभवी तिवारी ने परीक्षा में 46वीं रैंक हासिल की है। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर की गोल्ड मेडलिस्ट शांभवी को पिछले वर्ष चयन होने के बाद आइआरएस कैडर आवंटित हुआ था। तब उन्हें 445वीं रैंक मिली थी। लेकिन कड़ी मेहनत से इस बार लंबी छलांग लगाई है।

UPSC Result success story Priya shines last attempt Sambhavi and Minal create history second attempt uttarakhand

देहरादून निवासी मीनल नेगी ने आल इंडिया 66वीं रैंक हासिल की है। उन्होंने दूसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की है। मूल रूप से टिहरी निवासी मीनल के पिता प्रीतम सिंह नेगी उत्तराखंड शिक्षा विभाग में सरकारी शिक्षक हैं और वर्तमान में डोबरा-चांठी क्षेत्र में तैनात हैं, जबकि उनकी मां गीता नेगी गृहिणी हैं। मीनल का परिवार देहरादून के बंजारावाला स्थित मधुर विहार में रहता है।

मीनल ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई चंबा से पूरी की। इसके बाद उन्होंने देहरादून के डीएवी पब्लिक स्कूल से 12वीं की परीक्षा 98 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की। मीनल ने बताया कि उन्होंने देहरादून में घर से ही ऑनलाइन माध्यम से कोचिंग लेकर यूपीएससी की तैयारी की। पहली बार वह केवल परीक्षा देने के लिए ही दिल्ली गई थीं। मीनल ने कहा कि पहले प्रयास में वह प्रारंभिक परीक्षा (प्री) भी पास नहीं कर सकी थीं। लेकिन इस बार रणनीति बदली और 66वीं रैंक हासिल कर सबके लिए मिसाल बन गई।

चंपावत जिले के बाराकोट ब्लाक के छुलापै गांव निवासी अनुज पंत ने 69वीं रैंक प्राप्त की। पिछले वर्ष उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा में 315वीं रैंक हासिल की थी और हैदराबाद स्थित पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण भी शुरू कर दिया था, लेकिन बेहतर रैंक के लिए उन्होंने प्रशिक्षण बीच में छोड़कर दोबारा तैयारी की और इस बार सफलता प्राप्त की।

  • हरिद्वार के सिडकुल निवासी आर्यन सिंह ने 104 रैंक हासिल की है।
  • पिथौरागढ़ के आदित्य पाठक की 189वीं रैंक पाई।
  • बहादराबाद के अत्मलपुर बोंगला गांव के रहने वाले तुषार चौहान ने 216वीं रैंक हासिल की है।
  • लोहाघाट के टूड़ा तोक की अनुप्रिया को मिली 258वीं रैंक हासिल की।
  • उत्तरकाशी जिले के पुरोला के बनाल पट्टी गुलाड़ी गांव निवासी आशुतोष नौटियाल ने 398वीं रैंक प्राप्त की।
  • उत्तरकाशी जिले के सुनाली गांव के ऋषभ नौटियाल ने 552वीं रैंक हासिल की है।
  • देहरादून कालसी ब्लॉक के ग्राम जखनोग के स्वप्निल सेमवाल ने 600वीं रैंक पाई है।
  • पिरान कलियर (रुड़की) की फैरुज फातिमा ने 708वीं रैंक हासिल की।
  • भीमताल निवासी सौम्या गर्ब्याल ने 822 रैंक हासिल की है।
  • देहरादून कालसी ब्लॉक के ग्राम जखनोग के ही आयुष सेमवाल ने 851 रैंक प्राप्त की है।
  • देहरादून त्यूणी तहसील क्षेत्र के बृनाड गांव निवासी आस्था चौहान ने 934 रैंक हासिल की है।



Source link

Iran Vs USA: ईरान के पलटवार से तबाह हुआ अमेरिका! खाली हुए मिसाइल गोदाम, रातों-रात 4 गुना हथियार बनाने का आदेश


International

oi-Sumit Jha

Iran USA War News: पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में जारी युद्ध अब एक निर्णायक मोड़ पर है। इजराइल और अमेरिका के ईरान पर हमलों के बाद, ईरान ने खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों और नागरिक ठिकानों को निशाना बनाकर जवाबी कार्रवाई की है। इस तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी रक्षा रणनीति में ऐतिहासिक बदलाव का ऐलान किया है।

ट्रंप ने अमेरिका की दिग्गज हथियार निर्माता कंपनियों के साथ बैठक कर सैन्य उत्पादन को चार गुना (4x) करने की योजना बनाई है। उनका लक्ष्य न केवल इजराइल की मदद करना है, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि अमेरिका के पास किसी भी बड़े वैश्विक युद्ध से निपटने के लिए हथियारों का ‘अनंत’ जखीरा मौजूद रहे।

Iran USA War News

Iran vs USA weapons: क्या हथियारों की कमी से जूझ रहा है अमेरिका?

