Homeव्यवसायThe Bonus Market Update: बैंकिंग-एनबीएफसी शेयरों के बूते चढ़ा बाजार; सेंसेक्स 232...

The Bonus Market Update: बैंकिंग-एनबीएफसी शेयरों के बूते चढ़ा बाजार; सेंसेक्स 232 अंक ऊपर, निफ्टी 23700 के पार


शुक्रवार को शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक तेजी के साथ बंद हुए। इसमें ब्लू-चिप बैंक शेयरों में खरीदारी और वैश्विक बाजारों में उछाल का अहम योगदान रहा। अमेरिका-ईरान शांति वार्ता में प्रगति की उम्मीदों ने भी बाजार के उत्साह को बढ़ाया।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 231.99 अंक या 0.31 फीसदी चढ़कर 75,415.35 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में यह 627.61 अंक या 0.83 फीसदी उछलकर 75,810.97 के उच्च स्तर पर पहुंच गया था। पचास शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 64.60 अंक या 0.27 फीसदी बढ़कर 23,719.30 पर समाप्त हुआ। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से ट्रेंट, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और बजाज फाइनेंस प्रमुख लाभ में रहे। वहीं, सन फार्मा, आईटीसी, पावर ग्रिड और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स नुकसान में रहे। 

बाजार की चाल पर जानकारों की क्या राय?

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के शोध प्रमुख विनोद नायर ने बताया कि घरेलू बाजार में निचले स्तरों पर खरीदारी हुई। साथ ही, मध्य पूर्व में तनाव कम होने की उम्मीदों से वैश्विक संकेत भी सकारात्मक रहे। वैश्विक स्तर पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता निवेश मुख्य चालक बना रहा, जबकि घरेलू स्तर पर वित्तीय शेयरों ने बढ़त दर्ज की।

वैश्विक बाजार और कच्चे तेल की चाल कैसी?

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.3 फीसदी चढ़कर 104.7 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक तेजी के साथ बंद हुए। यूरोपीय बाजार भी सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे। गुरुवार को अमेरिकी बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए थे।

विदेशी निवेशकों की भूमिका कैसी रही?

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने पिछले सत्र में 1,891.21 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इस बिकवाली के कारण पिछले दिन बाजार में गिरावट दर्ज की गई थी। गुरुवार को तीस शेयरों वाला बीएसई बेंचमार्क 135.03 अंक या 0.18 फीसदी गिरकर 75,183.36 पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 4.30 अंक या 0.02 फीसदी फिसलकर 23,654.70 पर आ गया था।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments