इस घटना के बाद इनके बहनोई आशुतोष कुमार चन्दन, भांजा हर्ष कुमार व सफेद कार वालों के बीच विवाद होने लगा। वह ऊपर छत की बालकोनी से देख रहे थे, तभी पांच लोग सफेद कार से उतरे और विवाद करने लगे। वह बालकोनी से ही आवाज दिए कि तुमलोग झगड़ा मत करो।
बिहार के सीवान जिले में पूर्व एमएलसी व भाजपा नेता मनोज सिंह के भांजा हर्ष कुमार हत्याकांड में नगर थाने में केस दर्ज कर कराया गया है। इस मामले में प्राथमिकी पूर्व एमएलसी व भाजपा नेता मनोज सिंह के आवेदन पर दर्ज की गई है। इसमें कुल पांच लोगों को आरोपित किया गया है। प्राथमिकी में पुलिस को बताया गया है कि बीते बुधवार को इनकी भगिनी का तिलक समारोह था। इस अवसर पर वह आंदर ढ़ाला स्थित अपने भगिनी के घर पर आए थे। इस दौरान एक सफेद कार आयी और सड़क किनारे खड़ी उनके बहनोई की थार गाड़ी में धक्का मार दी।
इस घटना के बाद इनके बहनोई आशुतोष कुमार चन्दन, भांजा हर्ष कुमार व सफेद कार वालों के बीच विवाद होने लगा। वह ऊपर छत की बालकोनी से देख रहे थे, तभी पांच लोग सफेद कार से उतरे और विवाद करने लगे। वह बालकोनी से ही आवाज दिए कि तुमलोग झगड़ा मत करो। लेकिन , सोनू हथियार निकाला और बहनोई आशुतोष कुमार चन्दन व भांजा हर्ष कुमार पर फायरिंग कर दिया।
दोनों लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए और बदमाश अपनी कार में सवार होकर हुसैनगंज की ओर भाग निकले। दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां मौजूद डॉक्टर ने इलाज के क्रम में भांजा हर्ष कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल बहनोई चंदन सिंह को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है।
मुठभेड़ में मारे गये सोनू पर दर्ज थे 12 मामले
पूर्व एमएलसी व भाजपा नेता मनोज सिंह के भांजे हर्ष कुमार हत्याकांड के मामले में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सरैया निवासी सोनू यादव घटना के बाद से बार- बार अपना लोकेशन बदल रहा था। समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एसपी पूरन कुमार झा ने बताया अनुसंधान के दौरान पुलिस की गठित टीम को शनिवार को सूचना मिली कि कांड का मुख्य आरोपित सोनू यादव नौतन थाना क्षेत्र के पचलखी बाजार में अपने साथियों के साथ मौजूद है।
जब पुलिस छापेमारी के लिए निकली तो इस दौरान सोनू यादव का लोकेशन बदल गया। वह बड़हरिया थाना क्षेत्र के लिए निकल गया था। इसके बाद पुलिस की टीम बड़हरिया थाना क्षेत्र में लकड़ी बदर को जाने वाले मार्ग पर पहुंची। पुलिस की टीम को देखकर दो बाइकों पर सवार अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस की ओर भी फायरिंग की गयी और गोलीबारी की इस घटना में सोनू यादव को घायल हो गया। उसको इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
इसपर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम भी रखा था। सोनू पिछले वर्ष ही जेल से निकलकर आया था। इसके खिलाफ विभिन्न थानों में कुल 12 कांड दर्ज थे। हुसैनगंज, मुफस्सिल, असांव थाना, आंदर थाना, नगर थाने के साथ ही गोपालगंज जिले के उचका गांव व मीरगंज थाने में भी कांड दर्ज हैं। पुलिस ने मौके से एक लोडेड देसी पिस्टल, एक खोखा, एक काले रंग की बाइक भी जब्त की है।