भले ही राष्ट्रपति ट्रंप सोशल मीडिया पर दावा कर रहे हैं कि अमेरिका के पास हथियारों का “अनंत” जखीरा है, लेकिन हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। वॉल स्ट्रीट जर्नल और CNN की रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान के हमलों को रोकने के लिए अमेरिका ने अपने सबसे महंगे इंटरसेप्टर (Patriot और THAAD) इतनी तेजी से इस्तेमाल किए हैं कि अब उनके स्टॉक पर दबाव दिखने लगा है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर यह युद्ध लंबा खिंचा, तो अमेरिका के पास खुद की रक्षा के लिए भी मिसाइलों की कमी पड़ सकती है।

ये भी पढे़ं: US Iran war Update: ईरान की सैन्य ताकत पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- ‘सब खत्म, जहाज भी डूबे’

रातों-रात लिया 4 गुना (4x) प्रोडक्शन का फैसला क्यों?

ईरान के पलटवार और घटते स्टॉक की खबरों के बीच ट्रंप ने अमेरिका की टॉप 7 डिफेंस कंपनियों (Lockheed Martin, Boeing, RTX आदि) के CEO के साथ एक इमरजेंसी मीटिंग की। इस बैठक में ‘Exquisite Class’ यानी सबसे आधुनिक हथियारों के उत्पादन को 400% (4 गुना) तक बढ़ाने का आदेश दिया गया। ट्रंप ने यह भी खुलासा किया कि यह “गुप्त तैयारी” पिछले तीन महीनों से चल रही थी। आदेश का मकसद साफ है-ईरान को यह दिखाना कि अमेरिका किसी भी कीमत पर घुटने नहीं टेकेगा, बल्कि और भी ज्यादा घातक हथियारों से जवाब देगा।

Trump 4x Production: क्या ईरान के सामने झुकेंगे ट्रंप?

ट्रंप की रणनीति शांति बल के माध्यम से रही है। 4 गुना उत्पादन का फैसला यह बताता है कि वे झुकने के मूड में बिल्कुल नहीं हैं। हालांकि, रक्षा विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि फैक्ट्री से हथियार निकलकर युद्ध के मैदान तक पहुंचने में समय लगता है। क्या तब तक अमेरिका का मौजूदा स्टॉक टिक पाएगा? यही वह सवाल है जिसने पूरी दुनिया की सांसें अटका दी हैं।

ये भी पढे़ं: US Iran Tension: ‘बिना शर्त आत्मसमर्पण के अलावा कोई समझौता नहीं’, ट्रंप का ईरान को कड़ा अल्टीमेटम

UAE और खाड़ी देशों पर ‘आर्थिक बमबारी’

इस युद्ध की सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इसका शिकार सिर्फ सैन्य ठिकाने नहीं हो रहे। संयुक्त अरब अमीरात (UAE), जो क्षेत्र का सबसे बड़ा आर्थिक केंद्र है, अब अपनी सुरक्षा के लिए ईरान की अरबों डॉलर की विदेशी मुद्रा को ब्लॉक करने की तैयारी कर रहा है। इजराइल और अमेरिका के समर्थन में खड़ा UAE जानता है कि अगर ईरान की फंडिंग नहीं रुकी, तो पूरा मिडल ईस्ट जल उठेगा।



Source link

राम रहीम पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में बरी: हाईकोर्ट ने दिया फैसला, 3 की सजा बरकरार; डेरा मुखी को 7 साल पहले उम्रकैद हुई थी – Haryana News




डेरा प्रमुख राम रहीम को पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या केस में बरी कर दिया है। हालांकि हाईकोर्ट ने इस मामले में तीन लोग कुलदीप सिंह, निर्मल सिंह और कृष्ण लाल की सजा को बरकरार रखा है। 17 जनवरी 2019 को पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत ने सात साल पहले राम रहीम को सजा सुनाई थी। आरोपियों ने सीबीआई की अदालत के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, इसके बाद ही हाईकोर्ट ने ये फैसला दिया। अदालत ने मामले से डेरा मुखी के खिलाफ पर्याप्त साबित न होने के आधार पर बरी करने का आदेश दिया है। इस खबर को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं…



Source link

भोपाल में जलसा-ए-शहादत में अमेरिका-इजराइल मुर्दाबाद के नारे: मौलाना ने ट्रंप पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, पोस्टरों को पैरों से कुचला – Bhopal News


भोपाल19 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भोपाल के नरेला विधानसभा क्षेत्र की बिस्मिल्लाह कॉलोनी स्थित मस्जिद गरीब नवाज में ईरान के सुप्रीम लीडर रहबर-ए-मोअज्जम आयतुल्लाह सैयद अली खामनेई की याद में जलसा-ए-शहादत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पोस्टर जमीन पर रखकर पैरों से कुचल दिए। सभा के दौरान इजराइल मुर्दाबाद और अमेरिका मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। बता दें कि ऐशबाग स्थित गरीब नवाज मस्जिद में यह कार्यक्रम शुक्रवार देर रात आयोजित किया गया था।

मौलाना रजी-उल-हसन हैदरी ने कहा, “आज दुनिया में जालिम ताकतें मजलूमों का खून बहा रही हैं। चाहे इजराइल हो या अमेरिका, उनके हाथ मजलूमों और मासूमों के खून से रंगे हुए हैं। अल्लाह उन्हें गैरत दे।”

भाषण के दौरान उन्होंने ट्रंप पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। इस दौरान सभा में मौजूद लोगों ने नारेबाजी करते हुए इजराइल और अमेरिका मुर्दाबाद के नारे लगाए।

मौलाना रजी उल हसन हैदरी

मौलाना रजी उल हसन हैदरी

“भूखे रहेंगे लेकिन तालीम जरूर हासिल करेंगे”

मौलाना हैदरी ने कहा, “कुछ लोग कहते हैं कि हम भूखे रहेंगे लेकिन तालीम जरूर हासिल करेंगे। इसी तालीम की वजह से आज दुनिया की सियासत और टेक्नोलॉजी में उनका असर दिखाई देता है।”

उन्होंने कहा कि मुसलमानों को भी तालीम के मैदान में आगे बढ़ना होगा, क्योंकि किसी भी कौम की तरक्की का रास्ता शिक्षा से होकर गुजरता है। उन्होंने कहा, “1979 में जब ईरान में इंकलाब कामयाब हुआ तो वहां इल्म और तालीम पर जोर दिया गया।

आज उसी तालीम की वजह से बड़े-बड़े सुपर पावर भी उससे खौफजदा नजर आते हैं।” उन्होंने नौजवानों से तालीम हासिल करने और समाज को मजबूत बनाने की अपील की।

“मुसलमानों को टारगेट किए जाने की वजह हमारी बेइत्तहादी”

सैयद अजहर हुसैन रिजवी ने कहा, “आज दुनिया में जिस मुल्क में भी मुसलमान हैं, उन्हें टारगेट किया जा रहा है। इसकी एक वजह यह है कि हम मुतहिद नहीं हैं। अकीदे मुख्तलिफ हो सकते हैं, लेकिन इस्लाम सबका एक ही है।”

उन्होंने कहा, “कोई नमाज हाथ बांधकर पढ़ता है, कोई हाथ खोलकर पढ़ता है और कोई अलग तरीके से पढ़ता है, लेकिन कुरान सबका एक है और रसूल भी सबके एक हैं। हमें आपस में लड़ने के बजाय एकजुट होना चाहिए।”

सैयद अजहर हुसैन रिजवी

सैयद अजहर हुसैन रिजवी

“जालिम के मुकाबले में खड़े होने वाले के साथ अल्लाह होता है”

रिजवी ने कहा, “सैयद अली खामनेई वो मर्द-ए-मुजाहिद थे जो बड़ी-बड़ी सुपर पावर ताकतों के सामने खड़े रहे। उन्हें मालूम था कि जालिम के मुकाबले में जो खड़ा होता है, उसके साथ अल्लाह होता है। दुनिया किसी को कत्ल तो कर सकती है, लेकिन उसके मकसद को खत्म नहीं कर सकती।”

एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान

एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान

“खामनेई ने उम्मत को एकता का पैगाम दिया”

एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान ने कहा, “यह पूरे आलम के लिए गहरे गम और सदमे की बात है कि एक ऐसा काइद हमसे रुखसत हो गया, जिसने पूरी उम्मत को इत्तेहाद और इत्तेफाक का पैगाम दिया।”

उन्होंने कहा, “सैयद अली खामनेई ऐसी शख्सियत थे जिन्होंने हमेशा जालिम ताकतों के खिलाफ आवाज उठाई और मजलूमों का साथ दिया। उनकी जिंदगी और उनका पैगाम आने वाली नस्लों के लिए भी मिसाल रहेगा।”

कार्यक्रम के अंत में लोगों ने आयतुल्लाह सैयद अली खामनेई को खिराज-ए-अकीदत पेश की।

ये खबर भी पढ़ें…

भोपाल में लगे अमेरिका-इजराइल मुर्दाबाद के नारे

अमेरिका और इजराइल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर भारत के शिया समुदाय में भी शोक की लहर है। भोपाल के करोंद स्थित शिया मस्जिद में रविवार को जोहर की नमाज के बाद श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पढ़ें पूरी खबर



Source link

Silver Price Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 29000 रुपये सस्ती, 36 दिन में ₹1.25 लाख गिरे दाम, क्या है रेट?


Business

oi-Pallavi Kumari

Silver Price Today 7 March 2026: मिडिल ईस्ट में चल रहे भू-राजनीतिक तनाव और बाजार में मुनाफावसूली के बीच भारत में चांदी के दामों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। लगातार तीसरे दिन कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक एक किलो चांदी की कीमत 3,489 रुपये गिरकर 2,60,723 रुपये तक आ गई। इससे पहले इसका भाव 2,64,212 रुपये प्रति किलो था। यानी सिर्फ तीन दिनों में चांदी 29,125 रुपये सस्ती हो चुकी है।

इसी तरह सोने की कीमतों में भी गिरावट का रुख दिख रहा है। IBJA के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,835 रुपये घटकर 1,58,751 रुपये पर पहुंच गया है। इससे पहले 5 मार्च को इसकी कीमत 1,60,586 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। पिछले तीन दिनों में सोना 8,720 रुपये तक सस्ता हो चुका है। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि ऊंचे स्तर पर निवेशकों द्वारा की जा रही मुनाफावसूली (Profit Booking) के कारण यह गिरावट देखने को मिल रही है।

Silver Price Today

Silver Price In India: भारत के प्रमुख शहरों में चांदी का भाव

शहर 10 ग्राम 100 ग्राम 1 किलो
दिल्ली ₹2,849 ₹28,490 ₹2,84,900
मुंबई ₹2,849 ₹28,490 ₹2,84,900
कोलकाता ₹2,849 ₹28,490 ₹2,84,900
चेन्नई ₹2,949 ₹29,490 ₹2,94,900
पटना ₹2,849 ₹28,490 ₹2,84,900
लखनऊ ₹2,849 ₹28,490 ₹2,84,900
मेरठ ₹2,849 ₹28,490 ₹2,84,900
नोएडा ₹2,849 ₹28,490 ₹2,84,900
जयपुर ₹2,849 ₹28,490 ₹2,84,900
अहमदाबाद ₹2,849 ₹28,490 ₹2,84,900
सूरत ₹2,849 ₹28,490 ₹2,84,900
पुणे ₹2,849 ₹28,490 ₹2,84,900
बेंगलुरु ₹2,849 ₹28,490 ₹2,84,900
हैदराबाद ₹2,949 ₹29,490 ₹2,94,900

जंग के बीच बाजार में उतार-चढ़ाव (Global Market Impact)

ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर वैश्विक बाजारों पर भी दिख रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 83.40 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई है। वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 0.11 प्रतिशत की हल्की बढ़त के साथ 2,68,569 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करता नजर आया। इससे पहले यह 2,68,285 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था।

दिल्ली के सर्राफा बाजार में भी चांदी के दाम दबाव में रहे। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक यहां चांदी टूटकर 2,71,700 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई। कारोबारियों के अनुसार ऊंचे भाव पर लगातार दूसरे दिन मुनाफावसूली होने से बाजार में गिरावट का माहौल बना।

ऑल टाइम हाई से 1.25 लाख रुपये सस्ती (Silver All Time High Fall)

इस साल की शुरुआत से ही सोना और चांदी के दामों में तेज उतार-चढ़ाव जारी है। 31 दिसंबर 2025 को चांदी की कीमत लगभग 2.30 लाख रुपये प्रति किलो थी, जो 29 जनवरी 2026 को बढ़कर 3.86 लाख रुपये के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी। हालांकि इसके बाद बाजार में गिरावट का सिलसिला शुरू हुआ और अब तक सिर्फ 36 दिनों में चांदी 1,25,210 रुपये सस्ती हो चुकी है।

सोने के दाम भी इसी तरह ऊंचाई से नीचे आए हैं। 31 दिसंबर को जहां सोने का भाव 1.33 लाख रुपये था, वहीं 29 जनवरी को यह बढ़कर 1.76 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। इसके बाद से अब तक सोना 17,370 रुपये तक सस्ता हो चुका है।

कैसे तय होते हैं सोना-चांदी के दाम (Gold Silver Price Determination)

भारत में सोना और चांदी के दाम कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू कारकों के आधार पर तय होते हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में धातुओं की कीमत, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, आयात शुल्क, जीएसटी और स्थानीय मांग-आपूर्ति जैसे फैक्टर कीमतों को प्रभावित करते हैं। इसके अलावा मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी आंकड़े भी बाजार के रुझान तय करने में अहम भूमिका निभाते हैं।



Source link